भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

Author name: scsmdos@gmail.com

झारखंड

महाधिवक्ता राजीव रंजन का इस्तीफा, रोहितश्य रॉय बने नए एजी

झारखंड के महाधिवक्ता (एजी) राजीव रंजन ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपने इस्तीफे में निजी और स्वास्थ्य कारणों का हवाला दिया है। राजीव रंजन फरवरी 2020 में महाधिवक्ता नियुक्त हुए थे और तब से लगातार इस पद पर बने हुए थे। देर शाम राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया। उनकी जगह झारखंड हाईकोर्ट के एडवोकेट रोहितश्य रॉय को राज्य का नया महाधिवक्ता नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही, अपर महाधिवक्ता अचुत्य केशव को प्रमोट करते हुए वरीय अपर महाधिवक्ता के पद पर नियुक्त किया गया है। इस्तीफे को लेकर राजनीतिक गलियारों में अटकलें तेज महाधिवक्ता राजीव रंजन के अचानक इस्तीफे को लेकर प्रशासनिक और राजनीतिक हलकों में तरह-तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं। कांग्रेस से नजदीकी की चर्चा: राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि कांग्रेस से नजदीकी और राहुल गांधी की पहल पर ही उन्हें महाधिवक्ता बनाया गया था। उन्होंने राहुल गांधी के एक मामले में पैरवी कर उन्हें कोर्ट के चक्कर लगाने से राहत दिलाई थी, जिसके बाद उन्हें यह जिम्मेदारी मिली थी। गठबंधन और राज्यसभा चुनाव: कुछ लोग इस इस्तीफे को आगामी राज्यसभा चुनाव और महागठबंधन के भीतर चल रहे कथित अंतर्विरोध (खटराग) से भी जोड़कर देख रहे हैं। चर्चा है कि इसी खींचतान के चलते उन्हें पद छोड़ना पड़ा। हाई-प्रोफाइल केस और सरकार से दूरी: एक अन्य चर्चा के अनुसार, हाल ही में एक हाई-प्रोफाइल केस में सफलता न मिल पाने के कारण भी उन पर दबाव था। वहीं, कुछ विश्लेषकों का मानना है कि राज्य सरकार के साथ कांग्रेस की बढ़ती दूरियां भी इस इस्तीफे की एक बड़ी वजह हो सकती हैं। इधर, बिहार के महाधिवक्ता प्रशांत कुमार शाही ने भी छोड़ा पद पटना: बिहार के महाधिवक्ता प्रशांत कुमार शाही ने भी रविवार को स्वेच्छा से अपना पद छोड़ने का ऐलान कर दिया। उन्होंने अपने इस फैसले की सूचना राज्य सरकार को भेज दी है। पटना हाई कोर्ट के वरीय अधिवक्ता प्रशांत कुमार शाही को जनवरी 2023 में तत्कालीन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के विशेष अनुरोध पर दूसरी बार बिहार का महाधिवक्ता नियुक्त किया गया था। शाही ने स्पष्ट किया कि उन्होंने पूरी तरह अपनी मर्जी से यह पद छोड़ा है। उनका मानना है कि राज्य में नई सरकार के गठन के बाद उनका इस पद पर बने रहना उचित नहीं था। एसडी संजय के नाम की चर्चा: प्रशांत कुमार शाही के अचानक पद छोड़ने के बाद बिहार सरकार अब नए महाधिवक्ता की नियुक्ति के लिए कानूनी सलाहकारों के नामों पर विचार कर रही है। फिलहाल, भाजपा से जुड़े और सुप्रीम कोर्ट के एडिशनल सॉलिसिटर जनरल एसडी संजय का नाम इस रेस में सबसे आगे चल रहा है। Source link

झारखंड

किसी भी समाज का उत्थान महिलाओं की भागीदारी के बिना अधूरी :...

