भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

झारखंड

झारखंड

झारखंड गर्वनर ने कारकेड में वाहनों की संख्या घटाई:अब मात्र चार गाड़ियां...

झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने अब अपने कारकेड में वाहनों की संख्या घटाकर मात्र 4 गाड़ियां रखने का निर्णय लिया है। साथ ही उन्होंने सभी जनप्रतिनिधियों एवं पदाधिकारियों से अनावश्यक वाहनों के उपयोग से बचने का आग्रह किया है। राज्यपाल ने बुधवार को अपने ऑफिशियल X अकाउंट पर लिखा- माननीय प्रधानमंत्री के आह्वान पर ईंधन संरक्षण एवं संसाधनों के विवेकपूर्ण उपयोग के उद्देश्य से लोक भवन, झारखण्ड में मेरे द्वारा कारकेड में वाहनों की संख्या घटाकर मात्र 4 गाड़ियां रखने का निर्णय लिया गया है। साथ ही, मैं सभी जनप्रतिनिधियों एवं पदाधिकारियों से अनावश्यक वाहनों के उपयोग से बचने का आग्रह करता हूं। आइए, हम सभी ऊर्जा संरक्षण के इस जन-जागरूकता अभियान में सहभागी बनें। पीएम ने की अपील- पेट्रोल-डीजल बचाएं दरसअल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिका-ईरान युद्ध से ईंधन सप्लाई पर पड़ रहे असर को लेकर रविवार को चिंता जताई थी। तेलंगाना में विकास कार्यों के शिलान्यास के बाद उन्होंने कहा था, ‘अभी पेट्रोल, डीजल, गैस जैसे पेट्रो उत्पादों का इस्तेमाल सिर्फ जरूरत के हिसाब से करें। इससे विदेशी मुद्रा बचेगी और युद्ध के असर को कम करने में भी मदद मिलेगी।’ नरेंद्र मोदी ने कहा कि बीते दो महीने से हमारे पड़ोस में इतना बड़ा युद्ध चल रहा है। इसका भारत पर गंभीर असर हुआ है। हमारे पास बड़े-बड़े तेल के कुएं नहीं हैं। इसलिए अब देश को सर्वोपरि रखते हुए हमें एकजुट होकर लड़ना होगा। इसलिए पेट्रोल-डीजल का उपयोग किफायत से करें। जहां मेट्रो ट्रेन हो, वहां उन्हीं से सफर करें। सोने के गहने नहीं खरीदने का भी आग्रह कार पूलिंग करें। सामान भेजने के लिए रेलवे गुड्स सर्विस का उपयोग करें। कोरोनाकाल की तरह वर्क फ्रॉम होम, ऑनलाइन मीटिंग्स, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग की आज फिर से जरूरत है। इसके अलावा, एक साल के लिए विदेश में शादियां करने, छुट्‌टी मनाने के लिए भी न जाएं। देशहित में हमें ये भी तय करना होगा कि सालभर तक घर में कोई भी कार्यक्रम हो, हम सोने के गहने नहीं खरीदेंगे। क्योंकि ऐसा करने से विदेशी मुद्रा बचेगी। Source link

झारखंड

झारखंड के पूर्व मंत्री माधवलाल सिंह का निधन, CM हेमंत सोरेन ने...

Last Updated:May 13, 2026, 13:26 IST Jharkhand News: झारखंड के सियासी गलियारे से दुखद खबर है. पूर्व मंत्री माधव लाल सिंह का निधन हो गया. वह गोमिया से पूर्व विधायक रहे हैं. उनके निधन पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दुख जताया है. साथ ही अन्य नेताओं ने भी शोक जाहिर किया. पूर्व मंत्री माधन लाल सिंह. (फोटो साभारः फेसबुक) रांचीः झारखंड के पूर्व मंत्री माधन लाल सिंह का निधन हो गया. तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें रांची के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली. बताया जा रहा है कि उन्हें फेफड़ों से जुड़ी गंभीर परेशानी थी और सांस लेने में दिक्कत हो रही थी. वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. अत्री गांगोपाध्याय की देखरेख में उनका इलाज चल रहा था. माधवलाल सिंह झारखंड की राजनीति का बड़ा चेहरा रहे हैं. वह गोमिया विधानसभा क्षेत्र से चार बार विधायक चुने गए थे. बिहार और झारखंड, दोनों राज्यों की सरकार में वह मंत्री पद की जिम्मेदारी भी संभाल चुके थे. उनके निधन की खबर मिलते ही राजनीतिक और सामाजिक गलियारों में शोक की लहर दौड़ गई. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भी पूर्व मंत्री के निधन पर गहरा दुख जताया है. मुख्यमंत्री ने कहा कि माधवलाल सिंह का राजनीतिक और सामाजिक जीवन हमेशा याद रखा जाएगा. गोमिया से पूर्व विधायक, एकीकृत बिहार सरकार एवं राज्य गठन के बाद झारखंड सरकार में मंत्री रहे आदरणीय श्री माधव लाल सिंह जी के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है। उन्होंने लंबे समय तक जनसेवा और सामाजिक जीवन में महत्वपूर्ण योगदान दिया। स्व माधव बाबू का निधन सार्वजनिक जीवन के लिए अपूरणीय… pic.twitter.com/aUY8yduM7K Source link

