भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

झारखंड

झारखंड

Jharkhand Man Found Dead in Hansi Identified via IMEI

हांसी के सामान्य अस्पताल में पहुंचे परिजन। दो दिन पहले हांसी रेलवे स्टेशन पर संदिग्ध अवस्था में मिले युवक के शव की पहचान हो गई है। मृतक की पहचान लगभग 25 वर्षीय मनोज कुमार के रूप में हुई है, जो झारखंड के बोकारो स्टील सिटी, सेक्टर-5सी, बजरंग नगर थाना क्षेत्र का निवासी था। . मनोज कुमार की करीब 2 साल की एक बेटी है। वह अपनी पत्नी अनमोल के साथ गुरुग्राम में एक निजी कंपनी में कार्यरत था। जानकारी के अनुसार, वह अपनी पत्नी को रोहतक जाने की बात कहकर घर से निकला था, जिसके बाद वह वापस नहीं लौटा। पंचनामे की कार्रवाई करते हुए जीआरपी पुलिस। मोबाइल फोन के जरिए हुई पहचान मामले की जांच अधिकारी उषा शर्मा ने बताया कि मृतक की पहचान उसके पास मिले मोबाइल फोन के जरिए की गई। फोन क्षतिग्रस्त होने के बावजूद, बैटरी के नीचे लिखे IMEI नंबर के आधार पर उसे ट्रेस किया गया, जिससे मृतक की पहचान संभव हो सकी। इसके बाद पुलिस ने परिजनों को सूचित किया। बुधवार को परिजन हांसी के सामान्य अस्पताल पहुंचे। परिवार के सदस्यों ने बताया कि उन्हें इस घटना की कोई जानकारी नहीं थी और अचानक मिली सूचना से वे स्तब्ध हैं। रेलवे पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। युवक की मौत के कारणों का पता लगाने के लिए हर पहलू से जांच की जा रही है। जमीन पर बैठकर पुलिस ने दर्ज किए बयान इसी दौरान हांसी के सामान्य अस्पताल में अव्यवस्था भी देखने को मिली। जीआरपी की सब-इंस्पेक्टर उषा शर्मा जब परिजनों के बयान दर्ज कर रही थीं, तो अस्पताल कर्मचारियों ने उनकी कुर्सी हटा ली। इसके चलते जीआरपी टीम को मजबूरन जमीन पर बैठकर ही परिजनों के बयान दर्ज करने पड़े, जिससे अस्पताल प्रबंधन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठे। Source link

झारखंड

मनीष सिंह गिरोह का सदस्य शेंकी गोहील गिरफ्तार:जमशेदपुर पुलिस ने हत्या और...

जमशेदपुर पुलिस ने एक बड़ी आपराधिक साजिश का खुलासा करते हुए कुख्यात मनीष सिंह गिरोह के सक्रिय सदस्य शेंकी गोहील को गिरफ्तार किया है। जुगसलाई पुलिस ने यह कार्रवाई की। शेंकी गोहील पर जुगसलाई थाना में आर्म्स एक्ट का मामला दर्ज है। बुधवार को सिटी एसपी ललित मीणा ने पूरे मामले का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि घाघीडीह जेल में बंद कुख्यात अपराधी मनीष सिंह अपने सहयोगियों के साथ मिलकर शहर में दहशत फैलाने, अवैध उगाही करने और किसी की हत्या की साजिश रच रहा था। इस सूचना के आधार पर पुलिस की एक विशेष टीम गठित की गई। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने गिरोह के सक्रिय सदस्य शेंकी गोहील को गोलमुरी थाना क्षेत्र स्थित न्यू डीएस फ्लैट से गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि वह मनीष सिंह गिरोह का अहम सदस्य है और आपराधिक गतिविधियों में सहयोग करने के साथ-साथ अवैध कमाई का हिसाब-किताब भी संभालता था। उसने यह भी बताया कि गिरोह द्वारा हत्या की साजिश पर काम किया जा रहा था, हालांकि लक्ष्य स्पष्ट नहीं हो सका है कि किसकी हत्या की योजना थी। पुलिस ने उसके पास से तीन मोबाइल फोन, दो एकरारनामा, एक महिंद्रा थार वाहन और 15 हस्ताक्षरित ब्लैंक चेक बरामद किए हैं। गिरफ्तार शेंकी गोहील का आपराधिक इतिहास भी रहा है। उस पर हत्या, हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट से जुड़े कई मामले दर्ज हैं। जानकारी हो कि इस मामले में गिरोह के सरगना मनीष सिंह समेत दीपक सिंह और रौशन सिंह को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। Source link

झारखंड

हवा में झूलती ट्रॉलियां, जमीन पर इतिहास! देखा है बोकारो का ये...

