भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

Author name: scsmdos@gmail.com

झारखंड

व्यवसायी से रंगदारी और हमले का आरोपी गिरफ्तार, भेजा जेल

बालीडीह पुलिस ने करीब एक वर्ष से भी अधिक समय से गिरफ्तारी के डर से भागे फिर रहे शातिर अपराधी मधु ठाकुर उर्फ प्रीतम को चार जून की रात छापेमारी कर गिरफ्तार किया है। शुक्रवार को उसे पुलिस ने न्यायिक हिरासत में जेल भेजा दिया। इस संबंध में बालीडीह थाना प्रभारी नवीन कुमार सिंह ने बताया कि यह मामला 10 फरवरी 2025 का है। स्टेशन रोड तुपकाडीह निवासी फैब्रिकेशन व्यवसायी चुन्नू कुमार वर्णवाल ने बालीडीह थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी कि जब वह काम के सिलसिले में कुर्मीडीह गए थे, तब वहीं के भैरो यादव, चीकू और अन्य अज्ञात लड़कों ने उनसे रंगदारी की मांग की। रंगदारी देने से इंकार करने पर आरोपियों ने उसके साथ जमकर मारपीट किया और उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। शिकायत के आधार पर पुलिस ने विभिन्न गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया था। इसके बाद पुलिस की लगातार छापेमारी शुरू हुई। इस दबाव में मुख्य आरोपी भैरव यादव उर्फ राम कुमार यादव, चीकू सिंह और रौशन कुमार ने पहले ही न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया था। वहीं, संलिप्त सचिन यादव और संयोग सिंह को पुलिस जेल भेज चुकी थी। गिरफ्तार आरोपी को जेल भेजती पुलिस। Source link

झारखंड

बोकारो में रोजाना 10 एमवीए बिजली की चोरी, 4 घंटे कटौती से...

बोकारो शहरी क्षेत्र में बिजली व्यवस्था पर लगातार बढ़ते दबाव के पीछे बड़े पैमाने पर हो रही बिजली चोरी को प्रमुख कारण माना जा रहा है। शहर के विभिन्न सेक्टरों में बने अवैध झोपड़पट्टियों, अस्थायी बस्तियों और फुटपाथ दुकानों में बड़े पैमाने पर टोका फंसाकर बिजली का अवैध उपयोग किया जा रहा है। इससे बिजली वितरण तंत्र पर अतिरिक्त भार बड़ रहा है और नियमित उपभोक्ताओं को इसका खामियाजा लगातार बिजली कटौती तथा लो-वोल्टेज के रूप में भुगतना पड़ रहा है। यहां लगभग 60 से 70 एमवीए ​िबजली की खपत होती है, लेकिन इसमें शहरी क्षेत्र में प्रतिदिन करीब 10 एमवीए बिजली की चोरी होने से वितरण व्यवस्था चरमरा गई है। शाम होते ही अधिकांश सेक्टरों में लो वोल्टेज हो जाता है। घरों में लगे बल्ब और एलईडी लाइटें सामान्य रोशनी देने के बजाय टिमटिमाने लगती है। हालांकि बीएसएल प्रबंधन की ओर से बिजली चोरी के खिलाफ समय-समय पर अभियान चलाए जाने के दावे किए जाते हैं, लेकिन जमीनी स्तर पर स्थिति में कोई बड़ा सुधार दिखाई नहीं देता है। शहर के कई हिस्सों में बिजली के तारों पर खुलेआम टोका लगाकर कनेक्शन लिए गए हैं। दिन-रात चल रहे इन अवैध कनेक्शनों के कारण ट्रांसफार्मरों और फीडरों पर अतिरिक्त लोड बढ़ रहा है। अनियमित आपूर्ति से है परेशानी कोऑपरेटिव की शांतिलता व विनोद कुमार ने बताया कि इन दिनों लगातार बिजली कटने से भारी परेशानी हो रही है। हर एक-दो घंटे में बिजली कट रही है। इससे बच्चे व बुजुर्ग अधिक परेशान होते हें। नियमित छापेमारी की जाती है बीएसएल के बिजली विभाग के अधिकारी राजू हलधर ने कहा कि इनपुट में पावर नहीं है। इस कारण बिजली आपूर्ति में कमी हो रही है। बिजली चोरी किसी भी वितरण प्रणाली के लिए गंभीर चुनौती है। बिजली चोरी पहले भी होती रही है और आज भी हो रही है। छापेमारी भी नियमित होती है। टोका फंसाकर लिया गया अवैध कनेक्शन। इसका सीधा असर सेक्टर क्षेत्र में रहने वाले हजारों वैध उपभोक्ताओं पर पड़ रहा है। पिछले कुछ समय से प्रतिदिन तीन से चार घंटे तक बिजली कटौती की जा रही है। भीषण गर्मी के बीच बार-बार बिजली कटने से लोगों का जनजीवन प्रभावित हो रहा है। घरों में लगे फ्रीज पर्याप्त ठंडक नहीं दे रहा है, इससे पीने का पानी ठंडा नहीं हो रहा और इनवर्टर भी पूरी तरह चार्ज नहीं हो पा रहा है। रात के समय बिजली बाधित होने से बुजुर्गों, बच्चों और मरीजों को सबसे अधिक परेशानी झेलनी पड़ रही है। उपभोक्ताओं का कहना है कि नियमित रूप से बिजली बिल का भुगतान करने के बावजूद उन्हें गुणवत्तापूर्ण बिजली क्यों नहीं मिल रही है। बिजली चोरी रोकने में विफलता का बोझ ईमानदार उपभोक्ताओं पर नहीं डालना चाहिए। बिजली चोरी पर लगाम लगने से न केवल राजस्व की हानि रुकेगी, बल्कि हजारों वैध उपभोक्ताओं को भी राहत मिलेगी। वैध कनेक्शनधारी उपभोक्ताओं पर पड़ रहा असर Source link

