भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

Author name: scsmdos@gmail.com

ताज़ा खबर

भरूच में ज्ञानवापी जैसा मामला! जामा मस्जिद में मिलीं देवी-देवताओं की मूर्तियां,...

होमताजा खबरदेश भरूच में ज्ञानवापी जैसा मामला! जामा मस्जिद में मिलीं देवी-देवताओं की मूर्तियां Last Updated:June 11, 2026, 23:25 IST गुजरात के भरूच में स्थित 700 साल पुरानी जामा मस्जिद एक नए विवाद में आ गई है. मस्जिद के बंद तहखाने से जैन तीर्थंकर और हिंदू देवी-देवताओं की प्राचीन मूर्तियां मिलने के दावे के बाद मामला गरमा गया है. पुरातत्व विभाग ने सुरक्षा के बीच जांच कर रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को भेज दी है. हिंदू और जैन संगठन इसे ऐतिहासिक खोज बता रहे हैं, जबकि मस्जिद ट्रस्ट ने सभी दावों को खारिज किया है. भरूच की जामा मस्जिद के तहखाने से देवी देवताओं की मूर्ति मिलने का मामला सामने आया है. Bharuch Jama Masjid Vivad: भरूच की ऐतिहासिक जामा मस्जिद एक बार फिर विवादों के केंद्र में आ गई है. करीब 700 साल पुरानी इस मस्जिद के बंद पड़े तहखाने से जैन और हिंदू धर्म से जुड़ी प्राचीन मूर्तियां मिलने के दावे के बाद हड़कंप मच गया है. इस बीच मुस्लिम समाज के प्रतिनिधियों ने भी जिला प्रशासन के सामने अपना पक्ष रखा है. जानकारी के अनुसार, हाल ही में एक वीडियो सामने आया था जिसमें दावा किया गया कि मस्जिद के तहखाने में जैन धर्म के 19वें तीर्थंकर भगवान मल्लिनाथ की प्रतिमा और हिंदू देवी-देवताओं से जुड़ी कई प्राचीन मूर्तियां मौजूद हैं. इस वीडियो के वायरल होने के बाद विभिन्न हिंदू और जैन संगठनों ने मामले की जांच की मांग की थी. पुरातत्‍व विभाग ने किया मस्जिद का निरीक्षणशिकायतों के बाद पुरातत्व विभाग की टीम ने कड़े सुरक्षा इंतजामों के बीच मस्जिद परिसर का निरीक्षण किया. जांच के दौरान तहखाने की वीडियोग्राफी भी की गई. दावा किया जा रहा है कि वहां संवत 1213 अंकित एक प्राचीन प्रतिमा और कई स्तंभों पर पारंपरिक नक्काशी के निशान मिले हैं. हालांकि इन दावों की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है. पुरातत्व विभाग ने अपनी प्रारंभिक जांच रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को भेज दी है और अंतिम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है. इस मामले में शंकराचार्य मठ के महंत मुक्तानंद स्वामी ने कहा है कि यह खोज उनके पुराने दावों को मजबूत करती है. उनका कहना है कि यह स्थान कभी जैन धर्म के ‘जैन समरी विहार’ के रूप में जाना जाता था. इसे श्री चक्रधर स्वामी का जन्मस्थल भी बताया जाता है. जामा मस्जिद ट्रस्‍ट ने कही यह बातवहीं दूसरी ओर जामा मस्जिद ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने इन सभी दावों को पूरी तरह खारिज कर दिया है. उनका कहना है कि मस्जिद का इतिहास सरकारी रिकॉर्ड 1907 के गजट और वक्फ बोर्ड के दस्तावेजों में स्पष्ट रूप से दर्ज है. ट्रस्ट ने कहा है कि धार्मिक भावनाओं को भड़काने और अनावश्यक विवाद पैदा करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई पर भी विचार किया जा रहा है. इसी बीच पुरातत्व विभाग ने मस्जिद परिसर में बिना अनुमति बनाए गए अतिरिक्त ‘वजू खाने’ को हटाने की कार्रवाई की है. साथ ही एक विवादित दरवाजे को भी सील कर दिया गया है. विभाग का कहना है कि यह कदम संरक्षित स्मारक से जुड़े नियमों के पालन के तहत उठाया गया है. सभी को पुरातत्‍व विभाग की रिपोर्ट का इंतजारमामले को लेकर बढ़ती चर्चाओं के बीच मुस्लिम समाज के प्रतिनिधि जिला कलेक्टर कार्यालय पहुंचे और ज्ञापन सौंपकर अपना पक्ष रखा. उन्होंने प्रशासन से निष्पक्ष जांच की मांग की और अफवाहों से बचने की अपील की. फिलहाल पूरे मामले में सभी पक्षों की नजर पुरातत्व विभाग की अंतिम आधिकारिक रिपोर्ट पर टिकी हुई है. माना जा रहा है कि आगे की प्रशासनिक और कानूनी कार्रवाई इसी रिपोर्ट के आधार पर तय होगी. About the Author Anoop Kumar MishraAssistant Editor Anoop Kumar Mishra is currently serving as Assistant Editor at News18 Hindi Digital, where he leads coverage of strategic domains including aviation, defence, paramilitary forces, international security affairs…और पढ़ें News18 न्यूजलेटर अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में सबमिट करें Location : Bharuch,Gujarat Source link

