भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

Author name: scsmdos@gmail.com

झारखंड

पाकुड़ में बकरीद को लेकर सख्ती:एसपी ने क्यूआरटी को किया ब्रीफ, फ्लैग...

बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए पाकुड़ जिला प्रशासन और पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में नजर आ रही है। पर्व के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। इसी क्रम में मंगलवार को पुलिस अधीक्षक अनुदीप सिंह ने पुलिस लाइन में क्यूआरटी (क्विक रिएक्शन टीम) को ब्रीफिंग दी। एसपी ने टीम के सदस्यों को उनकी जिम्मेदारियों के बारे में विस्तार से बताते हुए कहा कि क्यूआरटी की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है और किसी भी छोटी घटना को बड़ा रूप लेने से पहले ही नियंत्रित करना उनकी प्राथमिक जिम्मेदारी होगी। उन्होंने जवानों को पूरी सतर्कता और अनुशासन के साथ ड्यूटी निभाने का निर्देश दिया। जवानों को दिए गए जरूरी निर्देश इस मौके पर महेशपुर एसडीपीओ विजय कुमार, मुख्यालय डीएसपी उज्जवल कुमार शाह और पाकुड़ एसडीपीओ कुमार गौरव भी मौजूद रहे। सभी अधिकारियों ने क्यूआरटी टीम के सदस्यों को जरूरी दिशा-निर्देश देते हुए उन्हें हर स्थिति में तत्पर रहने को कहा। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि पर्व के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और हर गतिविधि पर कड़ी नजर रखी जाएगी। ब्रीफिंग के दौरान जवानों को आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई, भीड़ नियंत्रण और समन्वय बनाकर काम करने के गुर सिखाए गए। फ्लैग मार्च से दिया सुरक्षा का संदेश जवानों को ब्रीफ करने के बाद शहर के सिद्धू कान्हू मुर्मू पार्क के पास से पुलिस बल, अधिकारियों और क्यूआरटी टीम द्वारा फ्लैग मार्च निकाला गया। इस दौरान जिला प्रशासन की ओर से उपायुक्त मेघा भारद्वाज सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे। फ्लैग मार्च के जरिए आम लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिलाने और असामाजिक तत्वों को सख्त संदेश देने का प्रयास किया गया। इसके अलावा जिले के सभी थाना क्षेत्रों में शांति समिति की बैठकें भी आयोजित की जा चुकी हैं, जिसमें लोगों से सोशल मीडिया पर किसी भी प्रकार की आपत्तिजनक या भड़काऊ पोस्ट न करने की अपील की गई है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अफवाह फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। Source link

झारखंड

जमशेदपुर में जला हुआ शव मिलने से सनसनी:बीते तीन दिन से था...

सरायकेला-खरसावां के कपाली ओपी क्षेत्र में मंगलवार को एक युवक का जला हुआ शव मिलने से सनसनी फैल गई। 52 बीघा इलाके के पास जंगलनुमा क्षेत्र में शव मिलने की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पहचान 40 वर्षीय मोहम्मद मुस्तकीम के रूप में हुई है। वह सालबागान वार्ड संख्या-11 गौसनगर का निवासी था। बताया जा रहा है कि वह पिछले रविवार से लापता था। परिजन उसकी तलाश में जुटे थे। मंगलवार को कुछ महिलाओं की नजर जब जंगल की ओर पड़ी तो वहां जला हुआ शव देखा गया, जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया। शव की हालत इतनी खराब थी कि पहचान करना मुश्किल था, लेकिन हाथ में पहनी अंगूठी से उसकी शिनाख्त हो सकी। परिवार का इकलौता कमाने वाला था परिजनों के अनुसार मो मुस्तकीम फेरी का काम करता था। वह अपने परिवार का एकमात्र कमाने वाला सदस्य था। उसके परिवार में पत्नी और 12 वर्षीय एक पुत्र है। घटना की खबर मिलते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि मुस्तकीम का किसी से कोई विवाद या दुश्मनी नहीं थी। जिससे इस घटना ने सभी को हैरान कर दिया है। शव की स्थिति को देखते हुए लोगों के बीच यह आशंका जताई जा रही है कि युवक की हत्या कर उसकी पहचान छिपाने के लिए शव को जलाया गया है। इस घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस पुलिस फिलहाल सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच में जुटी है। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा। इधर, स्थानीय लोगों ने पुलिस प्रशासन से इस मामले का जल्द खुलासा करने और दोषियों की गिरफ्तारी की मांग की है। पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि जल्द ही मामले का उद्भेदन कर लिया जाएगा। Source link

ताज़ा खबर

जल्‍द आने वाली है शॉपिंग की सरकारी वेबसाइट! यहां ऐसा सामान बिकेगा...