ताज़ा खबर

माता वैष्णो देवी यात्रा फिलहाल स्थगित, बंद हुए रजिस्ट्रेशन काउंटर; जानें कब...

होमवीडियोदेश माता वैष्णो देवी यात्रा फिलहाल स्थगित, बंद हुए रजिस्ट्रेशन काउंटर; जानें कब फिर शुरू होंगे दर्शन X माता वैष्णो देवी यात्रा फिलहाल स्थगित, बंद हुए रजिस्ट्रेशन काउंटर; जानें कब फिर शुरू होंगे दर्शन   कटरा में श्रद्धालुओं की रिकॉर्ड भीड़ को देखते हुए माता वैष्णो देवी यात्रा को अस्थायी रूप से स्थगित कर दिया गया है. श्राइन बोर्ड प्रशासन ने यात्रा के लिए जरूरी रजिस्ट्रेशन काउंटर फिलहाल बंद कर दिए हैं. अधिकारियों के अनुसार 7 जून को पंजीकरण काउंटर दोबारा खोले जाएंगे. गर्मियों की छुट्टियों और वीकेंड के चलते बड़ी संख्या में भक्त वैष्णो देवी पहुंच रहे हैं, जिससे व्यवस्था और सुरक्षा बनाए रखने के लिए यह कदम उठाया गया है. यात्रा पर जाने की योजना बना रहे श्रद्धालुओं को सलाह दी गई है कि वे पहले आधिकारिक अपडेट जरूर जांच लें. न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। Source link

