भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

Author name: scsmdos@gmail.com

ताज़ा खबर

देश ने खोया असम का जांबाज! राजौरी में आतंकियों से लोहा लेते...

होमताजा खबरदेश देश ने खोया असम का जांबाज! राजौरी में आतंकियों से लोहा लेते हुए कैप्टन बीरेश्वर शहीद Last Updated:June 07, 2026, 07:18 IST Captain Bireshwar Goswami Martyred: देश जब चैन की नींद सोता है, तब सीमा पर तैनात जवान हर पल मौत को आंख दिखा रहे होते हैं. जम्मू-कश्मीर के राजौरी से आई खबर ने एक बार फिर पूरे देश को भावुक कर दिया है. आतंकियों के खिलाफ चल रहे लंबे ऑपरेशन के दौरान भारतीय सेना के जांबाज अधिकारी कैप्टन बीरेश्वर गोस्वामी ने सर्वोच्च बलिदान दे दिया. असम की धरती से निकला यह वीर बेटा देश की सुरक्षा के लिए जंगलों में डटा रहा और आखिरकार मातृभूमि पर खुद को न्योछावर कर गया. सेना के इस अधिकारी की शहादत ने सिर्फ असम ही नहीं, बल्कि पूरे देश को गर्व और गम दोनों से भर दिया है. राजौरी के गंभीर मुगलान और डोरी माल जंगल क्षेत्र में पिछले कई दिनों से सुरक्षा बल लगातार आतंकियों की तलाश में जुटे हुए थे. इसी कठिन अभियान के दौरान कैप्टन बीरेश्वर अपनी टीम के साथ आगे मोर्चा संभाले हुए थे. News18 न्यूजलेटर अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में सबमिट करें Source link

झारखंड

5 कट्ठा में मिर्च की खेती से हर महीने ₹50,000 कमाई, कोडरमा...

