भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

Author name: scsmdos@gmail.com

झारखंड

पौधरोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

हंटरगंज| प्रखंड के उरैली राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय में रविवार को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिला विधिक सेवा प्राधिकार चतरा के सचिव तारकेश्वर दास के निर्देशानुसार अधिकार मित्र सह पीएलवी कुमार विवेक रंजन और सरयु यादव मुख्य रूप से शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय प्रांगण में सामूहिक योगाभ्यास से हुई। पीएलवी,शिक्षकों और बच्चों ने मिलकर सूर्य नमस्कार, प्राणायाम, ताड़ासन, वज्रासन समेत कई योगासन किए। पीएलवी ने बच्चों को योग का महत्व बताते हुए कहा कि नियमित योग से शरीर स्वस्थ और मन शांत रहता है। उन्होंने कहा कि जिला विधिक सेवा प्राधिकार का उद्देश्य सिर्फ कानूनी मदद देना नहीं, बल्कि समाज के हर वर्ग को जागरूक करना भी है। योग से बच्चों में अनुशासन और एकाग्रता बढ़ती है जो पढ़ाई में मददगार है। कोडरमा |12वें विश्व योग दिवस के अवसर पर आदर्श मध्य विद्यालय, कोडरमा में योग एवं पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रधानाध्यापक अश्विनी तिवारी के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं, शिक्षकों, जिला समाहरणालय के कर्मियों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्यों ने भाग लिया। योग सत्र के बाद जिला आपूर्ति पदाधिकारी रामरतन बर्नवाल ने विद्यालय परिसर में शमी एवं अशोक के पौधे लगाकर “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तीसरे चरण का शुभारंभ किया।उन्होंने कहा कि योग और पर्यावरण संरक्षण दोनों स्वस्थ जीवन के लिए आवश्यक हैं। मौके पर जिला समाहरणालय के कर्मी प्रशाखा पदाधिकारी रजनी रंजन, प्रधान लिपिक तरुण लाल, चंदेश्वर साहू, ऋषभ राज सहित कई कर्मचारी मौजूद थे। Source link

ताज़ा खबर

पटना वाले सावधान! बेली रोड पर ट्रैफिक होगा डायवर्ट, जाम से बचना...

