भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

झारखंड

झारखंड

गिरिडीह में जमीन विवाद ने ली वृद्धा की जान:बाउंड्री बनाने के दौरान...

गिरिडीह जिले के पचंबा थाना क्षेत्र अंतर्गत सुंदरटांड़ में जमीन विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जिसमें 70 वर्षीय वृद्धा पोथवा देवी की मौत हो गई। घटना के बाद पूरे इलाके में तनाव का माहौल व्याप्त है। मृतका के पुत्र गिरधारी यादव ने बताया कि वे लोग अपनी खतियानी जमीन पर बाउंड्रीवाल का निर्माण करा रहे थे। इसी दौरान गांव के ही किशुन यादव, बासदेब यादव, मितान यादव समेत कई लोग वहां पहुंचे और जमीन पर अपना दावा जताते हुए निर्माण कार्य रुकवा दिया। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और दोनों पक्षों के बीच तीखी नोकझोंक शुरू हो गई। स्थिति बिगड़ने पर इसकी सूचना पचंबा थाना पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को थाने बुलाकर शाम तक मामले के समाधान का आश्वासन दिया, लेकिन परिजनों का आरोप है कि इसके बाद कोई ठोस पहल नहीं की गई। देर शाम हमला, घर में घुसकर की गई मारपीट परिजनों के अनुसार, पुलिस की निष्क्रियता का फायदा उठाते हुए देर शाम को दर्जनों की संख्या में लोग लाठी-डंडे से लैस होकर अनूप महतो के घर पहुंच गए। आरोप है कि हमलावरों ने घर में घुसकर महिलाओं और अन्य सदस्यों के साथ बेरहमी से मारपीट की। इस दौरान अफरा-तफरी मच गई और परिवार के लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। इसी बीच वृद्धा पोथवा देवी को जोरदार धक्का लगा, जिससे वह जमीन पर गिर पड़ीं और गंभीर रूप से घायल हो गईं। आनन-फानन में उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस पर लापरवाही का आरोप मृतका के परिजनों ने पचंबा थाना पुलिस पर एकतरफा रवैया अपनाने और समय रहते सुरक्षा नहीं देने का गंभीर आरोप लगाया है। उनका कहना है कि सुबह ही पुलिस को विवाद और संभावित तनाव की जानकारी दे दी गई थी, लेकिन इसके बावजूद कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया, जिससे यह घटना घटी। इधर, घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। सूचना मिलने के बाद पचंबा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। थाना प्रभारी राजीव कुमार ने बताया कि फिलहाल कोई लिखित आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है। Source link

झारखंड

CBSE 12वीं रिजल्ट में गुमला के छात्रों का जलवा! कॉमर्स में जिला...

