भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

Author name: scsmdos@gmail.com

ताज़ा खबर

विदेश में बैठे कुछ लोग सोचते हैं कि… कॉकरोच जनता पार्टी पर...

होमताजा खबरदेश युवा किसी के हाथ की कठपुतली नहीं, कॉकरोच जनता पार्टी पर बरसे नितिन नवीन Last Updated:June 06, 2026, 21:52 IST कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके का ज़िक्र करते हुए नितिन नवीन ने कहा, “विदेश में बैठे कुछ लोग सोचते हैं कि वे भारत के युवाओं को दिशा दे सकते हैं.” रांची में बुद्धिजीवियों के साथ बातचीत के दौरान नवीन ने कहा, “आज के युवा राष्ट्र-निर्माण और अपने भविष्य को सुरक्षित करने की दिशा में काम करना चाहते हैं. लेकिन कुछ ताकतें देश के युवाओं को व्यवस्था-विरोधी बनाने की कोशिश कर रही हैं.” ख़बरें फटाफट नितिन नवीन ने कहा कि कुछ ताकतें देश के युवाओं को व्यवस्था-विरोधी बनाने की कोशिश कर रही हैं. नई दिल्ली. झारखंड दौरे पर पहुंचे भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने शनिवार को उन ताकतों पर तीखा हमला बोला, जो उनके मुताबिक देश के युवाओं को “नकारात्मक राजनीति” की ओर धकेलने की कोशिश कर रही हैं. रांची में बुद्धिजीवियों के साथ संवाद कार्यक्रम के दौरान उन्होंने बिना किसी का नाम लिए कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) पर हमला बोला और कहा कि विदेश में बैठे कुछ लोग यह समझते हैं कि वे भारत के युवाओं को दिशा दे सकते हैं, लेकिन देश का युवा किसी के हाथ की कठपुतली बनने वाला नहीं है. उन्होंने कहा कि आज का भारतीय युवा राष्ट्र निर्माण, इनोवेशन और अपने बेहतर भविष्य पर ध्यान केंद्रित कर रहा है, जबकि कुछ ताकतें उसे व्यवस्था विरोधी राजनीति की ओर मोड़ने का प्रयास कर रही हैं. नितिन नवीन ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि भारत का युवा नकारात्मकता नहीं, बल्कि सकारात्मक और रचनात्मक राजनीति का रास्ता चुनेगा. बीजेपी अध्यक्ष ने कहा कि विरोध करना लोकतंत्र का अधिकार है, लेकिन यह लोकतांत्रिक मर्यादाओं के भीतर होना चाहिए. उन्होंने दावा किया कि युवाओं की मेहनत और इनोवेशन के कारण देश में लगभग दो लाख स्टार्टअप खड़े हुए हैं और भारत तेजी से वैश्विक आईटी हब बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है. उन्होंने पड़ोसी देशों में चले व्यवस्था-विरोधी अभियानों का उल्लेख करते हुए कहा कि इस तरह की राजनीति भारत के युवाओं के हित में नहीं है. उनका कहना था कि भारतीय युवा अनुशासन और समर्पण के साथ देश को विकसित राष्ट्र बनाने में योगदान देना चाहता है. नितिन नवीन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘विकसित भारत 2047’ विजन का जिक्र करते हुए कहा कि पिछले 12 वर्षों में देश में व्यापक बदलाव हुए हैं. उन्होंने दावा किया कि 25 करोड़ से अधिक लोग गरीबी से बाहर आए हैं, 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन मिल रहा है, 54 करोड़ जनधन खाते खोले गए हैं और करोड़ों परिवार विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से जुड़े हैं. उन्होंने यह भी कहा कि भारत जल्द ही आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और मैन्युफैक्चरिंग के क्षेत्र में वैश्विक केंद्र बनने जा रहा है. साथ ही महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने की पार्टी की प्रतिबद्धता भी दोहराई. रांची पहुंचने पर नितिन नवीन का भव्य स्वागत किया गया. उन्होंने बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर श्रद्धांजलि अर्पित की और पार्टी के सांसदों, विधायकों तथा कोर कमेटी के सदस्यों के साथ संगठनात्मक बैठकें भी कीं. उनका यह दौरा झारखंड में होने वाले राज्यसभा चुनावों से पहले राजनीतिक रूप से बेहद अहम माना जा रहा है. About the Author Rakesh Ranjan Kumar राकेश रंजन कुमार को डिजिटल पत्रकारिता में 10 साल से अधिक का अनुभव है. न्यूज़18 के साथ जुड़ने से पहले उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान, दैनिक जागरण, ज़ी न्यूज़, जनसत्ता और दैनिक भास्कर में काम किया है. वर्तमान में वह h…और पढ़ें News18 न्यूजलेटर अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में सबमिट करें Location : Ranchi,Jharkhand Source link

