भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

Author name: scsmdos@gmail.com

झारखंड

लाइट हाउस में मेंटेनेंस, बिजली-पानी बिल देने को लेकर हंगामा

रांची के जगरनाथपुर मौसी बाड़ी स्थित लाइट हाउस सोसायटी में सोमवार को ऑपरेशन-मेंटेनेंस, बिजली और पानी बिल भुगतान को लेकर जमकर हंगामा हुआ। विवाद इतना बढ़ गया कि एक पक्ष ने राशि देने से इनकार करते हुए सोसायटी के अध्यक्ष सुधीर तिवारी और सचिव कमलेश कुमार को बंधक बनाने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया गया है। सोसायटी की ओर से जगरनाथपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है, हालांकि एफआईआर अभी दर्ज नहीं हो सकी है। जानकारी के अनुसार, लाइट हाउस में 1008 फ्लैट बने हैं, जिनमें से करीब 700 फ्लैटों में लगभग 4 हजार लोग रह रहे हैं। इसका निर्माण गुजरात की कंपनी जिनफ्रा ने किया है, जिसे पांच साल तक ऑपरेशन-मेंटेनेंस की जिम्मेदारी दी गई है, लेकिन आरोप है कि कंपनी अपना काम ठीक से नहीं कर रही। सोसायटी सचिव के अनुसार, रखरखाव के लिए प्रत्येक फ्लैट से 500 रुपए मासिक योगदान तय किया गया था, लेकिन केवल 30 प्रतिशत लोग ही भुगतान कर रहे हैं। इसी वजह से बिजली का बकाया 2.65 लाख रुपए और पानी का बिल 20 हजार रुपए से अधिक हो गया है। स्थिति तब और तनावपूर्ण हो गई जब बाहरी लोगों पर मीटिंग में शामिल होकर मेंटेनेंस भुगतान का विरोध करने और धमकी देने का आरोप लगा। सोसायटी में पानी की किल्लत भी बनी हुई है और टैंकर से आपूर्ति करनी पड़ रही है। Source link

ताज़ा खबर

Aaj Ka Mausam Live | Today Weather Live: मानसून करने जा रहा...

