भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

झारखंड

झारखंड

गाय-भैंस को बस खिलाएं ये 2 चारा, भीषण गर्मी में भी बाल्टी...

Last Updated:May 13, 2026, 06:20 IST Animal Husbandary: रांची की मलिका 4 जर्सी गायों को गन्ने का घास, मकई, चावल का माड़ और किचन छिलके से दिन में 3 बार खिलाकर रोज लगभग 30 लीटर दूध पाती है. वह दूध बेचकर बंपर कमाई कर रहे हैं. आइये जानते हैं गाय-भैंस के डाइट में क्या शामिल कर लें. ख़बरें फटाफट रांची: झारखंड की राजधानी रांची की रहने वाली मलिका खासतौर पर एक स्पेशल डाइट देती हैं. वह अपने गाय और भैंसों से अच्छी खासी आमदनी भी करती हैं. उन्होंने बताया कि खासतौर पर जो गन्ने का घास होता है. इसके अलावा मकई का दाना व गुठली जो होता है. वह दोनों गाय-भैंस को देने का काम करती हैं. इसे एक तो दूध का उत्पादन सही रहता है और पशुओं को जरूरी पोषक तत्व भी मिल जाता है. मलिका ने लोकल 18 को बताया कि हमारे पास फिलहाल चार गाये हैं और चारों जर्सी नस्ल की हैं. हर दिन आराम से एक गाय से 10 लीटर तक दूध निकल आता है, लेकिन इसके लिए आपको मेहनत भी करना पड़ेगा. वह अपने हाथों से तीन टाइम का चारा बनाने का काम करती हैं. मकई का जो घास है, उसको लाकर काटती हैं. इसके साथ जो पुआल होता है. उसका छोटा-छोटा चारा बनाती है. साथ ही जो थोड़ा सा मकई का दाना है, यह तीनों मिलाकर अपने गाय-भैंस को खिलाती हैं. बढ़िया दूध के लिए इस डाइट चार्ट को करें फॉलो उन्होंने बताया कि सिर्फ इतना ही नहीं, सुबह में वह चावल बनाती हैं, उसका जो 2 किलो माड होता है. यानी कि चावल का पानी, वह सुबह-सुबह अपने गाय-भैंस को खिलाती हैं. दरअसल, माढ़ में कई सारे जरूरी पोषक तत्व होते हैं, जो शरीर को फौलादी बनाते हैं और यह गाय के लिए भी काफी बढ़िया है. खासतौर पर जो गाय के बच्चे होते हैं, नई नवेली उनको वह पिलाती हैं और वह कुछ ही महीनों में एकदम बड़े गाय जैसे दिखने लगती हैं. वह अपने गाय-भैंस के डाइट का विशेष ध्यान रखती हैं. एक बार सुबह 9:00 देते हैं, फिर 1:00 बजे और फिर शाम में 5:00 बजे. इस तरीके से तीन टाइम चारा देना होता है. आपको एक टाइम फिक्स कर लेना होगा और उसी टाइम में दीजिए तो उसे शरीर में और अच्छा रिजल्ट देखने को मिलेगा. घर के जितने भी किचन के छिलके होते हैं. वह भी देते हैं, इससे शरीर भी ठंडा रहता है. इससे अधिक और कुछ नहीं इससे अधिक और वह अपने गाय-भैंस को कुछ नहीं देती हैं. बस इसी चीज को एकदम नियमित तौर पर देने का काम करती हैं और हमें इसका अच्छा खासा रिजल्ट देखने को भी मिलता है. आराम से तीन गाय से 30 किलो तक दूध का उत्पादन हो जाता है. इसे बेचकर अच्छी खासी कमाई भी हो जाती है. लेकिन वही बात है की तीनों टाइम आपको इसके खाने के प्रति थोड़ा सतर्क रहना होगा. About the Author Brijendra Pratap Singh बृजेंद्र प्रताप सिंह डिजिटल-टीवी मीडिया में (2021) लगभग 5 सालों से सक्रिय हैं. मेट्रो न्यूज 24 टीवी चैनल मुंबई, ईटीवी भारत डेस्क, दैनिक भास्कर डिजिटल डेस्क के अनुभव के साथ 14 मई 2024 से News.in में सीनियर कंटें…और पढ़ें News18 न्यूजलेटर अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में सबमिट करें Location : Ranchi,Jharkhand Source link

