भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

झारखंड

झारखंड

प्राण प्रतिष्ठा के बाद महाआरती व प्रसाद वितरण किया

भास्कर न्यूज|लोहरदगा/ कुडू कुडू बस स्टैंड के समीप नव निर्मित हनुमान मंदिर प्राण प्रतिष्ठा तीन दिवसीय महायज्ञ पुर्ण आहुति के साथ संपन्न होने के बाद प्रसाद वितरण और महाआरती का आयोजन हुआ। इससे पूर्व हनुमान मंदिर में स्थापित बजरंग बली की प्रतिमा में विधी विधान के साथ प्राण प्रतिष्ठा की गई। इसके बाद विभिन्न पूजन कार्य पुरोहित रमेश मिश्र ने पूर्ण कराया। हवन व पूजन कार्यक्रम का समापन महाआरती के साथ किया गया। यजमान आकाश कुमार राजा व पत्नी सुहानी अनु, देव प्रसाद चौधरी व पत्नी सहित अन्य यजमानों को पुरोहित रमेश मिश्र ने हवन कराया। पूर्णाआहुति के बाद महाआरती कराई गई। महाआरती के बाद प्रसाद का वितरण किया गया। इधर भंडारा का सैकड़ों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। तीन दिवसीय हनुमान मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ के मौके पर पुरोहित रमेश मिश्र ने बताया प्राण प्रतिष्ठा का मूल मंत्र है मूर्ति को साधारण पत्थर से जीवंत देव स्वरूप में बदलना, ताकि भक्त उनकी पूजा और आशीर्वाद प्राप्त कर सकें। मौके पर सैकड़ों लोगों ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम संपन्न होने के बाद भी सैकड़ों की संख्या में लोग मंदिर दर्शन के लिए पहुंचते रहे। Source link

झारखंड

फ्रूट्स-वेजिटेबल डेकोरेशन व समर ड्रिंक प्रतियोगिता

सिटी रिपोर्टर | बोकारो डीएवी पब्लिक स्कूल सेक्टर-6, बोकारो में विद्यार्थियों की रचनात्मकता व स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से फ्रूट्स-वेजिटेबल डेकोरेशन व समर ड्रिंक प्रिपरेशन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में दयानंद, हंसराज, विवेकानंद और श्रद्धानंद सदन के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी कल्पनाशीलता का शानदार प्रदर्शन किया। कक्षा तीसरी से पांचवीं तक के बच्चों ने तरबूज, खरबूजा, संतरा, खीरा, टमाटर, सेब, अंगूर एवं गाजर आदि फलों-सब्जियों से आकर्षक सजावट कर सबका मन मोह लिया। वहीं समर ड्रिंक प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने आम जूस, आम पन्ना, टंगी लेमोनेड, पिंक पंच, लस्सी, बादाम शेक और ड्राई फ्रूट जूस जैसे पौष्टिक पेय तैयार किए। विद्यालय की प्राचार्या अनुराधा सिंह ने कहा कि इस प्रकार की गतिविधियां बच्चों में सीखने की क्षमता को बढ़ाने के साथ उन्हें स्वस्थ एवं रचनात्मक जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करती हैं। प्रतियोगिता में विवेकानंद सदन प्रथम, दयानंद सदन द्वितीय, हंसराज सदन तृतीय तथा श्रद्धानंद सदन चतुर्थ स्थान पर रहा। निर्णायक मंडल में आभा कुमारी एवं आराधना कुमारी शामिल थीं। कार्यक्रम के सफल आयोजन में सीसीए कोऑर्डिनेटर ममता कुमारी सहित कई शिक्षकों का योगदान रहा। अंत में सभी ने स्वादिष्ट एवं स्वास्थ्यवर्धक पेयों का आनंद लिया। Source link

झारखंड

इस शहर में आज भी जिंदा है गांव की परंपरा! शाम 5...

