भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

झारखंड

झारखंड

अरणी मंथन से अग्नि प्रज्वलित कर विश्व शांति के लिए किया गया...

भास्कर न्यूज | इटखोरी इटखोरी के ग्राम हरदिया-बंथु-कुम्हारी में नवनिर्मित शिव मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर पिछले बुधवार से आयोजित नौ दिवसीय रुद्र महायज्ञ के पांचवें दिन रविवार को यज्ञाचार्य सुनील जी महाराज एवं उनके सहयोगी पुजारियों ने विधि-विधान से वैदिक मंत्रोच्चार कर वेद पाठ, वेदी मंडप पूजन, धान्याधिवास, घृताधिवास, आरनी मंथन कर विश्व शांति के लिए हवन पूजन कर आहुति दी गई। फिर संध्या बेला में आरती हुई। वहीं यज्ञशाला का परिक्रमा करने के लिए बड़ी संख्या में 3 मई की सुबह से लेकर शाम तक भक्तों की भीड़ उमड़ी। यहां कोई फलाहार तो कोई अल्पाहार रहकर यज्ञशाला का परिक्रमा करते हुए स्वयं और अपने-अपने परिजनों के लिए लंबी उम्र की कामना करने में जुटे हुए हैं। यहां यज्ञ के पहले दिन 29 अप्रैल की संध्या 7 बजे से हीं श्री अयोध्या धाम से आई प्रवचन कर्ता अंजलि मिश्रा द्वारा धार्मिक प्रवचन दिया जा रहा है। प्रवचन का आयोजन आगामी 5 मई तक चलेगा। यज्ञ का विसर्जन आगामी 7 मई को मंडप पूजन, प्राण प्रतिष्ठा, महाभिषेक, हवन पूर्णाहुति, यज्ञ आरती, महाप्रसाद वितरण एवं यज्ञ विश्राम के साथ होगा। यज्ञ को लेकर पूरे गांव में भक्ति कीे बयार बह रही है। यज्ञ को सफल बनाने में सतीश सिंह, रंजीत सिंह, बीरेंद्र सिंह, सुनील सिंह, रामकिंकर सिंह, अलखदेव सिंह, श्याम सिंह, उमेश राणा, गोखुल सिंह, रामव्यास सिंह, हृदय सिंह, ललन राम, जितेंद्र सिंह, कौशल सिंह, शेखर सिंह, राजन सिंह, संतोष सिंह, बबलू सिंह, मोहन सिंह, बेलन राम, राजेश राणा, अंकित चंद्रवंशी, वीर सिंह एवं यजमान रामकिंकर सिंह, समुज सिंह, मनोज राम, ललन राम, कारू राम सह पत्नी समेत पूरे गांव के ग्रामीण जुटे हुए हैं। Source link

झारखंड

कन्या राशि वालों की आज चमकेगी किस्मत, नौकरी-व्यापार में होगा लाभ, करें...

