भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

झारखंड

झारखंड

राष्ट्रीय वुडबॉल प्रतियोगिता: कलकत्ता पब्लिक स्कूल के 9 खिलाड़ी झारखंड टीम में...

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में 14 से 17 मई तक आयोजित होने वाली अंडर-17 राष्ट्रीय वुडबॉल प्रतियोगिता में झारखंड टीम के लिए कलकत्ता पब्लिक स्कूल, ओरमांझी के 9 छात्र-छात्राओं का चयन हुआ है। खिलाड़ियों के चयन से विद्यालय और क्षेत्र में खुशी का माहौल है। बालक वर्ग में अंकित कुमार, मंजीत कुमार, कृष्णा महतो और प्रिंस कुमार सिंह को टीम में शामिल किया गया है। वहीं बालिका वर्ग में अनुष्का कुमारी, शिवानी कुमारी, सृजल सिंह, आकांक्षा कुमारी और रिया कुमारी झारखंड का प्रतिनिधित्व करेंगी। विद्यालय के खिलाड़ियों ने राज्यस्तरीय वुडबॉल प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए बालक और बालिका दोनों वर्गों में गोल्ड मेडल जीतकर राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए अपनी जगह सुनिश्चित की थी। विद्यालय के उपाध्यक्ष प्रभाष कुमार झा, प्राचार्या प्रियंवदा झा और निदेशक मिथिलेश कुमार मिश्र ने चयनित खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए राष्ट्रीय प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद जताई। मंगलवार को सभी खिलाड़ियों को रायपुर के लिए रवाना किया गया। Source link

झारखंड

ट्राइबल नेताओं के साथ भेदभाव करते हैं केशव महतो : सुखदेव

पॉलिटिकल रिपोर्टर|रांची वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर के बाद अब लोहरदगा के कांग्रेस सांसद सुखदेव भगत ने भी प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश की कार्यशैली पर सवाल उठाया है। भगत ने मंगलवार को दैनिक भास्कर से बाातचीत में आरोप लगाया कि केशव महतो ट्राइबल नेताओं के साथ भेदभाव कर रहे हैं। इन्होंने पार्टी का मजाक बना दिया है। पीक एंड चूज के आधार पर अपने लोगों को संगठन में बड़े पद दे रहे हैं। उनको यह पता ही नहीं है कि संगठन की क्या प्राथमिकताएं होनी चाहिए। किस दिशा में संगठन को ले जाना चाहिए। ट्राइबल इश्यू को जानबूझ कर इग्नोर किया जा रहा है या फिर उसे कमजोर किया जा रहा है। भगत ने कहा कि 20 मई को प्रदेश कांग्रेस प्रभारी के. राजू के साथ रांची में होनेवाली बैठक में वे इन मुद्दों को उठाएंगे। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि उनकी तरह कई और लोग भी हैं, जो उस दिन मुखरता से अपनी बात रखेंगे। भगत ने तर्क देते हुए कहा कि डिलिमिटेशन कमेटी में किसी भी ट्राइबल नेता को नहीं रखा गया। राज्य में आदिवासी सीटें घट रही हैं। ऐसी परिस्थिति में जो समाज प्रभावित हो रहा है, उनके ही नेताओं को किनारे कर दिया गया है। इस कमेटी में न किसी पुराने आदिवासी नेताओं को रखा गया है और न ही आदिवासी नेताओं को इसमें जगह दी गई है। जो 10 सालों से कार्यक्रम में नहीं आए, वे बने पदाधिकारी सुखदेव भगत ने कहा कि पार्टी की कैंपेन कमेटी में अधिकतर हारे हुए लोगों को रखा गया है। ऐसे लोग भी हैं, जो 10 साल में कांग्रेस के किसी भी कार्यक्रम में नहीं आए, उन्हें भी पदाधिकारी बना दिया गया है। जिनकी भूमिका पार्टी विरोधी की रही है, उन्हें बड़े-बड़े पद दे दिए गए हैं। यह पूछने पर कि क्या वे ऐसे लोगों को नाम बताएंगे। 20 मई को वे ऐसे लोगों के नाम प्रदेश प्रभारी को बताएंगे। भगत ने कहा कि ऐसे लोग प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के चहेते हो सकते हैं, पर वे पार्टी के चहेते कैसे हो जाएंगे। वरीयता का कोई ख्याल नहीं रखा गया है। इस प्रकार पार्टी नहीं चलती है। राहुल गांधी लगातार मेहनत कर रहे हैं। पदयात्रा निकाल रहे हैं और यहां पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पार्टी का मजाक बना रहे हैं। Source link

