भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

Author name: scsmdos@gmail.com

ताज़ा खबर

ये हैं मुरादाबाद के टॉप 5 मॉल, यहां महंगी ही नहीं कम...

Last Updated:June 24, 2026, 07:26 IST अगर आप मुरादाबाद में शॉपिंग के लिए बेहतरीन जगह तलाश रहे हैं, तो शहर के ये 5 प्रमुख मॉल आपके लिए शानदार विकल्प हो सकते हैं. वेव मॉल, वी-मार्ट, बिंदलस फैशन वर्ल्ड, विशाल मेगा मार्ट और पार्श्वनाथ प्लाजा में फैशन, इलेक्ट्रॉनिक्स, घरेलू सामान, फूड कोर्ट और मनोरंजन की बेहतरीन सुविधाएं उपलब्ध हैं. यहां हर बजट के ग्राहकों के लिए खरीदारी के ढेरों विकल्प मौजूद हैं. मुरादाबाद में वैसे तो शॉपिंग के लिए बहुत जगह है, लेकिन पांच ऐसे मॉल हैं जो बेस्ट मॉल कहे जाते हैं जिसमें वेव मॉल मुरादाबाद, वी मार्ट मुरादाबाद, बिंदलस फैशन वर्ल्ड, विशाल मेगा मार्ट, पार्श्वनाथ प्लाजा मुरादाबाद शामिल है. ये मॉल शॉपिंग के उद्देश्य से बेस्ट माने जाते हैं. यहां पर सस्ते से सस्ता महंगे से महंगा सभी प्रकार का सामान मिलता है. वेव मॉल मुरादाबाद शहर का सबसे बड़ा और अत्याधुनिक शॉपिंग मॉल है. जो रामगंगा विहार फेज-2 में स्थित है और करीब 4 लाख वर्ग फुट क्षेत्र में फैला है. यह मल्टी-लेवल वन-स्टॉप डेस्टिनेशन है जिसमें 3 मंजिला पुराना विंग और 4 मंजिला नया विंग शामिल है. बेसमेंट से लेकर ऊपरी तल तक खरीदारी, भोजन और मनोरंजन की पूरी व्यवस्था है. परिवार, बच्चों और युवाओं के लिए अपना खाली समय बिताने की सबसे पसंदीदा जगह है. यहाँ राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय ब्रांड्स के कपड़े, फुटवियर, कॉस्मेटिक्स, इलेक्ट्रॉनिक्स, मोबाइल एसेसरीज, घरेलू सजावट का सामान, मुरादाबाद के मशहूर पीतल हैंडीक्राफ्ट, गिफ्ट आइटम सब मिलते हैं. वेव सिनेमा मुरादाबाद के बेहतरीन मल्टीप्लेक्स में से एक है. जिसमें 3 स्क्रीन, 1008 सीटें, मार्टिन ऑडियो और बार्को डिजिटल प्रोजेक्शन है. फूड कोर्ट, मल्टी-कुजीन रेस्टोरेंट, कॉफी शॉप और बच्चों का गेम जोन भी है. मॉल में प्राकृतिक रोशनी के लिए पॉली कार्बोनेट शीट की छत लगी है जिससे बिजली बचती है. दो लिफ्ट, एस्केलेटर, व्हीलचेयर सुविधा, 24×7 हाउसकीपिंग टीम, सीसीटीवी निगरानी और अग्निशमन उपकरण उपलब्ध हैं. बेसमेंट पार्किंग में 600 दोपहिया और 145 कार आसानी से खड़ी हो सकती हैं. मिड से प्रीमियम रेंज का मॉल है. फैशन अपैरल 499 रुपये से शुरू होकर 5000 रुपये तक, जूते 800-4000 रुपये, इलेक्ट्रॉनिक्स MRP पर, मल्टीप्लेक्स टिकट 150-300 रुपये, फूड कोर्ट में खाना 200 रुपये प्रति व्यक्ति से शुरू होती है. त्योहारों और सेल सीजन में 30% से 50% तक छूट मिलती है. Add News18 as Preferred Source on Google वी-मार्ट मुरादाबाद का लोकप्रिय वैल्यू फैशन और लाइफस्टाइल रिटेल स्टोर है. यह टियर-2, टियर-3 शहरों के मध्यम वर्गीय परिवारों के लिए किफायती खरीदारी का भरोसेमंद केंद्र है. यह एक मल्टी-ब्रांड फैमिली डिपार्टमेंटल स्टोर है जहाँ फैशन, घरेलू सामान और रोजमर्रा की जरूरतें एक छत के नीचे मिलती हैं. ग्रामीण और अर्ध-शहरी ग्राहकों पर खास फोकस है.