झारखंड

B.Ed trainees of Bharathi College of Education left for educational tour

मांडर52 मिनट पहले कॉपी लिंक कंदरी स्थित भारथी कॉलेज ऑफ एजुकेशन के बीएड सत्र 2024-26 के छात्र-छात्राओं का दल रविवार को रेलवे स्टेशन से 10 दिवसीय शैक्षिक भ्रमण के लिए रवाना हुआ। यह भ्रमण 20 मई तक चलेगा। निर्धारित कार्यक्रम के तहत छात्र-छात्राएं मनाली में हिडिंबा देवी मंदिर, वन वि Source link

झारखंड

आम आदमी पर अमेरिका-ईरान युद्ध की मार:10 दिन में हॉर्लिक्स 26 रुपए...

पश्चिम एशिया में जारी अमेरिका-ईरान युद्ध का असर अब सीधे उपभोक्ता बाजार पर दिखाई देने लगा है। रोजमर्रा में इस्तेमाल होने वाले सर्फ, साबुन, डिटर्जेंट और हेल्थ ड्रिंक जैसे कई जरूरी उत्पाद महंगे हो गए हैं। 500 ग्राम के हॉर्लिक्स का दाम 235 रुपए हो गया है, जो 10 दिन पहले 209 रुपए की बिक रही थी। एक किलो के व्हील एक्टिव पैक का दाम 76 से बढ़कर 80 रुपए हो गया है। एक किलो का घड़ी डिटर्जेंट का पैकेट 74 रुपए से बढ़कर 78 रुपए का हो गया है। सबसे अ​​धिक दाम मच्छरों और मक्खियों जैसे उड़ने वाले कीड़ों को तुरंत मारने में उपयोग होनेवाले ब्लैक हिट का बढ़ा है। ब्लैक हिट का दाम 260 रुपए से बढ़कर 340 रुपए हो गया है। आने वाले समय में एफएमसीजी उत्पादों के दामों में और तेजी की आशंका जताई जा रही है। बाजार विशेषज्ञों के मुताबिक कच्चे तेल की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव और पैकेजिंग सामग्री की बढ़ती लागत ने कंपनियों के मुनाफे पर दबाव बढ़ाया है। इसी कारण कंपनियां अब उत्पादों की कीमतों में संशोधन करने को मजबूर हो रही हैं। इसका असर अब सीधे आम उपभोक्ताओं की जेब पर पड़ने लगा है। कतरनी चावल पांच रुपए तो बासमती 15 रुपए महंगा कतरनी चावल पिछले एक महीने में करीब 5 रुपए प्रति किलो तक महंगा हुआ है, जबकि साधारण परमल चावल में 1-2 रुपए प्रति किलो की मामूली वृद्धि दर्ज की गई है। वहीं बासमती चावल की कीमतों में 10 से 15 रुपए प्रति किलो तक की बढ़ोतरी देखी जा रही है। चावल के थोक कारोबारी मनीष साहू का कहना है कि कतरनी धान की कीमत में लगभग 350 रुपए की बढ़ोतरी हुई है, जिससे खुदरा बाजार में सीधा असर पड़ा है। इसके अलावा बासमती चावल की एक्सपोर्ट मांग बढ़ने और पैकेजिंग सामग्री की लागत में इजाफे के कारण भी कीमतों में तेजी आई है। परमल व उसना चावल के भाव में एक रुपए की तेजी बोरा की कीमत बढ़ने के कारण आई है। वर्तमान में रांची के खुदरा बाजार में परमल चावल 40 से 44 रुपए प्रति किलो और बासमती चावल 110-150 रुपए प्रति किलो तक बिक रहा है। कारोबारियों का अनुमान है कि अगर लागत में राहत नहीं मिली तो आने वाले दिनों में कीमतें और बढ़ सकती हैं। क्रूड ऑयल और लागत बढ़ने से एफएमसीजी बाजार पर दबाव झारखंड कंज्यूमर प्रोडक्ट डिस्ट्रीब्यूटर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय अखौरी ने कहा कि एफएमसीजी उत्पादों का प्रमुख कच्चा माल क्रूड ऑयल इस समय ऐतिहासिक ऊंचाई पर है। पैकेजिंग मैटेरियल और इंडस्ट्रियल डीजल की कीमतों में भी लगातार वृद्धि हो रही है, जिससे उत्पादLन लागत बढ़ गई है। रॉ मटेरियल की कमी के कारण कई कंपनियों ने उत्पादन घटा दिया है, जबकि कुछ छोटी कंपनियां बंद हो चुकी हैं। इससे सप्लाई चेन प्रभावित हो रही है और आने वाले समय में एफएमसीजी उत्पादों की कीमतों में और बढ़ोतरी की संभावना है। Source link

