भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

Author name: scsmdos@gmail.com

झारखंड

इटखोरी में झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहाना, लोगों को भीषण गर्मी...

इटखोरी| इटखोरी में बुधवार पूर्व संध्या लगभग 5:30 बजे अचानक मौसम ने अपनी करवट बदल लिया। इसके बाद तेज गरज-मलक के साथ झमाझम बारिश शुरू हुई। यहां बारिश का दौरा लगभग 20 मिनट तक जारी रहा। बारिश के बाद मौसम सुहावना हो गया। इससे पूर्व लोग भीषण गर्मी से परेशान थे। मगर बारिश के बाद लोगों ने राहत की सांस ली है। 25 मई से नौतपा का आगमन होते हीं सूर्य आग उगलने लगा था। इस बीच तपती धरती और गर्म हवा के थपेडों से लोगों के साथ-साथ पशु पक्षियों की भी परेशानी बढ़ गई थी। सुबह होते ही आसमान दहकने लगता है। इससे धधकते धरती और दहकते आसमान को लोग झेल नहीं पा रहे थे। बारिश के बाद लोगों को थोड़ा बहुत राहत मिली है। बारिश के बाद एक बार फिर मौसम साफ हो गया है। इसमें सबसे बड़ी बात यह है कि ग्लोबल वार्मिंग से मौसम ने अपनी चाल बदल लिया है। मौसम विभाग के अनुसार राहत का कोई असार नहीं है। इधर हल्की-फुल्की बारिश में भी इटखोरी चौक के प्रेम बुक के बाहर एवं संतोष सिंह के घर के बाहर रोड किनारे पानी का जल जमाव होने लगा है। Source link

शिक्षा

RPSC APO Recruitment 2026 | Apply Online, Eligibility

आरपीएससी ने सहायक अभियोजन अधिकारी (गृह विभाग-अभियोजन) के 371 पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया गया है। इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन 8 जून से 7 जुलाई तक किए जा सकेंगे। . इस भर्ती की प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन 2 सितंबर को किया जाना प्रस्तावित है। आयु सीमा 1 जनवरी 2027 को न्यूनतम 21 वर्ष एवं अधिकतम 40 वर्ष से कम होनी चाहिए। आयोग द्वारा यह पद वर्ष 2024 में विज्ञापित किए गए थे। इसके बाद आयु की गणना 1 जनवरी 2025 को आधार मानकर की गई। इसके बाद इन पदों के लिए कोई विज्ञापन जारी नहीं किया। इसलिए अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में एक वर्ष की अतिरिक्त छूट दी जाएगी। अभ्यर्थियों का चयन प्रतियोगी परीक्षा के माध्यम से किया जाएगा। प्रतियोगी परीक्षा दो चरणों में प्रारम्भिक परीक्षा व मुख्य परीक्षा के रूप में ली जाएगी। यह रहेगा परीक्षा शुल्क सामान्य (अनारक्षित) और राजस्थान के क्रीमीलेयर श्रेणी के अन्य पिछड़ा वर्ग/अति पिछड़ा वर्ग के आवेदक के लिए 600 रुपए। राजस्थान के नॉन क्रीमीलेयर श्रेणी के अन्य पिछड़ा वर्ग/अति पिछड़ा वर्ग, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग और दिव्यांग के लिए 400 रुपए। ऐसे करें अप्लाई अभ्यर्थियों को आयोग की वेबसाइट https://rpsc.rajasthan.gov.in पर अप्लाई ऑनलाइन लिंक पर क्लिक करना होगा या SSO पोर्टल https://sso.rajasthan.gov.in से लॉगिन करना होगा। इसके बाद सिटीजन एप (G2C) में रिक्रूटमेंट पोर्टल का चयन कर वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) करना होगा। पहली बार OTR करने के लिए अभ्यर्थी का नाम, पिता का नाम, जन्म तिथि, लिंग, सेकेंडरी/समकक्ष परीक्षा, आधार कार्ड/पैन कार्ड/वोटर कार्ड/ड्राइविंग लाइसेंस में से किसी एक आई.डी. प्रूफ की डिटेल और डॉक्युमेंट अपलोड करना जरूरी है। लॉगिन कर सिटीजन एप में उपलब्ध रिक्रूटमेंट का चयन कर अपने OTR नंबर के आधार पर ऑनलाइन आवेदन करें। वन टाइम रजिस्ट्रेशन करने के बाद ओटीआर प्रोफाइल में किसी भी प्रकार का परिवर्तन किया जाना संभव नहीं होगा। ……….. पढें ये खबर भी…. RPSC ने RAS-2026 की वैकेंसी निकाली, नवंबर में होगा एग्जाम:जानिए- कब से शुरू होंगे आवेदन, कितने पदों पर होगी भर्ती राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने राजस्थान राज्य और अधीनस्थ सेवाएं (RAS) संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा-2026 के तहत 607 पदों के लिए भर्ती निकाली है। 29 नवंबर 2026 को एग्जाम होगा। राज्य सेवा के 192 पद और अधीनस्थ सेवा के 415 पद हैं। कैंडिडेट की आयु 1 जनवरी 2027 को न्यूनतम 21 साल और अधिकतम 40 साल होनी चाहिए। पूरी खबर पढें Source link

झारखंड

डीसी-एसपी फ्लैग मार्च में हुए शामिल, की गई शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखने...