होमताजा खबरकृषि 5 कट्ठा में मिर्च की खेती से हर महीने ₹50 हजार की कमाई, कोडरमा के पप्पू का कमा Last Updated:June 07, 2026, 06:41 IST कोडरमा के पप्पू मेहता ने महज 5 कट्ठा जमीन पर मिर्च की आधुनिक खेती की है. वे मल्चिंग और ड्रिप इरीगेशन तकनीक का इस्तेमाल कर रहे हैं. इस खास तकनीक से वे हर महीने करीब 45-50 हजार रुपये कमा रहे हैं. उन्होंने मिर्च की ‘अंकुर-099’ किस्म लगाई है. जिससे बंपर उत्पादन हो रहा है. ख़बरें फटाफट कोडरमाः जिले के डोमचांच प्रखंड के किसान पप्पू मेहता आज उन किसानों के लिए प्रेरणा बन गए हैं जो खेती को कम लाभ वाला व्यवसाय मानते हैं. कभी क्रशर मंडी में मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करने वाले पप्पू मेहता ने वैज्ञानिक खेती अपनाकर अपनी पहचान एक सफल किसान के रूप में बनाई है. आधुनिक तकनीक और बेहतर प्रबंधन की बदौलत वे अब गांव में रहकर अच्छी आमदनी अर्जित कर रहे हैं. पप्पू मेहता ने बताया कि वे मौसम के अनुसार विभिन्न प्रकार की सब्जियों की खेती करते हैं. फिलहाल उन्होंने करीब 5 कट्ठा जमीन पर अंकुर-099 किस्म की मिर्च की खेती की है. इस खेती में उन्होंने कृषि वैज्ञानिक की सलाह पर आधुनिक कृषि तकनीकों का इस्तेमाल किया है. जिससे उत्पादन के साथ-साथ गुणवत्ता में भी सुधार हुआ है. 3 हजार के बीज से हर महीने 45 हजार कमाईउन्होंने बताया कि मिर्च की नर्सरी और बीज पर लगभग 3 हजार रुपये की लागत आई. मार्च के अंतिम सप्ताह में खेत की तैयारी कर पौधों की रोपाई की गई. लगभग 70 दिनों के बाद पहली तुड़ाई में करीब 500 किलोग्राम मिर्च का उत्पादन प्राप्त हुआ. स्थानीय मंडी में मिर्च की कीमत उन्हें अधिकतम 45-50 रुपये प्रति किलोग्राम मिली. इस प्रकार पहली तुड़ाई से ही उन्हें करीब 22 हजार रुपये की आय प्राप्त हुई. पप्पू मेहता का कहना है कि 15 दिनों के अंतराल पर दूसरी तुड़ाई होगी. जिसमें उत्पादन और आमदनी दोनों बढ़ने की उम्मीद है. उन्होंने बताया कि वर्तमान में मिर्च की खेती से उन्हें प्रति माह लगभग 40 से 45 हजार रुपये की आमदनी हो रही है. यह उत्पादन नवंबर-दिसंबर तक लगातार मिलता रहेगा. जिससे उनकी आय में और वृद्धि होगी. ड्रिप इरीगेशन तकनीक-मल्चिंग से फायदा पप्पू मेहता ने बताया कि पहले वे पारंपरिक तरीके से खेती करते थे. जिसमें अधिक मेहनत और पानी की जरूरत पड़ती थी. लेकिन अब उन्होंने मल्चिंग और ड्रिप इरीगेशन तकनीक को अपनाया है. मल्चिंग से खेत में नमी बनी रहती है और खरपतवार कम उगते हैं. जबकि ड्रिप इरीगेशन के माध्यम से पौधों की जड़ों तक सीधे पानी और पोषक तत्व पहुंचते हैं. इससे पानी की बचत होती है. पौधों को समान पोषण मिलता है और उत्पादन बेहतर होता है. उन्होंने कहा कि यदि किसान आधुनिक तकनीकों को अपनाएं और बाजार की मांग के अनुसार फसल का चयन करें, तो खेती को लाभदायक व्यवसाय बनाया जा सकता है. About the Author Prashun Singh मीडिया में 6 साल का अनुभव है. करियर की शुरुआत ETV Bharat (बिहार) से बतौर कंटेंट एडिटर की थी, जहां 3 साल तक काम किया. पिछले 3 सालों से Network 18 के साथ हूं. यहां बिहार और झारखंड से जुड़ी खबरें पब्लिश करता हूं. News18 न्यूजलेटर अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में सबमिट करें Location : Kodarma,Jharkhand Source link

झारखंड

11 जिलों में आज झमाझम बारिश के आसार:झारखंड के कई हिस्सों में...

