भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

Author name: scsmdos@gmail.com

झारखंड

अवैध कोयला कारोबार को लेकर धनबाद में फायरिंग:छाताबाद में दो गुटों के...

कतरास के छाताबाद ग्राउंड के पास बुधवार देर रात करीब 1:25 बजे अचानक गोलियों की तड़तड़ाहट से इलाका दहल उठा। अवैध कोयला कारोबार में वर्चस्व को लेकर दो गुटों के बीच जमकर फायरिंग हुई। जानकारी के अनुसार 50 से अधिक राउंड गोलियां चलीं। इस दौरान दोनों गुटों के एक-एक सदस्य समेत कुल तीन लोग गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए। मोहम्मद तौसीफ (39) को कंधे में गोली लगी, जिसे पहले स्थानीय नर्सिंग होम ले जाया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर उसे बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया। वहीं, नीतीश कुमार यादव के पैर में गोली लगी है। जिसका निचितपुर के एक नर्सिंग होम में इलाज चल रहा है। तीसरे घायल का भी वहीं उपचार जारी है। खबर से संबंधित तस्वीरें देखें… पुलिस पहुंचने से पहले फरार हुए हमलावर बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों के बीच पहले किसी बात को लेकर कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गई। इसके बाद दोनों ओर से अंधाधुंध फायरिंग शुरू हो गई। गोलीबारी के बीच तीन लोग इसकी चपेट में आ गए। घटना की सूचना मिलते ही कतरास थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस जब तब पहुंची तब तक दोनों गुटों के लोग फरार हो चुके थे। पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर छानबीन शुरू कर दी है। देर रात डीएसपी भी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल बना रहा। एहतियात के तौर पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है। अवैध कोयला कारोबार को लेकर है पुराना विवाद जहां यह गोलीबारी हुई, उसके पास ही एक आउटसोर्सिंग प्रोजेक्ट स्थित है। आसपास लंबे समय से अवैध कोयला खनन का धंधा फल-फूल रहा है। साइकिल और बाइक के जरिए चोरी का कोयला लाकर छाताबाद और स्वास्तिक टॉकीज के बीच बड़े पैमाने पर डंप किया जाता है, जहां से इसे ट्रकों के माध्यम से विभिन्न इलाकों में भेजा जाता है। इस अवैध कारोबार पर कब्जे को लेकर दो गुटों के बीच लंबे समय से संघर्ष जारी है। पिछले साल मार्च में भी इसी तरह की भिड़ंत में मनोज यादव नामक व्यक्ति की हत्या कर दी गई थी। उस मामले में विकास बजरंगी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। ताजा घटना ने एक बार फिर इलाके में कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। क्या कह रही है पुलिस दो गुटों के बीच फायरिंग हुई है। तीन लोगों को गोली लगने की सूचना है। सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। लोगों से पूछताछ भी की जा रही है। वारदात में शामिल लोगों को ढूंढ़कर गिरफ्तार किया जाएगा।”- अजीत कुमार विमल, एसडीपीओ, बाघमारा Source link

ताज़ा खबर

Operation Sheruwali LIVE: राजौरी में घिरा पाक कमांडर इलियास फौजी, छठे दिन...