वातानुकूलित स्टोर, ट्रायल रूम, डिजिटल पेमेंट, आसान एक्सचेंज पॉलिसी, सीजनल सेल, साफ-सुथरा माहौल, हेल्पफुल स्टाफ, उत्तर प्रदेश में 4 नए स्टोर सहित 533+ स्टोर का नेटवर्क शामिल है. पुरुष-महिला-बच्चों के कपड़े, फुटवियर, हैंडबैग, कॉस्मेटिक्स, होम फर्निशिंग, किचनवेयर, खिलौने, स्टेशनरी, एफएमसीजी प्रोडक्ट आदि चीजें उपलब्ध है. बहुत किफायती दरों पर मिलती है. टी-शर्ट 199 रु से, जींस 499 रु से, साड़ी 399 रु से, किड्स वियर 149 रु से शुरू, त्योहारों-शादी सीजन में 50-70% तक छूट, 999 रु से ऊपर खरीद पर अक्सर ऑफर, बजट में पूरा परिवार शॉपिंग कर सकता है. बिंदलस फैशन वर्ल्ड मुरादाबाद का भरोसेमंद मल्टी-ब्रांड फैमिली फैशन शोरूम है. यह दिल्ली-एनसीआर से लेकर मुरादाबाद तक फैली चेन का हिस्सा है. शादी-विवाह से लेकर रोजमर्रा तक का पूरा फैशन हब है. महिला-पुरुष, बच्चों व बुजुर्गों के रेडीमेड कपड़े एक छत के नीचे मिल जाते है. लहंगा, कुर्ती, फ्रॉक सूट, गाउन, फैंसी साड़ियां, जींस-टीशर्ट, फॉर्मल वियर साथ में हैंड बैग, जूते, सौंदर्य प्रसाधन भी मौजूद है. असीमित वैरायटी, हर आयु वर्ग के लिए सामान, नामी कंपनियों के ब्रांड, बारीक नक्काशी वाले लेटेस्ट डिजाइन, ग्राहकों की संतुष्टि पर फोकस करते है. 100 रुपये से लाखों तक कीमत उपलब्ध है. साधारण कपड़े 100 रु से, पार्टी वियर लहंगे हजारों-लाखों में है. हर बजट के लिए विकल्प, मुनासिब कीमत में बढ़िया क्वालिटी. विशाल मेगा मार्ट मुरादाबाद का बड़ा फैमिली फैशन और हाउसहोल्ड डिपार्टमेंटल स्टोर है.यह देश की जानी-मानी वैल्यू रिटेल चेन है. जो टियर-2 शहरों के मध्यम वर्गीय परिवारों के लिए बनाई गई है. यह वन-स्टॉप शॉपिंग डेस्टिनेशन है जहाँ कपड़े किराना और घरेलू सामान एक साथ मिलते हैं.वातानुकूलित साफ सुथरा स्टोर ट्रायल रूम डिजिटल पेमेंट यूपीआई एक्सचेंज पॉलिसी रेगुलर सेल फ्री पार्किंग और घर तक सामान पहुँचाने की सुविधा मिलती है.प्राइवेट लेबल ब्रांड की बड़ी रेंज त्योहारों पर भारी छूट और एक ही छत के नीचे पूरा परिवार खरीदारी कर सकता है.पुरुष महिला बच्चों के कपड़े फुटवियर बेडशीट किचनवेयर कॉस्मेटिक्स एफएमसीजी ग्रॉसरी होम डेकोर खिलौने स्टेशनरी सब मिलता है. पार्श्वनाथ प्लाजा मुरादाबाद के मझोला क्षेत्र में स्थित प्रमुख व्यावसायिक परिसर और आवासीय सोसायटी है. यह नया मुरादाबाद का जाना माना कमर्शियल हब है. यह मल्टी-स्टोरी मिक्स यूज कॉम्प्लेक्स है. जिसमें दुकानें ऑफिस और फ्लैट एक साथ हैं. तीसरी मंजिल तक आवासीय फ्लैट और नीचे कमर्शियल शॉप्स हैं. यहाँ रिटेल शॉप्स रेस्टोरेंट ऑफिस स्पेस बैंक्वेट हॉल और सर्विस अपार्टमेंट उपलब्ध हैं. पार्किंग सुविधा भी मौजूद है.नगर निगम द्वारा सौंदर्यीकरण किया जा रहा है. पास में क्योस्क और वेंडिंग जोन बनाए जा रहे हैं. दिल्ली रोड पर स्थित होने से कनेक्टिविटी अच्छी है. सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरे लगे हैं.इसके साथ ही यहां से भी आप विभिन्न चीजों की शॉपिंग एक साथ कर सकतें है. न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। उत्तर प्रदेश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें| Source link