Last Updated:May 05, 2026, 08:15 IST Jamshedpur Laxmi Nagar Garden: जमशेदपुर के प्रेम नगर स्थित लक्ष्मी नगर उद्यान में रोज शाम बुजुर्गों की चौपाल सजती है. सभी बुजुर्ग ताश, हरि कीर्तन और बातचीत से पुरानी मेलजोल की परंपरा जिंदा रखे हुए हैं. आइये जानते हैं बुजुर्गों ने क्या कुछ कहा. ख़बरें फटाफट जमशेदपुर: तेजी से भागती शहर की जिंदगी में आज इंसान सफलता, पैसे और अपने करियर के पीछे इतना व्यस्त हो चुका है कि आपसी मेलजोल और साथ बैठने की परंपरा कहीं पीछे छूटती नजर आती है. जहां एक ओर गांवों में आज भी पेड़ के नीचे बैठकर बुजुर्गों की चौपाल सजती है. वहीं, शहरों में ऐसे दृश्य अब बहुत कम देखने को मिलते हैं, लेकिन जमशेदपुर का एक कोना आज भी इस खूबसूरत परंपरा को जिंदा रखे हुए है. यहां प्रेम नगर के लक्ष्मी नगर उद्यान में हर रोज शाम ठीक 5 बजे एक ऐसा नजारा देखने को मिलता है, जो आधुनिक दौर में भी रिश्तों की गर्माहट का एहसास कराता है. यहां कदम के पेड़ के नीचे 7 से 8 बुजुर्गों की एक टोली जुटती है, जो न सिर्फ समय बिताती है. बल्कि जिंदगी के असली मायनों को भी जीवंत करती है. पुरानी यादों को यहां साझा करते हैं बुजुर्ग इन बुजुर्गों के बीच बैठने पर ऐसा लगता है मानो समय कुछ देर के लिए ठहर गया हो. कोई पुरानी यादें साझा करता है तो कोई हंसी-मजाक में डूब जाता है. कभी-कभी ये लोग ताश के पत्तों के साथ खेल में मशगूल हो जाते हैं तो कभी भक्ति में लीन होकर हरि कीर्तन करते हैं. यह नजारा बताता है कि मनोरंजन के लिए हमेशा मोबाइल या इंटरनेट की जरूरत नहीं होती, बल्कि सच्ची खुशी तो आपसी बातचीत और साथ बैठने में ही छिपी होती है. इस टोली के सदस्य राम नारायण शर्मा बताते हैं कि दिनभर घर के कामों में व्यस्त रहने के बावजूद वे शाम का यह समय कभी नहीं छोड़ते हैं. उनके अनुसार, ‘शाम को दोस्तों के साथ बैठना हमारे दिन का सबसे सुकून भरा पल होता है. कभी हम कीर्तन करते हैं तो कभी ताश खेलते हैं, लेकिन असली खुशी साथ बैठने में ही है. वहीं, लक्ष्मीकांत कहते हैं कि दिनभर की थकान इस एक घंटे में पूरी तरह खत्म हो जाती है. वह बताते हैं कि आजकल के युवा ज्यादातर समय मोबाइल में व्यस्त रहते हैं. चार दोस्त भी साथ बैठते हैं, तो सब अपने-अपने फोन में लगे रहते हैं, लेकिन हमारी पीढ़ी में जब चार लोग बैठते हैं तो चारों आपस में बात करते हैं, हंसते हैं और एक-दूसरे के साथ समय बिताते हैं.’ यह है बहुत ही पुरानी परंपरा यह दृश्य न केवल एक परंपरा को जीवित रखे हुए है, बल्कि नई पीढ़ी के लिए भी एक संदेश है. तकनीक और आधुनिकता अपनी जगह जरूरी है, लेकिन इंसानी रिश्तों की गर्माहट और आपसी संवाद का कोई विकल्प नहीं हो सकता है. जमशेदपुर के इस छोटे से उद्यान में हर शाम सजने वाली यह महफिल यह साबित करती है कि सच्ची खुशी महंगे साधनों में नहीं, बल्कि अपने लोगों के साथ बिताए गए पलों में होती है. About the Author Brijendra Pratap Singh बृजेंद्र प्रताप सिंह डिजिटल-टीवी मीडिया में (2021) लगभग 5 सालों से सक्रिय हैं. मेट्रो न्यूज 24 टीवी चैनल मुंबई, ईटीवी भारत डेस्क, दैनिक भास्कर डिजिटल डेस्क के अनुभव के साथ 14 मई 2024 से News.in में सीनियर कंटें…और पढ़ें News18 न्यूजलेटर अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में सबमिट करें Location : Jamshedpur,Purbi Singhbhum,Jharkhand Source link

