भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

झारखंड

झारखंड

50KM की रफ्तार से आंधी-बारिश! रांची, पलामू… झारखंड में फिर बरसेंगे बादल,...

Last Updated:May 14, 2026, 05:38 IST Jharkhand Weather Today: झारखंड में आज मिला-जुला मौसम रहने वाला है. आज झारखंड के कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश और आंधी-तूफान की संभावना है. इसके अलावा रांची, जमशेदपुर, बोकारो, पलामू में 40 से 60 किमी तेज हवाएं भी चल सकती है ख़बरें फटाफट झारखंड में आईएमडी का अलर्ट ( एआई फोटो ) रांची: झारखंड में आज का मौसम मिला-जुला रहने वाला है. IMD के अनुसार आज झारखंड के कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ आंधी-तूफान की संभावना है, जबकि कुछ जिलों में भीषण गर्मी बरकरार रहेगी. आज गरज-चमक के साथ 40-60 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. वहीं, पूर्वी और मध्य झारखंड के रांची, जमशेदपुर, बोकारो, हजारीबाग, पलामू, दुमका आदि जिलों में यह गतिविधि ज्यादा देखने को मिल सकती है. IMD ने आज के लिए वज्रपात और बारिश का भी अलर्ट जारी किया है. आइये जानते हैं आज का मौसम कैसा रहने वाला है. शहरों का तापमान और AQI शहर तापमान अधिकतम/न्यूनतम AQI रांची 38/25 130 पलामू 40/26 120 जमशेदपुर 41/27 120 हजारीबाग 40/25 150 जानें सबसे अधिक और कम तापमान वाले जिले झारखंड में आज पलामू और आसपास के पश्चिमी जिलों में अधिकतम तापमान 38-41°C तक पहुंच सकता है. यहां गर्मी का असर ज्यादा दिखाई देगा. इसके अलावा रांची और नामकुम जैसे ऊंचाई वाले इलाकों में न्यूनतम तापमान 22-25°C के आसपास रह सकता है. हालांकि इन जिलों में गर्मी की कोई संभावना नहीं है. जहां रांची में अधिकतम 36-38°C के आसपास रहने की उम्मीद है. जबकि जमशेदपुर और धनबाद में दिन का पारा 39-40°C तक जा सकता है. झारखंड में आईएमडी का अलर्ट जानें बीते दिन झारखंड का कैसा रहा था मौसम झारखंड के कुछ जिलों में बीते दिनों हल्की से मध्यम बारिश के साथ गरज-चमक और आंधी-तूफान देखा गया. सबसे ज्यादा बारिश पाकुड़ के अमरापारा में 52 मिमी दर्ज हुई. जबकि रांची, रामगढ़, कोडरमा, तिलैया आदि इलाकों में भी कुछ जगहों पर छिटपुट बारिश हुई. वहीं, सबसे ज्यादा गर्मी पलामू के दलतोंगंज में रही, जहां अधिकतम तापमान 41.2°C पहुंच गया था. कई पश्चिमी जिलों में गर्मी का असर बना रहा. वहीं, सबसे कम तापमान रांची के नामकुम में 19.8°C दर्ज किया गया. रांची में दिन का पारा 31-35°C के आसपास दर्ज किया गया है. News18 न्यूजलेटर अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में सबमिट करें Location : Ranchi,Jharkhand Source link

झारखंड

नर्सों की सेवा, समर्पण और धैर्य को बताया स्वास्थ्य व्यवस्था की रीढ़

ईएसआईसी अस्पताल में मंगलवार को इंटरनेशनल नर्सेज डे धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर अस्पताल के डीन इंचार्ज डॉ. एचके कदलीमटी, चिकित्सा अधीक्षक डॉ. संजीत कुमार, डीएमएस डॉ. मधुलिका सहित कई वरिष्ठ चिकित्सक मौजूद रहे। कार्यक्रम में डॉक्टरों ने नर्सों की निस्वार्थ सेवा, धैर्य और समर्पण की सराहना करते हुए उनके योगदान को चिकित्सा जगत की रीढ़ बताया। डीन इंचार्ज और चिकित्सा अधीक्षक ने अपने संबोधन में कहा कि नर्सें केवल चिकित्सा सहायिका नहीं, बल्कि मरीजों की रिकवरी और पूरी स्वास्थ्य सेवा प्रणाली का सबसे मजबूत स्तंभ हैं। वरिष्ठ चिकित्सकों ने कहा कि कठिन परिस्थितियों और विपरीत समय में भी नर्सें अपने परिवार की चिंता किए बिना दिन-रात मरीजों की सेवा में जुटी रहती हैं। इस अवसर पर डॉक्टरों और नर्सों ने मिलकर केक काटा। साथ ही नर्सों को उपहार एवं प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन रीना और अदिति ने किया। कार्यक्रम में डॉ. शर्मा, डॉ. कश्मीरा, डॉ. पंकज, डॉ. हृदयेश, संजय, ए. मिश्रा, सारिका, कामिनी, अर्चना, रेणु, रीता, सुमन, जयंती सहित अन्य नर्सें उपस्थित थीं। Source link

