भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

Author name: scsmdos@gmail.com

झारखंड

21 लीटर जल, 350 किलोमीटर की कांवड़ यात्रा, कोडरमा की कुसुम का...

Last Updated:July 29, 2026, 23:49 IST कुसुम ने बताया कि गौ संरक्षण के प्रति उनकी संवेदनशीलता एक व्यक्तिगत दर्द से जुड़ी हुई है. उन्होंने कहा कि उनके घर में इलाज के अभाव में पांच गोवंशों की मौत हो गई थी. इस घटना ने उन्हें भीतर तक झकझोर दिया और तभी से उन्होंने संकल्प लिया कि वह गोवंशों के संरक्षण और उनके बेहतर इलाज की व्यवस्था के लिए…. ख़बरें फटाफट कोडरमा: सावन माह में शिवभक्तों की आस्था अपने चरम पर है. इसी कड़ी में कोडरमा जिले के डोमचांच प्रखंड की 21 वर्षीय कुसुम साहू ने एक अनोखी और प्रेरणादायक कांवड़ यात्रा की शुरुआत की है. कुसुम झुमरी तिलैया स्थित प्रसिद्ध झरनाकुंड धाम से 21 लीटर जल लेकर सुल्तानगंज के लिए पैदल रवाना हुई हैं. उनकी यह धार्मिक यात्रा करीब 350 किलोमीटर लंबी होगी. जिसे वह प्रतिदिन 25 से 30 किलोमीटर की पदयात्रा करते हुए पूरा करेंगी. कुसुम ने बताया कि यात्रा के पहले चरण में वह सुल्तानगंज स्थित प्राचीन अजगैबीनाथ मंदिर पहुंचकर अपने साथ ले जाए गए जल से भगवान शिव का जलाभिषेक करेंगी. इसके बाद सुल्तानगंज में उत्तरवाहिनी गंगा से पुनः 21 लीटर गंगाजल कांवड़ में भरकर देवघर के लिए पदयात्रा शुरू करेंगी. देवघर पहुंचने पर विश्व प्रसिद्ध बाबा बैद्यनाथ ज्योतिर्लिंग में गंगाजल अर्पित कर जलाभिषेक करेंगी. इसके बाद उनकी यात्रा बासुकीनाथ धाम तक जारी रहेगी. जहां भगवान शिव का पूजन-अर्चन कर वह अपनी धार्मिक यात्रा का समापन करेंगी. राम मंदिर और वृंदावन तक पैदल यात्रा कर गौ वंशों के लिए उठा चुकी हैं पशु एंबुलेंस की मांगकुसुम ने बताया कि यह यात्रा केवल धार्मिक आस्था तक सीमित नहीं है. बल्कि समाज के प्रति उनकी जिम्मेदारी और एक संदेश भी है. उन्होंने बताया कि इससे पहले भी वह राम मंदिर और वृंदावन की पैदल यात्रा कर चुकी हैं. उस यात्रा के दौरान उन्होंने सरकार से घायल और बेसहारा गोवंशों के इलाज के लिए विशेष एंबुलेंस सेवा शुरू करने की मांग उठाई थी. उन्होंने कहा कि उनकी मांग के बाद झारखंड में घायल गोवंशों के उपचार के लिए एंबुलेंस सेवा की शुरुआत हुई. वर्तमान में एंबुलेंस की संख्या पर्याप्त नहीं है. इसके अलावा इन एंबुलेंसों में आवश्यक दवाइयों और चिकित्सा संसाधनों की भी कमी रहती है जिससे समय पर उपचार नहीं मिल पाता. घर के 5 गौ वंशों की मौत के बाद अलग-अलग तरीके से सरकार से कर रही हैं बेहतर सुविधा की मांगकुसुम ने बताया कि गौ संरक्षण के प्रति उनकी संवेदनशीलता एक व्यक्तिगत दर्द से जुड़ी हुई है. उन्होंने कहा कि उनके घर में इलाज के अभाव में पांच गोवंशों की मौत हो गई थी. इस घटना ने उन्हें भीतर तक झकझोर दिया और तभी से उन्होंने संकल्प लिया कि वह गोवंशों के संरक्षण और उनके बेहतर इलाज की व्यवस्था के लिए लगातार आवाज उठाती रहेंगी. उन्होंने कहा कि विभिन्न यात्राओं, सामाजिक अभियानों और अन्य माध्यमों से वह सरकार और समाज का ध्यान इस दिशा में आकर्षित करती रही हैं. उन्होंने बताया कि इस बार की कांवड़ यात्रा भी भगवान शिव की भक्ति के साथ-साथ गौ संरक्षण का संदेश देने का एक प्रयास है. About the Author Rajneesh Singh जी न्यूज, इंडिया डॉट कॉम, लोकमत, इंडिया अहेड, न्यूज बाइट्स के बाद अब न्यूज 18 के हाइपर लोकल सेगमेंट लोकल 18 के लिए काम कर रहा हूं. विभिन्न संस्थानों में सामान्य खबरों के अलावा टेक, ऑटो, हेल्थ और लाइफ स्टाइल बीट… और पढ़ें News18 न्यूजलेटर अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में सबमिट करें Location : Kodarma,Jharkhand Source link