सिटी रिपोर्टर | बोकारो जायसवाल समाज (सर्ववर्गीय) की ओर से बुद्ध विहार सभागार में जायसवाल महिला समिति की बैठक हुई। अध्यक्षता समाज के अध्यक्ष राजकुमार जायसवाल ने की। इस दौरान अध्यक्ष ने कहा कि शौंडिक, ब्याहुत एवं कलवार वर्ग की महिलाओं को शैक्षणिक, आर्थिक, सामाजिक और सांस्कृतिक रूप से सशक्त करना समय की मांग है। जब महिलाएं आत्मनिर्भर होंगी, तो न केवल परिवार बल्कि पूरे समाज का तेजी से विकास होगा। कहा कि आधुनिक दौर में किसी भी समाज का उत्थान महिलाओं की भागीदारी के बिना अधूरा है। महिला समिति की संयोजक व दंत चिकित्सक डॉ. क्षमा भारती ने कहा कि महिलाओं को संगठन के माध्यम से रचनात्मक, शैक्षणिक और स्वास्थ्य जागरूकता गतिविधियों से जुड़ना होगा। ताकि आम लोगों को लाभ मिले। आगामी कार्यक्रमों, कौशल विकास और स्वास्थ्य जागरुकता अभियानों पर भी चर्चा की गई। मौके पर छाया, कविता, शीला, वंदना, रीता, शिखा, पुष्पा देवी, श्वेता, आभा, कमलेश, ज्ञानचंद, तारिणी, नवनीत, दिलीप, अशोक आदि थे। Source link

ताज़ा खबर

aaj ka dhanu rashifal 16 june 2026 in hindi today increase in...

Last Updated:June 16, 2026, 00:04 IST Aaj ka Dhanu Rashifal 16 June 2026: आज धनु राशिवालों के लिए खास योग बन रहा है. ज्योतिषाचार्य पंडित शत्रुघ्न झा बताते हैं कि आज मिथुन राशि में चंद्रमा, सूर्य और बुध एक साथ मिलकर त्रिग्रही योग का निर्माण करेंगे. जिसका असर धनु राशि के जातकों पर पड़ेगा. आज मंगल मेष राशि में रहेंगे, जिस कारण आज आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा. जानें राशिफल और उपाय. ख़बरें फटाफट जमुई. आज 16 जून 2026 का दिन धनु राशि के जातकों के लिए बेहद उत्साहपूर्ण रहने वाला है. आज कई सारे योग का निर्माण होगा. जिसका फायदा धनु राशि के जातकों को मिलेगा. ज्योतिषाचार्य पंडित शत्रुघ्न झा बताते हैं कि आज मिथुन राशि में चंद्रमा, सूर्य और बुध एक साथ मिलकर त्रिग्रही योग का निर्माण करेंगे. जिसका असर धनु राशि के जातकों पर पड़ेगा. उन्होंने बताया कि अगर आप लंबे समय से किसी महत्वपूर्ण फैसले को टाल रहे थे, तो आज उनके लिए परिस्थितियां काफी अनुकूल हो जायेगी. उन्होंने बताया कि आज व्यापार और नौकरी के क्षेत्र में नए अवसर सामने आ सकते हैं. अगर आप साझेदारी से जुड़ा हुआ कोई काम करना चाहते हैं तो उसमें पारदर्शिता रखें. अगर आपका कोई विवाद लंबे समय से चला आ रहा है तो उसे भी दूर करने का अवसर मिल सकता है. आज बढ़ने वाला है आपका आत्मविश्वास ज्योतिषाचार्य ने बताया कि आर्थिक दृष्टि से भी आपका दिन शुभ रहने वाला है. आज आपको कोई रुका हुआ धन वापस मिल सकता है. आज आपके आमदनी के नए स्रोत बन सकते हैं. आज मंगल मेष राशि में रहेंगे, जिस कारण आज आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा. आज आप कोई कठिन काम भी पूरा कर पाने में समर्थ रहेंगे. पंडित शत्रुघ्न झा ने बताया कि आपके कार्यस्थल पर वरिष्ठ अधिकारी के साथ बेहतर तालमेल स्थापित होगा. नौकरीपेशा लोगों को नई जिम्मेदारी मिल सकती है. सामाजिक क्षेत्र में भी आज आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी. धन-संपत्ति के मामले में भी आज का दिन अच्छा रहने वाला है. अगर आप किसी तरह का कोई निवेश करना चाहते हैं तो पूरी तरह सोच विचार के बाद ही कोई फैसला लें. परिवार में बना रहेगा सुख और शांति का माहौलज्योतिषाचार्य ने बताया कि आज धनु राशि वाले आपके पारिवारिक जीवन में सुख और शांति का वातावरण बना रहेगा. दांपत्य जीवन में मधुरता बढ़ेगी और जीवनसाथी के साथ संबंध पहले से अधिक मजबूत होंगे. परिवार के सदस्यों के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा, जिससे पुराने मनमुटाव समाप्त हो सकते हैं. प्रेम संबंधों में पार्टनर की सेहत को लेकर चिंता बढ़ सकती है, इसलिए उनका विशेष ध्यान रखें. स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन सामान्य से बेहतर रहेगा, लेकिन कामकाज की अधिकता के कारण थकान महसूस हो सकती है. आज के दिन के लिए आपका शुभ अंक 2 रहने वाला है. About the Author Amit ranjan मैंने अपने 12 वर्षों के करियर में इलेक्ट्रॉनिक, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में काम किया है। मेरा सफर स्टार न्यूज से शुरू हुआ और दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर डिजिटल और लोकल 18 तक पहुंचा। रिपोर्टिंग से ले…और पढ़ें News18 न्यूजलेटर अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में सबमिट करें Source link