झारखंड

नचनी नृत्य के लिए बुटन और सोमबारी देवी, छऊ मुखौटा मेकिंग में...

झारखंड के तीन प्रतिष्ठित लोक कलाकारों- डांसर बुटन देवी, सोमबारी देवी और सरायकेला छऊ मुखौटा शिल्पकार सुशांत कुमार महापात्र को देश के सर्वोच्च प्रदर्शन कला सम्मान ‘संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार’ से सम्मानित किया जाएगा। यह प्रतिष्ठित सम्मान भारत के राष्ट्रपति द्वारा प्रदान किया जाएगा। पहली बार झारखंड में जॉइंट अवॉर्ड बुटन व सोमबारी देवी को एक साथ दिया जा रहा है। दोनों बुंडू की रहने वाली हैं। यह पुरस्कार इन दोनों को 2024 के लिए व सुशांत कुमार महापात्र को 2025 के लिए दिया जाएगा। सुशांत सरायकेला में रहते हैं। इसके साथ चंदनक्यारी की बबीता हेंब्रम व सरायकेला के कुना सामल को उस्ताद बिस्मिल्लाह खान युवा पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। बबीता को ट्राइबल डांस व कुना को सरायकेला छऊ के लिए यह पुरस्कार मिलेगा। 60 वर्षों से छऊ का मुखौटा बना रहे हैं सुशांत सरायकेला के प्रख्यात छऊ मुखौटा शिल्पकार सुशांत कुमार महापात्र ने छह दशक से अधिक समय तक सरायकेला छऊ की पारंपरिक मुखौटा कला, वेशभूषा और शृंगार परंपरा के संरक्षण एवं विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उनकी शिल्प साधना ने सरायकेला छऊ को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान दिलाई है। बुटन देवी और सोमबारी देवी ने अपना संपूर्ण जीवन झारखंड की पारंपरिक नचनी नृत्य परंपरा के संरक्षण और संवर्धन के लिए समर्पित किया है। सामाजिक उपेक्षा और आर्थिक कठिनाइयों के बावजूद उन्होंने लोक संस्कृति की इस अनमोल धरोहर को जीवित रखा और नई पीढ़ी तक पहुंचाने का कार्य किया। यह जनजातीय संस्कृति का सम्मान सुशांत महापात्र नचनी नृत्य परंपरा के आखिरी स्तंभ हैं बुटन व सोमबारी देवी सोमबारी देवी बुटन देवी बबीता हेंब्रम कुना सामल Source link

झारखंड

केंद्रीय एजेंसियों को जांच का निर्देश देने की शक्ति लोकायुक्त के पास...