Last Updated:May 26, 2026, 16:40 IST Khadi Sector : देश के खादी एवं ग्रामोद्योग सेक्‍टर में तेज ग्रोथ दिख रही है. सेक्‍टर से जुड़े आयोग ने कहा है कि जल्‍द ही वह नया पोर्टल लॉन्‍च करने वाला है, क्‍योंकि देश में इस सेक्‍टर की बिक्री करीब 2 लाख करोड़ रुपये पहुंच गई है. आयोग ने इससे जॉब पैदा होने की संभावना भी जताई है. भारत में खादी के सामानों की बिक्री 2 लाख करोड़ तक पहुंच गई है. नई दिल्‍ली. खादी और ग्रामोद्योग आयोग (केवीआईसी) के चेयरमैन मनोज कुमार ने मंगलवार को कहा कि जल्द ही ‘खादी इंडिया’ उत्पादों के लिए अपने ई-कॉमर्स पोर्टल का नया संस्करण पेश करेंगे. शॉपिफाई की ओर से संचालित यह हाइटेक ई-कॉमर्स पोर्टल ग्‍लोबल स्‍टैंडर्ड के अनुरूप होगा और उपयोगकर्ता को बेहतर अनुभव कराएगा. इसमें उत्पादों को आसानी से खोजने के लिए स्पष्ट रूप से परिभाषित श्रेणियां और यूजर्स के लिए ‘शॉप द लुक’ जैसे ‘इंटरैक्टिव’ फीचर्स होंगे. मनोज कुमार ने बताया कि मोबाइल-फर्स्ट दृष्टिकोण के साथ डिजाइन किए गए इस पोर्टल में हाई रिजॉल्यूशन वाले तस्वीरों के जरिये बेहतर तरीके से उत्पादों को प्रदर्शित किया जाएगा और भुगतान की बेहतर सुविधाएं होंगी. इसके अलावा यह मंच ब्रांड की कहानी को भी सशक्त बनाएगा. केवीआईसी अब नए भारत में डिजिटल बदलाव की ओर बढ़ रहा है. आने वाले दिनों में हम खादी का ई-कॉमर्स पोर्टल पेश करने जा रहे हैं, जो आधुनिक होगा और ‘जेनरेशन जेड’ के लिए उपयुक्त होगा. पिछले साल हुई थी रिकॉर्ड बिक्रीआयोग ने बताया कि खादी और ग्रामोद्योग उत्पादों की बिक्री वित्‍तवर्ष 2025-26 में रिकॉर्ड 1,87,105 करोड़ रुपये तक पहुंच गई थी. आयोग के अनुसार, वित्तवर्ष 2024-25 में यह बिक्री 1,70,551.37 करोड़ रुपये थी, जबकि 2013-14 में यह 31,154 करोड़ रुपये थी. वित्त वर्ष 2026-27 में खादी एवं ग्रामोद्योग उत्पादों की बिक्री 2.51 लाख करोड़ रुपये से अधिक होने का अनुमान है. आंकड़ों के अनुसार, खादी और ग्रामोद्योग उत्पादों का उत्पादन 2013-14 में 26,109 करोड़ रुपये था, जो वित्तवर्ष 2025-26 में करीब पांच गुना होकर 1,25,296 करोड़ रुपये हो गया. खादी सेक्‍टर ने जमकर रोजगार भी बांटेउन्होंने कहा कि रोजगार के मोर्चे पर खादी और ग्रामोद्योग गतिविधियों में कुल रोजगार 2013-14 में 1.30 करोड़ था, जो 2025-26 में बढ़कर 2.04 करोड़ हो गया. खादी एवं ग्रामोद्योग आयोग ने बताया कि प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम (पीएमईजीपी) के तहत 2025-26 में 66,494 नई इकाइयां स्थापित की गईं. इन इकाइयों के लिए 7,375 करोड़ रुपये के कर्ज पर 2,457 करोड़ रुपये की मार्जिन मनी सब्सिडी भी दी गई है. इन इकाइयों के जरिये अब तक 7,31,434 लोगों को रोजगार उपलब्ध कराया गया है. About the Author Pramod Kumar Tiwari प्रमोद कुमार तिवारी को शेयर बाजार, इन्‍वेस्‍टमेंट टिप्‍स, टैक्‍स और पर्सनल फाइनेंस कवर करना पसंद है. जटिल विषयों को बड़ी सहजता से समझाते हैं. अखबारों में पर्सनल फाइनेंस पर दर्जनों कॉलम भी लिख चुके हैं. पत्रकारि…और पढ़ें News18 न्यूजलेटर अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में सबमिट करें Location : New Delhi,Delhi Source link

झारखंड

पलामू में किसानों के लिए बन रहा ‘सुपर फार्म’, हाईटेक इंटीग्रेटेड फार्मिंम...