Last Updated:May 06, 2026, 15:40 IST Bokaro ka purana ropeway : स्थानीय ग्रामीण गोपाल महतो उन दिनों को याद करते हुए बताते हैं कि इस रोपवे की नींव 1968-69 में रखी गई थी और 1971 में काम पूरा हुआ था. उस समय जमीन अधिग्रहण के दौरान कई स्थानीय लोगों को नौकरी भी मिली थी, जिससे यह परियोजना उनकी यादों में आज भी जिंदा है और इस रोपवे परियोजना का निर्माण जोसेफ कंपनी द्वारा करीबन 14 करोड़ रुपये की लागत से किया गया था. ख़बरें फटाफट कैलाश कुमार : बोकारो जिले के चंद्रपुरा प्रखंड में दामोदर नदी के किनारे बस्तेजी और बुडीडीह के बीच स्थित ऐतिहासिक रोपवे महज लोहे का ढेर नहीं, बल्कि जिले की औद्योगिक विरासत का जीवंत प्रतीक है भले ही समय के साथ काम खत्म हो चुका हो, लेकिन आज भी इस रोपवे कि हवा में झूलती जर्जर ट्रॉलियां पुराने दौर की याद दिलाती हैं बुडीडीह के स्थानीय ग्रामीण गोपाल महतो उन दिनों को याद करते हुए बताते हैं कि इस रोपवे की नींव 1968-69 में रखी गई थी और 1971 में काम पूरा हुआ था और उस समय जमीन अधिग्रहण के दौरान कई स्थानीय लोगों को नौकरी भी मिली थी, जिससे यह परियोजना उनकी यादों में आज भी जिंदा है. इस रोपवे परियोजना का निर्माण जोसेफ कंपनी द्वारा करीबन 14 करोड़ रुपये की लागत से किया गया था और इसे बनाने के लिए खासतौर पर विदेशी इंजीनियर आए थे. यहां से कोयला स्टील प्लांट और ब्लास्ट फर्नेस तक भेजा जातावहीं, गांव के दुसरे ग्रामीण शब्बीर अंसारी के अनुसार, इस रोपवे का मुख्य उद्देश्य दुग्धा वाशरी प्लांट में धुले कोयले को बड़े आकार की ट्रोलियों के जरिए निर्धारित डंपिंग यार्ड तक पहुंचाना था यहां से कोयला स्टील प्लांट और ब्लास्ट फर्नेस तक भेजा जाता था, जो उस समय औद्योगिक उत्पादन की रीढ़ माना जाता था ,लेकिन महज कुछ ही साल के संचालन के बाद यह परियोजना सफल नहीं हो पाई और फिर आधुनिक तकनीक के विकास और रेलवे लाइन के विस्तार के साथ इस रोपवे की उपयोगिता घटती चली गई और आखिर में इसे बंद करना पड़ा वहीं भले ही आज यह रोपवे बेकार पड़ा हो, लेकिन दामोदर नदी के किनारे खड़ी इसकी ऊंची संरचनाएं और लटकी हुई ट्रॉलियां आज भी बोकारो के औद्योगिक इतिहास का हिस्सा है ऐसे में इससे इंडस्ट्रियल हेरिटेज साइट के रूप में विकसित किया जा सकता है About the Author Amit Singh 7 वर्षों से पत्रकारिता में अग्रसर. इलाहबाद विश्वविद्यालय से मास्टर्स इन जर्नालिस्म की पढ़ाई. अमर उजाला, दैनिक जागरण और सहारा समय संस्थान में बतौर रिपोर्टर, उपसंपादक औऱ ब्यूरो चीफ दायित्व का अनुभव. खेल, कला-साह…और पढ़ें News18 न्यूजलेटर अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में सबमिट करें Location : Bokaro,Bokaro,Jharkhand Source link

झारखंड

मनीष सिंह गिरोह का सदस्य शेंकी गोहील गिरफ्तार:जमशेदपुर पुलिस ने हत्या और...