झारखंड हाईकोर्ट ने लोकायुक्त की कार्यप्रणाली को चुनौती देने वाली याचिका सुनवाई के बाद खारिज कर दी। जस्टिस संजय कुमार द्विवेदी की अदालत ने अपने फैसले में कहा है कि लोकायुक्त के पास केंद्रीय एजेंसियों (जैसे सीबीआई या महालेखाकार) को जांच का निर्देश देने की शक्ति नहीं है। कोर्ट ने यह भी स्पष्ट किया कि लोकायुक्त द्वारा अपने ही भाई से जुड़े मामले में निर्णय देना पक्षपात की श्रेणी में नहीं आता, बशर्ते निर्णय कानून के अनुसार और आवश्यकता के सिद्धांत के तहत लिया गया हो। इस मामले में याचिकाकर्ता सत्यदेव राय ने तत्कालीन लोकायुक्त अमरेश्वर सहाय के 30 अप्रैल 2012 के आदेश को चुनौती दी थी। याचिकाकर्ता ने लोकायुक्त पर यह आरोप लगाया था कि उन्होंने अपने भाई ज्योति कुमार के खिलाफ शिकायत का निस्तारण स्वयं किया, जबकि कानून के तहत उन्हें यह अधिकार किसी अन्य अधिकारी को सौंपना चाहिए था। याचिकाकर्ता ने ज्योति के खिलाफ सीबीआई या महालेखाकार कार्यालय से जांच कराने का अनुरोध किया था। उनका आरोप था कि रांची विवि के कोष में करोड़ों रुपए के घोटाले में ज्योति कुमार की संलिप्तता थी, लेकिन जांच एजेंसी ने उनके खिलाफ कार्रवाई में देरी की। लोकायुक्त ने 30 अप्रैल 2012 को याचिकाकर्ता की अर्जी यह कहते हुए खारिज कर दी थी कि उनके पास केंद्रीय एजेंसियों को जांच का निर्देश देने का कोई अधिकार क्षेत्र नहीं है। अदालत ने अपने फैसले में कहा कि लोकायुक्त केवल राज्य सरकार के अधिकारियों या एजेंसियों को जांच का निर्देश दे सकते हैं, वह भी राज्य सरकार की सहमति से। Source link

ताज़ा खबर

नोएडा में चौथी मंजिल के फ्लैट में लगी आग, पुलिस-फायर टीम ने...

होमवीडियोदेश नोएडा में चौथी मंजिल के फ्लैट में लगी आग, पुलिस-फायर टीम ने दरवाजा काटकर बुजुर्ग दंपती को बचाया X नोएडा में चौथी मंजिल के फ्लैट में लगी आग, पुलिस-फायर टीम ने दरवाजा काटकर बुजुर्ग दंपती को बचाया   नोएडा के सेक्टर-49 स्थित ओवरसीज अपार्टमेंट में गुरुवार को चौथी मंजिल पर बने एक फ्लैट में अचानक आग लग गई. आग के दौरान 86 वर्षीय बुजुर्ग और उनकी 83 वर्षीय पत्नी फ्लैट के अंदर फंस गए. अधिक उम्र और धुएं के कारण दोनों बाहर नहीं निकल पा रहे थे. सूचना मिलते ही पुलिस और फायर सर्विस की टीम मौके पर पहुंची. हाइड्रोलिक मशीन और अन्य उपकरणों की मदद से दरवाजा काटकर दोनों को सुरक्षित बाहर निकाला गया. प्राथमिक उपचार के बाद दोनों की हालत सामान्य बताई गई है. घटना के बाद लोगों ने पुलिस और फायर टीम की सराहना की. न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। Source link

झारखंड

कन्या राशि वालों की आज चमकेगी किस्मत, मिलेगा फंसा पैसा, प्रेम और...