सिटी रिपोर्टर | बोकारो बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर बुधवार शाम को उपायुक्त अजय नाथ झा एवं पुलिस अधीक्षक नाथू सिंह मीना ने जिला मुख्यालय के विभिन्न संवेदनशील क्षेत्रों का भ्रमण कर प्रशासनिक एवं सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान जिला कंपोजिट कंट्रोल रूम, कैंप-2, सेक्टर वन, राम मंदिर, भर्रा बस्ती, चिरा चास, तलगड़िया मोड़, सोलागडीह, आईटीआई मोड़, पुलिस लाइन, रितुडीह एवं सिवनडीह आदि क्षेत्रों में पुलिस बाइक पेट्रोलिंग के साथ फ्लैग मार्च किया। फ्लैग मार्च में डीएसपी, पुलिस निरीक्षक, डीपीआरओ,प्रखंड विकास पदाधिकारी चास, अंचल अधिकारी चास, एपीआरओ सहित प्रशासन एवं पुलिस विभाग के अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। मौके पर डीसी – एसपी ने रितुडीह से सिवनडीह कर्बला मैदान होते हुए पैदल मार्च कर आमजनों से संवाद स्थापित किया तथा लोगों से आपसी भाईचारे, शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में बकरीद पर्व मनाने की अपील की। उपायुक्त ने कहा कि जिला प्रशासन पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने को लेकर पूरी तरह सजग एवं प्रतिबद्ध है। प्रशासन का सहयोग करने का अपील किया गया। चंदनकियारी | बकरीद पर्व शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर चंदनकियारी पुलिस ने बुधवार को फ्लैग मार्च निकाला। पुलिस पदाधिकारी अनुरंजन समद के नेतृत्व में दर्जनों जवान शामिल रहे। फ्लैग मार्च चंदनकियारी थाना परिसर से शुरू होकर पुरुलिया रोड सहित विभिन्न चौक चौराहों और बाजार क्षेत्रों में भ्रमण करते हुए पुनः थाना पहुंचे। इस दौरान पुलिस पदाधिकारियों ने लोगों से पर्व के दौरान शांति एवं आपसी भाईचारा बनाए रखने की अपील की। साथ ही असामाजिक तत्वों और अफवाह फैलाने वालों पर प्रशासन की पैनी नजर रहने की बात कही गई। पुलिस ने किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल देने की अपील की। Source link

ताज़ा खबर

जज पवित्र नहीं, जूडिशियरी में भी घोर भ्रष्टाचार…NCERT की बात पर मचा...

