भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

Author name: scsmdos@gmail.com

झारखंड

देवघर में तैयार हुआ मॉडर्न साइंस लैब सेंटर:अब किताबों तक सीमित नहीं...

देवघर जिले के देवीपुर प्रखंड के अमजो गांव में स्कूली शिक्षा को नई दिशा देने के उद्देश्य से एक अत्याधुनिक विज्ञान केंद्र का निर्माण पूरा हो गया है। लगभग डेढ़ करोड़ रुपए की लागत से इसे बनाया गया है। इस केंद्र का उद्देश्य ग्रामीण और सरकारी स्कूलों के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण एवं प्रयोगात्मक विज्ञान शिक्षा उपलब्ध कराना है। यह केंद्र खासतौर पर उन छात्रों के लिए लाभकारी साबित होगा, जिनकी पहुंच अब तक आधुनिक लैब सुविधाओं तक नहीं थी। केंद्र में छठी से 12वीं कक्षा तक के विद्यार्थियों के लिए व्यवस्थित प्रयोगशाला आधारित शिक्षा की पूरी तैयारी की गई है। यहां मिलेगी किताबों से आगे की जानकारी इस विज्ञान केंद्र में भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान और जीव विज्ञान से जुड़े कई आधुनिक उपकरण लगाए गए हैं। इन उपकरणों की मदद से छात्र विज्ञान के जटिल सिद्धांतों को प्रयोग के माध्यम से आसानी से समझ सकेंगे। अब तक अधिकांश सरकारी स्कूलों में विज्ञान की पढ़ाई केवल सैद्धांतिक रूप तक सीमित रहती थी, लेकिन इस पहल से छात्रों को व्यावहारिक ज्ञान मिलेगा। इससे उनकी समझ बेहतर होगी और विषय के प्रति रुचि भी बढ़ेगी। प्रयोग आधारित शिक्षा के जरिए छात्र खुद अनुभव कर सीख सकेंगे, जो उनकी बौद्धिक क्षमता को विकसित करेगा। माइनिंग, मिसाइल और न्यूक्लियर साइंस की जानकारी झारखंड के खनन क्षेत्र के रूप में महत्व को ध्यान में रखते हुए इस केंद्र में माइनिंग इंजीनियरिंग से संबंधित उपकरण भी स्थापित किए गए हैं। इसके साथ ही छात्रों को मिसाइल तकनीक और न्यूक्लियर साइंस जैसे आधुनिक और उन्नत विषयों की प्रारंभिक जानकारी भी दी जाएगी। इस तरह की पढ़ाई से छात्रों में वैज्ञानिक सोच विकसित होगी और वे भविष्य में शोध एवं तकनीकी क्षेत्रों में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित होंगे। यह पहल ग्रामीण क्षेत्र के छात्रों को बड़े शहरों के समान अवसर देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है। दो-तीन महीने में शुरू होगा सेंटर विज्ञान केंद्र के केयरटेकर विकास कुमार ने बताया कि भवन पूरी तरह तैयार है और सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध करा दी गई हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र शुरू होने के बाद छात्र स्वयं प्रयोग कर विज्ञान को बेहतर तरीके से समझ सकेंगे। वहीं स्थानीय छात्राओं और ग्रामीणों ने इस पहल का स्वागत करते हुए खुशी जाहिर की है। जिला शिक्षा अधीक्षक मधुकर कुमार के अनुसार, अगले दो से तीन महीनों के भीतर केंद्र का संचालन शुरू कर दिया जाएगा। इसके बाद जिले भर के छात्र यहां आकर आधुनिक विज्ञान शिक्षा का लाभ उठा सकेंगे। Source link

ताज़ा खबर

बंगाल में ED का एक्शन: भर्ती घोटाले में ममता के मंत्री सुजीत...

होमताजा खबरदेश बंगाल में ED का एक्शन: भर्ती घोटाले में ममता के मंत्री सुजीत बोस अरेस्ट, नौकरी के बदले लिए फ्लैट्स और पैसे Last Updated:May 11, 2026, 21:57 IST कोलकाता. पश्चिम बंगाल के पूर्व मंत्री और तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के नेता सुजीत बोस को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने गिरफ्तार कर लिया. केंद्रीय एजेंसी ने यह कार्रवाई नगरपालिका भर्ती घोटाले के संबंध में की है. सूत्रों के मुताबिक, सुजीत बोस पर आरोप है कि उन्होंने करीब 150 लोगों को नौकरी दिलवाई थी. जांच में सामने आया है कि नौकरी दिलाने के बदले फ्लैट और भारी रकम ली गई थी. ईडी सूत्रों के अनुसार, कैश मैनेजमेंट का काम गौतम नाम का एक शख्स देखता था. गौतम के यहां से पहले छापेमारी में करीब 3 करोड़ रुपये मिले थे. वहीं, इस मामले में मौजूदा टीएमसी विधायक और पूर्व मंत्री रतिन घोष को भी ईडी ने पूछताछ के लिए समन किया था, लेकिन वह जांच में शामिल नहीं हुए. सूत्रों के मुताबिक, ईडी इससे पहले भी रतिन घोष को कई बार समन भेज चुकी है, लेकिन वह पूछताछ में पेश नहीं हुए. यह ख़बर बिल्कुल अभी आई है और इसे सबसे पहले आप News18Hindi पर पढ़ रहे हैं. जैसे-जैसे जानकारी मिल रही है, हम इसे अपडेट कर रहे हैं. ज्यादा बेहतर एक्सपीरिएंस के लिए आप इस खबर को रीफ्रेश करते रहें, ताकि सभी अपडेट आपको तुरंत मिल सकें. आप हमारे साथ बने रहिए और पाइए हर सही ख़बर, सबसे पहले सिर्फ Hindi.News18.com पर… News18 न्यूजलेटर अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में सबमिट करें Source link

