भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

झारखंड

झारखंड

रांची समेत 14 जिलों में वज्रपात, तेज हवा का आज ऑरेंज अलर्ट

रांची सहित पूरे झारखंड में आंधी, बारिश और वज्रपात के कारण जनजीवन प्रभावित हो रहा है। खूंटी में सबसे अधिक 2.5 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई। वहीं, डालटनगंज राज्य का सबसे गर्म स्थान रहा, जहां अधिकतम तापमान 39 डिग्री दर्ज किया गया। दूसरी ओर कांके में न्यूनतम तापमान 17.2 डिग्री रहा। सोमवार शाम रांची में भी गरज के साथ हल्की बारिश हुई, जिससे लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिली। रांची का अधिकतम तापमान 31.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग के अनुसार 17 मई तक मौसम का मिजाज बिगड़ा रहेगा। लेकिन इसके बाद अगले तीन दिनों में तापमान में 3 डिग्री तक बढ़ोतरी हो सकती है। आगे कैसा रहेगा मौसम 12 मई : खूंटी, रांची, रामगढ़, बोकारो, हजारीबाग, कोडरमा, धनबाद, गोड्डा, साहिबगंज, पाकुड़, दुमका, देवघर, जामताड़ा और गिरिडीह में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। 50-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। वज्रपात की संभावना है। यलो अलर्ट जारी है। 13 मई : राज्य के पूर्वी भागों में कहीं-कहीं 50-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है। 14 और 15 मई : तेज हवा चल सकती है और वज्रपात को लेकर चेतावनी जारी की गई है। 16 और 17 मई : राज्य के उत्तर-पूर्वी और दक्षिणी भागों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ तेज हवा और वज्रपात की संभावना है। Source link

झारखंड

झारखंड में पहली प्रोफेशनल टी20 लीग जून में:15 मई को खुलेगी फ्रेंचाइजी...

झारखंड में स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (जेएससीए) की पहली प्रोफेशनल फ्रेंचाइजी आधारित टी 20 क्रिकेट लीग जून में आयोजित होगी। पहले सीजन के लिए फ्रेंचाइजी बिडिंग प्रक्रिया पहले 7 से 11 मई तक तय की गई थी, लेकिन अब इसकी तिथि बढ़ाकर 15 मई कर दी गई है। जेएससीए के सचिव सौरभ तिवारी और उपाध्यक्ष संजय पांडेय ने बताया कि लीग की ऑफिशियल लॉन्चिंग 14 मई को होगी। इसके अगले दिन यानी 15 मई को फ्रेंचाइजी टीमों की बिड खोली जाएगी। इसके बाद आईपीएल की तर्ज पर खिलाड़ियों के ऑक्शन की तारीख घोषित की जाएगी। जेएससीए अपने स्तर पर खिलाड़ियों के नाम शॉर्टलिस्ट कर रहा है, जबकि जिलों से भी खिलाड़ियों के नाम मांगे गए हैं। फ्रेंचाइजी की घोषणा के साथ ही टीमों के नाम भी फाइनल कर लिए जाएंगे। यह लीग खिलाड़ियों के लिए बड़ा अवसर साबित होगी। प्रोफेशनल ढांचा मजबूत होगा: अजय जेएससीए अध्यक्ष अजय नाथ शाहदेव ने कहा कि यह लीग केवल एक टूर्नामेंट नहीं, बल्कि झारखंड के क्रिकेट इकोसिस्टम को मजबूत करने की पहल है। इससे स्थानीय खिलाड़ियों को अवसर मिलेगा और राज्य में क्रिकेट का प्रोफेशनल ढांचा विकसित होगा। यह लीग क्षेत्रीय क्रिकेट इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने और झारखंड को प्रोफेशनल क्रिकेट हब के रूप में स्थापित करने में मदद करेगी। स्थानीय प्रतिभाओं को मिलेगा मंच झारखंड से महेंद्र सिंह धौनी, ईशान किशन, शाहबाज नदीम और सौरभ तिवारी जैसे खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंचे हैं। इसके बावजूद राज्य के कई प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को पर्याप्त एक्सपोजर नहीं मिल पाता। नई टी20 लीग के जरिए खिलाड़ियों को स्काउट्स, फ्रेंचाइजी और बड़े क्रिकेट प्लेटफॉर्म तक पहुंचने का अवसर मिलेगा। भविष्य में राष्ट्रीय चयनकर्ताओं की नजर में आ सकते हैं। पुरुषों के 27 और महिला टीमों के 9 मुकाबले होंगे टूर्नामेंट पुरुष और महिला दोनों श्रेणी में आयोजित किया जाएगा। पुरुष वर्ग के 27 मैच रांची के जेएससीए स्टेडियम में खेले जाएंगे। इसमें 24 लीग मैच, दो सेमीफाइनल और एक फाइनल शामिल होगा। वहीं महिला लीग के नौ मुकाबले हजारीबाग में होंगे। मैचों को प्रोफेशनल फॉर्मेट में आयोजित करने की तैयारी की जा रही है, ताकि खिलाड़ियों को बड़े स्तर के टूर्नामेंट जैसा अनुभव मिल सके। जिला आधारित 6 टीमें लेंगी लीग में हिस्सा लीग के पहले सीजन में कुल छह फ्रेंचाइजी टीमें हिस्सा लेंगी। ये टीमें झारखंड के अलग-अलग जिलों और क्षेत्रों का प्रतिनिधित्व करेंगी। प्रत्येक टीम में कम से कम 15 खिलाड़ी होंगे और सभी खिलाड़ी झारखंड के रजिस्टर्ड क्रिकेटर होंगे। इस तरह शुरुआती चरण में करीब 90 खिलाड़ियों को सीधे खेलने का मौका मिलेगा। इसके अलावा राज्य के नेट बॉलर्स, सपोर्ट स्टाफ, ट्रेनर और कोचिंग यूनिट को भी अवसर मिलेगा। Source link

