भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

झारखंड

झारखंड

Despite handling 7,000 passengers daily, Argora station is in a dilapidated condition,...

Hindi News Local Jharkhand Ranchi Despite Handling 7,000 Passengers Daily, Argora Station Is In A Dilapidated Condition, Lacking Even Basic Amenities Like Water, Toilets And Sheds. रांची26 मिनट पहले कॉपी लिंक रांची रेलवे स्टेशन और हटिया रेलवे स्टेशन को विश्वस्तरीय बनाने के लिए तेजी से काम चल रहा है। यहां आधुनिक सुविधाएं और बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार किए जा रहे हैं। लेकिन शहर के बीच कडरू के पास स्थित अरगोड़ा रेलवे स्टेशन की स्थिति अब भी बदहाल बनी हुई है। रांची से लोहरदगा के बीच रोजाना चार जोड़ी ट्रेनें चलती हैं, जो अरगोड़ा स्टेशन पर भी रुकती हैं। हर दिन करीब 7 हजार यात्री इस स्टेशन से सफर करते हैं। इसके बावजूद यहां बुनियादी सुविधाओं की भारी कमी है। स्टेशन पर पीने के पानी की सही व्यवस्था नहीं है। एकमात्र चापानल खराब पड़ा है और प्लेटफॉर्म पर लगे नल सूखे व टूटे हुए हैं। ऐसे में यात्रियों को स्टेशन से बाहर जाकर पानी खरीदना पड़ता है। शौचालय की सुविधा भी नहीं है। एक टॉयलेट बन रहा है, लेकिन वह अधूरा पड़ा है। इस कारण लोगों को, खासकर महिलाओं को काफी परेशानी होती है। स्टेशन पर शेड का ढांचा तो बना है, लेकिन ऊपर छत नहीं लगाई गई है। जल्द ही 5 करोड़ रुपए से होगा स्टेशन का विकास : डीआरएम रांची रेल मंडल के डीआरएम करुणानिधि सिंह ने बताया कि वर्क सैंक्शन के लिए भेजा गया है। करीब 5 करोड़ रुपए से इस स्टेशन का विकास होगा। यहां लोगों को सभी सुविधाएं मिलेंगी। स्टेशन में सिटिंग एरिया, पार्किंग, शेड समेत सभी स्ट्रक्चर बनेंगे। लोगों को सभी बुनियादी सुविधाएं मिलने लगेंगी। अरगोड़ा स्टेशन पर एक नजर स्टेशन पहुंचने की सड़क बदहाल है। सड़क में गड्ढे ही गड्ढे हैं। स्टेशन में सुरक्षा के लिए सिर्फ एक ही आरपीएफ जवान की तैनाती रहती है। पार्किंग में प्रति दिन करीब 100 दुपहिए लगते हैं, इसका शेड भी फटा हुआ है। स्टेशन में यात्रियों के लिए बना यात्री पड़ाव भी जर्जर अवस्था में हैं। झोपड़ी में पार्किंग बयां कर रही बदहाली। नल टूट चुके हैं, पानी भी नहीं मिलता। यात्री शेड का स्ट्रक्चर तैयार पर एस्बेस्टस शीट नहीं लगी। क्या कहा यात्रियों ने… नागजुआ के अब्बास अंसारी ने कहा कि यहां पानी भी नहीं है, रास्ता खराब है। इस स्टेशन से पास में ही हमारा कारोबार है। इसलिए हम यहां उतरते हैं। मंगरी देवी ने कहा कि स्टेशन में टॉयलेट का होना जरूरी है। नहीं रहने से काफी दिक्कत होती है। इस स्टेशन में ही उतरते हैं क्योंकि यहां से टाउन पास है। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ Source link

झारखंड

रोजाना 7000 यात्रियों की आवाजाही के बावजूद अरगोड़ा स्टेशन बदहाल, पानी, शौचालय...