जमशेदपुर पुलिस ने एक बड़ी आपराधिक साजिश का खुलासा करते हुए कुख्यात मनीष सिंह गिरोह के सक्रिय सदस्य शेंकी गोहील को गिरफ्तार किया है। जुगसलाई पुलिस ने यह कार्रवाई की। शेंकी गोहील पर जुगसलाई थाना में आर्म्स एक्ट का मामला दर्ज है। बुधवार को सिटी एसपी ललित मीणा ने पूरे मामले का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि घाघीडीह जेल में बंद कुख्यात अपराधी मनीष सिंह अपने सहयोगियों के साथ मिलकर शहर में दहशत फैलाने, अवैध उगाही करने और किसी की हत्या की साजिश रच रहा था। इस सूचना के आधार पर पुलिस की एक विशेष टीम गठित की गई। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने गिरोह के सक्रिय सदस्य शेंकी गोहील को गोलमुरी थाना क्षेत्र स्थित न्यू डीएस फ्लैट से गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि वह मनीष सिंह गिरोह का अहम सदस्य है और आपराधिक गतिविधियों में सहयोग करने के साथ-साथ अवैध कमाई का हिसाब-किताब भी संभालता था। उसने यह भी बताया कि गिरोह द्वारा हत्या की साजिश पर काम किया जा रहा था, हालांकि लक्ष्य स्पष्ट नहीं हो सका है कि किसकी हत्या की योजना थी। पुलिस ने उसके पास से तीन मोबाइल फोन, दो एकरारनामा, एक महिंद्रा थार वाहन और 15 हस्ताक्षरित ब्लैंक चेक बरामद किए हैं। गिरफ्तार शेंकी गोहील का आपराधिक इतिहास भी रहा है। उस पर हत्या, हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट से जुड़े कई मामले दर्ज हैं। जानकारी हो कि इस मामले में गिरोह के सरगना मनीष सिंह समेत दीपक सिंह और रौशन सिंह को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। Source link

झारखंड

बोकारो में हमला-लूटकांड, दो आरोपी गिरफ्तार:अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस की...

बोकारो के चीरा-चास थाना क्षेत्र में 4 मई को हुए जानलेवा हमला व लूट की घटना में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान चास थाना क्षेत्र निवासी हर्ष पाण्डेय उर्फ हर्ष भूमिहार (19) और दिव्य मिश्रा उर्फ दिव्यांशु मिश्रा उर्फ मुन्ना मिश्रा (19) के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। इस संबंध में चीरा-चास थाना में 5 मई को भारतीय न्याय संहिता (BNS) 2023 की विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी (कांड संख्या 38/2026) दर्ज की गई है। यह घटना 4 मई की शाम करीब 6 बजे की है। न्यू पिण्डरगोड़िया निवासी आरिफ अंसारी (25), जो गद्दे की फेरी का काम करते हैं, लगभग 50 हजार रुपए का कलेक्शन लेकर मोटरसाइकिल से अपने घर लौट रहे थे। 8-9 हमलावरों ने हमला किया था इसी दौरान जोधाडीह मोड़ स्थित सोलागीडीह तालाब के पास पहले से घात लगाए 8-9 हमलावरों ने उन पर हमला कर दिया। हमलावरों ने भुजाली, लोहे की रॉड और लाठी-डंडों से आरिफ की बेरहमी से पिटाई की। आरोपियों ने आरिफ को मृत समझकर उनसे 50 हजार रुपए नकद और सोने-चांदी के आभूषण लूट लिए और मौके से फरार हो गए। इस हमले में आरिफ गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल आरिफ अंसारी का इलाज बोकारो जनरल अस्पताल में चल रहा है। पीड़ित के अनुसार, इस घटना के पीछे पुरानी रंजिश एक कारण है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए एक विशेष टीम का गठन किया गया है। शेष आरोपियों की गिरफ्तारी जल्द सुनिश्चित की जाएगी। वहीं, पीड़ित ने अपनी सुरक्षा को लेकर चिंता जताते हुए सभी हमलावरों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है। Source link

झारखंड

Jharkhand Board 12th result 2026 jac inter result girls dominate science commerce...