झारखंड

समाहरणालय परिसर में हुआ पौधरोपण

भास्कर न्यूज |सिसई आदिवासी समाज द्वारा चंदा व श्रमदान कर विगत 12-13 वर्ष से लंबित सरना घेराबंदी का कार्य पुरा किया। कुदरा गांव में लंबित सरना स्थल की घेराबंदी का कार्य स्थानीय आदिवासी समाज के लोगों द्वारा चंदा इकट्ठा कर एवं श्रमदान कर सफलतापूर्वक पुरा किया गया। पहान पुजार व ग्रामीणों की उपस्थिति में पारंपरिक रिति रिवाज और विधि विधान के साथ पुजा अर्चना व फीता काटकर उद्घाटन किया गया। इस दौरान स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि विगत 12-13 साल पहले सरकारी स्तर पर गांव का सरना घेराबंदी का कार्य शुरू हुआ था, किन्तु समिति के अध्यक्ष व सचिव के असामयिक निधन हो जाने और ग्रामीणों के काफी प्रयास के बावजूद सरना घेराबंदी योजना कार्य आधा-अधूरा पड़ा हुआ था, जिससे गांव समाज के लोगों में निराशा थी। आदिवासी आस्था, संस्कृति और परंपरा का केन्द्र सरना स्थल की घेराबंदी के अधूरे पड़े काम को पुरा करने का बीड़ा गांव के प्रबुद्ध जनों और युवा वर्ग ने उठाया और गांव में बैठक कर गांव वासियों सके सामूुहिक प्रयास से चन्दा इकट्ठा कर सरना की चारदिवारी निर्माण पुरा किया। लोहरदगा| विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शुक्रवार को समाहरणालय परिसर में पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उपायुक्त संदीप कुमार मीना, पुलिस अधीक्षक सादिक अनवर रिजवी, वन प्रमंडल पदाधिकारी अभिषेक कुमार, उप विकास आयुक्त राज महेश्वरम, परियोजना निदेशक आईटीडीए सुषमा नीलम सोरेंग सहित अन्य जिला स्तरीय पदाधिकारियों एवं कर्मियों ने पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भविष्य के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। वहीं अधिकारियों ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण वर्तमान समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। बढ़ते प्रदूषण, जलवायु परिवर्तन और प्राकृतिक संसाधनों के अंधाधुंध दोहन के कारण पर्यावरणीय संतुलन प्रभावित हो रहा है। ऐसे में वृक्षारोपण न केवल पर्यावरण संरक्षण का प्रभावी माध्यम है बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ एवं सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित करने की दिशा में भी महत्वपूर्ण कदम है। Source link

झारखंड

शिक्षा व पर्यावरण संरक्षण का संकल्प

चंदनकियारी | विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर चंदनकियारी क्षेत्र चन्द्रा पंचायत सचिवालय के समीप शिक्षा सेवा समर्पण संस्थान की ओर से शुक्रवार को पौधरोपण व पर्यावरण जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान सदस्यों, कार्यकर्ताओं व ग्रामीणों की सहभागिता से 200 पौधों का रोपण किया गया। मुख्य अतिथि बनगड़िया ओपी प्रभारी शुभम कुमार ने कहा कि पर्यावरण मानव जीवन का आधार है और इसकी रक्षा करना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। Source link

ताज़ा खबर

aaj ka Vrishchik rashifal 07 June 2026 Scorpio horoscope in hindi auspicious...