झारखंड

महेश कुमार सिंह दोबारा बने अखिल भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ के राष्ट्रीय...

लोहरदगा|जिले में गंगा दशहरा पर्व को लेकर बड़ा तालाब स्थित शिव मंदिर प्रांगण में सचिन कुमार साहू की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। जिसमें जिले के विभिन्न स्थानों पर भी बैठक आयोजित करने का निर्णय लिया गया। साथ ही सर्वसहमति से गंगा दशहरा कार्यक्रम के लिए अनिल कुमार गुप्ता को अध्यक्ष और अशोक कसकर को कार्यक्रम प्रभारी नियुक्त किया गया। साथ ही 11 सदस्यों की एक संयोजक समिति का गठन किया गया। कार्यक्रम संयोजक विजय खत्री द्वारा सभी पदाधिकारियों को चुनरी ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा तय करते हुए निर्णय लिया गया कि 26 मई को संध्या 7 बजे भव्य गंगा आरती का आयोजन किया जाएगा। वहीं कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने के लिए लोगों से अपील की गई। मौके पर उपस्थित उमेश प्रसाद, संजू अग्रवाल, चंदन गोप, पूजा अग्रवाल, भावना मित्तल, कुमारी अंतरा, शशि प्रकाश तिवारी, आर्यन कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित थे। लोहरदगा|अखिल भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ दिल्ली के आयोजित चतुर्थ राष्ट्रीय सम्मेलन में महेश कुमार सिंह को पुनः राष्ट्रीय सचिव बनाए जाने पर झारखंड राज्य पेंशनर समाज जिला शाखा लोहरदगा ने उन्हें सम्मानित किया। वहीं सम्मान समारोह की अध्यक्षता अनुज कुमार वर्मा ने की। साथ ही समारोह को वरदानी बेक, मो. जफर आलम, मोहन मिंज, घुरती उरांव, शान्ति देवी, मंजू देवी, इन्दुवाला मिंज, सुमित्रा लकड़ा, देवमुनि कुमारी, जानकी देवी, सावित्री देवी, तेरेसा तिर्की सहित अन्य ने संबोधित किया। वहीं सभी तरह के संघर्ष कर वैलीडेशन एक्ट को रद्द कराने व 8वां वेतन आयोग के टर्म ऑफ रेफरेंस को वापस कराने का संकल्प लिया गया। Source link

झारखंड

राज्य का फायर सिस्टम होगा स्मार्ट:डोरंडा में बनेगा कंट्रोल रूम, जीपीएस से...