होमताजा खबरदेश LIVE: ऑपरेशन शेरूवाली का छठा दिन, इलियास फौजी को घेरे बैठे सुरक्षाबल Last Updated:May 28, 2026, 12:43 IST Operation Sheruwali LIVE: जम्मू-कश्मीर के राजौरी में आतंकियों के खिलाफ ‘ऑपरेशन शेरूवाली’ लगातार छठे दिन भी जारी है. सुरक्षाबलों ने पाकिस्तान के पूर्व कमांडो और PAFF के खतरनाक कमांडर इलियास फौजी को 10 हजार फीट ऊ…और पढ़ें राजौरी में ऑपरेशन शेरूवाली छठे दिन भी जारी. (फाइल फोटो PTI) Rajouri Terrorist Encounter Live: जम्मू-कश्मीर के राजौरी के घने जंगल एक बार फिर आतंक के खिलाफ सबसे बड़े रणक्षेत्र में बदल गए हैं. पिछले छह दिनों से सुरक्षाबल लगातार पहाड़ियों, खाइयों और घने जंगलों के बीच आतंकियों को घेरने में जुटे हैं. इस ऑपरेशन को नाम दिया गया है ‘ऑपरेशन शेरूवाली’. सुरक्षा एजेंसियों के मुताबिक इस बार निशाने पर कोई छोटा आतंकी नहीं बल्कि पाकिस्तान का पूर्व कमांडो और PAFF का खूंखार कमांडर इलियास फौजी है. बताया जा रहा है कि वह 10 हजार फीट की ऊंचाई वाले इलाके में फंसा हुआ है. सेना, जम्मू-कश्मीर पुलिस और पैरा कमांडो की संयुक्त टीम लगातार जंगलों की घेराबंदी कर रही है. इस ऑपरेशन को इसलिए भी बेहद अहम माना जा रहा है क्योंकि राजौरी-पुंछ बेल्ट में हाल के महीनों में आतंकी गतिविधियां तेजी से बढ़ी हैं. सुरक्षाबलों ने आतंकियों के कई ठिकाने तबाह कर दिए हैं और अब माना जा रहा है कि आतंकियों के पास बच निकलने के रास्ते बेहद कम बचे हैं. राजौरी के दुर्गम पहाड़ी इलाकों में चल रहा यह ऑपरेशन बेहद चुनौतीपूर्ण माना जा रहा है. इलाके में घना जंगल, खराब मौसम और खड़ी पहाड़ियां जवानों के लिए मुश्किलें बढ़ा रही हैं. लेकिन सुरक्षाबलों ने आतंकियों को चारों तरफ से घेर लिया है. सूत्रों के मुताबिक ऑपरेशन के दौरान आतंकियों के मुख्य हाइडआउट को ध्वस्त कर दिया गया है. वहां से राशन, कपड़े और जरूरी सामान भी बरामद हुआ है. सुरक्षा एजेंसियों का मानना है कि लंबे समय तक जंगल में छिपे रहने की आतंकियों की योजना अब टूट चुकी है. मुठभेड़ वाले इलाके में लगी आग भी आतंकियों के लिए मुश्किलें बढ़ा सकती है. सेना ने पूरे इलाके को हाई अलर्ट पर रखा है. जंगल में तबाह हुए आतंकी ठिकाने राजौरी के जंगलों में पिछले छह दिनों से लगातार सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है. सुरक्षाबलों को इनपुट मिला था कि पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी नेटवर्क इस इलाके में सक्रिय है. इसके बाद सेना ने बड़े स्तर पर कॉम्बिंग ऑपरेशन शुरू किया. बताया जा रहा है कि इलियास फौजी अपने कुछ साथियों के साथ ऊंचाई वाले इलाके में छिपा हुआ है. सुरक्षाबलों ने आतंकियों के मुख्य ठिकाने को ध्वस्त कर दिया है. वहां से राशन, कपड़े और अन्य सामान बरामद किए गए हैं. सुरक्षा एजेंसियों का कहना है कि इससे आतंकियों की सप्लाई लाइन कमजोर पड़ गई है. अब जंगलों में लंबे समय तक छिपे रहना उनके लिए मुश्किल होगा. इलाके में ड्रोन और आधुनिक निगरानी उपकरणों का भी इस्तेमाल किया जा रहा है. 