भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

Author name: scsmdos@gmail.com

झारखंड

झारखंड कैबिनेट की बैठक में 39 प्रस्तावों को दी:सभी जिलों में खुलेंगे...

झारखंड कैबिनेट की बैठक में 39 प्रस्तावों को दी गई मंजूरी; आयुष्मान आरोग्य मंदिर में संचालित होंगे ये 745 दवाखाने झारखंड सरकार ने राज्य की करीब चार करोड़ की आबादी को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए एक बड़ा फैसला लिया है। स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग राज्य के सभी 24 जिलों में 745 ‘अबुआ दवाखाने’ खोलेगा। ये दवाखाने आयुष्मान आरोग्य मंदिर (आयुष) में संचालित होंगे। यह पहली बार होगा, जब एकीकृत मॉडल लागू करते हुए एलोपैथी, आयुर्वेदिक, होम्योपैथी, यूनानी और सिद्धा पद्धति की दवाइयां एक ही जगह मिलेंगी। मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में बुधवार को हुई कैबिनेट की बैठक में इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई। अपर मुख्य सचिव वंदना दादेल ने बताया कि कैबिनेट की बैठक में कुल 39 प्रस्तावों को स्वीकृति दी गई है। राज्य में अभी एलोपैथी और आयुष दवाओं के लिए अलग-अलग केंद्र हैं। सरकार का मानना है कि मरीजों को कई बार इलाज की सही पद्धति चुनने में समस्या आती है और दवाओं की उपलब्धता में भी परेशानी होती है। यह नया मॉडल मरीजों को एक ही केंद्र पर सभी विकल्प उपलब्ध कराएगा। इससे शहरी क्षेत्रों के साथ-साथ ग्रामीण इलाकों में भी इलाज की प्रक्रिया सरल होगी। विभाग द्वारा ऐसी व्यवस्था बनाई जाएगी कि किसी भी स्तर पर दवाओं की उपलब्धता में कोई समस्या न रहे। वह सबकुछ जो आपके लिए जानना जरूरी है… मॉडल फार्मेसी आउटलेट की तरह विकसित होंगे ये दवाखाने ये दवाखाने मॉडल फार्मेसी आउटलेट की तरह विकसित किए जाएंगे। अबुआ दवाखाने को एकीकृत औषधि केंद्र के रूप में विकसित करने के लिए एक सुदृढ़ संरचनात्मक और संचालन प्रणाली तैयार की जाएगी। हर केंद्र का डिजाइन प्रोटोटाइप राज्य स्तर पर निर्धारित मॉडल फार्मेसी आउटलेट की तरह होगा, जो सभी जिलों में समान रूप से लागू किया जाएगा। इस मॉडल में ग्राहक सेवा काउंटर और श्रेणी के अनुसार औषधियों को रखने के लिए अलग-अलग रैक होंगे। जिला व प्रखंड स्तर पर बनेगी निगरानी समिति, जरूरत के आधार पर तैयार होगी दवाओं की सूची जिला स्तर: जिला स्तर पर उपायुक्त (डीसी) की अध्यक्षता में एक उच्चस्तरीय समिति बनेगी। इसमें सिविल सर्जन सदस्य और जिला आयुष चिकित्सा पदाधिकारी सदस्य सचिव होंगे। यह समिति स्थानीय जरूरतों के आधार पर दवाओं की सूची तैयार करेगी। प्रखंड स्तर: प्रखंड स्तर पर बीडीओ की अध्यक्षता में समिति बनाई जाएगी, जिसमें चिकित्सा पदाधिकारी और सीएचओ (CHO) सदस्य होंगे। ये समितियां दवाखानों के नियमित निरीक्षण, प्रबंधन और रिपोर्टिंग का काम करेंगी। इस योजना की सफलता का मुख्य आधार प्रभावी और सतत औषधि आपूर्ति प्रणाली होगी। आधारभूत संरचना के लिए मिलेंगे 5 लाख, रखरखाव के लिए हर महीने 1 लाख रुपए इस योजना की एकमुश्त (शुरुआती) लागत 37.35 करोड़ रुपए अनुमानित है, जबकि प्रतिवर्ष 7.45 करोड़ रुपए का अतिरिक्त खर्च आएगा। संचालन, इंटरनेट, रजिस्टर और अन्य खर्चों के लिए हर दवाखाने को एक लाख रुपए प्रतिमाह दिए जाएंगे। वहीं, आधारभूत संरचना (इन्फ्रास्ट्रक्चर) को तैयार करने के लिए पांच लाख रुपए मिलेंगे। सभी दवाखानों के संचालन के लिए अलग से एक बैंक खाता खोला जाएगा। वहीं, आयुष्मान आरोग्य मंदिर में कार्यरत योग प्रशिक्षकों को इन दवाखानों के संचालन की जिम्मेदारी दी जाएगी, जिसके बदले उन्हें हर महीने 3,000 रुपए प्रोत्साहन राशि मिलेगी। ग्रामीण इलाकों में दवाओं की उपलब्धता बड़ी चुनौती, इस पहल से सुधरेगी व्यवस्था राज्य में वर्तमान में 3,958 स्वास्थ्य उपकेंद्र, 3,973 आयुष्मान आरोग्य मंदिर, 330 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, 188 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और 24 सदर अस्पताल हैं। इसके बावजूद 76% आबादी वाले ग्रामीण क्षेत्रों में एलोपैथी और आयुष दवाओं की पर्याप्त उपलब्धता एक बड़ी चुनौती रही है। चूंकि अधिकांश ग्रामीण जनसंख्या अनुसूचित जनजाति समुदाय की है, जिनमें आयुष पद्धतियों की गहरी जड़ें हैं, इसलिए अबुआ दवाखाना मॉडल से ग्रामीण क्षेत्रों की स्वास्थ्य व्यवस्था में बड़ा सुधार आएगा। दो अन्य बड़े फैसले भी… राज्यकर्मियों और पेंशनरों का महंगाई भत्ता 2% बढ़ा: सातवां वेतनमान पा रहे राज्यकर्मियों और पेंशनरों का महंगाई भत्ता (डीए) 2% बढ़ा दिया गया है। अभी इन्हें 58% डीए मिल रहा था, जो 1 जनवरी 2026 के प्रभाव से बढ़कर 60% हो जाएगा। इसके साथ ही पांचवां और छठा वेतनमान पा रहे सरकारी कर्मियों और पेंशनरों के डीए में भी वृद्धि की गई है। छठे वेतनमान वाले कर्मियों का डीए 257% से बढ़ाकर 262% किया गया है, जबकि पांचवां वेतनमान वाले कर्मियों और पेंशनरों के महंगाई भत्ते को 474% से बढ़ाकर 483% किया गया है। वृद्ध व बीमार कलाकारों को अब 4,000 रुपए पेंशन: वृद्ध, गंभीर रूप से बीमार और स्थायी रूप से दिव्यांग कलाकारों की मदद के लिए उनकी पेंशन योजना में संशोधन किया गया है। अब ऐसे कलाकारों को हर महीने 4,000 रुपए की आर्थिक सहायता दी जाएगी। इस योजना के लिए सामान्य आयु सीमा 60 वर्ष तय की गई है, लेकिन गंभीर रूप से बीमार या स्थायी रूप से दिव्यांग कलाकारों के लिए उम्र का यह बंधन हटा दिया गया है। इस योजना का लाभ केवल उन कलाकारों को मिलेगा, जिनकी मासिक आय 8,000 रुपए से कम है। Source link