झारखंड

रेड क्रॉस सोसायटी ने चलाया नशा मुक्ति हस्ताक्षर अभियान

भास्कर न्यूज| चाईबासा झारखंड सरकार के राज्यव्यापी नशा मुक्त अभियान के अंतर्गत रेड क्रॉस सोसायटी- पश्चिमी सिंहभूम, चाईबासा के द्वारा शहर के पोस्ट ऑफिस चौक पर नशा मुक्ति हस्ताक्षर अभियान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शहर के प्रबुद्ध नागरिक, रेड क्रॉस सोसायटी के सदस्यों एवं बड़ी संख्या में विभिन्न विद्यालयों की छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। नशामुक्त समाज के निर्माण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त करते हुए हस्ताक्षर किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उपायुक्त मनीष कुमार ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि नशा व्यक्ति, परिवार एवं समाज के विकास में सबसे बड़ी बाधाओं में से एक है। उन्होंने युवाओं एवं आम नागरिकों से नशे से दूर रहने तथा दूसरों को भी इसके दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने का आह्वान किया। उपायुक्त ने उपस्थित लोगों को नशामुक्त जीवन अपनाने एवं समाज को नशामुक्त बनाने की दिशा में सक्रिय भूमिका निभाने की शपथ भी दिलाई। इस अवसर पर सिविल सर्जन डॉ. जुझार मांझी ने नशे के दुष्प्रभावों की जानकारी देते हुए कहा कि नशा शारीरिक, मानसिक एवं सामाजिक स्वास्थ्य को गंभीर रूप से प्रभावित करता है। कार्यक्रम के दौरान छात्राओं एवं नागरिकों ने नशा मुक्ति के समर्थन में हस्ताक्षर कर समाज में जन-जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में उपसमाहर्ता सामान्य शाखा देवेंद्र कुमार, सदर चाईबासा अनुमंडल पदाधिकारी संजय कुमार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बहामन टुटी, रेड क्रॉस सोसायटी से ओमप्रकाश केडिया आदि मौजूद रहे। Source link

झारखंड

झारखंड में बारिश का यलो अलर्ट:कई जिलों 50KM/H की रफ्तार से चल...

झारखंड में इन दिनों रोजाना ही दोपहर बाद बारिश हो रही है। हालांकि ऐसा सभी जिलों में नहीं हो रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में भी मौसम का मिजाज बदला रहेगा। विभाग ने 23 से 29 जून तक राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश की संभावना जताई है। इस दौरान कई स्थानों पर मेघ गर्जन के साथ 40 से 50 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है। बुधवार को पलामू, गढ़वा, चतरा और लातेहार को छोड़ शेष भागों में कहीं-कहीं गर्जन, वज्रपात और 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना बनी हुई है। अगले तीन दिन फिर बढ़ सकता है तापमान, उमस भी बढ़ेगी संभावित मौसम गतिविधियों को देखते हुए विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया है। हालांकि बारिश के बीच तापमान में फिर बढ़ोतरी के संकेत भी मिले हैं। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले तीन दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक वृद्धि हो सकती है। इससे लोगों को उमस का भी सामना करना पड़ सकता है। रांची में सामान्य बारिश, गढ़वा सबसे सूखा जिला राजधानी रांची में 1 जून से 23 जून तक 119.6 मिमी बारिश दर्ज की गई है, जबकि इस अवधि में सामान्य वर्षापात 125.7 मिमी माना जाता है। इसके आधार पर रांची में अब तक वर्षा की स्थिति सामान्य बनी हुई है। राजधानी को छोड़कर किसी भी जिले में अच्छी बारिश नहीं हुई है। सबसे कम गढ़वा में बारिश हुई है। अभी तक मात्र 1 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई है, जो सामान्य से 99 मिमी कम है। वहीं, साहिबगंज में 3.2 मिमी वर्षा हुई है, जो सामान्य से 98 मिमी कम है। चतरा में 6.8 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई है, जो सामान्य से 93 मिमी कम है। सर्वाधिक बारिश गुमला में हुई पिछले 24 घंटे में राज्य में कुछ स्थानों पर गर्जन के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश दर्ज की गई। जबकि एक स्थान पर भारी बारिश रिकॉर्ड हुई। सर्वाधिक बारिश 82.0 मिमी गुमला के भरनो में हुई। सबसे अधिक अधिकतम तापमान 37.1 डिग्री सेल्सियस डाल्टेनगंज में जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 21.8 डिग्री सेल्सियस लातेहार में दर्ज किया गया। Source link

ताज़ा खबर

लखनऊ हादसे के बाद मिर्जापुर में खुली कोचिंग संस्थानों की पोल, एक...