झारखंड में रविवार को मौसम का मिजाज पूरी तरह बदला हुआ नजर आएगा। राज्य के ऊपर से गुजर रहे साइक्लोनिक सर्कुलेशन के प्रभाव से राजधानी रांची समेत 20 जिलों में बादल छाए रहने, तेज हवा चलने और गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने इस स्थिति को देखते हुए यलो अलर्ट जारी किया है। पलामू, गढ़वा, लातेहार और चतरा को छोड़कर अधिकांश जिलों में मौसम का असर देखने को मिलेगा। सोमवार को भी इसी तरह की स्थिति बने रहने के आसार हैं। कई स्थानों पर वज्रपात की भी चेतावनी दी गई है। जिससे लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। 11 जिलों में झमाझम बारिश के आसार मौसम विभाग के अनुसार, रविवार को रांची, खूंटी, गुमला, सिमडेगा, पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, रामगढ़, बोकारो, धनबाद और हजारीबाग में गरज-चमक के साथ अच्छी बारिश हो सकती है। खासकर दोपहर और शाम के समय तेज हवाओं के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। इसके अलावा देवघर, दुमका, पाकुड़ और साहिबगंज जैसे उत्तर-पूर्वी जिलों में भी हल्की से मध्यम बारिश के संकेत हैं। विभाग ने चेतावनी दी है कि कई क्षेत्रों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। आकाशीय बिजली गिरने की घटनाएं भी हो सकती हैं। पलामू प्रमंडल में गर्मी बरकरार, अन्य में राहत राज्य में बारिश की गतिविधियों के बावजूद पलामू प्रमंडल के जिलों में गर्मी का असर बना रहेगा। डालटनगंज एक बार फिर सबसे गर्म जिला रह सकता है, जहां तापमान अधिक रहने की संभावना है। इसके अलावा गढ़वा, लातेहार और चतरा में भी गर्मी लोगों को परेशान कर सकती है। वहीं, रांची और आसपास के पठारी इलाकों में मौसम अपेक्षाकृत सुहावना रहेगा। राजधानी में अधिकतम तापमान करीब 35 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। खूंटी, सिमडेगा और पश्चिमी सिंहभूम के कई हिस्सों में भी मौसम आरामदायक बना रहेगा। बीते 24 घंटे में कई जिलों में अच्छी बारिश दर्ज पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य के कई जिलों में अच्छी बारिश दर्ज की गई है। चाईबासा में सबसे अधिक 51 मिमी वर्षा हुई, जबकि बोकारो में 30 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। इसके अलावा कोडरमा, हजारीबाग, रामगढ़, धनबाद और आसपास के क्षेत्रों में भी अच्छी वर्षा देखने को मिली। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में मानसून की सक्रियता और बढ़ेगी। केरल से आगे बढ़ते हुए दक्षिण-पश्चिम मानसून पूर्वोत्तर राज्यों तक पहुंच चुका है। जल्द ही झारखंड में भी इसका असर और तेज हो सकता है। इससे आने वाले दिनों में बारिश की गतिविधियों में और वृद्धि होने की संभावना है। Source link