झारखंड

झारखंड में दिखने लगी पेट्रोल-डीजल की किल्लत:इंडियन ऑयल के खूंटी ​टर्मिनल से...

झारखंड में पेट्रोल-डीजल की किल्लत दिखने लगी है। रांची के हरमू मुक्तिधाम के सामने स्थित भारत पेट्रोलियम और बंदी उरांव रोड स्थित एचपीसीएल का पेट्रोल पंप मंगलवार को ड्राई रहा। वहीं खूंटी के अनिगड़ा स्थित इंडियन ऑयल टर्मिनल से भी पेट्रोल-डीजल की आपूति आधी कर दी गई। उधर, जमशेदपुर में भी तीन पंपों पर ताले लटके रहे। टैंकर एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने बताया कि इस टर्मिनल से पहले रोज 400 टैंकरों से आपूर्ति हो रही थी, पर अब 200 टैंकर से ही आपूर्ति हो रही है। यहां से 15 जिलों रांची, जमशेदपुर, बोकारो, धनबाद, पलामू, हजारीबाग, चतरा, रामगढ़, चाईबासा, लोहरदगा, गुमला, सिमडेगा और लातेहार में आपूर्ति की जाती है। सूत्रों के मुताबिक पारादीप रिफाइनरी से ही कम सप्लाई मिलने के कारण यह स्थिति बनी है। दक्षिणी छोटानागपुर पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष राजहंस मिश्रा ने बताया कि रांची आसपास के इलाकों में भी आधा दर्जन पेट्रोल पंप ड्राई रहे। क्योंकि तेल कंपनियां पहले की तुलना में करीब 30 प्रतिशत तक कम सप्लाई दे रही है। वहीं झारखंड पेट्रोलियम डीलर एसोसिएशन के अध्यक्ष अशोक सिंह ने बताया कि तेल कंपनियों की ओर से कार मं 2000 रुपए और बाइक में 200 रुपए से ज्यादा का पेट्रोल न ​दिए जाने का अघोषित आदेश है। चाईबासा में पेट्रोल की किल्लत, पुलिस की निगरानी में हो रही बिक्री चाईबासा में मंगलवार को 10 पेट्रोल पंप बंद रहे। इससे अफरातफरी मच गई। इसके बाद अधिकारियों ने अन्य पेट्रोल पंपों का जायजा लिया। पुलिस की निगरानी में पेट्रोल-डीजल की बिक्री शुरू कराई। इसी बीच डीसी के निर्देश पर पेट्रोल-डीजल की सीमा भी तय कर दी गई। दोपहिया वाहन को 100 रुपए, छोटी चारपहिया गाड़ियों को 500 रुपए और बड़ी गाड़ियों को 1000 रुपए का पेट्रोल देने का निर्देश दिया। इसके अलावा बोतल-गैलन में पेट्रोल-डीजल बेचने पर रोक लगा दी। Source link

झारखंड

कन्या राशि वालों के रुके काम में आएगी तेजी, हर जगह मिलेगी...