झारखंड

भीषण गर्मी में भी खिलेंगे गुलाब के फूल, बस अपनाएं ये देसी...

होमताजा खबरकृषि भीषण गर्मी में भी खिलेंगे गुलाब के फूल, बस अपनाएं ये देसी फॉर्मूला Last Updated:May 11, 2026, 04:54 IST Tips and Tricks: पलामू के कृषि एक्सपर्ट डॉ. डी. एस. श्रीवास्तव ने गर्मी में गुलाब की देखभाल के लिए गोइठा खाद, केले के छिलके, एलोवेरा मिक्सचर और हल्की गुड़ाई की सलाह दी है. उन्होंने कहा कि इस 5 ट्रिक से पौधे गुलाब के फूलों से लद जाएंगे. आइये जानते हैं पाचों आसान उपाय. ख़बरें फटाफट पलामू: गर्मी के दिनों में पौधों को बचाकर रखना किसी कला से कम नहीं होता है. तेज धूप और गर्म हवाएं पौधों की चमक और ताजगी छीन लेती हैं. खासकर गुलाब के पौधों को इस मौसम में ज्यादा देखभाल की जरूरत पड़ती है. अगर सही समय पर सही पोषण और देखभाल मिल जाए तो भीषण गर्मी में भी गुलाब के पौधे फूलों से लद सकते हैं. मई का महीना गुलाब की देखभाल के लिए बेहद अहम होता है. क्योंकि इसी समय पौधे नई शाखाएं और कलियां बनाना शुरू करते हैं. पलामू के कृषि एक्सपर्ट डॉ. डी. एस. श्रीवास्तव बताते हैं कि गर्मी में पौधों पर दो तरह का असर पड़ता है. पहला सीधी धूप और दूसरा गर्म हवा का. ऐसे में जो पौधे लोग शौक से लगाते हैं, खासकर गुलाब, उनकी विशेष देखभाल जरूरी हो जाती है. उनका कहना है कि इस मौसम में भूलकर भी गमला बदलने की कोशिश नहीं करनी चाहिए. क्योंकि इससे पौधों की जड़ें कमजोर हो सकती हैं और पौधा सूखने लगता है. इस समय गुलाब को अधिक पोषण की आवश्यकता होती है. गोइठा वाला देशी खाद डॉ. श्रीवास्तव के अनुसार एक बाल्टी पानी में सूखा गोबर का उपला यानी गोइठा डालकर एक दिन तक छोड़ दें. अगले दिन उपले को निकाल लें और उस पानी को पौधों में डाल दें. यह गुलाब और दूसरे फूल वाले पौधों के लिए बेहतरीन देशी खाद का काम करता है. इससे पौधों को प्राकृतिक पोषण मिलता है और गर्मी में भी पौधे हरे-भरे बने रहते हैं. केले के छिलके और एलोवेरा का मिक्सचर गुलाब के पौधों में फूल बढ़ाने के लिए केले के छिलके और एलोवेरा बेहद फायदेमंद माने जाते हैं. केले के छिलकों में पोटैशियम भरपूर मात्रा में होता है, जो पौधे की ग्रोथ और फ्लावरिंग को बेहतर बनाता है. वहीं, एलोवेरा पौधों को नमी और ताकत देता है. इसके लिए केले के छिलके और एलोवेरा को छोटे-छोटे टुकड़ों में काटकर पानी में मिलाएं और एक दिन तक छोड़ दें. इसके बाद इस मिश्रण को पौधों में डालें. यह सुपर खाद की तरह काम करता है.  मिट्टी की हल्की गुड़ाई उन्होंने बताया कि मई के महीने में पौधों की जड़ों के आसपास हल्की गुड़ाई करनी चाहिए. इससे मिट्टी में हवा का संचार बेहतर होता है और खाद का असर सीधे जड़ों तक पहुंचता है. गुड़ाई के बाद पौधों में अच्छी तरह पानी देना जरूरी होता है.  जरूरत से ज्यादा खाद से बचें गर्मी में पौधों को पोषण देना जरूरी है, लेकिन जरूरत से ज्यादा खाद डालना नुकसान भी पहुंचा सकता है. अधिक खाद से पौधों की जड़ें जल सकती हैं. इसलिए सीमित मात्रा में नेचुरल फर्टिलाइजर का इस्तेमाल करना चाहिए. नियमित पानी, सही धूप और संतुलित पोषण मिलने पर गर्मियों में भी गुलाब के पौधे भरपूर फूल दे सकते हैं. अगर इन आसान घरेलू उपायों को अपनाया जाए तो गर्मी के मौसम में भी गुलाब के पौधे न सिर्फ सुरक्षित रहेंगे, बल्कि खूबसूरत फूलों से भर जाएंगे. About the Author Brijendra Pratap Singh बृजेंद्र प्रताप सिंह डिजिटल-टीवी मीडिया में (2021) लगभग 5 सालों से सक्रिय हैं. मेट्रो न्यूज 24 टीवी चैनल मुंबई, ईटीवी भारत डेस्क, दैनिक भास्कर डिजिटल डेस्क के अनुभव के साथ 14 मई 2024 से News.in में सीनियर कंटें…और पढ़ें News18 न्यूजलेटर अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में सबमिट करें Location : Palamu,Jharkhand Source link