झारखंड

कन्या राशि वालों को आज बिजनेस-कारोबार में होगा मुनाफा, रखें धैर्य, अचानक...

Last Updated:June 16, 2026, 02:26 IST Aaj ka Kanya Rashifal 16 june 2026: नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन सामान्य रहेगा. कार्यस्थल पर मन थोड़ा भटका हुआ रह सकता है और काम में पूरी तरह ध्यान लगाना मुश्किल हो सकता है. इसके बावजूद आपके वरिष्ठ अधिकारी या बॉस आपके प्रयासों और काम करने के तरीके से संतुष्ट दिखाई देंगे. यदि कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिली है तो उसे खुद पूरा करने की कोशिश करें. ख़बरें फटाफट परमजीत/देवघर: ग्रहों और नक्षत्रों की बदलती चाल का प्रभाव हर व्यक्ति के जीवन पर पड़ता है. ऋषिकेश पंचांग के अनुसार आज ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि है. साथ ही पुनर्वसु नक्षत्र और ध्रुव योग का विशेष संयोग बन रहा है. चंद्रमा आज मिथुन राशि में गोचर करेगा, जिसका प्रभाव सभी राशियों पर अलग-अलग रूप से देखने को मिलेगा. ज्योतिषीय गणना के अनुसार कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिला-जुला रहने वाला है. कुछ मामलों में सफलता मिलेगी तो कुछ क्षेत्रों में अतिरिक्त सावधानी बरतने की जरूरत पड़ सकती है. क्या कहते हैं देवघर के ज्योतिषाचार्यदेवघर के ज्योतिषाचार्य पंडित नंद किशोर मुदगल के अनुसार आज कन्या राशि के लोगों को व्यापार और कारोबार में लाभ मिलने के संकेत हैं. लंबे समय से जिस काम में मेहनत कर रहे थे, उसका परिणाम धीरे-धीरे सामने आ सकता है. हालांकि, लाभ होने के बावजूद मन पूरी तरह संतुष्ट नहीं रहेगा. आपको ऐसा महसूस हो सकता है कि मेहनत के मुकाबले फायदा कम मिला है. ऐसे में निराश होने की बजाय धैर्य बनाए रखना बेहतर रहेगा. आने वाले दिनों में परिस्थितियां आपके पक्ष में और मजबूत हो सकती हैं. पारिवारिक जीवन की बात करें तो आज घर का माहौल थोड़ा तनावपूर्ण रह सकता है. छोटी-छोटी बातों को लेकर माता-पिता, भाई-बहन या किसी करीबी सदस्य के साथ मतभेद होने की संभावना बन रही है. इसलिए बातचीत के दौरान शब्दों का चयन सोच-समझकर करें. गुस्से या आवेश में लिया गया कोई भी निर्णय रिश्तों में दूरी बढ़ा सकता है. यदि किसी बात को लेकर विवाद की स्थिति बने तो शांत रहकर उसे सुलझाने का प्रयास करें. संयम और धैर्य आज आपके लिए सबसे बड़ा हथियार साबित होगा. आज खर्च पर नियंत्रण रखेंनौकरीपेशा लोगों के लिए दिन सामान्य रहेगा. कार्यस्थल पर मन थोड़ा भटका हुआ रह सकता है और काम में पूरी तरह ध्यान लगाना मुश्किल हो सकता है. इसके बावजूद आपके वरिष्ठ अधिकारी या बॉस आपके प्रयासों और काम करने के तरीके से संतुष्ट दिखाई देंगे. यदि कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिली है तो उसे खुद पूरा करने की कोशिश करें. आज अपने काम को किसी दूसरे के भरोसे छोड़ना नुकसानदायक साबित हो सकता है. छोटी सी लापरवाही भी परेशानी का कारण बन सकती है. आर्थिक मामलों में दिन सामान्य से बेहतर रहेगा. अचानक कोई छोटा आर्थिक लाभ मिल सकता है या रुका हुआ पैसा वापस मिलने की संभावना बन सकती है. हालांकि, अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण रखना जरूरी होगा. जितनी आमदनी हो रही है, उसके अनुसार खर्च करने की आदत आज आपको भविष्य की परेशानियों से बचा सकती है. माता की सेहत बिगड़ सकती हैस्वास्थ्य के लिहाज से आज थोड़ा सतर्क रहने की आवश्यकता है. थकान, कमजोरी या मौसम से जुड़ी छोटी-मोटी समस्याएं परेशान कर सकती हैं. साथ ही माता की सेहत को लेकर भी चिंता बढ़ सकती है. यदि पहले से कोई स्वास्थ्य समस्या चल रही है तो डॉक्टर की सलाह लेने में देर न करें. कुछ लोगों को अस्पताल या स्वास्थ्य संबंधी कार्यों के लिए भागदौड़ भी करनी पड़ सकती है. कुल मिलाकर कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन धैर्य, संयम और समझदारी से काम लेने का संकेत दे रहा है. जितना शांत रहेंगे, उतना ही दिन बेहतर तरीके से बीतेगा. About the Author Rajneesh Singh जी न्यूज, इंडिया डॉट कॉम, लोकमत, इंडिया अहेड, न्यूज बाइट्स के बाद अब न्यूज 18 के हाइपर लोकल सेगमेंट लोकल 18 के लिए काम कर रहा हूं. विभिन्न संस्थानों में सामान्य खबरों के अलावा टेक, ऑटो, हेल्थ और लाइफ स्टाइल बीट…और पढ़ें News18 न्यूजलेटर अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में सबमिट करें Location : Deoghar,Jharkhand Source link