Last Updated:June 24, 2026, 06:18 IST Mirzapur News : मिर्जापुर जिले के रमईपट्टी में स्थित प्राइवेट कोचिंग संस्थान पर सुरक्षा मानकों की जांच करने के लिए टीम पहुंची तो इंतजाम नाकाफी मिले. कोचिंग का गेट ही काफी संकरा मिला. पूरी बिल्डिंग में कहीं पर भी फायर सेफ्टी को लेकर इंतजाम नाकाफी आए. बिल्डिंग में आग लग जाने के बाद भागने को लेकर भी एग्जिट गेट नहीं बनाए गए थे. मिर्जापुर: लखनऊ के अलीगंज में कोचिंग में लगे आग की वजह से 15 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई थी. घटना के बाद कोचिंग की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं. मिर्जापुर जिले में भी कोचिंग संस्थानों में सुरक्षा और फायर के मानकों का ध्यान नहीं रखा जा रहा है. कोचिंग संस्थानों में फायर सिटी के नाम पर्याप्त उपकरण है या नहीं? आग लगने के बाद बचाव के इंतजाम. बिल्डिंग में फाय एक्जिट डोर है या नहीं. सुरक्षा मानकों का पूरी तरीके से धज्जियां उड़ाई जा रही हैं. लखनऊ में आग लगने के बाद जब मिर्जापुर में कोचिंग संस्थानों की जांच हुई, तो पूरा सच सामने आ गया. इस बीच पुलिस ने एक कोचिंग को सील कर दिया है और दूसरे कोचिंग के खिलाफ नोटिस जारी किया है. मिर्जापुर जिले के रमईपट्टी में स्थित प्राइवेट कोचिंग संस्थान पर सुरक्षा मानकों की जांच करने के लिए टीम पहुंची तो इंतजाम नाकाफी मिले. कोचिंग का गेट ही काफी संकरा मिला. पूरी बिल्डिंग में कहीं पर भी फायर सेफ्टी को लेकर इंतजाम नाकाफी आए. बिल्डिंग में आग लग जाने के बाद भागने को लेकर भी एग्जिट गेट नहीं बनाए गए थे. कोचिंग के पास पर्याप्त फायर उपकरण भी मौजूद नहीं थे. नगर मजिस्ट्रेट के निरीक्षण के बाद इंतजाम नाकाफी मिलने के बाद कोचिंग को नोटिस जारी किया गया है. प्राइवेट कोचिंग संस्थान नेट, जेईई, बोर्ड परीक्षा आदि की तैयारी करता है. इस कोचिंग में बिजनेसमैन से लेकर डॉक्टर के बच्चे पढ़ाई करने के लिए आते हैं. बिना सेफ्टी चलाने पर होगी कार्रवाई : नगर मजिस्ट्रेट नगर मजिस्ट्रेट ने बताया कि मिर्जापुर शहर में अलग-अलग कोचिंग संस्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था की जांच की गई है. जांच में खामियां मिलने पर आकाश कोचिंग इंस्टिट्यूट को सील कर दिया गया है. इसके साथ ही रमईपट्टी में स्थित कोचिंग संस्थान को नोटिस जारी किया गया है. किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. छात्रों की जान की सुरक्षा पहली प्राथमिकता है सभी कोचिंग संस्थानों को हिदायत दिया गया है कि बिना फायर सेफ्टी के कोचिंग का संचालन ना करें. सुरक्षा मानकों का पूरा ध्यान रखें. अन्यथा अगली बार खामियां मिलने पर कड़ी से कड़ी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी. About the Author Vivek Kumar विवेक कुमार एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें मीडिया में 10 साल का अनुभव है. वर्तमान में न्यूज 18 हिंदी के साथ जुड़े हैं और हरियाणा, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की लोकल खबरों पर नजर रहती है. इसके अलावा इन्हें देश-…और पढ़ें News18 न्यूजलेटर अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में सबमिट करें Location : Mirzapur-cum-Vindhyachal,Mirzapur,Uttar Pradesh Source link

झारखंड

झारखंड इंटर टॉपर पूनम नीट फर्जी अभ्यर्थी मामले में गिरफ्तार:माता-पिता बोले- पढ़ाई...

बिहार के लखीसराय में नीट-यूजी परीक्षा के दौरान सॉल्वर गैंग के भंडाफोड़ मामले में गिरफ्तार की गई छात्राओं में गिरिडीह जिले की पूनम कुमारी का नाम सामने आने के बाद उसके परिवार में मातम सा माहौल है। पूनम के माता-पिता का कहना है कि उनकी बेटी पढ़ाई में शुरू से ही मेधावी रही है और संभवतः किसी गैंग के झांसे में आकर इस मामले में फंस गई। गिरिडीह जिले के बिरनी थाना क्षेत्र अंतर्गत खरटी गांव निवासी पूनम कुमारी वर्तमान में बीएचयू (वाराणसी) से बीएससी नर्सिंग की पढ़ाई कर रही है। उसकी गिरफ्तारी की सूचना मिलने के बाद परिवार गहरे सदमे में है। पूनम की मां मालती देवी, बेटी का नाम लेते ही भावुक हो जाती हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें इस मामले की कोई जानकारी नहीं थी और समझ नहीं आ रहा कि आखिर ऐसा कैसे हो गया। बताया था कि वह नीट की परीक्षा देने जा रही: पिता पूनम के पिता बालेश्वर राणा ने बताया कि उनकी बेटी शुरू से ही पढ़ाई में काफी तेज रही है। शनिवार शाम को बेटी से बातचीत हुई थी। उस दौरान उसने बताया था कि वह नीट की परीक्षा देने जा रही है। इसके बाद रविवार शाम जब फोन किया तो उसका मोबाइल बंद मिला। बाद में मीडिया के माध्यम से पता चला कि पूनम को लखीसराय में हिरासत में लिया गया है। आठ-नौ महीनों से घर नहीं आई थी बालेश्वर राणा ने कहा कि उनकी बेटी कई वर्षों से घर से बाहर रहकर पढ़ाई कर रही थी और पिछले आठ-नौ महीनों से घर नहीं आई थी। उन्होंने कहा कि पुलिस द्वारा परिवार को कोई आधिकारिक सूचना नहीं दी गई, बल्कि उन्हें पूरी जानकारी मीडिया से मिली। उन्होंने आशंका जताई कि उनकी बेटी किसी सॉल्वर गैंग के चंगुल में फंस गई होगी। 500 में उसने 469 अंक प्राप्त किए थे पूनम कुमारी वर्ष 2021-22 में झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) की इंटर साइंस परीक्षा में राज्य टॉपर बनी थी। 500 अंकों की परीक्षा में उसने 469 अंक प्राप्त किए थे। अंग्रेजी में 96, फिजिक्स में 89, केमिस्ट्री में 92, बायोलॉजी में 95 तथा सीएमएस में 97 अंक हासिल कर उसने पूरे राज्य में पहला स्थान प्राप्त किया था। पढ़ाई में उत्कृष्ट प्रदर्शन के बाद पूनम ने अगस्त 2025 में बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) में बीएससी नर्सिंग पाठ्यक्रम में नामांकन लिया था और नवंबर से नियमित कक्षाएं कर रही थी। परिवार का कहना है कि उसका सपना डॉक्टर बनने का था और वह लगातार अपनी पढ़ाई पर ध्यान दे रही थी। लखीसराय में नीट परीक्षा के दौरान सामने आए सॉल्वर गैंग मामले की जांच बिहार पुलिस कर रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि गिरफ्तार छात्रा की भूमिका क्या थी और वे इस गिरोह के संपर्क में कैसे आईं। मामले को लेकर गिरिडीह सहित पूरे झारखंड में चर्चा का माहौल है, क्योंकि पूनम राज्य की मेधावी छात्राओं में गिनी जाती रही है। परिजनों ने निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए कहा है कि पूरे मामले की सच्चाई सामने आनी चाहिए ताकि यह स्पष्ट हो सके कि उनकी बेटी की वास्तविक भूमिका क्या थी। Source link