होमताजा खबरदेश जज पवित्र नहीं, जूडिशियरी में भी भ्रष्टाचार…अब हाईकोर्ट ने लगा दी मुहर Last Updated:May 28, 2026, 08:36 IST न्‍यायपाल‍िका में भ्रष्‍टाचार होने की बात पर अब मद्रास हाईकोर्ट ने मुहर लगा दी है. हाईकोर्ट ने स्‍पष्‍ट कहा क‍ि न्यायपालिका में भ्रष्टाचार है, जज पवित्र गाय नहीं हैं. कुछ दिन पहले यही बात एनसीईआरटी ने अपने 8वीं कक्षा के स‍िलेबस में कही थी तो बवाल हो गया था और सुप्रीम कोर्ट ने इस पर कड़ी आपत्‍त‍ि जताकर इसे हटवा द‍िया था. ख़बरें फटाफट न्‍यायपाल‍िका में भ्रष्‍टाचार को लेकर अब मद्रास हाईकोर्ट ने बड़ा बयान द‍िया है. Corruption in Judiciary: न्यायपालिका में भ्रष्टाचार का मुद्दा एक बार फिर गरमा गया है. मद्रास हाईकोर्ट ने ज्यूडिशियरी में करप्शन की पुष्टि करते हुए बड़ा बयान दिया है. हाईकोर्ट ने कहा कि न्यायपालिका में भी भ्रष्टाचार है और जज कोई पवित्र गाय नहीं हैं. कुछ दिन पहले एनसीईआरटी की किताबों में छपे न्यायपालिका में भ्रष्टाचार चेप्टर को लेकर बवाल मच गया था. खुद सुप्रीम कोर्ट ने इस अध्याय को शामिल किए जाने पर एनसीईआरटी की जमकर खिंचाई की थी और इसे तुरंत वापस लेने का आदेश दिया था. हालांकि अब खुद हाईकोर्ट ने इस बुराई को न केवल उभार दिया है बल्कि इसके मौजूद होने पर मुहर भी लगा दी है. मद्रास हाईकोर्ट ने तमिल फिल्म ‘करुप्पु’ पर दिए गए फैसले में अभिव्यक्ति की आजादी का बचाव करते हुए कहा कि न्यायपालिका में भ्रष्टाचार को नकारा नहीं जा सकता. कोर्ट ने कहा, “जजों को पवित्र गाय की तरह नहीं मानना चाहिए.” वेकेशन बेंच के जस्टिस जीआर स्वामीनाथन और जस्टिस वी लक्ष्मीनारायणन ने पूर्व मुख्य न्यायाधीश एसपी भरुचा के पुराने सार्वजनिक बयानों और सुप्रीम कोर्ट के उन फैसलों का हवाला दिया जिनमें न्यायिक भ्रष्टाचार को माना गया है. कोर्ट ने कहा कि उच्च न्यायपालिका अपने अंदर की काली भेड़ यानि अवांछनीय व्यक्तियों के खिलाफ नियमित रूप से कार्रवाई करती है. इस बात से कोई भी इनकार नहीं कर सकता कि न्यायपालिका में भ्रष्टाचार है. भ्रष्ट जज पहले भी थे और आज भी हैं. एनसीआरटी की इसी बात पर हुआ था बवाल बता दें कि अब मद्रास हाईकोर्ट ने जज और न्यायपालिका को लेकर भले ही यह कहा है कि यहां भी भ्रष्टाचार है लेकिन कुछ दिन पहले एनसीईआरटी ने अपनी कक्षा 8वीं की सामाजिक विज्ञान की किताबों में एक अध्याय जोड़ा था, जिसमें न्यायपालिका में भ्रष्टाचार की बात कही गई थी. जैसे ही यह चेप्टर सामने आया, इस पर बवाल मच गया और खुद चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया सीजेआई सूर्यकांत ने इसे न्यायपालिका की छवि खराब करने वाला और बच्चों के मन में नकारात्मकता पैदा करने वाला माना. जबकि एनसीईआरटी ने इस अध्याय में लंबित मामलों और पूर्व न्यायाधीशों के बयानों को भी शामिल किया था. यह मामला इतना बढ़ गया कि एनसीईआरटी को बिना शर्त माफी मांगनी पड़ी और किताबों में से इस अध्याय को हटाना पड़ा. इसके साथ ही सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर किताब की सभी भौतिक प्रतियों और डिजिटल संस्करणों को भी हटाना पड़ा. About the Author प्रिया गौतमSenior Correspondent Priya Gautam is an accomplished journalist currently working with Hindi.News18.com with over 14 years of extensive field reporting experience. Previously worked with Hindustan times group (Hindustan Hindi) and …और पढ़ें News18 न्यूजलेटर अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में सबमिट करें Location : Chennai,Chennai,Tamil Nadu Source link