झारखंड

सिटी सेंटर में निशुल्क हैप्पीनेस सेंटर शुरू

सिटी रिपोर्टर | बोकारो आर्ट ऑफ लिविंग बोकारो चैप्टर की ओर से सेक्टर-4 सिटी सेंटर में निशुल्क हैप्पीनेस सेंटर की शुरुआत की गई। गुरुदेव श्रीश्री रविशंकर के आशीर्वाद से प्रारंभ इस केंद्र का उद्देश्य समाज में योग, ध्यान, प्राणायाम व मानवीय मूल्यों को बढ़ावा देना है। यहां सभी आयु वर्ग के लोग निशुल्क योग, मेडिटेशन एवं मानसिक शांति से जुड़े सत्रों का लाभ उठा सकेंगे। बेंगलुरु आश्रम से आए आर्ट ऑफ लिविंग के शिक्षक योगराज ने बताया कि आधुनिक जीवनशैली की भागदौड़ में लोगों के जीवन से शांति धीरे-धीरे समाप्त होती जा रही है। तनाव, चिंता, अवसाद, क्रोध, अनिद्रा तथा अन्य मानसिक एवं शारीरिक समस्याएं तेजी से बढ़ रही हैं। ऐसे समय में योग और मेडिटेशन हर व्यक्ति की आवश्यकता बन चुके हैं। इसलिए योगासन के साथ प्राणायाम, ध्यान, श्वास तकनीक, सकारात्मक सोच और आंतरिक विकास पर विशेष जोर दिया जाता है। मौके पर योग शिक्षक डॉ. आरएन प्रसाद, प्रवक्ता संजय सोनी, सुभाष महतो, सुनील कुमार, विजय मोहंती, रेखा चौधरी आदि थीं। Source link

झारखंड

पेंशनर्स समाज के अध्यक्ष का सड़क हादसे में टूटा हाथ

बोकारो | झारखंड पेंशनर्स कल्याण समाज बोकारो के अध्यक्ष एवं स्वास्थ्य विभाग से सेवानिवृत्त कर्मी बालकृष्ण कुमार मुरारी रविवार की सुबह सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्होंने बताया कि वह प्रतिदिन की तरह सुबह 6 बजे स्वास्थ्य लाभ के उद्देश्य से जोधाडीह मोड़ स्थित रामरुद्र विद्यालय तक पैदल टहलने गए थे। लौटने के दौरान नीलम नर्सिंग होम के सामने एक बाइक (जेएच09बीएम-6990) सवार ने उन्हें टक्कर मार दिया। बाइक विक्की कुमार नामक युवक चला रहा था। टक्कर लगने से वह सड़क पर गिर गए, जिससे उनका बायां हाथ टूट गया। घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने तत्परता दिखाते हुए उन्हें उठाकर प्राथमिक उपचार के लिए नीलम नर्सिंग होम पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने उनकी स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल बोकारो रेफर कर दिया। वर्तमान में सदर अस्पताल में उनका उपचार चल रहा है। घटना की जानकारी मिलने के बाद पेंशनर्स कल्याण समाज के सदस्यों एवं शुभचिंतकों ने उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है। Source link

ताज़ा खबर

PM मोदी को स्लोवाकिया ने दिया देश का सबसे बड़ा सम्मान, ‘ऑर्डर...