Last Updated:May 14, 2026, 03:38 IST Aaj ka Kanya Rashifal 14 may 2026: कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन बेहद शुभ रहने वाला है. कोर्ट-कचहरी, व्यापार और शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलने के योग बन रहे हैं, वहीं आय के नए स्रोत भी खुल सकते हैं.आज सुबह 8 बजकर 10 मिनट से 10 बजकर 25 मिनट तक का समय बेहद शुभ माना गया है, इस दौरान किए गए कार्यों में सफलता मिलने की संभावना ज्यादा रहेगी. परमजीत/देवघर: आज का दिन कन्या राशि के जातकों के लिए बेहद खास और शुभ संकेत लेकर आया है. ग्रहों की स्थिति, नक्षत्रों का प्रभाव और पंचांग का संयोग आपके जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने का काम करेगा. ऋषिकेश पंचांग के अनुसार आज ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि है. साथ ही अश्विनी नक्षत्र और आयुष्मान योग का दुर्लभ संयोग बन रहा है, जिसे ज्योतिष शास्त्र में काफी शुभ माना जाता है. चन्द्रमा आज मीन राशि से निकलकर मेष राशि में प्रवेश करेगा, जिसका सीधा असर कन्या राशि के लोगों के आत्मविश्वास, कार्यक्षेत्र और पारिवारिक जीवन पर देखने को मिलेगा. लंबे समय से रुके कार्यों में आज गति आएगी और मन में एक नई ऊर्जा का संचार होगा. आज खास इंसान से होगी मुलाकातआज का दिन उन लोगों के लिए और भी खास रहने वाला है जो लंबे समय से किसी खास व्यक्ति से मिलने की इच्छा रख रहे थे. अचानक मुलाकात होने के योग बन रहे हैं. परिवार या रिश्तेदारों के साथ चला आ रहा मनमुटाव भी खत्म हो सकता है. यदि पैतृक संपत्ति को लेकर कोई विवाद चल रहा है तो उसमें राहत मिलने के संकेत हैं. कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामलों में भी फैसला आपके पक्ष में आने की संभावना दिखाई दे रही है. आज आपके शब्दों का प्रभाव लोगों पर पड़ेगा और लोग आपकी बातों को गंभीरता से सुनेंगे. इसलिए सोच-समझकर बोलना आपके लिए फायदेमंद रहेगा. पार्टनरशिप में काम करने वाले को होगा अच्छा मुनाफाव्यापार और नौकरी के क्षेत्र में भी आज लाभ के प्रबल योग बन रहे हैं. जो लोग पार्टनरशिप में काम कर रहे हैं उन्हें अच्छा मुनाफा मिल सकता है. नया काम शुरू करने की योजना बना रहे लोगों के लिए भी समय शुभ रहेगा. व्यापार में आय के नए स्रोत बनेंगे और रुका हुआ पैसा वापस मिलने की संभावना है. नौकरी करने वाले लोगों को अधिकारियों का सहयोग मिलेगा. कार्यस्थल पर आपके काम की तारीफ हो सकती है, जिससे मन प्रसन्न रहेगा. आज कोई शुभ समाचार भी मिल सकता है जो पूरे परिवार में खुशी का माहौल बना देगा. करियरछात्रों के लिए आज का दिन काफी अच्छा रहने वाला है. पढ़ाई में मन लगेगा और प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को सफलता मिलने के संकेत दिखाई दे रहे हैं. जो छात्र लंबे समय से मेहनत कर रहे थे उन्हें आज किसी शिक्षक या वरिष्ठ व्यक्ति का सहयोग मिल सकता है. मन एकाग्र रहेगा और नई चीजें सीखने का अवसर मिलेगा. कला, संगीत और लेखन से जुड़े लोगों को भी आज सम्मान या प्रशंसा मिल सकती है. परिवार के साथ अच्छा समय बिताने का मौकापारिवारिक जीवन में खुशियां बनी रहेंगी. जीवनसाथी के साथ संबंध मधुर होंगे और कहीं घूमने या यात्रा पर जाने की योजना बन सकती है. परिवार के साथ बिताया गया समय मन को सुकून देगा. स्वास्थ्य भी सामान्य रहेगा, हालांकि खानपान पर ध्यान देना जरूरी होगा. ज्यादा तनाव लेने से बचें और सकारात्मक सोच बनाए रखें. आज का शुभ मुहूर्तआज का शुभ मुहूर्त सुबह 8 बजकर 10 मिनट से 10 बजकर 25 मिनट तक रहेगा. दोपहर 1 बजकर 15 मिनट से 2 बजकर 40 मिनट तक का समय भी महत्वपूर्ण कार्यों के लिए शुभ माना जा रहा है. आज भगवान गणेश और माता दुर्गा की पूजा करना विशेष फलदायी रहेगा. हरे रंग के वस्त्र धारण करना और गाय को हरा चारा खिलाना आपके लिए शुभ साबित हो सकता है. कुल मिलाकर आज का दिन कन्या राशि वालों के लिए उत्साह, लाभ और खुशियों से भरा रहने वाला है. About the Author Rajneesh Singh जी न्यूज, इंडिया डॉट कॉम, लोकमत, इंडिया अहेड, न्यूज बाइट्स के बाद अब न्यूज 18 के हाइपर लोकल सेगमेंट लोकल 18 के लिए काम कर रहा हूं. विभिन्न संस्थानों में सामान्य खबरों के अलावा टेक, ऑटो, हेल्थ और लाइफ स्टाइल बीट…और पढ़ें News18 न्यूजलेटर अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में सबमिट करें Location : Deoghar,Jharkhand Source link