Last Updated:June 23, 2026, 04:31 IST Patna Junction to Danapur Alternative Route: बेली रोड पटना की सबसे व्यस्त सड़कों में से एक है. यहां हर दिन हजारों वाहन गुजरते हैं. ऐसे में निर्माण कार्य बढ़ने के साथ जाम की समस्या भी बढ़ सकती है. अगर आप दानापुर की ओर जा रहे हैं, तो वैकल्पिक रास्तों की जानकारी पहले से रखना आपके लिए फायदेमंद रहेगा.  पटना. अगर आप बेली रोड यानी नेहरू पथ के रास्ते दानापुर आते-जाते हैं, तो आने वाले दिनों में आपको ट्रैफिक की परेशानी झेलनी पड़ सकती है. दरअसल, इस रूट पर पटना मेट्रो का काम अब तेज होने वाला है. इसके कारण बेली रोड पर कई जगहों पर ट्रैफिक डायवर्ट किया जा सकता है. कुछ जगहों पर अभी से डायवर्जन के बोर्ड भी लगा दिए गए हैं. चर्चा है कि सड़क के एक हिस्से को बंद की जा सकती है. आपको बता दें कि बेली रोड पटना की सबसे व्यस्त सड़कों में से एक है. यहां हर दिन हजारों वाहन गुजरते हैं. ऐसे में निर्माण कार्य बढ़ने के साथ जाम की समस्या भी बढ़ सकती है. अगर आप दानापुर की ओर जा रहे हैं, तो वैकल्पिक रास्तों की जानकारी पहले से रखना आपके लिए फायदेमंद रहेगा. 8.5 किमी का बनाना है मेट्रो सुरंग पटना मेट्रो परियोजना के तहत पटना जंक्शन से पाटलिपुत्र स्टेशन के बीच करीब 8.5 किलोमीटर लंबी अंडरग्राउंड टनल बनाई जानी है. यह रूट शहर के सबसे व्यस्त इलाकों में गिना जाता है, जहां कई सरकारी दफ्तर, राजाबाजार, बड़े अस्पताल और स्कूल कॉलेज स्थित हैं. इसी मार्ग पर पंचमुखी हनुमान मंदिर, विमेंस कॉलेज और पटना जू जैसे प्रमुख स्थल भी पड़ते हैं. मेट्रो निर्माण को लेकर कई जगहों पर बैरीकेडिंग का काम शुरू हो चुका है. ऐसे में ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव की तैयारी की जा रही है. प्रस्तावित योजना के तहत निजी वाहनों के लिए कुछ हिस्सों में वन-वे व्यवस्था लागू की जा सकती है, जबकि कमर्शियल वाहनों के प्रवेश पर भी रोक लगाने पर विचार चल रहा है. अधिकारियों के अनुसार, अगले कुछ दिनों में नई ट्रैफिक व्यवस्था का ट्रायल किया जाएगा. अगर यह प्रयोग सफल रहा, तो इसे स्थायी रूप से लागू कर दिया जाएगा. फिलहाल क्या है लोगों के पास वैकल्पिक रास्ता जबतक ट्रैफिक पुलिस की तरफ नया ट्रैफिक प्लान नहीं लागू किया जाता है और वैकल्पिक मार्ग निर्धारित नहीं किया जाता है तबतक आमलोगों के पास कई दानापुर जाने के लिए कई रास्ते मौजूद है. अगर आप नेहरू पथ की डाइवर्जन वाली सड़क पर नही चलना चाहते हैं तो आप इन सड़कों का भी उपयोग कर सकते हैं. इनकम टैक्स से विकास भवन और गोल्फ क्लब की ओर जाने के लिए इनकम टैक्स गोलंबर से वीरचंद पटेल पथ की ओर मुड़ सकते हैं. इसके बाद आर ब्लॉक, हार्डिंग रोड, पटेल गोलंबर, एयरपोर्ट और डुमरा चौकी के पास निकलकर वापस बेली रोड में प्रवेश कर सकते हैं. दानापुर की तरफ से आने वाले सभी तरह के वाहन रूपसपुर नहर से सीधे जेपी गंगा पथ (मरीन ड्राइव) होते हुए गांधी मैदान की ओर जा सकते हैं. दानापुर से अटल पथ की ओर जाने वाले वाहन शास्त्रीनगर थाना वाले रोड से होते हुए राजवंशी नगर और पुनाइचक के रास्ते अटल पथ की ओर जा सकेंगे. आशियाना मोड़ की ओर से आने वाले वाहन दीघा-आशियाना रोड का इस्तेमाल करते हुए राजीव नगर की ओर जा सकती है. About the Author Amit ranjan मैंने अपने 12 वर्षों के करियर में इलेक्ट्रॉनिक, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में काम किया है। मेरा सफर स्टार न्यूज से शुरू हुआ और दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर डिजिटल और लोकल 18 तक पहुंचा। रिपोर्टिंग से ले…और पढ़ें News18 न्यूजलेटर अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में सबमिट करें Source link

झारखंड

शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय मना योग दिवस

गिरिडीह| जीडी बगड़िया शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय में रविवार को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर विशेष शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में महाविद्यालय के अध्यक्ष अजय बगड़िया, प्राचार्य डॉ. अनिल प्रसाद कुशवाहा, शिक्षकगण, छात्र-छात्राएं और आसपास के ग्रामीण शामिल हुए। इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. अनिल प्रसाद कुशवाहा और एनएसएस पदाधिकारी वंदना चौरसिया ने योग के महत्व पर चर्चा की। उन्होंने छात्रों व ग्रामीणों से अपने दैनिक जीवन में योग को अनिवार्य रूप से अपनाने का आग्रह किया। योग शिक्षिका सोनी कुमारी ने उपस्थित लोगों को निर्धारित योग प्रोटोकॉल के अनुरूप विभिन्न आसनों का अभ्यास कराया और जागरूक किया।कार्यक्रम को सफल बनाने में प्राध्यापक अरविंद कुमार, मृत्युंजय मिश्रा, अशोक पटेल, अमित कुमार, अरनब सामंता, प्रकाश कुमार और प्राध्यापिका बीना झा, रजनी कुमारी, डॉ. रश्मि कुमारी तथा गुलफशां अख्तर सहित समस्त छात्र-छात्राओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा। Source link