Last Updated:May 05, 2026, 04:21 IST पारिवारिक जीवन की बात करें तो आज का दिन सुख-शांति और सामंजस्य से भरा रहेगा. परिवार के सदस्यों के बीच चल रहा कोई पुराना मतभेद आज समाप्त हो सकता है. नवम भाव में स्थित बृहस्पति पारिवारिक रिश्तों को मजबूत करेंगे और घर में सकारात्मक वातावरण बनाए रखेंगे. प्रेम जीवन में…. ख़बरें फटाफट परमजीत/देवघर: प्रत्येक दिन ग्रह-नक्षत्रों की चाल का प्रभाव सभी राशियों पर पड़ता है. आज ऋषिकेश पंचांग के अनुसार आज ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष चतुर्थी तिथि, ज्येष्ठ नक्षत्र और शिव योग रहने वाला है. चन्द्रमा आज वृश्चिक उपरांत धनु राशि में संचार करने वाला है. इस अनुसार आज ग्रहों की अनुकूल स्थिति कन्या राशि वालों के लिए बेहद शुभ संकेत दे रही है. देवघर के ज्योतिषाचार्य पंडित नंद किशोर मुदगल बताते हैं कि आज अध्यात्मिक कार्यों में रूचि बढ़ेगी. आज पूजा पाठ में मन लगेगा. आज घर में अतिथि का आगमन हो सकता है जिससे घर में खुशहाली का माहौल रहने वाला है. आज कोई भी कार्य करेंगे तों उसमे आपको सफलता जरूर मिलेगी. आज मन बेहद प्रसन्न रहेगा. दिन की शुरुआत सकरात्मक ऊर्जा के साथ होगी. व्यापार में धन निवेश करने से आगे चलकर मुनाफा हो सकता है. संतान पक्ष से शुभ समाचार की प्राप्तिआज संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है. इससे घर का माहौल खुशियों से भर जाएगा. जीवनसाथी के साथ बाहर घूमने-फिरने या किसी खास स्थान पर जाने की योजना भी बन सकती है. नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन नई प्रेरणा और ऊर्जा लेकर आया है. कार्यक्षेत्र में आप अपने लक्ष्यों को साकार करने के लिए नई योजनाओं पर काम कर सकते हैं. आपकी मेहनत और लगन वरिष्ठ अधिकारियों को प्रभावित करेगी, जिससे पुरस्कार या प्रशंसा मिलने की संभावना है. यदि आप किसी महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट पर कार्य कर रहे हैं तो उसमें सफलता मिलने के योग बन रहे हैं. परिवारिक जीवन में रहेगी शांतिपारिवारिक जीवन की बात करें तो आज का दिन सुख-शांति और सामंजस्य से भरा रहेगा. परिवार के सदस्यों के बीच चल रहा कोई पुराना मतभेद आज समाप्त हो सकता है. नवम भाव में स्थित बृहस्पति पारिवारिक रिश्तों को मजबूत करेंगे और घर में सकारात्मक वातावरण बनाए रखेंगे. प्रेम जीवन में भी आज का दिन अनुकूल रहेगा. प्रेमी के साथ तालमेल अच्छा बना रहेगा. जो लोग नए प्रेम संबंध की शुरुआत करना चाहते हैं, उनके प्रयास सफल हो सकते हैं. वैवाहिक जीवन में भी मधुरता बनी रहेगी और जीवनसाथी का भरपूर सहयोग प्राप्त होगा. स्वास्थ को लेकर रहें सावधानस्वास्थ्य के लिहाज से दिन सामान्यतः शुभ है, लेकिन हृदय संबंधी समस्याओं को लेकर थोड़ी सावधानी जरूरी है. आज किसी भी प्रकार की लापरवाही न करें और स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें. उपायआज हनुमान जी की पूजा आराधना करें. लड्डू का भोग लगाएं और हनुमान चालीसा का पाठ पढ़ें. इससे पूरा मन प्रसन्न रहेगा. About the Author Rajneesh Singh जी न्यूज, इंडिया डॉट कॉम, लोकमत, इंडिया अहेड, न्यूज बाइट्स के बाद अब न्यूज 18 के हाइपर लोकल सेगमेंट लोकल 18 के लिए काम कर रहा हूं. विभिन्न संस्थानों में सामान्य खबरों के अलावा टेक, ऑटो, हेल्थ और लाइफ स्टाइल बीट…और पढ़ें News18 न्यूजलेटर अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में सबमिट करें Location : Deoghar,Jharkhand Source link