होमदुनियायूरोप PM मोदी को मिला स्लोवाकिया का सबसे बड़ा सम्मान, दुनिया में बढ़ा भारत का मान Last Updated:June 16, 2026, 01:17 IST प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मिला स्लोवाकिया का सर्वोच्च पुरस्कार उनकी मजबूत वैश्विक कूटनीति की सफलता को दिखाता है. यह अब तक किसी भी विदेशी सरकार द्वारा पीएम मोदी को दिया गया 33वां बड़ा अंतरराष्ट्रीय सम्मान है. इससे पहले भी दुनिया के कई ताकतवर देश प्रधानमंत्री को अपने सर्वोच्च नागरिक पुरस्कारों से नवाज चुके हैं. स्लोवाकिया द्वारा दिया गया यह सम्मान दोनों देशों के मजबूत होते रणनीतिक रिश्तों पर मुहर लगाता है. स्लोवाकिया ने पीएम मोदी को देश का सर्वोच्च सम्मान दिया. ब्रातिस्लावा. स्लोवाकिया ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपने सर्वोच्च सम्मान से नवाज कर भारत का मान बढ़ाया. स्लोवाकिया यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री मोदी को देश का सर्वोच्च सम्मान ‘ऑर्डर ऑफ द व्हाइट डबल क्रॉस (फर्स्ट क्लास)’ प्रदान किया गया. स्लोवाकिया यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री मोदी का देश के सर्वोच्च सम्‍मान से सम्‍मान‍ित होना भारत के लिए एक बड़ी कूटनीतिक उपलब्धि है. यह किसी विदेशी देश की ओर से प्रधानमंत्री मोदी को दिया गया 33वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान है. इस सम्‍मान के बाद प्रधानमंत्री ने स्लोवाकिया के लोगों और सरकार का आभार जताया. पीएम मोदी ने यह सम्‍मान दोनों देशों के बीच की गहरी दोस्‍ती को समर्पित किया. प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्‍स’ पर लिखा, ”आज शाम ब्रातिस्लावा में द ऑर्डर ऑफ द व्हाइट डबल क्रॉस (फर्स्ट क्लास) पाकर सम्मानित महसूस कर रहा हूं. इस सम्मान के लिए स्लोवाकिया के लोगों और सरकार का मैं शुक्रगुजार हूं, जो भारत के 140 करोड़ लोगों का है. मैं यह अवॉर्ड भारत और स्लोवाकिया के बीच हमेशा रहने वाली दोस्ती को समर्पित करता हूं.” ‘द ऑर्डर ऑफ द व्हाइट डबल क्रॉस (प्रथम श्रेणी)’ स्लोवाकिया का सर्वोच्च नागरिक एवं सैन्य राजकीय सम्मान है, जो विशेष रूप से विदेशी नागरिकों को प्रदान किया जाता है. प्रधानमंत्री मोदी अपनी एक सप्ताह की यूरोप यात्रा के तहत ब्रातिस्लावा पहुंचे हैं. यह