झारखंड

एमबीए छात्रों के लिए प्लेसमेंट ड्राइव आयोजित

सिटी रिपोर्टर | बोकारो जीजीईएसईएसटीसी चास में मंगलवार को एमबीए सत्र 2024-26 के छात्रों के लिए यूओलो एडटेक प्राइवेट लिमिटेड नई दिल्ली की ओर से कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया गया। संस्थान के निदेशक डॉ. प्रियदर्शी जरूहार ने प्लेसमेंट ड्राइव के लिए पधारे सुशांत बनर्जी जनरल मैनेजर का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। चयन प्रक्रिया के उपरांत एमबीए सत्र 2024-26 के दो विद्यार्थियों का चयन ₹3.20 लाख वार्षिक पैकेज पर किया गया। इस उपलब्धि पर निदेशक डॉ. प्रियदर्शी जरूहार ने चयनित विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा कहा कि संस्थान विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ-साथ उत्कृष्ट रोजगार अवसर उपलब्ध कराने के लिए निरंतर उद्योग जगत से सहयोग स्थापित कर रहा है। इस प्लेसमेंट ड्राइव के सफल आयोजन में प्रशासनिक पदाधिकारी अधिवक्ता पल्लवी प्रसाद एवं प्रशिक्षण एवं प्लेसमेंट पदाधिकारी प्रो. सलीम अहमद ने बेहतर भूमिका निभाई। Source link

झारखंड

बास्केटबॉल में बीपीएस की अंडर- 17 बालिका टीम फाइनल में पहुंची

सिटी रिपोर्टर | बोकारो सेक्टर-3सी स्थित बोकारो पब्लिक स्कूल की अंडर-17 बालिका बास्केटबॉल टीम ने सीबीएसई क्लस्टर-3 प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल में जगह बनाई है। टीम की इस उपलब्धि से स्कूल के साथ पूरे बोकारो का नाम रोशन हुआ है। प्रतियोगिता का आयोजन 24 जुलाई से नारायण वर्ल्ड स्कूल जमुहार में जारी है। बीपीएस की टीम ने क्वार्टर फाइनल में शारदा ग्लोबल स्कूल रांची को 12-5 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। सेमीफाइनल में शिक्षा निकेतन जमशेदपुर के खिलाफ 18-11 की प्रभावशाली जीत दर्ज कर फाइनल का टिकट पक्का किया। टीम की इस सफलता में खिलाड़ी आकांक्षा, अंकिता, अनुष्का, अदिति, माही, सिमरन, नंदनी और हर्षिखा का अहम योगदान रहा। वहीं, बास्केटबॉल कोच आकाश कुमार मंडल के प्रशिक्षण और टीम मैनेजर अमरजीत कौर के मार्गदर्शन की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही। प्राचार्या डॉ. सुधा शेखर, उप-प्राचार्य अमरीश रंजन पाठक ने टीम, कोच आकाश कुमार मंडल और मैनेजर अमरजीत कौर को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता खिलाड़ियों के कठिन परिश्रम, अनुशासन और समर्पण का परिणाम है। उन्होंने फाइनल मुकाबले में भी पूरे आत्मविश्वास के साथ उतरकर चैंपियनशिप जीतने की शुभकामनाएं दीं। Source link

ताज़ा खबर

₹10 में सुंदर क्रॉकरी और होम डेकोर! दिल्ली की इस हिडन मार्केट...