होमताजा खबरदेश मानसून करने जा रहा है खेल, 90KM की रफ्तार से हवा, 19 राज्यों में घटाटोप बारिश Last Updated:June 16, 2026, 06:33 IST Aaj Ka Mausam Live: देश में मानसून अब पूरी तरह एक्टिव मोड में दिखाई दे रहा है. मौसम विभाग ने 16 जून को यूपी, बिहार, दिल्ली, राजस्थान, पंजाब, झारखंड, पश्चिम बंगाल समेत 19 राज्यों में भारी बारिश और तेज आंधी का अलर्ट जारी किया है. कई इलाकों में 80 से 90 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं. पूर्वी और उत्तरी भारत में वज्रपात और पेड़ गिरने का खतरा बढ़ गया है. वहीं मध्य प्रदेश में अगले 48 घंटे के भीतर मानसून के प्रवेश की संभावना जताई गई है. पहाड़ी राज्यों में ओलावृष्टि और भूस्खलन की चेतावनी जारी हुई है. मौसम विभाग ने किसानों, मछुआरों और आम लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है. ख़बरें फटाफट दिल्ली समेत 19 राज्यों में भारी बारिश, आंधी और 90KM प्रति घंटे की तेज हवाओं का अलर्ट. (फोटो AI) Today Weather Live: देश का मौसम इस समय बदलाव से गुजर रहा है. कई राज्यों में बारिश और तूफान डर सता रहा है. मौसम विभाग (IMD) की ताजा चेतावनी बताती है कि आने वाले 24 से 72 घंटे बेहद अहम रहने वाले हैं. मानसून तेजी से आगे बढ़ रहा है. लेकिन इसके साथ आ रही तेज हवाएं, बिजली और भारी बारिश लोगों की मुश्किलें भी बढ़ा सकती हैं. IMD ने साफ कहा है कि 19 राज्यों में मौसम अचानक खतरनाक रूप ले सकता है. कई इलाकों में 80 से 90 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलने की संभावना है. इसका मतलब सिर्फ बारिश नहीं, बल्कि पेड़ उखड़ने, बिजली गिरने और ट्रैफिक ठप होने जैसी स्थितियां भी बन सकती हैं. खासकर किसानों के लिए यह समय बेहद संवेदनशील माना जा रहा है क्योंकि तेज हवाओं और ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान पहुंच सकता है. मानसून की चाल इस बार काफी दिलचस्प और थोड़ी चिंताजनक भी मानी जा रही है. दक्षिण और पूर्वी भारत में बारिश तेजी पकड़ रही है, जबकि उत्तर और मध्य भारत के कई हिस्सों में गर्मी अब भी अपना असर दिखा रही है. मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अरब सागर और बंगाल की खाड़ी दोनों तरफ से नमी बढ़ने के कारण मौसम तेजी से बदल रहा है. मध्य प्रदेश में अगले 48 घंटे में मानसून के प्रवेश की संभावना जताई गई है. वहीं, यूपी, बिहार और झारखंड जैसे राज्यों में साइक्लोनिक सर्कुलेशन के कारण तेज तूफानी गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं. पहाड़ी राज्यों में भूस्खलन और बादल फटने जैसी आशंकाओं ने प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है. मौसम विभाग ने लोगों से खुले मैदान, पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहने की अपील की है. मौसम विभाग ने कहा है कि अगले 48 घंटों के भीतर मानसून मध्य प्रदेश के कई हिस्सों में प्रवेश कर सकता है. देश के कई हिस्सों में इस समय मौसम का मिजाज मिनटों में बदलता दिखाई दे रहा है. सुबह तेज धूप निकल रही है और दोपहर होते-होते आसमान में काले बादल छा जा रहे हैं. कई राज्यों में प्री-मानसून गतिविधियां अब खतरनाक स्तर तक पहुंचती दिख रही हैं. मौसम विभाग का मानना है कि उत्तरी हरियाणा और पूर्वी उत्तर प्रदेश के ऊपर बने साइक्लोनिक सर्कुलेशन की वजह से अगले कुछ दिन बेहद सक्रिय मौसम बना रहेगा. दूसरी तरफ पूर्वोत्तर राज्यों में लगातार हो रही बारिश ने बाढ़ और जलभराव का खतरा बढ़ा दिया है. असम, मेघालय और अरुणाचल प्रदेश में कई जगहों पर नदियों का जलस्तर बढ़ रहा है. वहीं, दक्षिण भारत में केरल, तमिलनाडु और कर्नाटक में मानसून ने रफ्तार पकड़ ली है. इससे तापमान में गिरावट आई है और लोगों को गर्मी से राहत मिल रही है. मौसम संबंधी चेतावनी मुख्य बिंदु (i) दक्षिण-पश्चिम मॉनसून आज, 15 जून 2026 को आंध्र प्रदेश, पश्चिम बंगाल के बाकी हिस्सों और तेलंगाना, ओडिशा, झारखंड व बिहार के कुछ और इलाकों में आगे बढ़ गया है। (ii) अगले 6-7 दिनों के दौरान उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश तथा… pic.twitter.com/3UEQCvgMBW — India Meteorological Department (@Indiametdept) June 15, 2026 Source link

झारखंड

60KM की रफ्तार से आंधी-तूफान! रांची, देवघर… झारखंड में बदला मौसम का...