झारखंड

योग और आयुर्वेद से बीमारियों से बचाव संभव : पुष्पा

भास्कर न्यूज |गिरिडीह राजकीय यूनानी मेडिकल कॉलेज में रविवार को विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शिविर में योग प्रशिक्षक पुष्पा शक्ति और नवनीत कुमार उपाध्याय ने प्रतिभागियों को विभिन्न योगासनों व प्राणायाम का अभ्यास कराया। योग शिक्षिका पुष्पा शक्ति ने कहा कि योग और आयुर्वेद को जीवनशैली का हिस्सा बनाकर बीमारियों से बचा जा सकता है, जिससे महंगी दवाओं पर निर्भरता कम होगी। योगाभ्यास के बाद सभी को प्रतिदिन कम से कम एक घंटे योग करने की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम में कौशल विकास केंद्र के प्रधानाचार्य सहित सीएचओ डॉ. फरहत, जिला चिकित्सा पदाधिकारी (डीएमओ) डॉ. गुलाम मुस्तफा अंसारी, आयुष विभाग के कृष्ण मुरारी शर्मा, गणेश यादव और ग्रामीण व विद्यार्थी उपस्थित थे। Source link

ताज़ा खबर

भारत अगले 1000 सालों का भविष्य लिख रहा है, दुनिया के लिए...