Delhi Hauz Rani Market: ₹10 में सुंदर क्रॉकरी और होम डेकोर! दिल्ली की इस हिडन मार्केट में मिलेंगे रेस्टोरेंट-स्टाइल बर्तनदिल्ली की हौज़ रानी मार्केट क्रॉकरी, किचन और होम डेकोर के लिए एक बजट-फ्रेंडली जगह है. मालवीय नगर मेट्रो स्टेशन के पास यह मार्केट ₹10 से शुरू होने वाली चीज़ें और रेस्टोरेंट-स्टाइल क्रॉकरी प्रदान करती है. Source link

झारखंड

24.70 करोड़ की लागत से बनेगा मेदिनीनगर नगर निगम का नया भवन,...

Last Updated:July 29, 2026, 08:20 IST Medininagar New Municipal Building: पलामू के मेदिनीनगर नगर निगम को 24.70 करोड़ रुपये की लागत से नया आधुनिक भवन मिलेगा. झारखंड सरकार ने 2026-27 तक निर्माण के लिए प्रशासनिक स्वीकृति दे दी है. इसी के साथ अब भवन की लोकेशन भी बदल जाएगी. ख़बरें फटाफट पलामू. झारखंड के पलामू के मेदिनीनगर नगर निगम को जल्द ही आधुनिक सुविधाओं से लैस नया निगम भवन मिलने जा रहा है. झारखंड सरकार के नगर विकास एवं आवास विभाग ने वित्तीय वर्ष 2026-27 में नए नगर निगम भवन के निर्माण के लिए 24 करोड़ 70 लाख 50 हजार 200 रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति दे दी है. 22 जुलाई को स्वीकृति मिलने के बाद अब इस महत्वाकांक्षी परियोजना के निर्माण का रास्ता पूरी तरह साफ हो गया है. पूरी होगी जरूरी प्रक्रियामेदिनीनगर नगर निगम के नगर आयुक्त रंजीत कुमार लाल ने बताया कि नए निगम भवन के निर्माण के लिए सरकार से स्वीकृति मिल चुकी है. पहले निगम कार्यालय के लिए मौजा बैरिया स्थित एक एकड़ जमीन पर भवन निर्माण का प्रस्ताव भेजा गया था. उक्त भूमि पहले ही नगर निगम को हस्तांतरित की जा चुकी है. हालांकि, हाल ही में हुई नगर निगम की बैठक में वर्तमान शहर स्थित बस डिपो परिसर में भवन निर्माण को लेकर भी निर्णय लिया गया है. ऐसे में निर्माण स्थल के संबंध में जरूरी प्रक्रिया पूरी की जाएगी. नगर आयुक्त ने आगे बताया कि इस परियोजना को JUIDCO के माध्यम से क्रियान्वित किया जाएगा. निर्माण एजेंसी के चयन के लिए राष्ट्रीय स्तर पर खुली निविदा निकाली जाएगी, जिससे पारदर्शी तरीके से कार्य आवंटित किया जा सके. भवन की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (DPR) नई दिल्ली की M/s Mass N Void Design Consultants द्वारा तैयार की गई है. आधुनिक सुविधाएं मिलेंगीउन्होंने आगे कहा कि प्रस्तावित नगर निगम भवन को पूरी तरह आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित किया जाएगा. भवन में सीसीटीवी निगरानी प्रणाली, एसी ऑफिस, बिजली व्यवस्था, पेयजल एवं स्वच्छता सुविधाएं, अत्याधुनिक फायर फाइटिंग सिस्टम, आधुनिक फर्नीचर, आकर्षक इंटीरियर, साइट डेवलपमेंट और बाउंड्री वॉल का निर्माण कराया जाएगा. इससे निगम कर्मियों के साथ-साथ आम नागरिकों को भी बेहतर और सुविधाजनक वातावरण में सेवाएं मिल सकेंगी. 18 महीने के भीतर पूरी होगी योजनाबता दें कि सरकार ने इस परियोजना को 18 महीने के भीतर पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया है. इससे उम्मीद है कि मेदिनीनगर नगर निगम को जल्द ही एक आधुनिक प्रशासनिक भवन मिलेगा, जहां नागरिक सेवाओं का संचालन अधिक व्यवस्थित और तकनीकी रूप से सक्षम तरीके से किया जा सकेगा. इस योजना को पहले ही विभागीय मंत्री की मंजूरी मिल चुकी थी. इसके बाद 25 जून 2026 को राज्य योजना प्राधिकृत समिति की बैठक में भी परियोजना को स्वीकृति प्रदान की गई थी. अब प्रशासनिक स्वीकृति मिलने के साथ ही निविदा प्रक्रिया शुरू होने और निर्माण कार्य जल्द प्रारंभ होने की संभावना है. बता दें कि नया निगम भवन मेदिनीनगर के शहरी विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है. About the Author Raina Shukla बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी से मास कम्यूनिकेशन एंड जर्नलिज़्म में मास्टर्स, गोल्ड मेडलिस्ट. पत्रकारिता का सफर दैनिक जागरण से शुरू हुआ, फिर प्रभात खबर और ABP न्यूज़ से होते हुए News18 Hindi तक पहुंचा. करियर और देश की … और पढ़ें News18 न्यूजलेटर अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में सबमिट करें Location : Palamu,Jharkhand Source link