झारखंड

परीक्षा माफिया की तलाश में रांची पुलिस का बिहार में छापा; कार्रवाई...

एसएससी जीडी कांस्टेबल भर्ती परीक्षा में धांधली की जांच तेज एसएससी जीडी कांस्टेबल भर्ती परीक्षा में धांधली करने वाले माफियाओं की तलाश में रांची पुलिस की एक टीम बिहार में छापेमारी कर रही है। पुलिस यहां पांच आरोपियों की तलाश में जुटी है। सभी आरोपी पटना, हाजीपुर और जहानाबाद के रहने वाले हैं। पुलिस टीम ने पटना और हाजीपुर में छापेमारी भी की, लेकिन अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। नौ मई को रांची के पिस्कामोड़ स्थित फ्यूचरिस्टिक ऑनलाइन परीक्षा केंद्र में परीक्षा के दौरान छह अभ्यर्थियों को पकड़ा गया था। जांच में पता चला कि उनके कंप्यूटर सिस्टम का रिमोट एक्सेस लेकर दूर बैठे सॉल्वर प्रश्नपत्र हल कर रहे थे। जैसे ही कार्रवाई शुरू हुई, सेंटर अधीक्षक राकेश कुमार मौके से फरार हो गया। फ्यूचरिस्टिक ऑनलाइन परीक्षा केंद्र के दस्तावेजों में इसका मालिक सौरव आनंद है, जो पटना का रहने वाला है। यह भी पता चला है कि वह सरकारी नौकरी में है। राकेश की गिरफ्तारी के बाद खुलेगा राज, किस शहर में बैठे हुए थे सॉल्वर रांची पुलिस के सामने सबसे बड़ा सवाल यह है कि प्रश्नपत्र कहां से हल किए जा रहे थे। जांच में पता चला है कि सॉल्वर ने सेटिंग वाले अभ्यर्थियों के कंप्यूटर का रिमोट एक्सेस लिया था। पुलिस का मानना है कि राकेश की गिरफ्तारी के बाद ही यह खुलासा हो सकेगा कि सॉल्वर किस शहर में बैठकर पेपर सॉल्व कर रहे थे। अब तक इस मामले में अभ्यर्थी ऋषिकेश कुमार यादव, आर्यन कुमार, राहुल कुमार, रवि रंजन कुजूर, राजकुमार और अनु कुमारी को जेल भेजा जा चुका है। सभी बिहार के रहने वाले हैं। Source link

झारखंड

The government failed to fulfill its promise of providing MSP of Rs...