झारखंड

पर्यावरण दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में डीपीएस पितिज़ का शानदार प्रदर्शन

लावालौंग | प्रखंड कार्यालय में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्यक्रम को लेकर बीएलओ सुपरवाइजरों और बीएलओ की समीक्षा बैठक हुई। अनुमंडल पदाधिकारी प्रदीप कुमार महतो ने मतदाता सूची अद्यतन कार्य की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने बीएलओ को निर्देश दिया कि मतदाता रजिस्टर में एसआईआर प्रक्रिया के दौरान अनमैप हुए लोगों को दोबारा मैप किया जाए। प्रखंड क्षेत्र में करीब 7,000 मतदाता अनमैप होने की जानकारी दी गई। महतो ने कहा कि कोई भी पात्र मतदाता सूची से बाहर न रहे, इसके लिए घर-घर जाकर सत्यापन पूरा किया जाए और अनमैप मतदाताओं का पुनः पंजीकरण सुनिश्चित किया जाए। प्रखंड विकास पदाधिकारी विपीन कुमार भारती ने ग्रामीणों से दस्तावेज उपलब्ध कराकर सत्यापन में सहयोग करने की अपील की। बैठक में कई लोग शामिल थे। Source link

झारखंड

बाल विकास परियोजना कार्यालय की ओर से किशोर को मिली ट्राई साइकिल

धालभूमगढ़ | प्रखंड कार्यालय परिसर में शुक्रवार को बाल विकास विभाग की ओर से प्रमुख देवल हांसदा के प्रयास पर जुरिया हांसदा को ट्राईसाइकिल प्रदान की गई। ट्राईसाइकिल पाकर किशोर के चेहरे पर खोई हुई मुस्कान लौट आई। जुरिया हांसदा करीब 4 वर्ष पहले एक एक्सीडेंट का शिकार हो गया था। इस घटना के बाद से ही उसके पैर पूरी तरह काम नहीं कर रहे थे, जिसके कारण उसे चलने-फिरने और अपनी दैनिक गतिविधियों को पूरा करने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। Source link

ताज़ा खबर

बस जाने वाली ही थी जान, अचानक देवदूत बनकर पहुंचे RPF जवान,...

होमवीडियोदेश बस जाने वाली ही थी जान, अचानक देवदूत बनकर पहुंचे RPF जवान, 2 पैसेंजर्स को मिली नई जिंदगी X बस जाने वाली ही थी जान, अचानक देवदूत बनकर पहुंचे RPF जवान, 2 पैसेंजर्स को मिली नई जिंदगी   गुजरात के वलसाड जिले के वापी रेलवे स्टेशन पर दो अलग-अलग घटनाओं में आरपीएफ जवानों और यात्रियों की सतर्कता ने दो लोगों को मौत के मुंह से बाहर निकाल लिया. पहली घटना में एक युवक चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश के दौरान फिसल गया और ट्रेन व प्लेटफॉर्म के बीच जा गिरा. स्थिति बेहद गंभीर थी, लेकिन ड्यूटी पर तैनात आरपीएफ जवान ने बिना समय गंवाए उसे खींचकर सुरक्षित बाहर निकाल लिया. वहीं दूसरी घटना में एक महिला चलती ट्रेन से उतरते समय संतुलन खो बैठी. महिला गिरने ही वाली थी कि आसपास मौजूद यात्रियों ने तुरंत उसे पकड़ लिया और सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया. दोनों घटनाएं स्टेशन पर लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गईं. इन घटनाओं ने एक बार फिर साबित कर दिया कि सतर्कता और त्वरित कार्रवाई कई बार किसी की जिंदगी बचा सकती है. न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। Source link