किसी भारतीय प्रधानमंत्री की स्लोवाकिया की पहली यात्रा है. साथ ही, प्रधानमंत्री मोदी ने स्लोवाकिया के राष्ट्रपति पीटर पेलेग्रिनी के साथ हुई सार्थक बातचीत का ज‍िक्र किया. प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्‍स’ पर लिखा, ”सोमवार को राष्ट्रपति पेलेग्रिनी के साथ हुई बातचीत में विनिर्माण, परिवहन, नवाचार और निवेश संबंधों, ऊर्जा, जैव ईंधन आदि जैसे विविध विषयों पर चर्चा हुई. डिजिटल प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में सहयोग की अपार संभावनाएं हैं. हमने जन-जन संबंधों को मजबूत करने पर भी बात की.” प्रधानमंत्री ने स्लोवाकिया के उद्योगपतियों के साथ मुलाकात की और कंपन‍ियों को भारत में निवेश के ल‍िए न्‍योता भी दिया. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्‍स’ पर लिखा, “सोमवार दोपहर ब्रातिस्लावा में प्रधानमंत्री रॉबर्ट फित्सो ने स्लोवाकिया के शीर्ष बिजनेस लीडर्स के साथ एक बैठक की मेजबानी की. हमने आर्थिक संबंधों को मजबूत करने, निवेश प्रवाह बढ़ाने और नवाचार, प्रौद्योगिकी, विनिर्माण और अन्य क्षेत्रों में सहयोग का विस्तार करने पर सार्थक चर्चा की. मैंने भारत की सुधार यात्रा और देश द्वारा प्रदत्त बढ़ते अवसरों पर प्रकाश डाला और स्लोवाकिया की कंपनियों को भारत के साथ अपनी साझेदारी को और गहरा करने के लिए आमंत्रित किया.” About the Author Rakesh Ranjan Kumar राकेश रंजन कुमार को डिजिटल पत्रकारिता में 10 साल से अधिक का अनुभव है. न्यूज़18 के साथ जुड़ने से पहले उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान, दैनिक जागरण, ज़ी न्यूज़, जनसत्ता और दैनिक भास्कर में काम किया है. वर्तमान में वह h…और पढ़ें News18 न्यूजलेटर अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में सबमिट करें Source link

झारखंड

CTPS Chandrapura-Phudnidih line will remain closed for 5 hours today

बोकारो20 घंटे पहले कॉपी लिंक बोकारो | सीटीपीएस चंद्रपुरा में 33000 केवी लाइन में मरम्मत का काम होने के कारण सोमवार की सुबह 11 बजे से शाम 3.30 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। मौसम में बदलाव होने पर समय में फेर बदल की जा सकती है। इससे चीराचास, भूतनाथ, मालती, केके सिंह कॉलोनी, प्रा Source link