झारखंड

स्केटिंग के सहारे 1500 km के सफर पर 9वीं का छात्र सागर

Last Updated:May 28, 2026, 08:37 IST कोडरमा के 15 वर्षीय सागर कुमार गिरी अद्भुत मिसाल पेश कर रहे हैं. वह स्केटिंग के सहारे 1500 किलोमीटर दूर केदारनाथ धाम की यात्रा पर निकले हैं. 9वीं के छात्र सागर रोजाना 50 से 60 किलोमीटर का सफर तय करते हैं. इससे पहले वह स्केटिंग से वैष्णो देवी और देवघर की सफल यात्रा कर चुके हैं. ख़बरें फटाफट कोडरमा: जिले के डोमचांच प्रखंड अंतर्गत तेतरियाडीह निवासी 15 वर्षीय सागर कुमार गिरी अपने बुलंद हौसलों और अद्भुत जुनून के कारण इन दिनों चर्चा का विषय बने हुए हैं. कम उम्र में ही सागर स्केटिंग जूतों के सहारे करीब 1500 किलोमीटर की लंबी यात्रा तय कर उत्तराखंड स्थित प्रसिद्ध केदारनाथ धाम की ओर निकल पड़े हैं. उनका यह साहसिक और प्रेरणादायक सफर इलाके के युवाओं के लिए मिसाल बनता जा रहा है. विशेष बातचीत में सागर कुमार गिरी ने बताया कि वह फिलहाल 9वीं कक्षा के छात्र हैं और गर्मियों की छुट्टियों के दौरान इस यात्रा को पूरा करने का लक्ष्य लेकर निकले हैं. सागर के पिता दशरथ मेहता बिजली वायरिंग का काम करते हैं. साधारण परिवार से आने वाले सागर आज अपनी मेहनत और हौसले के दम पर कई लोगों के लिए प्रेरणा बन चुके हैं. इलाके के लोग भी उनकी इस यात्रा को लेकर गर्व महसूस कर रहे हैं और उनकी सफलता की कामना कर रहे हैं. लोगों से आगे बढ़ने का मिल रहा हौसलाउन्होंने कहा कि करीब एक महीने में वह इस यात्रा को पूरा कर केदारनाथ धाम पहुंचेंगे. सागर का कहना है कि यह यात्रा केवल धार्मिक आस्था तक सीमित नहीं है. बल्कि यह आत्मविश्वास, साहस और सनातन धर्म के प्रचार-प्रसार का भी माध्यम है. सागर ने बताया कि रास्ते में लोगों का प्यार, सहयोग और आशीर्वाद उन्हें लगातार आगे बढ़ने की प्रेरणा दे रहा है. उन्होंने कहा कि इतनी गर्मी के बावजूद लोगों का स्नेह उन्हें थकान महसूस नहीं होने देता. यात्रा के दौरान कई जगहों पर लोग उन्हें रोककर हौसला बढ़ाते हैं. पानी और भोजन की व्यवस्था करते हैं. जिससे उनका आत्मविश्वास और मजबूत हो जाता है. गांव की सड़कों पर सीखा स्केटिंगउन्होंने बताया कि यह पहली बार नहीं है जब वह स्केटिंग के माध्यम से किसी धार्मिक यात्रा पर निकले हैं. इससे पहले भी वह कोडरमा से जम्मू-कश्मीर स्थित माता वैष्णो देवी धाम तक स्केटिंग यात्रा कर चुके हैं. इसके अलावा झारखंड के प्रसिद्ध बाबा बैद्यनाथ धाम, देवघर की यात्रा भी उन्होंने स्केटिंग के जरिए सफलतापूर्वक पूरी की है. उन्होंने गांव की सड़कों पर अभ्यास कर खुद ही स्केटिंग सीखी है. सीमित संसाधनों के बावजूद उनका आत्मविश्वास और मेहनत उन्हें नई ऊंचाइयों तक पहुंचा रहा है. प्रतिदिन 50 से 60 किलोमीटर का सफर यात्रा के दौरान सागर अपने कंधे पर एक बैग भी लेकर चल रहे हैं, जिसमें कैंपिंग टेंट समेत जरूरी सामान मौजूद है. उन्होंने बताया कि प्रतिदिन 50 से 60 किलोमीटर की दूरी तय करने का लक्ष्य रखा गया है. रात में जरूरत पड़ने पर वह रास्ते में टेंट लगाकर आराम भी करते हैं. सागर का कहना है कि स्केटिंग के माध्यम से धार्मिक स्थलों की यात्रा कर वह लोगों तक सनातन धर्म का संदेश पहुंचाने का प्रयास कर रहे हैं. उनका मानना है कि युवाओं को नशे और गलत रास्तों से दूर रहकर अपने लक्ष्य के लिए मेहनत करनी चाहिए. News18 न्यूजलेटर अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में सबमिट करें Location : Kodarma,Jharkhand Source link

झारखंड

फूल तोड़ने जा रही किशोरी की सड़क हादसे में मौत

दुमका| रानेश्वर थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर – बरमसिया मुख्य पथ में बुधवार की सुबह पांच बजे प्रखंड मुख्यालय के पुराना गेट के समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आने से रघुनाथपुर गांव की 14 वर्षीय अंजली सिंह की दर्दनाक मौत हो गई है। वह साइकिल से फूल तोड़ने के लिए जा रही थी। हादसे के बाद चालक वाहन समेत भाग निकला। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर स्वजन को सौंप दिया। दरअसल किशोरी रोज फूल तोड़ने के लिए साइकिल से प्रखंड कार्यालय तक जाती थी। सुबह भी इसी काम के लिए निकली थी। इस दौरान अज्ञात वाहन ने साइकिल में ठोकर मार दी। मौके पर किशोरी की मौत हो गई। हादसे के बाद वाहन किशोरी की साइकिल को घसीटते हुए करीब आधा किमी दूर तक ले गया। रघुनाथपुर मध्य विद्यालय के पास वाहन से साइकिल अलग हुई। घटना के तुरंत बाद रानीश्वर पुलिस मौके पर पहुंची और और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कालेज अस्पताल भेजा। मौत की खबर मिलने पर सीओ शदा नुसरत मौके पर पहुंची और घरवालों से घटना की जानकारी लेकर दुख व्यक्त किया। थाना प्रभारी त्रिपुरारी कुमार ने बताया कि किस वाहन से किशोरी की मौत हुई, इसकी पहचान करने के लिए बाजार में लगे सीसीटीवी को खंगाला जा रहा है। एक कैमरा में तीन वाहन भागते वाहन कैद हुए हैं। जिसमें एक हाइवा और बोलेरो है। मृतका के पिता ज्योतिकार सिंह के बयान पर अज्ञात वाहन के चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। मृतका कक्षा नौ की छात्रा थी। हादसे के बाद परिवार पर विपत्ति का पहाड़ टूट पड़ा है। Source link

झारखंड

बादल से 2 डिग्री गिरा पारा, आज भी आंधी-बारिश:मौसमवाणी…झारखंड के ऊपर दो...

