भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

Author name: scsmdos@gmail.com

झारखंड

डीएसपीएमयू में यूजी-पीजी टॉपर्स की कॉपियां डिस्प्ले होंगी, टॉपर्स कैसे लिखते हैं...

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (डीएसपीएमयू) उच्च शिक्षा में पारदर्शिता और अकादमिक गुणवत्ता बढ़ाने की दिशा में बड़ा कदम उठाने जा रहा है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने स्नातक और स्नातकोत्तर स्तर के टॉपर विद्यार्थियों की उत्तरपुस्तिकाओं को सार्वजनिक (डिस्प्ले) करने का फैसला लिया है। कुलपति प्रो. राजीव मनोहर की अध्यक्षता में बुधवार को होने वाली अकादमिक काउंसिल की बैठक में इस प्रस्ताव पर मंजूरी मिलने की उम्मीद है। मंजूरी मिलने के बाद डीएसपीएमयू झारखंड का पहला विश्वविद्यालय बन जाएगा, जहां टॉपर विद्यार्थियों की उत्तरपुस्तिकाएं अध्ययन और संदर्भ के लिए डिस्प्ले की जाएंगी। विश्वविद्यालय प्रशासन का मानना है कि इस पहल से विद्यार्थियों को बेहतर उत्तर लेखन शैली समझने में मदद मिलेगी। साथ ही मूल्यांकन प्रक्रिया को लेकर पारदर्शिता बढ़ेगी। विद्यार्थियों को यह जानने का अवसर मिलेगा कि उत्कृष्ट अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों ने उत्तरों को किस तरह प्रस्तुत किया है। शिक्षा जगत में इसे एक महत्वपूर्ण अकादमिक सुधार के रूप में देखा जा रहा है। बैठक में रोजगारोन्मुख और नई शिक्षा नीति (एनईपी) के अनुरूप योगिक साइंस समेत आधा दर्जन नए पाठ्यक्रम शुरू करने के प्रस्ताव पर भी विचार किया जाएगा। विश्वविद्यालय प्रशासन का मानना है कि नए कोर्स शुरू होने से विद्यार्थियों को आधुनिक जरूरतों के अनुरूप शिक्षा प्राप्त करने का अवसर मिलेगा। करीब दो दशक पहले रांची यूनिवर्सिटी में तत्कालीन प्रभारी कुलपति डॉ. आनंद भूषण के कार्यकाल में टॉपर्स की कॉपियां डिस्प्ले की गई थीं। उस समय इस पहल की काफी सराहना हुई थी। विद्यार्थियों को इससे लाभ भी मिला था। हालांकि उनके कार्यकाल के बाद यह व्यवस्था बंद हो गई। अब डीएसपीएमयू उसी व्यवस्था को शुरू कर रहा है। योगिक साइंस समेत आधा दर्जन नए कोर्स भी शुरू होंगे स्नातक पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन की भी पढ़ाई शुरू की जाएगी एडमिशन के लिए उपलब्ध सीटों को भी मिलेगी मंजूरी दो दशक पहले आरयू में किया गया था डिस्प्ले विश्वविद्यालय में स्नातक स्तर पर पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन विषय शुरू करने का प्रस्ताव भी तैयार किया गया है। प्रस्ताव को मंजूरी मिलने के बाद विद्यार्थियों को इस विषय में स्नातक स्तर पर अध्ययन का अवसर मिलेगा। प्रतियोगी परीक्षाओं और प्रशासनिक सेवाओं की तैयारी करने वालों के लिए यह विषय विशेष रूप से उपयोगी माना जाता है। अकादमिक काउंसिल की बैठक में स्नातक और स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों के लिए सरकार द्वारा तैयार सीट मैट्रिक्स को भी अंतिम स्वीकृति दी जाएगी। इसके तहत विभिन्न विषयों में उपलब्ध सीटों की संख्या निर्धारित हो जाएगी। आगामी नामांकन सत्र को देखते हुए यह निर्णय महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि इसके आधार पर प्रवेश प्रक्रिया आगे बढ़ेगी। Source link

झारखंड

मां ने दो मासूम बच्चों के साथ दी जान:महिला का कांके में...