रांची17 घंटे पहले कॉपी लिंक तमिलनाडु में अभिनेता से नेता बने विजय ने मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के कुछ घंटे के भीतर ही चुनावी घोषणा पत्र के प्रमुख वादों पर अमल शुरू कर दिया। उनकी सरकार ने घरेलू उपभोक्ताओं को 200 यूनिट मुफ्त बिजली देने, महिलाओं की सुरक्षा के लिए विशेष टास्क फोर्स बनाने और नशे के खिलाफ अभियान शुरू करने जैसे फैसले लिए। वहीं झारखंड में ‘एक वोट, सात गारंटी’ के सहारे सत्ता में लौटी महागठबंधन सरकार के 18 महीने पूरे होने वाले हैं, लेकिन 450 रुपए गैस सिलिंडर और किसानों को 3200 रुपए एमएसपी जैसे कई बड़े वादे अब भी अधूरे हैं। स्थिति यह है कि अब सरकार के अपने मंत्री राधाकृष्ण किशोर को ही मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को घोषणा पत्र की याद दिलानी पड़ रही है। झामुमो, कांग्रेस राजद और वामदलों के समर्थन वाले इंडिया गठबंधन ने विधानसभा चुनाव से पहले महिलाओं, किसानों, युवाओं, आदिवासियों और गरीब परिवारों को केंद्र में रखकर सात बड़ी गारंटियां घोषित की थीं। सत्ता में वापसी के करीब 18 महीने बाद की स्थिति देखें तो कुछ योजनाओं में सरकार ने तेजी दिखाई है, जबकि कई अहम वादे अब भी लागू होने बाकी हैं। राज्य सरकार ने अब तक यह स्पष्ट नहीं किया है कि सात गारंटियों की समीक्षा कितनी बार हुई, किस विभाग को क्या लक्ष्य मिला और कौन-सी योजना कब तक पूरी होनी थी। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि चुनावी घोषणा पत्र अब राजनीतिक नैरेटिव का बड़ा हथियार बनते जा रहे हैं, लेकिन सत्ता में आने के बाद उन पर जवाबदेही तय नहीं हो पाती। जानिए… महागठबंधन की घोषणा और योजनाओं का हाल गारंटी स्थिति वर्तमान हाल मंईयां सम्मान योजना पूरा 50 लाख से अधिक महिलाओं को 2500 रु. 450 रुपए गैस सिलिंडर अधर में योजना शुरू नहीं धान पर 3200 रुपए एमएसपी अधूरा अमल नहीं 10 लाख रोजगार आंशिक 16 हजार नियुक्तियां, 10 हजार को रोजगार 15 लाख स्वास्थ्य बीमा आंशिक प्रक्रिया शुरू आरक्षण विस्तार लंबित प्रस्ताव केंद्र के पास शिक्षा विस्तार धीमी प्रगति कॉलेज-मेडिकल कॉलेज प्रस्ताव स्तर पर घोषणा पत्र…एक वोट, सात गारंटी का सच सरकार का दावा: करीब 16 हजार नियुक्तियां की गई हैं। श्रम मेलों के जरिए करीब 10 हजार लोगों को रोजगार उपलब्ध कराया गया है। आयोग आने वाले समय में बड़ी संख्या में नियुक्तियां करने जा रहा है। रोजगार… महागठबंधन ने घोषणापत्र में 10 लाख युवाओं को नौकरी और रोजगार देने की बात कही थी। जेपीएससी और जेएसएससी कई भर्ती परीक्षाएं पेपर लीक और विवादों में भी घिरी रहीं। खाद्य आपूर्ति मंत्री इरफान अंसारी बोले: केंद्र से राशि मिलने और बजट की स्थिति बेहतर होने पर भविष्य में एमएसपी बढ़ाने पर विचार होगा। अभी किसानों को पहली बार एकमुश्त भुगतान जैसी सुविधाएं दी गई हैं। वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर बोले: 450 रुपए में गैस सिलिंडर देने पर करीब 2000 करोड़ रु. का अतिरिक्त बोझ पड़ेगा। यदि 200 रु. प्रति सिलिंडर सब्सिडी दी जाए तो सरकार पर लगभग 744 करोड़ रु. का भार आएगा। सीएम से अनुरोध किया है कि इसपर निर्णय लें। सरकार का पक्ष: महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत करने के लिए सरकार लगातार काम कर रही है। मंईयां सम्मान योजना राज्य की सबसे बड़ी सामाजिक सुरक्षा योजनाओं में शामिल है। उच्च शिक्षा मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू बोले: जिन विधानसभा क्षेत्रों में डिग्री कॉलेज नहीं हैं, वहां कॉलेज खोलने की तैयारी चल रही है। आने वाले समय में सभी 81 विधानसभा क्षेत्रों में नए डिग्री कॉलेज खोले जाएंगे। मंईयां सम्मान योजना… सरकार की सबसे चर्चित और सबसे सफल योजना मंईयां सम्मान योजना मानी जा रही है। महिलाओं को मिलने वाली सहायता राशि एक हजार से बढ़ाकर 2500 रुपए करने का वादा किया गया था। फिलहाल 50 लाख से अधिक महिलाओं को हर महीने 2500 रुपए मिल रहे हैं। शिक्षा और स्वास्थ्य… घोषणा पत्र में सभी प्रखंडों में डिग्री कॉलेज और जिला मुख्यालयों में मेडिकल तथा इंजीनियरिंग कॉलेज खोलने की बात कही गई थी। जामताड़ा, गिरिडीह, खूंटी और धनबाद में मेडिकल कॉलेज की दिशा में पहल शुरू हुई है, लेकिन अधिकांश योजनाएं अभी शुरुआती चरण में हैं। एमएसपी… धान पर 3200 रुपए प्रति क्विंटल एमएसपी देने का वादा भी पूरा नहीं हो सका है। किसान संगठनों का कहना है कि चुनाव के दौरान यह सबसे बड़ा मुद्दा था, लेकिन अब तक इस दिशा में राज्य सरकार और खाद्य आपूर्ति विभाग का कोई ठोस रोडमैप सामने नहीं आया। गैस सिलिंडर योजना… गरीब परिवारों को 450 रुपए में गैस सिलिंडर देने की घोषणा अब तक कागजों से बाहर नहीं निकल सकी है। यही वजह है कि अब सरकार के भीतर से भी इसे लेकर दबाव बढ़ने लगा है। अगर यह योजना लागू होती तो राज्य की करीब 32 लाख महिलाओं को सीधा लाभ मिलता। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ Source link