झारखंड

भाजपा ने राज्य सरकार को घेरा:आदित्य साहू बोले- जनता बूंद-बूंद पानी को...

राजधानी की सड़कों पर मंगलवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने पानी-बिजली संकट को लेकर रांची समाहरणालय का घेराव किया और ‘घड़ा फोड़’ प्रदर्शन के जरिए हेमंत सरकार की आलोचना की। जिला स्कूल मैदान से शुरू हुए इस मार्च में बड़ी संख्या में भाजपा के कार्यकर्ता शामिल हुए और समाहरणालय पहुंचकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदित्य साहू ने सरकार पर आरोप लगाया कि राज्य के खजाने का इस्तेमाल जनता को प्यास से बचाने के बजाय दूसरे राज्यों के चुनावों में प्रचार के लिए किया गया। राज्य की जनता बूंद-बूंद पानी के लिए तरस रही है, वहीं, सरकार और उसके लोग एसी कमरों में बैठकर ऐश कर रहे हैं। यदि जल-बिजली की स्थिति में तुरंत सुधार नहीं हुआ, तो भाजपा आंदोलन से झारखंड को ठप करेगी। साहू ने विश्वास जताया कि आगामी विधानसभा चुनाव में जनता इस सरकार को गद्दी से उतारकर भाजपा के नेतृत्व में नई सरकार चुनेगी। जब तक हर घर पानी- बिजली सुनिश्चित नहीं होती, उनका संघर्ष थमेगा नहीं। जनता को मुंगेरी लाल के हसीन सपने दिखा रही सरकार : संजय सेठ रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने कहा कि मोदी सरकार द्वारा विकास के लिए भेजी जा रही राशि का झारखंड में समुचित उपयोग नहीं हो रहा है। जल जीवन मिशन जैसी योजनाएं राज्य में फ्लॉप हो रही हैं। सरकार केवल मुंगेरी लाल के हसीन सपने दिखा रही है। वहीं, पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार से नल जल योजना के लिए मिली 5,000 करोड़ रुपए से अधिक की राशि सरकार डकार गई। प्रदर्शन में ये शामिल हुए विधायक सीपी सिंह, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष यदुनाथ पांडेय, प्रदेश महामंत्री मनोज सिंह, महानगर अध्यक्ष वरुण साहू, रांची पूर्वी जिला अध्यक्ष विनय महतो, रांची पश्चिमी जिला अध्यक्ष नरेंद्र सिंह, पूर्व विधायक रामकुमार पाहन, आरती सिंह, शशांक राज, आरती कुजूर, काजल प्रधान, कमाल खान, सुबोध सिंह गुड्डू, सूरज चौरसिया, प्रतुल शाहदेव, सत्यनारायण सिंह, मनोज मिश्रा, केके गुप्ता आदि। Source link

झारखंड

बीएयू में खरीफ कर्मशाला:कृषि मंत्री शिल्पी ने कहा- किसान हित में काम...

कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने मंगलवार को एक बार फिर विभागीय अधिकारियों को आड़े हाथों लिया। बिरसा कृषि विश्वविद्यालय में राज्यस्तरीय खरीफ कर्मशाला के अंतिम दिन मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार किसानों के उत्थान के प्रति गंभीर है। किसानों के हित के लिए जो अधिकारी-कर्मचारी काम करेंगे, वे सम्मानित होंगे। लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। कर्मशाला में कृषि प्रभाग के निदेशकों की अनुपस्थिति पर मंत्री ने नाराजगी प्रकट की। कहा, सूखे की स्थिति में किसानों को राहत पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है िक इस वर्ष कम बारिश के आसार हैं। इससे सूखे की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। ऐसे में राज्य सरकार पहले से ही तैयारी कर किसानों को राहत पहुंचाने की दिशा में काम कर रही है। सूखे से निपटने के लिए सभी तैयारियां पूर्व में कर ली जाए। 15 की जिलास्तरीय बैठक में सभी बीडीओ को मौजूद रहने का निर्देश, 20 मई को राज्य के हर जिले में लगेगा खरीफ मेला कृषि मंत्री ने निर्देश दिया कि 15 मई को जिलास्तरीय बैठक बुलाएं, जिसमें प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी भी मौजूद रहेंगे। इस कर्मशाला में बताए गए प्लान की सूचना उनसे साझा करेंगे। इसकी रिपोर्ट राज्य के नोडल पदाधिकारी को भेजेंगे। साथ ही 20 मई को हर जिला में खरीफ मेले का आयोजन होगा। इसमें 500 प्रगतिशील किसान भाग लेंगे। हर प्रखंड से भागीदारी हो, इसे सुनिश्चित करेंगे। मेले में सॉइल टेस्टिंग काउंटर भी उपलब्ध कराएं। 22 मई को प्रखंड स्तर पर भी खरीफ मेले आयोजित करें और पंचायत स्तर भागीदारी सुनिश्चित करें। हर पंचायत से 50-50 प्रगतिशील किसानों की भागीदारी सुनिश्चित करें। बीज का वितरण एसएचजी और एफपीओ के जरिए हो, इसे भी सुनिश्चित करेंगे। मई तक तालाबों के जीर्णोद्धार का कार्य पूरा करें कृषि मंत्री ने निर्देश दिया कि मई तक तालाबों का जीर्णोद्धार कार्य व पशुओं की दवा के लिए समय पर टेंडर फाइनल करें। जिला मत्स्य पदाधिकारी मत्स्य बीज का आंकलन कर निदेशालय को भेज दें और मई अंत तक वितरण हो इसे सुनिश्चित करें। सूखे की स्थिति से निपटने के लिए जिलों द्वारा बनाई गई कंटिंजेंट प्लान का प्रेजेंटेशन दिया गया। खरीफ कर्मशाला 2026 से संबंधित जानकारी आधारित पुस्तक का लोकार्पण हुआ। कार्यक्रम में निदेशक समिति विकास कुमार, निदेशक सांख्यिकी एवं मूल्यांकन शैलेन्द्र कुमार समेत सभी जिले से आए कृषि पदाधिकारी और कृषि वैज्ञानिक उपस्थित थे। बीएयू के वीसी का जल संरक्षण पर जोर बीएयू कुलपति एससी दुबे ने जल संरक्षण पर बल दिया। कहा, किसान अपने आय के अन्य स्रोत भी विकसित करें। विशेष सचिव गोपालजी तिवारी ने कहा कि संभावित सूखे की स्थिति में किसानों को कैसे राहत पहुंचे इस रणनीति पर हमें काम करना है। कृषि वैज्ञानिक डॉ. अखलाक अहमद ने धान के किस्मों के चयन के बारे में जानकारी दी। डॉ. अशोक कुमार सिंह ने धान की उन्नत खेती व डॉ. अरुण ने मिलेट्स खेती की जानकारी दी । Source link

झारखंड

नव चेतना संघ का सम्मान समारोह आज

रांची | नव चेतना संघ ने मातृ दिवस पर माताओं के सम्मान और उनके योगदान की सराहना के लिए सम्मान समारोह आयोजित करने की घोषणा की है। संघ के अनुसार कार्यक्रम बुधवार को सुबह 11.30 बजे से रांची के स्टेशन रोड के पास होटल में होगा, जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर महुआ माजी शामिल होंगी। संघ के एक प्रतिनिधि ने कहा, “हम माताओं के योगदान को सार्वजनिक रूप से सम्मानित करना चाहते हैं और समाज को उनके प्रति संवेदनशील बनाना हमारा उद्देश्य है। Source link