झारखंड

नामकुम ​पुलिस ने पशुओं की हड्डियां ले जा रहे ट्रक को पकड़ा,...

रांची-टाटा मार्ग पर नामकुम पुलिस ने पशुओं की हड्डियां लोड कर ले जा रहे एक ट्रक को पकड़ा है। कार्रवाई के बाद पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच में जुट गई है। शुरुआती जांच में यह मामला किसी बड़े नेटवर्क से जुड़ा होने की आशंका जताई जा रही है। इसी को ध्यान में रखते हुए पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि इस सिंडिकेट में कितने लोग शामिल हैं और इसका संचालन कहां से किया जा रहा था। फिलहाल पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है और चालक से लगातार पूछताछ की जा रही है। पूछताछ के आधार पर नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में विभिन्न जगहों पर छापेमारी भी की जा रही है। पुलिस यह जानने का प्रयास कर रही है कि हड्डियों को कहां से लोड किया गया था और इन्हें कहां ले जाया जा रहा था। इस संबंध में नामकुम थाना प्रभारी रामनारायण सिंह ने बताया कि पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि इस अवैध कारोबार से जुड़े पूरे सिंडिकेट तक पहुंचने और इसमें शामिल सभी लोगों को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है। Source link

झारखंड

लकड़ी ना लाने पर बच्चों को धमकी, सिमडेगा में टीचर ने अभिभावक...