झारखंड

मनोहरपुर में बरातियों की पिकअप पुल से गिरी:बारात से लौट रहे थे...

पश्चिमी सिंहभूम जिले के मनोहरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत उंधन गांव में हुए दर्दनाक सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि छह अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा उस समय हुआ जब बारात से लौट रही एक पिकअप वैन अनियंत्रित होकर पुल के नीचे जा गिरी। घटना के बाद खुशियां अचानक मातम में बदल गईं। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। 10 फीट नीचे गिरा वाहन जानकारी के अनुसार, बारंगा गांव से रविवार शाम एक बारात आनंदपुर थाना क्षेत्र के समीज गांव गई थी। बारात में शामिल कुछ युवक पिकअप वाहन संख्या जेएच 06 सी/7345 में बाजा और साउंड सिस्टम लेकर गए थे। देर रात कार्यक्रम समाप्त होने के बाद सभी युवक उसी वाहन से वापस लौट रहे थे। सोमवार सुबह करीब 3:40 बजे उंधन गांव के पास चालक का संतुलन बिगड़ गया, जिससे पिकअप अनियंत्रित होकर लगभग 10 फीट गहरे पुल के नीचे जा गिरी। हादसा इतना गंभीर था कि दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। घायलों को राउरकेला रेफर किया गया इस हादसे में मृतकों की पहचान बारंगा गांव निवासी 12 वर्षीय रोहन गोप और गोपीपुर निवासी 25 वर्षीय दशरथ सरदार के रूप में हुई है। वहीं हादसे में घायल हुए लोगों में सूरज महतो, गोपी मोदी, राहुल गोप, सौरभ लोहार, शिशुपाल मोदी और सुरेश गोप शामिल हैं। घटना के बाद वाहन में सवार अन्य युवकों ने तुरंत परिजनों को सूचना दी। ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों को मनोहरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने दो लोगों को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल व्यक्तियों को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए राउरकेला रेफर कर दिया गया है। Source link

झारखंड

सिमरिया में अज्ञात वाहन ने नाना-नाती को कुचला:रिसेप्शन पार्टी से लौटते समय...

चतरा जिले के सिमरिया थाना क्षेत्र में रविवार देर रात एक सड़क हादसे में नाना और नाती की मौत हो गई। बगरा स्थित कसारी मोड़ के पास एक अज्ञात वाहन ने लूना सवार दोनों को टक्कर मार दी। यह घटना रविवार रात करीब 10 बजे हुई। मृतकों की पहचान बरियातू थाना क्षेत्र के जबरा निवासी 60 वर्षीय सुकर प्रजापति और उनके 14 वर्षीय नाती आलोक प्रजापति के रूप में हुई है। आलोक कान्हाचट्टी थाना क्षेत्र के चिरीदिरी गांव का रहने वाला था और अपने नाना के घर आया हुआ था। रिसेप्शन पार्टी में गए थे दोनों सुकर प्रजापति अपने नाती आलोक के साथ जिरुआखुर्द पंचायत के सलगी गांव में एक रिश्तेदार के घर रिसेप्शन पार्टी में शामिल होने गए थे। समारोह से लौटने के दौरान वे लूना मोटरसाइकिल पर सवार होकर अपने घर जबरा लौट रहे थे। सिमरिया के कसारी मोड़ के पास पहुँचते ही विपरीत दिशा से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद दोनों सड़क पर गिर गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। हादसे के बाद स्थानीय राहगीरों ने सिमरिया थाना पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी सूर्य प्रताप सिंह दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर कागजी कार्रवाई पूरी की और पोस्टमॉर्टम के लिए चतरा सदर अस्पताल भेज दिया। दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग सिमरिया पुलिस दुर्घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों और प्रत्यक्षदर्शियों के आधार पर अज्ञात वाहन की पहचान करने में जुटी है। मृतकों के परिजनों ने मुआवजे और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। हादसे की खबर गांव पहुंचते ही इलाके में शोक छा गया। मृतक बुजुर्ग के बड़े बेटे अनुज प्रजापति ने बताया कि उनके पिता और भांजा रिसेप्शन पार्टी से लौट रहे थे, तभी यह हादसा हुआ। उन्होंने कहा कि उनके घर की माली हालत बेहद दयनीय है और पिता के जाने के बाद परिवार के सामने आजीविका का संकट खड़ा हो गया है। परिजनों ने जिला प्रशासन से मुआवजे की गुहार लगाई है और अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। Source link

ताज़ा खबर

बंदूक चलाने के लिए हमारे कंधे का सहारा लेना पड़े तो… J&K...