10 हजार फीट की ऊंचाई पर घेरा ऑपरेशन शेरूवाली के तहत सेना ने 10 हजार फीट की ऊंचाई वाले पहाड़ी इलाके में मजबूत घेराबंदी की है. आतंकियों के भागने के संभावित रास्तों पर अतिरिक्त जवान तैनात किए गए हैं. सूत्रों के मुताबिक मुठभेड़ के बाद जंगल के कुछ हिस्सों में आग लग गई थी, जिसका फायदा सुरक्षाबलों को मिल सकता है क्योंकि इससे आतंकियों के छिपने की जगहें कम हो रही हैं. पैरा कमांडो और अतिरिक्त फोर्स तैनात ऑपरेशन को सफल बनाने के लिए पैरा कमांडो समेत बड़ी संख्या में अतिरिक्त जवानों को तैनात किया गया है. पूरे इलाके को हाई अलर्ट पर रखा गया है. सुरक्षा एजेंसियां मान रही हैं कि इलियास फौजी का नेटवर्क इस इलाके में सक्रिय था और इस ऑपरेशन से उसे बड़ा झटका लग सकता है. सेना का फोकस आतंकियों को जिंदा पकड़ने के साथ-साथ पूरे नेटवर्क को खत्म करने पर है. Rajouri Encounter Live: राजौरी में आतंकियों के खिलाफ ऑपरेशन जारी Operation Sheruwali LIVE: जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले के गंभीर मुगलान के डोरी माल इलाके में सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ छठे दिन में प्रवेश कर गई है. यह ऑपरेशन पिछले शनिवार को खुफिया जानकारी मिलने के बाद शुरू किया गया था. सेना और सुरक्षा एजेंसियां इलाके में लगातार सर्च अभियान चला रही हैं और आतंकियों की तलाश जारी है. अधिकारियों के मुताबिक ऑपरेशन अभी भी जारी है, जबकि सुरक्षा कारणों से घटनास्थल के दृश्य फिलहाल जारी नहीं किए गए हैं. VIDEO | Rajouri, Jammu and Kashmir: Encounter between security forces and terrorists has entered the sixth. The encounter started on last Saturday when an intelligence-based operation was launched by forces in Dori Maal area of Gambhir Mughalan in Rajouri district.… pic.twitter.com/i56Da9KR08 — Press Trust of India (@PTI_News) May 28, 2026 Operation Sheruwali LIVE: पैरा कमांडो समेत भारी फोर्स तैनात Rajouri Encounter Live: ऑपरेशन को सफल बनाने के लिए पैरा कमांडो समेत भारी संख्या में अतिरिक्त जवानों को मौके पर भेजा गया है. सुरक्षा एजेंसियों को आशंका है कि इलाके में और आतंकी भी छिपे हो सकते हैं. इसी वजह से राजौरी के कई संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है. सेना का कहना है कि ऑपरेशन तब तक जारी रहेगा जब तक पूरे नेटवर्क को खत्म नहीं कर दिया जाता. Rajouri Encounter Live: जंगल में लगी आग से बढ़ीं आतंकियों की मुश्किलें Rajouri Encounter Live: मुठभेड़ वाले इलाके के कुछ हिस्सों में आग लगने की खबर भी सामने आई है. सूत्रों के अनुसार सुरक्षाबलों को इसका रणनीतिक फायदा मिल सकता है क्योंकि घने जंगलों में छिपे आतंकियों की लोकेशन ट्रैक करना आसान हो जाएगा. सेना लगातार ऊंचाई वाले इलाकों में सर्च ऑपरेशन तेज कर रही है. Operation Sheruwali LIVE: आतंकियों का मुख्य हाइडआउट तबाह Rajouri Encounter Live: सुरक्षाबलों ने ऑपरेशन के दौरान आतंकियों के मुख्य हाइडआउट को ध्वस्त कर दिया है. वहां से राशन, कपड़े और अन्य जरूरी सामान बरामद हुआ है. सुरक्षा एजेंसियों का मानना है कि इससे आतंकियों की सप्लाई लाइन टूट गई है और लंबे समय तक जंगलों में छिपे रहना अब उनके लिए मुश्किल होगा. इलाके में लगातार सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है. Rajouri Encounter Live: 10 हजार फीट की ऊंचाई पर मजबूत घेराबंदी Operation Sheruwali