झारखंड

Aaj Ka Mausam Live | Weather News Today Live | बिहार-झारखंड में...

Weather News Today Live: देशभर में इस वक्त दो तरह का मौसम दिख रहा है. एक तरफ उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत भीषण गर्मी और लू की चपेट में है, तो दूसरी ओर पूर्वोत्तर, पूर्वी और दक्षिण भारत के कई राज्यों में तेज बारिश, आंधी और बिजली गिरने का खतरा बना हुआ है. राजस्थान में पारा 48 डिग्री के पार पहुंच चुका है, जबकि असम-मेघालय और पश्चिम बंगाल के पहाड़ी इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. भारत मौसम विज्ञान विभाग की तरफ से बुधवार 13 मई को लेकर जारी पूर्वानुमान के मुताबिक, दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल होती जा रही हैं. संभावना है कि इस सप्ताह के आखिर तक मानसून अंडमान सागर, दक्षिण बंगाल की खाड़ी और अंडमान-निकोबार द्वीप समूह के कुछ हिस्सों में दस्तक दे सकता है. बंगाल की खाड़ी में बना लो प्रेशर एरिया लगातार सक्रिय है और अगले 48 घंटों में इसके और मजबूत होने की संभावना है. इसका असर दक्षिण भारत से लेकर पूर्वोत्तर राज्यों तक दिखाई देगा. नॉर्थ-ईस्ट में भारी बारिश का अलर्ट पूर्वोत्तर भारत में अगले कई दिनों तक भारी बारिश का दौर जारी रह सकता है. असम और मेघालय में 13 से 17 मई के बीच बहुत भारी बारिश की चेतावनी दी गई है. अरुणाचल प्रदेश में भी भारी बारिश का अलर्ट है. नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में तेज बारिश के साथ 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. मौसम विभाग ने इन राज्यों में भूस्खलन और जलभराव की आशंका जताई है. पूर्वी भारत में बिहार, झारखंड, ओडिशा और पश्चिम बंगाल में गरज-चमक के साथ बारिश का दौर जारी रहेगा. बिहार में 13 मई को 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चलने की संभावना है. झारखंड में भी अगले दो दिनों तक तेज हवाओं और बिजली गिरने का खतरा बना रहेगा. वहीं उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है. भीषण गर्मी से तप रहा राजस्थान-गुजरात दूसरी ओर राजस्थान, गुजरात, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र के कई इलाके भीषण गर्मी से तप रहे हैं. राजस्थान के बाड़मेर में अधिकतम तापमान 48.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो देश में सबसे ज्यादा रहा. पश्चिम राजस्थान में कई जगहों पर गंभीर हीटवेव की स्थिति बनी हुई है. मौसम विभाग ने 17 और 18 मई तक यहां ‘सीवियर हीटवेव’ का अलर्ट जारी किया है. पश्चिम मध्य प्रदेश, विदर्भ, मराठवाड़ा और गुजरात में भी लू चलने की संभावना है. दक्षिण भारत में भी मौसम का असर दिखाई देगा. तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में गरज-चमक के साथ बारिश होने का अनुमान है. केरल और तमिलनाडु में कुछ जगहों पर भारी बारिश हो सकती है. कर्नाटक के आंतरिक इलाकों में ओलावृष्टि की भी आशंका जताई गई है. दिल्ली में छाए रहेंगे बादल दिल्ली-एनसीआर में फिलहाल राहत और गर्मी दोनों का मिला-जुला असर देखने को मिलेगा. मौसम विभाग के मुताबिक 13 मई को राजधानी में आंशिक बादल छाए रह सकते