गुमला में एक महिला ने अपने दो मासूम बच्चों के साथ कुएं में कूदकर जान दे दी। घटना घाघरा थाना क्षेत्र के मनातू गांव में बुधवार को हुई। महिला का पिछले करीब आठ माह से मानसिक बीमारी का इलाज कांके में चल रहा था। मृतकों में परदेशनी कुमारी (27), उनका पुत्र अंश उरांव (5) तथा पुत्री आशमानी कुमारी (4) शामिल हैं। घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। मृतका के पति जगन्नाथ उरांव ने बताया कि बुधवार दोपहर उनकी पत्नी दोनों बच्चों को लेकर घर के पास कुएं के पास नहाने के लिए गई थी। मां और बहन ने तलाश की शुरू दोपहर होने के कारण आसपास कोई मौजूद नहीं था। काफी देर तक पत्नी और बच्चों के घर नहीं लौटने पर मां गुनिया देवी और बहन संतोषी कुमारी ने उनकी तलाश शुरू की। खोजबीन के दौरान जगन्नाथ उरांव ने कुएं में झांककर देखा तो पानी में एक कपड़ा दिखाई दिया। इसके बाद ग्रामीणों की मदद से रस्सी और झागर के सहारे कुएं की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान सबसे पहले अंश उरांव का शव दिखाई दिया। इसके बाद बारी-बारी से महिला और दोनों बच्चों के शव कुएं से बाहर निकाले गए। तीन लोगों की मौत से गांव में मातम पसरा घटना की सूचना मिलते ही घाघरा थाना के एसआई आदित्य कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पहुंचे। पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल गुमला भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। वहीं एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत से गांव में मातम पसरा हुआ है। Source link

ताज़ा खबर

बेटी के लिए पिता बना हैवान! दिनदहाड़े दिल दहलाने वाली वारदात को...

होमवीडियोदेश बेटी के लिए पिता बना हैवान! दिनदहाड़े दिल दहलाने वाली वारदात को दिया अंजाम, VIDEO वायरल X बेटी के लिए पिता बना हैवान! दिनदहाड़े दिल दहलाने वाली वारदात को दिया अंजाम, VIDEO वायरल   गुजरात के अरवल्ली जिले के धनसुरा क्षेत्र में एक पिता अपने शादीशुदा 19 वर्षीय बेटी के लिए हैवान बन गया. पिता ने कुछ लोगों के साथ दिनदहाड़े ऐसी वारदात को अंजाम दिया है, जिसे देखने के बाद किसी का भी दिल दहल जाए. बताया जा रहा है कि वड़ागाम गांव में रहने वाली एक 19 वर्षीय विवाहित युवती ने प्रेम विवाह किया था. शादी के बाद से वह अपने पति के साथ रह रही थी. वारदात वाले दिन वह पड़ोस की दुकान से कुछ सामान खरीदने के लिए आई थी. इसी बीच एक काले रंग की कार आई और उसमें सवार चार लोगों ने उसका अपहरण कर लिया. गनीमत रही कि पूरी वारदात इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसकी मदद से अपहरणकर्ताओं की पहचान की जा सकी. धनसुरा पुलिस युवती के पिता सहित चार अन्य लोगों पर एफआईआर दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है. न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। Source link

झारखंड

सुबह-सुबह चाहिए भरपूर एनर्जी? 15 मिनट में बनाएं ये स्वादिष्ट साबूदाना खिचड़ी

X सुबह-सुबह चाहिए भरपूर एनर्जी? 15 मिनट में बनाएं ये स्वादिष्ट साबूदाना खिचड़ी   अगर आप ऐसा नाश्ता चाहते हैं जो स्वादिष्ट होने के साथ शरीर को तुरंत ऊर्जा भी दे, तो नमकीन साबूदाना खिचड़ी एक बेहतरीन विकल्प हो सकती है. खास बात ये है कि यह रेसिपी कम समय में तैयार हो जाती है. इस बनाने के लिए सबसे पहले साबूदाना को धोकर करीब 30 मिनट तक पानी में भिगो दें. इसके बाद पानी निकालकर अलग रख दें. वहीं प्याज, टमाटर, लहसुन और उबले आलू को बारीक काट लें. अब कड़ाही में तेल गर्म कर उबले आलू को हल्का सुनहरा तल लें. फिर उसी तेल में लहसुन, प्याज, करी पत्ता और लाल मिर्च भूनें. इसके बाद टमाटर, नमक, हल्दी और काली मिर्च डालकर मसाला तैयार करें. अब साबूदाना डालकर धीरे-धीरे चलाते हुए पकाएं. जब दाने पारदर्शी दिखने लगें, तो खिचड़ी तैयार है. तैयार खिचड़ी को हरी धनिया, नींबू के रस और भुनी मूंगफली के साथ परोस सकते हैं. न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। Source link