झारखंड

लातेहार में सात आरोपी गिरफ्तार, तीन नाबालिग शामिल:माइंस गोलीबारी और युवक की...

लातेहार जिले में पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए तीन नाबालिगों सहित कुल सात लोगों को गिरफ्तार किया है। इन सभी को बुधवार को जेल भेज दिया गया। बारियातू थाना क्षेत्र में राहुल सिंह गैंग द्वारा संचालित गोलीबारी मामले में तीन नाबालिगों को गिरफ्तार किया गया है। यह घटना 11 मई को चुंबा बिरबिर गांव स्थित एक स्टोन माइंस के हाइवा और ऑफिस पर हुई थी। राहुल सिंह गैंग ने सोशल मीडिया के जरिए इस घटना की जिम्मेदारी ली थी। नाबालिगों को बाल सुधार गृह भेज दिया गया पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले में शामिल तीनों नाबालिगों को पकड़ा। इनकी उम्र 16 से 17 वर्ष बताई जा रही है। गिरफ्तार नाबालिगों को बाल सुधार गृह भेज दिया गया है। हत्या मामले में पिता और तीन बेटे गिरफ्तार वहीं, मनिका थाना क्षेत्र के बंधुआ पंचायत के चूल्हटवा गांव में एक युवक की पीट-पीटकर हत्या के मामले में पुलिस ने पिता सहित तीन बेटों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में सगुनी राम और उनके पुत्र दरोगा राम, अखिलेश राम तथा छोटू राम शामिल हैं। ये सभी बंदुआ पंचायत के बहेराटांड़ के निवासी हैं। मनिका थाना प्रभारी प्रभात दास ने बताया कि 45 वर्षीय शिबू राम की लाठी-डंडों से पिटाई की गई थी, जिसके बाद इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। Source link

झारखंड

गिरिडीह के जंगल से 6 साइबर अपराधी गिरफ्तार:पुलिस ने 11 मोबाइल, 13...