झारखंड

विशेषज्ञ डॉक्टरों ने आधुनिक चिकित्सा के नवीनतम आयामों की दी जानकारी

सिटी रिपोर्टर | बोकारो पारस हेल्थ रांची एवं बोकारो जनरल अस्पताल के संयुक्त तत्वावधान में शहर के एक प्रतिष्ठित होटल में सतत चिकित्सा शिक्षा कार्यक्रम (सीएमई) का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अधिशासी निदेशक डॉ. बीबी करुणामय ने किया। इस अवसर पर बीजीएच एवं बोकारो के कई वरिष्ठ चिकित्सकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान पारस एचईसी हॉस्पिटल रांची के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने अपने अनुभवों के साथ चिकित्सा क्षेत्र की नवीनतम जानकारियां साझा कीं। नेफ्रोलॉजी विभाग के निदेशक डॉ. अशोक कुमार बैद्य ने किडनी रोगों की रोकथाम, समय पर पहचान और आधुनिक उपचार पद्धतियों पर विस्तृत जानकारी दी। वहीं वरिष्ठ न्यूरो सर्जन डॉ. अरुण कुमार ने न्यूरोलॉजिकल रोगों एवं जटिल न्यूरो सर्जिकल प्रक्रियाओं से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर प्रकाश डाला। क्रिटिकल केयर विशेषज्ञ डॉ. शिव अक्षत ने गंभीर रूप से बीमार मरीजों के प्रबंधन तथा क्रिटिकल केयर चिकित्सा में हो रही नवीनतम प्रगति पर अपने विचार प्रस्तुत किए। इसका उद्देश्य चिकित्सकों को चिकित्सा विज्ञान में हो रहे नवीनतम विकास, शोध एवं उपचार तकनीकों से अवगत कराना था। संचालन पारस हेल्थ के असिस्टेंट जनरल मैनेजर निमिष कृष्णा ने की। मार्गदर्शन पारस हेल्थ के फैसिलिटी डायरेक्टर डॉ. नितेश व जनरल मैनेजर कुमार यशवंत ने दिया। Source link

ताज़ा खबर

सहारनपुर की मिट्टी! CSK के महंगे खिलाड़ी से लेकर अंडर-19 कप्तान तक,...