रांची: झारखंड में दक्षिण-पश्चिम मानसून की दस्तक के बाद मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है. आज झारखंड के अधिकांश जिलों में बादल छाए रहने, गरज-चमक के साथ बारिश होने और तेज हवाएं चलने की संभावना है. रांची मौसम विभाग ने कई जिलों के लिए आंधी-तूफान और वज्रपात का अलर्ट जारी किया है. वहीं, कुछ जिलों में हवा की रफ्तार 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है. रांची मौसम विभाग के अनुसार रांची, खूंटी, गुमला, समेत 17 जिलों में आज बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. वहीं, पलामू, गढ़वा, चतरा और लातेहार सबसे गर्म स्थान रहेंगे. यहां का अधिकतम तापमान 38 से 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच सकता है. झारखंड के इन जिलों में बारिश का अलर्ट रांची मौसम विभाग के अनुसार रांची, खूंटी, गुमला, सिमडेगा, पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, बोकारो, धनबाद, गिरिडीह, रामगढ़, देवघर, जामताड़ा, दुमका, गोड्डा, पाकुड़ और साहिबगंज में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. इसके साथ ही कई स्थानों पर गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने के आसार हैं. मानसून की सक्रियता बढ़ने से राज्य के मध्य और दक्षिणी हिस्सों में वर्षा की संभावना ज्यादा बताई गई है. झारखंड के इन जिलों में बारिश का अलर्ट झारखंड के इन जिलों में आंधी-तूफान की संभावना रांची समेत आज 11 जिलों के लिए तेज हवा और वज्रपात का अलर्ट जारी किया गया है. रांची, बोकारो, धनबाद, गिरिडीह, रामगढ़, खूंटी, गुमला, सिमडेगा, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां में 50 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं. इस दौरान लोगों को खुले मैदान, पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहने की सलाह दी गई है. झारखंड के इन जिलों में पड़ सकती है सबसे ज्यादा गर्मी बारिश की गतिविधियों के बावजूद पलामू, गढ़वा, चतरा और लातेहार के कुछ हिस्सों में तापमान अपेक्षाकृत अधिक रह सकता है. रांची मौसम विभाग के हालिया आंकड़ों के अनुसार डाल्टनगंज (पलामू) राज्य के सबसे गर्म स्थानों में बना हुआ है. यहां अधिकतम तापमान 38 से 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच सकता है, जबकि गढ़वा और चतरा में भी गर्मी का असर बना रह सकता है. झारखंड के इन जिलों में आंधी तूफान और बारिश के साथ ही वज्रपात की भी संभावना है. झारखंड के इन जिलों का मौसम रहेगा सुहाना झारखंड में बारिश और बादलों के कारण रांची, खूंटी, सिमडेगा, गुमला, लोहरदगा, पश्चिमी सिंहभूम और पूर्वी सिंहभूम में मौसम अपेक्षाकृत सुहाना रह सकता है. इन इलाकों में अधिकतम तापमान 30 से 33 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है. मानसूनी हवाओं के कारण लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है. सोमवार को इन जिलों में हुई थी बारिश बीते 24 घंटों के दौरान झारखंड के कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई. मानसून के प्रभाव से रांची और आसपास के इलाकों में मौसम बदल गया. मौसम विभाग के अनुसार झारखंड के विभिन्न जिलों में वर्षा की गतिविधियां देखने को मिलीं, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज हुई और लोगों को गर्मी से राहत मिली. रांची सहित कई जिलों में बादल छाए रहे और कहीं-कहीं गरज के साथ बारिश हुई. Source link

झारखंड

शिक्षकों को एआई के प्रभावी उपयोग का दिया गया संदेश

ओरमांझी। ग्रीष्मावकाश के बाद सोमवार को माउंट कार्मेल विद्यालय, ओरमांझी में एक सेमिनार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि एवं वक्ता मैरी स्टेला नारायण थीं। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों के समग्र विकास के लिए शिक्षकों का उनसे भावनात्मक रूप से जुड़ना आवश्यक है। उन्होंने आधुनिक शिक्षा में कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) की बढ़ती भूमिका पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि एआई आज शिक्षा का अभिन्न हिस्सा बन चुका है। शिक्षकों को इसके प्रभावी उपयोग को अपनाना चाहिए, ताकि विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण एवं आधुनिक शिक्षा उपलब्ध कराई जा सके। Source link

झारखंड

सभी जिलों में खुलेंगी इंडियन ओवरसीज बैंक की शाखाएं : अजय कुमार

इंडियन ओवरसीज बैंक के प्रबंध निदेशक एवं सीईओ अजय कुमार श्रीवास्तव ने सोमवार को रांची दौरे के दौरान बैंक की विस्तार योजनाओं की घोषणा की। रेडियम रोड स्थित क्षेत्रीय कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में उन्होंने कहा कि बैंक के लिए झारखंड बेहद महत्वपूर्ण है। अगले महीने जामताड़ा और पाकुड़ में नई शाखाएं खुलने के साथ ही राज्य के सभी जिलों में बैंक की उपस्थिति हो जाएगी। एमडी ने बताया कि वर्तमान में रांची में बैंक का क्षेत्रीय कार्यालय है। अगले दो-तीन वर्षों में बोकारो या जमशेदपुर में राज्य का दूसरा क्षेत्रीय कार्यालय खोला जाएगा, जिसके तहत करीब 70 शाखाएं संचालित होंगी। बैंक का लक्ष्य अगले दो वर्षों में झारखंड में अपने व्यवसाय को 6 हजार करोड़ से बढ़ाकर 15 हजार करोड़ रुपए से अधिक करने का है। इस अवधि में देशभर में 250 से अधिक शाखाएं और 8 नए क्षेत्रीय कार्यालय खोले जाएंगे। प्रेसवार्ता में क्षेत्रीय प्रमुख सुशांता कुमार भोई भी मौजूद थे। सीईओ ने बताया कि बैंक साइबर सुरक्षा और आईटी इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत कर रहा है। अब ग्राहक देश के किसी भी कोने से ऑनलाइन लॉकर खोल सकते हैं। मार्च तिमाही में बैंक को रिकॉर्ड मुनाफा हुआ है। Source link

ताज़ा खबर

Hormuz Crisis | Diesel ATF Tax | होर्मुज संकट के बीच सरकार...