Last Updated:May 14, 2026, 10:58 IST सीबीएसई इंटर के परीक्षा परिणाम जारी होने के बाद गुमला में खुशी की लहर दौड़ पड़ी. गुमला जिला का रिजल्ट शत प्रतिशत रहा. विज्ञान संकाय में विद्या मंदिर प्लस टू के अभिषेक कुमार 95.4 प्रतिशत अंक लाकर जिला टॉपर बने. वहीं कॉमर्स में डीएवी प्लस टू के अच्युत कुमार व सक्षम अग्रवाल ने 94.2 प्रतिशत अंक लाकर जिला टॉपर बनने का गौरव प्राप्त किया. रिजल्ट जारी होने के बाद अच्युत कुमार के परिवार में काफी खुशी का माहौल था. गुमला का रिजल्ट रहा 100 प्रतिशत गुमला: सीबीएसई 12वीं परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी होते ही छात्रों और अभिभावकों में खुशी का माहौल देखने को मिला. गुमला जिले का रिजल्ट इस बार शत-प्रतिशत रहा, जिससे स्कूलों में उत्साह का माहौल है. जिले के कई छात्रों ने शानदार प्रदर्शन किया और अपने स्कूल व परिवार का नाम रोशन किया. गुमला में छात्रों का शानदार प्रदर्शनविज्ञान संकाय में विद्या मंदिर प्लस टू के छात्र अभिषेक कुमार ने 95.4 प्रतिशत अंक हासिल कर जिला टॉपर बनने का गौरव प्राप्त किया. वहीं कॉमर्स संकाय में डीएवी प्लस टू के अच्युत कुमार और सक्षम अग्रवाल ने 94.2 प्रतिशत अंक लाकर संयुक्त रूप से जिला टॉपर बनने का सम्मान हासिल किया. रिजल्ट जारी होने के बाद छात्रों के घरों में खुशी का माहौल बन गया. बेटे की सफलता पर पूरे परिवार में उत्साहकॉमर्स टॉपर अच्युत कुमार के परिवार में बेटे की सफलता को लेकर खास उत्साह देखा गया. माता-पिता ने बेटे को मिठाई खिलाकर उसकी सफलता का जश्न मनाया. अच्युत कुमार ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अपने माता-पिता और स्कूल के शिक्षकों को दिया. उन्होंने कहा कि परिवार और शिक्षकों के सहयोग की वजह से ही उन्हें यह सफलता मिली है. अच्युत ने बताया कि वह आगे चलकर सीए बनना चाहते हैं और इसके लिए तैयारी शुरू करेंगे. कुल पास प्रतिशत 85.20 फीसदीवहीं सीबीएसई 12वीं परीक्षा 2026 के राष्ट्रीय परिणामों की बात करें तो इस साल कुल 17,80,365 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया था. इनमें से 17,68,968 छात्र परीक्षा में शामिल हुए, जबकि 15,07,109 छात्र सफल घोषित किए गए. इस बार कुल पास प्रतिशत 85.20 फीसदी रहा. पिछले साल यानी 2025 में यह आंकड़ा 88.39 फीसदी था. ऐसे में इस बार पास प्रतिशत में 3.19 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है. लड़कियों का प्रदर्शन लड़कों से बेहतररिजल्ट में इस बार भी