नई दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को रिपब्लिक शिखर सम्मेलन को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने कहा कि भारत की विशेषता है कि हम किसी क्षणिक घटना पर उतावले होने वाले देश नहीं हैं. उन्होंने कहा, “हम वो हैं, जिसने विकास और विनाश देखा भी है, झेला भी है. हम वो देश हैं, जिसके जेहन में युगों की मेमोरी चिप लगी हुई है. इसलिए भारत जो कर रहा है, वह आने वाले 1,000 वर्ष का फ्यूचर लिखने वाला है, और यही दुनिया के लिए सबसे बड़ी भारत की गारंटी है.” पीएम मोदी ने आगे ने कहा, “भारत न केवल एक तेजी से विकसित होती अर्थव्यवस्था है, बल्कि एक विश्वसनीय और भरोसेमंद वैश्विक शक्ति भी है. तीव्र विकास के साथ-साथ, अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत की विश्वसनीयता भी लगातार बढ़ रही है. जी7 शिखर सम्मेलन से हाल ही में लौटने पर मैंने पाया कि विश्व भर के नेता और राष्ट्र इस बात को स्वीकार करते हैं और सराहते हैं कि ‘राष्ट्र सर्वोपरि’ आज भारत का मार्गदर्शक सिद्धांत है.” उन्होंने कहा कि भारत, तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था भी है और एक विश्वसनीय अर्थव्यवस्था भी है और भारत की बढ़ती शक्ति के साथ विश्वसनीय शक्ति है. अभी मैं दो-तीन दिन पहले जी7 समिट से लौटा हूं, और दुनिया का हर नेता, हर देश इस बात को भलीभांति समझता है कि आज के भारत के लिए नेशन फर्स्ट ही सबसे बड़ा मंत्र है, सबसे बड़ा सिद्धांत है. कुछ दिन पहले ही हमारी सरकार को 12 साल पूरे हो चुके हैं. पिछले 12 वर्षों की जो भी उपलब्धियां देश की रही हैं, अगर आप तराजू से तौलोगे तो हर निर्णय, हर कदम, हर प्रयास, उनके मूल में राष्ट्र प्रथम की भावना ही केंद्र में है. स्वच्छ भारत अभियान से लेकर मेक इन इंडिया, खादी और स्थानीय वस्तुएं खरीदने पर जोर, ये सारे इनिशिएटिव इसलिए सफल हुए, क्योंकि देश की जनता ने देश को सबसे ऊपर रखते हुए अपना कर्तव्य निभाया. इसके लिए मैं देश के नागरिकों को सलाम करता हूं. पीएम मोदी ने कहा कि सरकारी नीतियों और निर्णय लेने की प्रक्रिया में ‘राष्ट्र सर्वोपरि’ सिद्धांत का गहरा प्रभाव पड़ा है; इसका एक प्रमुख उदाहरण हमारे आदिवासी क्षेत्रों का परिवर्तन है. दशकों तक, ये क्षेत्र माओवादी आतंकवाद से त्रस्त रहे, जिसके कारण 21वीं सदी के अंत तक बुनियादी सरकारी सुविधाओं की आपूर्ति बाधित रही. कई सरकारें और पीढ़ियां बीतती गईं, फिर भी स्थानीय आबादी के लिए आशा अधूरी ही रही. 2004 से 2014 के बीच, माओवादी आतंकवाद के कारण 17,000 से अधिक हिंसक घटनाएं हुईं, जिनमें 7,000 से अधिक लोगों की जान गई. हालांकि, आज इन क्षेत्रों से माओवादी आतंकवाद का पूर्णतः उन्मूलन हो चुका है, यह एक उल्लेखनीय उपलब्धि है, जिसे कम नहीं आंका जाना चाहिए. प्रधानमंत्री ने कहा कि 21वीं सदी में भी आतंकियों ने आदिवासी इलाकों में एक भी सुविधा नहीं पहुंचे दी. एक सरकारी गाड़ी नहीं गुजर सकती थी. गोलियों से भून दिया जाता था. अनेक सरकारें आईं गईं. कई पीढ़ियां आई गईं. लगता था कि हिंसा का ये दुर्भाग्य ऐसा ही रहेगा. मैं 100 से अधिक जिलों और 500 से अधिक ब्लॉकों पर चर्चा करना चाहूंगा, जो वर्षों से विकास के हर पैमाने पर पिछड़े रहे हैं. पिछली सरकारों ने इन क्षेत्रों को पिछड़ा क्षेत्र घोषित किया था. हमने इन क्षेत्रों को बदलने, उन्हें निराशा से बाहर निकालने और प्रगति की आकांक्षाओं को जगाने की चुनौती स्वीकार की. इस नए दृष्टिकोण को दर्शाते हुए, हमने इनका नाम बदलकर आकांक्षी जिले और ब्लॉक रख दिया. आज, ये आकांक्षी जिले और ब्लॉक राज्य के विकास को गति दे रहे हैं. इन क्षेत्रों की आबादी का एक बड़ा हिस्सा गरीबी में जीवन-यापन कर रहा था, लेकिन पिछले कुछ वर्षों में, 25 करोड़ गरीब लोगों ने गरीबी से मुक्ति पाई है, जिसमें आकांक्षी जिलों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है. उन्होंने कहा कि जो क्षेत्र पहले नक्सलवाद से प्रभावित थे, आज वहां विकास की नई किरणें पहुंची हैं. आज साढ़े 9 हजार से अधिक मोबाइल टावर बनाए गए हैं. करीब 45 हजार गांवों में मोबाइल कनेक्टिविटी पहुंची है. नक्सल प्रभावित जिलों में करीब 75 हजार बैंकिंग कॉरेस्पोंडेंट और 6 हजार से अधिक नए पोस्ट ऑफिस बनाए गए. कतई नहीं हो सकता से ये होकर रहेगा. ये जो भाव आया है, यही भारत की असली सिद्धि है. उन्होंने कहा कि 2014 में, लगभग 28 लाख लोग प्रतिदिन मेट्रो से यात्रा करते थे. आज यह संख्या बढ़कर लगभग 1.28 करोड़ दैनिक यात्रियों तक पहुंच गई है. इसके अलावा, नमो भारत, वंदे भारत और अमृत भारत जैसी हाई-स्पीड ट्रेनें अब देश के विभिन्न क्षेत्रों को जोड़ रही हैं. पिछले कुछ वर्षों में हवाई अड्डों की संख्या दोगुनी हो गई है, जिससे मध्यम वर्ग को हवाई यात्रा के अधिक अवसर मिल रहे हैं. भारत ने पिछले 12 वर्षों में निराशा को आशा में बदला है, और हमें इस बात का सबसे बड़ा संतोष है. पीएम मोदी ने कहा कि 2014 में अगर किसी परिवार को अपना घर खरीदना होता था, तो होमलोन डबल डिजिट के रेट पर मिलता था, लेकिन आज किसी भी बैंक से होमलोन 7-8 प्रतिशत के रेट पर मिल जाता है. पहले लोन लेना यानी युद्ध जीतने जैसी ताकत लगती थी. आज घर बैठे संभव हो पा रहा है. गरीबी कम होना केवल कल्याण का ही विषय नहीं है, यह अवसरों के विस्तार की गाथा है, नई आकांक्षाओं की प्रेरणा है. मध्यम वर्ग के जीवन को आसान बनाने के लिए सरकार ने हर स्तर पर काम किया है. Source link