झारखंड

दिव्यांगों के लिए कैलिपर वितरण शिविर आयोजित

सिटी रिपोर्टर | बोकारो हेल्पिंग हैंड्स चास-बोकारो इकाई एवं भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति, रांची के संयुक्त तत्वावधान में मंगलवार को काशीझरिया स्थित आभा सेवा सदन में निशुल्क सेवा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में दिव्यांग बच्चों एवं जरूरतमंदों को उनकी आवश्यकता के अनुसार कैलिपर (कृत्रिम सहायक उपकरण) उपलब्ध कराए गए। समाजसेवी गोपाल मुरारका ने बताया कि भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति के सहयोग से वर्ष 2023 से 2026 के बीच अब तक कुल 652 जरूरतमंद दिव्यांगों को कैलिपर उपलब्ध कराकर लाभान्वित किया जा चुका है। संस्था के प्रवक्ता संजय सोनी ने कहा कि हेल्पिंग हैंड्स समाज के अंतिम पायदान पर खड़े लोगों के उत्थान और उनके सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है। Source link

झारखंड

शुद्ध और त्रुटिरहित मतदाता सूची लोकतंत्र की मजबूती की आधारशिला : डीसी

बोकारो | विशेष गहन पुनरीक्षण एसआईआर के तहत मंगलवार को दूसरे दिन की प्रथम पाली में बोकारो विधानसभा क्षेत्र और चंदनकियारी विधानसभा क्षेत्र के चास प्रखंड में कार्यरत सभी बीएलओ एवं सुपरवाइजरों को प्रशिक्षण दिया गया। उपायुक्त अजय नाथ झा, अनुमंडल पदाधिकारी प्रांजल ढांढा तथा भूमि सुधार उप समाहर्ता चास उपस्थित रहे। इस अवसर पर उपायुक्त अजय नाथ झा ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए शुद्ध एवं त्रुटिरहित मतदाता सूची का होना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने निर्वाचक निबंधन पदाधिकारियों, सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारियों और बूथ स्तर के पदाधिकारियों को पुनरीक्षण कार्य पूरी गंभीरता, पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ संपन्न कराने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि नए पात्र मतदाताओं के नाम जोड़ने, मृत एवं स्थानांतरित मतदाताओं के नाम हटाने तथा मतदाता सूची में दर्ज त्रुटियों के सुधार पर विशेष ध्यान दिया जाए। साथ ही यह सुनिश्चित किया जाए कि कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची में शामिल होने से वंचित न रहे और अपात्र नामों को नियमानुसार हटाया जाए। Source link

ताज़ा खबर

एमपी में 11 दिन लेट मानसून की एंट्री, अलनीनो का असर! जानें...