Last Updated:May 11, 2026, 21:05 IST सीएम उमर अब्दुल्ला दिल्ली में मीटिंग करने वाले हैं. वह होम मिनिस्टर अमित शाह से बातचीत करेंगे. इस मीटिंग में राज्य का दर्जा बहाल करने का मुद्दा उठेगा. सीएम ने कहा कि मुलाकात में राज्या का दर्जा नहीं मिलेगा. लेकिन वह जम्मू-कश्मीर के सारे मुद्दे उठाएंगे. उमर अब्दुल्ला ने कहा कि दूरसंचार शक्तियां उपराज्यपाल को देना गलत नहीं है, वही सुरक्षा के प्रभारी हैं. (फाइल फोटो) श्रीनगर. जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने सोमवार को कहा कि सार्वजनिक सुरक्षा से जुड़े कार्यक्रमों के दौरान उपराज्यपाल को दूरसंचार संबंधित अधिकार देने में कुछ भी गलत नहीं है, क्योंकि सुरक्षा और कानून व्यवस्था का प्रभार उन्हीं के पास है. अब्दुल्ला ने पत्रकारों से कहा, ‘यह सही कदम है. ये अधिकार उपराज्यपाल के पास होने चाहिए. यह न तो व्यापार नियमों के विरुद्ध है और न ही पुनर्गठन अधिनियम के खिलाफ हैं.’ अब्दुल्ला ने कहा, ‘अगर मोबाइल फोन या इंटरनेट सेवाएं बंद करने की जरूरत पड़ती है, तो इसका आदेश गृह विभाग जारी करेगा, जो उपराज्यपाल की जिम्मेदारी है. इसमें हमारी कोई भूमिका नहीं है और अगर उन्हें बंदूक चलाने के लिए हमारे कंधे का सहारा लेना पड़े, तो यह हमारे लिए अच्छा नहीं होगा क्योंकि इसमें हमारी कोई भूमिका नहीं है.’ जब उनसे पूछा गया कि क्या वह केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ आगामी बैठक के दौरान राज्य का दर्जा बहाल करने का मुद्दा उठाएंगे, तो मुख्यमंत्री ने कहा कि वह जम्मू कश्मीर से जुड़े सभी मुद्दों पर बातचीत करेंगे. उन्होंने कहा, ‘काश गृह मंत्री से एक ही मुलाकात में राज्य का दर्जा बहाल हो जाता. अगर ऐसा होता तो हमें बहुत पहले ही यह मिल गया होता. लेकिन हां, मैं बैठक में राज्य का दर्जा बहाल करने सहित अन्य मुद्दे जरूर उठाऊंगा.’ मुख्यमंत्री ने जम्मू कश्मीर में शराब पर प्रतिबंध लगाने की मांग संबंधी विवादास्पद बयान पर भी स्पष्टीकरण दिया. उन्होंने कहा, ‘शराब बेचने वाली ये दुकानें उन लोगों के लिए हैं जिनके लिए इसके सेवन को लेकर कोई धार्मिक बाधाएं नहीं है. हमारी धार्मिक मान्यताएं इसकी अनुमति नहीं देतीं. समस्या यह है कि विपक्ष मेरे बयानों को तोड़-मरोड़ कर भ्रम पैदा करने की कोशिश कर रहा है.’ दरअसल गांदरबल में रविवार को पत्रकारों से बातचीत में अब्दुल्ला ने कहा था कि जो लोग शराब पीते हैं वे अपनी मर्जी से ऐसा करते हैं, कोई उन्हें दुकानों तक नहीं ले जाता है. उन्होंने कहा, ‘मैंने रविवार को गांदरबल में जो कहा, वही बात उनके (पीडीपी) वित्त मंत्री ने सदन में कही. हमने कोई नयी शराब की दुकान नहीं खोली है और हम यह सुनिश्चित करते हैं कि ये दुकानें ऐसी जगहों पर न हों जहां हमारे युवा गुमराह हो सकें.’ मुख्यमंत्री ने मंत्रिपरिषद विस्तार के बारे में कहा कि यह उचित समय पर होगा. उन्होंने कहा, ‘यह मुद्दा विपक्ष उठा रहा है. मुझे नहीं पता कि वे क्यों चिंतित हैं. सरकार का कामकाज सुचारू रूप से चल रहा है. अगला चुनाव साढ़े तीन साल बाद होना है. जब भी विस्तार या फेरबदल करना होगा, मैं पार्टी नेतृत्व से इस बारे में चर्चा करूंगा और उचित समय पर इसे करूंगा.’ About the Author Rakesh Ranjan Kumar राकेश रंजन कुमार को डिजिटल पत्रकारिता में 10 साल से अधिक का अनुभव है. न्यूज़18 के साथ जुड़ने से पहले उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान, दैनिक जागरण, ज़ी न्यूज़, जनसत्ता और दैनिक भास्कर में काम किया है. वर्तमान में वह h…और पढ़ें News18 न्यूजलेटर अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में सबमिट करें Location : Srinagar,Jammu and Kashmir Source link

झारखंड

2 साल बाद जेल से बाहर आएंगे झारखंड के पूर्व मंत्री, ED...