ताज़ा खबर

IDM Alert | IMD Sandstrom Alert | Monsoon Alert | 80 KMPH...

होमफोटोदेश 80 KMPH की रफ्तार से तूफान, 19 राज्यों में भारी बारिश, IMD का वेदर अलर्ट Last Updated:May 27, 2026, 23:57 IST IMD Weather Prediction: देश के कई हिस्सों में मौसम का मिजाज अचानक भयंकर रूप लेने वाला है. मौसम विभाग (आईएमडी) ने 28 मई के लिए मौसम का ताजा बुलेटिन जारी कर दिया है. एक तरफ जहां उत्तर प्रदेश, राजस्थान और मध्य प्रदेश के लोग भीषण लू की भट्टी में झुलस रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ उत्तर भारत में एक नया पश्चिमी विक्षोभ तबाही मचाने आ रहा है. मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और पश्चिमी यूपी में 60 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तूफानी हवाएं चलेंगी, जो छप्पर तक उड़ा सकती हैं. वहीं पूर्वोत्तर और पूर्वी राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट है. पिछले 24 घंटों में जहां एक तरफ लू के थपेड़ों ने लोगों का घर से निकलना मुहाल कर दिया, वहीं अब एक नए सिस्टम से मौसम बदलने वाला है. मौसम विभाग (आईएमडी) की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, 28 मई 2026 से उत्तर-पश्चिम भारत में एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है. इसके प्रभाव से लू का सिलसिला थमेगा, बल्कि धूल भरी आंधी और तूफानी हवाएं भी आ सकती हैं. हवाओं की गति इतनी तेज होगी कि कमजोर पेड़ और छप्पर उखड़ने का भारी खतरा है. राजधानी दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ के लिए 28 मई का दिन बेहद उथल-पुथल भरा रहने वाला है. आईएमडी के स्पष्ट आंकड़ों के अनुसार, इन राज्यों में 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार वाली तूफानी हवाएं चलेंगी, जिनके झोंके 80 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकते हैं. यह आंधी इतनी तेज होगी कि कच्चे मकानों और होर्डिंग्स को नुकसान पहुंचा सकती है. इसके साथ ही इन इलाकों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश की भी संभावना है, जो भीषण गर्मी से फौरी राहत मिलेगी. रेगिस्तानी राज्य राजस्थान के उत्तरी और पश्चिमी हिस्सों में जानलेवा सीवियर हीटवेव की स्थिति बनी रहेगी. हालांकि, नए पश्चिमी विक्षोभ के कारण उत्तरी राजस्थान के कुछ हिस्सों में 28 मई को हल्की बारिश, गरज-चमक और धूलभरी आंधी की गतिविधियां देखने को मिलेंगी. इससे दिन के अधिकतम तापमान में थोड़ी सी गिरावट आ सकती है, लेकिन उमस और सूखी गर्मी का कहर जारी रहेगा. Add News18 as Preferred Source on Google उत्तर प्रदेश के मौसम में फिलहाल सबसे ज्यादा विरोधाभास देखने को मिलेगा. पश्चिमी यूपी में 28 मई को भीषण लू का रेड अलर्ट जारी है, लेकिन दोपहर बाद यहां 60-80 KMPH की रफ्तार से ‘थंडरस्क्वाल’ और धूलभरी आंधी चलने का भी अनुमान है. वहीं, पूर्वी उत्तर प्रदेश में लू का प्रभाव लगातार बना रहेगा. दिन में आसमान से बरसती आग और शाम को तूफानी हवाओं का यह ‘डबल अटैक’ यूपी के लोगों की अग्निपरीक्षा लेगा. मध्य भारत की बात करें तो मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों और विदर्भ में लू से कोई खास राहत मिलने की उम्मीद नहीं है. इन राज्यों में आसमान साफ रहेगा और तीखी धूप लोगों को बेहाल करेगी. हालांकि, मौसम विभाग का कहना है कि रात के समय यहां का मौसम थोड़ा शुष्क रहेगा, लेकिन दिन में गर्म हवाओं के थपेड़े लोगों को घरों में कैद रहने पर मजबूर कर देंगे.<br />मध्य भारत की बात करें तो मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों और विदर्भ में लू से कोई खास राहत मिलने की उम्मीद नहीं है. इन राज्यों में आसमान साफ रहेगा और तीखी धूप लोगों को बेहाल करेगी. हालांकि, मौसम विभाग का कहना है कि रात के समय यहां का मौसम थोड़ा शुष्क रहेगा, लेकिन दिन में गर्म हवाओं के थपेड़े लोगों को घरों में कैद रहने पर मजबूर कर देंगे. पूर्वी भारत के लिए 28 मई का मौसम राहत की फुहारें लेकर आ रहा है. उत्तर-पूर्व बिहार, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी वर्षा का अलर्ट जारी किया गया है. इसके अलावा गंगीय पश्चिम बंगाल और ओडिशा में भी तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की प्रबल संभावना है.<br />पूर्वी भारत के लिए 28 मई का मौसम राहत की फुहारें लेकर आ रहा है. उत्तर-पूर्व बिहार, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी वर्षा का अलर्ट जारी किया गया है. इसके अलावा गंगीय पश्चिम बंगाल और ओडिशा में भी तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की प्रबल संभावना है. पूर्वोत्तर भारत में मौसम पूरी तरह से मेहरबान है. पश्चिम असम, मेघालय और आसपास के इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ छिटपुट भारी बारिश हो सकती है. नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली तेज हवाओं के साथ बारिश दर्ज की जाएगी. दक्षिण भारत में मॉनसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां पूरी तरह अनुकूल हैं. 28 मई को केरल, लक्षद्वीप, आंतरिक तमिलनाडु और कर्नाटक में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है. हालांकि, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश के कुछ हिस्सों में अभी भी लू (Heatwave) का प्रभाव देखने को मिलेगा, जिससे वहां के निवासियों को गर्मी का सामना करना पड़ेगा. पहाड़ी राज्यों में मौसम का मिजाज खुशनुमा बना हुआ है. जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ छिटपुट बारिश संभव है. रात के समय ऊंचाई वाले इलाकों में ठंडी हवाएं चलेंगी. पर्यटकों के लिए यह मौसम अनुकूल है, लेकिन अचानक होने वाली बारिश को लेकर सावधानी बरतने की सलाह दी गई है. न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। Source link