जून महीने के 24 दिन गुजर चुके हैं और बुंदेलखंड के सागर में अभी तक मात्र ढाई इंच बारिश रिकॉर्ड की गई है, प्री मानसून की एक्टिविटी शुरू हो गई है और मानसून अपने तय समय से लगभग 11 दिन लेट चल रहा है मौसम विभाग ने अलनीनो की वजह से इस साल कम बारिश होने का पूर्वानुमान लगाया है. जिसने किसानों की चिंताएं बढ़ा दी हैं. ऐसे में हम एक्सपर्ट से जानने की कोशिश करेंगे कि एल नीनो क्या होता है. सागर कृषि विज्ञान केंद्र के मुख्य वैज्ञानिक डॉक्टर के एस यादव बताते हैं कि प्रशांत महासागर में अल नीनो इफेक्ट के कारण समुद्र के बीच का पानी गर्म हो जाता है उसके कारण जो पूर्वी तट है और हमारा जो दक्षिण से लेकर पश्चिम तक का मानसून चलता है, उस पर इसका प्रभाव पड़ता है, इसके प्रभाव के कारण ऐसी आशंका आईएमडी के द्वारा और केंद्रीय कृषि मंत्रालय के द्वारा जताई गई है की अलनीनो की वजह से लगभग 10 पर्सेंट बारिश कम होगी, यही अलनीनो इफेक्ट का प्रभाव कहलाता है. इसके कारण बारिश कम होने की संभावना जताई जा रही है. मध्य प्रदेश में 11 दिन बाद मानसून की एंट्रीअलनीनो का प्रभाव अलनीनो के लिए पहले तो समझना होगा अगर पानी कम गिरता है. हमारी खरीफ की फसलों पर क्या प्रभाव पड़ेगा सबसे पहले तो आपकी जो बुवाई का समय है. जो औसत है. मौसम चक्र है उस पर प्रभाव पड़ेगा, बुवाई का समय प्रभावित होगा, दूसरा पानी कम होगा जब मानसून लेट हो गया है तो ऐसी स्थिति में हमारा बुंदेलखंड 60 से 70% किसान बारिश के ऊपर डिपेंड करते हैं. सामान्य तौर पर जो यहां का मानसून है. वह 15 जून से लेकर 21 जून तक आ जाता है. सोयाबीन की बुवाई की बात करें तो ऐसी स्थिति में हम बुवाई में पीछे रह जाएंगे.दूसरा यह है कि अल नीनो का जो इफेक्ट होता है. फसलों पर ड्राई इफेक्ट पड़ेगावह तापमान में काफी बढ़ोतरी बनाए रखता है बीच-बीच में सूखे का स्पेल बढ़ेगा, हो सकता है. 20 दिन तक 15 दिन तक बीच में पानी ना गिरे, फसलों पर ड्राई इफेक्ट पड़ेगा. पॉलिनेशन में कमी होगी, फलियां में कमी होगी, कीट रोगों का प्रकोप बढ़ता है. इससे मौसम चक्र बिगड़ जाता है, इधर खरीफ लेट होगा तो उधर रवि सीजन पर भी इसका प्रकोप देखने को मिलेगा.अब किसान भाइयों को थोड़ा सा ध्यान देना चाहिए करें क्या किसान सोयाबीन मक्का और उड़द की खेती करने वाले ध्यान दें वर्तमान में ऐसी स्थिति में किसान भाई ध्यान रखें कि जब मानसून आता है. पानी 75 से लेकर 100 एमएम तक गिर जाए, तभी बुवाई करें किसान भाई सबसे पहले तीन बात का जरूर ध्यान रखें, कम अवधि की फसल लगाये, सोयाबीन लगाना चाहते हैं तो 10 जुलाई तक लगाए 90 दिन वाली वैरायटी का इस्तेमाल करे दूसरा बीज उपचार जरूर करें, तीसरा पीएसबी और राइबोजोरियम कल्चर से बीज उपचार करें. मानसून सीजन के 4 महीने में 1230 एमएम बारिश होतीअलनीनो का जिन जिलों पर सबसे अधिक खतरा बताया जा रहा है उनमें धार, झाबुआ, बड़वानी, नीमच, रतलाम, दतिया, सागर, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, शिवपुरी, मंडला, सतना, बैतूल, छिंदवाड़ा, खंडवा और आसपास के क्षेत्र शामिल हैं. सागर मौसम विज्ञान केंद्र के प्रभारी वैज्ञानिक विवेक छलोत्रे बताते हैं कि सागर में मानसून सीजन के 4 महीने में 1230 एमएम बारिश होती है. जो निदेशालय के द्वारा 10% कम बारिश होने का अनुमान लगाया गया है. उसके अनुसार लगभग 130 mm बारिश कम होगी सागर में अगर नौ बार अलनीनो को देखा है तो जिले में छह बार सामान्य से कम बारिश दर्ज की गई है. अभी शुरुआत में तो पानी गिरता रहेगा लेकिन बाद के महीना में बारिश कम होगी जिसका असर फसलों पर देखने को मिल सकता है इसलिए किसान भाई 80- 85 दिन वाली वैरायटी का इस्तेमाल करें. इसके अलावा मौसम विभाग के एप्लीकेशन मोबाइल ऐप पर है जिसमें दामिनी मेघदूत किसानों के लिए मददगार साबित होंगे Source link

झारखंड

गैस-एसिडिटी से हैं परेशान? झारखंड की यह देसी सब्जी दे सकती है...

X एसिडिटी से हैं परेशान? झारखंड की यह देसी सब्जी दे सकती है राहत, जानिए रेसिपी   गर्मियों में गैस, एसिडिटी और अपच जैसी पेट की समस्याएं बढ़ जाती हैं. ऐसे में झारखंड के गांवों में बनने वाली पारंपरिक ‘जीरा वाला कद्दू’ सब्जी लोगों की पहली पसंद बनी हुई है. कम मसालों में तैयार होने वाली यह डिश स्वादिष्ट होने के साथ-साथ पेट के लिए भी हल्की मानी जाती है. इसे बनाने के लिए सबसे पहले कद्दू को धोकर छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें. कड़ाही में थोड़ा तेल गर्म करें और उसमें जीरा, सूखी लाल मिर्च व तेजपत्ता डालें. इसके बाद कद्दू डालकर अच्छी तरह मिलाएं. अब हल्दी और स्वादानुसार नमक डालें। कद्दू में पर्याप्त पानी होता है, इसलिए अलग से पानी डालने की जरूरत नहीं पड़ती. कड़ाही को ढककर 10 से 15 मिनट तक धीमी आंच पर पकाएं. जब कद्दू नरम हो जाए और पानी सूखने लगे, तो स्वादिष्ट जीरा वाला कद्दू तैयार है. न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। Source link

झारखंड

नई शिक्षा नीति को समझें, छात्र-छात्राओं पर विषय चयन का दबाव न...