लड़कियों ने लड़कों से बेहतर प्रदर्शन किया है. छात्राओं का पास प्रतिशत 88.86 फीसदी रहा, जबकि लड़कों का पास प्रतिशत 82.13 फीसदी दर्ज किया गया. एक बार फिर लड़कियों ने बेहतर परिणाम देकर अपनी प्रतिभा साबित की है. About the Author Amita kishor न्यूज़18इंडिया में कार्यरत हैं. आजतक से रिपोर्टर के तौर पर करियर की शुरुआत फिर सहारा समय, ज़ी मीडिया, न्यूज नेशन और टाइम्स इंटरनेट होते हुए नेटवर्क 18 से जुड़ी. टीवी और डिजिटल न्यूज़ दोनों विधाओं में काम करने क…और पढ़ें News18 न्यूजलेटर अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में सबमिट करें Location : Gumla,Jharkhand Source link

झारखंड

11 मोबाइल, 13 सिम और 5 बाइक के साथ ठगी करते रंगेहाथ...

भास्कर न्यूज । गिरिडीह गिरिडीह साइबर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 6 शातिर साइबर अपराधियों को बेंगाबाद थाना क्षेत्र के बसनबारी कोलहरिया जंगल से गिरफ्तार किया है। सभी आरोपियों को पूछताछ के बाद बुधवार को जेल भेज दिया गया। इसकी जानकारी डॉ. विमल कुमार ने पपरवाटांड़ स्थित अपने कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में दी। उन्होंने बताया कि 12 मई को प्रतिविंब पोर्टल के माध्यम से गुप्त सूचना मिली थी कि जंगल क्षेत्र में कुछ लोग मोबाइल के जरिए आम लोगों से साइबर ठगी कर रहे हैं। सूचना की पुष्टि के बाद साईबर डीएसपी आबिद खान के नेतृत्व में एक छापेमारी दल गठित किया गया। टीम ने जंगल में छापेमारी कर 6 आरोपियों को साइबर अपराध करते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों के पास से 11 मोबाइल फोन, 13 सिम कार्ड और 5 मोटरसाइकिल बरामद की गई हैं। पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे फर्जी ऐप और लिंक भेजकर महानगर गैस बिल अपडेट, ई-चालान चेक जैसे नामों का इस्तेमाल कर लोगों को ठगते थे।एसपी ने बताया कि आरोपी कृष्णा कुमार मंडल पहले भी साइबर अपराध के मामले में वर्ष 2023 में जेल जा चुका है। वहीं महेंद्र कुमार मंडल दिल्ली के सफदरजंग थाना क्षेत्र में भी साइबर अपराध के मामले में जेल जा चुका है। एसपी ने कहा कि गिरिडीह को साइबर अपराध मुक्त बनाने के लिए पुलिस लगातार अभियान चला रही है और जंगल, पहाड़ व दुर्गम इलाकों में छापेमारी जारी रहेगी। छापेमारी दल में साइबर थाना प्रभारी रामेश्वर भगत, पुलिस अवर निरीक्षक गुंजन कुमार, सहायक अवर निरीक्षक संजय मुखियार सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे। Source link