झारखंड

मनरेगा कर्मियों की हड़ताल से 15 योजनाओं का काम प्रभावित

भास्कर न्यूज|लोहरदगा लगभग तीन महीने से अधिक समय से मानदेय नहीं मिलने और वेतनमान से व्यथित लोहरदगा जिले के मनरेगा कर्मचारी लगातार तीन माह से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर डटे है। शनिवार को भी सभी 66 पंचायत के कर्मी अलग-अलग जगहों पर हड़ताल पर रहते हुए असंगत कार्य परिस्थितियों पर भी विरोध जताया। मनरेगा कर्मियों के हड़ताल पर रहने से 15 से अधिक योजनाएं प्रभावित है। ग्रामीण विकास विभाग के प्रधान सचिव को ज्ञापन प्रेषित कर मनरेगा कर्मचारी संघ के अध्यक्ष मंगल दास तिर्की ने बताया है कि सभी कर्मचारी हड़ताल पर आगे भी बने रहेंगे। मांगों पर सरकार तब भी कोई कार्रवाई नहीं करती तो आगे अलग रणनीति बनाई जाएगी। इधर कर्मियों के हड़ताल पर रहने से निकटतम बरसात के मौसम को ध्यान में रखते हुए कूप निर्माण योजना अधिक प्रभावित नजर आ रही है। इस वर्ष कूप निर्माण के नए योजनाएं तो नहीं मिली। परंतु गत वर्ष के लंबित जिलेभर के 200 से अधिक कूप निर्माण के योजनाएं आधी-अधूरी अवस्था में पड़ी है। उच्च अधिकारियों द्वारा मनरेगा से संचालित कुछ योजनाओं को जल्द पूरा करने का जोर भी दिया जा रहा है क्योंकि 1 जुलाई से मनरेगा के स्थान बीवी राम जी लागू हो जाएगी। जिससे खासकर दीदी बाड़ी, फील्ड बंद, टीसीबी योजना बंद हो जाएगी। वहीं अबुआ आवास योजना के लाभुक को नरेगा से मिलने वाला लाभ 1 जुलाई के बाद से मिलना वर्जित रह जाएगा। इधर शनिवार को भी बीपीओ, सहायक अभियंता, कनीय अभियंता, अकाउंटेंट, रोजगार सेवक सहित तमाम मनरेगा कर्मी हड़ताल पर बैठे रहे। संघ के नेताओं ने कहा कि झारखण्ड राज्य मनरेगा कर्मचारी संघ द्वारा विगत कई वर्षों से मनरेगा कर्मियों की सेवा सुरक्षा, नियमितीकरण नीति निर्माण, वेतन संरचना में समानता, समयबद्ध मानदेय भुगतान तथा कार्य परिस्थितियों में सुधार के लिए राज्य सरकार का ध्यान आकृष्ट कराया जाता रहा है। अनेक ज्ञापन, प्रतिनिधिमंडल वार्ता एवं लिखित अनुरोधों के बावजूद आज तक कोई ठोस एवं परिणामकारी निर्णय नहीं लिया गया है। वर्तमान स्थिति अत्यंत चिंताजनक एवं अस्वीकार्य है। राज्य के कई जिलों में मनरेगा कर्मियों का मानदेय बकाया है। वहीं ग्रेड पे जैसे लाभ नहीं दिए जा रहे है। जिसमे उनके समक्ष परिवार के भरण-पोषण का गंभीर संकट उत्पन्न हो गई है।बिना अतिरिक्त संसाधन व पारिश्रमिक के लगातार कृत्रिम और असंगत कार्य थोपा जा रहा है। मौके पर अरविंद, सुदर्शन, मृणाल, मंगल, सुरवाला, झुनिया, रविंद्र, दीपक, राजकिशोर, संजय, प्रदीप, सुकरा, रामधनी, विजय, सान्ता, नंदलाल, अंजु, सुरबाला, सतीश, रेखा, सोनम, निमई, योगेन्द्र, शिवदयाल, कृष्णा, गोविन्द, संजीव, सहजादा सैफ, अनुप, देवेन्द्र, प्रीति, जमशेद, गीता, तबरेज, लालदेव, सोमनाथ, रवि, बीरबल, उमेश, संदीप, श्रीवास्तव, रजनी, तुकेश, नूतन सहित सभी 66 पंचायत के मनरेगा कर्मी शामिल है। जिले में मनरेगा के तहत चल रहे 15 से अधिक योजनाओं के तहत चल रहे कार्यों में 15 से 20 लाख रुपए का कार्य प्रतिदिन प्रभावित है। जिले में मनरेगा के तहत प्रतिदिन 6 से 7 हजार मजदूर कार्य करते हैं जो अभी कर्मियों के हड़ताल पर रहने के कारण ठप पड़ा है। बिरसा हरित आम बागवानी योजना, संवर्धन कूप निर्माण योजना, आवास सहित अन्य योजनाएं पूर्ण रूप से प्रभावित हो गई है। मनरेगा के बीबी राम जी में परिवर्तित होने के बाद कई योजनाएं बंद भी हो जाएंगी। मामले पर डीडीसी राज महेश्वरम ने कहा कि मनरेगा कर्मियों के हड़ताल पर रहने से कार्य प्रभावित हो रही है। जल्द ही इस दिशा में पहल करते हुए पुनः कर्मियों के वापस लाने का कार्य किया जाएगा। कहा कि फिलहाल पंचायत सचिव और वीएल डब्ल्यू को प्रभार दिया गया है, जिनके द्वारा योजनाओं को पूरा करने की दिशा में वैकल्पिक व्यवस्था के तहत कार्य किया जा रहा है। Source link

ताज़ा खबर

Aaj Ka Mausam Live | Today Weather Live: महाराष्ट्र में मानसून का...