Last Updated:May 06, 2026, 15:45 IST Jharkhand Board 12th result 2026: झारखंड एकेडमिक काउंसिल यानी JAC ने इंटरमीडिएट के तीनों संकायों के नतीजे घोषित कर दिए हैं. इस वर्ष कला संकाय 96.14% पास प्रतिशत के साथ सबसे आगे रहा. वहीं विज्ञान और वाणिज्य में भी छात्रों ने शानदार प्रदर्शन किया. नतीजों की खास बात यह रही कि तीनों ही स्ट्रीम में बेटियों ने बाजी मारी है. विज्ञान में रशीदा नाज, कॉमर्स में स्वेता प्रसाद और आर्ट्स में छोटी कुमारी ने प्रदेश में टॉप किया है. जानें अपनी स्ट्रीम के टॉपर्स की पूरी लिस्ट. ख़बरें फटाफट सांकेतिक फोटो(एआई) रांची: झारखंड एकेडमिक काउंसिल यानी JAC ने बुधवार यानी आज 12वीं के तीनों संकाय विज्ञान, वाणिज्य और कला के परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए हैं. इस वर्ष के नतीजों ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि झारखंड की बेटियां किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं. तीनों स्ट्रीम में लड़कियों ने सफलता के झंडे गाड़ते हुए शीर्ष स्थान हासिल किया है. इस वर्ष इंटरमीडिएट की परीक्षा में कुल 2 लाख 12 हजार 721 परीक्षार्थियों ने पंजीकरण कराया था. जिनमें से 2 लाख 11 हजार 95 छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल हुए. काउंसिल द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार कुल 2 लाख 2 हजार 962 विद्यार्थी उत्तीर्ण घोषित किए गए हैं. पास होने वाले छात्रों का श्रेणीवार विवरण इस प्रकार है. प्रथम श्रेणी से 1,07,694 छात्र, द्वितीय श्रेणी से 91317 छात्र और तृतीय श्रेणी 3947 छात्र पास किए हैं. संकायवार पास प्रतिशत नतीजों में इस बार आर्ट्स स्ट्रीम का प्रदर्शन सबसे शानदार रहा है. संकायवार पास प्रतिशत नीचे दिया गया है. आर्ट्स: 96.14% कॉमर्स: 93.93% साइंस: 82.92% तीनों स्ट्रीम में लड़कियों का दबदबाझारखंड बोर्ड के इस रिजल्ट की सबसे बड़ी विशेषता यह रही कि साइंस, कॉमर्स और आर्ट्स, तीनों में छात्राओं ने टॉप किया है. साइंस टॉपर्स की सूची विज्ञान में रशीदा नाज ने पूरे राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त किया है. रशीदा नाज: 489 अंक (प्रथम) फैजान आलम: 483 अंक (द्वितीय) आकांक्षा कुमारी: 481 अंक (तृतीय) सना आफरीन: 481 अंक (तृतीय) कॉमर्स टॉपर सूची कॉमर्स स्ट्रीम में स्वेता प्रसाद ने बाजी मारी है. प्रथम स्थान: स्वेता प्रसाद द्वितीय स्थान: कृष कुमार तृतीय स्थान: प्रियांशी आर्ट्स टॉपर लिस्ट आर्ट्स में लड़कियों ने पूरी तरह से क्लीन स्वीप किया है. टॉप 3 में केवल छात्राएं ही शामिल हैं. छोटी कुमारी अंकित कुमारी अंशु कुमारी मुख्यमंत्री और शिक्षा विभाग ने दी बधाईझारखंड के मुख्यमंत्री और शिक्षा विभाग के आला अधिकारियों ने सफल छात्र-छात्राओं को बधाई दी है. उन्होंने विशेष रूप से छात्राओं के उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि राज्य की बेटियां शिक्षा के क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित कर रही हैं. जैक अध्यक्ष ने बताया कि मार्कशीट जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध करा दी जाएगी. असफल रहे छात्रों के लिए स्क्रूटनी व कंपार्टमेंटल परीक्षा की प्रक्रिया भी जल्द शुरू होगी. About the Author Amit ranjan मैंने अपने 12 वर्षों के करियर में इलेक्ट्रॉनिक, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में काम किया है। मेरा सफर स्टार न्यूज से शुरू हुआ और दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर डिजिटल और लोकल 18 तक पहुंचा। रिपोर्टिंग से ले…और पढ़ें News18 न्यूजलेटर अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में सबमिट करें Location : Ranchi,Jharkhand Source link

झारखंड

JAC 12वीं के तीनों स्ट्रीम में बेटियां बनीं स्टेट टॉपर:किसान की बेटी...

झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) ने बुधवार को 12वीं के तीनों स्ट्रीम के परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए। इस बार भी छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन किया है। साइंस में धनबाद की राशीदा नाज, आर्ट्स में बोकारो की छोटी कुमारी और कॉमर्स में रांची की श्वेता प्रसाद ने राज्य में प्रथम स्थान हासिल किया है। आर्ट्स स्टेट टॉपर के पिता दिहाड़ी मजदूरी करते हैं। कॉमर्स स्टेट टॉपर श्वेता प्रसाद के पिता किसान हैं। वहीं, साइंस टॉपर राशीदा नाज के पिता आउटसोर्सिंग कंपनी में प्राइवेट जॉब करते हैं। आर्थिक स्थिति ज्यादा ठीक ना होने के बाद भी इन्होंने अपनी कड़ी मेहनत की और परीक्षा में परीणाम में अव्वल रहीं। श्वेता को कॉमर्स में मिले 95.6% रांची की श्वेता प्रसाद ने 500 में से 478 अंक प्राप्त कर 95.6% के साथ राज्य में पहला स्थान हासिल किया है। श्वेता ने बताया कि शुरुआत में उनकी पढ़ाई में रुचि कम थी और 10वीं कक्षा से पहले उन्हें औसत अंक मिलते थे। चार्टर्ड अकाउंटेंट बनना है सपना माता-पिता और शिक्षकों के मार्गदर्शन से प्रेरित होकर उन्होंने 10वीं की परीक्षा में कड़ी मेहनत की। इसका परिणाम यह रहा कि उन्होंने 10वीं में 93% अंक प्राप्त किए। 10वीं के बाद से उनकी पढ़ाई के प्रति लगन बढ़ती गई, जिसका नतीजा 12वीं में राज्य स्तर पर प्रथम स्थान रहा। श्वेता का सपना चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA) बनना है। श्वेता के पिता किसान हैं और मां गृहिणी हैं। उन्होंने बताया कि उनके माता-पिता के अलावा परिवार में एक बड़ी बहन और एक बड़ा भाई भी है, जो स्नातक की पढ़ाई कर रहे हैं। परिवार से उन्हें भरपूर सहयोग मिला। माता-पिता ने शिक्षा के महत्व को बताया उन्होंने बताया कि उनके माता-पिता द्वारा शुरुआत से ही हम तीनों भाई बहनों को शिक्षा के महत्व के बारे में बताया जाता रहा है। जिसका नतीजा है कि हम तीनों ही भाई बहन पढ़ाई को लेकर काफी गंभीर रहते हैं और पढ़ लिखकर इतने काबिल होना चाहते हैं ताकि हमारे माता-पिता का नाम रोशन हो सके। श्वेता ने बताया कि उनकी प्रारंभिक शिक्षा रांची के चुटिया स्थित एल ए गार्डन से पूरी हुई है। वहीं उन्होंने 12वीं की परीक्षा योगोदा सत्संग इंटरमीडिएट महाविद्यालय जगन्नाथपुर, धुर्वा से पूरी की है। उन्होंने बताया कि आगे वे स्नातक की पढ़ाई के साथ-साथ सीए (चार्टेड अककॉउंटेड) की तैयारी करना चाह रही हैं। प्रोफेसर बनना चाहती हैं साइंस टॉपर राशीदा धनबाद स्थित झरिया के जमाडोबा रमजानपुर की रहने वाली राशीदा नाज ने झारखंड साइंस स्ट्रीम में टॉप कर एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। उन्होंने 489 अंक लाकर पूरे राज्य में पहला स्थान प्राप्त किया है। इस सफलता से उनके परिवार और इलाके में खुशी का माहौल है। राशीदा डीएवी प्लस टू हाई स्कूल पाथरडीह की छात्रा हैं और शुरू से ही पढ़ाई में काफी मेहनती रही हैं। एक साधारण परिवार से आने वाली राशीदा के पिता प्राइवेट जॉब करते हैं, लेकिन सीमित संसाधनों के बावजूद उन्होंने पढ़ाई में कभी कमी नहीं आने दी। राशीदा बताती हैं कि उन्होंने ऑनलाइन क्लासेस से ज्यादा स्कूल में पढ़ाई और अपने शिक्षकों के मार्गदर्शन पर भरोसा किया। उनका पसंदीदा विषय गणित है, जबकि सबसे ज्यादा अंक उन्हें केमिस्ट्री में मिले हैं। बहन ने ही पढ़ाई में मजबूत बनाया अपनी सफलता का श्रेय राशीदा अपने परिवार और शिक्षकों को देती हैं। उन्होंने खास तौर पर अपनी बहन का जिक्र करते हुए कहा कि आठवीं कक्षा तक उन्होंने कोई कोचिंग नहीं की थी और उस समय उनकी बहन ने ही उन्हें पढ़ाई में मजबूत बनाया। राशीदा कहती हैं कि उन्हें खुद भी उम्मीद नहीं थी कि वे टॉप करेंगी, लेकिन मेहनत, आत्मविश्वास और परिवार के सहयोग ने उन्हें इस मुकाम तक पहुंचाया। अब उनका सपना है कि वे आगे चलकर प्रोफेसर बनें और शिक्षा के क्षेत्र में अपना योगदान दें। माता-पिता ने हर परिस्थिति में हौसला बढ़ाया: आर्ट्स टॉपर वहीं, बोकारो जिले की छोटी कुमारी ने आर्ट्स संकाय में शानदार प्रदर्शन करते हुए 478 अंक प्राप्त कर स्टेट टॉपर बनने का गौरव हासिल किया है। छोटी कुमारी केएन +2 हाई स्कूल, हरनाड (बोकारो) की छात्रा हैं। छोटी कुमारी की इस सफलता के पीछे कड़ी मेहनत और संघर्ष की प्रेरणादायक कहानी छिपी है। उनके पिता भवानी शंकर नायक मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं, जबकि उनकी माता गृहिणी हैं। सीमित संसाधनों के बावजूद छोटी ने पढ़ाई को अपनी प्राथमिकता बनाते हुए निरंतर परिश्रम किया। आत्मविश्वास के बल पर यह सफलता प्राप्त की: छोटी छोटी कुमारी ने बताया कि उन्होंने नियमित अध्ययन, शिक्षकों के मार्गदर्शन और आत्मविश्वास के बल पर यह सफलता प्राप्त की है। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और शिक्षकों को दिया है, जिन्होंने हर परिस्थिति में उनका हौसला बढ़ाया। उनकी इस उपलब्धि से परिवार, स्कूल और पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। शिक्षकों ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि छोटी कुमारी अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा स्रोत हैं। 15 किमी दूर से पढ़ने जाती थीं प्रियंशी, बनीं कॉमर्स थर्ड टॉपर पश्चिमी सिंहभूम जिले के चाईबासा की छात्रा प्रियंशी खत्री ने 12वीं कॉमर्स में थर्ड टॉपर बनकर जिले का नाम रोशन किया है। प्रियंशी ने 500 में से 471 अंक प्राप्त कर 94.2% हासिल किए हैं। इस सफलता से परिवार, विद्यालय और क्षेत्र में खुशी का माहौल है। सेंट जेवियर्स गर्ल्स इंटर कॉलेज, चाईबासा की छात्रा प्रियंशी की सफलता मेहनत और संघर्ष की मिसाल है। वह रोजाना लगभग 15 किलोमीटर दूर से स्कूल पढ़ने के लिए आती थीं। लंबी दूरी तय करने के बावजूद उन्होंने कभी पढ़ाई से समझौता नहीं किया और पूरे समर्पण के साथ अपनी तैयारी जारी रखी। प्रियंशी ने अपनी सफलता का श्रेय अपने पिता संदीप खत्री, परिवार और शिक्षकों को दिया है। उनके पिता किराना दुकान चलाते हैं। उन्होंने बताया कि नियमित पढ़ाई, समय प्रबंधन और निरंतर अभ्यास उनकी सफलता की कुंजी रही। वह हर विषय पर बराबर ध्यान देती थीं और समय-समय पर रिवीजन करती थीं, जिससे उनकी तैयारी मजबूत होती गई। भविष्य को लेकर प्रियंशी का लक्ष्य स्पष्ट है। वह चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA) बनना चाहती हैं और इसके लिए आगे कॉमर्स में उच्च शिक्षा प्राप्त करेंगी। उनका कहना है कि अगर लक्ष्य तय हो और मेहनत ईमानदारी से की जाए, तो कोई भी बाधा सफलता के रास्ते में नहीं आ