Last Updated:May 11, 2026, 12:53 IST झारखंड से बड़ी खबर है. यहां के पूर्व मंत्री आलमगीर आलम तकरीबन 2 साल बाद जेल से बाहर आएंगे. उन्हें सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिल गई है. उन्हें बहुचर्चित टेंडर कमीशन घोटाला मामले में ED ने गिरफ्तार किया था. उनके ठिकानों पर छापेमारी में तकरीबन 32 करोड़ की नकदी बरामद की गई थी. पूर्व मंत्री आलमगीर आलम, झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के साथ. (फोटो साभारः फेसबुक) रांचीः करीब दो साल बाद झारखंड के पूर्व मंत्री आलमगीर आलम जेल से बाहर आने वाले हैं. सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिलने के बाद उनके समर्थकों में खुशी की लहर है. रांची स्थित उनके आवास पर मिठाइयां बांटी जा रही हैं और पटाखे फोड़े जा रहे हैं. लंबे समय से जेल में बंद रहने के कारण उनके समर्थक भावुक भी नजर आए. मालूम हो कि उनके ठिकानों पर ईडी की रेड में 32.2 करोड़ कैश बरामद हुआ था. आलमगीर आलम को बहुचर्चित टेंडर कमीशन घोटाला मामले में ED ने गिरफ्तार किया था. 6 मई 2024 को प्रवर्तन निदेशालय ने रांची में कई ठिकानों पर छापेमारी की थी. इस दौरान उनके करीबी और निजी सचिव संजीव लाल से जुड़े ठिकानों से भारी मात्रा में नकदी बरामद हुई थी. सबसे बड़ी बरामदगी संजीव लाल के सहायक जहांगीर आलम के घर से हुई, जहां से ED ने करीब 32.2 करोड़ रुपये कैश जब्त किए थे. इसके अलावा अन्य जगहों से भी लाखों रुपये और कथित लेन-देन से जुड़ी डायरी बरामद की गई थी. हेमंत सोरेन सरकार में थे मंत्रीछापेमारी के बाद ED ने मंत्री के पीएस संजीव कुमार लाल और जहांगीर आलम को गिरफ्तार किया था. पूछताछ में कई अहम जानकारियां सामने आने के बाद जांच की आंच तत्कालीन मंत्री आलमगीर आलम तक पहुंची. इसके बाद उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया गया था. गिरफ्तारी के समय वे हेमंत सोरेन सरकार में ग्रामीण विकास और संसदीय कार्य मंत्री थे. मामले को लेकर पूरे झारखंड में राजनीतिक हलचल तेज हो गई थी और विपक्ष ने सरकार पर जमकर हमला बोला था. पंचायत से शुरू की थी राजनीतिआलमगीर आलम ने पहले झारखंड हाईकोर्ट में जमानत की याचिका दायर की थी, लेकिन जुलाई 2025 में हाईकोर्ट ने उनकी अर्जी खारिज कर दी थी. इसके बाद उन्होंने सुप्रीम कोर्ट का रुख कियाय. अब सुप्रीम कोर्ट की जस्टिस एमएम सुंदरेश्वर और जस्टिस एन कोटीश्वर सिंह की बेंच ने उन्हें राहत देते हुए जमानत दे दी है. कोर्ट के फैसले के बाद उनके समर्थकों में उत्साह बढ़ गया है. आलमगीर आलम झारखंड कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं में गिने जाते हैं. वे पाकुड़ विधानसभा सीट से चार बार विधायक रह चुके हैं. इसके अलावा 2006 से 2009 तक झारखंड विधानसभा के स्पीकर भी रहे. उन्होंने अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत पंचायत स्तर की राजनीति से की थी और सरपंच चुनाव जीतकर सार्वजनिक जीवन में कदम रखा था. About the Author Mahesh Amrawanshi कहानी सुनने, गुनने और लिखने का शौकीन. शुद्ध कीबोर्ड पीटक. माखनलाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी भोपाल से शिक्षा-दीक्षा. द सूत्र, खबरिया न्यूज़, दैनिक नई दुनिया (अखबार) से सीखते हुए हाल मुकाम News18 है. 5 साल से पत्रकार…और पढ़ें News18 न्यूजलेटर अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में सबमिट करें Location : Ranchi,Ranchi,Jharkhand Source link

झारखंड

पूर्व चैंबर सचिव के घर 11.70 लाख नकद चोरी:गुमला में चोरों ने...