झारखंड

Demand to honour 1306 Jharkhand agitators on 15th August, documents submitted

. झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा एवं झारखंड आंदोलनकारी युवा मोर्चा के संयुक्त प्रतिनिधिमंडल ने डीडीसी शताब्दी मजूमदार से उपायुक्त कार्यालय में मुलाकात कर विभिन्न मांगों से संबंधित दस्तावेज सौंपे। नेताओं ने बताया कि 10 जुलाई 2026 को उपायुक्त आवास के अनिश्चितकालीन घेराव कार्यक्रम के दौरान उपायुक्त ने उनकी मांगों से जुड़े सभी दस्तावेज उपलब्ध कराने को कहा था। उसी क्रम में मंगलवार को प्रतिनिधिमंडल ने संबंधित दस्तावेज डीडीसी को सौंपे, ताकि उपायुक्त को पूरे मामले की तथ्यात्मक जानकारी मिल सके। मोर्चा के जिला अध्यक्ष राजदेव माहथा ने डीडीसी को बताया कि गृह विभाग, रांची द्वारा आयोग से चिह्नित 881 और 425, कुल 1306 झारखंड आंदोलनकारियों की अधिसूचित सूची जिला समाहरणालय में लंबित है। उन्होंने मांग की कि 15 अगस्त 2026 के अवसर पर जिला मुख्यालय में सम्मान समारोह आयोजित कर सभी आंदोलनकारियों को सम्मानित किया जाए। इस पर डीडीसी श्रीमती शताब्दी मजूमदार ने आश्वासन दिया कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सम्मान समारोह आयोजित कर आंदोलनकारियों को सम्मानित करने का प्रयास किया जाएगा। प्रतिनिधिमंडल ने विस्थापितों से जुड़े दस्तावेज भी सौंपते हुए कहा कि यह लगभग 70 वर्षों पुरानी समस्या है। दस्तावेजों की समीक्षा कर सात दशक से लंबित विस्थापितों की समस्याओं का समाधान किया जाना चाहिए। इस पर डीडीसी ने कहा कि 15 अगस्त 2026 के बाद उपायुक्त की अध्यक्षता में बैठक आयोजित कर विस्थापितों की समस्याओं के समाधान की दिशा में कार्रवाई की जाएगी। प्रतिनिधिमंडल में मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष विदेशी महतो, केंद्रीय कोर कमेटी सदस्य एवं जिला अध्यक्ष राजदेव माहथा, युवा मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष ललित नारायण, जिला सचिव परमेश्वर मंडल, विक्की मौर्य आदि मौजूद थे। Source link

झारखंड

नीट ओएमआर शीट विवाद: हाईकोर्ट ने एनटीए से तलब की अभ्यर्थी की...