झारखंड

जमशेदपुर ट्रिपल मर्डर के पीछे की कहानी:रिटायरमेंट के बाद भविष्य की चिंता...

जमशेदपुर में टाटा स्टील से रिटायर रवींद्र प्रसाद सिंह (60) ने अपनी पत्नी सरिता सिंह (55), तीन माह की गर्भवती बेटी सुप्रिया सिंह (32) और बेटे रविशेक सिंह (30) की कुल्हाड़ी और हथौड़े से ताबड़तोड़ वार कर हत्या कर दी। हत्या करने के बाद आत्मग्लानि होने पर आत्महत्या की कोशिश की। इस मामले में हुई प्रारंभिक जांच और परिवार वालों के मुताबिक रिटायरमेंट के बाद रवींद्र सिंह को भविष्य की चिंता सता रही थी। घटना के बाद आरोपी रवींद्र प्रसाद सिंह की बड़ी बेटी प्रिया दिल्ली से जमशेदपुर पहुंची। उसने बताया कि पिता रिटायरमेंट के बाद भविष्य को लेकर चिंतित थे। वे घर बनाना चाहते थे और छोटे भाई रविशेक की शादी को लेकर भी चितिंत थे। उनका वजन दो माह में 10 किलोग्राम से कम भी हो गया था। दो दिनों पूर्व उन्हें डॉक्टर के पास भी ले जाया गया था घटनास्थल पर हुए तीन सीन क्रिएट घटना के बाद पुलिस, फॉरेंसिक टीम और फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट्स ने एग्रिको स्थित घर में करीब आठ घंटे तक जांच की। हत्या में इस्तेमाल टांगी और हथौड़ा बरामद कर आरोपी रविंद्र सिंह के फिंगरप्रिंट्स से मिलान किया गया। पुलिस ने आरोपी से घटनाक्रम का सीन रीक्रिएट भी कराया। हत्या में इस्तेमाल किए गए टांगी और हथौड़े को बरामद कर लिया गया। वहीं आरोपी को लेकर सिटी एसपी ललित कुमार मीणा ने बताया कि रवींद्र सिंह मानसिक रूप से बीमार है। उसे लगातार यह डर सताता था कि उसकी मृत्यु के बाद परिवार की देखभाल कौन करेगा। इसी मानसिक विकृति में उसने पत्नी, बेटे और बेटी की हत्या कर दी। जानिए… कैसे पूरी वारदात को दिया गया अंजाम रवींद्र प्रसाद सिंह ने सबसे पहले अपनी पत्नी सरिता सिंह पर हमला किया। उस समय सरिता सिंह रसोई में बर्तन साफ कर रही थी और गैस पर चाय चढ़ी हुई थी। कुल्हाड़ी से वार होते ही वह बेसुध होने लगी। दूसरे वार को उन्होंने हाथ से रोकने की कोशिश की, जिससे उनके हाथ पर गहरे जख्म बने। तीसरा वार सिर पर होने से वह रसोई में ही गिर गई। इसके बाद रवींद्र सिंह ने सामने वाले कमरे में सो रहे बेटे रविशेक सिंह पर हमला किया। सिर पर वार होते ही बिस्तर और तकिया खून से भर गया। कई बार किए जाने के बाद उसकी मौत हो गई। इसी दौरान कुल्हाड़ी का बट टूट गया। इसके बाद उसने बेटी सुप्रिया सिंह पर हथौड़े से कई बार हमला किया, जिससे उसकी भी मौत हो गई। ————————————- इसे भी पढ़ें… जमशेदपुर