Last Updated:June 12, 2026, 02:49 IST Aaj ka Kanya Rashifal 12 june 2026: प्रेम और वैवाहिक जीवन के लिए भी आज का दिन शुभ रहने वाला है. जीवनसाथी के साथ आपके संबंध और अधिक मधुर होंगे. दोनों के बीच आपसी समझ बेहतर होगी और साथ में समय बिताने का अवसर मिलेगा. कहीं घूमने-फिरने या छोटी यात्रा की योजना भी बन सकती है. प्रेम संबंधों में चल रही गलतफहमियां दूर हो सकती हैं और रिश्तों में मजबूती आएगी. ख़बरें फटाफट परमजीत/देवघर: ग्रह-नक्षत्रों की बदलती चाल का प्रभाव हर व्यक्ति के जीवन पर पड़ता है. पंचांग के अनुसार आज ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि है. इसके साथ ही कृत्तिका नक्षत्र और सुकर्मा योग का विशेष संयोग बन रहा है, जिसे ज्योतिष शास्त्र में बेहद शुभ माना जाता है. आज चंद्रमा मेष राशि में प्रवेश करेगा, जिससे कन्या राशि के जातकों के जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा. देवघर के ज्योतिषाचार्य पंडित नंद किशोर मुदगल के अनुसार आज चंद्रमा और गुरु की संयुक्त कृपा कन्या राशि के लोगों पर बनी रहेगी. लंबे समय से रुका हुआ धन वापस मिलने की संभावना है. यदि किसी भुगतान, उधारी या पुराने लेन-देन को लेकर चिंता चल रही थी तो उसमें राहत मिलने के योग बन रहे हैं. आर्थिक स्थिति पहले की अपेक्षा मजबूत होगी और धन संबंधी मामलों में संतोषजनक परिणाम प्राप्त हो सकते हैं. आज आप किसी नए कार्य की शुरुआत भी कर सकते हैं, क्योंकि ग्रहों की स्थिति आपके पक्ष में दिखाई दे रही है. कार्यस्थल में मिलेगा सम्माननौकरी और व्यवसाय के क्षेत्र में भी आज का दिन काफी महत्वपूर्ण रहने वाला है. जो लोग नौकरी कर रहे हैं, उन्हें अपने कार्यस्थल पर सम्मान और प्रशंसा मिलने की संभावना है. आपके द्वारा किए गए कार्यों की सराहना होगी और अधिकारी वर्ग आपके प्रदर्शन से प्रभावित हो सकता है. लंबे समय से जिस काम को पूरा करने के लिए मेहनत कर रहे थे, उसमें सफलता मिलने के संकेत हैं. किसी महत्वपूर्ण परियोजना या जिम्मेदारी को सफलतापूर्वक पूरा करने के कारण आपके प्रमोशन या पदोन्नति को लेकर भी चर्चा हो सकती है. व्यवसाय से जुड़े लोगों को नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं. यदि आप कोई नया निवेश, व्यापार विस्तार या नई योजना शुरू करने का विचार बना रहे हैं तो आज का दिन उसके लिए अनुकूल माना जा रहा है. हालांकि कोई भी बड़ा निर्णय सोच-समझकर और अनुभवी लोगों की सलाह लेकर ही लें. घर में आ सकते हैं मेहमानपारिवारिक जीवन की बात करें तो घर का वातावरण सुखद और शांतिपूर्ण बना रहेगा.परिवार के सदस्यों के बीच प्रेम और सामंजस्य देखने को मिलेगा.आज घर में किसी रिश्तेदार, मित्र या मेहमान के आगमन की संभावना है, जिससे घर का माहौल और भी खुशनुमा बन जाएगा.परिवार के लोगों के साथ हंसी-मजाक और आनंद के पल बिताने का अवसर मिलेगा. घर में किसी शुभ कार्य की चर्चा हो सकती है या फिर किसी खास वजह से स्वादिष्ट भोजन और मीठे पकवान बनने की संभावना है.परिवार के बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा, जिससे मन में सकारात्मकता बनी रहेगी.घर-परिवार से जुड़ी कोई चिंता यदि पिछले कुछ समय से चल रही थी तो उसमें भी राहत मिलने के संकेत दिखाई दे रहे हैं. जीवनसाथी के साथ मधुर होगा संबंधप्रेम और वैवाहिक जीवन के लिए भी आज का दिन शुभ रहने वाला है. जीवनसाथी के साथ आपके संबंध और अधिक मधुर होंगे. दोनों के बीच आपसी समझ बेहतर होगी और साथ में समय बिताने का अवसर मिलेगा. कहीं घूमने-फिरने या छोटी यात्रा की योजना भी बन सकती है. प्रेम संबंधों में चल रही गलतफहमियां दूर हो सकती हैं और रिश्तों में मजबूती आएगी. जो लोग अपने प्रियजन से किसी बात को लेकर नाराज चल रहे थे, उनके लिए भी आज का दिन संबंध सुधारने का अच्छा अवसर लेकर आया है. भावनात्मक रूप से आप स्वयं को काफी संतुलित और प्रसन्न महसूस करेंगे. शरीर रहेगा ऊर्जावानस्वास्थ्य के मामले में भी दिन अच्छा रहने वाला है. शरीर में ऊर्जा बनी रहेगी और मानसिक रूप से भी आप काफी सकारात्मक महसूस करेंगे. हालांकि ज्योतिषीय दृष्टिकोण से आज तामसिक भोजन से दूरी बनाने की सलाह दी गई है. अधिक मसालेदार या भारी भोजन करने से बचें और सात्विक भोजन को प्राथमिकता दें.नियमित दिनचर्या और पर्याप्त आराम आपको पूरे दिन तरोताजा बनाए रखेगा. किसी पुराने मित्र से मुलाकात होने के योग भी बन रहे हैं, जिससे पुरानी यादें ताजा होंगी और मन प्रसन्न रहेगा. यह मुलाकात आपके लिए भावनात्मक रूप से भी काफी सुखद साबित हो सकती है. जानें आज का शुभ और अशुभ समयआज का राहुकाल रात 7 बजकर 46 मिनट से लेकर रात 12 बजकर 33 मिनट तक रहेगा. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इस अवधि में किसी नए या शुभ कार्य की शुरुआत करने से बचना चाहिए. सुबह 11 बजकर 35 मिनट से दोपहर 1 बजकर 12 मिनट तक अमृत काल रहेगा, जो अत्यंत शुभ माना जाता है. इस दौरान नए कार्यों की शुरुआत, निवेश, खरीदारी, महत्वपूर्ण निर्णय या किसी शुभ योजना पर काम शुरू करना लाभकारी साबित हो सकता है. कुल मिलाकर कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन आर्थिक लाभ, कार्यक्षेत्र में सफलता, पारिवारिक सुख, बेहतर स्वास्थ्य और मानसिक प्रसन्नता लेकर आने वाला है. सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ें, क्योंकि आज भाग्य भी आपका पूरा साथ देता हुआ दिखाई दे रहा है. About the Author Rajneesh Singh जी न्यूज, इंडिया डॉट कॉम, लोकमत, इंडिया अहेड, न्यूज बाइट्स के बाद अब न्यूज 18 के हाइपर लोकल सेगमेंट लोकल 18 के लिए काम कर रहा हूं. विभिन्न संस्थानों में सामान्य खबरों के अलावा टेक, ऑटो, हेल्थ और लाइफ स्टाइल बीट…और पढ़ें News18 न्यूजलेटर अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में सबमिट करें Location : Deoghar,Jharkhand Source link