नीट यूजी-2026 परीक्षा की ओएमआर शीट को लेकर उठे विवाद में झारखंड हाईकोर्ट ने राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) को अभ्यर्थी लक्ष्य सिंह की मूल ओएमआर शीट अगले सप्ताह सीलबंद लिफाफे में अदालत के समक्ष पेश करने का निर्देश दिया है। न्यायमूर्ति आनंद सेन की अदालत ने मामले की अगली सुनवाई 4 अगस्त तय की है। लक्ष्य सिंह ने हाईकोर्ट में याचिका दायर कर आरोप लगाया है कि परिणाम घोषित होने के बाद उनकी ओएमआर शीट में बदलाव किया गया। -शेष पेज 9 पर NTA ने अभ्यर्थियों का दावा किया खारिज वहीं, एनटीए ने लक्ष्य सिंह समेत पांच अभ्यर्थियों के दावों को खारिज करते हुए कहा है कि प्रस्तुत ओएमआर शीट में डिजिटल छेड़छाड़ की गई है। एजेंसी के रिकॉर्ड के अनुसार अभ्यर्थी का सत्यापित स्कोर 116 अंक ही है। सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट ने विवाद की गंभीरता को देखते हुए एनटीए को मूल ओएमआर शीट अदालत में पेश करने का निर्देश दिया। साथ ही एनटीए के अधिवक्ता को आदेश की प्रति उपलब्ध कराने को भी कहा। अब 4 अगस्त को अदालत मूल ओएमआर शीट का परीक्षण करेगी। Source link

ताज़ा खबर

from 800 salary in punjab to 20 lakhs farming east champaran vijay...