रांची रेलवे स्टेशन और हटिया रेलवे स्टेशन को विश्वस्तरीय बनाने के लिए तेजी से काम चल रहा है। यहां आधुनिक सुविधाएं और बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार किए जा रहे हैं। लेकिन शहर के बीच कडरू के पास स्थित अरगोड़ा रेलवे स्टेशन की स्थिति अब भी बदहाल बनी हुई है। रांची से लोहरदगा के बीच रोजाना चार जोड़ी ट्रेनें चलती हैं, जो अरगोड़ा स्टेशन पर भी रुकती हैं। हर दिन करीब 7 हजार यात्री इस स्टेशन से सफर करते हैं। इसके बावजूद यहां बुनियादी सुविधाओं की भारी कमी है। स्टेशन पर पीने के पानी की सही व्यवस्था नहीं है। एकमात्र चापानल खराब पड़ा है और प्लेटफॉर्म पर लगे नल सूखे व टूटे हुए हैं। ऐसे में यात्रियों को स्टेशन से बाहर जाकर पानी खरीदना पड़ता है। शौचालय की सुविधा भी नहीं है। एक टॉयलेट बन रहा है, लेकिन वह अधूरा पड़ा है। इस कारण लोगों को, खासकर महिलाओं को काफी परेशानी होती है। स्टेशन पर शेड का ढांचा तो बना है, लेकिन ऊपर छत नहीं लगाई गई है। जल्द ही 5 करोड़ रुपए से होगा स्टेशन का विकास : डीआरएम रांची रेल मंडल के डीआरएम करुणानिधि सिंह ने बताया कि वर्क सैंक्शन के लिए भेजा गया है। करीब 5 करोड़ रुपए से इस स्टेशन का विकास होगा। यहां लोगों को सभी सुविधाएं मिलेंगी। स्टेशन में सिटिंग एरिया, पार्किंग, शेड समेत सभी स्ट्रक्चर बनेंगे। लोगों को सभी बुनियादी सुविधाएं मिलने लगेंगी। अरगोड़ा स्टेशन पर एक नजर स्टेशन पहुंचने की सड़क बदहाल है। सड़क में गड्ढे ही गड्ढे हैं। स्टेशन में सुरक्षा के लिए सिर्फ एक ही आरपीएफ जवान की तैनाती रहती है। पार्किंग में प्रति दिन करीब 100 दुपहिए लगते हैं, इसका शेड भी फटा हुआ है। स्टेशन में यात्रियों के लिए बना यात्री पड़ाव भी जर्जर अवस्था में हैं। झोपड़ी में पार्किंग बयां कर रही बदहाली। नल टूट चुके हैं, पानी भी नहीं मिलता। यात्री शेड का स्ट्रक्चर तैयार पर एस्बेस्टस शीट नहीं लगी। क्या कहा यात्रियों ने… नागजुआ के अब्बास अंसारी ने कहा कि यहां पानी भी नहीं है, रास्ता खराब है। इस स्टेशन से पास में ही हमारा कारोबार है। इसलिए हम यहां उतरते हैं। मंगरी देवी ने कहा कि स्टेशन में टॉयलेट का होना जरूरी है। नहीं रहने से काफी दिक्कत होती है। इस स्टेशन में ही उतरते हैं क्योंकि यहां से टाउन पास है। Source link

झारखंड

forest department awareness saved during sendra festival wildlife from hunted at dalma...