झारखंड

हार्ट अटैक से कलाकार अनिल सिकदार का निधन

बड़की सरिया| सरिया प्रखंड के उरों निवासी झारखंड कला जगत के प्रसिद्ध कलाकार अनिल सिकदार का हार्ट अटैक आने से निधन हो गया। बताया जाता है कि वे अपने निजी कार्य से पैतृक गांव उरों आए हुए थे। इसी दौरान नावाडीह पंचायत भवन के समीप उन्हें अचानक हार्ट अटैक आया। स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में उन्हें निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पूर्व विधायक विनोद कुमार सिंह उनके घर पहुंचे और शोक संतप्त परिजनों से मिलकर घटना की जानकारी ली। उन्होंने गहरी संवेदना व्यक्त की। ज्ञात हो कि स्वर्गीय अनिल सिकदार झारखंड के चर्चित कलाकार थे और उन्होंने सैकड़ों धारावाहिकों में अभिनय किया था। उनके निधन से पूरे गांव में शोक की लहर है। इस दुखद घटना पर दयानिधि सिंह, बैजनाथ सिंह, झुन्नू सिंह, बसंत स्वर्णकार, कमेश्वर यादव समेत कई लोगों ने शोक व्यक्त किया। Source link

झारखंड

100 रुपये का पेट्रोल और विदेशी हिल स्टेशन वाला फील…जमशेदपुर से बोड़ाम...

Last Updated:May 14, 2026, 09:37 IST Jamshedpur Best Place To Visit: जमशेदपुर के पास एक ऐसी जगह है जहां घूमने जाएंगे तो थोड़ा-थोड़ा विदेश वाला फील आएगा. यहां की हरियाली, साफ सड़कें और सादा भोजन किसी भी शाम की आउटिंग को यादगार बना सकता है. यह जगह है बोड़ाम, जो शहर से करीब 25 किमी दूर है. ख़बरें फटाफट जमशेदपुर. विदेश घूमने का सपना हर किसी का होता है, लेकिन अगर प्रकृति की असली खूबसूरती देखनी हो, तो कई बार अपने आसपास की जगहें ही दिल जीत लेती हैं. हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों से अपील की थी कि फिलहाल विदेश यात्राओं को कुछ समय के लिए टालें और देश के अंदर मौजूद खूबसूरत जगहों को भी पहचानें. ऐसे में अगर आप जमशेदपुर में रहते हैं, तो आपको ज्यादा दूर जाने की जरूरत नहीं है. शहर से मात्र 25 किलोमीटर दूर स्थित बोड़ाम क्षेत्र किसी प्राकृतिक स्वर्ग से कम नहीं लगता. लगता है विदेशी लोकशन पर आ गएझारखंड को वैसे भी हरियाली और पहाड़ों की धरती कहा जाता है, लेकिन बोड़ाम की सड़कें और वहां का नजारा लोगों को पूरी तरह मंत्रमुग्ध कर देता है. जैसे ही लोग इस रास्ते पर अपनी गाड़ी लेकर निकलते हैं, ऐसा महसूस होता है मानो किसी विदेशी हिल स्टेशन या हरियाली से भरे जंगल में प्रवेश कर गए हों. सड़क के दोनों ओर दूर-दूर तक फैली हरियाली, ऊंचे पहाड़, छोटे-बड़े पेड़ और हल्की बारिश के बाद चमकती हरी धरती इस जगह को और भी खास बना देती है. लोग रुककर लेते हैं तस्वीरेंसबसे खूबसूरत दृश्य तब देखने को मिलता है, जब गांव की पारंपरिक सड़कों के किनारे छोटी-छोटी गाय, बकरियां और भेड़ें घूमती नजर आती हैं. यह नजारा शहर की भागदौड़ से बिल्कुल अलग सुकून का एहसास कराता है. यही वजह है कि इस रास्ते पर चलते ही लोगों के मोबाइल कैमरे अपने आप ऑन हो जाते हैं और लोग गाड़ी साइड में लगाकर तस्वीरें लेने लगते हैं. आसपास ही हैं, इतनी खूबसूरत जगहेंइस पूरे रास्ते में करीब 100 से अधिक छोटी-बड़ी खाने-पीने की दुकानें भी मौजूद हैं, जहां चाय-नाश्ते से लेकर पूरा भोजन तक आसानी से मिल जाता है. दोस्त और परिवार के साथ लोग यहां घंटों समय बिताते हैं. घूमने आए शुभम बताते हैं कि ‘ऐसा प्राकृतिक नजारा शायद ही कहीं देखने को मिले. लोग हजारों रुपये खर्च कर बाहर घूमने जाते हैं, लेकिन उन्हें यह नहीं पता कि उनके आसपास ही इतनी खूबसूरत जगह मौजूद है.’ वहीं अंकित कहते हैं कि ‘जब भी छुट्टी मिलती है या बोरियत महसूस होती है, हम लोग सिर्फ 100 रुपये का पेट्रोल भराकर यहां आ जाते हैं. यहां का नजारा और तस्वीरें किसी विदेशी लोकेशन से कम नहीं लगतीं.’ जरूर करें ये सफरआज के समय में जब लोग प्रकृति से दूर होते जा रहे हैं, तब बोड़ाम जैसी जगहें यह एहसास कराती हैं कि असली सुकून महंगे टूर पैकेज में नहीं, बल्कि अपने आसपास की प्राकृतिक खूबसूरती में छिपा हुआ है. प्रधानमंत्री की ‘अपने देश को जानिए’ वाली सोच को महसूस करना हो, तो जमशेदपुर से बोड़ाम तक का यह सफर एक बार जरूर करना चाहिए. About the Author Raina Shukla बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी से मास कम्यूनिकेशन एंड जर्नलिज़्म में मास्टर्स, गोल्ड मेडलिस्ट. पत्रकारिता का सफर दैनिक जागरण से शुरू हुआ, फिर प्रभात खबर और ABP न्यूज़ से होते हुए News18 Hindi तक पहुंचा. करियर और देश की …और पढ़ें News18 न्यूजलेटर अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में सबमिट करें Location : Jamshedpur,Purbi Singhbhum,Jharkhand Source link