झारखंड

सीएम हेमंत सोरेन गए दिल्ली, नीति आयोग की बैठक में पीएम से...

राज्यसभा चुनाव को लेकर चल रहे गहमा गहमी के बीच मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन बुधवार को दिल्ली चले गए। उनका दिल्ली जाना पहले से तय था। गुरुवार को दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में नीति आयोग की 11वीं गवर्निंग काउंसिल की बैठक है। इसमें सभी राज्यों के मुख्यमंत्री को शामिल होना है। इसी कार्यक्रम में भाग लेने के लिए वे दिल्ली गए है। उनके साथ राज्य के मुख्य सचिव और योजना सचिव भी गए हैं। बैठक में झारखंड की ओर से सीएम केंद्रीय अर्धसैनिक बलों की राज्य में प्रतिनियुक्ति के दौरान उस पर हुए खर्च की राशि माफ करने की मांग करेंगे। तर्क होगा कि संघीय ढांचा के सिद्धांत के तहत केंद्र सरकार को झारखंड से नक्सली और महत्वपूर्ण समस्याओं के समाधान में शामिल केंद्रीय बल पर हुए खर्च को माफ करना चाहिए। मालूम हो कि झारखंड गठन के बाद नक्सल विरोधी अभियान के लिए राज्य में केंद्रीय बलों की प्रतिनियुक्ति होती रही है। क्या है बैठक का विषय नीति आयोग की 11वीं गवर्निंग काउंसिल की बैठक का केंद्रीय विषय 2047 के विकसित भारत के लिए समावेशी मानव विकास रखा गया है। बैठक का फोकस सड़क, पुल,शिक्षा, कौशल, रोजगार, स्वास्थ्य और सामाजिक समावेशन पर रहेगा। मुख्य एजेंडा में मानव पूंजी और भविष्य के कौशल के साथ साथ स्कूली शिक्षा, उच्च शिक्षा और कौशल विकास को रोजगार की जरूरतों को जोड़ना भी है। इसके साथ ही युवाओं को नई तकनीकों और उद्योगों के अनुरूप प्रशिक्षित करना भी शामिल हैं। Source link

झारखंड

रांची टाइटंस ने बेहद संघर्षपूर्ण मुकाबले में छोटानागपुर रॉयल्स को 5 रन...