होमताजा खबरदेश महाराष्ट्र में मानसून की एंट्री, 19 राज्यों में अगले 48 घंटे भारी, IMD अलर्ट Last Updated:June 07, 2026, 06:19 IST Aaj Ka Mausam Live: देश में मौसम का मिजाज एक बार फिर तेजी से बदल गया है. केरल के बाद अब महाराष्ट्र में मानसून ने समय पर दस्तक दे दी है, लेकिन इसके साथ ही देश के कई हिस्सों में मौसम विभाग (IMD) ने भारी बारिश और तूफानी हवाओं का अलर्ट जारी कर दिया है. IMD के अनुसार अगले 48 घंटे बेहद अहम रहने वाले हैं, क्योंकि 19 राज्यों में तेज बारिश, आंधी और बिजली गिरने की संभावना जताई गई है. दिल्ली-NCR से लेकर उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और पूर्वोत्तर भारत तक मौसम का असर देखने को मिलेगा. कई जगहों पर 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं, जिससे जनजीवन प्रभावित होने की आशंका है. ख़बरें फटाफट केरल के बाद महाराष्ट्र में मानसून की एंट्री के साथ देशभर में मौसम का बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है. (फोटो AI) Today Weather Live: देश में मौसम का रुख एक बार फिर पूरी तरह बदल चुका है. केरल में दस्तक देने के बाद मानसून ने महाराष्ट्र में अपनी मजबूत एंट्री कर ली है. यह एंट्री भले ही तय समय के आसपास हुई हो, लेकिन इसके असर ने पूरे देश को अलर्ट मोड पर ला दिया है. एक तरफ जहां किसानों के चेहरे पर राहत की उम्मीद दिख रही है, वहीं दूसरी तरफ कई राज्यों में मौसम विभाग की चेतावनियों ने चिंता बढ़ा दी है. IMD के ताजा अपडेट के मुताबिक आने वाले दिनों में मानसून तेजी से आगे बढ़ेगा और कई राज्यों को अपनी चपेट में लेगा. अरब सागर से लेकर बंगाल की खाड़ी तक मौसम प्रणाली सक्रिय हो चुकी है, जिसका सीधा असर उत्तर, पूर्व और दक्षिण भारत में देखने को मिलेगा. राजस्थान में फिलहाल प्री-मानसून गतिविधियां जारी हैं. (PTI) देशभर में मौसम का सिस्टम एक्टिव, तेज हवाओं और बारिश का खतरा मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार वर्तमान में कई चक्रवाती परिसंचरण अलग-अलग हिस्सों में सक्रिय हैं. यही वजह है कि मौसम का मिजाज बेहद अस्थिर हो गया है. कहीं तेज धूप के बाद अचानक बारिश हो रही है तो कहीं आंधी-तूफान ने मुश्किलें बढ़ा दी हैं. अगले 2 से 3 दिनों में मानसून के और आगे बढ़ने की संभावना है. इसके बाद यह छत्तीसगढ़, ओडिशा, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम तक पहुंच सकता है. हवाओं की गति कई जगहों पर 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने का अनुमान है, जिससे पेड़ गिरने और बिजली आपूर्ति बाधित होने का खतरा बढ़ गया है. दिल्ली-NCR में मौसम का बदलाव और तेज हवाओं का असर दिल्ली-NCR में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है. 7 जून को आंशिक बादल छाए रहने के साथ तेज हवाओं और बारिश की संभावना जताई गई है. अधिकतम तापमान 38 से 40 डिग्री के बीच रह सकता है, लेकिन आंधी और बारिश के चलते शाम तक राहत मिल सकती है. मौसम विभाग ने यहां 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की चेतावनी दी है. कई इलाकों में अचानक मौसम बिगड़ सकता है, जिससे यातायात और जनजीवन प्रभावित होने की संभावना है. मौसम संबंधी चेतावनी मुख्य बिंदु (i) दक्षिण-पश्चिम मानसून ने आज, 06 जून 2026 को महाराष्ट्र एवं आंध्र प्रदेश के कुछ और भागों, गोवा के शेष भागों, कर्नाटक के कुछ और भागों, तमिलनाडु के अधिकांश भागों तथा पूर्वोत्तर भारत के कुछ भागों में और प्रगति की है। ii) अगले 7 दिनों के दौरान… pic.twitter.com/05rZCcHTtA — India Meteorological Department (@Indiametdept) June 6, 2026 Source link

झारखंड

50KM की रफ्तार से आंधी-तूफान! रांची, बोकोरा… झारखंड के 11 जिलों में...