गिरिडीह पुलिस ने बेंगाबाद थाना क्षेत्र के कोलहरिया जंगल में छापेमारी कर छह साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। इन अपराधियों के पास से 11 मोबाइल फोन, 13 सिम कार्ड और 5 बाइक बरामद की गई हैं। यह कार्रवाई जिले में बढ़ते साइबर अपराधों के बीच की गई है। एसपी डॉ. बिमल कुमार को प्रतिबिंब पोर्टल के माध्यम से सूचना मिली थी कि कोलहरिया जंगल में कुछ युवक मोबाइल फोन के जरिए साइबर ठगी कर रहे हैं। इस सूचना के आधार पर, एसपी के निर्देश पर साइबर क्राइम डीएसपी आबिद खान के नेतृत्व में एक विशेष छापामारी दल का गठन किया गया। टीम ने जंगल क्षेत्र में घेराबंदी कर इन छह अपराधियों को पकड़ा। निजी जानकारी हासिल कर खातों से पैसे निकाल लेते थे पूछताछ के दौरान गिरफ्तार अपराधियों ने अपनी कार्यप्रणाली का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि वे लोगों के मोबाइल पर ‘Mahanagar gas bill update.apk’, ‘RTO e-challan check.apk’ और ‘MGL gas.apk’ जैसे फर्जी APK लिंक भेजते थे। जैसे ही कोई व्यक्ति इन लिंक को डाउनलोड करता था, उसका मोबाइल साइबर अपराधियों के नियंत्रण में आ जाता था। इसके बाद वे बैंकिंग विवरण, ओटीपी और अन्य निजी जानकारी हासिल कर खातों से पैसे निकाल लेते थे। गिरफ्तार किए गए अपराधियों की पहचान महेंद्र कुमार मंडल (28), कृष्णा कुमार मंडल उर्फ बागी (24), ईश्वर मंडल (28), पंकज कुमार मंडल (19), राजेश कुमार मंडल (19) और आदित्य कुमार मंडल उर्फ राजा बाबू (19) के रूप में हुई है। ये सभी आरोपी बेंगाबाद थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों के निवासी हैं। महेंद्र कुमार मंडल पहले भी जा चुका है जेल जांच में यह भी सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपी कृष्णा मंडल पहले भी गिरिडीह साइबर थाना कांड संख्या 38/2023 और 43/2023 में जेल जा चुका है। वहीं, महेंद्र कुमार मंडल दिल्ली के सफदरगंज थाना क्षेत्र में साइबर अपराध के एक मामले में पहले भी जेल की सजा काट चुका है। यह दर्शाता है कि गिरोह के सदस्य पहले से ही साइबर अपराध की गतिविधियों में सक्रिय रहे हैं। पुलिस का कहना है कि गिरिडीह के जंगल और दूरदराज इलाके अब साइबर अपराधियों के लिए सुरक्षित ठिकाना बनते जा रहे हैं। नेटवर्क और तकनीक का इस्तेमाल कर अपराधी गांवों में बैठकर देशभर के लोगों को ठगी का शिकार बना रहे हैं। पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि किसी भी अनजान लिंक, APK फाइल या मोबाइल एप को डाउनलोड करने से पहले उसकी सत्यता की जांच अवश्य करें। साइबर अपराधी लगातार नए-नए तरीके अपनाकर लोगों को ठगी का शिकार बना रहे हैं, इसलिए सतर्कता ही सबसे बड़ा बचाव है। Source link

झारखंड

पीएम की अपील के बाद सूने पड़े सर्राफा बाजार, 100 ग्राम खरीदने...