झारखंड

मारवाड़ी सम्मेजन ने लगाया रक्तदान शिविर

गिरिडीह|मारवाड़ी सम्मेलन गिरिडीह की ओर से रविवार को शहर के बरसमसिया स्थित विश्वनाथ नर्सिंग होम में रक्तदान शिविर लगाया गया। सदर अस्पताल के ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. सोहेल अख्तर ने बताया कि शिविर में कुल 105 यूनिट रक्त संग्रह हुआ है। शिविर का उद्घाटन चेंबर ऑफ कॉमर्स के जिला अध्यक्ष निर्मल झुनझुनवाला, डॉ. एसके डोकानियां, रेडक्रॉस सोसाइटी के सचिव विवेश जलान और पूर्व अध्यक्ष मदन लाल विश्वकर्मा ने संयुक्त रूप से किया। इस मौके पर मारवाड़ी सम्मेलन की ओर से रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र और शील्ड देकर सम्मानित किया गया। चेंबर अध्यक्ष निर्मल झुनझुनवाला ने कहा कि रक्तदान से गरीब व असहाय मरीजों की जान बचाई जा सकती है। मारवाड़ी सम्मेलन हर साल 24 जून को इस शिविर का आयोजन करता है, मौके पर डॉ. नीरज डोकानियां, पंकज राठी, संजय शर्मा समेत बड़ी संख्या में मारवाड़ी समाज के लोग उपस्थित थे। Source link

झारखंड

बारिश के बीच वज्रपात से युवक की मौत,पत्नी बची

बगोदर|बगोदर इलाके में रविवार दोपहर बाद बारिश के दौरान वज्रपात की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी बाल-बाल बच गई। कुंबाटांड निवासी सीताराम हांसदा अपनी पत्नी के साथ हजारीबाग के बरकट्ठा स्थित एक रिश्तेदार के घर से लौट रहा था। इसी बीच अड़वारा पंचायत अंतर्गत तुकतुको गांव के पास बारिश शुरू हो गई। रास्ते में सीताराम एक तालाब की मेड़ के पास रुका और उसने अपनी पत्नी को आगे बढ़ने को कहा। पत्नी जैसे ही कुछ दूर आगे बढ़ी, तभी उसपर ठनका गिर गया। Source link

ताज़ा खबर

बिना बताए ड्यूटी से रहे गायब, नौकरी गई और बकाया वेतन भी...