Last Updated:May 26, 2026, 14:04 IST झारखंड के पलामू जिले के बसौरा में तैयार हो रहा इंटीग्रेटेड फार्मिंग मॉडल किसानों के लिए नई उम्मीद बन रहा है. जिला प्रशासन की पहल पर विकसित इस मॉडल फार्म में एक ही जगह पर खेती, पशुपालन, मछली पालन, मशरूम उत्पादन, नर्सरी, फलदार पौधों की खेती और हैचरी जैसी कई सुविधाएं विकसित की जा रही हैं. इसका उद्देश्य किसानों को आधुनिक खेती से जोड़कर कम लागत में ज्यादा मुनाफा दिलाना है. पलामू: झारखंड के पलामू जिले के बसौरा में तैयार किया जा रहा इंटीग्रेटेड फार्मिंग मॉडल किसानों के लिए नई उम्मीद बनता जा रहा है. जिला प्रशासन की पहल पर विकसित हो रहे इस मॉडल फार्म में खेती, पशुपालन, मछली पालन, मशरूम उत्पादन, नर्सरी, फलदार पौधों की खेती और हैचरी जैसी कई गतिविधियों को एक साथ जोड़ा जा रहा है. करीब 12 एकड़ में तैयार हो रहे इस प्रोजेक्ट का उद्देश्य किसानों को आधुनिक तकनीक के जरिए कम लागत में ज्यादा मुनाफा दिलाना है. उत्पादन प्रणाली की जानकारीफिलहाल इस फार्म की 3 एकड़ जमीन पर मूंग की खेती की जा रही है. किसान शकुंतला देवी ने बताया कि पहले यहां धान की खेती हुई थी, जिसके बाद अब मूंग लगाया गया है. उन्होंने कहा कि इस मॉडल के जरिए किसानों को एक ही जगह पर कई तरह की खेती और उत्पादन प्रणाली की जानकारी मिलेगी. खेतों में सब्जियों की खेती के साथ फलदार पौधे भी लगाए गए हैं. इनमें सेब, अनार, स्ट्रॉबेरी और ड्रैगन फ्रूट जैसे पौधे शामिल हैं. पौधों की सिंचाई और देखभाल आधुनिक तकनीक से की जा रही है. मशरूम उत्पादन यूनिट और लैबबसौरा फार्म में 200 फीट बाई 200 फीट का बड़ा तालाब बनाया गया है, जहां मछली पालन किया जाएगा. वहीं मुर्गी पालन के लिए शेड और चिक हॉर्डिंग सेंटर भी तैयार किया जा रहा है. यहां हैचरी यूनिट की स्थापना की जा रही है, जहां अंडों से चूजे तैयार किए जाएंगे. इसके अलावा मशरूम उत्पादन यूनिट और मशरूम लैब भी बनाई जा रही है. ट्रेनिंग सेंटर का निर्माणकिसानों को आधुनिक खेती की जानकारी देने के लिए ट्रेनिंग सेंटर का निर्माण कराया जा रहा है. यहां कोल्ड स्टोरेज की सुविधा भी उपलब्ध होगी, ताकि किसानों को अपनी उपज सुरक्षित रखने में मदद मिल सके. बहुउद्देशीय खेती के लिए अनुकूलपलामू के उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने बताया कि बसौरा की मिट्टी और तापमान आधुनिक और बहुउद्देशीय खेती के लिए काफी अनुकूल है. इसी वजह से यहां इंटीग्रेटेड फार्मिंग मॉडल विकसित किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि भूमि संरक्षण विभाग तालाब निर्माण, उद्यान विभाग पौधों और नर्सरी, मत्स्य विभाग मछली पालन और जेएसएलपीएस चिक हॉर्डिंग सेंटर विकसित कर रहा है. परियोजना किसानों के लिए प्रशिक्षणउपायुक्त ने बताया कि अगले एक साल में यह पूरा मॉडल पूरी तरह शुरू हो जाएगा. यह परियोजना किसानों के लिए प्रशिक्षण, रोजगार और आधुनिक खेती का बड़ा केंद्र बनेगी. आने वाले समय में बसौरा फार्म पलामू ही नहीं बल्कि पूरे क्षेत्र के किसानों के लिए सीख और प्रेरणा का केंद्र बन सकता है. About the Author Amita kishor न्यूज़18इंडिया में कार्यरत हैं. आजतक से रिपोर्टर के तौर पर करियर की शुरुआत फिर सहारा समय, ज़ी मीडिया, न्यूज नेशन और टाइम्स इंटरनेट होते हुए नेटवर्क 18 से जुड़ी. टीवी और डिजिटल न्यूज़ दोनों विधाओं में काम करने क…और पढ़ें News18 न्यूजलेटर अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में सबमिट करें Location : Palamu,Jharkhand Source link

झारखंड

कोडरमा में लगभग 15 लाख की अवैध लकड़ी बरामद:वन विभाग ने दो...