झारखंड

गिद्धौर पुलिस ने 27 ग्राम ब्राउन शुगर किया बरामद:5 तस्कर गिरफ्तार, तीन...

चतरा पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए गिद्धौर थाना क्षेत्र से पांच शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से अवैध ब्राउन शुगर और चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। गिरफ्तार तस्करों के नाम सक्षम कुमार पाण्डेय उर्फ बादशाह, राजा बाबू, मो० शाहबाज उर्फ मोनू, दिनेश कुमार उर्फ रफ्तार और सुनिल कुमार बताए गए हैं। दिनेश कुमार उर्फ रफ्तार और सुनिल कुमार का पुराना आपराधिक इतिहास रहा है, जिन पर लूट, पॉक्सो एक्ट और एनडीपीएस के दर्जनों मामले पहले से दर्ज हैं। यह कार्रवाई गिद्धौर थाना पुलिस द्वारा संध्या गश्ती के दौरान की गई। पुलिस टीम राजाटांड से कोलेश्वरी मंदिर जाने वाले सुनसान रास्ते से गुजर रही थी, तभी उनकी नजर तीन मोटरसाइकिलों के साथ संदिग्ध अवस्था में खड़े पांच युवकों पर पड़ी। पुलिस की गाड़ी को अपनी ओर आता देख सभी युवक भागने लगे। हालांकि, मुस्तैद पुलिस जवानों ने घेराबंदी कर पांचों को खदेड़ कर पकड़ लिया। एसडीपीओ सिमरिया के नेतृत्व में पकड़े गए युवकों की तलाशी ली गई। इस दौरान उनके पास से लगभग 27 ग्राम अवैध ब्राउन शुगर, 6 स्मार्टफोन और 3 मोटरसाइकिलें जब्त की गईं। जब्त की गई मोटरसाइकिलों में एक प्लेटिना, एक बिना नंबर की पल्सर 160 और एक टीवीएस रोनिन शामिल हैं। पुलिस को आशंका है कि ये सभी किसी बड़ी मादक पदार्थ की खेप की आपूर्ति करने की फिराक में थे। मामले की आगे की जांच जारी है। Source link

झारखंड

JAC 12th Result 2026 : झारखंड बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी, DigiLocker...