Last Updated:June 16, 2026, 05:45 IST Diesel- ATF Export Duty: केंद्र सरकार ने डीजल और एविएशन टर्बाइन फ्यूल (ATF) के निर्यात पर लगने वाली ड्यूटी बढ़ाने का बड़ा फैसला किया है. सरकार का कहना है कि देश में पेट्रोलियम उत्पादों की पर्याप्त उपलब्धता बनाए रखने और घरेलू जरूरतों को प्राथमिकता देने के लिए यह कदम उठाया गया है. डीजल के निर्यात पर अब 14 रुपये प्रति लीटर और एटीएफ के निर्यात पर 12.5 रुपये प्रति लीटर की ड्यूटी लगेगी. (प्रतीकात्मक तस्वीर) अमेरिका और ईरान भले ही शांति समझौते पर पहुंच गए हैं और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप होर्मुज स्ट्रेट को पूरी तरह खोलने का ऐलान भी चुके हैं. लेकिन हालात पूरी तरह सामान्य होने और पेट्रोल गैस की किल्लत खत्म होने में अभी समय लगने का अनुमान है. यही वजह है कि केंद्र सरकार ने डीजल और एविएशन टर्बाइन फ्यूल (ATF) के निर्यात पर लगने वाली ड्यूटी बढ़ाने का बड़ा फैसला किया है. सरकार का कहना है कि देश में पेट्रोलियम उत्पादों की पर्याप्त उपलब्धता बनाए रखने और घरेलू जरूरतों को प्राथमिकता देने के लिए यह कदम उठाया गया है. About the Author Saad Omar साद बिन उमर को पत्रकारिता के क्षेत्र में 15 साल से अधिक का अनुभव है, जिनमें से 12 साल उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता को दिए है. न्यूज़18 के साथ जुड़ने से पहले उन्होंने आज तक, एनडीटीवी, पीटीआई और नया इंडिया जैसे प्र…और पढ़ें News18 न्यूजलेटर अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में सबमिट करें Location : New Delhi,Delhi Source link

झारखंड

सूख रहे हैं गमले के पौधे… डाल दें ये दो चीज, हर...