झारखंड

44°C पारा, 50KM की रफ्तार से हवाएं! झारखंड में मौसम की दोहरी...

रांची: झारखंड में आज मौसम का मिजाज पूरी तरह बदला हुआ नजर आ रहा है. एक ओर राज्य के उत्तर-पश्चिमी जिलों में भीषण गर्मी और हीटवेव लोगों को परेशान करेगी. पलामू चतरा में हीटवेव का अलर्ट जारी किया गया है. वहीं दूसरी ओर दक्षिणी और उत्तर-पूर्वी जिलों में आंधी, बारिश और वज्रपात की संभावना बनी हुई है. रांची मौसम विभाग के अनुसार आज से झारखंड के कई जिलों के तापमान में गिरावट शुरू हो सकती है, जिससे कुछ जिलों में गर्मी से राहत मिल सकती है. इसके अलावा रांची, गुमला का तापमान काफी ठंडा रहने वाला है. IMD के अनुसार झारखंड के कई जिलों में आंधी-तूफान, वज्रपात और तेज हवाएं 40-60 किमी/घंटा की रफ्तार से चल सकती हैं. झारखंड के इन जिलों में हीटवेव का अलर्ट आज पलामू प्रमंडल के जिलों में सबसे ज्यादा गर्मी रहने की संभावना है. जहां डालटनगंज (पलामू) राज्य का सबसे गर्म इलाका रह सकता है. यहां का अधिकतम तापमान 43 से 44 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है. वहीं, गढ़वा, चतरा और लातेहार में भी भीषण गर्म हवाएं चलने की आशंका है. रांची मौसम विभाग ने इन जिलों के लिए हीटवेव अलर्ट जारी किया है. वहीं, दोपहर के समय लू चल सकती है और बाहर निकलने पर लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है. झारखंड में आईएमडी का अलर्ट झारखंड के इन जिलों में आंधी-तूफान और बारिश का अलर्ट रांची मौसम विभाग के अनुसार आज रांची, खूंटी, गुमला, लोहरदगा, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, बोकारो और रामगढ़ में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. इन जिलों में बादल गरजने और तेज हवाएं चलने की संभावना भी बनी हुई है. जहां बारिश की वजह से लोगों को उमस और गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है. इसके अलावा धनबाद, गिरिडीह, कोडरमा, हजारीबाग और बोकारो जिलों में तेज आंधी और तूफान की संभावना जताई गई है. इन जिलों में 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. कई जगह पेड़ गिरने और बिजली बाधित होने की आशंका भी बनी हुई है. रांची मौसम विभाग ने लोगों को खुले स्थानों और पेड़ों के नीचे खड़े नहीं होने की सलाह दी है. जानें झारखंड के इन जिलों का कैसा रहेगा मौसम झारखंड में यहां भीषण गर्मी और हीटवेव का अलर्ट आज झारखंड में सबसे गर्म जिला पलामू, गढ़वा और चतरा हैं. इन जिलों का अधिकतम तापमान 41-43°C तक रह सकता है. इसके अलावा यहां हीटवेव का अलर्ट जारी किया गया है. वहीं, सबसे कम रांची, खूंटी, गुमला, रामगढ़ और सिमडेगा का रहने वाला है. यहां का अधिकतम तापमान 37-39°C और न्यूनतम 24-26°C के आसपास रहने वाला है. इसके अलावा गढ़वा, पलामू और चतरा लू चलने की संभावना है. जानें बीते दिन कहां थी सबसे ज्यादा गर्मी बीते दिन झारखंड के मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिला. जहां राजधानी रांची, जमशेदपुर, बोकारो, धनबाद समेत कई जिलों में हल्के से मध्यम बारिश दर्ज की गई. वहीं, कुछ जिलों में तेज हवा और गरज-चमक के साथ बारिश हुई, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली. वहीं, पलामू जिला सबसे ज्यादा गर्म रहा है. यहां डाल्टनगंज का तापमान 44 डिग्री तक दर्ज किया गया . जो कि झारखंड में सबसे अधिक तापमान माना गया. Source link