Last Updated:June 07, 2026, 00:05 IST Aaj ka Vrishchik Rashifal 07 June 2026: 7 जून 2026 को वृश्चिक राशि वालों के लिए मिलाजुला रहने वाला है. ज्योतिषाचार्य के अनुसार करियर में सफलता, बॉस से सराहना और धन लाभ के योग हैं. आज आपको स्वास्थ्य पर ध्यान देने की जरूरत है. थकान हो सकती है. शुभ अंक 8, रंग गहरा लाल व काला है. शाम को ॐ नमः शिवाय का जाप और लाल फूल उत्तर दिशा में रखें. जानें राशिफल. ख़बरें फटाफट सीतामढ़ी: ​आज 7 जून 2026 का दिन वृश्चिक राशि के जातकों के लिए नई ऊर्जा और अटूट आत्मविश्वास लेकर आ रहा है. आज आपके भीतर का आत्मबल बहुत मजबूत रहेगा, जो आपको जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में सफलता की ओर अग्रसर करेगा. वृश्चिक राशि वालों के लिए यह समय अत्यंत महत्वपूर्ण निर्णय लेने और बिना किसी हिचकिचाहट के जीवन में आगे बढ़ने के लिए बहुत उत्तम है. आज आपकी आंतरिक चेतना और अंतर्दृष्टि (इंस्टिंक्ट) बेहद सक्रिय रहेगी, जो आपको हर मोड़ पर सही रास्ता दिखाएगी. कैसा रहेगा करियर और व्यापारज्योतिषाचार्य रूपेश चौबे के अनुसार, आज का दिन करियर और व्यापार के मोर्चे पर बड़े अवसर लेकर आने वाला है. ऑफिस में आपके काम को न केवल सराहा जाएगा, बल्कि बॉस या सीनियर्स की तरफ से आपको बेहद सकारात्मक फीडबैक भी मिल सकता है. आपकी कार्यकुशलता को देखते हुए आज आपको कोई नई और बड़ी जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है. व्यापारिक दृष्टिकोण से भी दिन लाभकारी है; किसी नए संपर्क या क्लाइंट से जुड़ाव भविष्य में बड़ा मुनाफा दिलाएगा. आज छोटी डील्स से भी अच्छे वित्तीय लाभ की उम्मीद की जा सकती है. आर्थिक और पारिवारिक मोर्चा​आर्थिक और पारिवारिक मोर्चे पर दिन मिलाजुला और सुखद रहने वाला है. हालांकि आपकी आर्थिक स्थिति सामान्य या मध्यम रहेगी. इसलिए आपको फिजूलखर्ची पर नियंत्रण रखने की सलाह दी जाती है. राहत की बात यह है कि शाम तक आपको किसी अप्रत्याशित स्रोत से धन लाभ हो सकता है. पारिवारिक जीवन में सुख-शांति का माहौल बना रहेगा और परिवार के किसी सदस्य से कोई शुभ समाचार या अपेक्षित सहयोग मिल सकता है. प्रेम संबंधों की बात करें तो आज पार्टनर के साथ आपका गहरा और रोमांटिक जुड़ाव देखने को मिलेगा, जिससे रिश्ते में आपसी समझ और मिठास बढ़ेगी. स्वास्थ्य के मामले में बरतें सावधानी​स्वास्थ्य के लिहाज से आज आपको थोड़ी सावधानी बरतने की आवश्यकता है. दिनभर की भागदौड़ के कारण शाम को हल्की थकान महसूस हो सकती है. इसलिए पर्याप्त आराम जरूर करें. विशेष रूप से अपनी कमर और पेट के निचले हिस्से का ख्याल रखें. आज हल्का, सुपाच्य और सात्विक भोजन ग्रहण करें तथा शरीर में पानी की कमी न होने दें. आज के दिन को और बेहतर बनाने के लिए आपका शुभ अंक 8 और शुभ रंग गहरा लाल व काला है. उपाय के तौर पर शाम के समय 11 बार ॐ नमः शिवाय मंत्र का जाप करें और एक लाल फूल घर की उत्तर दिशा में रख दें, इससे मानसिक शांति और समृद्धि मिलेगी. About the Author Amit ranjan मैंने अपने 12 वर्षों के करियर में इलेक्ट्रॉनिक, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में काम किया है। मेरा सफर स्टार न्यूज से शुरू हुआ और दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर डिजिटल और लोकल 18 तक पहुंचा। रिपोर्टिंग से ले…और पढ़ें News18 न्यूजलेटर अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में सबमिट करें Location : Sitamarhi,Bihar Source link