झारखंड

शराब के अधिक सेवन से युवक की हो गई मौत

थाना क्षेत्र के तेतरीटोली स्थित हंसराज बधवा स्कूल के पीछे एक युवक अपने घर में मृत पाया गया। मृतक की पहचान सुनील राम (22) के रूप में हुई है। नामकुम थाना पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों से पूछताछ की। प्रारंभिक जानकारी में पता चला कि सुनील राम ने सोमवार रात अत्यधिक शराब का सेवन किया था। शराब पीने के बाद वह घर में सो गया, लेकिन मंगलवार सुबह काफी देर तक नहीं उठने पर परिजनों को अनहोनी की आशंका हुई। परिजनों द्वारा जांच करने पर युवक को अचेत अवस्था में पाया गया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। Source link

झारखंड

प्री-पैब: समग्र शिक्षा अभियान के लिए झारखंड ने केंद्र से मांगे ‌

पॉलिटिकल रिपोर्टर | रांची स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग ने वर्तमान वित्तीय वर्ष में समग्र शिक्षा अभियान (एसएसए) के लिए 2400 करोड़ रुपए का प्रस्ताव केंद्र सरकार को दिया है। इसमें रेकरिंग और नॉन-रेकरिंग दोनों तरह के खर्च शामिल हैं। दिल्ली में मंगलवार को आयोजित प्री-पैब (प्री-प्राजेक्ट एप्रूवल बोर्ड) की बैठक में झारखंड के शिक्षा अधिकारियों ने यह प्रस्ताव दिया। इस प्रस्ताव में पूर्व की चल रही योजनाओं के लिए 600 करोड़ रुपए, जबकि वर्तमान वित्तीय वर्ष के लिए 1800 करोड़ रुपए की मांग की गई है। प्री-पैब की बैठक में स्कूलों के लिए बुनियादी ढांचे दुरुस्त करने, स्मार्ट क्लास और आधुनिक लैब के लिए अतिरिक्त फंड की मांग की गई है। इस बार अब तक कोई नई योजना शामिल नहीं हुई है। हालांकि, झारखंड के शिक्षा अधिकारी इस बात पर जोर दे रहे हैं कि 14 मई को होनेवाली पैब की बैठक में कोई न कोई नई योजना को मंजूरी दी जाए। पिछली बार स्कूल ग्रांट नहीं मिली थी, पर अधिकारियों ने उम्मीद जताई है कि इस बार स्कूल ग्रांट के लिए 120 करोड़ रुपए मिलेंगे। एसएसए में केंद्र और राज्य की 60:40 की हिस्सेदारी होती है। ‘प्री-पैब’ की बैठक में राज्य के प्रस्तावों की तकनीकी समीक्षा की गई। अब ” पैब’ की बैठक में अंतिम निर्णय होगा। इस सत्र में कक्षा 1 और 2 की पुस्तकों के लिए आवश्यक फंड की मांग झारखंड ने कक्षा 1 और 2 के लिए अपना नया राज्य आधारित पाठ्यक्रम और पाठ्य पुस्तकें तैयार की हैं। इस सत्र (2026-27) में इनके वितरण और इसके लिए आवश्यक फंड की मांग की गई है, जो इस प्री-पैब की बैठक में एक बड़ा तकनीकी बिंदु रहा। इन क्षेत्रों पर फोकस : स्मार्ट क्लास, व्यावसायिक शिक्षा, शिक्षक प्रशिक्षण, लैब सुदृढ़ीकरण व ड्रॉप-आउट रेट कम करना। एसएसए के प्रभावी क्रियान्वयन में प्रोजेक्ट एप्रूवल बोर्ड काफी निर्णायक समग्र शिक्षा अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन में प्रोजेक्ट एप्रूवल बोर्ड की भूमिका केंद्रीय और निर्णायक होती है। यह बोर्ड केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय के स्तर पर काम करने वाली सर्वोच्च संस्था है, जो राज्यों की योजनाओं को अंतिम रूप देती है। प्रत्येक राज्य और केंद्र शासित प्रदेश हर साल अपनी वार्षिक कार्ययोजना और बजट तैयार करते हैं। पैब इन प्रस्तावों की समीक्षा करता है और यह तय करता है कि किस मद में कितनी राशि आवंटित की जाएगी। वित्तीय वर्ष स्वीकृत राशि 2023-24 2279.16 करोड़ 2024-25 2331.36 करोड़ 2025-26 2485.40 करोड़ समग्र शिक्षा अभियान में राशि लैप्स नहीं होती है, बल्कि वह अगले वर्ष भी खर्च की जा सकती है। मंगलवार की बैठक में पिछले वर्ष खर्च नहीं हो सकी 600 करोड़ की राशि के समायोजन पर केंद्र और राज्य के बीच तकनीकी सहमति बनाने का प्रयास हुआ। Source link

झारखंड

असिस्टेंट टाउन प्लानर को नक्शा पास करने का अधिकार नहीं देने पर...