ऋत्विक के छह विकेट भी नहीं बचा सके रॉयल्स को, आखिरी ओवर तक रोमांच जेएससीए इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में बुधवार को झारखंड टी-20 लीग का आगाज हुआ। पहले दिन दो मैच खेले गए। पहले मुकाबले में रांची टाइटंस ने छोटानागपुर रॉयल्स को 5 रन से हराकर टूर्नामेंट में विजयी शुरुआत की। आखिरी ओवर तक चले रोमांचक मुकाबले में रॉयल्स की टीम 156 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट पर 150 रन ही बना सकी। जबकि दूसरा मुकाबला संथान सुपर किंग्स और जमशेदपुर स्ट्राइकर्स के बीच खेला गया। करीब 10 हजार दर्शकों ने भारी बारिश के बाद भी मैच का भरपुर आनंद लिया। गेंदबाजों ने दिलाई जीत : रांची टाइटंस की ओर से प्रिंस अनुराग मुर्मू ने तीन विकेट लेकर मध्यक्रम को झटका दिया। राजनदीप सिंह और युवराज कुमार ने दो-दो विकेट हासिल किए। वहीं सौरभ शेखर और जतिन कुमार पांडेय ने एक-एक सफलता अर्जित की। रॉयल्स के विराट सिंह की कप्तानी पारी बेकार 156 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी छोटानागपुर रॉयल्स को शुरुआती झटके जरूर लगे, लेकिन कप्तान विराट सिंह ने शानदार बल्लेबाजी कर टीम को मुकाबले में बनाए रखा। विराट ने 24 गेंदों पर 44 रन बनाए, जिसमें छह चौके और दो छक्के शामिल थे। एमडी नाजिम सिद्दीकी ने 21 रन का योगदान दिया। दोनों के बीच हुई साझेदारी ने रॉयल्स की उम्मीदों को जीवित रखा। विराट के आउट होने के बाद रॉयल्स की पारी लड़खड़ा गई। मोहित कुमार (14), चंदन कुमार मुखी (10) और पंकज यादव (6) बड़ी पारी नहीं खेल सके। हालांकि निचले क्रम में ऋत्विक एम. पाठक ने 10 गेंदों पर नाबाद 16 रन और सोनू कुमार सिंह ने 9 गेंदों पर नाबाद 12 रन बनाकर आखिरी क्षणों तक संघर्ष किया। अंतिम ओवरों में दोनों बल्लेबाजों ने जीत की उम्मीद जगाई, लेकिन टीम लक्ष्य तक नहीं पहुंच सकी और 20 ओवर में 150/9 के स्कोर पर रुक गई। अंतिम ओवर तक छोटानागपुर का जीत के लिए संघर्ष, टाइटंस की जीत से शुरूआत पहले बल्लेबाजी करते हुए रांची टाइटंस ने 19.5 ओवर में 155 रन बनाए। टीम को तेज शुरुआत शिखर मोहन ने दिलाई। मात्र 12 गेंदों पर 23 रन बनाए, जिसमें दो चौके और दो छक्के शामिल थे। हालांकि शुरुआती झटकों के बाद सत्य सेतु (25 रन), राजनदीप सिंह (40 रन) और युवराज कुमार (38 रन) ने जिम्मेदारी संभाली। राजनदीप ने 23 गेंदों पर पांच चौके और एक छक्का लगाया, जबकि युवराज ने 23 गेंदों की अपनी पारी में चार छक्के जड़े। छोटानागपुर रॉयल्स की ओर से ऋत्विक एम पाठक ने मैच का सर्वश्रेष्ठ व्यक्तिगत प्रदर्शन किया। उन्होंने चार ओवर में केवल 17 रन देकर छह विकेट झटके। उन्होंने शिखर मोहन, आर्यन हुड्डा, आयुष भारद्वाज, जतिन कुमार पांडेय, प्रिंस अनुराग मुर्मू और युवराज कुमार को पवेलियन भेजा। सोनू कुमार सिंह ने दो विकेट, जबकि सुप्रियो चक्रवर्ती और चंदन कुमार मुखी ने एक-एक विकेट लिया। Source link

ताज़ा खबर

अष्‍टलक्ष्‍मी का आशीर्वाद ! धरती के नीचे छ‍िपा ‘खजाना’ न‍िकालने जा रही...