झारखंड

Jamshedpur Triple Murder Accused | High-Risk Jail Ward CCTV Monitoring

जमशेदपुर के एग्रिको में हुए ट्रिपल मर्डर मामले के मुख्य आरोपी रवींद्र प्रसाद सिंह को घाघीडीह केंद्रीय कारा प्रशासन ने हाई-रिस्क बंदी घोषित करते हुए विशेष निगरानी में रखा है। उसकी हर गतिविधि पर सीसीटीवी कैमरों के साथ-साथ जेल कर्मियों की लगातार नजर बनी . जेल अधीक्षक अजय प्रजापति ने बताया कि आरोपी की वर्तमान स्थिति को देखते हुए अतिरिक्त सतर्कता बरती जा रही है। उसके आसपास ऐसे कैदियों को रखा गया है, जिनका व्यवहार शांत और संतुलित हो, ताकि किसी प्रकार की अप्रिय स्थिति उत्पन्न न हो। प्रशासन का मानना है कि इस तरह के संवेदनशील मामलों में बंदी की सुरक्षा के साथ-साथ अन्य कैदियों की सुरक्षा भी उतनी ही महत्वपूर्ण होती है। जेल अधीक्षक अजय प्रजापति ने बताया कि आरोपी की वर्तमान स्थिति को देखते हुए अतिरिक्त सतर्कता बरती जा रही है। ऐसे अपराधियों का व्यवहार अलग, लगातार निगरानी जरूरी घाघीडीह जेल के पूर्व अधीक्षक सत्येंद्र चौधरी ने बताया कि परिवार के सदस्यों, विशेषकर बच्चों और गर्भवती महिलाओं की हत्या करने वाले आरोपियों का व्यवहार सामान्य अपराधियों से काफी अलग होता है। उन्होंने कहा कि कई आरोपी इस तरह की घटना के बाद गहरे मानसिक सदमे में चले जाते हैं, जबकि कुछ पूरी तरह भावशून्य नजर आते हैं। ऐसे मामलों में बंदी के अगले कदम का अनुमान लगाना मुश्किल होता है, इसलिए 24 घंटे निगरानी बेहद जरूरी होती है। वहीं, जेल चिकित्सक डॉ. राजीव कुमार शर्मा के अनुसार आरोपी की मानसिक स्थिति सामान्य नहीं प्रतीत हो रही है। उसकी विस्तृत मनोवैज्ञानिक जांच कराई जाएगी, जिससे यह स्पष्ट हो सके कि वह अपराधबोध, अवसाद या किसी अन्य मानसिक विकार से गुजर रहा है या नहीं। मामले की जांच के दौरान सिन क्रिएट किए गए थे। लाई डिटेक्टर टेस्ट के लिए कोर्ट में आज आवेदन इधर, मामले की जांच को आगे बढ़ाने के लिए पुलिस अब आरोपी का लाई डिटेक्टर टेस्ट कराने की तैयारी में है। गुरुवार को पुलिस कोर्ट में इसके लिए आवेदन दे सकती है। सूत्रों के अनुसार कोर्ट ने इस संबंध में गुरुवार का समय निर्धारित किया है। यदि कोर्ट से अनुमति मिलती है, तो लाई डिटेक्टर टेस्ट किया जाएगा। इसके जरिए आरोपी से घटना से जुड़े महत्वपूर्ण सवालों के जवाब हासिल किए जा सकते हैं। जांच अधिकारियों का मानना है कि इस टेस्ट से घटना की सच्चाई तक पहुंचने और आरोपी के बयान की पुष्टि करने में मदद मिलेगी, जिससे पूरे मामले के खुलासे में तेजी आ सकती है। ————————————————— इसे भी पढ़ें… जमशेदपुर में ट्रिपल मर्डर; थानेदार के बयान पर केस दर्ज:पत्नी की हत्या, बच्चों की नींद और आत्महत्या की कोशिश पर उठ रहे सवाल जमशेदपुर एग्रिको ट्रिपल मर्डर केस एक ऐसा अनसुलझा सवाल बन गया है जिसका जवाब फिलहाल किसी के पास नहीं। हालांकि पुलिस के सामने तीन ऐसे अनसुलझे सवाल हैं, जिनके जवाब तलाशना जरूरी है। एक व्यक्ति, जिसने पूरी जवानी परिवार की खुशहाली के लिए खपा दी, जो बच्चों के बेहतर भविष्य के सपने बुनता था। पत्नी की हर छोटी-बड़ी जरूरत का ख्याल रखता था, आखिर ऐसा क्या हुआ कि उसने अचानक अपने हंसते-खेलते संसार को उजाड़ दिया। पुलिस की शुरुआती जांच में रवींद्र ही कातिल हैं, लेकिन उनके परिजन और पड़ोसी इसे स्वीकार करने को तैयार नहीं हैं। यहां पढ़ें पूरी खबर…. Source link