Last Updated:May 06, 2026, 16:13 IST JAC 12th Result 2026 : झारखंड बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी हो गया है. इस वर्ष कुल 2,02,962 छात्र-छात्राएं सफल घोषित हुए. आर्ट्स स्ट्रीम में सबसे अधिक 96.14% परिणाम रहा, जबकि कॉमर्स में 93.93% और साइंस में 82.92% छात्र पास हुए हैं. JAC 12th Result 2026 : 12वीं की परीक्षा में 2,02,962 छात्र-छात्राएं सफल घोषित हुए हैं. JAC 12th Result 2026 : झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) ने आज इंटरमीडिएट (12वीं) वार्षिक परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया. छात्र अपना रिजल्ट DigiLocker पोर्टल पर जाकर देख सकते हैं. इस वर्ष कुल 2 लाख 12 हजार 721 विद्यार्थियों ने परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया था, जिनमें से 2 लाख 11 हजार 95 छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल हुए. इनमें 2 लाख 2 हजार 962 परीक्षार्थी सफल घोषित किए गए. परिणाम के अनुसार 1 लाख 7 हजार 694 विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी हासिल की, जबकि 91 हजार 317 छात्र-छात्राएं द्वितीय श्रेणी में सफल हुए. वहीं 3 हजार 947 परीक्षार्थियों को तृतीय श्रेणी प्राप्त हुई. स्ट्रीमवार परिणाम में आर्ट्स स्ट्रीम का प्रदर्शन सबसे बेहतर रहा. आर्ट्स में पास प्रतिशत 96.14 प्रतिशत दर्ज किया गया. कॉमर्स स्ट्रीम का परिणाम 93.93 प्रतिशत और साइंस स्ट्रीम का परिणाम 82.92 प्रतिशत रहा. झारखंड एकेडमिक काउंसिल ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि परीक्षार्थी आधिकारिक वेबसाइट और DigiLocker पोर्टल के माध्यम से अपना परिणाम देख सकते हैं. इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 टॉपर्स लिस्ट कला (Arts)छोटी कुमारी — 478 अंकअंकित कुमार — 474 अंकअंशु कुमारी — 473 अंक वाणिज्य (Commerce)स्वेता प्रसाद — 478 अंककृष कुमार बरनवाल — 472 अंकप्रियंशी खेतरी — 471 अंक विज्ञान (Science)रशिदा नाज — 489 अंकमो. फैजान आलम — 483 अंकआकांक्षा कुमारी — 481 अंकसना आफरीन — 481 अंक लड़कियां फिर लड़कों पर भारी  लड़कियों का प्रदर्शन लड़कों की तुलना में बेहतर रहा. छात्राओं का पास प्रतिशत 78.35 रहा, जबकि छात्रों का परिणाम 69.06 प्रतिशत दर्ज किया गया. प्रथम श्रेणी में कुल 6 हजार 347 परीक्षार्थी सफल हुए, जबकि 1 हजार 169 विद्यार्थियों ने द्वितीय श्रेणी प्राप्त की. तृतीय श्रेणी में केवल दो छात्र सफल हुए. About the Author Praveen SinghSub Editor Praveen Singh is an experienced journalist with approximately 10 years of experience in the field of media and journalism. Currently, he is associated with News18 Hindi, where he works on the Education & Career…और पढ़ें News18 न्यूजलेटर अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में सबमिट करें Location : Ranchi,Ranchi,Jharkhand Source link