झारखंड

गवर्नमेंट टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज में जागरूकता कार्यक्रम

गवर्नमेंट टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज, रांची में श्रम एवं रोजगार मंत्रालय और रोजगार महानिदेशालय की योजनाओं तथा करियर मार्गदर्शन पर विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सत्र 2025-27 के प्रशिक्षु शिक्षकों ने रोजगार, कौशल विकास और प्रतियोगी परीक्षाओं से जुड़ी जानकारी ली। प्रभारी प्राचार्य डॉ. रमण कुमार झा ने कहा कि संस्थान का लक्ष्य प्रशिक्षुओं को योग्य, कुशल और उत्तरदायी शिक्षक बनाना है तथा उनके भविष्य को देखते हुए सरकारी योजनाओं की जानकारी नियमित रूप से उपलब्ध कराई जाती है। कार्यक्रम के दौरान अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति वर्ग के प्रशिक्षुओं ने आवेदन प्रपत्र भरे और प्रशिक्षण व रोजगार अवसरों पर परामर्श प्राप्त किया। Source link

शिक्षा

Commonwealth Games 2030: Yogasan to be Included

Hindi News Career Commonwealth Games 2030: Yogasan To Be Included | Randhir Singh Dies 9 मिनट पहले कॉपी लिंक 1. भारत में दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा बैटरी एनर्जी स्टोरेज सिस्टम शुरू 26 मई को भारत में देश का पहला ग्रीन एनर्जी ट्रांजिशन बैटरी एनर्जी स्टोरेज सिस्टम (BESS) शुरू किया। इस बैटरी एनर्जी स्टोरेज सिस्टम की कुल कैपिसिटी 3.37 गीगावाट/घंटे है। ये रिन्यूएबल एनर्जी कंपनी अडाणी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड ने गुजरात में कच्छ सीमा पर खवड़ा में शुरू की है। BESS सिस्टम के बाद बैटरियों में सौर या पवन ऊर्जा से बनी बिजली को स्टोर की जरूरत पड़ने पर किसी भी शहर को सप्लाई दी जा सकती है। ये BESS सिस्टम 10 महीने में शुरू किया गया है। इस सिस्टम से पूरे एक शहर जैसे गोवा, इंदौर,चंडीगढ़ में बिजली दी जा सकती है। BESS सिस्टम स्टोरेज 1.2 करोड़ एलईडी बल्ब 10 घंटे तक लगातार जलाकर रख सकता है। भारत इतने बड़े रिन्यूएबल एनर्जी स्टोरेज में चीन के बाद दुनिया का दूसरा देश होगा। चीन ने इनर मंगोलिया और शिनजियांग प्रांतों में दुनिया के सबसे बड़े बैटरी प्रोजेक्ट्स लगाए हैं। चीन के छगन हाडा प्रोजेक्ट की क्षमता 4 हजार मेगा वॉट घंटा है। ये बैटरियां माइनस 35 डिग्री सेल्सियस में भी बिना रुके काम करती हैं। बैटरी एनर्जी स्टोरेज सिस्टम (BESS); BESS ऐसी टेक्नोलॉजी है, जिसमें बिजली को रिचार्जेबल बैटरियों में स्टोरेज किया जाता है, ताकि जरूरत पड़ने पर उसका उपयोग किया जा सके। यूटिलिटी लेवल की BESS परियोजनाओं में मुख्य रूप से लिथियम-आयन बैटरियों, पावर कन्वर्जन सिस्टम और ऊर्जा प्रबंधन तकनीकों का उपयोग किया जाता है। चीन को छोड़कर पूरी दुनिया में एक ही जगह पर बना ये सबसे बड़ा बैटरी स्टोरेज प्रोजेक्ट है। 2. सरकार कोल इंडिया में अपनी 2% हिस्सेदारी बेचेगी 27 मई को केंद्र सरकार ऑफर फॉर सेल (OFS) के जरिए कोल इंडिया में अपनी 2% तक हिस्सेदारी बेचेगी। OFS के जरिए ये हिस्सेदारी 412 रुपए प्रति शेयर के न्यूनतम मूल्य पर बेची जाएगी। कोल इंडिया 2% हिस्सेदारी यानी लगभग 12.32 करोड़ शेयर 412 रुपए प्रति शेयर के भाव पर बेचने से लगभग 5,000 करोड़ रुपए सरकार को मिलेंगे। OFS में ‘ग्रीन शू’ ऑप्शन भी रखा गया है, पहले सरकार 1% शेयर बेचेगी, फिर और 1% शेयर की बिक्री की जाएगी। कोल इंडिया में इंवेस्टर्स 27 मई से बोली लगाना शुरू कर चुके हैं, नॉन रिटेल इंवेस्टर्स के लिए ये 29 मई को खुलेगी। सरकार का ऑफर फॉर सेल के जरिए कोल इंडिया के शेयर बेचने का उद्देश्य शेयर से आने वाले फंड से विनिवेश के लक्ष्य पूरे करना है। सरकार हर साल अपने बजट में विनिवेश के जरिए कमाई का एक लक्ष्य तय करती है। भारत सरकार के पास कोल इंडिया लिमिटेड (CIL) में 63.13% हिस्सेदारी है। कोल इंडिया लिमिटेड (Coal India Lt.) भारत सरकार के कोयला मंत्रालय के पूर्ण स्वामित्व वाली एक प्रमुख ‘महारत्न’ क्षेत्र कंपनी है, जिसका हेडक्वाटर कोलकाता, पश्चिम बंगाल है। ये दुनिया की सबसे बड़ी सरकारी स्वामित्व वाली कोयला उत्पादक कंपनी है और भारत के कुल कोयला उत्पादन में इसका लगभग 82% योगदान है। निधन 3. शूटर रणधीर सिंह का निधन 27 मई को भारत को एशियाई खेलों में शूटिंग में पहला गोल्ड दिलाने वाले रणधीर सिंह का निधन हो गया। वे 79 साल के थे। रणधीर 1968 से 1984 तक पांच बार के ओलंपियन रहे। 1978 में रणधीर ने एशियाई खेलों में ट्रैप शूटिंग में गोल्ड मेडल जीता था। 1979 में रणधीर को शूटिंग में एक्सिलेंस के लिए अर्जुन अवॉर्ड दिया गया था। रणधीर 1987 से 2012 तक भारतीय ओलिंपिक संघ (IOA) के जनरल सेक्रेटरी रहे। रणधीर 1991 से 2015 तक ओलिंपिक काउंसिल ऑफ एशिया (OCA) के अध्यक्ष रहे। 2004 में रणधीर को उनकी सेवाओं के लिए पद्म श्री से सम्मानित किया गया। रणधीर 2024 में ओलंपिक काउंसिल ऑफ एशिया के प्रेसिडेंट बनने वाले पहले भारतीय बने। रणधीर 2001 से 2014 तक इंटरनेशनल ओलिंपिक कमेटी के मेंबर रहे। 4. एक्टर रमाकांत दायमा का निधन 26 मई को टीवी और फिल्म एक्टर रमाकांत दायमा का निधन हो गया। वे 69 साल के थे। रमाकांत ने साल 2006 में संजय दत्त स्टारर फिल्म तथास्तु से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। बतौर एक्टर रमाकांत दायमा को सबसे ज्यादा लोकप्रियता प्रतीक गांधी स्टारर वेब सीरीज स्कैम 1992 से मिली थी। फिल्मों और टीवी में रहा लंबा सफर रमाकांत दायमा ने अपने करियर में कई यादगार किरदार निभाए। इसके अलावा वे अक्षय कुमार की फिल्म ‘राम सेतु’, सिद्धार्थ मल्होत्रा की ‘ब्रदर्स’ में भी नजर आए थे। रमाकांत दायमा ने शाहरुख खान अभिनीत सुपरहिट फिल्म ‘चक दे इंडिया’ में काम किया था। स्पोर्ट्स 5. कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 में ‘योगासन’ को शामिल किया जाएगा 27 मई को केंद्रीय खेल मंत्रालय के मुताबिक कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 में ‘योगासन’ को शामिल किया जाएगा। केंद्रीय मंत्री मनसुख मंडाविया ने वर्ल्ड योगासन चैम्पियनशिप 2026 के शुभारंभ के दौरान अहमदाबाद में योगासन को शामिल करने की बात कही है। ये चैंपियनशिप कई सारी कैटेगरी में खेली जाएंगी, जिसमें ट्रेडिशनल योग, आर्टिस्टिक (कलात्मक) योग, परफॉर्मेंस योगा और टीम कॉम्पिटिशन शामिल हैं। इसके साथ ही भारत कुछ और स्वदेशी खेलों कबडडी, खो खो, मलखंब को भी कॉमनवेल्थ में शामिल करने पर भी विचार कर रहा है। इसके साथ ही पहली वर्ल्ड योगासन चैंपियनशिप 4 से 8 जून तक अहमदाबाद में आयोजित की जाएगी, जिसमें 75 से ज्यादा देशों और 500 से ज्यादा एथलीट हिस्सा लेंगे। जिसमें एथलीट इंटरनेशनल लेवल पर नियमों के साथ जूनियर, युवा और स्पेशल कैटेगरी में हिस्सा लेंगे। भारत कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 की मेजबानी करेगा। 6. एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप में दो भारतीयों ने गोल्ड जीते 26 मई को वियतनाम में चल रही एशियाई अंडर-23 कुश्ती चैंपियनशिप में दो फ्रीस्टाइल रेसलर कुमार, मोहित और चंद्रमोहन ने गोल्ड मेडल जीते। भारत ने कई सारी अलग-अलग कैटेगरी में मेडल जीतकर फ्रीस्टाइल में अब तक 6 मेडल जीत लिए हैं। कुमार मोहित ने 65 किलोग्राम कैटेगरी में और चंद्रमोहन ने 79 किलोग्राम कैटेगरी में में गोल्ड जीते। मोहित ने किर्गिस्तान के ओस्कोनबाई ए. अब्दिसमातोव को 12-4 से हराया अयर चंद्रमोहन ने कजाकिस्तान के येरखान अबिल को हराया। अंडर-23 एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप 2026 वियतनाम के दा नांग (Da Nang) शहर में 23 मई 2026 से शुरू हुई है और 31 मई 2026 तक चलेगी।