कोडरमा जिले में वन विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक मकान से भारी मात्रा में महंगे पेड़ों की तैयार लकड़ियां बरामद की हैं। इस दौरान अवैध लकड़ी के धंधे में संलिप्त दो तस्करों को भी गिरफ्तार किया गया है। वन प्रमंडल पदाधिकारी सौमित्र शुक्ला ने बताया कि उन्हें कोडरमा प्रखंड के सुजानपुर गांव स्थित एक मकान में अवैध रूप से लकड़ी के भंडारण की गुप्त सूचना मिली थी। यह मकान एसपी आवास के ठीक पीछे स्थित है। सूचना मिलते ही उनके नेतृत्व में टीम गठित की गई और अतिरिक्त पुलिस बल की मांग कर छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान मकान के निचले हिस्से में बने गोदाम से विभिन्न प्रजातियों की भारी मात्रा में लकड़ियां बरामद की गईं। शीशम-सागवान समेत कई कीमती प्रजातियां वन विभाग की टीम ने छापेमारी के दौरान शीशम, अकेशिया, गमहार, सागवान और सखुआ जैसी कीमती प्रजातियों की लकड़ियों के चिरांग पटरा बरामद किए हैं। अधिकारियों के अनुसार, जब्त लकड़ियों की मात्रा इतनी अधिक है कि यह करीब 10 से 13 पिकअप या ट्रैक्टर के बराबर बताई जा रही है। हालांकि जब्ती सूची तैयार होने के बाद ही इसकी सटीक कीमत का आकलन किया जा सकेगा, लेकिन शुरुआती अनुमान के अनुसार इसकी कीमत 12 से 15 लाख रुपए के बीच हो सकती है। गिरफ्तार किए गए युवकों की पहचान सूरज साव और केवल साव के रूप में हुई है। गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश तेज वन विभाग की टीम फिलहाल गिरफ्तार तस्करों से गहन पूछताछ कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि उनसे यह जानने की कोशिश की जा रही है कि उन्होंने किन क्षेत्रों से अवैध रूप से पेड़ों की कटाई की और कहां आरा मिल संचालित कर रहे थे। साथ ही इस गिरोह में शामिल अन्य लोगों की भी पहचान की जा रही है। डीएफओ सौमित्र शुक्ला ने कहा कि कोडरमा चारों ओर जंगलों से घिरा हुआ है, बावजूद इसके तस्करों की गतिविधियों से जंगलों के अस्तित्व पर खतरा मंडरा रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि आरोपियों के खिलाफ वन अधिनियम के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस कार्रवाई के बाद अवैध लकड़ी कारोबारियों में हड़कंप मच गया है। Source link

झारखंड

जामताड़ा में लूट-चोरी का खुलासा; नाबालिग गिरफ्तार:देशी पिस्टल, गोली, मोबाइल भी मिले,...