रांची: झारखंड में आज मौसम का मिजाज बदला-बदला रहने वाला है. IMD के अनुसार आज झारखंड के कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश, वज्रपात और तेज हवाएं चल सकती हैं. जहां राज्य के अधिकांश जिलों में बादल छाए रहने और कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. मौसम विभाग ने राज्य के लिए गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की चेतावनी जारी की है. आज झारखंड में दिन का तापमान 36-41°C के बीच रह सकता है, जबकि रातें का तापमान अपेक्षाकृत 24-29°C के बीच रह सकता है. आज रांची, खूंटी, गुमला समेत 11 जिलों में झमाझम बारिश हो सकती है. झारखंड के 11 जिलों में बारिश का अलर्ट आज झारखंड के रांची, खूंटी, गुमला, सिमडेगा, पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, रामगढ़, बोकारो, धनबाद और हजारीबाग में गरज के साथ बारिश हो सकती है. साथ ही कई इलाकों में दोपहर और शाम के समय तेज हवाओं के साथ बौछारें पड़ने की संभावना जताई गई है.  इसके अलावा उत्तर-पूर्वी जिलों देवघर, दुमका, पाकुर, साहिबगंज में भी कुछ स्थानों पर छिटपुट बारिश हो सकती है. झारखंड के इन जिलों में आंधी-तूफान का अलर्ट आज रांची मौसम विभाग ने राज्य के कई हिस्सों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने, आकाशीय बिजली गिरने और गरज-चमक की चेतावनी दी है. IMD के अनुसार कई जिलों में गरज-चमक के साथ 40-50 kmph की रफ्तार वाली हवाएं चलने का येलो अलर्ट है. विशेष रूप से दक्षिणी, मध्य और पूर्वी जिलों रांची, जमशेदपुर, बोकारो, हजारीबाग, गुमला, सिमडेगा आदि में आंधी-तूफान की संभावना ज्यादा है. झारखंड में यहां पड़ेगी गर्मी, इन जिलों का मौसम रहेगा सुहावना झारखंड में आज बारिश की गतिविधियों के बावजूद पलामू प्रमंडल के जिलों में गर्मी का असर बना रहेगा. डालटनगंज पलामू आज भी राज्य का सबसे गर्म जिला रह सकता है. इसके अलावा गढ़वा, लातेहार और चतरा में भी तापमान अपेक्षाकृत अधिक रहने की संभावना है. हाल के दिनों में भी डालटनगंज राज्य का सबसे गर्म स्थान दर्ज किया गया था. वहीं,रांची और आसपास के पठारी क्षेत्रों में मौसम सबसे अधिक सुहावना रहने की उम्मीद है. राजधानी रांची में अधिकतम तापमान करीब 35 डिग्री सेल्सियस रहने के साथ बारिश और बादलों की आवाजाही बनी रह सकती है, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी. खूंटी, सिमडेगा और पश्चिमी सिंहभूम के कई हिस्सों में भी मौसम अपेक्षाकृत आरामदायक रहेगा. झारखंड में बीते दिन इन जिलों में हुई थी बारिश पिछले 24 घंटों के दौरान रांची समेत राज्य के कई जिलों में बारिश दर्ज की गई. कोडरमा, हजारीबाग, रामगढ़, बोकारो, धनबाद और आसपास के इलाकों में अच्छी वर्षा हुई. रांची मौसम विभाग के अनुसार पूर्व के दिनों में कोडरमा जिले में सबसे अधिक वर्षा रिकॉर्ड की गई थी, जबकि रांची और मध्य झारखंड के कई हिस्सों में भी बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली. Source link