झारखंड

नीट पेपर लीक मामले पर एनएसयूआई व एबीवीपी के कार्यकर्ताओं में झड़प,...

हरमू रोड स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय के बाहर उस वक्त तनावपूर्ण माहौल बन गया, जब एनएसयूआई और एबीवीपी के सदस्य आमने-सामने आ गए। विवाद इतना बढ़ गया कि स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा। दरअसल, नीट पेपर लीक मामले को लेकर एनएसयूआई के सदस्यों ने भाजपा प्रदेश कार्यालय के घेराव और धरना-प्रदर्शन का कार्यक्रम आयोजित किया था। एनएसयूआई के सदस्य जैसे ही प्रदर्शन के लिए पहुंचे, उसी दौरान एबीवीपी के सदस्य भी वहां पहुंच गए और उन्होंने भी प्रदर्शन शुरू कर दिया। देखते ही देखते माहौल गर्म हो गया। दोनों पक्षों के बीच नारेबाजी शुरू हो गई। कुछ ही देर में कार्यकर्ता उग्र हो गए और हंगामा बढ़ गया। स्थिति बिगड़ती देख अरगोड़ा और पुंदाग थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने तत्काल हस्तक्षेप कर हालात को नियंत्रित किया। जानकारी के अनुसार, इस झड़प में दोनों पक्षों के कुछ कार्यकर्ताओं को चोटें भी लगी हैं। अरगोड़ा थाना प्रभारी अनिल तिवारी ने बताया कि एहतियात के तौर पर भाजपा कार्यालय के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं। खबर लिखे जाने तक किसी भी पक्ष की ओर से मामला दर्ज नहीं कराया गया था। Source link

ताज़ा खबर

isro moon discovery 2026। lunar south pole water। नासा हाथ मलता रहा,...