जामताड़ा पुलिस ने जिले में लगातार बढ़ रही लूट और चोरी की घटनाओं का खुलासा करते हुए एक नाबालिग अपराधी को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक शंभू कुमार सिंह ने बताया कि पिछले कुछ महीनों से जिले में आपराधिक घटनाओं में इजाफा हो रहा था, जिसे गंभीरता से लेते हुए विशेष जांच दल का गठन किया गया था। गठित टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से 7.65 एमएम का एक देशी पिस्टल और एक जिंदा गोली बरामद की गई। पुलिस के अनुसार, यह गिरफ्तारी जिले में अपराध नियंत्रण की दिशा में बड़ी सफलता मानी जा रही है। लूट की कई घटनाओं में शामिल रहा आरोपी एसपी ने बताया कि गिरफ्तार नाबालिग ने मिहिजाम थाना क्षेत्र के ढेकीपाड़ा स्थित कब्रिस्तान के पास रेलवे कर्मचारी इरफान अंसारी को चाकू का भय दिखाकर लूट की घटना को अंजाम दिया था। इसके अलावा, उसने पश्चिम बंगाल के चित्तरंजन थाना क्षेत्र के फतेहपुर इलाके में एक महिला से मोबाइल फोन, पर्स और नकदी भी छीनी थी। पुलिस जांच में दोनों मामलों में उसकी संलिप्तता की पुष्टि हुई है। आरोपी के पास से एक वनप्लस मोबाइल फोन, एक वीवो मोबाइल फोन, एक टीवीएस अपाचे मोटरसाइकिल, एक क्षतिग्रस्त बैग और एक चाकू भी बरामद किया गया है। पुलिस का कहना है कि बरामद सामान लूट की घटनाओं से जुड़ा हुआ है। जमानत पर छूटकर फिर बना अपराधी जांच के दौरान यह भी सामने आया है कि गिरफ्तार नाबालिग मार्च 2025 में हुई एक गोलीबारी की घटना में भी शामिल था। उस मामले में वह जमानत पर बाहर आया था और फिर से आपराधिक गतिविधियों में लिप्त हो गया। एसपी शंभू कुमार सिंह ने कहा कि जिले में अपराध नियंत्रण को लेकर लगातार अभियान चलाया जा रहा है और किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि सुभाष चौक में हुई ज्वेलरी दुकान लूट कांड का भी जल्द खुलासा कर आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी। Source link

ताज़ा खबर

तमिलनाडु में एक्टर विजय की पार्टी जॉइन करने के लिए विपक्ष के...