गुमला शहर के डीएसपी रोड स्थित चैंबर्स ऑफ कॉमर्स के पूर्व सचिव दिलीप गुप्ता के घर में अज्ञात चोरों ने सेंधमारी की है। चोरों ने घर से 11 लाख 70 हजार रुपए नगद और लाखों रुपए के सोने-चांदी के जेवरात चुरा लिए। यह घटना तब हुई जब दिलीप गुप्ता इलाज के लिए रांची गए हुए थे। सोमवार सुबह 7 बजे पड़ोसियों ने घर का ताला टूटा हुआ देखा और दिलीप गुप्ता को इसकी सूचना दी। घर लौटने पर उन्होंने पाया कि मुख्य दरवाजे और गोदरेज के ताले टूटे हुए थे और सारा सामान बिखरा पड़ा था। इसके बाद उन्हें चोरी का एहसास हुआ। दिलीप गुप्ता के अनुसार, चोरों ने गोदरेज में रखे उनके 7 लाख 70 हजार रुपए नगद और सरिता गुप्ता के 4 लाख रुपए नकद चुरा लिए। इसके अलावा, सोने के तीन चेन, कान के तीन जोड़े, तीन अंगूठियां, एक मांग टीका, एक ढोलना, एक जितिया, सोने के कान के दो अन्य जोड़े, चांदी के एक जोड़ा पायल और दो जोड़े बिछिया भी चोरी हो गए। दिलीप गुप्ता ने अज्ञात चोरों के खिलाफ गुमला थाना में प्राथमिकी दर्ज करने के लिए आवेदन दिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। दिलीप गुप्ता ने पुलिस प्रशासन से जल्द से जल्द कार्रवाई कर चोरी हुए नकद और जेवरात की बरामदगी की मांग की है। Source link