7 करोड़ से अग्निशमन विभाग का अपग्रेडेशन; 2 महीने में शुरू होगा सेंट्रल कंट्रोल रूम झारखंड में अब आग बुझाने की व्यवस्था भी हाईटेक और डिजिटल होने जा रही है। राज्य की 150 दमकल गाड़ियों की रियल-टाइम मॉनिटरिंग रांची से होगी। इसके लिए डोरंडा फायर स्टेशन के तीसरे तल्ले पर सेंट्रलाइज्ड कंट्रोल रूम बनाया जा रहा है, जहां से पूरे राज्य के फायर सिस्टम पर नजर रखी जाएगी। करीब 7 करोड़ रुपए की लागत से अग्निशमन विभाग का आधुनिकीकरण किया जा रहा है। कंट्रोल रूम में तीन शिफ्ट में 9 कर्मी 24 घंटे तैनात रहेंगे। यहां बैठे कर्मी राज्य के सभी जिलों में चल रही दमकल गाड़ियों की लोकेशन, मूवमेंट और गतिविधियों की निगरानी करेंगे। सभी दमकल गाड़ियों में वायरलेस सिस्टम…लोकेशन ट्रैक होगी अभी राज्य की दमकल गाड़ियों में जीपीएस नहीं है। ऐसे में अधिकारियों को यह पता लगाने में दिक्कत होती है कि सूचना मिलने के बाद गाड़ी कहां पहुंची और कितनी देर में मौके तक पहुंची। कई बार फोन से भी संपर्क नहीं हो पाता। अब सभी दमकल गाड़ियों में जीपीएस और वायरलेस सिस्टम लगाया जाएगा, ताकि कंट्रोल रूम से उनकी लोकेशन तुरंत ट्रैक की जा सके। विभाग इसके लिए उपकरण खरीद चुका है। कंट्रोल रूम का सेटअप लगभग तैयार… कंट्रोल रूम के लिए सर्वर रूम तैयार हो चुका है। बैकअप बैटरी, मॉनिटर, कंप्यूटर, टेबल और अन्य जरूरी उपकरण लगाए जा चुके हैं। विभाग का लक्ष्य है कि अगले 2 महीने में यह सिस्टम चालू कर दिया जाए। जानिए… इससे क्या बदलेगा आपात स्थिति में संबंधित जिले को तुरंत अलर्ट भेजा जा सकेगा {दमकल गाड़ियों की लोकेशन और मूवमेंट की लाइव जानकारी मिलेगी {फील्ड और मुख्यालय के बीच समन्वय बेहतर होगा {आग बुझाने और रेस्क्यू ऑपरेशन का रिस्पॉन्स टाइम घटेगा राज्य के फायर सिस्टम की मॉनिटरिंग एक जगह से: स्टेट फायर ऑफिसर झारखंड अग्निशमन विभाग को एडवांस बनाने के उद्देश्य से सेंट्रलाइज्ड कंट्रोल रूम बनाया जा रहा है। अगले 2 महीने में इसे चालू कर दिया जाएगा। इसके बाद राज्य के फायर सिस्टम की मॉनिटरिंग यहीं से होगी। -जितेंद्र तिवारी, स्टेट फायर ऑफिसर Source link

झारखंड

जरा से काम में सांस फूलना, नाक से सीटी की आवाज आना…ये...