झारखंड

सुरक्षा नियमों की अनदेखी पर दो होटल संचालक को नोटिस

भास्कर न्यूज | दुमका दिल्ली के होटल में आग से 21 लोगों की मौत ने होटल की सुरक्षा को लेकर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं। इतनी बड़ी घटना के बाद भी दुमका के कई होटल में सुरक्षा संबंधी नियमों की खुले आम धज्जियां उड़ रही है। जिला प्रशासन और अग्निशमन विभाग की टीम ने शहर के दो होटल में सुरक्षा संबंधी नियमों की जांच की। दोनों होटल संचालक को नियमों का पालन नहीं करने पर नोटिस दिया गया है। टीम सबसे पहले थाना रोड स्थित एक होटल पहुंची। यहां पर फायर अलार्म सिस्टम और फायर एक्सटिंग्विशर एक्सपायरी निकला, जबकि स्मोक डिटेक्टर भी चालू हालत में नहीं मिला। जांच में सामने आया कि दोनों होटलों में ठहरने वाले यात्रियों की सुरक्षा को लेकर गंभीर लापरवाही बरती जा रही थी। आग जैसी आपात स्थिति से निपटने के लिए पर्याप्त संसाधन और इंतजाम नहीं है। एसडीओ कौशल कुमार, नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी शीतांशु खलको, सदर डीएसपी दिलीप खालको व अग्निशमन विभाग के अधिकारी ने हर चीज को खंगाला। एसडीओ ने बताया कि दोनों होटलों में फायर सेफ्टी के आवश्यक उपकरण के अलावा किसी भी मानक की अनदेखी की जा रही थी। दोनों प्रतिष्ठानों को नोटिस जारी किया है। प्रशासन की इस कार्रवाई ने शहर के अन्य होटलों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में भी फायर सेफ्टी व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। Source link

झारखंड

छह लाख का आश्वासन मिलने के बाद किया शव का अंतिम संस्कार

भास्कर न्यूज | दुमका गोपीकांदर थाना क्षेत्र के चिरुडीह गांव में बुधवार शाम विस्फोटक लदे वाहन की चपेट में आने से मेरीशीला नामक महिला की मौत हो गई। इसके बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने कोल कंपनी का कार्य बंद करा दिया। ग्रामीणों का कहना था कि जब तक कंपनी आश्रितों को पांच करोड़ मुआवजा और एक सदस्य को नौकरी नहीं देगी, तब तक शव का अंतिम संस्कार नहीं किया जाएगा। शुक्रवार को वार्ता के बाद कंपनी छह लाख मुआवजा और एक सदस्य को नौकरी देने के लिए तैयार हुई। इसके बाद शव का अंतिम संस्कार किया गया। शुक्रवार को मेरीशीला का शव चिरुडीह गांव लाया गया। इसके बाद पीड़ित परिवार, ग्रामीण और कंपनी के अधिकारियों के बीच लंबी वार्ता हुई। वार्ता में कंपनी के अधिकारी छह लाख का मुआवजा देने को तैयार हुए। साथ ही आश्वासन दिया कि हादसे में घायल किरण शीला बास्की को कंपनी में नौकरी दी जाएगी। कहा कि जब कोल कंपनी कोयला उत्खनन कार्य शुरू करेगी, तभी नौकरी दी जाएगी। वार्ता में पुलिस की टीम भी शामिल थी। बुधवार को मेरीशीला हेंब्रम अपने घर चापुड़िया से छोटी बेटी किरण शीला बास्की के साथ स्कूटी से चिरुडीह गांव दामाद के घर आई थी। वापस लौटने के दौरान चिरुडीह गांव के पास नवेली उत्तरप्रदेश पावर प्रोजेक्ट लिमिटेड कंपनी के कैंप से विस्फोटक लेकर जा रहे वाहन ने टक्कर मार दी। इसमें मेरीशीला की मौत हो गई। बेटी किरण शीला बास्की घायल हो गई। वार्ता में नवेली कंपनी के सीजीएम रमेश गोटे, अनुज कुमार, महालक्ष्मी कंपनी के जीएम शांति कुमार, जिला परिषद सदस्य निशा सबनम, झामुमो प्रखंड सचिव सुलेमान हांसदा, मांझी संगठन प्रखंड सचिव मनोज मरांडी, मुन्ना मुर्मू, बड़ा चापुड़िया की मुखिया चांदनी देवी, गोपीकांदर पुलिस बल सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे। Source link

ताज़ा खबर

dudhiya maldah mango queen of mithilanchal darbhanga farmer manoj jha cultivation tips