झारखंड

बीडीए कॉलेज में दिया योग से स्वस्थ तन-मन का संदेश

तुपकाडीह | अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर बीडीए कॉलेज, पिछरी परिसर में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के तहत योग कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रभारी प्राचार्य प्रो. जितेंद्र कुमार वर्मा ने किया। उन्होंने कहा कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है, जो शारीरिक स्वास्थ्य के साथ मानसिक शांति और आत्मिक संतुलन प्रदान करता है। मनोविज्ञान विभागाध्यक्ष प्रो. विजय कुमार पांडे ने सूर्य नमस्कार, प्राणायाम और अनुलोम-विलोम का अभ्यास कराया। कार्यक्रम का संचालन एनएसएस कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. पंकज कुमार जोरियार ने किया। मौके पर शिक्षक, कर्मचारी और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। Source link

ताज़ा खबर

नीरव मोदी को लगा तगड़ा झटका, बैंक ऑफ इंडिया ने भगोड़े के...

होमताजा खबरदेश नीरव मोदी को लगा तगड़ा झटका, बैंक ऑफ इंडिया ने 100 करोड़ रुपए का केस जीता Last Updated:June 24, 2026, 05:25 IST Nirav Modi News: भगोड़े हीरा कारोबारी नीरव मोदी को तगड़ा झटका लगा है. लंदन हाईकोर्ट के जज ने मंगलवार को बैंक ऑफ इंडिया के पक्ष में अपना फैसला सुनाया है. नीरव मोदी बैंक फ्रॉड केस में आरोपी है. लंदन: भगोड़े हीरा कारोबारी नीरव मोदी को तगड़ा झटका लगा है. लंदन हाईकोर्ट के जज ने मंगलवार को बैंक ऑफ इंडिया के पक्ष में अपना फैसला सुनाया है. लंदन हाईकोर्ट में बैंक ऑफ इंडिया ने नीरव मोदी के खिलाफ 100 करोड़ रुपए का केस जीत लिया है. अदालत ने माना कि भगोड़े हीरा कारोबारी नीरव मोदी पर पब्लिक सेक्टर बैंक का 10.7 मिलियन डॉलर (100 करोड़ रुपये से थोड़ा अधिक) बकाया है. टीओआई की खबर के मुताबिक, लंदन हाईकोर्ट के जज साइमन टिंकलर ने मंगलवार को लंदन सर्किट कमर्शियल कोर्ट में फैसला सुनाते हुए कहा, ‘मिस्टर नीरव मोदी बैंक को दी गई पर्सनल गारंटी के तहत 4.1 मिलियन डॉलर (लगभग 38.9 करोड़ रुपये) की मूल राशि चुकाने के लिए जिम्मेदार है. इसमें बैंक द्वारा तय किए गए आधार पर कैलकुलेट किया गया ब्याज भी जोड़ा जाएगा. मिस्टर नीरव मोदी ने ऐसा कोई बचाव पेश नहीं किया जिससे यह पता चले कि बैंक उस रकम का हकदार क्यों नहीं था.’ गौरतलब है कि नीरव मोदी अभी भारत प्रत्यर्पण के खिलाफ लंदन की जेल में लड़ाई लड़ रहा है. नीरव मोदी ने सुनवाई के दौरान तर्क दिया था कि गारंटी लागू करने लायक नहीं थी. उसे बैंक से कभी कोई वैध मांग नहीं मिली और लोन रद्द करने के लिए कोई ठोस बुरा असर नहीं पड़ा था. दरअसल, बैंक ऑफ इंडिया ने जुलाई 2012 में दुबई में नीरव की कंपनियों में से एक फायरस्टार डायमंड FZE को कुछ पैसे उधार दिए थे. तब नीरव ने 3 अगस्त 2013 को इसके लिए पर्सनल गारंटी दी थी. 2018 की शुरुआत में जब पंजाब नेशनल बैंक के साथ नीरव मोदी की कथित धोखाधड़ी की खबर फैली तो बैंक ऑफ इंडिया ने लोन वापस मांगने का फैसला किया. मार्च और अप्रैल 2018 में फायरस्टार और नीरव को भेजी गई मांगों का कोई जवाब नहीं मिला. इसके बाद 8 मार्च 2024 को बैंक ऑफ इंडिया ने 4.1 मिलियन डॉलर की मूल राशि और ब्याज के लिए समरी जजमेंट हासिल किया. बैंक ने अक्टूबर 2025 में नीरव को एक और मांग पत्र भेजा. News18 न्यूजलेटर अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में सबमिट करें Source link