Last Updated:July 29, 2026, 22:16 IST Vijay Yadav Success Story: पूर्वी चंपारण के अमवा गांव निवासी विजय यादव ने आर्थिक तंगी के कारण 1996 में पंजाब जाकर महज 800 रुपये की नौकरी से शुरुआत की थी. पंजाब के खेतों से प्रेरणा लेकर वे गांव लौटे और आधुनिक खेती की राह चुनी. आज विजय यादव बैंगन, ड्रैगन फ्रूट, स्ट्रॉबेरी, शिमला मिर्च और बागवानी के साथ-साथ पशुपालन से हर साल 20 लाख रुपये तक की शानदार कमाई कर रहे हैं. जानें इनकी कहानी. ख़बरें फटाफट आदित्य गौरव/पूर्वी चंपारण: बिहार में कृषि केवल जीविका का साधन नहीं, बल्कि मेहनत और लगन के दम पर आर्थिक समृद्धि की नई इबारत लिखने का जरिया भी बन रही है. राज्य में ऐसे कई किसान हैं, जिनका संघर्ष और सफलता दूसरों के लिए मिसाल है. ऐसी ही एक प्रेरणादायक कहानी है पूर्वी चंपारण जिले के तुरकौलिया प्रखंड स्थित अमवा गांव के रहने वाले किसान विजय यादव की. जो आज पूरे जिले में अपनी लीक से हटकर की जाने वाली खेती के लिए पहचाने जाते हैं. कभी 800 रुपये की नौकरी से शुरुआत करने वाले विजय आज सालाना 20 लाख का टर्नओवर है. आर्थिक संकट ने भेजा पंजाब, 800 रुपये से शुरू किया सफरविजय यादव बताते हैं कि मैट्रिक की पढ़ाई पूरी करते ही उन पर पारिवारिक जिम्मेदारियों का बोझ आ पड़ा. परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी और पिता जी संन्यास लेकर संत बन गए थे. पूरे घर की जिम्मेदारी विजय के कांधों पर आ गई. जिसके चलते उन्हें वर्ष 1996 में पंजाब का रुख करना पड़ा. कड़े संघर्ष और काफी भटकने के बाद पंजाब में उन्हें महज 800 रुपये महीने की नौकरी मिली. अपनी ईमानदारी और बेहतर काम के बदौलत धीरे-धीरे उनकी पगार बढ़कर 5000 रुपये प्रतिमाह तक पहुंच गई. पंजाब के खेतों ने बदला नजरिया, गांव लौटने का लिया फैसलापंजाब में काम के दौरान रविवार को छुट्टी के दिन विजय अक्सर वहां के लहलहाते खेतों को देखा करते थे. वहां आधुनिक और विविधतापूर्ण खेती देखकर उनके मन में भी अपने गांव जाकर कृषि क्षेत्र में कुछ बड़ा करने का विचार आया. आखिरकार उन्होंने अपनी नौकरी छोड़कर गृहग्राम लौटने का निर्णय लिया. बैंगन से शुरुआत, स्ट्रॉबेरी और ड्रैगन फ्रूट का उत्पादनगांव लौटने के बाद विजय यादव ने सबसे पहले बैंगन की खेती से अपनी शुरुआत की. मेहनत रंग लाई और वे धीरे-धीरे कृषि के नए प्रयोगों को अपनाते चले गए. उन्होंने पारंपरिक व हरी सब्जियां जैसे बैंगन, भिंडी और विभिन्न प्रकार की गोभी की बड़े पैमाने पर खेती की. इसके बाद हॉर्टिकल्चर व आधुनिक फसलें जैसे ड्रैगन फ्रूट, स्ट्रॉबेरी और रंग-बिरंगी शिमला मिर्च की विशेष खेती शुरू की. इसके बाद उन्होंने बागवानी में नींबू और पपीते के बड़े-बड़े बागान लगाए. सालाना 20 लाख का टर्नओवरखेती के साथ-साथ विजय यादव ने पशुपालन को भी अपनी आय का मजबूत जरिया बनाया है. उनके घर पर उन्नत नस्ल के मवेशी मौजूद हैं. जिससे दूध उत्पादन से बेहतर मुनाफा होता है. कभी 800 रुपये की मामूली नौकरी से अपना सफर शुरू करने वाले विजय यादव आज आधुनिक खेती और पशुपालन के दम पर हर साल लगभग 20 लाख रुपये की शानदार कमाई कर रहे हैं. About the Author Amit ranjan मैंने अपने 12 वर्षों के करियर में इलेक्ट्रॉनिक, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में काम किया है। मेरा सफर स्टार न्यूज से शुरू हुआ और दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर डिजिटल और लोकल 18 तक पहुंचा। रिपोर्टिंग से ले… और पढ़ें News18 न्यूजलेटर अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में सबमिट करें Location : Motihari,Purba Champaran,Bihar Source link

झारखंड

देवघर में शुरू हुआ श्रावणी मेला, AI रखेगा श्रद्धालुओं पर नजर, कई...