में पत्नी, बेटे और प्रेग्नेंट बेटी का मर्डर:61 साल के रिटायर्ड कर्मचारी ने की हत्या; खुद पुलिस को फोन कर बुलाया जमशेदपुर में सोमवार सुबह टाटा स्टील प्लांट के रिटायर्ड कर्मचारी ने पत्नी, बेटी और बेटे की हत्या कर दी। आरोपी की उम्र 61 साल है। मामला सिदगोड़ा थाना क्षेत्र का है। यह घटना एग्रिको रोड नंबर-2 स्थित क्वार्टर संख्या एल 5-13 में हुई। मृतकों की पहचान 55 साल की सरिता सिंह, 31 साल की सुप्रिया सिंह और 28 साल के रविकेश के रूप में हुई है। सुप्रिया शादीशुदा थी और करीब तीन महीने की प्रेग्नेंट थी। यहां पढ़ें पूरी खबर… Source link

झारखंड

देवघर के मोहनपुर में ज्वेलरी दुकान से लाखों की लूट:हथियार का भय...

देवघर जिले के मोहनपुर थाना क्षेत्र में सोमवार रात अपराधियों ने एक ज्वेलरी दुकान को निशाना बनाते हुए लाखों रुपए की लूट की वारदात को अंजाम दिया। चंदना ठाढ़ी मोड़ स्थित लता ज्वेलर्स में रात करीब 9:30 बजे दो हथियारबंद बदमाश काले रंग की पल्सर बाइक पर सवार होकर पहुंचे। उस समय दुकान में सामान्य रूप से कारोबार चल रहा था। अपराधियों ने दुकान में घुसते ही हथियार निकाल लिए और दुकानदार को जान से मारने की धमकी देते हुए चुप रहने को कहा। इसके बाद उन्होंने हथियार के बल पर दुकान में रखे कीमती आभूषण और नकदी लूट ली। आधा भर सोना, तीन किलो चांदी और नकद लूटे दुकानदार के अनुसार, बदमाश करीब आधा भर सोना, लगभग तीन किलोग्राम चांदी और 16 हजार रुपये नकद लूटकर फरार हो गए। पूरी घटना कुछ ही मिनटों में इतनी तेजी से हुई कि आसपास के लोग कुछ समझ पाते, उससे पहले ही अपराधी मौके से भाग निकले। जाते समय बदमाशों ने दुकानदार को जान से मारने की धमकी भी दी, जिससे वह दहशत में आ गया। घटना के बाद इलाके में भय का माहौल बन गया। आसपास के दुकानदारों में भी सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे घटना की सूचना मिलते ही मोहनपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और आसपास के लोगों से पूछताछ की। साथ ही, इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि अपराधियों की पहचान की जा सके। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है और कुछ अहम सुराग भी हाथ लगे हैं। पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि जल्द ही इस लूटकांड का खुलासा कर दोषियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। Source link

झारखंड

धनबाद के जीटी रोड में चचेरे भाईयों की मौत:बरवाअड्डा ओवरब्रिज पर अज्ञात...