Last Updated:May 13, 2026, 21:22 IST शिक्षक महोदय को इतनी हिम्मत कहां से आई कि उन्होंने खुले रूप में छात्रा के अभिभावक को ही धमकी दे डाली कि उनका कोई कुछ नहीं कर सकता. खैर यह जांच का विषय है कि मास्टर साहब के इस हिम्मत के तह में किसका सपोर्ट है. मामला अब लिखित रूप से जिला शिक्षा अधीक्षक के पास पहुंच गया है. बड़ा सवाल यह है कि वह स्कूल में मिड डे मील का खाना पकाने के लिए…. सिमडेगा: समय बदलने के साथ लोगों की सोच और व्यवस्था में भी बड़ा बदलाव हुआ है. शास्त्रों में गुरु का स्थान भगवान से बढ़कर बताया गया है लेकिन, अब आधुनिक होते दौर में शिक्षा पहले की तरह नहीं रह गई. अब गुरू और शिष्य जैसी व्यवस्था नहीं है. अब अधिकतर चीजें पैसा, क्वालिटी और फेसिलिटी (सुविधा) के हिसाब से काम करती हैं. ऐसा समय है कि स्कूलों पर मनमानी फीस वसूलने के आरोप लग रहे हैं और स्कूल पढ़ाई से ज्यादा स्कूल ड्रेस और कॉपी-किबात बेचने में लगे हैं. इस बीच झारखंड के सिमडेगा के कुरडेग प्रखंड के राजकीय कृत मध्य विद्यालय दरीडीह से एक गजब मामला सामने आया है. यहां एक शिक्षक पर स्कूल के बच्चों और अभिभावक ने गंभीर आरोप लगाए हैं. यहां एक मास्टर साहब पर बच्चों से खाना पकाने के लिए लकड़ी मंगाने का आरोप है. लकड़ी नहीं देने पर वह बच्चों को स्कूल से निकालने की धमकी देते हैं. मामला सिमडेगा जिले के कुरडेग प्रखंड के राज्यकीय कृत मध्य विद्यालय दरीडीह से सामने आया है. यहां पढ़ने वाली मासूम छात्र और उसके अभिभावक ने स्कूल के शिक्षक जनार्दन प्रसाद गुप्ता पर आरोप लगाए हैं कि टीचर बच्चों को हर दिन लकड़ी लेकर स्कूल आने का निर्देश देते हैं. बच्चे लकड़ी लेकर स्कूल नहीं आते हैं तो मास्टर साहब बच्चों को स्कूल से निकालने की धमकी देते हैं. इतना हीं नहीं छात्र के अभिभावक ने बताया कि मामले को लेकर जब वे जिला शिक्षा अधीक्षक के यहां आ रहे थे तो उक्त शिक्षक ने उन्हें फोन पर धमकी भी दी कि जहां जाना है जाओ, कोई मेरा कुछ नहीं कर सकता है. अब शिक्षक महोदय को इतनी हिम्मत कहां से आई कि उन्होंने खुले रूप में छात्रा के अभिभावक को ही धमकी दे डाली कि उनका कोई कुछ नहीं कर सकता. खैर यह जांच का विषय है कि मास्टर साहब के इस हिम्मत के तह में किसका सपोर्ट है. मामला अब लिखित रूप से जिला शिक्षा अधीक्षक के पास पहुंच गया है. बड़ा सवाल यह है कि वह स्कूल में मिड डे मील का खाना पकाने के लिए बच्चों से लकड़ी मंगाते थे. इससे सवाल उठता है कि क्या स्कूल में गैस या आग का कोई सरकारी इंतजाम नहीं है क्या. अगर नहीं है तो क्या बच्चों की लाई लकड़ी के भरोसे मिड डे मील पकेगा. जिला शिक्षा अधीक्षक ने कहा कि उनके पास मामला आया है. जिन शिक्षक द्वारा मध्यान भोजन पकाने के लिए लकड़ी की मांग की शिकायत मिली है उन्होंने कहा कि पूरे मामले की जांच करने के बाद दोषी पाए जाने पर उक्त शिक्षक के ऊपर निश्चित रूप से कार्रवाई की जाएगी. शिक्षा विभाग के आला अधिकारी जिला शिक्षा अधीक्षक ने तो कार्रवाई की बात कही है लेकिन, क्या, कब और कैसी करवाई होगी यह तो आने वाला वक्त बताएगा. किसी शिक्षक का ऐसा रवैया बच्चों की मानसिक प्रताड़ना के साथ ही उनकी शिक्षा के लिए बड़ा खतरा है. About the Author Rajneesh Singh जी न्यूज, इंडिया डॉट कॉम, लोकमत, इंडिया अहेड, न्यूज बाइट्स के बाद अब न्यूज 18 के हाइपर लोकल सेगमेंट लोकल 18 के लिए काम कर रहा हूं. विभिन्न संस्थानों में सामान्य खबरों के अलावा टेक, ऑटो, हेल्थ और लाइफ स्टाइल बीट…और पढ़ें News18 न्यूजलेटर अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में सबमिट करें Location : Simdega,Simdega,Jharkhand Source link

झारखंड

झारखंड केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स एसोसिएशन ने 20 मई को भारत बंद का...