झारखंड

सीए परीक्षा पास करने में काम आएगी ये रणनीति, बोकारो के पीयूष...

Last Updated:May 28, 2026, 12:05 IST CA Exam Preparation Tips: बोकारो के पीयूष राज गुप्ता ने सीए फाइनल परीक्षा 2026 में तीसरे प्रयास में सफलता हासिल की है. अब उन्होंने सीए की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए कुछ जरूरी टिप्स साझा किए हैं. उनका कहना है कि सही रणनीति, नियमित पढ़ाई और RTP-MTP की प्रैक्टिस सफलता की कुंजी बन सकती है.  ख़बरें फटाफट बोकारो. बोकारो जिले के को-ऑपरेटिव कॉलोनी के पीयूष राज गुप्ता ने चार्टर्ड अकाउंटेंसी (सीए) फाइनल परीक्षा 2026 में सफलता हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है. उन्होंने तीसरे प्रयास में यह सफलता हासिल की है. ऐसे में उन्होंने सीए फाइनल की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के साथ कुछ खास परीक्षा टिप्स साझा किए हैं. पीयूष ने बताया कि सीए की परीक्षा देश की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक मानी जाती है. इसलिए इसकी तैयारी के दौरान सही रणनीति और लगातार मेहनत बेहद जरूरी है. विद्यार्थियों को सबसे पहले सीए के पूरे सिलेबस को अच्छी तरह समझना चाहिए. अगर सही प्लानिंग के साथ सिलेबस को गहराई से पढ़ा जाए, तो सफलता की संभावना काफी बढ़ जाती है. स्टडी मैटीरियल के साथ ये भी जरूरीपीयूष ने आगे बताया कि स्टडी मटेरियल के साथ-साथ आरटीपी (RTPs) यानी रिवीजन टेस्ट पेपर्स और एमटीपी (MTPs) यानी मॉक टेस्ट पेपर्स को अच्छी तरह हल करना चाहिए. RTP और MTP सीए परीक्षा की तैयारी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं. RTP, आईसीएआई (ICAI) द्वारा परीक्षा से पहले जारी की जाने वाली अभ्यास सामग्री होती है, जिसमें नए अपडेटेड प्रश्न और उनके समाधान दिए जाते हैं. इससे छात्रों को सिलेबस दोहराने और परीक्षा के स्तर को समझने में मदद मिलती है. वहीं MTP यानी मॉक टेस्ट पेपर्स बिल्कुल वास्तविक परीक्षा की तरह तैयार किए जाते हैं. इन्हें हल करने से विद्यार्थियों को परीक्षा जैसा माहौल मिलता है और वे निर्धारित 3 घंटे के भीतर पूरा प्रश्नपत्र हल करने का अभ्यास कर पाते हैं. इससे टाइम मैनेजमेंट बेहतर होता है और परीक्षा के दौरान आत्मविश्वास भी बढ़ता है. प्रेशर हैंडल करना सीखें  इसके अलावा, हर साल कई विद्यार्थियों के लिए कई अटेंप्ट के कारण मानसिक दबाव भी बड़ी चुनौती बन जाता है, क्योंकि उन्हें दोबारा पूरे सिलेबस और कॉन्सेप्ट्स को पढ़ना पड़ता है. ऐसे में अगर विद्यार्थी धैर्य बनाए रखते हुए नियमित पढ़ाई करें, तो इस दबाव से बाहर निकलना संभव है. उन्होंने बताया कि सीए की तैयारी के दौरान पांचों मॉड्यूल के महत्वपूर्ण प्रश्नों को अच्छी तरह हल करना और उनका नियमित रिवीजन करना बेहद जरूरी है. इसके साथ टाइम मैनेजमेंट पर विशेष ध्यान देना चाहिए, ताकि परीक्षा के दौरान सवालों को तय समय में हल किया जा सके. ऐसे करें तैयारी, मिलेगी सफलतापीयूष ने कहा कि परीक्षा से कुछ दिन पहले अपने हाथ से लिखे नोट्स को दोबारा पढ़ना और प्रश्नों को हल करना चाहिए. इससे लिखने की प्रैक्टिस बनी रहती है और परीक्षा के समय उत्तर बेहतर तरीके से लिखे जा सकते हैं. साथ ही बैलेंस शीट और प्रैक्टिकल सवालों की लगातार प्रैक्टिस भी जरूरी है. पीयूष राज गुप्ता ने बताया कि अगर विद्यार्थी रोजाना अनुशासित तरीके से 10 से 12 घंटे पढ़ाई करें और कॉन्सेप्ट आधारित तैयारी करें, तो पहले प्रयास में भी सफलता हासिल की जा सकती है. About the Author Raina Shukla बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी से मास कम्यूनिकेशन एंड जर्नलिज़्म में मास्टर्स, गोल्ड मेडलिस्ट. पत्रकारिता का सफर दैनिक जागरण से शुरू हुआ, फिर प्रभात खबर और ABP न्यूज़ से होते हुए News18 Hindi तक पहुंचा. करियर और देश की …और पढ़ें News18 न्यूजलेटर अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में सबमिट करें Location : Bokaro,Jharkhand Source link

झारखंड

गोलगप्पा खाने को लेकर कहासुनी; फंदे से लटकी नवविवाहिता:चतरा में दरवाजा तोड़...