Last Updated:June 06, 2026, 20:04 IST मिथिलांचल के दरभंगा में बड़े पैमाने पर ‘दूधिया मालदह’ आम की बागवानी कर रहे किसान मनोज कुमार झा ने इसके कई दिलचस्प राज खोले हैं. मालदह की ‘क्वीन’ कहा जाने वाला यह आम अपने कागज जैसे पतले छिलके, रेशे रहित पीले गूदे और दूध जैसे गाढ़े-मीठे रस के लिए मशहूर है. इसे छीलते ही रस टपकने लगता है, जिसके चलते दिल्ली-मुंबई से लेकर विदेशों तक इसकी भारी मांग है. मनोज झा ने बताया कि बरसात में 3 साल पुराना पौधा लगाने से 2-3 साल में ही बेहतरीन फल मिलने लगते हैं. पढ़िए इसकी खासियत. दरभंगा: मिथिलांचल को यूं ही आम की राजधानी नहीं कहा जाता. यहां की मिट्टी, हवा और धूप आम को ऐसा स्वाद देती है कि दूर-दूर तक इसकी चर्चा होती है. मिथिला के आमों में भी अगर किसी को राजा का ताज पहनाया जाए तो वो है मालदह. मार्केट में इसके दाम हर साल बने रहते हैं. पतले छिलके और गूदे की भरमार के लिए ये आम पूरे देश में जाना जाता है. लेकिन मालदह की भी एक क्वीन है. जिसके आकार, स्वाद के सामने अन्य आम का स्वाद फेल है. कौन है मालदह की क्वीन?क्या आप जानते हैं कि मालदह की भी एक ‘क्वीन’ है? जी हां, उसे कहते हैं ‘दूधिया मालदह’. स्वाद और क्वालिटी में ये मालदह की सबसे बेस्ट किस्म मानी जाती है. कई जगह इसे लंगड़ा मालदह भी कहा जाता है. दरभंगा के किसान मनोज कुमार झा ने दूधिया मालदह की बागवानी बड़े पैमाने पर लगा रखी है. वे बताते हैं कि ये आम दिखने में सीधा-सादा है, पर स्वाद में बादशाह है. दूधिया मालदह की खासियतइस आम की सबसे बड़ी पहचान इसका कागज जैसा पतला छिलका है. छीलते समय ही रस टपकने लगता है. गूदा पीला, रेशे रहित और इतना मीठा कि एक बार खा लें तो बाकी आम फीके लगेंगे. इसी वजह से इसे दूधिया नाम मिला क्योंकि इसका रस दूध की तरह गाढ़ा और मीठा होता है. आम का राजा मालदह गर्मी की शान है. इसका पौधा बरसात के मौसम में रोपा जाता है. मनोज झा कहते हैं, “हम हमेशा 3 साल पुराना तैयार पौधा लगाने की सलाह देते हैं. तीन साल का पेड़ जल्दी फल देता है और फल की क्वालिटी भी शानदार होती है. नए पौधे में 4-5 साल लग जाते हैं, पर पुराना पेड़ 2-3 साल में ही बाग को महका देता है. मिथिला की पहचानमालदह सिर्फ फल नहीं, मिथिला की पहचान है. इसका पतला छिलका और भरपूर गूदा इसे एक्सपोर्ट क्वालिटी भी बनाता है. दिल्ली, मुंबई से लेकर विदेश तक मिथिला का मालदह डिमांड में रहता है. दूधिया मालदह की बागवानी करके मनोज जैसे किसान न सिर्फ अच्छी कमाई कर रहे हैं, बल्कि मिथिला के आम के राजा की विरासत को भी बचा रहे हैं. जब अगली बार बाजार से आम खरीदें, तो दूधिया मालदह जरूर मांगिएगा पतले छिलके में लिपटी मिठास का असली मजा तभी आएगा. About the Author Amit ranjan मैंने अपने 12 वर्षों के करियर में इलेक्ट्रॉनिक, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में काम किया है। मेरा सफर स्टार न्यूज से शुरू हुआ और दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर डिजिटल और लोकल 18 तक पहुंचा। रिपोर्टिंग से ले…और पढ़ें News18 न्यूजलेटर अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में सबमिट करें Location : Darbhanga,Bihar Source link

झारखंड

धनबाद में बस किराया 20% बढ़ेगा:महंगाई के कारण एक सप्ताह में लागू...