2. आखिर क्यों बिखर रही हैं दूसरी पार्टियां?विपक्ष के विधायकों के लगातार इस्तीफे और पाला बदलने के पीछे तीन मुख्य राजनीतिक और रणनीतिक कारण हैं: एंटी-डिफेक्शन लॉ यानी दलबदल कानून का तोड़: अगर विपक्षी विधायक सीधे तौर पर पाला बदलते, तो उनकी सदस्यता रद्द हो जाती। इसलिए वे पहले विधायकी से इस्तीफा दे रहे हैं और फिर TVK ज्वाइन कर रहे हैं। इससे वे कानून के फंदे से बच जा रहे हैं और खाली सीटों पर उपचुनाव का रास्ता साफ हो रहा है। AIADMK के भीतर की लड़ाई: चुनाव में करारी हार के बाद AIADMK दो धड़ों में बंट चुकी है। एक धड़ा पलानीस्वामी (EPS) के साथ है, तो दूसरा बागी गुट सीवी षणमुगम और एसपी वेलुमणि का है। इसी बागी गुट के विधायकों ने 13 मई को विधानसभा में विजय सरकार के विश्वास मत के दौरान व्हिप का उल्लंघन करते हुए विजय के पक्ष में वोट किया था। अब वे खुलकर बाहर आ रहे हैं। भविष्य विजय के साथ: विधायकों को लग रहा है कि तमिलनाडु में अब द्रविड़ मुनेत्र कझगम (DMK) और AIADMK का दौर खत्म हो चुका है। राज्य की जनता बदलाव चाहती थी और वह बदलाव ‘विजय’ हैं। ऐसे में अपना राजनीतिक भविष्य सुरक्षित करने के लिए विपक्ष के नेता सत्ताधारी दल का रुख कर रहे हैं। 3. क्या विजय राजनीति के लंबे खिलाड़ी बनेंगे?तमिलनाडु में फिल्म अभिनेताओं का राजनीति में लंबा इतिहास है. MGR और जयललिता सफल रहे, लेकिन सिवाजी गणेशन, विजयकांत और कमल हासन जैसे बड़े नाम ज्यादा प्रभाव नहीं छोड़ सके। विजय का नाम इसी सूची में है और उनकी परीक्षा अभी शुरू ही हुई है। तमिलनाडु की एक उभरती हुई महिला नेता ने कल TVK में शामिल होने के बाद कहा, “विजय ‘अम्मा’ यानी जयललिता की छवि में सरकार चला रहे हैं।” यह बयान बताता है कि विजय महिला मतदाताओं और AIADMK के पुराने वोटरों को अपनी तरफ खींचने में सफल हो रहे हैं। लेकिन आगे की राह आसान नहीं। उपचुनाव उनकी पहली बड़ी परीक्षा होगी। अगर TVK इन बागी नेताओं को उनकी पुरानी सीटों पर दोबारा जिता पाई तो यह साबित होगा कि विजय की लोकप्रियता सरकार चलाने के बाद भी बरकरार है। 4. विपक्ष के नेता क्या कह रहे हैं?विपक्ष के नेता पलानीस्वामी (EPS) ने सत्यभामा और अन्य बागी विधायकों को ‘पीठ में छुरा घोंपने वाला’ कहा और आरोप लगाया कि यह सब विजय की पार्टी द्वारा की जा रही विधायकों की खरीद-फरोख्त का हिस्सा है। डीएमके प्रमुख एमके स्टालिन ने इस इस्तीफे पर कड़ा ऐतराज जताते हुए सोशल मीडिया पर लिखा कि जो लोग खुद को ‘पवित्रता की ताकत’ कहते थे, वे सचिवालय के भीतर ही विधायकों का सौदा कर रहे हैं। 5. क्या विजय राजनीति में लंबी रेस के खिलाड़ी साबित होंगे? करिश्माई फैन बेस और सोशल जस्टिस: ये सच है कि विजय तमिलनाडु के सुपरस्टार हैं. और वो कितने बड़े हैं इसका सबूत जनता ने उन्हें मुख्यमंत्री बनाकर दे दिया है. विजय की विचारधारा सेक्युलरिज्म, समानता और सामाजिक न्याय पर टिकी है। एमजीआर (MGR) और जयललिता के बाद तमिलनाडु के सिनेमाई फैंस ने विजय को ‘भगवान’ की तरह स्वीकार किया है। उनका जमीनी नेटवर्क बहुत मजबूत है। AI-ड्रिवेन गवर्नेंस: 26 मई 2026 को ही सीएम विजय की सरकार ने राज्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) आधारित गवर्नेंस की शुरुआत की। चिकित्सा, कृषि, और तमिल भाषा की तकनीकों के लिए AI सेंटर बनाए जा रहे हैं और ‘अरिवगम’ यानी AI सिटी की बन हो रही है। यह दिखाता है कि वे पुरानी लीक से हटकर नए जमाने की राजनीति कर रहे हैं। महिला सुरक्षा और ‘अम्मा कैंटीन’ को बढ़ावा: इस्तीफा देने वाली महिला विधायक मरगथम कुमारवेल ने साफ कहा कि वे विजय से इसलिए प्रभावित हुईं क्योंकि उन्होंने जयललिता की तरह महिलाओं की सुरक्षा को प्राथमिकता दी है और गरीबों के लिए ‘अम्मा उनावगम’ यानी अम्मा कैंटीन को और बेहतर बनाने का वादा किया है। 6. अब आगे क्या होगा?इन इस्तीफों के बाद अब तमिलनाडु को 4 से 5 सीटों पर तुरंत उपचुनावों का सामना करना पड़ेगा जिसमें त्रिची ईस्ट सीट भी शामिल है जिसे सीएम विजय ने खाली किया है। क्या विजय इन उपचुनावों में अपने दम पर इन बागी नेताओं को दोबारा जिता पाएंगे? यह उनकी लोकप्रियता की असली परीक्षा होगी। एक थ्योरी ये भी है कि एमके स्टालिन और उदयनिधि स्टालिन इस पूरे मामले में विजय सरकार को ‘धोखेबाज’ तो कह रहे हैं, लेकिन अंदर ही अंदर DMK खुश है क्योंकि उसका धुर-विरोधी दल AIADMK पूरी तरह खत्म होने की कगार पर पहुंच गया है। Source link

झारखंड

आधार कार्ड से जुड़े काम अब होंगे आसान, जमशेदपुर हेड पोस्ट ऑफिस...