भारत पर अष्‍टलक्ष्‍मी की कृपा बरसने जा रही है. अब न तेल का संकट होगा, न गैस का. क्‍योंक‍ि सरकार धरती के नीचे छ‍िपा ‘खजाना’ न‍िकालने जा रही है. गुरुवार को गृहमंत्री अमित शाह ने खुद इसका ऐलान क‍िया. असम और नगालैंड के मुख्‍यमंत्र‍ियों को बिठाकर शाह ने एक डील पर मुहर लगवाई, जिससे असम-नागालैंड सीमा क्षेत्र में मौजूद तेल, गैस और दुर्लभ खनिजों को न‍िकालने और उसके इस्‍तेमाल करने का रास्‍ता साफ हो गया है. शाह ने कहा क‍ि दशकों से इन राज्‍यों के बीच सीमा व‍िवाद था, जिससे हम राष्‍ट्रीय संपदा का इस्‍तेमाल नहीं कर पा रहे थे, अब यह संकट दूर कर ल‍िया गया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूर्वोत्‍तर के राज्‍यों को अष्‍टलक्ष्‍मी कहते रहे हैं. वे बार-बार कहते रहे हैं क‍ि ये भारत की तरक्‍की का प्रवेश द्वार हैं. अब यहीं पर भारत को वो खजाना म‍िला है. दरअसल, असम और नागालैंड की सीमा से लगे कुछ तेल क्षेत्रों को लेकर लंबे समय से विवाद चला आ रहा था. इसी वजह से इन इलाकों में बड़े पैमाने पर तेल और गैस की खोज तथा उत्पादन नहीं हो पा रहा था. नई व्यवस्था के तहत दोनों राज्य संसाधनों से होने वाले लाभ को 50-50 के आधार पर साझा करेंगे. सरकार का मानना है कि इससे न सिर्फ पुराने विवाद कम होंगे बल्कि ऊर्जा क्षेत्र में निवेश भी बढ़ेगा. सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि अब 1,000 वर्ग किलोमीटर से अधिक क्षेत्र में तेल और गैस की खोज और उत्पादन का रास्ता खुल गया है. होर्मुज संकट के बीच क्यों अहम है यह फैसला? भारत दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा तेल उपभोक्ता देश है. लेकिन अपनी जरूरत का लगभग 85 प्रतिशत कच्चा तेल विदेशों से खरीदता है. इसमें बड़ा हिस्सा खाड़ी देशों से आता है. लेकिन ईरान ने स्‍ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद कर रखा है, जिससे तेल और गैस का संकट हो रहा है. एनर्जी एक्‍सपर्ट लंबे समय से कहते रहे हैं कि भारत को घरेलू उत्पादन बढ़ाने पर जोर देना चाहिए ताकि विदेशी निर्भरता कम हो सके. असम-नागालैंड समझौता इसी दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है. धरती के नीचे कितना बड़ा खजाना? गृह मंत्री अमित शाह के मुताबिक पूरे पूर्वोत्तर क्षेत्र में तेल, प्राकृतिक गैस और कई प्रकार के खनिजों का विशाल भंडार मौजूद है. लेकिन कानून-व्यवस्था की समस्याओं, सीमा विवादों और प्रशासनिक अड़चनों के कारण इनका पूरा उपयोग नहीं हो पाया. शाह ने दावा किया कि अभी जिन क्षेत्रों से प्रतिदिन लगभग 1,000 से 1,500 बैरल उत्पादन हो रहा है, वहां क्षमता को 10 गुना से भी अधिक बढ़ाया जा सकता है. उन्होंने यह भी कहा कि केवल एक तेल क्षेत्र से ही 15,000 करोड़ रुपये से ज्यादा मूल्य का उत्पादन संभव है. यदि नागालैंड और आसपास के इलाकों में मौजूद तेल-गैस भंडार का पूरी तरह दोहन किया जाता है तो भारत की आयात निर्भरता कम करने में बड़ी मदद मिल सकती है. पूर्वोत्तर के लिए क्या बदलेगा? इस समझौते का असर केवल तेल और गैस तक सीमित नहीं है. केंद्र सरकार का मानना है कि यह मॉडल भविष्य में खनन क्षेत्र के लिए भी रास्ता खोल सकता है. पूर्वोत्तर भारत में कोयला, चूना पत्थर, निकल, क्रोमाइट और कई अन्य खनिजों की संभावनाएं बताई जाती हैं. यदि राज्यों के बीच सहयोग बढ़ता है तो निवेशकों का भरोसा भी मजबूत होगा और नई परियोजनाओं को गति मिलेगी. इसका सीधा असर रोजगार, उद्योग और बुनियादी ढांचे के विकास पर पड़ेगा. लंबे समय से विकास की मुख्यधारा से दूर रहे कई इलाकों में आर्थिक गतिविधियां बढ़ सकती हैं. अमित शाह ने क्या कहा? समझौते के दौरान अमित शाह ने कहा कि यह किसी की हार या जीत का मामला नहीं है. इसमें भारत, असम और नागालैंड तीनों की जीत हुई है. उन्होंने कहा कि दोनों राज्यों ने तत्काल राजनीतिक लाभ से ऊपर उठकर राष्ट्रीय हित को प्राथमिकता दी है. शाह ने असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा और नागालैंड के मुख्यमंत्री नेफियू रियो की भी तारीफ की. उनके मुताबिक दोनों नेताओं ने विवादों को पीछे छोड़कर विकास का रास्ता चुना. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विकसित और समृद्ध पूर्वोत्तर का सपना तभी पूरा होगा जब क्षेत्र की प्राकृतिक संपदा का सही उपयोग किया जाए. क्या भारत की ऊर्जा तस्वीर बदल सकती है? विशेषज्ञों का मानना है कि केवल असम-नागालैंड का यह समझौता भारत को तेल आयात से पूरी तरह मुक्त नहीं कर सकता. लेकिन यह देश की ऊर्जा सुरक्षा मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम जरूर है.आज दुनिया में ऊर्जा को लेकर भू-राजनीतिक संघर्ष बढ़ रहे हैं. रूस-यूक्रेन युद्ध हो या पश्चिम एशिया का तनाव, हर संकट का असर तेल बाजार पर पड़ता है. ऐसे में घरेलू उत्पादन बढ़ाना किसी भी देश के लिए रणनीतिक मजबूरी बन गया है. भारत भी अब इसी दिशा में आगे बढ़ रहा है. असम और नागालैंड की धरती के नीचे छिपे तेल और गैस के भंडार को निकालने की तैयारी सिर्फ एक आर्थिक फैसला नहीं, बल्कि राष्ट्रीय सुरक्षा और ऊर्जा आत्मनिर्भरता से जुड़ा बड़ा दांव है. Source link