जमशेदपुर. आज के समय में तेजी से बढ़ता वायु प्रदूषण, बदलता मौसम और जीवनशैली में हो रहे बदलाव लोगों की सेहत पर गहरा असर डाल रहे हैं. खासकर सांस से जुड़ी बीमारियां अब आम होती जा रही हैं, जिनमें अस्थमा एक गंभीर और तेजी से फैलने वाली समस्या बन चुकी है. शहरों से लेकर ग्रामीण इलाकों तक इसके मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है, जो चिंता का विषय है. यह बीमारी न केवल व्यक्ति की दैनिक दिनचर्या को प्रभावित करती है, बल्कि समय रहते ध्यान न देने पर गंभीर रूप भी ले सकती है. आज क्यों बढ़ गई है यह समस्याइसी विषय पर झारखंड के सीनियर चेस्ट फिजिशियन डॉ. टी.के. मोहंती बताते हैं कि अस्थमा एक क्रॉनिक (लंबे समय तक रहने वाली) श्वसन संबंधी बीमारी है, जिसमें फेफड़ों की श्वासनलियां संकुचित और सूज जाती हैं. इससे मरीज को सांस लेने में कठिनाई होती है और कई बार अचानक अस्थमा अटैक भी आ सकता है. उन्होंने कहा कि आज के दौर में इसके मामलों में बढ़ोतरी का सबसे बड़ा कारण पर्यावरणीय बदलाव और एलर्जी कारकों का बढ़ना है. एलर्जी है मुख्य कारणअस्थमा के प्रमुख कारणों में एलर्जी सबसे अहम भूमिका निभाती है. धूल, धुआं, परागकण (पोलन), पालतू जानवरों के बाल, फफूंदी और विभिन्न प्रकार के केमिकल्स शरीर में एलर्जिक रिएक्शन पैदा करते हैं, जिससे श्वासनलियां प्रभावित होती हैं. इसके अलावा बढ़ता वायु प्रदूषण, खासकर औद्योगिक क्षेत्रों और ट्रैफिक वाले इलाकों में, अस्थमा के खतरे को और बढ़ा देता है. मौसम में अचानक बदलाव, ठंडी हवा, वायरल संक्रमण और कई बार आनुवंशिक कारण भी इस बीमारी के पीछे जिम्मेदार होते हैं. समय रहते पहचानें लक्षणअस्थमा के लक्षणों को समय रहते पहचानना बेहद जरूरी है. लगातार खांसी आना, सांस लेते समय सीटी जैसी आवाज (व्हीजिंग), सीने में जकड़न और थोड़ी सी मेहनत में ही सांस फूलना इसके मुख्य संकेत हैं. कई मरीजों में ये लक्षण रात या सुबह के समय ज्यादा बढ़ जाते हैं. अगर ये लक्षण बार-बार दिखाई दें, तो इसे नजरअंदाज करना खतरनाक हो सकता है, इसलिए इन पर ध्यान दें. खत्म नहीं कर सकते, नियंत्रित कर सकते हैंबचाव के उपायों पर जोर देते हुए बताया गया कि अस्थमा को पूरी तरह खत्म तो नहीं किया जा सकता, लेकिन इसे नियंत्रित जरूर किया जा सकता है. इसके लिए सबसे जरूरी है एलर्जी पैदा करने वाले कारकों से दूरी बनाना. घर को साफ रखना, धूल से बचाव करना, मास्क का इस्तेमाल करना और धूम्रपान से दूर रहना बेहद आवश्यक है. साथ ही डॉक्टर की सलाह के अनुसार नियमित दवाइयों और इनहेलर का उपयोग करना चाहिए. बदलते मौसम में विशेष सावधानी बरतना भी जरूरी है. प्रभाव कम किया जा सकता हैअंत में यही कहा जा सकता है कि अस्थमा जैसी बीमारी के प्रति जागरूकता और समय पर उपचार ही सबसे बड़ा बचाव है. अगर सही समय पर इसके लक्षणों को पहचान लिया जाए और जरूरी सावधानियां अपनाई जाएं, तो इस बीमारी के प्रभाव को काफी हद तक कम किया जा सकता है. Source link

झारखंड

झारखंड में 5 दिनों के लिए यलो अलर्ट:8 मई तक बारिश-आंधी व...