धनबाद में बस यात्रियों को जल्द ही बढ़े किराया दरों का सामना करना पड़ सकता है। धनबाद बस एसोसिएशन ने किराए में 20 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी की तैयारी कर ली है। परिवहन विभाग से स्वीकृति मिलते ही एक सप्ताह के भीतर नई दरें लागू कर दी जाएंगी। एसोसिएशन के अनुसार, बढ़ती महंगाई और ईंधन की लगातार बढ़ रही कीमतों के कारण यह फैसला लिया गया है। बस संचालकों का कहना है कि वर्ष 2020 के बाद से किराए में कोई वृद्धि नहीं हुई है। जबकि डीजल, इंजन ऑयल, स्पेयर पार्ट्स, टायर, वाहन मरम्मत, बीमा, टैक्स और कर्मचारियों के वेतन सहित परिचालन लागत में लगातार इजाफा हुआ है। पिछले 6 साल से नहीं बढ़ा किराया धनबाद बस एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष संजय सिंह ने बताया कि किराया वृद्धि को लेकर परिवहन विभाग के सचिव को एक ज्ञापन सौंपा गया है। उन्होंने कहा कि पिछले छह वर्षों से बस संचालकों ने बढ़ी हुई लागत के बावजूद यात्रियों पर अतिरिक्त बोझ नहीं डाला है। नई दरें लागू होने के बाद धनबाद से पटना, बिहारशरीफ, भागलपुर, पूर्णिया, रांची, देवघर, दुमका, गिरिडीह, बोकारो, आसनसोल और अन्य शहरों के लिए चलने वाली बसों का किराया बढ़ जाएगा। नॉन-एसी बसों के किराए में भी होगी वृद्धि एसी बसों से पटना, बिहारशरीफ और भागलपुर जाने वाले यात्रियों को लगभग 100 रुपए अधिक चुकाने होंगे, जबकि पूर्णिया के लिए यह वृद्धि करीब 120 रुपए तक हो सकती है। नॉन-एसी बसों के किराए में भी विभिन्न रूटों पर 20 प्रतिशत तक बढ़ोतरी की संभावना है। बस एसोसिएशन का कहना है कि बढ़ते परिचालन लागत को देखते हुए यह निर्णय लिया जा रहा है। साथ ही दो वर्षों से परमिट नवीनीकरण की प्रक्रिया लंबित रहने के कारण भी बस संचालकों को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। एसोसिएशन को उम्मीद है कि परिवहन विभाग जल्द निर्णय लेगा, जिसके बाद नई किराया दरों को लागू कर दिया जाएगा। Source link

झारखंड

जमशेदपुर में महिला से ठगी:ठगों ने दो लाख रुपए के सोने के...

जमशेदपुर शहर में पुलिसकर्मी बनकर ठगी करने वाले गिरोह एक बार फिर सक्रिय हो गए हैं। बिष्टुपुर थाना क्षेत्र में दो ठगों ने खुद को पुलिसकर्मी बताकर एक महिला से करीब दो लाख रुपये मूल्य के सोने के गहने ठग लिए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह घटना शनिवार दोपहर को हुई। बिष्टुपुर के एम रोड निवासी प्रकाश कौर गुरुद्वारा से अपने घर लौट रही थीं। इसी दौरान एन रोड के पास दो युवकों ने उन्हें रोका। महिला के अनुसार, एक युवक बाइक पर बैठा था, जबकि दूसरा कुछ दूरी पर खड़ा था। महिला को अपने गहने उतारने को कहा बाइक सवार युवक ने महिला से कहा कि सामने खड़ा व्यक्ति उन्हें बुला रहा है। जब वह उसके पास पहुंचीं, तो उस व्यक्ति ने खुद को पुलिसकर्मी बताया। ठग ने महिला से कहा कि बिष्टुपुर क्षेत्र में हाल ही में हत्या की घटना हुई है और ऐसे माहौल में कीमती गहने पहनकर चलना सुरक्षित नहीं है। उसने महिला को अपने गहने उतारने को कहा। ठग की बातों में आकर महिला ने अपनी सोने की चेन, अंगूठी और कंगन उतार दिए। आरोपी ने गहनों को कागज में लपेटकर वापस महिला को थमा दिया। महिला को इस दौरान भनक तक नहीं लगी कि ठग ने असली गहनों की जगह दूसरा सामान रख दिया था। कागज में चूड़ियां और बेकार सामान मिला घर पहुंचने के बाद जब महिला ने कागज खोला, तो उसमें गहनों की जगह केवल चूड़ियां और बेकार सामान मिला। इसके बाद उन्होंने तुरंत बिष्टुपुर पुलिस को सूचना दी। बिष्टुपुर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बिष्टुपुर थाना प्रभारी आलोक दुबे ने बताया कि जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा। उन्होंने लोगों से अपील की है कि किसी भी अनजान व्यक्ति की बातों में आकर अपने कीमती सामान किसी को न सौंपें। Source link

ताज़ा खबर

हार के बाद भी अभिषेक को मिला स्टैंडिंग ओवेशन, बागी MLA रिताब्रता...