Last Updated:June 16, 2026, 05:25 IST Gamla Gardening Tips: झारखंड के पारंपरिक तरीके में गमले को साफ कर धान की भूसी, वर्मी कंपोस्ट, गोबर खाद और उपजाऊ मिट्टी की परतें डानली चाहिए. इससे पौधे स्वस्थ बने रहते हैं. साथ ही साल भर हरियाली दिखाई देगी ख़बरें फटाफट जमशेदपुर: आजकल लगभग हर घर में लोग गमलों में पौधे लगाना पसंद करते हैं. कोई फूलों के पौधे लगाता है तो कोई सब्जियां और सजावटी पौधे, लेकिन अक्सर देखने को मिलता है कि कुछ दिनों तक हरे-भरे रहने के बाद पौधे सूखने लगते हैं. कई बार लोग इसे पौधे की कमजोरी समझ लेते हैं, जबकि असली वजह पौधा लगाने का गलत तरीका और उचित देखभाल का अभाव होता है. यदि शुरुआत से ही सही विधि अपनाई जाए तो पौधे लंबे समय तक स्वस्थ और हरे-भरे बने रह सकते हैं. पौधों के जानकार राजा बताते हैं कि गमले में पौधा लगाने से पहले सबसे जरूरी है कि गमले को अच्छी तरह साफ किया जाए. पुराने गमले में मौजूद फंगस, कीड़े या खराब मिट्टी नए पौधे के विकास को प्रभावित कर सकती हैं. इसलिए पौधा लगाने से पहले गमले को धोकर और सुखाकर तैयार करना चाहिए. साफ गमला पौधे की जड़ों को स्वस्थ वातावरण प्रदान करता है और पौधे की बढ़वार बेहतर होती है. राजा के अनुसार झारखंड में पारंपरिक रूप से पौधे लगाने के लिए धान की भूसी का उपयोग किया जाता है. गमले के नीचे डाल दें ये चीज गमले के सबसे निचले हिस्से में सबसे पहले धान की भूसी की एक परत बिछानी चाहिए. यह परत अतिरिक्त पानी को नियंत्रित करने में मदद करती है और मिट्टी में नमी बनाए रखती है. इसके कारण पौधे की जड़ों को पर्याप्त हवा मिलती रहती है और पानी जमा होने से होने वाली सड़न की समस्या भी कम हो जाती है. धान की भूसी के ऊपर वर्मी कंपोस्ट, उपजाऊ मिट्टी और गोबर खाद की एक मिश्रित परत तैयार की जाती है. यह परत पौधे के लिए पोषण का मुख्य स्रोत होती है. वर्मी कंपोस्ट में मौजूद प्राकृतिक पोषक तत्व पौधे की वृद्धि को बढ़ावा देते हैं, जबकि गोबर खाद मिट्टी की उर्वरता बढ़ाती है. इसके बाद पौधे को सावधानीपूर्वक गमले में लगाया जाता है. ताकि उसकी जड़ों को किसी प्रकार का नुकसान न पहुंचे. पौधा लगाने के बाद उसके ऊपर फिर से मिट्टी, गोबर खाद और कंपोस्ट की एक हल्की परत डालनी चाहिए. पौधे के लिए जरूरी है धूप और छाया इससे पौधे की जड़ें अच्छी तरह ढकी रहती हैं और उन्हें आवश्यक पोषण लगातार मिलता रहता है. साथ ही पौधे को नियमित रूप से जरूरत के अनुसार पानी देना भी जरूरी है. बहुत अधिक या बहुत कम पानी दोनों ही पौधों के लिए नुकसानदायक हो सकते हैं. राजा बताते हैं कि पौधे को ऐसी जगह रखना चाहिए, जहां हल्की धूप और छांव दोनों मिलती हो. लगातार तेज धूप या पूरी तरह छायादार स्थान पौधे के विकास को प्रभावित कर सकता है. एक संतुलित वातावरण, सही मिट्टी, जैविक खाद और उचित देखभाल के साथ लगाया गया पौधा लंबे समय तक हरा-भरा और स्वस्थ बना रहता है. झारखंड का यह पारंपरिक तरीका न केवल पौधों की उम्र बढ़ाता है, बल्कि घर की हरियाली को भी लंबे समय तक बनाए रखने में मदद करता है. About the Author Brijendra Pratap Singh बृजेंद्र प्रताप सिंह डिजिटल-टीवी मीडिया में (2021) लगभग 5 सालों से सक्रिय हैं. मेट्रो न्यूज 24 टीवी चैनल मुंबई, ईटीवी भारत डेस्क, दैनिक भास्कर डिजिटल डेस्क के अनुभव के साथ 14 मई 2024 से News.in में सीनियर कंटें…और पढ़ें News18 न्यूजलेटर अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में सबमिट करें Location : Jamshedpur,Purbi Singhbhum,Jharkhand Source link

झारखंड

मोदी सरकार के 12 वर्ष देश के पुनर्निर्माण का दशक, 2047 तक...