Last Updated:July 29, 2026, 18:32 IST Shravani Mela 2026 Deoghar: विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला 2026 का शुभारंभ झारखंड के देवघर स्थित दुम्मा प्रवेश द्वार से विधिवत किया गया. सावन के दौरान लाखों कांवरिये बाबा बैद्यनाथ धाम में जलार्पण के लिए पहुंच रहे हैं. इस बार मेले में पहली बार भीड़ और सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी के लिए AI तकनीक का इस्तेमाल किया जा रहा है. श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए क्लॉक रूम, अलग ब्रिज, चिकित्सा शिविर, पेयजल, शौचालय और सहायता केंद्र जैसी नई व्यवस्थाएं की गई हैं. वहीं स्पर्श पूजा पर रोक लगा दी गई है. साथ ही, शीघ्रदर्शनम कूपन का शुल्क 300 रुपये से बढ़ाकर 600 रुपये कर दिया गया है. देवघर: आस्था, श्रद्धा और विश्वास का सबसे बड़ा संगम बाबा बैद्यनाथ धाम एक बार फिर शिवभक्ति के रंग में रंग गया है. 12 ज्योतिर्लिंगों में शामिल बाबा बैद्यनाथ मंदिर में पूरे साल श्रद्धालुओं की भीड़ रहती है. लेकिन सावन शुरू होते ही देवघर का माहौल पूरी तरह शिवमय हो जाता है. ऐसा लगता है मानो पूरा शहर भगवान भोलेनाथ की भक्ति में डूब गया हो. देश के अलग-अलग राज्यों के साथ-साथ विदेशों से भी लाखों श्रद्धालु बाबा बैद्यनाथ के दर्शन और जलार्पण के लिए देवघर पहुंचते हैं. भगवा वस्त्र पहने कांवरिये कंधे पर पवित्र गंगाजल लेकर और ‘बोल बम’ का जयघोष करते हुए बिहार के सुल्तानगंज स्थित अजगैबीनाथ धाम से करीब 105 किलोमीटर की पैदल यात्रा पूरी करते हैं. लंबी यात्रा के बाद जब श्रद्धालु बाबा के दरबार पहुंचते हैं, तो जलार्पण कर अपनी मनोकामना पूरी होने की प्रार्थना करते हैं. दुम्मा से हुआ श्रावणी मेला 2026 का शुभारंभविश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला 2026 का विधिवत शुभारंभ बुधवार को बिहार-झारखंड सीमा पर स्थित देवघर के दुम्मा प्रवेश द्वार से किया गया. उद्घाटन समारोह की शुरुआत तीर्थ पुरोहितों के वैदिक मंत्रोच्चार और विशेष पूजा-अर्चना के साथ हुई. इसके बाद झारखंड सरकार के मंत्रियों, जनप्रतिनिधियों और जिला प्रशासन के अधिकारियों ने नारियल फोड़कर और फीता काटकर मेले का शुभारंभ किया. उद्घाटन के दौरान पूरा दुम्मा क्षेत्र “बोल बम” और “हर-हर महादेव” के जयघोष से गूंज उठा. प्रशासन ने श्रद्धालुओं के स्वागत के लिए विशेष व्यवस्था की है. अधिकारियों का कहना है कि मेले के दौरान आने वाले लाखों कांवरियों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होने दी जाएगी. कांवरियों ने साझा किया अपना अनुभवटाटानगर से आए एक कांवरिये ने बताया कि वह पिछले कई वर्षों से लगातार सावन में बाबा बैद्यनाथ पर जल चढ़ाने आते हैं. उन्होंने कहा कि बाबा से जो भी मनोकामना मांगी, वह पूरी हुई. इसी विश्वास के कारण वह हर साल अपने परिवार और दोस्तों के साथ देवघर पहुंचते हैं. उन्होंने बताया कि 105 किलोमीटर की पैदल यात्रा आसान नहीं होती. लेकिन बाबा के दरबार पहुंचते ही सारी थकान दूर हो जाती है. मन को अलग तरह की शांति और संतोष मिलता है. यही वजह है कि हर साल श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ती जा रही है. पहली बार AI तकनीक से होगी निगरानीइस बार का श्रावणी मेला कई मायनों में खास है. पहली बार पूरे मेले में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) तकनीक का इस्तेमाल किया जा रहा है. भीड़ की निगरानी, सुरक्षा व्यवस्था और अन्य गतिविधियों पर आधुनिक तकनीक के जरिए नजर रखी जाएगी. पूरे मेला क्षेत्र को सुरक्षा के लिहाज से पुलिस छावनी में बदल दिया गया है. जगह-जगह पुलिस बल, दंडाधिकारी, महिला पुलिस, क्यूआरटी टीम और अन्य सुरक्षा कर्मियों की तैनाती की गई है. सैकड़ों सीसीटीवी कैमरों और कंट्रोल रूम से 24 घंटे निगरानी की जाएगी. इसका उद्देश्य किसी भी अव्यवस्था या दुर्घटना को समय रहते रोकना है. श्रद्धालुओं के लिए कई नई सुविधाएंश्रद्धालुओं की सुविधा के लिए चिकित्सा शिविर, पेयजल, शौचालय, सहायता केंद्र और विश्राम स्थल बनाए गए हैं. इस बार पहली बार क्यू कॉम्प्लेक्स में क्लॉक रूम की व्यवस्था की गई है. यहां श्रद्धालु अपना मोबाइल, बैग, पर्स और अन्य सामान सुरक्षित रख सकेंगे. भीड़ को नियंत्रित करने के लिए भी नई व्यवस्था की गई है. पहले शीघ्रदर्शनम कूपनधारक और सामान्य कतार के श्रद्धालु एक ही स्थान पर मिल जाते थे. इससे काफी भीड़ और धक्का-मुक्की होती थी. इस बार शीघ्रदर्शनम के श्रद्धालुओं के लिए अलग ब्रिज बनाया गया है. इससे दोनों कतारें अलग-अलग रहेंगी और भीड़ का दबाव कम होगा. स्पर्श पूजा पर रोक, शीघ्रदर्शनम शुल्क बढ़ाप्रशासन ने गुरुवार से मंदिर में स्पर्श पूजा पूरी तरह बंद करने का फैसला लिया है. अर्घा लगने के बाद श्रद्धालु दूर से ही जलार्पण करेंगे. वहीं शीघ्रदर्शनम कूपन की कीमत 300 रुपये से बढ़ाकर 600 रुपये कर दी गई है. कुल मिलाकर इस बार का श्रावणी मेला पहले की तुलना में अधिक सुरक्षित, व्यवस्थित और तकनीक से लैस बनाया गया है. प्रशासन का दावा है कि आधुनिक व्यवस्थाओं और बेहतर सुरक्षा इंतजामों के कारण इस बार श्रद्धालुओं को पहले से अधिक सुविधाजनक और सुगम दर्शन का अनुभव मिलेगा. About the Author Amita kishor न्यूज़18इंडिया में कार्यरत हैं. आजतक से रिपोर्टर के तौर पर करियर की शुरुआत फिर सहारा समय, ज़ी मीडिया, न्यूज नेशन और टाइम्स इंटरनेट होते हुए नेटवर्क 18 से जुड़ी. टीवी और डिजिटल न्यूज़ दोनों विधाओं में काम करने क… और पढ़ें News18 न्यूजलेटर अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में सबमिट करें Location : Deoghar,Jharkhand Source link