हैं और कुछ इलाकों में तेज हवाएं चलने की संभावना है. हवा की रफ्तार 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है. हालांकि बारिश की संभावना बहुत कम है, लेकिन धूलभरी आंधी लोगों को परेशान कर सकती है. दिल्ली में अगले सात दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में 3 से 5 डिग्री तक बढ़ोतरी हो सकती है. यानी आने वाले दिनों में गर्मी और ज्यादा तीखी होगी. मौसम विभाग ने कहा है कि पश्चिमी विक्षोभ का असर कमजोर पड़ने के बाद राजधानी में तापमान तेजी से बढ़ेगा. फिलहाल न्यूनतम तापमान में ज्यादा बदलाव नहीं होगा, लेकिन सप्ताह के अंत तक उमस बढ़ सकती है. पूर्वी यूपी और उत्तराखंड में गरज-चमक के साथ बारिश उत्तर प्रदेश में मौसम पूरी तरह करवट ले चुका है. पूर्वी यूपी के कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया गया है. 13 मई को पूर्वी उत्तर प्रदेश में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं. कुछ इलाकों में बिजली गिरने की भी संभावना है. वहीं पश्चिमी यूपी में मौसम अपेक्षाकृत शुष्क रहेगा, लेकिन गर्मी बढ़ती जाएगी. उत्तराखंड में अगले दो दिनों तक मौसम खराब बना रह सकता है. पहाड़ी इलाकों में तेज बारिश, ओलावृष्टि और आकाशीय बिजली गिरने का खतरा है. मौसम विभाग ने यात्रियों और पर्वतीय क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है. चारधाम यात्रा मार्गों पर भी भूस्खलन और फिसलन की आशंका जताई गई है. बिहार और झारखंड का मौसम बिहार में 13 मई को मौसम सबसे ज्यादा उग्र रूप ले सकता है. मौसम विभाग ने राज्य के कई जिलों में थंडरस्क्वॉल यानी तेज आंधी और तूफानी हवाओं का अलर्ट जारी किया है. हवा की रफ्तार 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है. इसके साथ ही कई जगहों पर बिजली गिरने और भारी बारिश की संभावना है. लोगों को खुले मैदानों और पेड़ों के नीचे खड़े न होने की सलाह दी गई है. झारखंड में भी मौसम का मिजाज बिगड़ा रहेगा. राज्य में गरज-चमक के साथ बारिश और तेज हवाएं चल सकती हैं. 15 और 16 मई को कुछ इलाकों में तूफानी हवाओं की रफ्तार और ज्यादा तेज हो सकती है. मौसम विभाग ने किसानों को सलाह दी है कि वे फसल और पशुओं की सुरक्षा के लिए जरूरी इंतजाम कर लें. मौसम विभाग का कहना है कि अगले कुछ दिनों तक देशभर में मौसम के चरम रूप देखने को मिलेंगे. कहीं भीषण गर्मी लोगों को झुलसाएगी तो कहीं बारिश और आंधी मुश्किलें बढ़ाएगी. ऐसे में लोगों को मौसम विभाग की चेतावनियों पर नजर बनाए रखने और सतर्क रहने की जरूरत है. 13 मई को देशभर में कैसा मौसम रहेगा?मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक 13 मई को देश के कई हिस्सों में आंधी-बारिश और तेज हवाओं का असर देखने को मिलेगा. पूर्वोत्तर भारत, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, उत्तराखंड और हिमाचल में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है, जबकि राजस्थान, गुजरात और मध्य भारत के कुछ हिस्सों में भीषण गर्मी और हीटवेव की चेतावनी दी गई है. किन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी हुआ है?असम-मेघालय और सब-हिमालयी