झारखंड

रांची, खूंटी… झारखंड के 17 जिलों में बारिश मचाएगी गदर, IMD का...

रांची: झारखंड में आज मौसम का मिजाज बदला-बदला रहने वाला है. आज दक्षिण-पश्चिम मानसून के प्रभाव और वातावरण में बढ़ी नमी के कारण राज्य के कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश, मेघगर्जन और तेज हवाएं चलने की संभावना है. मौसम विभाग ( IMD) ने कई जिलों के लिए आंधी, वज्रपात और तेज हवा का येलो अलर्ट जारी किया है. राज्य के अधिकांश जिलों में बादल छाए रहने से तापमान में गिरावट दर्ज हो सकती है और लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिलेगी. आज दिन में तापमान 33-39°C के बीच रह सकता है, जबकि रातें अपेक्षाकृत 24-28°C के बीच रह सकती हैं. आज रांची, खूंटी, सिमडेगा समेत 17 जिलों में बारिश हो सकती है. जबकि पलामू सबसे ज्यादा गर्म रहने वाला है. झारखंड के 17 जिलों में आज होगी बारिश रांची मौसम विभाग के अनुसार रांची, खूंटी, सिमडेगा, गुमला, लोहरदगा, पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, बोकारो, रामगढ़, हजारीबाग, गिरिडीह, धनबाद, देवघर, दुमका, जामताड़ा, पाकुड़ और गोड्डा में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. आज कुछ जिलों में तेज बौछारें भी पड़ सकती हैं. मानसूनी गतिविधियों के सक्रिय होने से पूर्वी और दक्षिणी जिलों में वर्षा की संभावना अपेक्षाकृत अधिक रहने वाली है. झारखंड में बारिश का अलर्ट झारखंड के इन जिलों में आंधी-तूफान का अलर्ट आज रांची, धनबाद, गिरिडीह, देवघर, दुमका, जामताड़ा, पाकुड़, गोड्डा, बोकारो, पूर्वी सिंहभूम और पश्चिमी सिंहभूम सहित कई जिलों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. वहीं, मेघगर्जन के साथ आंधी आने की भी संभावना जताई गई है. रांची मौसम विभाग ने लोगों को खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों में जाने से बचने की सलाह दी है. झारखंड के इन जिलों में है वज्रपात की संभावना झारखंड में आकाशीय बिजली की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं. ऐसे में आज भी राज्य के कई जिलों में वज्रपात की संभावना बनी हुई है।. विशेष रूप से संथाल परगना, कोल्हान और दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल के जिलों में बिजली गिरने का खतरा अधिक माना जा रहा है. इस दौरान किसानों और खुले क्षेत्रों में काम करने वाले लोगों को मौसम विभाग की चेतावनी पर विशेष ध्यान देने की सलाह दी गई है. झारखंड के इन जिलों का मौसम रहेगा सुहावना आज राजधानी रांची, नेतरहाट क्षेत्र, खूंटी, गुमला, सिमडेगा और पश्चिमी सिंहभूम के कई इलाकों में बादल और बारिश के कारण मौसम अपेक्षाकृत सुहावना रहने की संभावना है. आज इन जिलों में अधिकतम तापमान सामान्य से कम रह सकता है और ठंडी हवाओं का असर महसूस होगा. वहीं, पलामू और गढ़वा में अन्य जिलों की तुलना में गर्मी का असर थोड़ा अधिक रह सकता है. मंगलवार को झारखंड के इन जिलों में हुई बारिश बता दें कि पिछले 24 घंटों के दौरान रांची समेत राज्य के कई जिलों में छिटपुट वर्षा दर्ज की गई. जिनमें पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा, धनबाद और आसपास के क्षेत्रों में हल्की बारिश की गतिविधियां देखने को मिलीं. वहीं, कई स्थानों पर बादल छाए रहने से तापमान में कमी दर्ज हुई और लोगों को गर्मी से राहत मिली. साथ ही मानसून के धीरे-धीरे सक्रिय होने के साथ आने वाले दिनों में वर्षा की गतिविधियां और बढ़ने की संभावना है. Source link

झारखंड

राहुल-हेमंत 50 विधायकों के नेता 28 के मोदी-शाह‎ और नवीन, 3 के...

राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग पर आया झामुमो का पहला बयान राज्यसभा चुनाव संपन्न होने और गठबंधन दलों कांग्रेस, राजद तथा माले के बीच जारी तनातनी के बीच सोमवार को झामुमो ने पहली बार अपनी स्थिति स्पष्ट की। पार्टी महासचिव और केंद्रीय प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य ने पार्टी कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में कहा कि 81 विधायकों में से 50 विधायकों ने कांग्रेस और झामुमो के पक्ष में मतदान किया। इनमें झामुमो प्रत्याशी बैजनाथ राम को 30 वोट मिले, जबकि कांग्रेस प्रत्याशी प्रणव झा को 20 मत प्राप्त हुए। सुप्रियो ने कहा कि इसलिए इन 50 विधायकों के नेता राहुल गांधी और हेमंत सोरेन हैं। वहीं, भाजपा समर्थित प्रत्याशी परिमल नाथवाणी को मिले 28 वोटों के नेताओं के रूप में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का नाम लिया। लोकतांत्रिक और संस्थागत आस्था से खिलवाड़ कर रही भाजपा सुप्रियो भट्टाचार्य ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार देश के लोगों की धार्मिक, सांस्कृतिक, लोकतांत्रिक और संस्थागत आस्था के साथ खिलवाड़ कर रही है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार सरकारी कॉलेजों और संस्थानों को कमजोर कर कॉरपोरेट संस्थानों को बढ़ावा देने की दिशा में आगे बढ़ रही है। पहले सरकारी संस्थानों को बेचने की परंपरा शुरू हुई थी, अब उन्हें ही समाप्त करने की साजिश चल रही है। Source link