धनबाद के बरवाअड्डा थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात एक भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार दो चचेरे भाइयों की मौत हो गई। यह हादसा जीटी रोड स्थित किसान चौक ओवरब्रिज पर हुआ। जहां लोहारबरवा से गोविंदपुर की ओर जा रहे थे। दोनों युवकों की बाइक को किसी अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद ओवरब्रिज पर कुछ देर के लिए अफरातफरी का माहौल बन गया और राहगीरों की भीड़ जुट गई। पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए शव मृतकों की पहचान राजगंज थाना क्षेत्र के काशीटांड़ (करणपुरा) निवासी निमाई बाउरी और मनोज बाउरी के रूप में हुई है। सूचना मिलने के बाद बरवाअड्डा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बाइक को जब्त कर लिया है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, दोनों युवक किसी रिश्तेदार को टुंडी छोड़ने गए थे और वापस लौटने के दौरान यह हादसा हुआ। 13 मई को बहन की शादी है तय इस दर्दनाक घटना से मृतकों के परिवार और गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। परिजनों के अनुसार, 13 मई को दोनों युवकों की रिश्ते की चचेरी बहन की शादी होने वाली थी, जिसकी तैयारियां जोर-शोर से चल रही थीं। शादी के माहौल के बीच अचानक आई इस दुखद खबर ने पूरे परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है। उधर, पुलिस अज्ञात वाहन की पहचान और चालक की गिरफ्तारी के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। Source link

झारखंड

गिरिडीह के जनरल स्टोर में लगी भीषण आग:देर रात दुकान से उठीं...

गिरिडीह के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत पांडेयडीह स्थित निधि जनरल स्टोर में सोमवार देर रात भीषण आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया। रात करीब एक बजे दुकान से अचानक धुआं और तेज लपटें निकलने लगीं। जिससे आसपास के लोगों में अफरा-तफरी फैल गई। स्थानीय लोगों के अनुसार, आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी होने की आशंका है। घटना के समय अधिकांश लोग सो रहे थे, लेकिन आग की तेज लपटें और धुएं को देखकर ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे। दुकान संचालक को सूचना दी। आगजनी के बाद की तस्वीरें देखें… सामान बचाने के प्रयास में पिता-पुत्र झुलसे आग लगने की सूचना मिलते ही दुकान संचालक मनोहर कुमार मरीक, उनका परिवार और स्थानीय ग्रामीण आग बुझाने में जुट गए। इसी दौरान दुकान में रखे सामान को बचाने की कोशिश में मनोहर कुमार मरीक और उनके पुत्र विक्रम कुमार मरीक आग की चपेट में आकर झुलस गए। घटना की सूचना तत्काल अग्निशमन विभाग को दी गई। मौके पर पहुंची दमकल की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि आग इतनी भीषण थी कि यदि समय पर दमकल नहीं पहुंचती, तो आग आसपास की अन्य दुकानों और मकानों तक फैल सकती थी। 5 लाख से अधिक का नुकसान इस अगलगी की घटना में दुकान में रखा लगभग पूरा सामान जलकर राख हो गया। नष्ट हुए सामान में 55 इंच का टीवी, दो मोबाइल फोन, दो फोटोकॉपी मशीन, चार फ्रिज सहित किराना दुकान का अन्य सभी सामान शामिल है। दुकानदार के अनुसार, इस घटना में पांच लाख रुपए से अधिक की संपत्ति का नुकसान हुआ है। घायल पिता-पुत्र को तत्काल इलाज के लिए एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार जारी है। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। वहीं सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है। Source link

झारखंड

गुमला में जंगली हाथी का तांडव, घर तोड़ा:मलबे में दबकर 7 साल...