झारखंड में मौसम का मिजाज तेजी से बदल गया है। राज्य के विभिन्न हिस्सों में प्री-मॉनसून गतिविधियां पूरी तरह सक्रिय हो चुकी हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। सबसे अधिक वर्षा लातेहार में 70.5 मिमी रिकॉर्ड की गई, जबकि तेनुघाट में 22.4 मिमी बारिश हुई। दिन में तेज धूप के बाद देर रात रांची, रामगढ़, चतरा, गढ़वा, हजारीबाग, लातेहार और लोहरदगा समेत कई जिलों में तेज आंधी के साथ बारिश हुई। मौसम में इस बदलाव से तापमान में भी उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। आज आठ जिलों में ऑरेंज अलर्ट मौसम विज्ञान केंद्र रांची ने राज्य में 8 मई तक बारिश, वज्रपात, तेज हवा और ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की है। 5 मई को पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसांवा, खूंटी, रांची, रामगढ़, धनबाद और बोकारो जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इन क्षेत्रों में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलने, गर्जन के साथ भारी बारिश और ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है। वहीं, राज्य के अन्य हिस्सों के लिए यलो अलर्ट जारी करते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। तापमान में गिरावट, कई जिलों में मौसम सुहाना मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिनों में अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आ सकती है। सोमवार को राज्य में सबसे अधिक तापमान डालटनगंज में 39.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम तापमान कांके में 17.2 डिग्री सेल्सियस रहा। रांची का अधिकतम तापमान 34.4 और न्यूनतम 19.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। जमशेदपुर, धनबाद, बोकारो, देवघर और कोडरमा समेत कई जिलों में तापमान में 2 से 4 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है। आंधी-तूफान से फसलों पर असर की आशंका मौसम विभाग ने लोगों को खराब मौसम के दौरान विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है। खुले मैदान, पेड़ों के नीचे और बिजली के खंभों के पास खड़े होने से बचने को कहा गया है। ओलावृष्टि और तेज हवा से खेतों में लगी फसलों को नुकसान होने की आशंका जताई गई है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार बंगाल की खाड़ी में बने साइक्लोनिक सर्कुलेशन और टर्फ लाइन के प्रभाव से यह स्थिति बनी है। 6 और 7 मई को कुछ जिलों में भारी बारिश की संभावना है, जबकि 8 मई के बाद तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी हो सकती है। Source link

झारखंड

डीपीएस में तनाव-प्रबंधन व बाल- सुरक्षा पर कार्यशाला का आयोजन

सिटी रिपोर्टर | बोकारो डीपीएस, बोकारो में प्रशासनिक एवं सहयोगी कर्मियों के लिए तनाव-प्रबंधन और बाल-सुरक्षा विषय पर विशेष कार्यशाला आयोजित की गई। विद्यालय प्रबंधन की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य कर्मियों के मानसिक स्वास्थ्य, पारिवारिक कल्याण और बच्चों की सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना था। प्रशासनिक सदस्यों के लिए आयोजित सत्र में विद्यालय के काउंसलर लाल शुभेन्द्र नाथ शाहदेव ने तनाव-प्रबंधन के व्यावहारिक उपाय बताए। उन्होंने तनाव के प्रमुख कारणों में परिस्थितिजन्य दबाव, आनुवांशिकी कारण और अकेलेपन का उल्लेख करते हुए इसके लक्षणों की पहचान और समय रहते सुधार पर बल दिया। उन्होंने शारीरिक व्यायाम, मोबाइल की लत कम करने, पर्याप्त नींद, योग-ध्यान, संतुलित आहार तथा अच्छी पुस्तकों के अध्ययन और हॉबी विकसित करने की आवश्यकता बताई। इस दौरान कर्मियों को डीप ब्रीदिंग का अभ्यास भी कराया गया। वहीं सहयोगी कर्मियों के लिए आयोजित दूसरे सत्र में बच्चों की देखभाल एवं सुरक्षा पर चर्चा की गई। काउंसलर शाहदेव ने पोक्सो एक्ट से जुड़े कानूनी और सामाजिक पहलुओं की जानकारी देते हुए बाल यौन उत्पीड़न जैसी घटनाओं से बचाव के उपाय बताए। उन्होंने कर्मियों को बच्चों के लिए सुरक्षित वातावरण तैयार करने और संकट की स्थिति में सजग रहने के लिए प्रेरित किया। प्राचार्य डॉ. एएस गंगवार ने कहा कि तनावमुक्त कार्यस्थल किसी भी संस्थान की प्रगति का आधार होता है। उन्होंने कहा कि प्रशासनिक एवं सहयोगी कर्मी संस्थान की रीढ़ हैं और उनके मानसिक स्वास्थ्य व सामाजिक सुरक्षा को लेकर विद्यालय पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने बच्चों की सुरक्षा और कर्मियों के कल्याण को विद्यालय की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल बताया। Source link

झारखंड

Success Story: टीचर पत्नी और डिजाइनर पति की जोड़ी का कमाल! नौकरी...