झारखंड

बरसात में लोगों को सड़कों पर जलजमाव और गंदगी से मिलेगी मुक्ति

भास्कर न्यूज | ​लातेहार लातेहार शहरवासियों को इस वर्ष बरसात के दिनों में सड़कों पर होने वाले जलजमाव और गंदगी से मुक्ति मिलेगी। इसके लिए नगर पंचायत विभाग ने मानसून से पहले ही बारिश के दिनों में होने वाले जलजमाव और गंदगी से निजात दिलाने के लिए नालियों की विशेष सफाई अभियान का आगाज कर दिया है। इस सकारात्मक पहल का उद्देश्य न केवल शहर की जल निकासी व्यवस्था को दुरुस्त करना है, बल्कि बरसात के मौसम में संभावित बीमारियों पर भी अंकुश लगाना है। ​इस अभियान की सबसे बड़ी खासियत यह है कि पहले उन इलाकों को प्राथमिकता दी है, जो पिछले वर्षों में हॉटस्पॉट रहे हैं, यानी जहां हल्की बारिश में ही जलजमाव की समस्या उत्पन्न हो जाती थी। विभाग का मानना है कि यदि संवेदनशील स्थानों पर बनी नालियों के जल निकासी का मार्ग पहले साफ कर दिया जाए, तो पूरे शहर की स्वच्छता बनाए रखना आसान होगा। ​लातेहार शहरी क्षेत्र में 15 वार्ड हैं। विभाग द्वारा बताया गया कि शहरी क्षेत्र में लगभग 13 किलोमीटर लंबी नालियों का जाल बिछा हुआ है। नालियों के इतने लंबे नेटवर्क की सफाई एक चुनौतीपूर्ण कार्य है। पहले फेज में 20 सफाई कर्मियों की पांच विशेष टीमें बनाई गई है, जो आधुनिक मशीनों से नालियों के भीतर जमा गाद, मिट्टी और प्लास्टिक के कचरे को बाहर निकालेगी, ताकि ड्रेनेज सिस्टम अपनी पूरी क्षमता के साथ काम कर सके। इससे बरसात से पूर्व लोगों को आवागमन में सहूलियत मिल जाए। ^इस अभियान में विभाग के कर्मियों के साथ आम नागरिकों के सहयोग की जरूरत है। यदि नगरवासी नालियों में कचरा या सिंगल-यूज प्लास्टिक न फेंकने का संकल्प लें, तो यह व्यवस्था स्थाई रूप से सुदृढ़ बनी रहेगी। -ज्या लक्ष्मी भगत, नगर प्रबंधक (स्वच्छता) लातेहार। Source link

झारखंड

रेलवे स्टेशन हटाने के प्रस्ताव का ग्रामीणों ने किया विरोध, आंदोलन की...

भास्कर न्यूज | छिपादोहर छिपादोहर और हेहेगड़ा रेलवे स्टेशन हटाने के प्रस्ताव को लेकर लोगों में जबरदस्त आक्रोश है। रविवार को सर्वदलीय संघर्ष समिति के लोगों ने टाइगर प्रोजेक्ट के निदेशक के नाम छिपादोहर के प्रभारी वनपाल नवीन कुमार को ज्ञापन सौंपकर फैसला वापस लेने की मांग की है। समिति ने चेतावनी दी है कि यदि रेल लाइन व स्टेशन हटाने का निर्णय वापस नहीं लिया गया तो 13 मई को छिपादोहर रेलवे स्टेशन परिसर में धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। मांगें नहीं माने जाने पर वन कार्यालय में भी तालाबंदी की जाएगी। ग्रामीणों का कहना है कि छिपादोहर स्टेशन क्षेत्र की लाइफलाइन है, जहां प्रतिदिन सैकड़ों यात्रियों का आवागमन होता है। जिसमे बारेसांड़, गारू, महुआडांड़ समेत कई गांवों के लोग इसी स्टेशन पर निर्भर हैं। स्टेशन हटने से यहां के लोगों समेत अगल-बगल के गांव के लोग प्रभावित होंगे। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि वन विभाग विकास कार्यों के नाम पर क्षेत्र की मूलभूत सुविधाओं को खत्म कर रहा है, जिसे किसी भी हाल में स्वीकार नहीं किया जाएगा। मौके पर मुखिया बेरोनिका कुजूर, सांसद प्रतिनिधि भीमानंद गिरि, प्रभारी वनपाल नवीन प्रसाद, वनरक्षी राहुल कुमार, उप मुखिया दीपा देवी, विजय कुमार प्रसाद, देवनाथ सिंह, पंचायत समिति सदस्य दिलीप सिंह, उपेन्द्र ठाकुर सहित अन्य लोग मौजूद थे। लातेहार | झारखंड कांग्रेस कमेटी ने प्रदेश में कई कार्यकर्ताओं को बड़ी जिम्मेदारी दी है। लातेहार के आफताब आलम को प्रदेश संयुक्त सचिव बनाया गया है। आफताब ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे अपने कार्यों के माध्यम से कांग्रेस पार्टी को और मजबूत बनाने का प्रयास करेंगे। उन्होंने संगठन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई और कहा कि कार्यकर्ताओं को साथ लेकर आगे बढ़ना उनकी प्राथमिकता होगी। Source link

झारखंड

केवल 80 डिसमिल खेत, कमाई लाखों में, बोकारो के किसान के लिए...