गुमला जिले के भरनो मुख्यालय से सटे कुम्हरों गांव में देर रात जंगली हाथी ने जमकर उत्पात मचाया। हाथी ने गांव निवासी मंगरीता कुमारी के मिट्टी के घर को दो अलग-अलग जगहों से तोड़कर बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया। घटना के समय मंगरीता अपनी दो बेटियों सात वर्षीय अनुष्का और ढाई वर्षीय अंशु के साथ घर में सो रही थी। इसी बीच अचानक हाथी ने घर की दीवार तोड़ दी। जिससे दीवार का मलबा सीधे उस पलंग पर गिरा, जहां तीनों सो रही थी। इस हादसे में अनुष्का कुमारी मलबे में दबकर गंभीर रूप से घायल हो गई। जबकि मां ने छोटी बेटी को लेकर किसी तरह खुद को बचा लिया। हादसे की कुछ तस्वीरें देखें… बच्ची के कमर में आई गंभीर चोट घटना के बाद घर में अफरा-तफरी मच गई। आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। परिजनों और ग्रामीणों की मदद से घायल बच्ची को तुरंत भरनो सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां उसका इलाज चल रहा है। डॉक्टरों के अनुसार, अनुष्का के कमर में गंभीर चोट आई है। बताया गया कि मंगरीता कुमारी के पति शंकर उरांव रोजी-रोटी के लिए दूसरे प्रदेश में ईंट भट्ठा में काम करने गए हुए हैं, जिससे महिला घर में अपनी दोनों बेटियों के साथ अकेली रहती है। अचानक हुए इस हमले से परिवार पूरी तरह सहम गया है। घरेलू सामान तबाह, धान खाकर चले गए हाथी के उत्पात में घर के अंदर रखा पलंग, अलमारी, कुर्सी, टेबल और बर्तन समेत कई घरेलू सामान क्षतिग्रस्त हो गए। इसके अलावा घर में रखा करीब दस क्विंटल धान भी हाथी ने खा लिया और काफी मात्रा में बर्बाद कर दिया। मंगरीता के अनुसार, हाथी करीब एक घंटे तक घर के आसपास घूमता रहा। जिससे पूरे गांव में भय का माहौल बना रहा। घटना की सूचना ग्रामीणों ने वन विभाग को दे दी है। वन विभाग की टीम पहुंची। घटना के बारे में जानकारी लेते हुए, पीड़ित महिला को बच्ची के इलाज हेतु तत्काल 10 हजार रुपए दिए।बाकी प्रक्रिया के बाद मुआवजा देने का आश्वासन दिया। Source link

झारखंड

प्रशासनिक अधिकारियों ने किया पेट्रोल पंपों का निरीक्षण:अफवाहों पर ध्यान न देने...

पश्चिमी सिंहभूम जिला मुख्यालय चाईबासा में पेट्रोल और डीजल की किल्लत की सूचना के बाद प्रशासन अलर्ट हो गया है। मंगलवार को जिला दण्डाधिकारी-सह-उपायुक्त के निर्देश पर सदर अनुमंडल पदाधिकारी संदीप अनुराग टोपनो, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बहामन टुटी और सदर अंचल अधिकारी उपेंद्र कुमार ने पुलिस बल के साथ शहर के विभिन्न पेट्रोल पंपों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान शहीद पार्क और बड़ी बाजार सहित अन्य क्षेत्रों के पंपों पर ईंधन भंडारण की स्थिति का जायजा लिया गया। अधिकारियों ने निरीक्षण के दौरान पेट्रोल पंपों के आवक, बिक्री और स्टॉक पंजी की जांच की। उन्होंने संचालकों को व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए। सदर अनुमंडल पदाधिकारी संदीप अनुराग टोपनो ने बताया कि पेट्रोल पंप संचालकों के अनुसार, आपूर्ति श्रृंखला में कमी के कारण यह स्थिति उत्पन्न हुई है। उन्होंने आम जनता से अफवाहों पर ध्यान न देने और आवश्यकतानुसार ही पेट्रोल-डीजल भरवाने की अपील की। बोतल, गैलन में ईंधन देने पर प्रतिबंध ईंधन की कमी को देखते हुए पेट्रोल पंप संचालकों ने दोपहिया वाहनों को अधिकतम 100 रुपए और चारपहिया वाहनों को 500 रुपए तक का पेट्रोल देने का निर्णय लिया है। इसके साथ ही बोतल, गैलन या अन्य खुले बर्तनों में ईंधन देने पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया गया है। सीमित मात्रा में पेट्रोल मिलने के कारण शहर के कई पेट्रोल पंपों पर वाहनों की लंबी कतारें देखी गईं। स्थिति को नियंत्रित करने और किसी भी प्रकार की अव्यवस्था को रोकने के लिए प्रशासन ने विभिन्न पेट्रोल पंपों पर पुलिस बल तैनात किया है। प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि ईंधन की आपूर्ति जल्द ही सामान्य हो जाएगी। Source link

Scroll to Top