सहारनपुर: खेल के मैदान पर प्रतिभा किसी सुख-सुविधा या रसूख की मोहताज नहीं होती, उसे बस एक सही मौके और थोड़े से मार्गदर्शन की दरकार होती है. उत्तर प्रदेश का सहारनपुर जिला इन दिनों देश के खेल जगत में अपनी सफलता के झंडे गाड़ रहा है. इसके पीछे सबसे बड़ी भूमिका निभा रही है ‘सहारनपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन’ (SDCA), जो आज के समय में पैसों की कमी और संसाधनों के अभाव से जूझ रहे गरीब बच्चों के लिए साक्षात मसीहा बनकर सामने आई है. इस एसोसिएशन की कड़े परिश्रम और दूरदर्शी नीति का ही नतीजा है कि आज सहारनपुर का क्रिकेट लगातार नई ऊंचाइयों को छू रहा है और यहां के तंग गलियों से निकले बच्चे आईपीएल (IPL) और इंडिया अंडर-19 जैसी बड़ी टीमों में अपने बल्ले और गेंद से धमाल मचा रहे हैं. तैयार हो रही है इंटरनेशनल क्रिकेटरों की फौज सहारनपुर में क्रिकेट की इस ऐतिहासिक क्रांति की नींव साल 2014 में रखी गई थी. इस संस्था की शुरुआत इसी मुख्य उद्देश्य के साथ की गई थी कि पैसों की तंगी के कारण किसी भी होनहार बच्चे का क्रिकेटर बनने का सपना अधूरा न रह जाए. इसके बाद से ही जिला एसोसिएशन ने ग्रामीण और पिछड़े इलाकों के प्रतिभावान युवाओं को खोजना और उन्हें तराशना शुरू किया. CSK से लेकर U-19 के कप्तान तक सहारनपुर क्रिकेट एसोसिएशन के ट्रेनिंग कैंप से निकले खिलाड़ियों की सफलता की कहानियां रोंगटे खड़े कर देने वाली हैं- प्रशांत वीर: हाल ही में संपन्न हुए आईपीएल ऑक्शन में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) की टीम में सबसे महंगे और प्रमुख विकेटकीपर-बल्लेबाज के रूप में शामिल होने वाले प्रशांत वीर ने सहारनपुर की इसी एसोसिएशन की पिच पर दौड़कर क्रिकेट की एबीसीडी सीखी थी. मोहम्मद अमन (पूर्व अंडर-19 कप्तान): एक बेहद गरीब और साधनहीन परिवार से ताल्लुक रखने के बावजूद मोहम्मद अमन ने अपनी लगन और एसोसिएशन के सहयोग से भारतीय अंडर-19 टीम की कप्तानी करने का गौरव हासिल किया. मुफ्त मिलेंगी सारी सुविधाएं: अगर कोई बच्चा बेहद गरीब परिवार से है, उसके माता-पिता महंगी क्रिकेट किट, जूते या कोचिंग की फीस वहन नहीं कर सकते, तो डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन ऐसे बच्चों को पूरी तरह गोद ले रही है. एसोसिएशन की तरफ से उन्हें विश्वस्तरीय ट्रेनिंग, आधुनिक उपकरण और टूर्नामेंट खेलने के लिए पूरा खर्च मुफ्त में उपलब्ध कराया जा रहा है ताकि उनकी प्रतिभा को नई उड़ान मिल सके. सहारनपुर का इंफ्रास्ट्रक्चर भी अब बड़े महानगरों को टक्कर दे रहा है. यहां अब एक चमचमाता नेशनल स्तर का क्रिकेट स्टेडियम और कई ऐसे हाई-टेक ग्राउंड्स बनकर तैयार हो चुके हैं, जहां आज भी रणजी, अंडर-19 और आईपीएल के बड़े-बड़े खिलाड़ी नेट प्रैक्टिस करने के लिए आते हैं. ट्रेनिंग, ग्राउंड फीस, किट सब मुफ्त हाल ही में सहारनपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन ने अपने नए पदाधिकारियों की टीम की आधिकारिक घोषणा की है. पदभार संभालते ही नए युवा पदाधिकारियों ने जिले के नवोदित खिलाड़ियों के लिए एक बहुत बड़ा ऐलान कर दिया है. इसके तहत, जो भी बच्चा क्रिकेट खेलने का इच्छुक है और उसके पास आर्थिक संसाधन नहीं हैं, उसके लिए एसोसिएशन के दरवाजे हमेशा खुले रहेंगे. ऐसे बच्चों के लिए ट्रेनिंग, ग्राउंड फीस, किट और रहने-खाने की तमाम व्यवस्था पूरी तरह से निशुल्क (फ्री) रहेगी, ताकि वे बिना किसी मानसिक और आर्थिक दबाव के देश का नाम रोशन करने के अपने सपने को साकार कर सकें. सहारनपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन (SDCA) की शुरुआत किस वर्ष हुई थी? इस एसोसिएशन की शुरुआत साल 2014 में की गई थी. इसका मुख्य उद्देश्य गरीब व साधनहीन प्रतिभावान बच्चों को मुफ्त में नेशनल और इंटरनेशनल स्तर तक पहुंचाना है. सहारनपुर के किस विकेटकीपर खिलाड़ी को आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) की टीम में शामिल किया गया है? सहारनपुर से ही क्रिकेट की बारीकियां सीखकर आईपीएल तक पहुंचने वाले तेज-तर्रार विकेटकीपर-बल्लेबाज प्रशांत वीर को चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) की टीम में शामिल किया गया है. Source link

Scroll to Top