नई दिल्ली. सुप्रीम कोर्ट ने इलाहाबाद हाईकोर्ट के फैसले और लेबर कोर्ट के उस आदेश को रद्द कर दिया है, जिसमें एक कर्मचारी को बकाया वेतन के साथ काम पर वापस रखने के लिए कहा गया था. कोर्ट ने कहा कि जो कर्मचारी बिना इजाजत के काम से गैर-हाजिर रहा और अपने दावों को साबित नहीं कर पाया, उसे ऐसी राहत नहीं दी जा सकती. जस्टिस विक्रम नाथ और जस्टिस संदीप मेहता की बेंच ने मेसर्स रिफिलिस इंजीनियरिंग प्राइवेट लिमिटेड की अपील को मंजूरी दी और कर्मचारी अर्जुन गुप्ता के दावे को खारिज कर दिया. गुप्ता का आरोप था कि जून 2012 में ड्यूटी पर लौटने की कोशिश करने के बाद उन्हें गैर-कानूनी तरीके से नौकरी से निकाल दिया गया था. यह विवाद तब शुरू हुआ जब अगस्त 2006 से मोल्डर के तौर पर काम कर रहे कर्मचारी ने 14 मई 2012 से काम पर आना बंद कर दिया. कंपनी का दावा था कि वह बिना किसी सूचना के अनुपस्थित रहे और 18 मई 2012 को उनके आखिरी ज्ञात स्थायी पते पर स्पष्टीकरण मांगने के लिए एक नोटिस भेजा गया था. शुरुआत में लेबर कोर्ट ने फरवरी 2022 में कर्मचारी के पक्ष में एकतरफा फैसला सुनाया था. इलाहाबाद हाईकोर्ट द्वारा मामले को नए सिरे से विचार करने के लिए वापस भेजे जाने के बाद लेबर कोर्ट ने अक्टूबर 2023 में फिर से कर्मचारी के पक्ष में फैसला सुनाया और उन्हें 50 प्रतिशत बकाया वेतन और उससे जुड़े लाभों के साथ नौकरी पर बहाल करने का आदेश दिया. बाद में इलाहाबाद हाईकोर्ट ने इस फैसले को बरकरार रखा. सुप्रीम कोर्ट ने पाया कि लेबर कोर्ट और हाई कोर्ट दोनों ने बिना किसी ठोस सबूत के राहत देने में गलती की थी. इलाहाबाद हाईकोर्ट के इस तर्क को खारिज करते हुए कि कंपनी ने गुप्ता को गौतमबुद्ध नगर स्थित उनके निवास के बजाय बिहार में उनके स्थायी पते पर नोटिस भेजा था. सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि नियोक्ता को अपने रिकॉर्ड में कर्मचारी द्वारा दिए गए पते पर भरोसा करने के लिए दोषी नहीं ठहराया जा सकता. जस्टिस विक्रम नाथ की अध्यक्षता वाली बेंच ने कहा, “नियोक्ता से केवल उसी पते पर कर्मचारी से संपर्क करने की उम्मीद की जा सकती है जो कर्मचारी ने दिया है. अगर प्रतिवादी-कर्मचारी ने अपना निवास स्थान बदल लिया था तो बदलाव की जानकारी नियोक्ता को देने की जिम्मेदारी उसी की थी. उसे इस मामले में लापरवाही का फायदा उठाने की अनुमति नहीं दी जा सकती.” सुप्रीम कोर्ट को कर्मचारी के इस दावे का समर्थन करने वाला कोई सबूत नहीं मिला कि वह अपनी मां की गंभीर बीमारी के कारण अनुपस्थित रहा था या उसने जाने से पहले अपने वरिष्ठ अधिकारी को सूचित किया था. सुप्रीम कोर्ट ने कहा, “यह दावा पूरी तरह से निराधार है. इसके समर्थन में रिकॉर्ड पर कोई दस्तावेजी सबूत पेश नहीं किया गया है.” कोर्ट ने आगे कहा कि अनुपस्थिति की अवधि के दौरान कर्मचारी ने अपनी अनुपस्थिति का कारण बताते हुए या छुट्टी मांगते हुए कोई लिखित सूचना नहीं भेजी थी. सुप्रीम कोर्ट ने प्रतिवादी के इस दावे को भी खारिज कर दिया कि वह 8 जून, 2012 को वापस आया था और उसने ड्यूटी पर लौटने की कोशिश की थी, लेकिन उसे ऐसा करने की इजाजत नहीं दी गई. कोर्ट ने कहा कि इस आरोप के समर्थन में कोई दस्तावेजी सबूत नहीं था. फैसले में कहा गया, “हमने पाया कि प्रतिवादी-कर्मचारी बिना इजाजत के अनुपस्थित रहा, अनुपस्थिति के दौरान अपने नियोक्ता को कोई लिखित सूचना नहीं दी, अपनी अनुपस्थिति का कारण बताने के लिए कोई दस्तावेजी सबूत पेश नहीं किया, और ड्यूटी पर लौटने की कोशिश का भी कोई सबूत नहीं दिया.” यह मानते हुए कि लेबर कोर्ट और हाईकोर्ट ने बिना किसी ठोस सबूत के राहत देकर गलती की थी, सुप्रीम कोर्ट ने कंपनी की अपील स्वीकार कर ली और लेबर कोर्ट के अक्टूबर 2023 के फैसले और इलाहाबाद हाईकोर्ट के मार्च 2024 के फैसले को रद्द कर दिया. नतीजतन, नौकरी पर बहाल करने, बकाया वेतन और सेवा से जुड़े अन्य सभी लाभों के निर्देश रद्द कर दिए गए और कर्मचारी का दावा खारिज कर दिया गया. Source link

झारखंड

योग से स्वस्थ जीवन का संदेश, उत्साह से मना विश्व योग दिवस

तेलो | अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर चंद्रपुरा प्रखंड के तेलो क्षेत्र में सरकारी एवं गैर-सरकारी संस्थानों में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। उत्क्रमित मध्य विद्यालय नर्रा में प्राचार्य नंदकिशोर साव एवं राजेश कुमार महतो ने बच्चों को योगाभ्यास कराया। एसआर इंटरनेशनल एकेडमी की नर्रा, तेलो और चंद्रपुरा शाखाओं में छात्रों व शिक्षकों ने ताड़ासन आदि का अभ्यास किया। प्रधानाचार्या प्रतिमा वर्मा ने दैनिक जीवन में योग अपनाने की अपील की। Source link

झारखंड

ध्वजाधारी आश्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया योग, दिया स्वस्थ जीवन का...