होमताजा खबरकृषि केवल 80 डिसमिल खेत, कमाई लाखों में, किसान के लिए नोट छापने की मशीन बनी झींगा Last Updated:April 27, 2026, 12:56 IST Torai Farming: बोकारो के किसान भरत महतो केवल 80 डिसमिल पर झींगा यानी तरोई की खेती करके बड़ा मुनाफा कमा रहे हैं. उनका कहना है कि वे मल्चिंग विधि से खेती करते हैं, ड्रिप इरिगेशन का तरीका अपनाते हैं और 15 हजार के खर्च पर एक लाख तक का मुनाफा कमाते हैं. बोकारो. बोकारो जिले के चंद्रपुरा प्रखंड के तेलों गांव के किसान भरत महतो आधुनिक खेती से मिसाल पेश कर रहे हैं. महज 80 डिसमिल जमीन में मल्चिंग विधि से झींगा खेती कर वह लाखों रुपये की कमाई कर रहे हैं.  लोकल 18 से खास बातचीत में किसान भरत महतो ने बताया कि खेती उनके परिवार का पारंपरिक पेशा है और कई पीढ़ियों से वे इसी काम से जुड़े हैं. बदलते समय के साथ उन्होंने खेती में नई तकनीक अपनाई और मल्चिंग विधि और ड्रिप के माध्यम से झींगा की खेती शुरू की है और अब सफलतापूर्वक झींगा की फसल से बढ़िया आमदनी कर रहे हैं. इस विधि से मिलते हैं बहुत फायदेमल्चिंग तकनीक के फायदे बताते हुए किसान भरत ने बताया कि इस विधि में सिंचाई कम करनी पड़ती है और पौधों को ड्रिप सिस्टम के माध्यम से सीधे पानी और पोषण मिलता है, और गर्मियों के दौरान सब्जी में नमी बनी रहती है और बरसात में अधिक बारिश होने पर भी फसल को नुकसान नहीं पहुंचता है. जिस कारण फसल की गुणवत्ता और उत्पादन दोनों बेहतर होते हैं. 45 दिन में हो जाती है तैयारभरत महतो ने आगे बताया कि उन्होंने मार्च महीने में झींगा बोयी थी, जो करीब 40 से 45 दिनों में तैयार हो जाती है. फिलहाल बाजार में झींगा सब्जी 20 से 40 रुपये प्रति किलो के थोक भाव से बिक रहा है और 80 डिसमिल जमीन में वे करीब 80 से 100 क्विंटल तक उत्पादन प्राप्त कर लेते हैं. उन्होंने बताया कि इस खेती में करीब 15,000 रुपये की लागत आई है, और तैयार फसल को वे बोकारो के गोमो मंडी में बेचते हैं. बस इस कीट से बचाकर रखें फसलअच्छी पैदावार और सही बाजार मिलने से वे दो महीने के भीतर करीब 1 से 1.5 लाख रुपये तक की बचत कर लेते हैं. आखिर में उन्होंने किसानों को सलाह दी है कि झींगा की फसल में ‘लीफ रिमाइंडर’ (पत्ती से जुड़ी बीमारी) का खतरा रहता है, जिससे समय पर कीटनाशक का छिड़काव कर नियंत्रण पाया जा सकता है और झींगा की खेती से किसान कम समय में मोटी आमदनी कमा सकते हैं. About the Author Raina Shukla बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी से मास कम्यूनिकेशन एंड जर्नलिज़्म में मास्टर्स, गोल्ड मेडलिस्ट. पत्रकारिता का सफर दैनिक जागरण से शुरू हुआ, फिर प्रभात खबर और ABP न्यूज़ से होते हुए News18 Hindi तक पहुंचा. करियर और देश की …और पढ़ें News18 न्यूजलेटर अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में सबमिट करें Location : Bokaro,Jharkhand First Published : April 27, 2026, 12:56 IST Source link

झारखंड

रामनगर कॉलोनी में डस्टबिन लगा, लेकिन कचरा उठाव के लिए नहीं आ...