झारखंड

कपूर खाने से युवक की तबीयत बिगड़ी, भर्ती

गुमला|सदर थाना क्षेत्र के भरदा निवासी 22 वर्षीय युवक जलक साहू की तबीयत कपूर का सेवन करने के बाद बिगड़ गई। गंभीर हालत होने पर परिजनों द्वारा उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उसका उपचार चल रहा है। मिली जानकारी के अनुसार जलक साहू, पिता बालकिशन साहू, को लंबे समय से पेट में गैस की समस्या रहती थी। परिजनों ने बताया कि किसी परिचित व्यक्ति ने गैस से राहत के लिए कपूर और गुड़ का सेवन करने की सलाह दी थी। इसी सलाह पर सोमवार सुबह युवक ने कपूर का सेवन कर लिया। सेवन के कुछ देर बाद ही उसकी तबीयत बिगड़ने लगी और उसे घबराहट तथा अन्य शारीरिक परेशानी महसूस होने लगी। स्थिति गंभीर होते देख परिजन तुरंत उसे सदर अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार शुरू किया। अस्पताल सूत्रों के अनुसार फिलहाल युवक की स्थिति सामान्य बताई जा रही है तथा डॉक्टरों की देखरेख में इलाज जारी है। चिकित्सकों ने लोगों से अपील की है कि बिना डॉक्टर की सलाह के किसी भी घरेलू नुस्खे या पदार्थ का सेवन न करें, इसका प्रयोग स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक हो सकते हैं। Source link

झारखंड

समाज के अंतिम व्यक्ति, गरीबों और वंचितों के लिए सदैव तत्पर रहना...