Last Updated:May 13, 2026, 15:54 IST Jamshedpur Sarafa Bazar: सोने की कीमतें और इंपोर्ट व एक्साइज ड्यूटी बढ़ने, साथ ही पीएम मोदी की अपील के बाद सराफा बाजार सूने हो गए हैं. जमशेदपुर के बिष्टुपुर सर्राफा बाजार का भी यही हाल है. यहां 15 से 50 प्रतिशत तक बिक्री घट गई है. लोग केवल बेहद जरूरी सोना खरीद रहे हैं. ख़बरें फटाफट जमशेदपुर. सोने की बढ़ती कीमतों और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हालिया बयान के बाद देशभर के सर्राफा बाजारों में हलचल तेज हो गई है. प्रधानमंत्री द्वारा सोने की खरीद कम करने की अपील के बाद अब इसका असर छोटे शहरों से लेकर बड़े बाजारों तक साफ दिखाई देने लगा है. बिष्टुपुर सर्राफा बाजार में भी इन दिनों कुछ ऐसा ही माहौल देखने को मिल रहा है, जहां बाजार पहले की तुलना में काफी शांत नजर आ रहा है. बाजार में आयी गिरावटलोकल 18 से बातचीत करते हुए अरविंद वाडीलाल ज्वेलर्स के संचालक धर्मेश जी ने बताया कि प्रधानमंत्री के बयान का सीधा असर बाजार पर पड़ा है. उन्होंने कहा कि पहले जहां ग्राहक खुलकर खरीदारी करते थे, वहीं अब लोग काफी सोच-समझकर सोना खरीद रहे हैं. बाजार में करीब 15 से 20 प्रतिशत तक गिरावट देखने को मिली है. उन्होंने बताया कि अब ज्यादातर ग्राहक पुराना सोना देकर नया गहना बनवा रहे हैं, जिससे नई बिक्री कम हो गई है और व्यापारियों की कमाई भी प्रभावित हो रही है. लोगों के बीच पैनिकवहीं श्री श्याम ज्वैलर्स से जुड़े आशीष ने कहा कि लोगों के बीच पैनिक जैसा माहौल बन गया है. ग्राहक अब यह तय नहीं कर पा रहे कि सोना खरीदना सही रहेगा या नहीं. ऊपर से इंपोर्ट ड्यूटी बढ़ने के कारण कीमतों में और तेजी देखने को मिली है. उनका कहना है कि लगातार बढ़ते दामों ने आम लोगों की चिंता बढ़ा दी है. केवल 10 ग्राम ही खरीद रहे हैंसर्राफा बाजार से जुड़े जयंत जी ने बताया कि सबसे ज्यादा परेशानी उन परिवारों को हो रही है, जिनके घरों में शादी है. भारतीय परिवारों में शादी और सोने का गहरा संबंध माना जाता है, लेकिन अब हालात ऐसे हो गए हैं कि लोग जरूरत के मुताबिक खरीदारी नहीं कर पा रहे. उन्होंने कहा कि जहां पहले लोग 100 ग्राम तक सोना खरीद लेते थे, वहीं अब कई परिवार सिर्फ 10 ग्राम खरीदने तक सीमित हो गए हैं. एक्साइज ड्यूटी बढ़ने से गिरावटव्यापारी धर्मेंद्र जी ने भी चिंता जाहिर करते हुए कहा कि सोने की कीमतें इतनी तेजी से बढ़ रही हैं कि आम ग्राहक पूरी तरह असमंजस में हैं. दूसरी ओर अभिषेक नाम के एक व्यापारी ने बताया कि बाजार में ग्राहकों की संख्या काफी कम हो गई है. उनका कहना है कि 6 प्रतिशत एक्साइज ड्यूटी बढ़ने के बाद बिक्री में 50 प्रतिशत तक की गिरावट देखने को मिली है. देश हित में ही होगाहालांकि व्यापारियों का यह भी मानना है कि प्रधानमंत्री ने जो बयान दिया है, वह देश की आर्थिक स्थिति और फॉरेन एक्सचेंज को ध्यान में रखकर ही दिया होगा. लेकिन फिलहाल सर्राफा बाजार में सुस्ती साफ दिखाई दे रही है. अब सभी की नजर इस बात पर टिकी है कि बाजार में दोबारा रौनक कब लौटेगी और आम लोगों को सोने की कीमतों से राहत कब मिलेगी. About the Author Raina Shukla बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी से मास कम्यूनिकेशन एंड जर्नलिज़्म में मास्टर्स, गोल्ड मेडलिस्ट. पत्रकारिता का सफर दैनिक जागरण से शुरू हुआ, फिर प्रभात खबर और ABP न्यूज़ से होते हुए News18 Hindi तक पहुंचा. करियर और देश की …और पढ़ें News18 न्यूजलेटर अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में सबमिट करें Location : Jamshedpur,Purbi Singhbhum,Jharkhand Source link

झारखंड

गुमला में हाइवा पेड़ से टकराया, चालक घंटों फंसा रहा:भरनो के कुसुमबहा...

गुमला जिले के भरनो प्रखंड स्थित कुसुमबहा गांव में बुधवार को एक तेज रफ्तार हाइवा अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गया। इस हादसे में हाइवा का चालक करीब एक घंटे तक केबिन में फंसा रहा। कुसुमबहा-सिंगरौली मुख्य मार्ग पर हुई यह घटना इतनी भीषण थी कि हाइवा का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। टक्कर के कारण चालक केबिन में बुरी तरह दब गया था। घटना के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर भरनो थाना प्रभारी संतोष कुमार सिंह और सब इंस्पेक्टर मंटू चौधरी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। ग्रामीणों और पुलिस ने मिलकर बचाव कार्य शुरू किया। एक घंटे की मशक्कत के बाद चालक को बाहर निकाला चालक को बाहर निकालने के लिए दो ट्रैक्टरों की मदद ली गई। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद चालक को सुरक्षित बाहर निकाला जा सका। घायल चालक की पहचान सिंगरौली गांव निवासी 22 वर्षीय अजित गोप के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, अजित गोप प्रतिदिन खाली हाइवा लेकर अपने गांव लौटता था। बुधवार को भी वह खाली हाइवा लेकर सिंगरौली जा रहा था। कुसुमबहा गांव के पास तेज गति के कारण उसने वाहन पर नियंत्रण खो दिया, जिससे हाइवा सड़क किनारे पेड़ से जा टकराया। घायल चालक को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भरनो पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उसका इलाज चल रहा है। चिकित्सकों के अनुसार, चालक अब खतरे से बाहर है। इस बचाव अभियान में स्थानीय जनप्रतिनिधियों, शिक्षकों और गांव के महिला-पुरुषों ने सक्रिय भूमिका निभाई। ग्रामीणों के सामूहिक प्रयास से चालक की जान बचाई जा सकी। Source link

झारखंड

गिरिडीह के जमुआ में चावल व्यवसायी से लूट:नकाबपोश बदमाशों ने 50 हजार...