सिटी रिपोर्टर | बोकारो गाड़ी वाला आया घर से कचरा निकाल … यह संदेश चास नगर निगम के विभिन्न मोहल्लों में अक्सर सुनाई देता था। लेकिन इधर कुछ महीनों से कचरा उठाव के लिए गाड़ी नहीं आ रही है। इससे चास शहर के लोग परेशान हैं। ऐसा ही मामला वार्ड-14 स्थित रामनगर कॉलोनी में देखने को मिला। कॉलोनी के समाजसेवी प्रेम राय, सोमनाथ घोष, प्रमोद कुमार, चंदन सिंह, शिबू कुमार, कैलाश शर्मा आदि ने बताया कि कॉलोनी का पुराना बांध चौक के पास काफी मिन्नतें करने के बाद एक महीने पहले एक डस्टबिन लगवाया गया और लोग डस्टबिन में कचरा डालने भी लगे। लेकिन डस्टबिन लगाया हुआ एक महीना हो गया, लेकिन यहां एक दिन भी कचरा उठाव के लिए गाड़ी नहीं आया। ऐसे में डस्टबिन ओवरफ्लो हो गया और लोग अब कचरा डस्टबिन के बाहर फेंकने लगे हैं। जबकि नियमत: हर दिन कचरा उठाव करना चाहिए। उन्होंने बताया कि कचरा का अंबार लगा हुआ है, जिससे आसपास लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। दुर्गंध के कारण लोगों को आसपास से गुजरने के लिए नाक बंद करना पड़ रहा है। Source link

झारखंड

धालभूमगढ़ चौक के समीप उभरे गड्ढे के कारण हो रहीं दुर्घटनाएं

भास्कर न्यूज | धालभूमगढ़ धालभूमगढ़ थाना क्षेत्र के एनएच 18 पर धालभूमगढ़ चौक स्थित अंडरपास के समीप दोनों और गड्ढा उभर गया है। इस गड्ढे में हल्का बारिश से ही पानी जम जाता है। सड़क पर गड्ढा में पानी जम जाने के कारण लोग अक्सर इस स्थान पर बाइक से गिरकर घायल हो रहे हैं। अगर गड्ढा को जल्द नहीं भरा जाए तो बड़ा हादसा भी हो सकता है। इस अंडरपास पर अक्सर वाहनों का भीड़भाड़ रहती है। गड्ढे की मरम्मत करने को लेकर लोगों ने कई बार एनएचएआई के कर्मियों से मांग की है, पर मरम्मत नहीं हुई है। सड़क के ऊपर उभरे हुए गड्ढों के कारण कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। Source link

झारखंड

टाटानगर स्टेशन के पास ये हैं सस्ते और अच्छे होटल, 300 में...

