Last Updated:
West Bengal Election Result 2026 : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के नतीजों पर सोमवार सुबह से ही देशभर की नजरें टिकी हुई हैं. ये नतीजे तय करेंगे कि ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस लगातार चौथी बार सत्ता बरकरार रख पाएगी या बीजेपी फिर ‘परिवर्तन’ ला पाएगी.

भवानीपुर में ममता बनर्जी और सुवेंदु अधिकारी के बीच सीधी टक्कर है. फोटो- पीटीआई
पश्चिम बंगाल चुनाव में ममता बनर्जी की टीएमसी जीतेगी या विपक्षी बीजेपी… विधानसभा चुनाव 2026 के नतीजों के साथ ही आज इस सवाल का जवाब साफ हो जाएगा. सुबह 8 बजे से 77 मतगणना केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा के बीच वोटों की गिनती शुरू होगी, जिसमें बंगाल की 294 में से 293 सीटों पर फैसला होगा. वहीं फाल्टा सीट पर 21 मई को दोबारा वोटिंग होगी, जिसके नतीजे 24 मई को साफ होंगे.
इससे पहले 23 और 29 अप्रैल को दो चरणों में हुए मतदान में रिकॉर्ड 92.93% मतदान दर्ज हुआ, जो 2011 के बाद सबसे अधिक है. इस चुनाव में मुख्य मुकाबला तृणमूल कांग्रेस (TMC) और बीजेपी के बीच है. ममता बनर्जी की टीएमसी 15 साल की सत्ता में एंटी-इनकंबेंसी, भ्रष्टाचार और हिंसा के आरोपों से जूझ रही है. वहीं बीजेपी 2016 के 3 से 2021 के 77 सीटों तक पहुंचकर इस बार सत्ता पर नजर गड़ाए हुए है.
एग्जिट पोल्स में दिखी कड़ी टक्कर
आज के ये नतीजे सिर्फ बंगाल की सत्ता नहीं, बल्कि राष्ट्रीय राजनीति को भी प्रभावित करेंगे. टीएमसी की जीत ममता की वापसी होगी, जबकि बीजेपी की सफलता 2029 लोकसभा के लिए मजबूत आधार देगी. ऐसे में सोमवार सुबह से ही देशभर की नजरें कोलकाता पर टिकी हुई हैं. ये नतीजे तय करेंगे कि ममता की तृणमूल तीसरी बार सत्ता बरकरार रख पाएगी या बीजेपी ‘परिवर्तन’ ला पाएगी.
About the Author
साद बिन उमर को पत्रकारिता के क्षेत्र में 15 साल से अधिक का अनुभव है, जिनमें से 12 साल उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता को दिए है. न्यूज़18 के साथ जुड़ने से पहले उन्होंने आज तक, एनडीटीवी, पीटीआई और नया इंडिया जैसे प्र…और पढ़ें