चतरा जिले के प्रतापपुर थाना क्षेत्र के विधायक मोहल्ला में एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। मृतका की पहचान 20 वर्षीय नैयना प्रवीण के रूप में हुई है। उसकी एक महीने पहले ही शादी हुई है। घटना बुधवार की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, नैयना ने अपने कमरे का दरवाजा अंदर से बंद कर लिया और दुपट्टे के सहारे सीलिंग फैन से लटक गई। बताया जा रहा है कि इस घटना के पीछे पति-पत्नी के बीच गोलगप्पे खाने को लेकर हुआ मामूली विवाद है। दरवाजा तोड़कर निकाला गया शव परिजनों और स्थानीय लोगों के मुताबिक, शादी के बाद दंपती का जीवन सामान्य रूप से चल रहा था। किसी बड़े विवाद की जानकारी नहीं थी। बुधवार की शाम दोनों के बीच कहासुनी हुई, जिसके बाद मामला बढ़ गया। पति के घर से बाहर निकलने के बाद नैयना ने यह कदम उठा लिया। काफी देर तक दरवाजा नहीं खुलने पर आसपास के लोगों ने दरवाजा तोड़ा। दरवाजा खुलने पर नैयना फंदे से लटकी मिली। घटना की सूचना मिलते ही प्रतापपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए चतरा सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पति गुलजार को हिरासत में ले लिया। फिलहाल उससे पूछताछ की जा रही है। हजारीबाग ही रहने वाली है मृतका मृतका हजारीबाग जिले के बकसपुरा की रहने वाली थी। उसकी शादी करीब एक माह पहले ही हुई थी। अचानक हुई इस घटना से दोनों परिवारों में कोहराम मच गया है। पुलिस मामले की गंभीरता को देखते हुए हत्या और आत्महत्या दोनों पहलुओं से जांच कर रही है। प्रतापपुर थाना प्रभारी आलोक रंजन चौधरी ने बताया कि मायके पक्ष की ओर से लिखित शिकायत मिलने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। Source link

झारखंड

रामगढ़ में शराब दुकान का शटर तोड़कर चोरी:सीसीटीवी में कैद हुए नकाबपोश,...

रामगढ़ थाना क्षेत्र के बिजूलीया स्थित एक शराब दुकान में चोरी की बड़ी घटना सामने आई है। बीती रात करीब 4 बजे अज्ञात चोरों ने दुकान का शटर तोड़कर वारदात को अंजाम दिया। चोर दुकान से लगभग 1 लाख 80 हजार रुपए नकद और महंगी शराब लेकर फरार हो गए। सुबह स्थानीय लोगों ने दुकान का शटर थोड़ा खुला देखा तो इसकी सूचना तुरंत दुकान मालिक को दी। इसके बाद मालिक और कर्मचारी मौके पर पहुंचे और चोरी की पुष्टि हुई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई और आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। सीसीटीवी में कैद हुए नकाबपोश घटना की सूचना मिलते ही रामगढ़ थाना प्रभारी नवीन प्रकाश पांडे मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। पुलिस ने दुकान में लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगालना शुरू किया है। फुटेज में साफ दिखाई दे रहा है कि नकाबपोश चोरों ने पहले शटर तोड़ा और फिर अंदर घुसकर आराम से चोरी की। जानकारी के अनुसार, चोर करीब एक घंटे तक दुकान के अंदर रहे। इस दौरान नकदी व महंगी शराब समेटते रहे। बताया जा रहा है कि चोर एक चार पहिया वाहन से आए थे, जिससे वे सामान लेकर फरार हो गए। कर्मचारी धर्मेंद्र कुमार के अनुसार, प्रारंभिक जांच में करीब 1.80 लाख रुपए नकद चोरी की पुष्टि हुई है, जबकि शराब के नुकसान का आंकलन अभी बाकी है। शहर के बीच वारदात से बढ़ी चिंता यह घटना शहर के बीचो-बीच, एक बैंक और तीन एटीएम के सामने हुई है, जिससे सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि इतनी संवेदनशील जगह पर चोरी होना पुलिस गश्ती व्यवस्था की पोल खोलता है। घटना के बाद लोगों में भय और आक्रोश दोनों का माहौल है। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच तेजी से की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस ने जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी का भरोसा दिलाया है। Source link

ताज़ा खबर

आम का कलाकंद और गुलकंद लस्सी का स्वाद बना रहा लोगों को...