झारखंड

टाटीसिल्वे फोरलेन और नया सराय आरओबी से आवागमन जल्द

राजधानी रांची की शहरी कनेक्टिविटी और पब्लिक यूटिलिटी को मजबूत करने की दिशा में बड़ी राहत भरी खबर सामने आई है। नामकुम आरओबी से टाटीसिल्वे होते हुए रिंग रोड को जोड़ने वाली बहुप्रतीक्षित रेडियल फोरलेन सड़क और नया सराय रेलवे ओवर ब्रिज (आरओबी) का निर्माण कार्य अब अंतिम चरण में पहुंच चुका है। पथ निर्माण विभाग ने संकेत दिए हैं कि दोनों परियोजनाओं पर जल्द ही वाहनों का परिचालन शुरू कर दिया जाएगा। इन परियोजनाओं के शुरू होने से राजधानी और आसपास के क्षेत्रों में प्रतिदिन सफर करने वाले लाखों लोगों को ट्रैफिक जाम, लंबी दूरी तय करने की परेशानी, समय की बर्बादी और अतिरिक्त ईंधन खर्च से बड़ी राहत मिलेगी। बुधवार को प्रोजेक्ट भवन में आयोजित राज्य स्तरीय समीक्षा बैठक में पथ निर्माण विभाग के प्रधान सचिव सुनील कुमार ने अधिकारियों को लंबित कार्यों को तेजी से पूरा करने का निर्देश दिया। पुरुलिया रोड, रिंग रोड की कनेक्टिविटी होगी बेहतर टाटीसिल्वे फोरलेन सड़क के शुरू होने के बाद रांची शहर से पुरुलिया मार्ग और रिंग रोड तक पहुंच पहले से कहीं अधिक आसान और तेज हो जाएगी। इस परियोजना का सबसे बड़ा लाभ टाटीसिल्वे, नामकुम, सिल्ली और आसपास के औद्योगिक तथा आवासीय क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को मिलेगा। नई सड़क चालू होने से भारी वाहनों का दबाव शहर के भीतर कम होगा, जिससे ट्रैफिक व्यवस्था में सुधार आएगा और रोजाना लगने वाले जाम से लोगों को राहत मिलेगी। साथ ही आवागमन सुगम होने से व्यापारिक और औद्योगिक गतिविधियों को भी गति मिलने की उम्मीद है। आरओबी से कांके, पंडरा, रातू के लोगों को राहत इधर, नया विधानसभा से लोहरदगा रेल लाइन पार करते हुए नया सराय तक बन रहा रेलवे ओवर ब्रिज (आरओबी) भी अब अंतिम चरण में पहुंच चुका है। इसके शुरू होने के बाद रेलवे फाटक पर लगने वाले लंबे जाम की समस्या काफी हद तक समाप्त हो जाएगी। खासकर कांके, पंडरा, रातू और आसपास के इलाकों से आने-जाने वाले लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। आरओबी बनने से न केवल यात्रा का समय बचेगा, बल्कि एंबुलेंस, स्कूल बस और अन्य जरूरी सेवाओं की आवाजाही भी बाधारहित और तेज हो सकेगी। बरसात से पहले सड़कों की मरम्मत का निर्देश प्रधान सचिव ने कहा कि जहां पाइपलाइन, केबल बिछाने या अन्य यूटिलिटी कार्यों के कारण सड़कें क्षतिग्रस्त हुई हैं, उन्हें बरसात से पहले दुरुस्त किया जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि खराब सड़कों का सीधा असर आम लोगों की सुविधा और यातायात व्यवस्था पर पड़ता है। एजेंसियों की तय होगी जवाबदेही बैठक में निर्माण एजेंसियों को मुख्यालय बुलाकर कार्यों की समीक्षा करने और समयसीमा तय करने का निर्देश दिया गया। मेटेरियल की उपलब्धता और तकनीकी समस्याओं के समाधान के लिए अंतरविभागीय बैठक भी होगी, ताकि योजनाओं की गति प्रभावित न हो। राज्य में 222 सड़क, 62 पुल योजनाओं पर काम विभागीय समीक्षा में बताया गया कि राज्य में फिलहाल 222 सड़क और 62 पुल योजनाएं स्वीकृत हैं। 19 डिवीजनों में चल रही 39 प्रमुख योजनाओं की प्रगति 90% तक पहुंच चुकी है। विभाग का लक्ष्य इन्हें जल्द पूरा कर लोगों को बेहतर सड़क सुविधा उपलब्ध कराना है। Source link

झारखंड

मम्मी के 5 मसालों का कमाल! अंकित की चाय ने रांची वालों...