भीषण गर्मी से जूझ रहे झारखंड को बुधवार को मौसम ने थोड़ी राहत दी। राजधानी रांची में दिनभर बादल छाए रहे और कई इलाकों में हल्की बूंदाबांदी हुई। शाम को चली ठंडी हवाओं से लोगों ने राहत महसूस की। रांची के तापमान में करीब दो डिग्री की गिरावट दर्ज की गई, जिससे अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस रहा। हालांकि, डालटनगंज 43.8 डिग्री सेल्सियस के साथ राज्य का सबसे गर्म शहर बना रहा। उधर खूंटी में 28 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। मौसम विज्ञान केंद्र, रांची के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि राज्य से होकर गुजर रही दो ट्रफ लाइनों (Trough lines) के प्रभाव से मौसम में यह बदलाव आया है। एक ट्रफ लाइन उत्तरी बिहार से तेलंगाना तक, जबकि दूसरी उत्तर प्रदेश से तटीय ओडिशा तक सक्रिय है। इसके असर से झारखंड के पूर्वी, मध्य और दक्षिणी हिस्सों में तेज हवाएं चल रही हैं। अगले 2-3 दिनों में अधिकतम तापमान में 2 डिग्री सेल्सियस तक की और गिरावट आ सकती है। आगे क्या… तापमान में 2 से 3 डिग्री तक की गिरावट संभव आंधी-तूफान: राज्य में गरज-चमक के साथ 50 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चल सकती है। वज्रपात की आशंका: कई जिलों में वज्रपात (बिजली गिरने) की प्रबल संभावना जताई गई है। हीटवेव से राहत: अगले पांच दिनों तक राज्य में हीटवेव (लू) चलने की संभावना नहीं है। तापमान में कमी: अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की और गिरावट दर्ज हो सकती है। अलर्ट जारी: मौसम विभाग ने लोगों को वज्रपात और आंधी के दौरान विशेष रूप से सतर्क रहने की सलाह दी है। Source link

ताज़ा खबर

CM Siddaramaiah Resignation Today LIVE | Siddaramaiah vs DK Shivkumar | सीएम...