रांची| झारखंड केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स एसोसिएशन ने 20 मई को प्रस्तावित एकदिवसीय भारत बंद को लेकर 13 मई को रांची में आपात बैठक बुलाई है। बैठक में दवा व्यवसायियों की प्रमुख समस्याओं और बंद के मुद्दों पर चर्चा होगी। इसके बाद दोपहर एक बजे स्थानीय होटल कैपिटल हिल में प्रेसवार्ता आयोजित की जाएगी। एसोसिएशन की ओर से जारी आमंत्रण पत्र में बताया गया है कि उनकी मुख्य मांगों में ई-फार्मेसी संचालन से जुड़ी अधिसूचना को वापस लेना, बड़ी कॉर्पोरेट कंपनियों द्वारा कथित शिकारी मूल्य निर्धारण पर रोक लगाना व अन्य मांग शामिल है। झारखंड केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष उमेश कुमार श्रीवास्तव और महासचिव सुभाषचंद्र मंडल ने मीडिया प्रतिनिधियों से प्रेसवार्ता में शामिल होने की अपील की है। Source link

झारखंड

कोडरमा में चालान विवाद पर सड़क जाम:पत्थर व्यवसायी और थाना प्रभारी के...

कोडरमा जिले के नवलशाही थाना के पास चालान को लेकर एक पत्थर व्यवसायी और थाना प्रभारी के बीच बहस हो गई। इसके बाद आक्रोशित व्यवसायी ने अपने हाइवा को कोडरमा-जमुआ मुख्य मार्ग के बीच खड़ा कर दिया, जिससे सड़क के दोनों ओर घंटों जाम लग गया। पत्थर व्यवसायी शंकर यादव ने बताया कि वे गिरिडीह क्षेत्र से बोल्डर लोड कर डोमचांच स्थित एक क्रेशर पर जा रहे थे। नवलशाही थाना पहुंचते ही थाना प्रभारी सुमन कुमार ने उनके वाहन को रोक दिया। शंकर यादव के अनुसार, थाना प्रभारी ने चालान और वाहन के अन्य कागजात मांगे, जो उन्होंने दिखा दिए। इसके बावजूद, उन्हें कोडरमा जिले से बाहर गिरिडीह की ओर जाने को कहा गया। इसी से नाराज होकर उन्होंने अपना वाहन सड़क के बीच में खड़ा कर दिया, जिससे यातायात बाधित हो गया। दूसरी ओर, नवलशाही थाना प्रभारी सुमन कुमार ने आरोपों का खंडन किया। उन्होंने कहा कि उनके द्वारा हाइवा को नहीं रोका गया था और यह पत्थर व्यवसायियों द्वारा लगाया गया एक सुनियोजित झूठा आरोप है। मामले की जानकारी मिलने पर धनवार के पूर्व विधायक राजकुमार यादव नवलशाही पहुंचे। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस ने वसूली का अड्डा बना लिया है और उच्च अधिकारियों को इस मामले से अवगत कराने की बात कही। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि यह जारी रहा तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। इस संबंध में एसपी कुमार शिवाशीष ने बताया कि उन्होंने थाना प्रभारी से बात की है और निर्देश दिए हैं कि कागजात सही होने पर किसी भी वाहन को न रोका जाए। देर शाम को सड़क जाम हटा लिया गया। Source link

झारखंड

आंधी-बारिश, 60KM से हवाएं! झारखंड में गरज-चमक के साथ बादल मचाएंगे गदर,...