भास्कर न्यूज | महुआडांड़ प्रखंड के पवित्र परिवार पल्ली, गोठगांव के चर्च प्रांगण में सोमवार को दिव्य और भावपूर्ण वातावरण के बीच चार उपयाजकों का पावन पुरोहिताभिषेक समारोह संपन्न हुआ। इस पवित्र अनुष्ठान की अध्यक्षता डालटनगंज धर्मप्रांत के बिशप थियोडोर मस्कारेन्हास ने की। समारोह में 50 से अधिक पुरोहित, सैकड़ों धर्मबहनें और हजारों की संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे। उत्सव की शुरुआत सुबह 7 बजे पारंपरिक आदिवासी संगीत और ढोल-नगाड़ों की थाप के साथ हुआ। पल्ली के विश्वासी, माता-पिता और भाई-बहनों ने नाचते-गाते हुए चारों उपयाजकों को वेदी तक लाया। यहां माता-पिता ने औपचारिक रूप से अपने पुत्रों को कलीसिया की सेवा के लिए बिशप के हाथों सौंपा।इस दौरान नव अभिषिक्त पुरोहित फादर अजित कुजूर (ग्राम: चटकपुर), फादर बीरबल कुजूर (ग्राम: चटकपुर), फादर संजीवन खाखा (ग्राम: हामी) एवं फादर समीर तिग्गा (ग्राम: जरागी कुटूल, गुमला) का पुरोहिताभिषेक किया गया। बिशप थियोडोर मस्कारेन्हास ने पुरोहिताई के गहरे आध्यात्मिक अर्थ पर प्रकाश डाला। उन्होंने “सेवा, नम्रता और पूर्ण समर्पण” का आह्वान करते हुए कहा कि एक पुरोहित को समाज के अंतिम व्यक्ति, गरीबों और वंचितों के लिए सदैव तत्पर रहना चाहिए। अनुष्ठान के दौरान बिशप द्वारा हाथ रखने और अभिषेक की प्रार्थना के बाद, नव नियुक्त पुरोहितों को पुरोहितीय वेशभूषा (स्टोल और चासुबुल) पहनाई गई। इसके पश्चात उन्होंने अपना प्रथम मिस्सा बलिदान अर्पित किया और उपस्थित जनसमूह को अपना पहला आशीर्वाद दिया। इस अवसर पर स्थानीय विधायक रामचंद्र सिंह भी अपने कार्यकर्ताओं के साथ उपस्थित रहे। उन्होंने नव नियुक्त पुरोहितों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। सोसाइटी ऑफ इंडियन मिशनरी के फादर दिगेश्वर भोगता ने मंच का सफल संचालन किया, जबकि कोयल दल का नेतृत्व फादरों और मदर टेरेसा एवं होली क्रॉस की धर्मबहनों ने किया। पूरे समारोह का सफल प्रबंधन गोठगांव के पल्ली पुरोहित फादर अशोक नागेशिया, कैथोलिक सभा, महिला संघ और युवा संघ द्वारा किया गया साथ ही प्रचार अमृत मिंज, कैथोलिक अध्यक्ष प्रभुदास मिंज, सुमन (महिला संघ), सिस्टर मुक्ता मिंज, मृत्युंजय कुजूर और अजित पाल कुजूर के द्वारा विशेष सहयोग किया गया। मिस्सा के उपरांत नवनियुक्त फादरों और बिशप के सम्मान में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए, जिसमें पूरा क्षेत्र भक्तिमय और उल्लासपूर्ण नजर आया। Source link

झारखंड

जल संकट को लेकर भाजपा का विरोध प्रदर्शन आज

भास्कर न्यूज | जामताड़ा भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय में सोमवार को जिलाध्यक्ष सुमित शरण की अध्यक्षता में मासिक संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में नव मनोनीत जिला कमेटी सदस्यों को प्रदेश मंत्री शालिनी बैसखियार ने अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। इस दौरान संगठन मजबूती, आगामी कार्यक्रमों, प्रशिक्षण शिविर और कार्यकर्ताओं की भूमिका पर विस्तार से चर्चा हुई। जिलाध्यक्ष सुमित शरण ने कहा कि कमेटी गठन के बाद यह पहली अहम बैठक है। उन्होंने झारखंड में बढ़ते जल संकट पर चिंता जताते हुए कहा कि राज्य सरकार इस गंभीर मुद्दे पर निष्क्रिय है। इसके विरोध में भाजपा 12 मई को उपायुक्त कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन करेगी। प्रदेश मंत्री शालिनी बैसखियार ने कार्यकर्ताओं से संगठन के प्रति समर्पण और सक्रियता बढ़ाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि लक्ष्य झारखंड में भाजपा सरकार बनाना है। प्रदेश टोली सदस्य प्रियंका रंजन ने बताया कि जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम 36 घंटे का होगा। प्रशिक्षण के दौरान मोबाइल और प्लास्टिक के उपयोग पर रोक रहेगी तथा कार्यक्रम स्थल पर स्वच्छता और प्रदर्शनी की व्यवस्था की जाएगी। बैठक में पूर्व मंत्री सत्यानंद झा, मनीष दुबे, माधव चंद्र महतो, कमल गुप्ता, चंडी चरण दे, संतन मिश्रा, सुनील हांसदा, हरिमोहन मिश्रा, विनोद मंडल, विष्णु मंडल, राजेंद्र राउत, महेंद्र मंडल, सुकुमार सरखेल, मोहन शर्मा, दिलीप हेंब्रम, सुजाता सिंह, कृष्णा महतो, आभा आर्या, संजू देवी, प्रसंजीत घोष, पुष्पा सोरेन, मितेश शाह, तापस भट्टाचार्य, कुणाल सिंह, ठाकुरमणि सिंह, रंजीत तिवारी, चंदन राउत सहित सभी मंडल अध्यक्ष उपस्थित रहे। संचालन कमलेश मंडल और धन्यवाद ज्ञापन अभय सिंह ने किया। Source link