होमताजा खबरदेश सीएम सिद्दारमैया का आज विदाई ब्रेकफास्‍ट, फिर 3 बजे दे सकते हैं इस्‍तीफा Last Updated:May 28, 2026, 07:36 IST CM Siddaramaiah Resignation LIVE: कर्नाटक कांग्रेस में मुख्‍यमंत्री की कुर्सी को लेकर मचा घमासान अब थमने को है. सीएम सिद्दारमैया ने अब पद से इस्‍तीफा देने का मन बना लिया है. मीडिया रिपोर्ट की मानें तो सिद्दारमै…और पढ़ें कर्नाटक के मुख्‍यमंत्री सिद्दारमैया और डिप्‍टी सीएम डीके शिवकुमार के बीच चल रही कुर्सी की रस्‍साकसी अब मुकाम तक पहुंचता दिख रहा है. (AI जेनरेटेड तस्‍वीर) CM Siddaramaiah Resignation LIVE: कर्नाटक कांग्रेस में लंबे समय से चल रहे सत्ता हस्तांतरण के विवाद पर आखिरकार कांग्रेस हाईकमान ने निर्णायक कदम उठा लिया है. सूत्रों के मुताबिक, दिल्ली में चली कई दौर की मैराथन बैठकों के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मुख्यमंत्री सिद्दारमैया पर पद छोड़ने का दबाव बनाया, जिसके बाद उन्होंने इस्तीफा देने पर सहमति जता दी. बताया जा रहा है कि सिद्दारमैया ने शुरुआत में दो सप्ताह का समय मांगा था, ताकि वह जातीय जनगणना रिपोर्ट को कैबिनेट में पेश कर सकें, लेकिन पार्टी नेतृत्व तत्काल नेतृत्व परिवर्तन के पक्ष में था. कांग्रेस हाईकमान ने उन्हें याद दिलाया कि 2023 में कांग्रेस की प्रचंड जीत के बाद डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार के साथ ढाई-ढाई साल के सत्ता साझेदारी फार्मूले पर सहमति बनी थी और सिद्दारमैया पहले ही तय अवधि से अधिक समय तक मुख्यमंत्री रह चुके हैं. ‘डेक्‍कन हेराल्‍ड’ की रिपोर्ट के अनुसार, राहुल गांधी ने बंद कमरे में हुई बैठकों के दौरान सिद्दारमैया से कहा कि पार्टी की विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए पुराने वादे का सम्मान जरूरी है. इस दौरान कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी भी नेतृत्व परिवर्तन के पक्ष में बताए जा रहे हैं. राहुल गांधी ने दोनों नेताओं (सिद्दारमैया और डीके शिवकुमार) से संयुक्त और अलग-अलग बैठकें कर पार्टी एकता बनाए रखने की अपील की. बताया जाता है कि बैठक के दौरान सिद्दारमैया ने यह तर्क दिया कि 2025 में पद छोड़ने को लेकर कोई औपचारिक समझौता नहीं हुआ था, लेकिन राहुल गांधी अपने रुख पर कायम रहे. पार्टी नेतृत्व ने यह भी कहा कि सिद्दारमैया पहले ही आठ वर्षों से अधिक समय तक मुख्यमंत्री और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रह चुके हैं, इसलिए अब दूसरे नेताओं को अवसर देने का समय है. सूत्रों के मुताबिक, बाद में सिद्दारमैया ने वरिष्ठ नेताओं केसी वेणुगोपाल और रणदीप सुरजेवाला से चर्चा की, जिन्होंने भी हाईकमान के निर्देश को मानने की सलाह दी. शाम को सिद्दारमैया ने ऊर्जा मंत्री केजे जॉर्ज के आवास पर अपने करीबी सहयोगियों से मुलाकात की। कुछ मंत्रियों ने उन्हें जल्दबाजी में फैसला न लेने की सलाह दी, लेकिन सिद्धारमैया ने साफ कहा कि वह अब और इंतजार नहीं करेंगे. सूत्रों के अनुसार, सिद्दारमैया ने अपने सहयोगियों से कहा, ‘मैं शुरू से कहता आया हूं कि राहुल गांधी जब कहेंगे, मैं इस्तीफा दे दूंगा. अब जब उन्होंने कहा है, तो मैं तुरंत पद छोड़ दूंगा.’ कांग्रेस के लिए अहम कांग्रेस नेतृत्व इस फैसले को पार्टी अनुशासन और संगठनात्मक नियंत्रण के लिहाज से अहम मान रहा है. 2014 के बाद कांग्रेस कई राज्यों में क्षेत्रीय नेताओं पर नियंत्रण बनाए रखने में संघर्ष करती रही है. राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में सत्ता साझा करने के वादों के बावजूद नेतृत्व परिवर्तन नहीं हो सका था. ऐसे में कर्नाटक में हाईकमान का यह कदम पार्टी के भीतर स्पष्ट संदेश के तौर पर देखा जा रहा है कि केंद्रीय नेतृत्व के फैसले सर्वोपरि होंगे. CM Siddaramaiah Resignation Today LIVE: रणदीप सुरजेवाला ने सिद्दारमैया के इस्‍तीफा पर क्‍या बोले? सीएम सिद्दारमैया बिनाम डीके शिवकुमार लाइव: कर्नाटक में नेतृत्व परिवर्तन की अटकलों के बीच मुख्यमंत्री सिद्दारमैया के इस्तीफे के संकेत तेज हो गए हैं. सूत्रों के मुताबिक, कांग्रेस हाईकमान का संदेश मिलने के बाद कर्नाटक प्रभारी रणदीप सुरजेवाला ने मुख्यमंत्री सिद्धारमैया से बातचीत की. बताया जा रहा है कि सुरजेवाला ने संकेत दिए हैं कि मुख्यमंत्री गुरुवार को इस्तीफा देने पर विचार कर रहे हैं. दिल्ली में कांग्रेस नेतृत्व के साथ हुई बैठकों के बाद राज्य की राजनीति में हलचल बढ़ गई है. CM Siddaramaiah Resignation Today LIVE: आलाकमान के सख्‍त रुख के बाद सिद्दारमैया इस्‍तीफा देने को हुए तैयार सीएम सिद्दारमैया बिनाम डीके शिवकुमार लाइव: कर्नाटक में नेतृत्व परिवर्तन की अटकलों के बीच मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने मंगलवार को नई दिल्ली में कांग्रेस हाईकमान से मुलाकात की. सूत्रों के मुताबिक, पार्टी नेतृत्व ने सिद्धारमैया से मुख्यमंत्री पद छोड़कर डीके शिवकुमार के लिए रास्ता साफ करने को कहा है. इसके बाद सिद्धारमैया ने अपने आवास पर मंत्रियों और पार्टी नेताओं के साथ ब्रेकफास्ट बैठक बुलाई. राजनीतिक हलकों में चर्चा है कि सिद्धारमैया आज बाद में राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंप सकते हैं. हालांकि, कांग्रेस की ओर से अब तक नेतृत्व परिवर्तन पर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है. CM Siddaramaiah Resignation Today LIVE: तो राज्‍यसभा जाएंगे सिद्दारमैया सीएम सिद्दारमैया बिनाम डीके शिवकुमार लाइव: कर्नाटक में सत्ता परिवर्तन की अटकलों के बीच कांग्रेस आलाकमान मुख्यमंत्री सिद्धारमैया को राज्यसभा भेजकर उन्हें राष्ट्रीय राजनीति में बड़ी भूमिका देने के विकल्प पर विचार कर रहा है. हालांकि, पार्टी ने आधिकारिक तौर पर नेतृत्व परिवर्तन की खबरों से इनकार किया है, लेकिन दिल्ली में हुई मैराथन बैठकों के बाद सियासी हलचल तेज हो गई है. सूत्रों के मुताबिक, कांग्रेस डीके शिवकुमार के नेतृत्व में नई सरकार का रास्ता साफ करने के लिए सम्मानजनक फॉर्मूला तलाश रही है. माना जा रहा है कि सिद्धारमैया को राज्यसभा भेजे जाने से कर्नाटक में नेतृत्व बदलाव आसान हो सकता है, जबकि पार्टी राज्य में संतुलन बनाए रखने की कोशिश कर रही है. CM Siddaramaiah Resignation Today LIVE: सिद्दारमैया की ब्रेकफास्‍ट पॉलिटिक्‍स, डीके शिवकुमार भी होंगे शामिल सीएम सिद्दारमैया बिनाम डीके शिवकुमार लाइव: कर्नाटक में नेतृत्व परिवर्तन की अटकलों के बीच राज्य की राजनीति एक बार फिर गरमा गई है. उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार आज सुबह 9 बजे मुख्यमंत्री सिद्धारमैया द्वारा बुलाई गई अहम ब्रेकफ़ास्ट मीटिंग में शामिल होंगे. माना जा रहा है कि इस बैठक में सरकार और संगठन से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हो सकती है. हाल के दिनों में मुख्यमंत्री बदलने को लेकर लगातार राजनीतिक चर्चाएं तेज हुई हैं. कांग्रेस नेतृत्व की दिल्ली बैठकों के बाद