Last Updated:April 27, 2026, 13:18 IST Good Cheap Hotels Near Tatanagar Station: नौकरी का एग्जाम देने या दोस्तों के ग्रुप के साथ घूमने-फिरने आते हैं और सस्ते लेकिन अच्छे होटल की तलाश है तो इन ऑप्शंस पर गौर फरमा सकते हैं. टाटानगर रेलवे स्टेशन के पास के ये होटल बजट में सुविधाएं देते हैं. सबसे पहले अगर आप स्टेशन के गेट नंबर 2 से बाहर निकलते हैं, तो ठीक सामने आपको होटल भवानी नजर आएगा. यह होटल कम बजट वाले स्टूडेंट्स के लिए काफी लोकप्रिय है. यहां आपको मात्र ₹200 में नॉन-एसी बेड और ₹300 में एसी बेड मिल जाता है. कम कीमत के बावजूद यहां साफ-सुथरे बाथरूम और जरूरी सुविधाएं उपलब्ध हैं, जिससे आप आराम से रात गुजार सकते हैं. अब अगर आप गेट नंबर 1 की ओर निकलते हैं, तो स्टेशन से लगभग 200 मीटर की दूरी पर आपको Swarnarekha Lodge मिलेगा. यह जमशेदपुर के पुराने और भरोसेमंद लॉज में से एक है. यहां ₹300 में सामान्य कमरा और ₹500 में अटैच बाथरूम वाला कमरा आसानी से मिल जाता है. लंबे समय से यह लॉज यात्रियों के बीच अपनी विश्वसनीयता के लिए जाना जाता है. इसके अलावा, अगर आप और बेहतर और प्रीमियम स्टे की तलाश में हैं, तो पास में ही Hotel Rajasthan मौजूद है. यहां ₹1000 से ₹1200 के बीच बेहतरीन कमरे उपलब्ध हैं, जहां आपको अच्छी सर्विस और आरामदायक माहौल मिलता है.अगली बार जब भी आप जमशेदपुर आएं – चाहे एग्जाम, मीटिंग या किसी अन्य काम से – तो टाटानगर स्टेशन के पास ही आपको अपने बजट के अनुसार बढ़िया ठहरने की सुविधा आसानी से मिल जाएगी. Add News18 as Preferred Source on Google झारखंड में इन दिनों विभिन्न सरकारी और निजी नौकरियों की वैकेंसी निकली हुई हैं, जिसके चलते बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं परीक्षा देने के लिए Jamshedpur पहुंच रहे हैं. ऐसे में सबसे बड़ी चिंता होती है – कम बजट में सुरक्षित और आरामदायक ठहरने की व्यवस्था. अगर आप भी Tatanagar Railway Station पर उतर रहे हैं, तो यहां आपके लिए कई किफायती और अच्छे विकल्प मौजूद हैं. अगर आप परिवार के साथ आए हैं या थोड़ा बेहतर स्टे चाहते हैं, तो आपके लिए Hotel Nanak और Hotel Paradise अच्छे विकल्प हो सकते हैं. यहां ₹700 से ₹1000 के बीच आपको आरामदायक कमरे मिलते हैं, साथ ही कई जगहों पर मॉर्निंग ब्रेकफास्ट की सुविधा भी दी जाती है. यह होटल उन लोगों के लिए उपयुक्त हैं जो बजट के साथ थोड़ी अतिरिक्त सुविधा चाहते हैं. गेट नंबर 2 से थोड़ी ही दूरी, लगभग 50 मीटर पर आपको Hotel Ashirwad मिलेगा. यह होटल उन लोगों के लिए बेहतर विकल्प है जो थोड़ी ज्यादा सुविधा चाहते हैं. यहां करीब ₹500 में अच्छा कमरा मिल जाता है, जिसमें फ्री वाई-फाई, फिल्टर पानी और एयर कंडीशन जैसी सुविधाएं शामिल हैं. छात्रों और छोटे ग्रुप्स के लिए यह एक संतुलित विकल्प माना जाता है. First Published : April 27, 2026, 13:18 IST Source link

झारखंड

नलदोहा में मनायी गई पं रघुनाथ मुर्मू का जयंती

धालभूमगढ़| आदिवासी सोशिएल एसोशिएशन नलदोहा की ओर से शुक्रवार को पंडित रघुनाथ मुर्मू का जयंती धूमधाम से मनायी गई। इस दौरान नाइके लखन चंद्र मुर्मू ने पारंपरिक रीति रिवाज अनुसार पंडित रघुनाथ मुर्मु के मूर्ति के समीप पूजा-अर्चना की गई। बाद में इस उपलक्ष्य पर कई तरह का सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन हुआ। मैट्रिक परीक्षा के टॉपारो को सम्मानित भी किया गया। साथ ही ओलचिकी की किताब का वितरण किया गया। मौके पर महेद्र हांसदा, बाबूलाल, विक्रम हांसदा, दाखिन कीस्कू, कुनाराम टुडू आदि उपस्थित थे Source link

झारखंड

बेहतर एफिशिएंसी, सेफ्टी के लिए एसी को 24 डिग्री पर चलाएं, 4-6...