दुनिया की सबसे अमीर स्पेस एजेंसी नासा बस हाथ मलता रह गया और भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन यानी ISRO ने एक बार फिर चुपचाप बाजी मार ली है. चांद के दक्षिणी ध्रुव पर स्थित उस खौफनाक और घने अंधेरे से भरे फॉस्टिनी क्रेटर के नीचे जहां अरबों सालों से सूरज की एक किरण तक नहीं पहुंची है, चंद्रयान-2 के खोजी रडार ने एक ऐसा महा-खजाना ढूंढ निकाला है जिसने पूरी दुनिया के वैज्ञानिकों को हैरान कर दिया है. इसरो को इस बेहद रहस्यमयी गड्ढे की गहराई में पानी की बर्फ का एक विशाल भंडार मिला है, जिसे चांद का पेट्रोल’ कहा जाए तो गलत नहीं होगा. दरअसल, यह सिर्फ पीने का पानी नहीं बल्कि भविष्य में चांद पर बसने की दिशा में बेहद अहम चीज है. भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के वैज्ञानिकों ने चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव के पास चार ऐसे गड्ढों (क्रेटर्स) का पता लगाया है, जहां हमेशा अंधेरा रहता है. चंद्रयान-2 लूनर ऑर्बिटर के रडार डेटा का एनालिसिस करने के बाद वैज्ञानिकों को इन गड्ढों की सतह के नीचे पानी की बर्फ होने के पुख्ता संकेत मिले हैं. जांचे गए क्रेटर्स में से, फॉस्टिनी क्रेटर के भीतर 1.1 किलोमीटर (0.7 मील) का एक ऐसा क्षेत्र मिला है जो पूरी तरह से धूप और हानिकारक रेडिएशन से सुरक्षित है. इस हिस्से में रडार सिग्नेचर और सतह की बनावट से बर्फ दबी होने के सबसे मजबूत सबूत मिले हैं. इसरो के आधिकारिक बयान के अनुसार, “ये निष्कर्ष चंद्र ध्रुवीय वाष्पशील पदार्थों के वितरण में महत्वपूर्ण नई अंतर्दृष्टि प्रदान करते हैं. भविष्य के चंद्र अन्वेषण मिशनों के लिए इसके गंभीर मायने हैं, जिसमें भविष्य में लैंडिंग और इन-सिटू रिसोर्स यूटिलाइजेशन (In-situ Resource Utilization – स्थानीय संसाधनों का वहीं उपयोग) गतिविधियों के लिए संभावित बर्फ-युक्त क्षेत्रों की पहचान शामिल है.” यह पूरी खोज चंद्रयान-2 ऑर्बिटर पर लगे डुअल फ्रीक्वेंसी सिंथेटिक अपर्चर रडार (DFSAR) के ऑब्जर्वेशन पर आधारित है, जो चंद्रमा की सतह के नीचे तक झांकने में सक्षम एक माइक्रोवेव इमेजिंग उपकरण है. इस खोज की 5 मुख्य बातें • चार अंधेरे गड्ढों में बर्फ के संकेत: चंद्रयान-2 के रडार डेटा ने चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव के पास हमेशा अंधेरे में रहने वाले (Permanently Shadowed) चार प्रमुख क्रेटर्स के नीचे दबी हुई बर्फ का पता लगाया है.• फॉस्टिनी क्रेटर में सबसे मजबूत सबूत: जांच किए गए क्षेत्रों में से फॉस्टिनी क्रेटर के अंदर 1.1 किलोमीटर का एक ऐसा इलाका मिला है, जहां धूप और रेडिएशन न पहुंचने के कारण बर्फ सुरक्षित रूप से जमी हुई है.• DFSAR तकनीक का कमाल: यह पूरी खोज चंद्रयान-2 के विशेष उपकरण ‘डुअल फ्रीक्वेंसी सिंथेटिक अपर्चर रडार’ (DFSAR) की मदद से संभव हो सकी है, जो माइक्रोवेव तरंगों के जरिए चंद्र सतह के भीतर तक की मैपिंग कर सकता है.• पहले के दावों को मिला मजबूत आधार: इससे पहले भी चंद्रयान-2 ने चंद्रमा की सतह पर पानी के अणुओं (Water Molecules) और हाइड्रॉक्सिल (Hydroxyl) की मौजूदगी दर्ज की थी. नया डेटा अब सतह के नीचे छिपे बड़े भंडारों की पुष्टि करता है.• भविष्य के मिशनों का बदलेगा रास्ता: इसरो ने अब चंद्र ध्रुवों के हाई-रिझॉल्यूशन वाले नक्शे तैयार कर लिए हैं. ये मैप आने वाले समय में इंसानी बस्तियां बसाने और स्पेसक्राफ्ट की लैंडिंग साइट चुनने में गेम-चेंजर साबित होंगे. सवाल-जवाब चंद्रयान-2 ने चंद्रमा की सतह के नीचे छिपे पानी का पता कैसे लगाया, जबकि वह खुद ऊपर चक्कर काट रहा है? इसके लिए चंद्रयान-2 में लगे ‘डुअल फ्रीक्वेंसी सिंथेटिक अपर्चर रडार’ (DFSAR) उपकरण का इस्तेमाल किया गया. यह उपकरण विशेष माइक्रोवेव किरणें नीचे भेजता है, जो चंद्रमा की सूखी धूल भरी सतह को भेदकर नीचे तक चली जाती हैं. जब ये किरणें नीचे दबी बर्फ से टकराकर वापस ऑर्बिटर के पास आती हैं, तो उनके सिग्नेचर बदल जाते हैं, जिससे सतह के नीचे छिपी चीजों का पता चल जाता है. फॉस्टिनी (Faustini) क्रेटर में बर्फ इतने सुरक्षित रूप से कैसे बची रह सकती है? फॉस्टिनी क्रेटर चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव के उस हिस्से में है जिसे ‘परमानेंटली शैडोएड रीजन’ (PSR) कहा जाता है. यहां गड्ढों की गहराई और स्थिति ऐसी है कि अरबों सालों से सूरज की सीधी रोशनी कभी नहीं पड़ी. धूप और घातक कॉस्मिक रेडिएशन न होने के कारण यहां का तापमान हमेशा बेहद कम (माइनस में) रहता है, जिससे पानी बर्फ के रूप में सुरक्षित जमा हुआ है. इसरो की इस खोज से भविष्य के चंद्र मिशनों (जैसे चंद्रयान-4 या नासा के आर्टेमिस) को क्या सीधा फायदा होगा? इस खोज के बाद इसरो ने उच्च-क्षमता वाले पोलर मैप (ध्रुवीय नक्शे) तैयार किए हैं. इससे नासा और इसरो जैसे संगठनों को यह सटीक जानकारी मिल जाएगी कि चांद पर अपने लैंडर और अंतरिक्ष यात्रियों को कहां उतारना है. इन नक्शों की मदद से वैज्ञानिक सीधे उसी 1.1 किलोमीटर वाले क्षेत्र के पास लैंडिंग कर सकते हैं जहां पानी आसानी से उपलब्ध हो सके. क्या चांद पर मिलने वाले पानी का इस्तेमाल रॉकेट ईंधन के रूप में भी किया जा सकता है? हां, यह इस खोज का सबसे क्रांतिकारी पहलू है. पानी ($H_2O$) को इलेक्ट्रोलिसिस प्रक्रिया के जरिए हाइड्रोजन और ऑक्सीजन में अलग किया जा सकता है. लिक्विड हाइड्रोजन और लिक्विड ऑक्सीजन को मिलाकर दुनिया का सबसे ताकतवर रॉकेट ईंधन (क्रायोजेनिक फ्यूल) बनता है. इससे चांद से ही दूसरे ग्रहों के लिए रॉकेट लॉन्च करना संभव हो जाएगा. Source link