गिरिडीह जिले के जमुआ थाना क्षेत्र में एक चावल व्यवसायी से लूट की घटना सामने आई है। मंगलवार देर शाम नकाबपोश बदमाशों ने व्यवसायी बंशी साव से मारपीट कर 50 हजार रुपए, नकद और उनकी पत्नी से सोने की चेन छीन ली। घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी फरार हो गए। मिली जानकारी के अनुसार, जमुआ निवासी चावल व्यवसायी बंशी साव मंगलवार देर शाम अपनी दुकान बंद कर अंदर मौजूद थे। इसी दौरान कुछ लोग ग्राहक बनकर दुकान के बाहर पहुंचे और चावल खरीदने की बात कहकर शटर खुलवाने लगे। बदमाशों ने अंदर घुसे शटर बंद कर दिया व्यवसायी ने जैसे ही शटर खोला, पहले से घात लगाए दो नकाबपोश अपराधी तेजी से दुकान के अंदर घुस गए। उन्होंने अंदर से शटर बंद कर दिया और व्यवसायी बंशी साव के साथ मारपीट शुरू कर दी। अपराधियों ने उनसे दुकान में रखे रुपये निकालने का दबाव बनाया। बदमाशों ने दुकान से करीब 50 हजार रुपए नगद लूट लिए। इस दौरान घर में मौजूद उनकी पत्नी ने विरोध करने की कोशिश की, तो अपराधियों ने उनके गले से सोने की चेन भी छीन ली। घटना को अंजाम देने के बाद दोनों अपराधी दुकान के पीछे के दरवाजे से फरार हो गए। अपराधियों ने जाते-जाते धमकी भी दी घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों ने मौके पर पहुंचकर मामले की जानकारी पुलिस को दी। पीड़ित व्यवसायी बंशी साव ने बताया कि अपराधियों ने पूरी वारदात को सुनियोजित तरीके से अंजाम दिया। उन्होंने यह भी बताया कि अपराधी काफी आक्रामक थे और जाते-जाते धमकी भी देकर गए। सूचना मिलते ही जमुआ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि अपराधियों की पहचान की जा सके। घटना के बाद व्यवसायियों में भारी आक्रोश और भय का माहौल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि लगातार बढ़ रही आपराधिक घटनाओं से लोग खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। इस संबंध में खोरीमहुआ एसडीपीओ राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि घटना हुई है सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि आसपास के सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है तथा जल्द ही अपराधियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा। Source link

झारखंड

1000 दुकानें, 5000 लोगों को रोजगार और लाखों का कारोबार…अमीर-गरीब, सबकी जरूरत...