Last Updated:May 26, 2026, 15:04 IST Jamshedpur Head Post Office Aadhaar Service: जमशेदपुर प्रधान डाकघर में आधार से जुड़े काम अब पहले से आसान हो जाएंगे. यहां रोज सुबह 7 बजे से शाम 7 बजे तक आधार अपडेट, नया पंजीकरण समेत कई सुविधाएं मिलेंगी. इससे लोगों की परेशानी काफी हद तक कम हो सकती है. ख़बरें फटाफट जमशेदपुर. जमशेदपुर शहर के लोगों के लिए आधार कार्ड से जुड़ी सेवाओं को और आसान बनाने के उद्देश्य से डाक विभाग ने एक खास पहल शुरू की है. अब जमशेदपुर प्रधान डाकघर में आधार कार्ड से जुड़े कामों के लिए लोगों को लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा. विभाग की ओर से खास व्यवस्था करते हुए आधार अपडेट और नए आधार निर्माण की सुविधा लगातार 12 घंटे तक उपलब्ध कराई जा रही है, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग इसका लाभ उठा सकें. सुबह 7 से शाम 7 तक सुविधा मिलेगीइस संबंध में जानकारी देते हुए पोस्टल असिस्टेंट अवधेश कुमार, जमशेदपुर प्रधान डाकघर ने बताया कि अब नागरिक सुबह 07:00 बजे से शाम 07:00 बजे तक लगातार आधार सेवा का लाभ उठा सकते हैं. इस बढ़े हुए समय का उद्देश्य खासकर उन लोगों को राहत देना है, जो नौकरी, व्यवसाय या पढ़ाई के कारण सामान्य समय में आधार से जुड़े काम नहीं करा पाते थे. मिलेंगी ये सुविधाएंइस खास अभियान के तहत नागरिकों को आधार कार्ड से जुड़ी कई जरूरी सेवाएं एक ही जगह पर उपलब्ध कराई जा रही हैं. इसमें बायोमेट्रिक अपडेट के तहत फिंगरप्रिंट, आईरिस स्कैन और फोटो अपडेट कराया जा सकता है. वहीं डेमोग्राफिक अपडेट में नाम, जन्म तिथि, लिंग, पता, मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी में सुधार की सुविधा भी उपलब्ध है. इसके अलावा जिन बच्चों या अन्य लोगों का अभी तक आधार नहीं बना है, उनके लिए नया आधार पंजीकरण भी किया जा रहा है. ये डॉक्यूमेंट्स मांगे जा सकते हैंअवधेश कुमार ने बताया कि आधार में नाम परिवर्तन कराने के लिए वैध दस्तावेज साथ लाना जरूरी होगा. इसके लिए पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस जैसे पहचान संबंधी दस्तावेज स्वीकार किए जाएंगे. वहीं बच्चों का नया आधार बनवाने के लिए QR कोड युक्त अपडेटेड जन्म प्रमाण पत्र साथ लाना जरूरी है. जरूरत के अनुसार अन्य पहचान और पता प्रमाण दस्तावेज भी मांगे जा सकते हैं. आसानी से होगा आधार से जुड़ा कामडाक विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे आधार से जुड़े अपने जरूरी काम लंबित न रखें और इस सुविधा का समय पर लाभ उठाएं. सुबह से शाम तक लगातार सेवा मिलने के कारण अब लोगों को छुट्टी लेने या लंबी कतारों में घंटों इंतजार करने की परेशानी कम होगी. अगर किसी नागरिक को आधार से जुड़े दस्तावेज, प्रक्रिया या दूसरी जानकारी चाहिए, तो वे सीधे जमशेदपुर प्रधान डाकघर, बिष्टुपुर पहुंचकर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं. यह पहल शहरवासियों के लिए आधार सेवाओं को और ज्यादा आसान और सुलभ बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है. About the Author Raina Shukla बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी से मास कम्यूनिकेशन एंड जर्नलिज़्म में मास्टर्स, गोल्ड मेडलिस्ट. पत्रकारिता का सफर दैनिक जागरण से शुरू हुआ, फिर प्रभात खबर और ABP न्यूज़ से होते हुए News18 Hindi तक पहुंचा. करियर और देश की …और पढ़ें News18 न्यूजलेटर अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में सबमिट करें Location : Jamshedpur,Purbi Singhbhum,Jharkhand Source link

झारखंड

जमशेदपुर में भीषण गर्मी में लाइन लग रही महिलाएं:मईयां सम्मान योजना के...