झारखंड

जिले के 61 जर्जर स्कूल भवनों का जल्द किया जाएगा सर्वे

भास्कर न्यूज | जामताड़ा जिले के विभिन्न प्रखंडों में 30 वर्ष पुराने जर्जर विद्यालय भवनों में आज भी पठन-पाठन जारी है। ऐसे 61 जर्जर विद्यालयों की सूची विभाग द्वारा तैयार किया गया है जहां विद्यालय भवन के प्लास्टर गिर रहे हैं दीवाल से पानी रिस रहा है। जहां 15 हजार से अधिक छात्र-छात्राएं शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। विद्यालय भवन के छतों की सरिया बाहर निकल आई है और बरसात में हालात और बिगड़ जाते हैं। लगातार रिसाव के कारण दीवारें और छतें कमजोर हो रही हैं। ऐसे माहौल में शिक्षक और विद्यार्थी भय के साए में पढ़ाई करने को मजबूर हैं। कई जगह अस्थायी मरम्मत के सहारे पढ़ाई जारी थी, लेकिन अब अधिकांश भवन पूरी तरह जर्जर हो चुके हैं और मरम्मत भी संभव नहीं मानी जा रही है। ऐसे विद्यालय भवन को तोड़कर नए विद्यालय भवन निर्माण किया जाना है जिसके लिए जल्द ही सर्वे का काम किया जाएगा। शिक्षकों ने विभाग से जल्द नए भवन निर्माण या वैकल्पिक व्यवस्था की मांग की है। उनका कहना है कि समय रहते कदम नहीं उठाया गया तो बड़ी दुर्घटना से इंकार नहीं किया जा सकता। विकास फंड की राशि नहीं मिलने से मरम्मत ठप विद्यालयों को मिलने वाली विकास फंड की राशि से हर साल मरम्मत कार्य किया जाता था, लेकिन वित्तीय वर्ष 2025-26 में यह राशि नहीं मिलने से स्थिति और गंभीर हो गई है। विद्यालय प्रबंधन समितियों ने भी मरम्मत कराने में असमर्थता जताई है। इससे जर्जर भवनों में पढ़ाई कर रहे छात्रों की सुरक्षा पर सवाल खड़े हो गए हैं। Source link

झारखंड

आर के प्लस टू विद्यालय बागडेहरी में सफल विद्यार्थियों को किया गया...

भास्कर न्यूज | बागडेहरी कुंडहित प्रखंड क्षेत्र के आर के प्लस टू विद्यालय बागडेहरी में सोमवार को दसवीं एवं बारहवीं बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को विद्यालय परिवार की ओर से सम्मानित किया गया। विद्यालय के प्रधानाध्यापक डॉ. मिथिलेश पांडे ने बताया कि झारखंड अधिविद्य परिषद रांची द्वारा आयोजित वार्षिक परीक्षा 2026 में विद्यालय का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा। कक्षा 9वीं से लेकर 12वीं तक सभी परीक्षार्थी सफल हुए हैं। प्रधानाध्यापक ने जानकारी देते हुए बताया कि कक्षा 9वीं में 118, दसवीं में 119, 11वीं में 111 तथा 12वीं में 71 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी और सभी छात्र-छात्राएं उत्तीर्ण हुए हैं। विद्यालय के विद्यार्थियों ने जिला स्तर पर भी बेहतर प्रदर्शन किया है। कक्षा दसवीं की छात्रा मेहंदी खातून ने 95 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल करने के साथ जिला स्तर पर नौवां रैंक प्राप्त किया। वहीं जबा मंडल ने 92.6 प्रतिशत अंक लाकर दूसरा तथा मनीराम खातून ने 91 प्रतिशत अंक के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया। बारहवीं कला संकाय में इंदिरा माजी ने 87.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया। साथ ही उन्होंने जिला स्तर पर पांचवां रैंक भी प्राप्त किया। शेख अरमान ने 81.6 प्रतिशत अंक के साथ दूसरा तथा अर्पिता मंडल ने 81.4 प्रतिशत अंक लाकर तीसरा स्थान प्राप्त किया। वहीं बारहवीं विज्ञान संकाय में बापी गोराई ने विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया। उन्होंने जिला स्तर पर दस वां रैंक भी हासिल किया। राणा भंडारी दूसरे स्थान पर रहे, जबकि रीया पाल एवं नुपुर घोष संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहे। Source link