सिटी रिपोर्टर | बोकारो बोकारो निवास में आयोजित प्रेस वार्ता में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री व पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में बीते 12 वर्ष भारत के पुनर्निर्माण, सुशासन और गरीब कल्याण के वर्ष रहे हैं। वर्ष 2014 से पहले भारत नीति-अनिश्चय और घोटालों के लिए जाना जाता था, जबकि 26 मई 2014 के बाद देश निर्णय, निष्ठा और नवाचार के लिए पहचाना जाने लगा है। मुंडा ने कहा कि केंद्र सरकार ने झारखंड को विशेष सम्मान और विकास की नई दिशा दी है। भगवान बिरसा मुंडा की जयंती को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाने का निर्णय आदिवासी समाज के सम्मान की दिशा में ऐतिहासिक कदम है। उलिहातू में बिरसा मुंडा संग्रहालय का निर्माण भी इसी सोच का परिणाम है। उन्होंने बताया कि झारखंड में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत लाखों परिवारों को पक्के घर मिले हैं, उज्ज्वला योजना के माध्यम से करोड़ों महिलाओं को गैस कनेक्शन उपलब्ध कराया गया है तथा आयुष्मान भारत योजना के तहत बड़ी संख्या में लोगों को स्वास्थ्य सुरक्षा का लाभ मिला है। उन्होंने कहा कि रांची-खूंटी फोरलेन, धनबाद-गोविंदपुर सड़क परियोजना तथा रेलवे स्टेशनों के आधुनिकीकरण जैसी आधारभूत संरचना परियोजनाओं से राज्य को नई गति मिली है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का लक्ष्य वर्ष 2047 तक विकसित भारत का निर्माण करना है। इसके लिए विकसित भारत का संकल्प, गुलामी की मानसिकता से मुक्ति, विरासत पर गर्व, एकता और नागरिक कर्तव्य जैसे ‘पंच प्रण’ को अपनाना आवश्यक है। मौके पर पूर्व विधायक बिरंची नारायण, जिलाध्यक्ष डॉ. सुरेन्द्र राज, पूर्व जिलाध्यक्ष जयदेव राय, रोहित लाल सिंह, अंबिका खवास, शशिभूषण ओझा मुकुल, सांसद प्रतिनिधि मुकेश राय, जिला उपाध्यक्ष संजय त्यागी, जिला महामंत्री संजय सिन्हा, शंकर रजक, मनोज ठाकुर, अशोक पप्पू, रामलाल सोरेन, कुमार अमित, लक्ष्मण नायक, चंद्रशेखर सिंह, विशाल गौतम, ब्रज दुबे, सुरेश बुधिया, राजेश घोषाल, जयप्रकाश तापड़िया, दिलीप श्रीवास्तव आदि उपस्थित थे। Source link