Last Updated:May 05, 2026, 06:08 IST Ranchi Success Story: रांची के आनंद और गोरिक्षा ने नौकरी छोड़कर यूनिक फ्लेवर कुकीज ब्रांड क्रमबाइट शुरू किया.दोनों अमूल बटर से बने प्रोडक्ट्स की ऑनलाइन बिक्री से लाखों की कमाई कर रहे हैं. इसके साथ ही 4 लोगों को रोजगार दिए हुए हैं. ख़बरें फटाफट रांची: झारखंड की राजधानी रांची की गोरिक्षा और आनंद दोनों ही हस्बैंड वाइफ हैं. दोनों ने ही कड़ी पत्ता, ब्रोकली व बीटरूट जैसे यूनिक कुकीज बनाने का काम करते हैं. पति-पत्नी ने मिलकर अपने ब्रांड ‘क्रमबाइट’ के तहत बाजार में अपने कुकीज को लॉन्च किया है. आनंद बताते हैं कि 15 साल तक ग्राफिक डिजाइनर की नौकरी बड़ी-बड़ी कंपनियों में की, लेकिन फिर लगा दूसरा के लिए काम करने से अच्छा खुद के लिए करना चाहिए. आइये जानते हैं उनकी सफलता के बारे में. आनंद ने बताया कि उनकी वाइफ कुकीज और चिप्स बनाने का काम करती हैं और वह उनको ब्रांडेड जैसा एकदम डिजाइन करने का काम करते हैं. आज उनके क्लाइंट्स झारखंड से बाहर भी हैं और कमाई भी काफी जबरदस्त हो रही है. गोरिक्षा ने लोकल 18 को बताया वह खुद भी टीचर हैं. ऐसे में हमेशा से बच्चों को उपदेश देती थी कि अपना खुद का बड़ा करो. फिर मैंने सोचा कि दूसरों को उपदेश दे रही हूं और खुद कुछ नहीं कर रही हूं. खुद से करना था कुछ बड़ा गोरिक्षा बताती हैं कि ऐसे में उन्होंने सोचा कि जो दूसरों को बता रही हैं अब खुद पर लागू करना है. तभी खुद का बिजनेस शुरू किया. इसमें उनके पति का भी पूरा साथ मिला. उन्होंने देखा कि बाजार में तरह-तरह के कुकीज हैं तो इसमें नया क्या लाया जाए. बीटरूट चिप्स, ब्रोकली चिप्स, कढी पत्ता यह सारे फ्लेवर में चिप्स और कुकीज उतारना शुरू किया. इसके अलावा उनके पास नमकीन, मीठा व मड़वा यह सारे कुकीज भी हैं. उन्होंने बताया कि हमने यूट्यूब का भी सहारा लिया और सबसे बड़ी ताकत हमारी यह रही कि हम सिर्फ और सिर्फ अमूल बटर का इस्तेमाल करते हैं और कुछ भी नहीं. इसीलिए हमारे गुणवत्ता ऐसी है कि आप दूर से ही अमूल बटर का सुगंध लेते हुए यहां तक पहुंच जाएंगे. आज उनके क्लाइंट यूपी, बिहार, मुंबई, दिल्ली बैंगलोर तक हैं. ऑनलाइन इंस्टाग्राम पेज के जरिए हर दिन ऑर्डर आते हैं. नौकरी से ज्यादा यहां है कमाई आनंद बताते हैं कि नौकरी छोड़कर वह आज अपने लिए कुछ कर रहे हैं. उन्हें बहुत अच्छा लग रहा है. और कमाई भी महीने की आराम से लाख रुपए के ऊपर चली जाती है. इतना ही नहीं, आज हमारे साथ 4-5 लोग जुड़े हुए हैं. उनको भी रोजगार मिला हुआ है. वह इसे और बढ़ाने वाले हैं, तो आज अच्छा लगता है कि हम कहां नौकरी करते थे और आज नौकरी देने वाले बन गए हैं. About the Author Brijendra Pratap Singh बृजेंद्र प्रताप सिंह डिजिटल-टीवी मीडिया में (2021) लगभग 5 सालों से सक्रिय हैं. मेट्रो न्यूज 24 टीवी चैनल मुंबई, ईटीवी भारत डेस्क, दैनिक भास्कर डिजिटल डेस्क के अनुभव के साथ 14 मई 2024 से News.in में सीनियर कंटें…और पढ़ें News18 न्यूजलेटर अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में सबमिट करें Location : Ranchi,Jharkhand Source link