शिक्षा

Bihar Special Assistant Police Recruitment 15,821 Posts

Hindi News Career Bihar Special Assistant Police Recruitment 15,821 Posts | Govt Jobs Today 20 मिनट पहले कॉपी लिंक आज की सरकारी नौकरी में जानकारी बिहार में विशेष सहायक पुलिस के 15,821 पदों पर भर्ती की, रेलवे में असिस्टेंट लोको पायलट की 11,127 भर्ती के लिए आवेदन 15 मई 2026 से शुरू होने की। साथ में बिहार जिला बाल संरक्षण इकाई में 273 ओपनिंग्स की। इन जॉब्स के बारे में पूरी जानकारी के साथ आवेदन की प्रक्रिया यहां देखिए… 1. बिहार में SAP के 15,821 पदों पर भर्ती, 1 जून से रैली शुरू बिहार पुलिस मुख्यालय ने विशेष सहायक पुलिस (SAP) के 15,821 पदों पर भर्ती निकाली है। इस बार पूर्व सैनिकों के साथ CAPF से रिटायर्ड जवानों को भी मौका मिलेगा। पहले केवल पूर्व सैनिक ही इस भर्ती में शामिल हो सकते थे। भर्ती रैली 1 जून से 6 जून 2026 तक आयोजित की जाएगी। रैली हर दिन सुबह 6:30 बजे से शाम 4 बजे तक चलेगी। सिलेक्ट किए गए जवानों को एक साल के कॉन्ट्रैक्ट पर रखा जाएगा जिसे जरूरत के अनुसार बढ़ाया जा सकता है। पोस्ट वाइस वैकेंसी डिटेल्स : पद का नाम पदों की संख्या जेसीओ 148 SAP जवान 15,135 रसोइया 538 कुल पदों की संख्या 15,821 नहीं पहुंचने वालों को भी मौका अगर कोई उम्मीदवार तय तारीख पर भर्ती रैली में शामिल नहीं हो पाता है तो उसे हर महीने के पहले सप्ताह में आयोजित होने वाले वॉक-इन इंटरव्यू में भाग लेने का मौका दिया जाएगा। कैटेगरी वाइस वैकेंसी डिटेल्स : पद का नाम पदों की संख्या ईबीसी 2,936 एससी 2,688 बीसी 1,525 सीबीडब्ल्यू 510 एसटी 163 ईडब्ल्यूएस 1,582 जनरल 6,417 टोटल 15,821 डिवीजन वाइस रैली : डिवीजन डिस्ट्रिक्ट रैली डेट पूर्निया, भागलपुर, दरभंगा पूर्निया, कटिहार, अरेरिया, किशनगंज, भागलपुर, नवगाचिया, बांका, दरभंगा, मधुबनी, समस्तीपुर 01 जून 2026 कोशी, मूंगेर, सारन सहरसा, मधेपुरा, सुपौल, मूंगेर, बेगुरायस, खागरिया, लक्षिसराय, शेखपुरा, जमुई, सारन, सिवान, गोपालगंज 02 जून 2026 तिरहट मुजफ्फरपुर, मोतिहारी, बेतिया, बागहा, सीतामढ़ी, औरंगाबाद, श्योपुर 03 जून 2026 मगध गया, जेहनाबाद, अरवाल, औरंगाबाद, नवादा 04 जून 2026 पटना पटना, नालंदा 05 जून 2026 भोजपुर, रोहतास भोजपुर, भभुआ, रोहतास, बक्सर 06 जून 2026 योग्यता : उम्मीदवार को बिहार का स्थायी निवासी होना जरूरी है। आधुनिक और ऑटोमैटिक हथियार चलाने का अनुभव भी होना चाहिए। आपदा प्रबंधन, बम निरोधक कार्य, ड्राइविंग, तैराकी, डाइविंग और मोटरबोट चलाने का अनुभव रखने वाले जवानों को प्राथमिकता दी जाएगी। सैलरी : पद का नाम पदों की संख्या जेसीओ 35 हजार रुपए प्रतिमाह SAP जवान 30 हजार रुपए प्रतिमाह रसोइया 25 हजार रुपए प्रतिमाह एज लिमिट : अधिकतम 52 साल सिलेक्शन प्रोसेस : वॉक इन इंटरव्यू डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन मेडिकल एग्जाम ऐसे करें आवेदन : रीजनल ऑफिस AWPO, दानापुर कैंट में जाकर अपना रजिस्ट्रेशन करवाएं। फॉर्म भरकर सभी जरूरी डॉक्यूमेंट्स के साथ AWPO ऑफिस में जमा करवाएं। अपनी डिवीजन/जिले की निर्धारित तिथि पर सुबह 09:30 बजे से 04:00 बजे के बीच AWPO, दानापुर कैंट पहुंचें। रैली स्थल पर आपके डॉक्यूमेंट्स चेक किए जाएंगे। उसके बाद Walk-in Interview लिया जाएगा। इंटरव्यू के बाद मेडिकल जांच के लिए भेजा जाएगा। पूरी तरह फिट पाए जाने पर नियुक्ति पत्र दे दिया जाएगा। किसी भी जानकारी के लिए इन नंबर्स पर संपर्क करें : पुलिस अधीक्षक, STF, बिहार पटना: 0612 – 2294172 रीजनल ऑफिस AWPO, दानापुर कैंट: 06115 – 222251 ऑफिशियल वेबसाइट लिंक ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक 2. रेलवे में ALP की 11,127 भर्ती, 15 मई से आवेदन शुरू रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने असिस्टेंट लोको पायलट के 11,127 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। उम्मीदवार 15 मई से आवेदन शुरू होने के बाद अप्लाई कर सकेंगे। जोन वाइज वैकेंसी डिटेल्स : जोन का नाम पदों की संख्या सेंट्रल रेलवे 1400 ईस्ट सेंट्रल रेलवे 700 ईस्ट कोस्ट रेलवे 1625 ईस्टर्न रेलवे 608 नॉर्थ सेंट्रल रेलवे 457 नॉर्थ ईस्टर्न रेलवे 105 नॉर्थ ईस्ट फ्रंटियर रेलवे 1276 नॉर्थन रेलवे 740 नॉर्थ वेस्टर्न रेलवे 600 साउथ सेंट्रल रेलवे 674 साउथ ईस्ट सेंट्रल रेलवे 200 साउथ ईस्टर्न रेलवे 1531 साउथर्न रेलवे 250 साउथ वेस्टर्न रेलवे 200 वेस्ट सेंट्रल रेलवे 541 वेस्टर्न रेलवे 214 चितरंजन लोकोमोटिव वर्क्स (CLW) 06 कुल पदों की संख्या 11,127 एजुकेशनल क्वालिफिकेशन : मान्यता प्राप्त बोर्ड/ संस्थान से 10वीं के साथ आईटीआई की डिग्री। या 10वीं के साथ इंजीनियरिंग में डिप्लोमा या इंजीनियरिंग डिग्री। एज लिमिट : न्यूनतम : 18 साल अधिकतम : 30 साल ओबीसी : 3 साल की छूट एससी/ एसटी : 5 साल की छूट फीस : अन्य सभी : 500 रुपए एससी/ एसटी/ एक्स सर्विसमैन/ ट्रांसजेंडर/ ईबीसी : 250 रुपए सिलेक्शन प्रोसेस : सीबीटी – 1 सीबीटी – 2 इंटरव्यू डॉक्यूमेंट वेरिफेशन प्रीलिम्स एग्जाम : पेपर की संख्या विषय प्रश्नों की संख्या अंक पेपर – 1 जनरल नॉलेज 100 100 पेपर – 1 लॉ 150 150 सैलरी : 19,900 रुपए प्रतिमाह ऐसे करें आवेदन : ऑफिशियल वेबसाइट rrbapply.gov.in पर जाएं। होमपेज पर अप्लाई ऑनलाइन के लिंक पर क्लिक करें। न्यू रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करके मांगी गई डिटेल्स दर्ज करें। रजिस्ट्रेशन होने के बाद लॉग इन करें। फीस (यदि लागू हो) जमा करें। फॉर्म का प्रिंटआउट निकाल कर रखें। ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक ऑनलाइन आवेदन लिंक 3. बिहार जिला बाल संरक्षण इकाई में 273 वैकेंसी, आवेदन आज से शुरू बिहार जिला बाल संरक्षण इकाई में 273 पदों पर भर्ती निकली है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट scpsvacancy.bihar.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। पोस्ट वाइज वैकेंसी डिटेल्स : पद का नाम पदों की संख्या सुपरिटेंडेंट 31 स्टोर कीपर कम अकाउंटेंट 29 काउंसलर 28 हाउसफादर/हाउसमदर 55 पैरामेडिकल स्टाफ 31 नर्स 36 स्पेशल एजुकेटर 36 बाल कल्याण अधिकारी 27 एजुकेशनल क्वालिफिकेशन : सुपरिटेंडेंट :सोशल वर्क, सोशियोलॉजी, साइकोलॉजी, लॉ में पीजी, बच्चों/महिलाओं के क्षेत्र में कम से कम 3 साल का वर्क एक्सपीरियंस काउंसलर :सोशल वर्क, साइकोलॉजी, काउंसलिंग में ग्रेजुएशन या पीजी डिप्लोमा, स्कूल में कम से कम 1 साल का वर्क एक्सपीरियंस बाल कल्याण पदाधिकारी :सोशल वर्क/सोशियोलॉजी या लॉ (LAW) में ग्रेजुएशन, JJ Act, POCSO, बाल श्रम आदि क्षेत्र में 2 साल का एक्सपीरियंस स्टोर कीपर कम अकाउंटेंट :कॉमर्स/मैथ्स/इकोनॉमिक्स में ग्रेजुएशन,अकाउंटिंग वर्क का कम से कम 2 साल का एक्सपीरियंस हाउस फादर / हाउस मदर :12वीं पास, बच्चों के साथ काम करने का 2 साल का एक्सपीरियंस पैरामेडिकल स्टाफ :इंटर के साथ नर्सिंग/मेडिकल रिकॉर्ड/ANM में डिप्लोमा, क्लिनिक या अस्पताल