बोकारो. बोकारो के सेक्टर 12 स्थित दुदींबाग बाजार जिले के सबसे बड़े और पुराने व्यस्त लोकल मार्केट्स में गिना जाता है. यहां सुबह से लेकर देर शाम तक लोगों की भारी भीड़ देखने को मिलती है. सब्जी, फल, किराना, मसाले, बर्तन, श्रृंगार, हार्डवेयर, फर्नीचर, स्टील के बक्से और बकरी बाजार तक, रोजमर्रा की जरूरतों का यह एक बड़ा केंद्र है. यह बाजार सिर्फ बोकारो तक सीमित नहीं है, बल्कि पश्चिम बंगाल समेत आसपास के कई इलाकों के व्यापारियों और ग्राहकों के लिए भी खरीदारी का बड़ा केंद्र माना जाता है. यहां करीब 1000 से अधिक दुकानें हैं, जबकि लगभग 5000 लोग प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार से जुड़े हुए हैं. पुराने कपड़ों के व्यापार के लिए भी फेमसदुदींबाग मार्केट के दुकानदार सरदार तेज नारायण सिंह बताते हैं कि यह बाजार पुराने कपड़ों के व्यापार के लिए भी काफी प्रसिद्ध है. यहां करीब 22 दुकानें पुराने कपड़ों की हैं, जो बीते 50 वर्षों से कारोबार कर रही हैं. इस मार्केट में अमीर हो या गरीब, सभी की जरूरत की चीजें आसानी से मिल जाती हैं. वहीं, बर्तन मार्केट के दुकानदार सागर बताते हैं कि यहां करीब 17 बर्तन की दुकानें हैं, जहां 30 से अधिक कर्मचारी कार्यरत हैं. उनका कहना है कि यह बाजार काफी पुराना है और यहां लोग दूर-दराज के क्षेत्रों से खरीदारी करने पहुंचते हैं. शादी-विवाह और घरेलू जरूरतों के लिए यह बाजार लोगों की पहली पसंद माना जाता है. कारोबार का सबसे बड़ा केंद्रसब्जी विक्रेता ओम प्रकाश के अनुसार दुदींबाग बाजार सब्जी कारोबार का सबसे बड़ा केंद्र है. यहां 700 से अधिक सब्जी की दुकानें हैं. इसके अलावा श्रृंगार, हार्डवेयर और फर्नीचर से जुड़ी 20 से अधिक दुकानें भी संचालित होती हैं. पूरे बाजार में करीब 5000 से अधिक कर्मचारी काम करते हैं, जिनका रोजगार इस बाजार से चलता है. उन्होंने बताया कि इस बाजार में प्रतिदिन 10 लाख रुपये से अधिक का कारोबार होता है. सुबह के समय यहां सबसे ज्यादा भीड़ देखने को मिलती है, जब थोक और खुदरा दोनों तरह के ग्राहक खरीदारी करने पहुंचते हैं. इन दिनों में रहती है सबसे अधिक भीड़साड़ी दुकान संचालक शेखर बताते हैं कि दुदींबाग बाजार में सप्ताह के हर दिन दुकानें खुली रहती हैं, लेकिन रविवार, मंगलवार और गुरुवार को यहां सबसे अधिक भीड़ देखने को मिलती है. आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में लोग यहां पहुंचते हैं. वहीं, खरीदारी करने पहुंचे ग्राहक शाबान अली ने बताया कि दुदींबाग बाजार पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश और दक्षिण भारत से आने वाले सामानों का बड़ा थोक बाजार माना जाता है. उन्होंने कहा कि यहां दूसरे बाजारों की तुलना में सामान कम कीमत पर मिल जाता है. यही वजह है कि बड़ी संख्या में लोग यहां खरीदारी करने पहुंचते हैं. Source link

झारखंड

झारखंड में कई पेट्रोल पंप पर वाहनों की लगी कतार:कई जगह बिक्री...