झारखंड

बैठक में सुचारू रूप से ट्रकों के परिचालन को लेकर ज्ञापन सौंपने...

भास्कर न्यूज|लोहरदगा लोहरदगा गुमला ट्रक ऑनर एसोसिएशन के पदाधिकारियों एवं कार्यकारणी सदस्यों की एक बैठक बक्सी डीपा कार्यालय में हुई। इस बैठक में विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करते हुए पदाधिकारियों ने निर्णय लिया कि हाईकोर्ट में जो केस रोड परमिट को लेकर दर्ज है उसमें काउंटर एफिडेविट करना है कि सरकार को कहा जाएगा कि आप रोड परमिट नहीं दे रहे हैं तो फाइल लेना बंद करें जब तक की केस का फैसला नहीं हो जाता है और दूसरी ओर हेसल अनलोडिंग स्टेशन में प्रतिदिन आ रही परेशानियों को देखते हुए एसोसिएशन ने निर्णय लिया है कि हिंडाल्को और जिला प्रशासन के आला अधिकारियों को लिखित रूप से ज्ञापन सौंपा जाएगा कि हम लोगों का ट्रक सुचारू रूप से चले। इसकी व्यवस्था की जाए। हम लोगों को ट्रिप नहीं मिल रहा जिसके कारण हम लोग को नुकसान हो रहा है और हेसल की स्थिति में सुधार नहीं होने पर जोरदार आंदोलन की शुरुआत की जाएगी। इसके अलावा यह भी निर्णय लिया गया कि सभी माइंस में इस महीने एसोसिएशन की टीम के द्वारा दौरा किया जाएगा व आ रही परेशानियों का समाधान के प्रयास किया जाएगा। बैठक में मुख्य रूप से एसोसिएशन के अध्यक्ष कंवलजीत सिंह, सचिव मुद्रिका यादव, सचिव रहमान अंसारी, कोषाध्यक्ष अभय सिंह, उपाध्यक्ष अजमल कुरैशी, मोहम्मद इम्तियाज बबलू, मनीष सिंह, शंकर प्रजापति महेंद्र प्रसाद साहू, सहसचिव बरज सिंह, मनोज साहू, सुमित विश्वकर्मा, राजेश विश्वकर्मा, अनूप कुमार भारती, संदेश कुमार प्रजापति, मीडिया प्रभारी राजेश शर्मा, प्रदीप कुमार, कार्यकारिणी सदस्य दीपक साहू, उमा चरण, मोती सिंह, संतोष साहू, बिट्टू विश्वकर्मा, पवन सिंह, अनिल उरांव, बंटू साहू, गजाधर महतो, मोहम्मद मजीद अंसारी, मोहम्मद गुड्डू, पूनम महतो सहित अन्य सदस्य मौजूद थे। Source link

Scroll to Top