झारखंड

कोडरमा में मंगलवार को आंशिक बिजली कटौती:ग्रिड अनुरक्षण और पेड़ों की छटाई...

कोडरमा जिले में मंगलवार को आंशिक रूप से बिजली गुल रहेगी। दामोदर वैली कॉर्पोरेशन (डीवीसी) द्वारा अनुरक्षण कार्य के कारण यह स्थिति बनेगी। विद्युत विभाग के कार्यपालक अभियंता रणधीर कुमार सिंह ने इस संबंध में एक आदेश जारी किया है। आदेश के अनुसार, केटीपीएस स्थित 315 एमवीए, 400/220/33 केवी ग्रिड में आईसीटी 2 के आवश्यक अनुरक्षण और तकनीकी निरीक्षण कार्य के लिए मंगलवार सुबह 6 बजे से रात 8 बजे तक आपातकालीन शटडाउन लिया जाएगा। इस शटडाउन के कारण कोडरमा जिले में 50% लोड प्रतिबंध लागू रहेगा। गौशाला, साईं, डोईयाडीह, लोकाई, धाबी, डोमचांच, मरकच्चो, देवीपुर और कुंडी धनवार विद्युत शक्ति उपकेंद्रों से जुड़े उपभोक्ताओं को आंशिक रूप से बिजली कटौती का सामना करना पड़ेगा। कार्यपालक अभियंता ने बताया कि सतगांवां, जयनगर और चंदवारा प्रखंडों के विद्युत उपभोक्ताओं के लिए मंगलवार सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक पूर्ण रूप से बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। इस अवधि में मसनोडीह, डोमचांच से पिहरा ग्राम तक के घने जंगलों में 33 केवी मुख्य लाइन से पेड़ों की टहनियों की छटाई की जाएगी। साथ ही, सतगांवां और डोमचांच के बीच लगभग 60 किलोमीटर लंबी 33 केवी लाइन का अनुरक्षण कार्य भी किया जाएगा। इसके अतिरिक्त, चंदवारा, जयनगर प्रखंड और हजारीबाग जिले के चलकुशा प्रखंड में 33 केवी और 11 केवी संरक्षण लाइनों का अनुरक्षण तथा लाइन से सटे पेड़ों की टहनियों की छंटाई का कार्य भी होगा। कोडरमा प्रखंड में विद्युत आपूर्ति एक-एक घंटे की लोड शेडिंग के साथ की जाएगी, ताकि उपभोक्ता अपनी आवश्यकतानुसार कार्य कर सकें। कार्यपालक अभियंता ने बताया कि अगले एक महीने में बारिश का मौसम शुरू होने वाला है। बरसात के दौरान हाई वोल्टेज तारों से सटे पेड़ों में करंट दौड़ने से जानमाल का नुकसान होने का खतरा रहता है। इसी को ध्यान में रखते हुए, बरसात से पहले यह अनुरक्षण कार्य पूरा किया जा रहा है, ताकि लोगों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। Source link

Scroll to Top