Last Updated:May 13, 2026, 05:41 IST Jharkhand Aaj Ka Mausam: झारखंड में आज गरज के साथ आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. रांची, जमशेदपुर, धनबाद समेत कई जिलों में 40-60 किमी की स्पीड से तेज हवाएं चल सकती हैं. इसके साथ ही वज्रपात का खतरा बना हुआ है. ऐसे में IMD ने लोगों को सतर्क रहने को कहा है. ख़बरें फटाफट झारखंड में मौसम का अलर्ट ( एआई फोटो ) रांची: झारखंड में मौसम के उलटफेर का दौर जारी है. आज झारखंड में मौसम का मिजाज बदला-बदला सा रहने वाला है. सुबह से ही आसमान में आंशिक बादल छाए हुए हैं और दोपहर-शाम के समय कई इलाकों में गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है. IMD के अनुसारव आज पूरे राज्य में आंधी-तूफान का अलर्ट जारी है. खासतौर पर दक्षिणी और मध्य जिलों के लिए अलर्ट जारी है. आज झारखंड के अधिकांश जिलों में छिटपुट बारिश होने की उम्मीद है. रांची, जमशेदपुर, धनबाद, देवघर, बोकारो, हजारीबाग, रामगढ़ और पलामू जैसे जिलों में दोपहर बाद गरज के साथ बारिश और 40-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली तेज हवाएं चल सकती हैं. इसके साथ ही वज्रपात का भी खतरा बना हुआ है. ऐसे में मौसम विभाग ने किसानों और आम लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है. इस दौरान खेतों में काम करते समय और खुले में न निकलने को कहा गया है. वहीं, कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश रात तक जारी रह सकती है. झारखंड में आईएमडी का अलर्ट जानें कहां छाए रहेंगे बादल झारखंड के उत्तरी और मध्य जिलों में आज दिनभर बादल छाए रहने का अनुमान है. रांची, खूंटी, लोहरदगा और गुमला में सुबह से ही आसमान में बादलों की आवाजाही बनी रहेगी. इससे लोगों को भीषण गर्मी से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है. वहीं, शाम के समय हल्की बारिश भी हो सकती है. जानें झारखंड के सबसे गर्म और ठंडे इलाके आज झारखंड में अधिकतम तापमान 34-38 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है. जहां धनबाद, देवघर और पलामू जैसे पूर्वी-उत्तरी इलाकों में सबसे अधिक गर्मी पड़ सकती है. जहां पारा 36-38 डिग्री तक पहुंच सकता है. वहीं, रांची में अधिकतम 33-35 डिग्री के आसपास रहने वाला है. अगर हम न्यूनतम तापमान की बात करें तो रात में 20-24 डिग्री तक तापमान रह सकता है. रांची और आसपास के ऊंचाई वाले जिलों में सबसे कम तापमान 19-21 डिग्री दर्ज किया जा सकता है, जबकि मैदानी इलाकों में 23-24 डिग्री रह सकता है. जानें 12 मई को कहां-कहां हुई बारिश झारखंड में बीते दिन मंगलवार को कई जगहों पर गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश हुई. रामगढ़ में सबसे अधिक 44.6 mm बारिश दर्ज की गई. इसके अलावा कई अन्य जिलों जैसे हजारीबाग, बोकारो, रांची आसपास भी छिटपुट बारिश दर्ज की गई. वहीं, सबसे अधिक तापमान दालटनगंज में 39.0°C रहा, जो राज्य का उच्चतम था. यहां गर्मी दक्षिणी-पश्चिमी जिलों में ज्यादा महसूस की गई. साथ ही सबसे ठंडा मौसम ऊंचे इलाकों जैसे रांची और आसपास के क्षेत्रों में रहा, जहां न्यूनतम तापमान 20-22°C के आसपास दर्ज किया गया. About the Author Brijendra Pratap Singh बृजेंद्र प्रताप सिंह डिजिटल-टीवी मीडिया में (2021) लगभग 5 सालों से सक्रिय हैं. मेट्रो न्यूज 24 टीवी चैनल मुंबई, ईटीवी भारत डेस्क, दैनिक भास्कर डिजिटल डेस्क के अनुभव के साथ 14 मई 2024 से News.in में सीनियर कंटें…और पढ़ें News18 न्यूजलेटर अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में सबमिट करें Location : Ranchi,Jharkhand Source link

झारखंड

डालसा ने कानूनी अधिकार, पेंशन और योजनाओं से लोगों को कराया अवगत

जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डालसा) रांची की ओर से मंगलवार को ओरमांझी बाजार टांड़ में 90 दिवसीय विधिक जागरूकता कार्यक्रम के तहत जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। कार्यक्रम न्यायमूर्ति सह कार्यपालक अध्यक्ष झालसा सुजीत नारायण प्रसाद के दिशा-निर्देश एवं न्यायायुक्त रांची अनिल कुमार मिश्रा-1 के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। मौके पर डालसा सचिव राकेश रौशन भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में एलएडीसी सहायक वीरेन्द्र प्रताप ने झालसा की आत्मनिर्भरता योजना की जानकारी देते हुए कहा कि महिलाओं के सशक्तिकरण को केवल आय तक सीमित नहीं रखा गया है, बल्कि इसमें स्वास्थ्य, मानसिक स्वास्थ्य, आवास, पोषण और सामाजिक सुरक्षा को भी शामिल किया गया है। Source link