झारखंड

रांची का ये हैं सबसे रोमांटिक ठिकाना, यहां सनसेट देखकर पिघल जाता...

Last Updated:May 28, 2026, 07:35 IST Ranchi Malhari Resort Picnic Spot: रांच रिंग रोड पर मल्हारी रिजॉर्ट कपल्स और फैमिली के लिए सबसे खास जगह मानी जाती है. यहां से सनसेट व्यू, कस्टमाइज्ड डेट, तंदूरी और मॉकटेल्स के कई फ्लेवर आपको मिलेंगे. इसके अलावा आप पार्टी भी परिवार या दोस्तों के साथ कर सकते हैं. आइये जानते हैं इसके बारे में. ख़बरें फटाफट रांची: झारखंड की राजधानी रांची के रिंग रोड में एक बहुत ही खूबसूरत रिजॉर्ट है, जिसका नाम मल्हारी है. यहां से सनसेट का नजारा बड़ा ही खूबसूरत नजर आता है और यहां पर खास तौर पर कपल्स के लिए स्पेशल डेट्स और स्पेशल डिनर अरेंज किए जाते हैं. इसके अलावा फैमिली के लिए भी स्पेशल एरिया है. शहर के भाग दौड़ से दूर यहां पर लोग खासतौर पर क्वालिटी टाइम स्पेंड करने आते हैं. आइये जानते हैं इसके बारे में इस रिजॉर्ट की सबसे खास बात यह है कि यहां आपको भीड़ एकदम देखने को नहीं मिलेगी. शहर से एकदम दूर हाईवे के किनारे होने की वजह से गाड़ी का एक शोर तक नहीं. यहां पर खुला गार्डन है, खुले गार्डन के नीचे ही डिनर व लंच का लुफ्त उठा सकते हैं. पानी के झरने, चारों तरफ हरियाली और खूबसूरत लाइटिंग, आपका मूड फ्रेश करने के लिए काफी है. यहां लोगों की भीड़ लगी रहती है. कस्टमाइज्ड कर सकते हैं डेट यहां पर आप अपने डेट को कस्टमाइज कर सकते हैं. मतलब कि अगर आपको अपने पार्टनर के लिए कोई स्पेशल मैसेज या वीडियो प्ले करवाना है तो यहां पर बड़े स्क्रीन पर ऐसा आपके लिए किया जाएगा. जिससे आपके पार्टनर को और भी स्पेशल फील होगा. यहां पर उनके लिए स्पेशल मेनू ऑर्डर कर सकते हैं. यहां की तंदूरी में कम से कम 50 से अधिक आइटम हैं, चाहे चिकन हो या पनीर हो. इसके अलावा यहां पर 50 से अधिक फ्लेवर देखने को मिलेंगे. इतने फ्लेवर शायद ही आपको कहीं और देखने को मिले. ब्लू हेवन से लेकर वाटरमेलन, ऑरेंज, हर फ्लेवर अगर मॉकटल्स और मोजिटो पीने के शौकीन हैं तो भी यहां पर आ सकते हैं. यहां पर कपल्स को पूरा टाइम दिया जाता है. कोई आपको डिस्टर्ब नहीं करेगा. फैमिली वालों के लिए भी है एरिया यहां पर फैमिली वालों के लिए भी काफी बड़ा एरिया है. आप एक साथ अपने पूरे परिवार को यहां पर ला सकते हैं. आराम से 20- 25 परिवार के लोग यहां लाकर गेट टूगेदर और पार्टी कर सकते हैं. यहां पर कोई फैमिली फंक्शन जैसे बर्थडे पार्टी, किटी पार्टी यह सब चीज आयोजित होती है. संसेट का खूबसूरत नजारा और गुलाबी आसमान के नीचे यहां सेलिब्रेट करना अपने आप में एक बेहद ही खुशनुमा पल होता है. गर्मी के मौसम में ठंडी हवा लोगों को यहां पर अपनी तरफ खींच लाती है. About the Author Brijendra Pratap Singh बृजेंद्र प्रताप सिंह डिजिटल-टीवी मीडिया में (2021) लगभग 5 सालों से सक्रिय हैं. मेट्रो न्यूज 24 टीवी चैनल मुंबई, ईटीवी भारत डेस्क, दैनिक भास्कर डिजिटल डेस्क के अनुभव के साथ 14 मई 2024 से News.in में सीनियर कंटें…और पढ़ें News18 न्यूजलेटर अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में सबमिट करें Location : Ranchi,Jharkhand Source link