खाड़ी देशों में चल रहे तनाव की वजह से झारखंड में पेट्रोल-डीजल की किल्लत दिखने लगी है। जमशेदपुर समेत पूरे कोल्हान क्षेत्र में पेट्रोल-डीजल का संकट गहरा गया है। बुधवार को शहर के अधिकांश पेट्रोल पंपों पर वाहनों की लंबी कतारें देखी गईं, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। ईंधन आपूर्ति बाधित होने के कारण कई पेट्रोल पंपों ने अस्थायी रूप से बिक्री बंद कर दी है। कुछ पंपों पर केवल पेट्रोल उपलब्ध है, जबकि अन्य स्थानों पर सिर्फ डीजल मिल रहा है। इस स्थिति के कारण कई पंपों पर भीड़ बढ़ गई। दोपहिया वाहनों को 200 रुपए से ज्यादा का नहीं दे रहे पेट्रोल हालात को देखते हुए पंप संचालकों ने ईंधन वितरण पर सीमा तय कर दी है। दोपहिया वाहनों को अधिकतम 200 रुपए तक और चारपहिया वाहनों को 2000 रुपए तक ही ईंधन दिया जा रहा है। जमशेदपुर पेट्रोल पंप एसोसिएशन के अनुसार, पूरे कोल्हान क्षेत्र में लगभग 300 पेट्रोल पंप हैं, जिनमें से करीब 60 बंद हो चुके हैं। भारत पेट्रोलियम, इंडियन ऑयल और हिंदुस्तान पेट्रोलियम के कई आउटलेट सर्वाधिक प्रभावित बताए जा रहे हैं। रांची के हरमू मुक्तिधाम के सामने स्थित भारत पेट्रोलियम और बंदी उरांव रोड स्थित एचपीसीएल का पेट्रोल पंप मंगलवार को ड्राई रहा। वहीं, खूंटी के अनिगड़ा स्थित इंडियन ऑयल टर्मिनल से भी पेट्रोल-डीजल की आपूर्ति आधी कर दी गई। उधर, जमशेदपुर में भी तीन पंपों पर ताले लटके रहे। टैंकर एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने बताया कि इस टर्मिनल से पहले रोज 400 टैंकरों से आपूर्ति हो रही थी, पर अब 200 टैंकर से ही आपूर्ति हो रही है। यहां से 15 जिलों रांची, जमशेदपुर, बोकारो, धनबाद, पलामू, हजारीबाग, चतरा, रामगढ़, चाईबासा, लोहरदगा, गुमला, सिमडेगा और लातेहार में आपूर्ति की जाती है। सूत्रों के मुताबिक पारादीप रिफाइनरी से ही कम सप्लाई मिलने के कारण यह स्थिति बनी है। चाईबासा में चारपहिया वाहनों को 500 रुपए तक का ही पेट्रोल चाईबासा में पेट्रोल संकट का असर बुधवार को भी देखने को मिला। शहर के कई पेट्रोल पंपों में सुबह से ही वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं और उपभोक्ताओं की भारी भीड़ देखने को मिली। पेट्रोल पंप संचालकों द्वारा अब भी सीमित मात्रा में पेट्रोल दिया जा रहा है। पेट्रोल पंप संचालकों के अनुसार, दोपहिया वाहनों को 100 रुपए और चारपहिया वाहनों को 500 रुपए तक का ही पेट्रोल दिया जा रहा है। ताकि अधिक से अधिक उपभोक्ताओं को ईंधन उपलब्ध कराया जा सके। वहीं, व्यवस्था बनाए रखने के लिए बुधवार को भी कई पेट्रोल पंपों में पुलिस जवानों की तैनाती की गई है। इधर, उपभोक्ताओं का कहना है कि सीमित मात्रा में पेट्रोल मिलने और लंबी लाइन के कारण रोजमर्रा के कामकाज प्रभावित हो रहे हैं। कई लोग काम के सिलसिले में प्रतिदिन 40 से 50 किलोमीटर तक सफर करते हैं, ऐसे में उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि पेट्रोल पंप संचालकों का कहना है कि कुछ स्थानों पर आपूर्ति प्रभावित होने के कारण यह स्थिति बनी है और जल्द ही पेट्रोल की आपूर्ति सामान्य होने की उम्मीद है। जिले के अन्य प्रखंडों में फिलहाल पेट्रोल सामान्य रूप से मिल रहा है। जरूरत के हिसाब से ही तेल बेचने का निर्देश: पेट्रोल पंप संचालक लातेहार में भी पेट्रोल का संकट हो गया है। मुख्यालय के कई पेट्रोल पंप में दो दिन से पेट्रोल नहीं पहुंच पा रहा है। जिन पेट्रोल पंप में तेल मिल रहा है तो दो पहिया में 100 रुपए का और कार वाले को 500 रुपए का पेट्रोल दिया जा रहा है। हालांकि डीजल उपलब्ध हो रही है। महुआडांड़ के एक पेट्रोल पंप में तेल नहीं है का बोर्ड भी लगा दिया गया है। इधर, लातेहार स्थित इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप के मालिक रघुवीर यादव ने बताया कि ऊपर से पेट्रोल और डीजल की आपूर्ति कम मात्रा में पहुंच रही है। इसी कारण जरूरत के हिसाब से ही तेल बेचने का निर्देश दिया गया है। ताकि सभी लोगों को पेट्रोल और डीजल उपलब्ध कराया जा सके। गुमला में पेट्रोल पंप एसोसिएशन के अध्यक्ष बिनय लाल ने बताया की फिलहाल गुमला में पेट्रोल डीजल पर्याप्त है लेकिन आने वाले समय में कटौती हो सकती है इसको लेकर पम्प संचालको से बैठक करने का निर्णय लिया जाएगा। धनबाद पेट्रोल डीलर एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष अशोक सिंह ने कहा कि राज्य में पेट्रोल और डीजल की समस्या जरूर बनी हुई है, लेकिन फिलहाल आम लोगों को ईंधन उपलब्ध कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अभी पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल और डीजल दिया जा रहा है। हालांकि आने वाले दिनों में स्थिति और गंभीर हो सकती है। अशोक सिंह ने कहा कि फिलहाल घबराने की जरूरत नहीं है, लेकिन लोगों को संयम बरतना चाहिए और अनावश्यक रूप से पेट्रोल पंपों पर भीड़ नहीं लगानी चाहिए। चतरा में पेट्रोल पंपों पर उमड़ी भारी भीड़ चतरा के कई पेट्रोल पंपों पर “नो स्टॉक” के बोर्ड लटक रहे हैं। जिन पंपों पर तेल उपलब्ध है, वहां वाहनों की लंबी कतारें लगी हैं। स्थिति इतनी गंभीर है कि पंप संचालक अपनी मर्जी से 100 से 400 रुपए तक का ही तेल दे रहे हैं। पेट्रोल पंप संचालकों का कहना है कि तेल डिपो से टैंकरों की आपूर्ति बाधित हुई है। समय पर टैंकर नहीं पहुंचने के कारण स्टॉक पूरी तरह समाप्त हो चुका है। संचालकों के मुताबिक, वे खुद भारी दबाव में हैं और जितना स्टॉक बचा है उसे बचाने की कोशिश कर रहे हैं ताकि कम से कम आपातकालीन स्थिति में कुछ मदद की जा सके। इधर, जिला आपूर्ति पदाधिकारी नीति कुमारी ने कहा है कि अब तक उनके संज्ञान में ऐसी कोई आधिकारिक शिकायत नहीं मिली है। उन्होंने यह भी कहा कि अगर कोई पंप संचालक जानबूझकर तेल नहीं दे रहा या मनमानी कर रहा है, तो लोग इसकी शिकायत करें। प्रशासन कड़ी कार्रवाई करेगा। बोतल में तेल की बिक्री बंद हो गई पलामू के पेट्रोल पंपों में भी आपूर्ति पहले की अपेक्षा कम हुई है। एक पंप संचालक के मुताबिक ग्रामीण इलाके से डिब्बा में तेल लेने वाले लोग आते हैं, उन्हें तेल नहीं दिया जा रहा है। इससे दूर दराज के इलाके में सड़क किनारे बोतल में तेल की बिक्री बंद हो गई है। कोडरमा