झारखंड

स्कूली बच्चों के बीच पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित

लोहरदगा | अंतर्राष्ट्रीय पर्यावरण दिवस 2026 प हिंडाल्को इंडस्ट्रीज लिमिटेड खान प्रभाग लोहरदगा द्वारा लोहरदगा मुख्यालय सहित सभी संचालित खनन क्षेत्रों में स्कूली बच्चों के बीच पर्यावरणीय चित्रांकन प्रतियोगिता आयोजित किए गए। जिनमें गुरुकुल शांति आश्रम, पाखर, बगडू, सेरेंगदाग, गुरदारी, कुजाम, बिमरला एवं टोरी साइडिंग क्षेत्र में सैकड़ों बच्चों ने पर्यावरण संरक्षण पर पेंटिंग बनाई। वहीं बच्चों को पर्यावरण के प्रति जागरूक किया गया। साथ ही बच्चों से सामूहिक रूप से पौधरोपण कराकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। बच्चों ने बड़े ही उत्साह से कार्यक्रम में अपनी भागीदारी दी। लोहरदगा| व्यवहार न्यायालय परिसर में शुक्रवार को प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष डालसा राजकमल मिश्रा के नेतृत्व में पौधारोपण किया गया। इस दौरान सभी न्यायिक पदाधिकारीगण, पीएलए अध्यक्ष, लोक अभियोजक, जिला अधिवक्ता संघ के विद्वान अधिवक्तागण, एलएडीसीएस के अधिवक्ता, मध्यस्थ, पैनल अधिवक्ता, पीएलवी उपस्थित थे। वहीं पर्यावरण संरक्षण, हरित आवरण बढ़ाने तथा स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण के निर्माण का संदेश दिया गया। पीडीजे सह अध्यक्ष डालसा ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाएं। कुडू | प्रखंड के सुंदरू पंचायत में युवा कांग्रेस के नेतृत्व में मनरेगा बचाओ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता युवा कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष अल्ताफ अंसारी ने की। कार्यक्रम में ग्रामीण मजदूरों, युवाओं एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। मौके पर पहुंचे जिला अध्यक्ष दानिश अली ने कहा कि मनरेगा देश के करोड़ों गरीब परिवारों, किसानों और मजदूरों के लिए रोजगार की गारंटी देने वाली ऐतिहासिक योजना रही है, उन्होंने कहा कि इस योजना ने ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार उपलब्ध कराया। पलायन को रोका तथा गांवों में विकास कार्यों को गति दी थी लेकिन वर्तमान सरकार मनरेगा की मूल भावना को कमजोर करने का काम कर रही है। मौके पर प्रखंड अध्यक्ष अलताफ अंसारी ने कहा कि मनरेगा की सबसे बड़ी विशेषता रोजगार की गारंटी थी। मजदूरों को यह भरोसा रहता था कि जरूरत पड़ने पर उन्हें काम मिलेगा और उनकी आजीविका सुरक्षित रहेगी। Source link

झारखंड

आगे तीन दिन बने रहेंगे बारिश का आसार, 10 से फिर तपेगा...

भास्कर न्यूज|लोहरदगा जिलेभर में बीते सप्ताह बारिश से राहत मिली थी। परंतु बीते एक सप्ताह से चिलचिलाती धूप और तेज गर्मी से उत्पन्न होने वाली उमस का सामना लोगों को करना पड़ रहा है। खासकर उमस से लोग सबसे अधिक परेशान है। अभी आगे विभाग द्वारा बताया गया कि तीन दिनों तक बारिश का आसार बना रहेगा। इस बीच उमस भी रहेगी। मौसम कूल होने के बाद से पारा 33 से 34 डिग्री पर बना है। परंतु विभाग द्वारा बताया गया है कि आगे तीन दिनों बाद एक बार फिर जिले का अधिकतम तापमान 36 से 38 डिग्री पार भी जा सकता है। 18 जून से एक बार मौसम बदलाव होने पर बारिश होने का अनुमान जताया गया हैं। ऐसे में प्री मानसून के भी दस्तक की बात कही जा रही है। इधर खासकर उमस से लोगों की तबीयत बिगड़ने लगी है। सदर अस्पताल में रूटिंग मरीजों की संख्या बढ़ी है। सामान्य दिनों में 100 से 150 की संख्या में रूटीन मरीज इलाज के लिए पहुंचते हैं, परंतु बीते एक सप्ताह में एक बार फिर मरीजों की संख्या बढ़ी है। 300 से 350 मरीज प्रतिदिन इलाज के लिए पहुंच रहे हैं। सदर अस्पताल सहित निजी अस्पताल में भी मरीज पहुंच रहे हैं। जिसमें खासकर उल्टी, बुखार और डिहाइड्रेशन से जुड़े मरीज शामिल रह रहे है। उसमें भी मरीजों में बच्चे, बुजुर्ग ज्यादा शामिल है। इसके अलावा दवा दुकानों में भी मरीजों की भीड़ लग रही है। Source link

ताज़ा खबर

फिलहाल नहीं मिलेंगे माता वैष्‍णो के दर्शन, स्थगित की गई यात्रा, जानें...