झारखंड

पलामू में अब भी 43.8 डिग्री सेल्सियस पारा:बादल छाने से रांची का...

झारखंड में भीषण गर्मी से जूझ रहे लोगों को बुधवार को बड़ी राहत मिली। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार को भी भीषण गर्मी से राहत के आसार हैं। बुधवार को राजधानी रांची सहित राज्य के कई हिस्सों में दिनभर बादल छाए रहे और हल्की बूंदाबांदी हुई। शाम के समय चली ठंडी हवाओं ने मौसम को सुहावना बना दिया, जिससे लोगों ने राहत की सांस ली। रांची के अधिकतम तापमान में करीब 2 से 2.3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई और यह 37 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। वहीं, राज्य के अन्य जिलों में भी तापमान में गिरावट देखने को मिली। हालांकि मेदिनीनगर (डालटनगंज) 43.8 डिग्री सेल्सियस के साथ अब भी राज्य का सबसे गर्म स्थान बना रहा। खूंटी, बोकारो, जमशेदपुर में हुई बारिश मौसम में आए बदलाव के बीच राज्य के विभिन्न जिलों में बारिश भी दर्ज की गई। खूंटी में सबसे अधिक करीब 28 से 30 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई, जबकि बोकारो में 16 मिमी और जमशेदपुर में लगभग 5 मिमी बारिश हुई। रांची में छिटपुट बूंदाबांदी देखने को मिली। हालांकि मेदिनीनगर में तापमान में हल्की बढ़ोतरी दर्ज की गई, लेकिन मौसम विभाग का कहना है कि यहां भी एक-दो दिनों में राहत मिलने की संभावना है। बारिश और बादलों के कारण पूरे राज्य में गर्मी का असर कुछ कम हुआ है। दो टर्फ लाइनों के असर से बदला मौसम मौसम विज्ञान केंद्र रांची के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि राज्य में मौसम परिवर्तन का मुख्य कारण दो टर्फ लाइनों का सक्रिय होना है। एक टर्फ उत्तरी बिहार से तेलंगाना तक फैला हुआ है, जबकि दूसरा उत्तर प्रदेश से तटीय ओडिशा तक सक्रिय है। इन दोनों प्रणालियों के प्रभाव से झारखंड के पूर्वी, मध्य और दक्षिणी हिस्सों में तेज हवाएं चल रही हैं। दक्षिण-पूर्व दिशा से आ रही हवाओं ने तापमान को नियंत्रित किया है। वातावरण में नमी बढ़ाई है, जिससे बारिश और आंधी की स्थिति बन रही है। आने वाले दिन मिलती रहेगी राहत मौसम विभाग के अनुसार अगले 2 से 5 दिनों तक राज्य में मौसम का यही रुख बना रहेगा। इस दौरान 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने, गरज-चमक और वज्रपात की संभावना जताई गई है। कई जिलों में आंधी और बारिश के साथ बिजली गिरने का खतरा भी बना हुआ है। वहीं, अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक और गिरावट हो सकती है। राहत की बात यह है कि अगले पांच दिनों तक हीटवेव चलने की संभावना नहीं है। मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान सतर्क रहें और सुरक्षित स्थानों पर ही रहें। Source link

Scroll to Top