होमफोटोलाइफ़फूड स्वाद और ठंडक का डबल धमाका! गन्ने का जूस, आम का कलाकंद और लस्सी छाई बाजार में Last Updated:May 28, 2026, 11:38 IST Ajmer Pushkar Food News: भीषण गर्मी के बीच अजमेर और पुष्कर में आम का कलाकंद, गन्ने का ताजा जूस और गुलकंद लस्सी लोगों को स्वाद और ठंडक का अनोखा अनुभव दे रहे हैं. स्थानीय बाजारों और मिठाई की दुकानों पर इन खास व्यंजनों की मांग तेजी से बढ़ रही है. आम के फ्लेवर से तैयार कलाकंद मिठास और ताजगी का स्वाद दे रहा है, वहीं गुलकंद लस्सी और गन्ने का जूस गर्मी से राहत पहुंचाने में लोगों की पहली पसंद बने हुए हैं. पर्यटक और स्थानीय लोग बड़ी संख्या में इन देसी स्वादों का आनंद ले रहे हैं, जिससे अजमेर-पुष्कर की फूड कल्चर को नई पहचान मिल रही है. अजमेर के केसरगंज क्षेत्र में रसीला जूस पार्लर गर्मियों में लोगों की पसंदीदा जगहों में शामिल है. यहां ताजे फलों से तैयार फ्रेश फ्रूट जूस, पपीता शेक और मिक्स फ्रूट शेक का स्वाद लोगों को खूब पसंद आता है. ठंडे शेक, आइसक्रीम ड्रिंक्स और स्पेशल फलाहारी जूस युवाओं के बीच खासे लोकप्रिय हैं. गर्मी से राहत पाने के लिए रोजाना बड़ी संख्या में लोग यहां पहुंचते हैं. अजमेर के डीएवी कॉलेज रोड पर स्थित गन्ने के जूस की यह दुकान गर्मियों में लोगों की पहली पसंद बनी हुई है. यहां खास बात यह है कि पारंपरिक लकड़ी की मशीन से गन्ने का ताजा जूस निकाला जाता है, जिसका स्वाद लोगों को बेहद पसंद आता है. बर्फ और नींबू के साथ परोसा जाने वाला यह ठंडा जूस गर्मी में राहत देता है. सुबह से शाम तक यहां ग्राहकों की अच्छी भीड़ दिखाई देती है. राजस्थान की तपती गर्मियों में अजमेर शहर अपने स्वादिष्ट और ठंडक देने वाले पेय पदार्थों के लिए खास पहचान रखता है. यहां की कई प्रसिद्ध जगहों पर मिलने वाले जूस, लस्सी, सोडा और पारंपरिक मिठाइयां लोगों को गर्मी से राहत देने के साथ स्वाद का अनोखा अनुभव भी देती हैं. खासतौर पर गर्मियों के मौसम में स्थानीय लोग और बाहर से आने वाले पर्यटक इन ठंडी चीजों का खूब आनंद लेते हैं. Add News18 as Preferred Source on Google अजमेर के अजयनगर क्षेत्र में स्थित सोनू जूस सेंटर युवाओं का पसंदीदा स्पॉट बना हुआ है. यहां अलग-अलग फ्लेवर के ड्रिंक्स खास तरीके से तैयार किए जाते हैं. नींबू, पुदीना, सोडा और बर्फ को मैश कर बनाए गए अलग-अलग ड्रिंक्स लोगों को गर्मियों में खूब राहत देता है. शाम के समय यहां युवाओं की अच्छी भीड़ देखने को मिलती है. पुष्कर का लक्ष्मी मिष्ठान भंडार अपने स्वादिष्ट मालपुओं के साथ-साथ खास गुलकंद लस्सी के लिए भी बेहद प्रसिद्ध है. यहां ताजे पुष्कर के गुलाबों से तैयार गुलकंद डालकर पारंपरिक तरीके से लस्सी बनाई जाती है, जिसका स्वाद लोगों को खूब पसंद आता है. गर्मियों में यह ठंडी और स्वाद से भरपूर लस्सी पर्यटकों और श्रद्धालुओं को ताजगी और राहत देती है. अजमेर के फव्वारा सर्किल चौराहे पर स्थित जोधा स्वीट्स गर्मियों में अपने खास आम के कलाकंद के लिए प्रसिद्ध है. यहां ताजे आम और मावे से तैयार किया जाने वाला यह स्वादिष्ट कलाकंद लोगों को बेहद पसंद आता है. मिठाई प्रेमियों के लिए यह खास आकर्षण बना रहता है. ठंडा और मीठा स्वाद गर्मी में राहत देने के साथ पारंपरिक मिठास का अनोखा अनुभव भी कराता है. न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। Source link

झारखंड

रांची में शादी समारोह से पकड़ा गया उग्रवादी संगठन PLFI चीफ अमृत...