झारखंड

ट्यूशन पढ़ने गई पहाड़ीटोला की 8वीं की छात्रा लापता, पिता ने दर्ज...

रांची| सुखदेव नगर थाना क्षेत्र के पहाड़ी टोला की रहनेवाली 14 वर्षीय छात्रा संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई है। इस मामले में छात्रा के पिता ने सुखदेवनगर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। प्राथमिकी में उन्होंने बेटी के अपहरण की आशंका जताई है। शिकायत के अनुसार, आठवीं कक्षा में पढ़नेवाली छात्रा 9 जून की शाम करीब 5 बजे ट्यूशन जाने के लिए घर से निकली थी, लेकिन देर रात तक नहीं लौटी। परिजनों ने आसपास काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। पिता ने आरोप लगाया है कि उनकी बेटी को कोई बहला-फुसलाकर ले गया है। इधर, सुखदेव नगर थानेदार सुनील कुशवाहा ने बताया कि अपहरण का मामला दर्ज कर पुलिस छानबीन कर रही है। गाड़ीखाना चौक के समीप लगे सीसीटीवी कैमरे में छात्रा दिखी है। अन्य सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं। Source link

झारखंड

कोकर : खाने-पीने के विवाद में युवक की हत्या

रांची| सदर थाना क्षेत्र के कोकर में एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान तिरिल बस्ती निवासी आशीष के रूप में हुई है। घटना के बाद इलाके में तनाव है। पुलिस के अनुसार, आशीष का कुछ लोगों के साथ खाने-पीने को लेकर विवाद हुआ था, जो देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया। इसी दौरान आरोपियों ने आशीष पर चाकू से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल आशीष को स्थानीय लोगों ने अस्पताल पहुंचाया, लेकिन इलाज शुरू होने से पहले ही डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सदर थाना प्रभारी कुलदीप कुमार ने बताया कि हत्या के आरोपियों की पहचान कर ली गई है। Source link

Scroll to Top