झारखंड

चतरा के संघरी घाटी में दो ट्रकों की भीषण टक्कर:ब्रेक फेल होने...

चतरा जिले के चतरा-हजारीबाग मार्ग स्थित संघरी घाटी में दो ट्रकों की आपस में जोरदार टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में चालक बैजू कुमार और खलासी सचिन कुमार की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद घाटी क्षेत्र में अफरातफरी मच गई। जानकारी के अनुसार, दोनों ट्रक पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर से लोहा लादकर बिहार के बक्सर और उत्तर प्रदेश के बलिया की ओर जा रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, घाटी से नीचे उतरते समय पीछे चल रहे ट्रक का अचानक ब्रेक फेल हो गया, जिससे वह अनियंत्रित हो गया और सामने चल रहे ट्रक को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। केबिन में फंसे ड्राइवर और खलासी हादसा इतना भयावह था कि आगे चल रहा ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया, जबकि पीछे वाले ट्रक का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। टक्कर के बाद केबिन में फंसे चालक और खलासी को संभलने का कोई मौका नहीं मिला। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही सदर थाना प्रभारी अवधेश कुमार सिंह पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने क्रेन और स्थानीय लोगों की मदद से घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद केबिन में फंसे शवों को बाहर निकाला। मृतकों की पहचान बिहार के बक्सर जिले के डुमरांव थाना क्षेत्र अंतर्गत कुशलपुर गांव निवासी चालक बैजू कुमार और पौनी गांव निवासी खलासी सचिन कुमार के रूप में हुई है। बॉडी पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया सदर थाना प्रभारी अवधेश कुमार सिंह ने बताया कि सूचना मिलने के बाद पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। जहां चालक और खलासी मृत पाए गए। शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए चतरा सदर अस्पताल भेज दिया गया है। दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटाकर यातायात सुचारू कर दिया गया है। मृतक चालक के भाई विमलेश यादव ने बताया कि वे दुर्गापुर से आयरन लोड कर बलिया जा रहे थे। इधर, संघरी घाटी में लगातार हो रहे सड़क हादसों ने प्रशासन के सड़क सुरक्षा दावों पर सवाल खड़े कर दिए हैं। इस हादसे के बाद बक्सर में मृतकों के घरों में मातम पसरा हुआ है। Source link

झारखंड

Success Story: 1000 से ज्यादा कॉमिक्स बुक्स लिखने वाला भाई और हाथों...