सिटी रिपोर्टर | बोकारो एमजीएम हायर सेकेंड्री स्कूल, सेक्टर-4 एफ में शनिवार को अभिभावक परिचय सत्र का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य फादर डॉ. जोशी वर्गीस ने किया। उन्होंने कहा कि नई शिक्षा नीति के तहत शिक्षा व्यवस्था में कई महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं, जिन्हें अभिभावकों के लिए समझना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि माता-पिता बच्चों के साथ दोस्ताना व्यवहार करें और उनकी रुचि के अनुसार विषय चुनने की स्वतंत्रता दें। सत्र में विषय विशेषज्ञों ने सीबीएसई की 10वीं बोर्ड परीक्षा में होने वाले बदलावों की जानकारी दी। बताया गया कि वर्ष 2027 से 10वीं बोर्ड परीक्षा वर्ष में दो बार आयोजित होगी। पहला चरण फरवरी-मार्च और दूसरा चरण मई-जून में होगा। दोनों परीक्षाएं पूरे सिलेबस पर आधारित रहेंगी। अंक सुधारने के इच्छुक विद्यार्थी अधिकतम तीन विषयों में दोबारा परीक्षा दे सकेंगे। अंतिम मार्कशीट में दोनों परीक्षाओं में प्राप्त सर्वोत्तम अंक शामिल किए जाएंगे। विशेषज्ञों ने 75 प्रतिशत उपस्थिति की अनिवार्यता, बच्चों के स्वास्थ्य, खान-पान और भावनात्मक विकास पर भी चर्चा की। वक्ताओं ने कहा कि विद्यार्थियों की सफलता में अभिभावकों और शिक्षकों की समान रूप से महत्वपूर्ण भूमिका होती है। मौके पर उप प्राचार्य राखी बनर्जी, हेडमिस्ट्रेस सपना जोशी, शिक्षिका ममता कुमारी, संगीता सिंह, चंदा कुमारी सहित बड़ी संख्या में अभिभावक, शिक्षक और विद्यार्थी उपस्थित थे। Source link

झारखंड

ओरमांझी टोल प्लाजा के पास कार में लगी आग:हजारीबाग से रांची जा...

रांची-रामगढ़ मुख्य मार्ग एनएच-33 स्थित ओरमांझी टोल प्लाजा के पास उस समय हड़कंप मच गया, जब हजारीबाग से रांची की ओर जा रही एक कार में अचानक आग लग गई। हालांकि, कार में सवार पति-पत्नी और उनके दो बच्चे समय रहते वाहन से बाहर निकल गए, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। सभी लोग सुरक्षित बताए जा रहे हैं। जानकारी के अनुसार, यह घटना तब हुई जब कार टोल प्लाजा के पास पहुंची और उसमें से अचानक धुआं निकलने लगा। परिवार के सदस्यों को धुएं का आभास होते ही वे तुरंत गाड़ी से उतर गए। देखते ही देखते आग ने पूरी गाड़ी को अपनी चपेट में ले लिया और वह पूरी तरह जलकर राख हो गई। आग लगने के कारण कुछ देर के लिए टोल प्लाजा को बंद कर दिया गया था। टोल प्लाजा के डायरेक्टर चेतन ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि गाड़ी में खराबी आ गई है। कर्मियों ने उसे धक्का देकर एक तरफ किया। जैसे ही गाड़ी को सेल्फ स्टार्ट करने का प्रयास किया गया, उसमें अचानक आग लग गई। टोल प्लाजा के फायर एक्सटिंग्विशर का तत्काल उपयोग किया गया, लेकिन आग तब तक पूरी गाड़ी में फैल चुकी थी। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। घटना के बाद परिवार वाले दूसरी गाड़ी में बैठकर रांची चले गए। बताया गया कि गाड़ी मालिक बिना कुछ बताए वहां से चला गया। Source link

Scroll to Top