दिल्ली में हाल ही में हुई एसी ब्लास्ट की घटना ने एक बार फिर एयर कंडिशनर के सुरक्षित उपयोग को लेकर लोगों को चिंता में डाल दिया है। इस हादसे के बाद उपभोक्ता अब केवल खरीददारी तक सीमित नहीं रहकर इसके सुरक्षित संचालन, मेंटेनेंस और संभावित जोखिमों को समझने में अधिक रुचि दिखा रहे हैं। उपभोक्ता व्यवहार में यह बदलाव बताता है कि लोग अब तकनीक के प्रति अधिक जिम्मेदार और जागरूक हो रहे हैं। इसी बढ़ती चिंता को देखते हुए सैमसंग के झारखंड सर्विस हेड राजेश कुमार ने एसी के सुरक्षित उपयोग से जुड़े महत्वपूर्ण तकनीकी पहलुओं पर विस्तार से जानकारी दी। बताया कि एसी ब्लास्ट या स्पार्किंग की घटनाएं आमतौर पर गलत इंस्टॉलेशन, अनियमित मेंटेनेंस और लापरवाही से उपयोग के कारण होती हैं। इन्हें सही देखभाल व मेंटेनेंस से काफी हद तक रोका जा सकता है। सही उपयोग से बढ़ेगी एसी की उम्र एसी का इस्तेमाल सही तरीके से करना उसकी परफॉर्मेंस और सुरक्षा दोनों के लिए जरूरी है। उपयोग के बाद एसी को ठीक से बंद करना चाहिए। बेहतर एफिशिएंसी और बिजली बचत के लिए एसी को 24 डिग्री सेल्सियस पर चलाना उपयुक्त माना जाता है। कमरे के साइज अनुसार ही एसी का चयन करें, क्योंकि गलत क्षमता का एसी मशीन पर अतिरिक्त दबाव डालता है। आग-शॉर्ट सर्किट से बचने के आसान उपाय अगर शॉर्ट सर्किट की स्थिति बने तो एसी से तुरंत दूर हो जाएं और पानी का उपयोग बिल्कुल न करें, बल्कि फायर एक्सटिंग्विशर का प्रयोग करें। एसी के नीचे टीवी या अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण नहीं रखने चाहिए, क्योंकि पानी की बूंदें या नमी गिरने से नुकसान हो सकता है। आउटडोर यूनिट (कंप्रेसर) को हमेशा छायादार जगह पर रखें, ताकि वह ज्यादा गर्म न हो। एसी के इंस्टॉलेशन में लापरवाही न की जाए एसी का पावर केबल कभी भी ज्वाइंट नहीं होना चाहिए, क्योंकि इससे स्पार्किंग और शॉर्ट सर्किट का खतरा बढ़ जाता है। एसी की क्षमता (टन) के अनुसार सही एमएम का वायर इस्तेमाल करना जरूरी है, ताकि ओवरलोडिंग और वायर हीटिंग न हो। प्लग पॉइंट पर हमेशा एमसीबी (मिनी सर्किट ब्रेकर) लगवाएं। वोल्टेज उतार-चढ़ाव से बचाव के लिए स्टेबलाइजर लगाना भी जरूरी है। मेंटेनेंस में ढिलाई की तो बढ़ेगा खतरा एसी की नियमित देखभाल उसकी सुरक्षा और बेहतर प्रदर्शन के लिए जरूरी है। हर 4 से 6 महीने के भीतर सर्विसिंग करानी चाहिए, ताकि मशीन सही तरीके से काम करती रहे। सर्विसिंग हमेशा प्रशिक्षित और अधिकृत इंजीनियर से ही कराएं। इसके अलावा एसी में केवल कंपनी के ओरिजिनल पार्ट्स का ही उपयोग करें, ताकि किसी तरह का तकनीकी जोखिम न हो। Source link

Scroll to Top