Last Updated:May 13, 2026, 05:52 IST Success Story: रांची के भाई बहन बिपाशा और मनीष ने हैंडमेड ज्वैलरी और कॉमिक्स से पहचान बनाई है. अमेजॉन और फ्लिपकार्ट पर उनरी बुक्स हिट हो गई है. वहीं, मेलों में स्टॉल लगाकर भाई-बहन महीने में लाखों रुपये कमाई करते हैं. ख़बरें फटाफट रांची: झारखंड की राजधानी रांची की रहने वाली बिपाशा व मनीष दोनों ही भाई बहन हैं. खास बात ये है कि बिपाशा ने जहां हैंडमेड ज्वैलरी घर में अपने हाथों से बनाती हैं. वहीं, मनीष अपने हाथों से कॉमिक्स लिखने का काम करते हैं और अब तक 1000 से अधिक बुक्स लिख चुके हैं. उनकी बुक्स की डिमांड रांची के स्टोर से लेकर अमेजॉन से लेकर फ्लिपकार्ट तक धूम मचा रही है. दोनों भाई बहन मिलकर दिल्ली-मुंबई से बड़े शहरों में मेले में स्टॉल लगाने का भी काम करते हैं. आइये जानते हैं दोनों लोगों के बारे में. बिपाशा के लोकल 18 को बताया कि उनके घर की आर्थिक स्थिति इतनी अच्छी नहीं थी. ऐसे में किसी से पैसा मांगना भी अच्छा नहीं लगता था, तो सोचा क्यों ना अपना ही कुछ किया जाए. ऐसे में यूट्यूब में हैंडमेड ज्वैलरी बनाना सिखा. आज हमारे पास आपको कई तरह की क्रिस्टल और स्टोंस की ज्वैलरी देखने को मिल जाएंगी और सबसे खास बात यह है कि इसमें थोड़ा सा भी मशीन का काम नहीं हुआ है. यह पूरा का पूरा उनके हाथ का बना हुआ है. भाई ने कॉमिक्स को बनाया हथियार वहीं, मनीष बताते हैं कि बचपन से लिखने का बड़ा ही शौक था, लेकिन कुछ अलग और यूनिक लिखना चाहता था. ऐसे में कई सारे सामाजिक मुद्दे और कई सारे कॉमेडी पर उन्होंने लिखना शुरू किया और लोगों को खूब पसंद आया और लोगों ने ही कहा कि तुम्हें अपना कॉमिक्स बुक लिखना चाहिए. आज आलम ये है की लोग बुक्स का लुक इंतजार करते हैं. लोग फोन करके कहते हैं कि आप नई बुक कब लिख रहे हैं. साथ ही आगे बताते हैं कि यहां तक आना इतना आसान नहीं था. आपको पब्लिशर के पास जाना होता है अपने बुक को पब्लिश करवाने. वह बड़ी मुश्किल के साथ पैसा जुगाड़ कर कुछ बुक पब्लिश कराए, फिर देश के कोने कोने के मेले में जाकर स्टॉल लगाकर इसकी प्रदर्शनी की. फिर धीरे-धीरे उनके कस्टमर बनते चले गए. आज की शायद ही देश का कोई ऐसा राज्य हो जहां पर उनके कस्टमर न हों. आज हिट हो गयी जोड़ी मनीष बताते हैं कि आज हम दोनों भाई बहन की जोड़ी हिट हो गई. आज आलम यह है कि सरकार का कहीं भी मेला लगाता है तो वह हमें जरूर बुलाते हैं, चाहे दिल्ली हो या मुंबई, कस्टमर फोन करके पूछते हैं. आज आराम से महीना का हम दोनों मिलकर लाख रुपए के ऊपर कमा लेते हैं और घर की आर्थिक स्थिति पहले से बहुत अच्छी हो चुकी है. पहले चलने के लिए साइकिल नहीं थी, आज हमारे पास कार है. भाई-बहन ने कहा कि सफलता में जो एक चीज बहुत जरूरी है, वह है कंसिस्टेंसी. आपको सफलता मिले या ना मिले. आपको अच्छा लगे ना लगे आपको वह काम करते चले जाना है. उन्होंने 365 दिन काम किया है. 3 साल का यह लगातार काम करने का नतीजा है. ऐसे में अगर आप इस तरीके से अपने लक्ष्य के पीछे लगते हैं तो सफलता जरूर मिलती है. About the Author Brijendra Pratap Singh बृजेंद्र प्रताप सिंह डिजिटल-टीवी मीडिया में (2021) लगभग 5 सालों से सक्रिय हैं. मेट्रो न्यूज 24 टीवी चैनल मुंबई, ईटीवी भारत डेस्क, दैनिक भास्कर डिजिटल डेस्क के अनुभव के साथ 14 मई 2024 से News.in में सीनियर कंटें…और पढ़ें News18 न्यूजलेटर अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में सबमिट करें Location : Ranchi,Jharkhand Source link

Scroll to Top