झारखंड हाईकोर्ट में मंगलवार को लातेहार जिला में वाहन जब्ती और नीलामी से संबंधित याचिका पर सुनवाई हुई। चीफ जस्टिस एमएस सोनक एवं जस्टिस राजेश शंकर की अदालत ने राज्य में खनन कानूनों के तहत प्रशासनिक शक्तियों के दुरुपयोग पर नाराजगी जताई। अदालत ने लातेहार के तत्कालीन उपायुक्त को कोर्ट में हाजिर होने का निर्देश दिया। साथ ही जिले के वर्तमान उपायुक्त और जिला खनन पदाधिकारी को भी न्यायालय में उपस्थित होने का निर्देश दिया है। मामले में अगली सुनवाई 13 मई को होगी। मालूम हो कि इस प्रार्थी अशोक सिंह ने याचिका दाखिल की है। प्रार्थी की ओर से अदालत को बताया गया कि हाईकोर्ट के पूर्व के आदेशों के बाद भी जिला प्रशासन लगातार ऐसी कार्रवाई का बचाव कर रहा है, जो प्रथम दृष्टया अधिकार क्षेत्र के अभाव में की गई प्रतीत होती है। दरअसल, यह मामला झारखंड मिनरल (प्रिवेंशन ऑफ इलीगल माइनिंग ट्रांसपोर्टेशन एंड स्टोरेज) रूल 2017 के तहत वाहन जब्ती एवं नीलामी की कार्रवाई से संबंधित है। रांची | झारखंड हाईकोर्ट में मंगलवार को रांची नगर निगम में नक्शा पास करने के अधिकार से जुड़े मामले की सुनवाई हुई। जस्टिस एसएन प्रसाद और जस्टिस संजय प्रसाद की अदालत ने मामले की सुनवाई के बाद पूछा कि दूसरे निकायों में असिस्टेंट टाउन प्लानर नक्शा पास कर रहे हैं तो रांची नगर निगम में क्यों नहीं। सुनवाई के दौरान नगर आयुक्त भी अदालत में उपस्थित थे। अदालत ने नगर आयुक्त से शपथपत्र के माध्यम से जवाब दाखिल करने का निर्देश देते हुए मामले की अगली सुनवाई 14 मई को निर्धारित की है। रांची | झारखंड हाईकोर्ट में मंगलवार को महिला सुपरवाइजर नियुक्ति प्रक्रिया में पहली मेरिट लिस्ट में शामिल अभ्यर्थियों को नियुक्ति से बाहर किए जाने के खिलाफ दाखिल याचिका पर सुनवाई हुई। जस्टिस दीपक रोशन की अदालत ने सुनवाई के बाद जेएसएससी पूछा है कि जब पहली मेरिट लिस्ट में ही पर्याप्त संख्या में अभ्यर्थी मौजूद थे, तो दूसरी सूची जारी कर उसमें शामिल अभ्यर्थियों की नियुक्ति कैसे की गई। यह भी जानना चाहा कि 131 पद अब भी रिक्त रहने के बाद प्रार्थियों को चयन प्रक्रिया से बाहर क्यों रखा गया? मालूम हो कि इस संबंध में कुमारी सोनम एवं 22 अन्य ने याचिका दाखिल की है। प्रार्थियों की ओर से अदालत को बताया गया कि महिला सुपरवाइजर के 444 पदों के लिए विज्ञापन जारी किया गया था। पहली मेरिट लिस्ट में 521 अभ्यर्थियों को दस्तावेज सत्यापन के लिए बुलाया गया था। यह प्रक्रिया 4 जून 2025 को पूरी हुई थी। सभी वैध दस्तावेज होने के बाद भी कई अभ्यर्थियों को नियुक्ति प्रक्रिया से बाहर कर दिया गया। इसके बाद आयोग ने दूसरी मेरिट लिस्ट जारी कर 131 अन्य अभ्यर्थियों को शामिल कर लिया। पहली सूची में नाम होने के बाद भी उनकी नियुक्ति नहीं की गई, जबकि दूसरी सूची के अभ्यर्थियों को नियुक्ति दे दी गई। Source link

Scroll to Top