रांची: अभी गर्मी का मौसम चल रहा है, लेकिन इस मौसम में भी चाय की दीवानगी रांची में लोगों के सर चढ़कर बोल रही है, लेकिन हर जगह की चाय की नहीं, बल्कि एक खास स्टॉल द लोकल चाय पर आपको हमेशा भीड़ देखने को मिलेगी. क्योंकि यहां चाय का टेस्ट ऐसा है कि आप एक बार अगर पी लिए तो आप 15 किलोमीटर खुद गाड़ी ड्राइव करके इस चाय को पीने के लिए दुबारा आएंगे. आइये जानते हैं इस चाय की खासियत के बारे में. आखिर क्या है इस चाय का सीक्रेट रांची के अंकित इस चाय को अपने हाथों से बनाने का काम करते हैं. जो कि एमबीए किए हुए हैं और एमबीए की अच्छी खासी नौकरी छोड़कर चाय बनाने का काम कर रहे हैं. अंकित बताते हैं कि उन्हें बचपन से ही चाय बनाने का हमेशा से शौक था. घर में चाहे कुछ भी हो जाए मैं मम्मी को बोलता था, मम्मी हटो मैं चाय बनाऊंगा और ऐसा बनाता था कि सारे लोग इंप्रेस हो जाते थे. बड़े होकर इसी को उन्होंने अपना बिजनेस बना लिया. रांची की मशहूर इस चाय में खास तरह के 5 तरह के मसालों का इस्तेमाल किया जाता है. अंकित ने बताया कि सबसे पहले तो मिक्स मसाला होता है. जो कि वह अपने घर से बनाकर लाते हैं. यह उनकी मम्मी द्वारा गया है. जिसमें कई सारे मसाले मिले होते हैं. इसके अलावा इलायची पाउडर अलग से होता है. थोड़ा सा दूध पाउडर, तेज पत्ता और बड़ी इलायची और दालचीनी का अलग मसाला होता है. चाय बनाने का तरीका ही है अलग उन्होंने बताया कि मसाले डालने का तरीका भी अलग होता है. जैसे पहले दूध खौलता है और फिर इसमें एक चम्मच दूध पाउडर डालते हैं, अच्छे से जब मिला लिया तो फिर आपको मिक्स मसाला, बड़ी इलायची, तेजपत्ता, सूखा हुआ अदरक का मसाला. यह सब डालकर एक बार फिर से दूध को खौला लेते हैं. इसके बाद इसमें चायपत्ती डालकर फिर 2 मिनट के लिए खौलाते हैं और फिर चीनी डालकर नीचे उतार लेते हैं. इसके बाद जब वह कुल्हड़ में या कप में चाय देते हैं तो उसमें भी पहले इलायची पाउडर डाल देते हैं. जी हां! इलायची पाउडर ऊपर नहीं डाला जाता है. बल्कि, कप में जब आप चाय को छानते हैं तो कप में हीं थोड़ा सा डाल देना है और इसके बाद चाय को छान लेते हैं.  इसके बाद चाय को जरा टेस्ट कीजिए. लोग दौड़े ना चले आएं केवल सुगंध से तो कहिएगा. 200 कप चाय डेली लोग कर जाते हैं चट अंकित बताते हैं कि 150- 200 कप तो यहां पर एकदम नॉर्मल है. अगर बारिश हो गई या मौसम बढ़िया हो गया तो यह 300 कप तक पहुंच जाती है. एक कप चाय की कीमत ₹20 है और वह इंडक्शन चूल्हे पर चाय को बनाते हैं. वह हमेशा इसी पर बनाया करते हैं. आप लकड़ी के चूल्हे में बनाएं या कोयला या इंडक्शन में. इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है. अगर आपका मसाला, आपके दूध की गुणवत्ता क्या है, अगर प्रोडक्ट की क्वालिटी सही है तो निश्चित तौर पर स्वाद जरूर आएगा. ऐसे में अगर आपको भी इस चाय का लुफ्त लेना है तो आ जाइए रांची के कांके रोड स्थित जावेद हबीब ब्यूटी सैलून पर. इस सैलून के नीचे ही आपको स्टॉल ‘द लोकल चाय’ दिख जाएगा. आप गूगल में भी द लोकल चाय सर्च करेंगे, तो आप लोकेशन पर आ सकते हैं. Source link

झारखंड

एमबीएनएस कॉलेज के निदेशक से कहा- गैंग का नाम बताओ, वरना होगी...