शिक्षा

India Slovakia University AI Learning

Hindi News Career India Slovakia University AI Learning | June 16 Current Affairs; China Brain Chip 20 मिनट पहले कॉपी लिंक अमेरिका और ईरान शांति समझौते पर सहमत हुए 15 जून को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध अमेरिका- ईरान युद्ध खत्म करने और शांति समझौता करने का ऐलान किया। इस समझौते के बाद अमेरिका और ईरान के बीच 28 फरवरी (पिछले 107 दिनों) से चल रहा युद्ध खत्म हो जाएगा। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरानी बंदरगाहों पर लगी अमेरिकी नौसैनिक नाकाबंदी हटाने की भी घोषणा की है। इस समझौते के बाद हॉर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) को भी फिर से खोला जाएगा। रिपोर्ट के मुताबिक इस शांति समझौते पर 19 जून को स्विट्जरलैंड (जेनेवा) में आधिकारिक तौर पर साइन किए जाएंगे। इस शांति समझौते के फाइनल ड्राफ्ट पर अगले 60 दिनों तक बातचीत का दौर भी चलेगा। 28 फरवरी 2026 में ईरान के सैन्य और परमाणु ठिकानों पर अमेरिका और इजराइल के संयुक्त सैन्य हमलों के बाद से अमेरिका और ईरान के बीच लंबे समय से ये संघर्ष जारी है। 2. दुनिया की पहली कमर्शियल ब्रेन चिप NEO को मंजूरी मिली 15 जून को चीन ने दुनिया की ब्रेन चिप ‘NEO’ को मंजूरी दी। ये पहली चिप है, जिसे कॉमर्शियल यूज के लिए उपयोग किया जा सकता है। NEO दुनिया की पहली व्यावसायिक (commercially approved) ब्रेन-कंप्यूटर इंटरफेस (BCI) चिप है। NEO को बीजिंग की सिंघुआ यूनिवर्सिटी और शंघाई स्थित न्यूराकल टेक्नोलॉजी ने मिलकर डेवलप किया है। NEO चिप का पहला वर्जन मुख्य रूप से उन मरीजों की मदद के लिए तैयार किया गया है, जो रीढ़ की हड्डी की चोट (स्पाइनल कॉर्ड इंजरी) और पैरालिसिस (लकवा) से जूझ रहे हैं। NEO डिवाइस ऐसे मरीजों को उनके नर्वस सिस्टम के कुछ हिस्सों पर फिर से कंट्रोल हासिल करने में मदद करेगा। ये चिप लोगों के मस्तिष्क संकेतों को पढ़कर उन्हें डिजिटल कमांड में बदल देगी। NEO एक सिक्के के आकार का इम्प्लांट है। इसमें 8 इलेक्ट्रोड होते हैं, जो मस्तिष्क के ऊपर स्थित सुरक्षात्मक झिल्ली (dura mater) पर लगाए जाते हैं। इन कमांड्स की मदद से मरीज रोबोटिक ग्लव या अन्य सहायक उपकरण नियंत्रित कर सकते हैं। विशेषज्ञों के मुताबिक, NEO को इम्प्लांट करने में ब्लीडिंग और सेल्स डेमेज होने का जोखिम कम है, इसलिए इसको मंजूरी मिल पाई है। यह टेक्नोलॉजी पैरालिसिस के अलावा पार्किंसंस, मिर्गी (एपिलेप्सी), स्ट्रोक और डिप्रेशन जैसी दिमागी और नर्व यानी तंत्रिका संबंधी बीमारियों से पीड़ित लाखों लोगों के जीवन में सुधार कर सकती है। अक्टूबर 2023 से अब तक NEO चिप की 36 से ज्यादा टेस्टिंग की जा चुकी हैं। इलॉन मस्क की कंपनी ने भी ‘न्यूरालिंक’ ब्रेन चिप बनाई है, लेकिन इसे अब तक मंजूरी नहीं मिल पाई है। ब्रेन-कंप्यूटर इंटरफेस ब्रेन-कंप्यूटर इंटरफेस एक ऐसी टेक्नोलॉजी है, जो इंसान के दिमाग और बाहरी डिवाइसेज (जैसे कंप्यूटर, रोबोटिक आर्म या व्हीलचेयर) के बीच एक सीधा कम्युनिकेशन करती है। आसान भाषा में कहें तो जब हम कुछ सोचते हैं, तो दिमाग में इलेक्ट्रिकल सिग्नल्स पैदा होते हैं। BCI डिवाइस इन सिग्नल्स को पढ़कर डिजिटल कमांड में बदल देता है। सिग्नल्स की मदद से मरीज बिना हाथ-पैर हिलाए केवल सोचकर कंप्यूटर या मशीन को ऑपरेट कर सकता है। 3. भारत और स्लोवाकिया के बीच MoU हुए 15 जून को पीएम नरेंद्र मोदी ने स्लोवाकिया के प्रेसिडेंट पीटर पेलेग्रिनी और पीएम रॉबर्ट फीको के साथ द्विपक्षीय वार्ता की। दोनों देशों ने ट्रेड , इंवेस्टमेंट, डिफेंस, इनोवेशन, रेलवे, जैसे क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर चर्चा की। दोनों देशों ने डिफेंस पार्टनरशिप के लिए लेटर ऑफ इंटेंट पर साइन किए। दोनों देशों ने लेबर माइग्रेशन और डिजिटल टेक्नोलॉजी के लिए भी समझौता किया। इस MoU के तहत पीएम मोदी ने स्लोवाकिया की एक यूनिवर्सिटी में इंडिया चेयर ऑन आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्थापित करने के ऐलान किया। इंडिया चेयर ऑन आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से एजुकेशन और टेक्नोलॉजी में दोनों देश मिलकर सहयोग बढ़ाएंगे। स्लोवाकिया ने भारत-यूरोपीय संघ मुक्त व्यापार समझौते (India-EU FTA) पर भी मंजूरी दी। पीएम मोदी को स्लोवाकिया के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘द ऑर्डर ऑफ द व्हाइट डबल क्रॉस (फर्स्ट क्लास)’ से नवाजा गया है। 1993 में स्लोवाकिया के स्वतंत्र राष्ट्र बनने के बाद पीएम मोदी स्लोवाकिया पहुंचने वाले पहले हैं। ये किसी भारतीय प्रधानमंत्री की स्लोवाकिया की पहली आधिकारिक यात्रा थी। स्पोर्ट्स (SPORTS) 4. आर्चरी वर्ल्ड कप स्टेज-3 में भारत ने 2 गोल्ड जीते 14 जून को तुर्की में भारत के तीरंदाज धीरज बोम्मादेवरा और 17 वर्षीय कुमकुम मोहोद ने मिक्स्ड टीम इवेंट में गोल्ड मेडल जीता। तुर्किये के अंताल्या में आयोजित आर्चरी वर्ल्ड कप स्टेज-3 की रिकर्व मिक्स्ड टीम चैंपियनशिप में धीरज और कुमकुम ने ये मेडल जीते हैं। भारतीय जोड़ी ने शानदार खेल दिखाते हुए फाइनल में साउथ कोरिया के मौजूदा ओलंपिक चैंपियन ओह ये-जिन और किम जे-देओक को 5-1 से हराया। धीरज और कुमकुम दोनों का ही ये पहला इंटरनेशनल गोल्ड मेडल है। पुरुषों के इंडिविजुअल इवेंट के फाइनल में धीरज ने साउथ कोरिया के ली वू सियोक को 6-4 से हराकर गोल्ड मेडल जीता। इसके साथ ही धीरज रिकर्व इंडिविजुअल वर्ल्ड कप में टाइटल जीतने वाले तीसरे भारतीय बन गए हैं। ये पहला बार है जब भारत ने एक ही वर्ल्ड कप स्टेज में दो गोल्ड मेडल जीते हैं। 17 वर्षीय कुमकुम मोहोड के लिए यह पहला वर्ल्ड कप मिक्स्ड टीम स्वर्ण पदक है। इस तरह धीरज ने अंताल्या में दो स्वर्ण पदक जीतकर ऐतिहासिक उपलब्धि दर्ज की। भारत मेडल टैली में चीन के बाद दूसरे नंबर पर रहा, जबकि आर्चरी में टॉपर साउथ कोरिया चौथे नंबर पर आया। ये चैंपियनशिप 9 से 14 जून तक तुर्की के अंताल्या में हुई। धीरज बोम्मादेवरा धीरज ने 2006 में मात्र 5 वर्ष की उम्र में विजयवाड़ा की वोल्गा आर्चरी अकादमी में तीरंदाजी शुरू की। 2021 में भारत की जूनियर पुरुष रिकर्व टीम के साथ विश्व युवा तीरंदाजी चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीता। 2023 में आर्चरी वर्ल्ड कप अंताल्या में इंडिविजुअल ब्रॉन्ज और टीम को सिल्वर मेडल दिलाया। 2025 में एशियाई आर्चरी चैंपियनशिप में मेंस रिकर्व में इंडिविजुअल गोल्ड मेडल जीता। कुमकुम मोहोद मई 2026 में आर्चरी वर्ल्ड कप स्टेज-2 में भारत की महिला रिकर्व टीम में दीपिका कुमारी, अंकिता भकत के साथ मिलकर कुमकुम मोहोद ने चीन को हराकर गोल्ड मेडल जीता था। 2026 में