शिक्षा

Kunal Shah Meta Global Head | Rohit Sharma Padma Awards

Hindi News Career Kunal Shah Meta Global Head | Rohit Sharma Padma Awards | 24 June Current Affairs 5 मिनट पहले कॉपी लिंक आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं- नेशनल (NATIONAL) 1. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने 65 पद्म पुरस्कार दिए 23 जून को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने राष्ट्रपति भवन में पद्म पुरस्कार से सम्मानित किया। कुल 65 विजेताओं को पद्म विभूषण, पद्म भूषण और को पद्म श्री से सम्मानित किया गया। इसमें 2 पद्म विभूषण, 7 पद्म भूषण शामिल हैं। ये पुरस्कार इंडियन क्रिकेटर और टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा, टेनिस आइकन विजय अमृतराज, दिग्गज अभिनेता ममूटी और गायिका अलका याग्निक समेत 65 लोगों को दिए गए। अभिनेता ममूटी, टेनिस आइकन विजय अमृतराज और गायिका अलका याग्निक को पद्म भूषण से सम्मानित किया गया है। अमेरिका के डॉक्टर दत्तात्रेयुडु नोरी को मेडिसिन के क्षेत्र में पद्म भूषण से सम्मानित किया गया। रूस की ल्यूडमिला खोखलोवा को साहित्य और शिक्षा के क्षेत्र में पद्म श्री दिया गया। झारखंड के पहले मुख्यमंत्री शिबू सोरेन को मरणोपरांत पद्म भूषण दिया गया। अवॉर्ड लेने उनकी पत्नी रूपी सोरेन पहुंची। उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह समेत कई अन्य गणमान्य इस समारोह में शामिल हुए। पद्म पुरस्कार भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मानों में से एक है। पद्म विभूषण भारत रत्न के बाद यह देश का दूसरा सर्वोच्च नागरिक सम्मान होता है। पद्म भूषण देश का तीसरा सर्वोच्च नागरिक सम्मान और पद्म श्री चौथा सम्मान होता है। इन पुरस्कारों की घोषणा गणतंत्र दिवस 26 जनवरी की पूर्व संध्या पर की गई थी और ये इसका दूसरा फेज है। ये पुरस्कारों कला, समाज सेवा, विज्ञान, उद्योग, चिकित्सा और साहित्य जैसे क्षेत्रों में विशिष्ट कार्य के लिए दिए जाते हैं। पूर्व कप्तान रोहित शर्मा को पद्म श्री से सम्मानित किया गया। 2. कुणाल शाह मेटा के नए ग्लोबल हेड बने 22 जून को Meta ने कुणाल शाह को Whatsapp का नया ग्लोबल हेड अपॉइंट किया। Meta, Facebook और Instagram की एक पैरेंट कंपनी है। कुणाल क्रेड (CRED) एप के फाउंडर हैं और विल कैथकार्ट की जगह लेंगे। वहीं कैथकार्ट अब Meta में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़े नए प्रोजेक्ट्स पर काम करेंगे। कुणाल ने 2009 में शुरुआती स्टार्टअप PaisaBack की शुरुआत की, जिसने उपभोक्ता लॉयल्टी और कैशबैक मॉडल पर काम किया। 2015 में कुणाल ने फ्री चार्ज (FreeCharge) और स्नेपडील को लगभग 2,800 करोड़ रुपए (400 मिलियन डॉलर) में अधिग्रहित किया। कुणाल ने 2016- 2017 में देश में 200 से ज्यादा स्टार्टअप्स में इंवेस्ट किया, जिनमें Razorpay, Unacademy और BharatPe शामिल हैं। जून 2026 में Meta Platforms ने CRED में 900 मिलियन डॉलर का इंवेस्ट किया था। मेटा ने हाल ही में Instagram, Facebook और Whatsapp के लिए नए सब्सक्रिप्शन प्लान भी पेश किए हैं। इसके तहत एप्स के ‘प्लस’ वर्जन रोल आउट किए गए हैं। इस प्लान को लेने वाले यूजर्स को स्पेशल टूल्स और कस्टमाइजेशन के विकल्प मिलेंगे। कुणाल ने 2010 में FreeCharge की सह-स्थापना की थी और ये भारत के प्रमुख डिजिटल रिचार्ज प्लेटफॉर्म्स में से एक बना। स्पोर्ट्स (SPORTS) 3. लियोनेल मेसी सबसे ज्यादा गोल करने वाले प्लेयर बने 22 जून को अर्जेंटीना के कप्तान लियोनेल मेसी फुटबॉल वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी बने। ऑस्ट्रिया के खिलाफ मेसी ने अपना 17वां गोल दागकर जर्मनी के मिरोस्लाव क्लोजा (16 गोल) का रिकॉर्ड तोड़ा। ऑस्ट्रिया के खिलाफ मैच के आखिरी में एक और गोल कर मेसी फुटबॉल वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा 18 गोल किए। मेसी ने डलास स्टेडियम में 39वें मिनट में फील्ड गोल लगाकर इतिहास रचा। इसके बाद इंजरी टाइम (95वें मिनट) में उन्होंने दूसरा गोल दागकर अर्जेंटीना की 2-0 की जीत पक्की की। 38 साल के मेसी ने पिछले मैच में अल्जीरिया के खिलाफ हैट्रिक लगाई थी। टूर्नामेंट में उनके सबसे ज्यादा 5 गोल हो गए हैं। मेसी के बाद 3 गोल के साथ जर्मनी के डेनिज उंडाव हैं। मेसी अब तक 11 इंटरनेशनल हैट्रिक लगा चुके हैं। मेसी 8 बार फुटबॉल का सबसे प्रतिष्ठित पुरस्कार बैलन डी’ओर जीत चुके हैं। मेसी को 2026 में स्पेन का प्रतिष्ठित पुरस्कार ‘प्रिंसेस ऑफ एस्टुरियस अवार्ड’ मिला। वो ये पुरस्कार पाने वाले पहले फुटबॉलर हैं। मेसी 8 बार FIFA प्लेयर ऑफ द ईयर रह चुके हैं। 4. पुनीत बालन AKFI के चेयरमेन अपॉइंट हुए 23 जून को पुनीत बालन को एमेच्योर कबड्डी फेडरेशन ऑफ इंडिया (AKFI) के चेयरमेन अपॉइंट हुए। AKFI भारत में कबड्डी के लिए सर्वोच्च नियामक संस्था है। AKFI देश भर में कबड्डी की प्रतिभाओं को खोजने और उन्हें ट्रेनिंग देने का काम करती है। पुनीत की महाराष्ट्र में खेलों, विशेषकर कबड्डी, कुश्ती और फुटबॉल को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। पुनीत का कार्यकाल 2026 से 2030 तक रहेगा। मिसलीनियस (MISCELLENEOUS) 5. NSA अजीत डोभाल ने चीनी विदेश मंत्री वांग यी से मुलाकात की 22 जून को राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने चीनी विदेश मंत्री वांग यी से मुलाकात की। इस बातचीत में दोनों देशों के बीच संबंधों को सामान्य बनाने की दिशा में हुई प्रगति समेत आपसी संबंधों के अहम पहलुओं पर चर्चा हुई। ये बातचीत कल नई दिल्ली में चल रही 16वीं ब्रिक्स (BRICS) राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकारों की बैठक के दौरान हुई। दोनों नेताओं ने भारत-चीन संबंधों में हाल के महीनों में आए सुधार पर भी बातचीत की। सीमा क्षेत्रों में शांति और स्थिरता बनाए रखने तथा द्विपक्षीय संवाद को आगे बढ़ाने पर बात की। दोनों पक्षों ने BRICS, SCO और अन्य बहुपक्षीय मंचों पर सहयोग बढ़ाने पर भी विचार-विमर्श किया। ये बैठक 2020 में गलवान घाटी में हुई झड़प और उसके बाद चार साल से ज्यादा समय तक चले सैन्य टकराव के कारण दोनों देशों के बीच महत्वपूर्ण मानी जा रही है। पिछले साल अगस्त में भी डोभाल और चीनी विदेश मंत्री वांग ने नई दिल्ली में बातचीत की थी। 6. केंद्र सरकार ने FCRA में धर्मांतरण को धार्मिक माने जाने की लिस्ट से बाहर किया 23 जून को केंद्र सरकार ने विदेशी अंशदान (विनियमन) अधिनियम (FCRA) के नियमों में संशोधन किया है। इसके तहत धर्मांतरण (Religious Conversion) को अब ‘आस्था-आधारित कैटेगरी ‘ से बाहर कर दिया गया है। अब धार्मिक संस्थाएं या NGO विदेशी धन

Scroll to Top