झारखंड

वारंटी ने स्टीयरिंग मोड़ा, पुलिस वैन पलटी:गढ़वा में छापेमारी से लौट रहे...

मंगलवार की रात करीब नौ बजे खरौंधी थाना क्षेत्र में एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। अमरोरा गांव में गैस गोदाम के पास मोड़ पर नई पुलिस वैन अनियंत्रित होकर पलट गई। वैन में सवार पांच पुलिसकर्मी घायल हो गए। जिनमें हवलदार राम प्रसाद महतो और ड्राइवर सह चौकीदार रिंकू जोशी की हालत गंभीर बताई जा रही है। अन्य घायलों में एएसआई सिल्वेस्टर कच्छप, आरक्षी दिनेश ठाकुर और गौतम राजा शामिल हैं। जिन्हें हल्की चोटें आई हैं। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और स्थानीय लोग मदद के लिए दौड़ पड़े। आरोपी ने अचानक मोड़ा स्टेरिंग पुलिस के अनुसार, नगर उंटारी डीएसपी के निर्देश पर खरौंधी थाना की टीम मझिगवां पंचायत स्थित एक गांव में छापेमारी करने गई थी। वहां से मनोज पासवान नामक वारंटी को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस टीम उसे लेकर थाना लौट रही थी। इसी दौरान रास्ते में आरोपी ने अचानक वाहन का स्टेरिंग मोड़ दिया। जिससे वैन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरी और पेड़ से टकराने के बाद पलट गई। हादसा इतना तेज था कि गाड़ी में बैठे सभी पुलिसकर्मी अंदर ही फंस गए और उन्हें गंभीर चोटें आईं। आरोपी भागने की कोशिश में पकड़ा गया घटना के तुरंत बाद टेंपो चालक कामेश्वर यादव और एक अन्य स्थानीय व्यक्ति मौके पर पहुंचे और सभी घायलों को वैन से बाहर निकाला। उन्हें टेंपो से नजदीकी निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार किया गया। बाद में गंभीर रूप से घायल पुलिसकर्मियों को बेहतर इलाज के लिए नगर उंटारी रेफर किया गया। वहीं, हादसे के बाद आरोपी मनोज पासवान ने भागने की कोशिश की, लेकिन मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने उसे पकड़ लिया और इसकी सूचना थाना को दी। इसके बाद पहुंची पुलिस टीम आरोपी को अपने साथ थाना ले गई। Source link

Scroll to Top