Last Updated:May 28, 2026, 11:31 IST पिछले साल गुमला जिले के कामडारा इलाके में पीएलएफआई सुप्रीमो मार्टिन केरकेट्टा के मारे जाने के बाद अमृत होरो संगठन का नया प्रमुख बना था. इसके बाद से वह संगठन की गतिविधियों को संचालित कर रहा था. पुलिस को लंबे समय से उसकी तलाश थी. पकड़ा गया उग्रवादी संगठन का सरगना रांची: झारखंड पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन पीएलएफआई के प्रमुख अमृत होरो उर्फ मेचो को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने उसे रांची जिले के लापुंग थाना क्षेत्र स्थित जमाकेल गांव से पकड़ा. बताया जा रहा है कि अमृत होरो एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए गांव पहुंचा था. इसी दौरान पुलिस को उसकी मौजूदगी की गुप्त सूचना मिली, जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया. एक लाख रुपये का इनाम घोषितअमृत होरो लंबे समय से पुलिस के लिए सिरदर्द बना हुआ था. झारखंड पुलिस ने उस पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित कर रखा था. उसके खिलाफ रांची, खूंटी और गुमला जिले के कई थानों में दर्जनों मामले दर्ज हैं. पुलिस के अनुसार, वह कई आपराधिक और उग्रवादी गतिविधियों में शामिल रहा है. अमृत होरो संगठन का नया प्रमुखजानकारी के मुताबिक, पिछले साल गुमला जिले के कामडारा इलाके में पीएलएफआई सुप्रीमो मार्टिन केरकेट्टा के मारे जाने के बाद अमृत होरो संगठन का नया प्रमुख बना था. इसके बाद से वह संगठन की गतिविधियों को संचालित कर रहा था. पुलिस को लंबे समय से उसकी तलाश थी. गोलीबारी की घटनाओं में भी शामिल थाहाल के दिनों में खूंटी और रांची में हुई आगजनी और गोलीबारी की घटनाओं में भी अमृत होरो का नाम सामने आया था. पुलिस को शक है कि इन घटनाओं के पीछे उसी का हाथ था. उसकी गिरफ्तारी को पुलिस बड़ी कामयाबी मान रही है. अमृत होरो से पूछताछ जारीफिलहाल पुलिस अमृत होरो से पूछताछ कर रही है. अधिकारियों का कहना है कि पूछताछ में संगठन से जुड़े कई अहम खुलासे हो सकते हैं. पुलिस यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि उसके साथ और कौन-कौन लोग जुड़े हुए हैं. About the Author Amita kishor न्यूज़18इंडिया में कार्यरत हैं. आजतक से रिपोर्टर के तौर पर करियर की शुरुआत फिर सहारा समय, ज़ी मीडिया, न्यूज नेशन और टाइम्स इंटरनेट होते हुए नेटवर्क 18 से जुड़ी. टीवी और डिजिटल न्यूज़ दोनों विधाओं में काम करने क…और पढ़ें News18 न्यूजलेटर अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में सबमिट करें Location : Ranchi,Jharkhand Source link

झारखंड

पाकुड़ में एक ही रात पांच दुकानों में चोरी:थाना के सामने से...

पाकुड़ नगर थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह चोरी की बड़ी घटना सामने आई है, जहां एक ही रात में पांच दुकानों को निशाना बनाया गया। हैरानी की बात यह है कि ये सभी दुकानें थाना से महज कुछ दूरी पर स्थित हैं। घटना के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है। पुलिस व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं। जानकारी के अनुसार, नगर थाना के पास स्थित दैनिक हाट और रथ मेला मैदान के समीप दो बर्तन की दुकानें, दो परचून की दुकानें और एक होटल में चोरों ने सेंधमारी की। बुधवार देर रात अज्ञात चोरों ने वारदात को अंजाम दिया और गुरुवार सुबह जब दुकानदार अपनी दुकान खोलने पहुंचे तब चोरी का खुलासा हुआ। बर्तन दुकान से हजारों की चोरी, होटल भी बना निशाना रथ मेला मैदान के अंदर स्थित बर्तन दुकानदार शैलेंद्र साव की दुकान से करीब 30 से 40 हजार रुपए मूल्य के बर्तन चोरी हो गए। वहीं, शत्रुघ्न साव की दुकान में चोरी का प्रयास किया गया, लेकिन चोर सफल नहीं हो सके। दुकानदारों ने बताया कि रथ मेला मैदान के सामने रात में असामाजिक तत्वों का जमावड़ा लगता है, जहां नशाखोरी होती है। उन्होंने आशंका जताई कि इसी समूह के लोगों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया होगा। इसके अलावा, सामने स्थित शंकर होटल में भी चोरों ने हाथ साफ किया और वहां से करीब 8 हजार रुपए नकद व कुछ बर्तन चोरी कर लिए। हाटपड़ा दैनिक हाट में गोपाल शाह सहित एक अन्य परचून दुकान का ताला तोड़कर चोरी का प्रयास किया गया, हालांकि नुकसान का पूरा आंकलन नहीं हो सका है। लगातार घटनाओं से लोगों में डर नगर थाना क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से स्थानीय लोग दहशत में हैं। एक ही रात में पांच दुकानों में चोरी की वारदात ने सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोल दी है। घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए और आक्रोश जताया। लोगों ने पुलिस प्रशासन से जल्द कार्रवाई की मांग की है। नगर थाना प्रभारी अनिल कुमार गुप्ता ने बताया कि पुलिस चोरी की घटनाओं को रोकने के लिए लगातार प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि रात्रि गश्ती बढ़ा दी गई है और हाल के दिनों में कई चोरों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। Source link