झारखंड

करंट लगने से बिजली मिस्त्री की हुई मौत, मुआवजे की मांग; शव...

भास्कर न्यूज | तुपकाडीह पेटरवार थाना क्षेत्र की अंगवाली उत्तरी पंचायत स्थित मैथन टुंगरी के कमार टोला में रविवार शाम कार्य के दौरान करंट लगने से एक बिजली मिस्त्री की मौत हो गई। मृतक की पहचान पिछरी दक्षिणी पंचायत के धधकीडीह निवासी सरयू महतो के 30 वर्षीय पुत्र संजय महतो के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, कमार टोला स्थित एक जीओ टावर में 11 हजार वोल्ट लाइन का कनेक्शन जोड़ने का कार्य चल रहा था। इसी दौरान संजय महतो बिजली की चपेट में आ गया और अचेत होकर नीचे गिर पड़ा। मौके पर मौजूद एक अन्य युवक तथा टावर का एक कर्मचारी जब तक उसके पास पहुंचे, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना के बाद दोनों वहां से फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलने पर आसपास के ग्रामीण मौके पर जुट गए। पहचान होने के बाद मृतक के परिजनों तथा पेटरवार थाना को सूचना दी गई। संजय महतो अपने पीछे माता-पिता, पत्नी, एक पुत्र और एक पुत्री छोड़ गया है। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी राजू मुंडा पुलिस बल के साथ घटनास्थल पहुंचे और ग्रामीणों से घटना की जानकारी लेकर मामले की जांच शुरू कर दी। वहीं मृतक के परिजन और धधकीडीह के ग्रामीणों ने शव को टावर के समीप रखकर जीओ कंपनी से मुआवजे की मांग को लेकर धरना दे दिया। समाचार लिखे जाने तक कंपनी का कोई अधिकारी घटनास्थल पर नहीं पहुंचा था, जिससे ग्रामीणों में आक्रोश बना हुआ था। Source link

Scroll to Top