कोडरमा |अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रविवार को भाजपा कोडरमा नगर मंडल की ओर से ध्वजाधारी आश्रम परिसर में योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन नगर मंडल अध्यक्ष संजय पासवान के नेतृत्व में “करें योग, रहें निरोग” के मूल मंत्र के साथ किया गया।योग कार्यक्रम में मुख्य अतिथि महामंडलेश्वर सुखदेव दास जी महाराज मौजूद रहे। कार्यक्रम में भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से योगाभ्यास कर स्वस्थ एवं निरोग जीवन का संदेश दिया। योग के विभिन्न आसनों और प्राणायाम के माध्यम से नियमित योग को जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान किया गया। कार्यक्रम में भाजपा जिला उपाध्यक्ष राजकुमार यादव, जिला महामंत्री नरेंद्र पाल, नगर महामंत्री संदीप गुप्ता एवं उत्तम कुमार, नगर उपाध्यक्ष सीताराम, चंदन सिन्हा, सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे। झुमरीतिलैया |अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर ग्रिजली पब्लिक स्कूल में दो दिवसीय योग सत्र का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय की प्रधानाचार्या नीरजा ने कहा कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है, जो व्यक्ति के शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने विद्यार्थियों को नियमित रूप से योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करने की सलाह देते हुए कहा कि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मन का वास होता है।इसके बाद योग प्रशिक्षिका नेहा कुमारी के मार्गदर्शन में विद्यार्थियों को विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास कराया गया। नेहा कुमारी ने कहा कि नियमित योगाभ्यास शरीर को स्वस्थ और लचीला बनाने के साथ-साथ एकाग्रता, आत्मविश्वास और मानसिक शांति को भी बढ़ावा देता है। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रतिदिन कुछ समय योग और प्राणायाम के लिए निकालने की प्रेरणा दी। कार्यक्रम को सफल बनाने में उपप्रधानाचार्या वंदना नारायण, संयोजिका अनीता कुमारी, पूजा झा, श्वेता अग्रवाल, दलजीत कौर सहित विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं प्रशासनिक कर्मचारियों का योगदान रहा। भास्कर न्यूज | कोडरमा 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर बाबा नगरी ध्वजाधारी धाम में भव्य योग शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं, योग साधकों एवं स्थानीय लोगों ने भाग लेकर योगाभ्यास किया। आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर सुखदेव जी महाराज मौजूद रहे।कार्यक्रम की शुरुआत योगाचार्या सुषमा सुमन ने शंखनाद एवं संगठन मंत्र के उच्चारण के साथ की। इसके बाद उन्होंने और योग गुरु प्रदीप कुमार सुमन ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के प्रोटोकॉल की विस्तृत जानकारी देते हुए प्रतिभागियों को विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास कराया। योगाचार्या सुषमा सुमन ने कहा कि योग स्वस्थ और दीर्घायु जीवन का आधार है। उन्होंने लोगों को नियमित योग करने, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने तथा मोबाइल का कम उपयोग कर स्वास्थ्य पर अधिक ध्यान देने का संकल्प दिलाया। महामंडलेश्वर सुखदेव जी महाराज ने कहा कि योग आज विश्वभर में अपनाया जा रहा है, लेकिन ध्वजाधारी धाम जैसे आध्यात्मिक स्थल पर योग की गंगा बहना अत्यंत सुखद और प्रेरणादायी है। कार्यक्रम को सफल बनाने में आचार्य चंदन , योग शिक्षिका सुधा रानी, शंभू बरनवाल, सीताराम भगत, शिवनंदन यादव, समाजसेवी राजकुमार यादव, सुशील अग्रवाल सहित अन्य लोगों का योगदान रहा। Source link

Scroll to Top