झारखंड

कांग्रेस विधायक दल की बैठक आज, विधायकों को एकजुट रखने पर जोर

पॉलिटिकल रिपोर्टर| रांची अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा झारखंड में राज्यसभा चुनाव 2026 को लेकर ऑब्जर्वर बनाए गए भूपेश बघेल और अजय शर्मा ने शनिवार पार्टी के विधायकों और मंत्रियों से मुलाकात की। रांची में उपलब्ध मंत्री और विधायकों के साथ उन्होंने एक स्थानीय होटल में बैठक की। बैठक में राज्यसभा चुनाव को लेकर ही विधायकों को टिप्स िदए गए। सभी विधायकों को एकजुट रहने को कहा गया। कहा गया कि गठबंधन की जीत दोनों ही राज्यसभा सीट पर होनी चाहिए। विधायकों को कहा गया कि हर हाल में गठबंधन के दोनों प्रत्याशियों को विजयी बनाना है। बैठक में प्रदेश कांग्रेस प्रभारी के राजू और प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष केशव महतो कमलेश भी शामिल हुए। विधायकों को कहा गया कि राज्यसभा चुनाव के लिए रणनीति बनाने के लिए रविवार की शाम सात बजे से विधायक की बैठक बुलाई गई है। इस बैठक मे सभी विधायकों को शामिल होना है। शनिवार को हुई बैठक में कांग्रेस कोटे के तीन मंत्री राधा कृष्ण किशोर, शिल्पी नेहा तिर्की और दीपिका पांडेय सिंह शामिल हुई। डा. इरफान अंसारी के रांची से बाहर रहने की वजह से वे बैठक में शामिल नहीं हो सके। बैठक में विधायक दल के नेता प्रदीप यादव और उपनेता राजेश कच्छप भी शामिल हुए। Source link

शिक्षा

UP Lower PCS Jobs & Coalfields Vacancies; 4,689 Govt Jobs This Week

Hindi News Career UP Lower PCS Jobs & Coalfields Vacancies; 4,689 Govt Jobs This Week 22 मिनट पहले कॉपी लिंक इस हफ्ते निकली हैं UPSSSC और BSNL समेत कई विभागों में 4,689 पदों पर नौकरियां। अगर आप भी इन पदों के लिए अप्लाई करना चाहते हैं, तो इन 5 नौकरियों की डिटेल्ड जानकारी 5 ग्राफिक्स के जरिए जानिए: पूरी खबर यहां पढ़ें पूरी खबर यहां पढ़ें पूरी खबर यहां पढ़ें पूरी खबर यहां पढ़ें पूरी खबर यहां पढ़ें.. ————————– . दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं… भारत को मिला चौथा रूसी S-400 एयर डिफेंस स्क्वाड्रन: पूर्व CBFC चेयरमैन पहलाज निहलानी का निधन; 5 जून के करेंट अफेयर्स 1:45Play video Play video जॉब – एजुकेशन कॉपी लिंक शेयर भारतीयों को जर्मनी में नहीं लेना होगा ट्रांजिट वीजा: एंटी रेडिएशन मिसाइल रुद्रम-2 की टेस्टिंग सफल; 4 जून के करेंट अफेयर्स 1:30Play video Play video जॉब – एजुकेशन कॉपी लिंक शेयर पहली वर्ल्‍ड योगासन चैंपियनशिप अहमदाबाद में शुरू होगी: काजीरंगा नेशनल पार्क के हैंडलूम अब Amazon पर मिलेंगे; 3 जून के करेंट अफेयर्स 1:49Play video Play video जॉब – एजुकेशन कॉपी लिंक शेयर 4 हाईकोर्ट के मुख्‍य न्‍यायाधीश सुप्रीम कोर्ट भेजे गए: भारत में FIFA वर्ल्ड कप टेलिकास्ट करेगा ZEE नेटवर्क; 2 जून के करेंट अफेयर्स 1:51Play video Play video जॉब – एजुकेशन कॉपी लिंक शेयर Source link

ताज़ा खबर

LPG Price Hike | LPG cylinder Price Hike | एलपीजी सिलेंडर फिर...