झारखंड

मंडल यांत्रिक अभियंता से मिले मेंस कांग्रेस के प्रतिनिधि

बोकारो | दक्षिण पूर्व रेलवे मेंस कांग्रेस बोकारो शाखा प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को नवनियुक्त वरिष्ठ मंडल यांत्रिक अभियंता (एसडीएमई) अनुराग कुमार सिंह से उनके कार्यालय कक्ष में शिष्टाचार एवं परिचयात्मक भेंट की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया और सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं। बैठक में रेलवे कर्मचारियों से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण एवं जनहित के मुद्दों पर सौहार्दपूर्ण वातावरण में विस्तार से चर्चा हुई। प्रतिनिधिमंडल ने कर्मचारियों की समस्याओं और आवश्यकताओं से संबंधित विषयों को प्रमुखता से उठाया। इस पर अनुराग कुमार सिंह ने भरोसा दिलाया कि कर्मचारियों की वास्तविक एवं न्यायोचित समस्याओं के समाधान के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे तथा उनका शीघ्र निराकरण सुनिश्चित करने की दिशा में सकारात्मक पहल होगी। मौके पर दक्षिण पूर्व रेलवे मेंस कांग्रेस, बोकारो शाखा के शाखा सचिव राजन कुमार उपाध्याय के अलावा बोकारो रेलवे इंस्टीट्यूट के सचिव सुब्रत शाह, अविनाश कुमार, प्रदीप कुमार भौमिक, जितेन गोरीई, सुभाष कुमार महतो, संदीप कुमार और अभिषेक कुमार आदि थे। Source link

Scroll to Top