झारखंड

Prince Khan Pakistan Terror Funding

धनबाद के वासेपुर का भगोड़ा अपराधी प्रिंस खान पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में है। उसे आईएसआई ने अपनी शहर में एक कैंप में संरक्षण दे रखा है। रंगदारी से मिलने वाला पैसा अब वह आतंकी गतिविधियों में लगा रहा है। यह खुलासा प्रिंस के खास गुर्गे सैफी उर्फ मेजर न . दुबई से भागने के लिए उसने जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े एक सहयोगी की मदद ली। उसके साथ वह डंकी रूट से ओमान के रास्ते पाकिस्तान का पंजाब प्रांत चला गया। वहां उसे आईएसआई के द्वारा संचालित जैश-ए-मोहम्मद के सेंटर में संरक्षण मिला। प्रिंस पंजाब प्रांत में किसके साथ है, सैफी ने उसके बारे में पूरी जानकारी पुलिस को दी है। पूछताछ में सैफी ने बताया कि दुबई से भागने के लिए उसने जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े एक सहयोगी की मदद ली। वह डंकी रूट से पाकिस्तान का पंजाब प्रांत चला गया। धनबाद पुलिस का कहना है कि धनबाद से भेजा जा रहे रंगदारी का पैसे से प्रिंस पहले चल-अचल संपत्तियां खरीदता था, लेकिन अब वही पैसा आतंकी गतिविधियों में लगा रहा है। ऐसे में प्रिंस को जो भी रंगदारी दे रहे हैं, नाम सामने आने पर उन पर आतंकी को मदद करने के आरोप में कार्रवाई संभव है। दुबई में एक ही फ्लैट में रह रहीं प्रिंस की दोनों बीवियां सैफी ने पुलिस को यह भी जानकारी दी है कि प्रिंस के दुबई से भागने के बाद उसकी दो पत्नियां एक साथ दुबई में एक फ्लैट में रह रही हैं। फरारी के दौरान ही प्रिंस ने दूसरी शादी रचाई थी। वहीं उसका भाई गोपी खान अपनी पत्नी के साथ वहां से 10 किमी दूर दूसरे फ्लैट में रह रहा है। उसके साथ ऋतिक भी रहता है। धनबाद से रंगदारी से मिलने वाले पैसे से सभी वहां ऐशो-आराम की जिंदगी जी रहे हैं। पुलिस की नजर अब गोपी खान पर भी है। एसएसपी प्रभात कुमार, सिटी एसपी ऋत्विक श्रीवास्तव समेत अन्य अधिकारियों ने धनबाद थाने में सैफी से कई राउंड में पूछताछ की। अब वायरल पर्चों की होगी फॉरेंसिक जांच पूछताछ में सैफी ने बताया कि सितंबर 2025 से पूर्व वह प्रिंस के लिए किसी वारदात से पूर्व और बाद में पर्चा लिखने का काम करता था। पर्चा में अपना नाम मेजर लिखता था, जिसे धनबाद के गुर्गों को भेजने का काम करता था। गुर्गे धनबाद में पर्चा वायरल करते थे। वहीं प्रिंस का साथ छोड़ने के बाद पलामू के कुबेर के नाम पर पर्चा लिख कर प्रिंस के गुर्गों के माध्यम से वायरल कराता था। पुलिस पूर्व में वायरल पर्चा का फॉरेंसिक जांच कराएगी, जिससे यह पता चल सके कि हैंडराइटिंग किसकी है? रिमांड अवधि खत्म, जेल भेजा गया मेजर एसएसपी प्रभात कुमार, सिटी एसपी ऋत्विक श्रीवास्तव समेत अन्य अधिकारियों ने धनबाद थाने में सैफी से कई राउंड में पूछताछ की। तीन दिनों की रिमांड की अवधि समाप्त होने के बाद सैफी को कोर्ट में प्रस्तुत किया। कोर्ट ने सैफी को जेल भेज दिया। इसके पूर्व भी पुलिस ने तीन दिनों की रिमांड पर उससे पूछताछ की थी। रिमांड अवधि ने सैफी ने कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। बता दें कि 19 मार्च को सैफी को कोलकाता के दमदम एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया गया था। ————————————- इसे भी पढ़ें… प्रिंस खान का सहयोगी मेजर कोलकाता से अरेस्ट:बांग्लादेश भागने की थी तैयारी, दुबई से लौटने के दौरान दमदम एयरपोर्ट पर अरेस्ट पाकिस्तान में छिपे वासेपुर के कुख्यात गैंगस्टर प्रिंस खान के नेटवर्क पर धनबाद पुलिस ने बड़ा प्रहार किया है। उसके करीबी सहयोगी सैफी अब्बास उर्फ ‘मेजर’ को रविवार को कोलकाता के दमदम एयरपोर्ट से गिरफ्तार कर लिया गया। सैफी लंबे समय से पुलिस की नजर में था और उसके मूवमेंट पर लगातार निगरानी रखी जा रही थी। इसी बीच इनपुट मिला कि वह दुबई से कोलकाता लौट रहा है। सूचना मिलते ही धनबाद एसएसपी प्रभात कुमार के निर्देश पर डीएसपी लॉ एंड ऑर्डर नौशाद आलम और सिंदरी एसडीपीओ आशुतोष की टीम कोलकाता रवाना की गई। फ्लाइट लैंड होने के बाद जैसे ही सैफी एयरपोर्ट से बाहर निकलने लगा, इमिग्रेशन अधिकारियों ने उसे डिटेन कर लिया। पश्चिम बंगाल एसटीएफ भी रंगदारी के एक मामले में उसकी तलाश कर रही थी। एयरपोर्ट पर ही उससे प्रारंभिक पूछताछ की गई। यहां पढ़ें पूरी खबर… Source link

Scroll to Top