झारखंड

टाटीसिल्वे फ्लाईओवर हुआ जानलेवा, 8 दिन के अंदर दो लोगों की गई...

अखिलेश कुमार रांची-पुरूलिया मुख्य मार्ग स्थित आरा और टाटीसिल्वे फ्लाईओवर इन दिनों दोपहिया वाहन चालकों के लिए बेहद खतरनाक साबित हो रहे हैं। फ्लाईओवर के दोनों किनारों पर जमा बालू, खराब स्ट्रीट लाइट और तेज रफ्तार भारी वाहनों की आवाजाही के कारण यहां लगातार सड़क हादसे हो रहे हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि कई दुर्घटनाओं और मौतों के बावजूद संबंधित विभाग अब तक समस्या के समाधान को लेकर गंभीर नहीं दिख रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार, फ्लाईओवर के दोनों किनारों पर लंबे समय से बालू का ढेर जमा है। भारी वाहनों के आवागमन के दौरान बालू सड़क पर फैलता जा रहा है। ऐसे में जब बाइक या स्कूटी चालक बड़े वाहनों से बचने के लिए सड़क के किनारे जाते हैं, तो उनके वाहन बालू में फिसल जाते हैं। इससे चालक संतुलन खो बैठते हैं और कई बार पीछे या सामने से आ रहे तेज रफ्तार वाहनों की चपेट में आ जाते हैं। 9 मई को टाटीसिल्वे फ्लाईओवर पर बाइक सवार एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई थी। इसके ठीक एक सप्ताह बाद 16 मई को भी स्कूटी सवार युवक की जान चली गई। लगातार हो रही दुर्घटनाओं से क्षेत्र के लोगों में डर का माहौल है। रोजाना इस मार्ग से गुजरने वाले लोग दहशत में सफर करने को मजबूर हैं। स्थानीय निवासियों का कहना है कि शाम ढलते ही फ्लाईओवर पर अंधेरा छा जाता है। कई स्ट्रीट लाइट लंबे समय से खराब पड़ी हैं, जिसके कारण रात के समय सड़क पर चलना और भी जोखिमभरा हो जाता है। पैदल चलने वाले लोगों को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। खासकर बरसात के दिनों में स्थिति और गंभीर हो जाती है, क्योंकि बालू और पानी मिलकर सड़क को और अधिक फिसलन भरा बना देते हैं। सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम भी नहीं, आए दिन दुर्घटना राहगीरों का कहना है कि फ्लाईओवर पर सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम भी नहीं हैं। कहीं चेतावनी बोर्ड नहीं लगाए गए हैं और न ही नियमित रूप से सफाई कराई जाती है। लोगों का आरोप है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद प्रशासन और पथ निर्माण विभाग की ओर से ठोस पहल नहीं की गई। कांग्रेस नेता रामदेव सिंह ने पथ निर्माण विभाग और पुलिस-प्रशासन से फ्लाईओवर पर जमा बालू को तत्काल हटाने, खराब स्ट्रीट लाइटों को दुरुस्त कराने और नियमित निगरानी व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि यदि समय रहते समस्या का समाधान नहीं किया गया, तो आने वाले दिनों में और भी बड़े हादसे हो सकते हैं। स्थानीय लोगों ने फ्लाईओवर पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है। Source link

झारखंड

युवती की शिकायत के बाद छेड़छाड़ की प्राथमिकी दर्ज

बरियातू थाना क्षेत्र के टैगोर हिल रोड स्थित हरिहर सिंह रोड के पास युवती से हुई छेड़खानी कांड में मंगलवार को पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की। इसके बाद पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। घटनास्थल के अलावा कंट्रोल रूम में लगे सीसीटीवी कैमरे का फुटेज खंगाला गया। पुलिस की टीम दिनभर संदिग्ध की तलाश में जुटी रही। हालांकि रात होने की वजह से आरोपी का चेहरा स्पष्ट नहीं दिखार्ई दे रहा है, जिसकी वजह से पहचान नहीं हो पाई है। मालूम हो कि रविवार की रात मीटिंग खत्म कर पैदल घर लौट रही 25 साल की लड़की से एक बाइक सवार छेड़खानी कर फरार हो गया था। भास्कर ने इस खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया, जिसके बाद वरीय पदाधिकारियों को आदेश पर बरियातू थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई। Source link

ताज़ा खबर

मीन राशि वालों पर मेहरबान होंगे देव गुरु बृहस्पति, करियर में आएगा...