झारखंड

चित्तरंजन में रविंद्र संगीत और मातृत्व सम्मान से सजा समारोह, लोगों ने...

भास्कर न्यूज | चित्तरंजन पश्चिम बर्धमान जिला कमिटी की ओर से भारतीय मानवाधिकार एसोसिएशन ने विश्वकवि रवींद्रनाथ ठाकुर की जयंती और मातृ दिवस को सांस्कृतिक गरिमा के साथ मनाया। कार्यक्रम में साहित्य, संगीत और सामाजिक सरोकारों का अनूठा संगम देखने को मिला। आयोजन में बच्चों से लेकर संस्था के पदाधिकारियों तक सभी ने उत्साहपूर्वक भागीदारी निभाई। समारोह की शुरुआत गुरुदेव रवींद्रनाथ ठाकुर की तस्वीर पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। मंच संचालन जनसंपर्क पदाधिकारी अशोक कुमार सिन्हा ने किया। इस अवसर पर केजी अस्पताल के चिकित्सक डॉ. अनुराग कुमार, एएनओ मिताली राय, चंद्र दत्ता, संस्था के महाप्रबंधक डॉ. विनय कुमार तथा जिला सचिव सतीश पांडे विशेष रूप से उपस्थित रहे। वक्ताओं ने रवींद्रनाथ ठाकुर के साहित्य, मानवता और शिक्षा के क्षेत्र में योगदान को याद करते हुए उनके विचारों को आज भी प्रासंगिक बताया। कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने गीत, नृत्य और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। मातृ दिवस के अवसर पर माताओं के सम्मान में विशेष सत्र आयोजित किया गया, जिसमें मातृत्व की गरिमा और समाज में महिलाओं की भूमिका पर चर्चा हुई। इस मौके पर जिला संगठन सचिव मधुप सिंह, कोषाध्यक्ष विनोद कुमार, सालानपुर महिला अध्यक्ष श्रावणी दास, उत्तीय लस्कर, मानिकांत शर्मा, प्रोफेसर कृष्ण कुमार द्विवेदी, धर्मेंद्र यादव, अनुप चक्रवर्ती, हापी साहा और समर कुमार सरकार समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। पूरा कार्यक्रम सांस्कृतिक ऊर्जा और प्रेरणादायी वातावरण से सराबोर रहा। मंगलवार को हनुमान मंदिरों में होगी विशेष पूजा-अर्चना जामताड़ा | हनुमान मंदिर में मंगलवार को विशेष पूजा-अर्चना का आयोजन किया जाएगा। बजरंगबली की आराधना को लेकर मंदिर परिसर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने की संभावना है। मंदिर में भक्तों द्वारा पूजा, अर्चना, हनुमान चालीसा पाठ एवं प्रसाद वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। विशेष पूजा को लेकर मंदिर परिसर की साफ-सफाई एवं सजावट की गई है। भक्तों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए मंदिर प्रबंधन द्वारा आवश्यक व्यवस्था भी की गई है। मंगलवार होने के कारण बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद जताई जा रही है। Source link

Scroll to Top