Last Updated:June 06, 2026, 18:40 IST टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी पर रिताब्रता बनर्जी हमलवार नजर आए. उन्होंने आरोप लगाया कि TMC विधायकों से 6 मई की बैठक में अपनी उपस्थिति दर्ज कराने के लिए एक पत्र पर हस्ताक्षर करने को कहा गया था, और दावा किया कि उपस्थिति रिकॉर्ड में उन कई सांसदों के नाम भी शामिल किए गए थे जो वहां मौजूद नहीं थे. ख़बरें फटाफट रिताब्रता बनर्जी ने अभिषेक बनर्जी पर निशाना साधा. (फाइल फोटो) कोलकाता. तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) से निकाले गए विधायक रिताब्रता बनर्जी ने कहा कि हालिया चुनाव में पार्टी की हार के बाद, एक मीटिंग में अभिषेक बनर्जी को ‘स्टैंडिंग ओवेशन’ (खड़े होकर सम्मान देने) का प्रस्ताव पास किया गया था. शनिवार को TMC से निकाले गए MLA रिताब्रता बनर्जी ने पार्टी के अंदर बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया और संकेत दिया कि आने वाले दिनों में और नेता बागी गुट में शामिल हो सकते है. साथ ही, उन्होंने हालिया असंतोष की लहर के लिए TMC सांसद अभिषेक बनर्जी को जिम्मेदार ठहराया. CNN-News18 के साथ एक खास इंटरव्यू में उन्होंने कहा, “अभी हमारे साथ 61 MLA हैं, इसलिए 18 जून को विधानसभा सत्र शुरू होने से पहले (बागी नेताओं की) संख्या में निश्चित रूप से बढ़ोतरी होगी.” उनके ये बयान तब आए जब पार्टी के 80 में से लगभग 60 MLA ने पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता के तौर पर रिताब्रता का समर्थन किया. यह ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली पार्टी के लिए सबसे बड़ी अंदरूनी चुनौतियों में से एक है. अभिषेक बनर्जी के लिए स्टैंडिंग ओवेशनरिताब्रता ने ममता बनर्जी की आलोचना करने से परहेज किया, लेकिन TMC के अंदरूनी विद्रोह के मुख्य कारण के तौर पर अभिषेक को जिम्मेदार ठहराया. उन्होंने कहा कि हालिया चुनाव में पार्टी की हार के बाद, 6 मई को ममता बनर्जी के कालीघाट स्थित आवास पर हुई एक मीटिंग में अभिषेक को ‘स्टैंडिंग ओवेशन’ देने का प्रस्ताव पास किया गया था. उन्होंने कहा, “यह भी कहा गया कि TMC चुनाव नहीं हारी. सभी से अभिषेक बनर्जी को ‘स्टैंडिंग ओवेशन’ देने के लिए कहा गया. हो सकता है कि हमने पूछा हो कि आप (अभिषेक) कहां थे, लेकिन मुझमें उसका विरोध करने की हिम्मत या क्षमता नहीं थी, इसलिए मैं भी खड़ा हुआ, लेकिन वह पूरी तरह से ‘स्टैंडिंग ओवेशन’ नहीं था.” उन्होंने अभिषेक बनर्जी पर यह आरोप भी लगाया कि उन्होंने पार्टी के विधायकों की मंज़ूरी के बिना पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता को मान्यता दिलाने के लिए पत्र भेजा और विधानसभा अध्यक्ष को जाली दस्तावेज़ सौंपे. About the Author Rakesh Ranjan Kumar राकेश रंजन कुमार को डिजिटल पत्रकारिता में 10 साल से अधिक का अनुभव है. न्यूज़18 के साथ जुड़ने से पहले उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान, दैनिक जागरण, ज़ी न्यूज़, जनसत्ता और दैनिक भास्कर में काम किया है. वर्तमान में वह h…और पढ़ें News18 न्यूजलेटर अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में सबमिट करें Location : Kolkata,West Bengal Source link

Scroll to Top