जमशेदपुर के प्रखंड सह अंचल कार्यालय में इन दिनों मईया सम्मान योजना के सत्यापन को लेकर भारी भीड़ उमड़ रही है। 42 से 43 डिग्री सेल्सियस की भीषण गर्मी में यह प्रक्रिया महिलाओं के लिए भारी परेशानी का कारण बन गई है। दूर-दराज के गांवों से पहुंची महिलाएं तेज धूप में घंटों लाइन में खड़ी रहने को मजबूर हैं। हालात ऐसे हैं कि उमस और गर्मी के कारण कई महिलाओं की तबीयत बिगड़ रही है, वहीं कुछ के बेहोश होने की भी खबरें सामने आई हैं। इसके बावजूद सत्यापन की प्रक्रिया जारी है। महिलाओं को मजबूरी में लाइन में खड़ा रहना पड़ रहा है। छांव-पानी की व्यवस्था नदारद मौके पर प्रशासनिक व्यवस्थाओं की कमी साफ नजर आ रही है। महिलाओं के लिए न तो पर्याप्त छांव की व्यवस्था की गई है और न ही पीने के पानी की समुचित सुविधा उपलब्ध कराई गई है। तपती धूप में खड़ी महिलाएं प्रशासन के प्रति नाराजगी जाहिर कर रही हैं। उनका कहना है कि सरकार द्वारा चलाई जा रही योजना का लाभ पाने के लिए उन्हें इस तरह की कठिन परिस्थितियों से गुजरना पड़ रहा है। कई महिलाओं ने आरोप लगाया कि सत्यापन के लिए पर्याप्त काउंटर या वैकल्पिक व्यवस्था नहीं होने के कारण भीड़ बढ़ती जा रही है। परेशानी दोगुनी हो गई है। भुगतान रुका, वैकल्पिक केंद्र की मांग महिलाओं ने बताया कि पहले उन्हें योजना की राशि नियमित रूप से मिल रही थी, लेकिन सत्यापन प्रक्रिया शुरू होने के बाद भुगतान रोक दिया गया है। इसी कारण वे इस भीषण गर्मी में भी लाइन में लगने को मजबूर हैं। अव्यवस्था के कारण कई जगहों पर महिलाओं के बीच आपसी कहासुनी भी देखी गई। महिलाओं ने मांग की है कि उनकी सुविधा को ध्यान में रखते हुए नगर निकाय, नगर निगम और प्रज्ञा केंद्रों में भी सत्यापन केंद्र खोले जाएं। इससे दूर-दराज से आने वाली महिलाओं को राहत मिलेगी और उन्हें इस तरह की कठिन परिस्थितियों का सामना नहीं करना पड़ेगा। Source link

शिक्षा

RPSC Ajmer Latest Update | Recruitment News 2026

राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) की सीनियर टीचर (माध्यमिक शिक्षा विभाग) प्रतियोगी परीक्षा-2025 का कार्यक्रम जारी हो गया। 12 से 18 जुलाई 2026 तक एग्जाम होगा। आयोग ने अलग-अलग सब्जेक्ट की परीक्षाओं को चार ग्रुप (ए, बी, सी और डी) में बांटा है। ये वैकेंसी 65 . ग्रुप-ए में सोशल साइंस विषय है। इस सब्जेक्ट के अभ्यर्थियों की 12 जुलाई को सुबह 10 से 12 बजे तक सामान्य ज्ञान की परीक्षा होगी। दोपहर 3 से 5:30 बजे तक सोशल साइंस की परीक्षा होगी। ग्रुप-बी में हिंदी विषय है। इस सब्जेक्ट के अभ्यर्थियों की 13 जुलाई को सुबह 10 से 12 बजे तक सामान्य ज्ञान की परीक्षा होगी। दोपहर 3 से 5:30 बजे तक हिंदी की परीक्षा होगी। ग्रुप-सी में साइंस और संस्कृत सब्जेक्ट हैं। इन विषयों के सभी अभ्यर्थियों की 14 जुलाई को सुबह 10 से 12 बजे तक सामान्य ज्ञान की परीक्षा होगी। इसके बाद दोपहर 3 से 5:30 बजे तक साइंस विषय के अभ्यर्थियों की परीक्षा होगी। 15 जुलाई को सुबह 10 से 12:30 बजे तक संस्कृत विषय के अभ्यर्थियों की परीक्षा होगी। ग्रुप-डी में गणित, इंग्लिश, उर्दू, पंजाबी, सिंधी और गुजराती सब्जेक्ट रखे गए हैं। इन सब्जेक्ट के सभी अभ्यर्थियों की 16 जुलाई को सुबह 10 से 12 बजे तक सामान्य ज्ञान की परीक्षा होगी। इसके बाद दोपहर 3 से 5:30 बजे तक गणित विषय के अभ्यर्थियों की परीक्षा आयोजित की जाएगी। 17 जुलाई को सुबह 10 से 12:30 बजे तक इंग्लिश और दोपहर 3 से 5:30 बजे तक उर्दू विषय के अभ्यर्थियों की परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। 18 जुलाई को सुबह 10 से 12:30 बजे तक पंजाबी और दोपहर 3 से 5:30 बजे तक सिंधी और गुजराती सब्जेक्ट के अभ्यर्थियों की परीक्षा होगी। ……… ये खबर भी पढ़ें… SI-भर्ती 2021,सभी अभ्यर्थियों को फिर करानी होगी KYC:RPSC ने 3.83 लाख कैंडिडेट्स के SSO आईडी जारी किए, फ्री में होंगे करेक्शन राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) की ओर से ‘उप-निरीक्षक भर्ती री-एग्जाम 2021’ भर्ती में सभी 3 लाख 83 हजार 97 अभ्यर्थियों को दोबारा केवाईसी करानी होगी। यह परीक्षा 20 सितंबर को आयोजित की जाएगी। पूरी खबर पढ़ें Source link

Scroll to Top