होमताजा खबरदेश फिलहाल नहीं मिलेंगे माता वैष्‍णो देवी के दर्शन, जानें फिर कब शुरू होगी यात्रा Last Updated:June 07, 2026, 00:06 IST कटड़ा में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए माता वैष्णो देवी यात्रा को अस्थायी रूप से स्थगित कर दिया गया है. प्रशासन ने यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन काउंटर भी फिलहाल बंद कर दिए हैं. Mata Vaishno Devi Yatra: यदि आप वीकेंड में माता वैष्‍णो देवी के दर्शन के लिए कटरा जाने का प्‍लान कर दें, तो फिलहाल आप अपना प्‍लान कैंसल कर दीज‍िए. जी हां, माता वैष्‍णो देवी की यात्रा को फिलहाल स्‍थगित कर दिया गया है. श्राइन बोर्ड प्रशासन ने यात्रा के आवश्‍यक रजिस्‍ट्रेशनर काउंटर्स को फिलहाल बंद कर दिया है. प्रशासन ने यह फैसला श्रद्धालुओं की अचानक बड़ी बेतहाशा भीड़ को देखते हुए लिया है. अधिकारियों के अनुसार 7 जून को रजिस्ट्रेशन काउंटर दोबारा खोले जाएंगे. श्रद्धालुओं से अपील की गई है कि वे यात्रा पर निकलने से पहले आधिकारिक अपडेट जरूर जांच लें. गर्मियों की छुट्टियों और सप्ताहांत के कारण बड़ी संख्या में भक्त वैष्णो देवी पहुंच रहे हैं, जिससे व्यवस्था बनाए रखने और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए यह फैसला लिया गया है. About the Author Anoop Kumar MishraAssistant Editor Anoop Kumar Mishra is currently serving as Assistant Editor at News18 Hindi Digital, where he leads coverage of strategic domains including aviation, defence, paramilitary forces, international security affairs…और पढ़ें News18 न्यूजलेटर अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में सबमिट करें Location : Jammu and Kashmir Source link

झारखंड

नीलकंठ बने वर्ल्ड बैंक के कार्यकारी निदेशक

बोकारो | डीपीएस बोकारो के पूर्व छात्र और देश के प्रतिष्ठित अर्थशास्त्री नीलकंठ मिश्रा को विश्व बैंक के वाशिंगटन डीसी मुख्यालय में भारत का अगला कार्यकारी निदेशक (ईडी) नियुक्त किया गया है। केंद्र सरकार की कैबिनेट नियुक्ति समिति ने उनके नाम को मंजूरी दे दी है। वे उत्तर प्रदेश कैडर के सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी परमेश्वरन अय्यर का स्थान लेंगे। उनका कार्यकाल पदभार ग्रहण करने की तिथि से तीन वर्षों तक प्रभावी रहेगा। नीलकंठ मिश्रा देश के जाने-माने अर्थशास्त्री हैं। वे पूर्व में एक्सिस बैंक के मुख्य अर्थशास्त्री रह चुके हैं तथा प्रधानमंत्री की आर्थिक सलाहकार परिषद के सदस्य के रूप में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं। उन्होंने भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण के सलाहकार के रूप में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया है। डीपीएस बोकारो के 1993 बैच के छात्र नीलकंठ मिश्रा ने उसी वर्ष आईआईटी प्रवेश परीक्षा में देशभर में चौथा स्थान प्राप्त किया था। उनकी इस उपलब्धि पर प्राचार्य डॉ. एएस गंगवार ने प्रसन्नता व्यक्त की। Source link

Scroll to Top