झारखंड

जनगणना को लेकर धालभूमगढ़ में बैठक, घर-घर सर्वे की प्रगति पर जोर

भास्कर न्यूज | धालभूमगढ़ भारत की जनगणना-2027 के प्रथम चरण के तहत मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना कार्य को लेकर धालभूमगढ़ प्रखंड कार्यालय में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में अब तक हुए कार्यों की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की गई। चार्ज पदाधिकारी-सह-प्रखंड विकास पदाधिकारी बबली कुमारी ने बैठक की अध्यक्षता करते हुए सभी सुपरवाइजरों से क्षेत्रवार कार्य की जानकारी ली। बैठक के दौरान बीडीओ ने नजरी नक्शा तैयार करने की स्थिति तथा एचएलओ एप के माध्यम से चल रहे घर-घर सर्वे कार्य की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने सुपरवाइजरों को निर्देश दिया कि सर्वे कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती जाए और निर्धारित समय सीमा के भीतर कार्य पूरा किया जाए। समीक्षा बैठक में पर्यवेक्षक पियूष कुमार मंडल, मनोज कुमार साव, चिन्मय कुमार बेरा, त्रिबिद दास, रंजन सिंहदेव, राजीव मांझी, अमित पाल, महेंद्र हांसदा, नीरद बरण पात्र, राजकिशोर राणा, नंदकिशोर महतो, सुमन पाल, कार्तिक चंद्र गोप, रामप्रसाद मुर्मू, सीताराम मार्डी और विवेक राज उपस्थित थे। इसके अलावा फील्ड ट्रेनर आकाश कुमार एवं देवाशीष दे भी बैठक में मौजूद रहे। Source link

ताज़ा खबर

गले मिले, पैर छुए… सिद्दारमैया को डीके शिवकुमार की ‘विदाई’, दूर हो...

होमवीडियोदेश गले मिले, पैर छुए… सिद्दारमैया को डीके शिवकुमार की ‘विदाई’, दूर हो गई खटास! X गले मिले, पैर छुए… सिद्दारमैया को डीके शिवकुमार की ‘विदाई’, दूर हो गई खटास!   CM Siddaramaiah Resignation: कर्नाटक की सियासत में आज एक ऐसी तस्वीर सामने आई जिसने पूरे राजनीतिक माहौल को गर्म कर दिया. मुख्यमंत्री सिद्दारमैया और डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार की मुलाकात सिर्फ एक राजनीतिक बैठक नहीं रही, बल्कि उस पल ने सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरीं जब डीके शिवकुमार ने सिद्दारमैया के पैर छुए. राजनीति में ऐसे दृश्य बहुत कम देखने को मिलते हैं और जब आते हैं तो उसके कई सियासी मायने निकाले जाते हैं. कोई इसे सम्मान बता रहा है, तो कोई इसे सत्ता परिवर्तन से पहले ‘एकजुटता का बड़ा संदेश’ मान रहा है. दरअसल, लंबे समय से कर्नाटक में ढाई-ढाई साल के फॉर्मूले को लेकर चर्चा चल रही थी और अब ये लगभग तय माना जा रहा है कि सिद्दारमैया मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे सकते हैं. ऐसे में इस्तीफे से पहले डीके शिवकुमार का पैर छूना और फिर दोनों नेताओं का गले मिलना कांग्रेस के लिए एक बेहद अहम राजनीतिक तस्वीर बन गई. पार्टी शायद ये दिखाना चाहती है कि नेतृत्व में बदलाव अगर होता भी है तो वह बिना किसी टकराव और पूरी सहमति के साथ होगा. आज हुई ब्रेकफास्ट मीटिंग भी इसलिए खास मानी जा रही है क्योंकि इसमें आगे की रणनीति और सत्ता परिवर्तन की प्रक्रिया पर चर्चा हुई. न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। Source link

Scroll to Top