Last Updated:May 28, 2026, 03:31 IST Aaj Ka Meen Rashifal 28 May 2026: मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन खुशियों से भरा रहेगा. परिवार में प्यार और तालमेल बना रहेगा, जिससे मन प्रसन्न रहेगा. स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और आप ऊर्जा से भरपूर महसूस करेंगे. संतुलित और पौष्टिक आहार आपके दिन को और बेहतर बनाएगा. आज मीन राशि वालों के लिए दिन नई उम्मीदों और उपलब्धियों की सौगात लेकर आ सकता है. करियर में आगे बढ़ने के मौके मिलेंगे और आपकी लगन का सकारात्मक परिणाम दिखाई देगा. नौकरी करने वालों को नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं, जो भविष्य में सफलता के दरवाजे खोलेंगी. धन संबंधी मामलों में स्थिति मजबूत रहने के संकेत हैं. आत्मविश्वास और उत्साह के दम पर आप मुश्किल परिस्थितियों को भी आसानी से अपने पक्ष में कर सकते हैं. उज्जैन के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य आनंद भारद्वाज के अनुसार, आज का दिन मीन राशि वालों के लिए बेहद शुभ संकेत लेकर आया है. प्रेम जीवन में नजदीकियां बढ़ेंगी और रिश्तों में विश्वास मजबूत होगा. पार्टनर के साथ बेहतर बातचीत से संबंध और गहरे होंगे. ज्येष्ठ माह का गुरुवार यानि आज का दिन आपके लिए खुशियां और सौभाग्य लेकर आया है. मीन राशि वालों का करियर राशिफलआज मीन राशि वालों के लिए करियर में तरक्की के नए रास्ते खुल सकते हैं. कार्यक्षेत्र में आपकी सूझबूझ और टीम के साथ बेहतर सामंजस्य सफलता की कुंजी बनेगा. सहकर्मियों का भरपूर साथ मिलेगा, जिससे काम आसानी और समय पर पूरे होंगे. आपका शांत और सकारात्मक स्वभाव लोगों को प्रभावित करेगा, जिससे मान-सम्मान बढ़ने के साथ कार्यस्थल पर आपकी अलग पहचान बनेगी. मीन राशि वालों का व्यापार राशिफलआज मीन राशि के व्यापार से जुड़े लोगों के लिए दिन शानदार संभावनाएं लेकर आया है. बिजनेस में नई योजनाएं आकार ले सकती हैं और कामकाज में तेजी देखने को मिलेगी. किसी करीबी व्यक्ति या भरोसेमंद साझेदार का सहयोग बड़ी सफलता का कारण बन सकता है. लाभ के मजबूत योग बन रहे हैं और कोई खास अवसर या सौदा आपके कारोबार को नई पहचान और तरक्की की राह पर आगे बढ़ा सकता है. मीन राशि वालों का स्वास्थ राशिफलमीन राशि वालों के लिए आज का दिन सेहत के लिहाज से राहत और ऊर्जा लेकर आएगा. शरीर में स्फूर्ति बनी रहेगी और लंबे समय से चल रही परेशानियों में सुधार महसूस हो सकता है. संतुलित और पौष्टिक आहार लेने से ताकत और बढ़ेगी. दिन भर सकारात्मक ऊर्जा बनी रहेगी. बच्चों की सेहत भी सामान्य रहेगी. कुल मिलाकर आज स्वास्थ्य को लेकर मन प्रसन्न रहेगा और आप खुद को ज्यादा सक्रिय व संतुलित महसूस करेंगे. मीन राशि वालों का आर्थिक राशिफलमीन राशि वालों के लिए आज आर्थिक मोर्चे पर खुशखबरी भरा दिन रहने के संकेत हैं. पैसों से जुड़ी परेशानियां कम हो सकती हैं और करीबी लोगों का भरपूर सहयोग मिलेगा. पहले किए गए निवेश से अच्छा लाभ मिलने की संभावना है, जिससे आत्मविश्वास बढ़ेगा. नए निवेश के मौके भी सामने आ सकते हैं, लेकिन जल्दबाजी से बचें. समझदारी से लिया गया फैसला आने वाले समय में आर्थिक स्थिति को और मजबूत बना सकता है. मीन राशि वालों का लव लाइफ राशिफलमीन राशि वालों के लिए आज का दिन रिश्तों में खुशियों की बहार लेकर आएगा. दांपत्य जीवन में प्रेम और समझ बढ़ेगी, जिससे आपसी तालमेल और मजबूत होगा. लव लाइफ वालों के लिए समय रोमांटिक रहेगा और साथी संग बिताए पल यादगार बनेंगे. सिंगल लोगों के लिए भी दिन खास संकेत दे रहा है, किसी खास से मुलाकात या नया रिश्ता शुरू होने की संभावना बन सकती है, जो दिल को खुश कर देगा. मीन राशिफल वाले जरूर करें ये उपायआज आपके लिए लकी नंबर 3 रहेगा. यह अंक आपको सफलता और सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करेगा. जो जातक धर्म-कर्म में रुचि रखते हैं. वे आज गुरु देव के मंत्रों का जाप करें. उसके बाद गरीबों को पिली वस्तु का दान करें. यह उपाय मानसिक शांति देगा और आत्मविश्वास बढ़ाएगा. News18 न्यूजलेटर अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में सबमिट करें Location : Ujjain,Madhya Pradesh Source link

Scroll to Top