Last Updated:June 07, 2026, 04:51 IST LPG Price Hike: पिछले तीन महीनों में यह दूसरी बार है जब एलपीजी सिलेंडर के दाम बढ़ाए गए हैं. इससे पहले 7 मार्च को सिलेंडर की कीमत में 60 रुपये की बढ़ोतरी की गई थी. उस समय पश्चिम एशिया में बढ़े तनाव और वैश्विक ऊर्जा बाजार में आई उथल-पुथल के कारण अंतरराष्ट्रीय ईंधन कीमतों में तेजी देखने को मिली थी. महंगाई से जूझ रहे आम लोगों को एक और झटका लगा है. आज से घरेलू रसोई गैस (एलपीजी) सिलेंडर की कीमतों में 29 रुपये की बढ़ोतरी कर दी गई है. इसके बाद राजधानी दिल्ली में 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत 913 रुपये से बढ़कर 942 रुपये हो गई है. पिछले तीन महीनों में यह दूसरी बार है जब एलपीजी सिलेंडर के दाम बढ़ाए गए हैं. इससे पहले 7 मार्च को सिलेंडर की कीमत में 60 रुपये की बढ़ोतरी की गई थी. उस समय पश्चिम एशिया में बढ़े तनाव और वैश्विक ऊर्जा बाजार में आई उथल-पुथल के कारण अंतरराष्ट्रीय ईंधन कीमतों में तेजी देखने को मिली थी. तेल विपणन कंपनियों का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में गैस की लागत बढ़ने से उन पर वित्तीय दबाव लगातार बढ़ रहा है. उद्योग से जुड़े अनुमान बताते हैं कि हालिया बढ़ोतरी से पहले कंपनियों को घरेलू एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर प्रति सिलेंडर करीब 703 रुपये का नुकसान उठाना पड़ रहा था. About the Author Saad Omar साद बिन उमर को पत्रकारिता के क्षेत्र में 15 साल से अधिक का अनुभव है, जिनमें से 12 साल उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता को दिए है. न्यूज़18 के साथ जुड़ने से पहले उन्होंने आज तक, एनडीटीवी, पीटीआई और नया इंडिया जैसे प्र…और पढ़ें News18 न्यूजलेटर अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में सबमिट करें Location : New Delhi,Delhi Source link

झारखंड

जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने के लिए पौधा लगाना बेहद जरूरी...

लातेहार| विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर झालसा, रांची के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डीएलएसए) लातेहार के तत्वावधान में व्यवहार न्यायालय परिसर में विशेष पौधरोपण कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम का नेतृत्व प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार शेष नाथ सिंह ने किया। इस दौरान न्यायालय के सभी न्यायिक पदाधिकारियों, कर्मचारियों एवं पारा लीगल वॉलंटियर्स ने परिसर में छायादार एवं फलदार पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। पीडीजे शेष नाथ सिंह ने कहा कि पर्यावरण संतुलन मानव जीवन का आधार है। बढ़ती वैश्विक तपिश और जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने के लिए पौधरोपण सबसे प्रभावी उपाय है। उन्होंने कहा कि केवल पौधा लगाना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उसकी देखभाल कर उसे पेड़ बनाना भी हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि पृथ्वी हमारा एकमात्र आवास है और आने वाली पीढ़ियों के लिए इसे सुरक्षित रखना हम सभी का दायित्व है। उन्होंने जल और बिजली की बचत, कचरे के पुनर्चक्रण, पौधरोपण तथा वाहनों के सीमित उपयोग जैसे छोटे-छोटे प्रयासों को पर्यावरण संरक्षण में महत्वपूर्ण बताया। कार्यक्रम में सभी न्यायिक पदाधिकारी, न्यायालयकर्मी एवं पारा लीगल वॉलंटियर्स मौजूद थे। Source link

Scroll to Top