झारखंड भर्ती घोटाले में रांची पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। चांडिल के पारडीह निवासी और एमबीएनएस कॉलेज के डायरेक्टर विवेक सिंह से पूछताछ के बाद पुलिस ने साफ कहा है कि भर्ती नेटवर्क से जुड़े लोगों को पकड़वाने में सहयोग करें, नहीं तो कड़ी कानूनी कार्रवाई होगी। जांच एजेंसियां अब पूरे भर्ती सिंडिकेट, डिजिटल रिकॉर्ड और पैसों के लेनदेन की जांच में जुट गई हैं। असल में झारखंड में प्रतियोगिता परीक्षाओं और भर्ती प्रक्रियाओं में कथित धांधली के मामले में रांची पुलिस अब आक्रामक मोड में है। सरायकेला-खरसावां के चांडिल स्थित पारडीह निवासी और एमबीएनएस कॉलेज के डायरेक्टर विवेक सिंह से पूछताछ के बाद पुलिस ने उन्हें सख्त चेतावनी दी है। कहा गया है कि भर्ती नेटवर्क में शामिल अन्य लोगों तक पहुंचने में सहयोग करें, वरना कानूनी कार्रवाई की जाएगी। विवेक सिंह पूर्व में भी जमशेदपुर के कई निजी कॉलेज/ स्कूल संचालक फर्जी सर्टिफिकेट बनाने के रैकेट में संलिप्त पाए जा चुके हैं। वहीं कोल्हान विवि, जमशेदपुर वीमेंस कॉलेज के कई वरीय अधिकारियों पर फर्जी सर्टिफिकेट के सहारे पदोन्नति पाने, चहेतों को नौकरी देने जैसे गंभीर आरोप उनपर लग चुके हैं। झारखंड कर्मचारी चयन आयोग की उत्पाद सिपाही प्रतियोगिता मुख्य परीक्षा से ठीक पहले बीते 12 अप्रैल को रांची पुलिस ने तमाड़ के अर्धनिर्मित नर्सिंग कॉलेज में छापेमारी कर स्टूडेंट समेत 164 लोगों को गिरफ्तार किया था। छापेमारी के दौरान अर्धनिर्मित मकान के पास से पुलिस ने यूपी नंबर की कार जब्त की। जांच में कार विवेक सिंह की निकली। पुलिस ने जब विवेक सिंह से इस संबंध में पूछताछ की तो उसने बताया कि अपनी कार नर्सिंग कॉलेज के ऑनर गौरव शर्मा को दिया था। वही इसका उपयोग कर रहे थे। पुलिस के अनुसार गौरव और विवेक सरायकेला में एक ही अपार्टमेंट में रहते हैं। पुलिस अब दोनों की कुंडली खंगाल रही है। Source link

झारखंड

आज अधिकांश जिलों में तेज हवा-बारिश; यलो अलर्ट:19 मई तक बदला रहेगा...

राजधानी रांची सहित कई जिलों में मौसम ने अचानक करवट ली और तेज हवा के साथ झमाझम बारिश शुरू हो गई। अलग-अलग जिलों में अलग-अलग समय पर करीब एक घंटे तक हुई। इस बारिश के दौरान कई इलाकों में वज्रपात भी हुआ। तेज हवा की रफ्तार करीब 40 किलोमीटर प्रतिघंटा रही। राजधानी रांची के कोकर और बरियातू समेत कई इलाकों में पेड़ गिरने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। बारिश के कारण बड़े इलाके की बिजली देर रात तक गुल रही। इससे पहले दिनभर कड़ी धूप के बाद दोपहर करीब 2.45 बजे आसमान में बादल छा गए और तीन बजे से शुरू हुई बारिश के दौरान शहर में करीब 10.6 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई। चाईबासा में सबसे अधिक 20 मिमी बारिश राज्य के अन्य हिस्सों में भी मौसम का मिजाज बदला रहा। बुधवार को सबसे अधिक 20 मिमी बारिश चाईबासा में दर्ज की गई। वहीं रांची में दोपहर बाद 18 मिमी और कुल मिलाकर करीब 20 मिमी बारिश हुई। तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। रांची का अधिकतम तापमान 32.1 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि जमशेदपुर में 36 डिग्री, बोकारो में 34.1 डिग्री और चाईबासा में 36.4 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान रिकॉर्ड किया गया। बारिश और तेज हवाओं के कारण लोगों को गर्मी से राहत मिली है। रामगढ़ में नौ दिनों में 69.5 मिमी बारिश रामगढ़ जिले में मई माह के शुरुआती नौ दिनों में ही 69.5 मिमी बारिश दर्ज की गई है। करीब दस दिन पहले तक यहां का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया था, लेकिन लगातार हो रही बारिश के कारण तापमान में 4 से 5 डिग्री की गिरावट आई है। 13 मई को अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम 21 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग ने 14 और 15 मई को भी जिले में मेघ गर्जन और आंधी के साथ बारिश की संभावना जताई है। 19 मई तक बदला रहेगा मौसम मौसम विभाग के अनुसार 14 मई को गढ़वा, चतरा, पलामू और लातेहार को छोड़ राज्य के अधिकांश हिस्सों में तेज हवा और बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। 15 और 16 मई को रांची समेत कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी है, जहां 50 से 60 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से आंधी, वज्रपात और बारिश की संभावना है। 17 से 19 मई तक राज्य के लगभग सभी जिलों में बारिश और वज्रपात के आसार हैं। विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने, खुले मैदान और पेड़ों के नीचे नहीं रुकने तथा बिजली गिरने के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की है। Source link

Scroll to Top