Last Updated:April 27, 2026, 21:42 IST Sendra festival Dalma: जमशेदपुर के दलमा में सेंदरा पर्व के दौरान इस बार पारंपरिक हथियारों से शिकार नहीं हुआ. जो परंपरा और संरक्षण की अनूठी मिसाल पेश की. दलमा के जंगलों में हजारों आदिवासियों ने पारंपरिक हथियारों के साथ सेंदरा पर्व तो मनाया, लेकिन इस बार शिकार की जगह जानवरों की रक्षा का संकल्प लिया. वन विभाग की गांधीगिरी और ग्रामीणों की जागरूकता ने सदियों पुरानी परंपरा को एक सकारात्मक मोड़ दिया है. जानें कैसे इस बार दलमा में खून नहीं बहा, बल्कि फूल-मालाओं से सेंदरा वीरों का स्वागत हुआ और महिलाओं ने क्यों किया श्रृंगार का त्याग? जमशेदपुर: कोल्हान समेत ओडिशा और पश्चिम बंगाल के हजारों आदिवासियों के लिए आज का दिन बेहद खास था. मौका था वार्षिक सेंदरा पर्व का. 190 किलोमीटर में फैले दलमा वन्यजीव अभयारण्य के जंगलों में आज सुबह से ही गहमागहमी थी. हाथ में तीर-धनुष, भाले और पारंपरिक हथियार लिए हजारों आदिवासी युवा और बुजुर्ग दलमा राजा की पूजा कर पहाड़ों पर चढ़ने लगे. लेकिन इस बार नजारा कुछ बदला हुआ था. जंगलों से शिकार की खबरें नहीं, बल्कि पर्यावरण और वन्यजीव संरक्षण का संदेश आ रहा था. परंपरा और संवेदना का संगमसेंदरा पर्व को पारंपरिक रूप से शिकार का उत्सव माना जाता है. लेकिन इस वर्ष वन विभाग और आदिवासी समाज के बीच हुई बैठकों का व्यापक असर देखने को मिला. सेंदरा वीरों में सोनू टुडू और महेंद्र महतो ने बताया कि उनका उद्देश्य जानवरों की हत्या करना नहीं है. अपनी संस्कृति को जीवित रखना है. उन्होंने कहा कि हम जल, जंगल, जमीन और जानवरों की रक्षा करने वाले लोग हैं. हम हथियार केवल अपनी सुरक्षा और परंपरा के निर्वहन के लिए ले जाते हैं. सरकार और वन विभाग की अपील का सम्मान करते हुए हमने इस बार जानवरों को नुकसान नहीं पहुंचाया. महिलाओं का अनूठा त्याग और श्रृंगार का त्यागइस पर्व का एक बेहद आध्यात्मिक और भावनात्मक पहलू भी है. सबीता सोरेन ने बताया कि जब तक उनके परिवार के पुरुष जंगलों से सेंदरा मनाकर लौट नहीं आते, तब तक घर की महिलाएं श्रृंगार नहीं करतीं. यहां तक कि वे अपनी मांग का सिंदूर भी हटा देती हैं. यह त्याग उनके परिवार की सुरक्षा और परंपरा के प्रति अटूट विश्वास को दर्शाता है. महिलाओं के अनुसार सेंदरा का असली उद्देश्य प्रकृति के साथ सामंजस्य बिठाना है. वन विभाग की गांधीगिरी और फूल-माला से स्वागतवन विभाग ने इस बार दमन के बजाय जागरूकता का रास्ता चुना. दलमा के रेंजर दिनेश चंद्र ने एक अनोखी पहल करते हुए जंगलों से लौट रहे सेंदरा वीरों का फूल-माला पहनाकर स्वागत किया. विभाग की इस गांधीगिरी ने आदिवासियों का दिल जीत लिया. डीएफओ सबा आलम और आरसीएफ स्मिता पंकज ने बताया कि विभाग ने 15 चेक पोस्ट बनाए थे. 500 जवानों की तैनाती की थी. सीसीटीवी कैमरों से भी निगरानी रखी जा रही थी. वन विभाग ने ग्रामीणों को समझाया था कि अगर जंगल में जानवर नहीं रहेंगे, तो सैलानी नहीं आएंगे. जिससे उनका रोजगार छिन जाएगा. इस आर्थिक और पर्यावरणीय तर्क का गहरा असर दिखा. मानवता और बेजुबानों की जीतसेंदरा पर्व के समापन पर वन विभाग के अधिकारियों ने आदिवासी समाज का आभार व्यक्त किया. यह इस बात का प्रमाण है कि संवाद और विश्वास के जरिए सदियों पुरानी उन परंपराओं को बदला जा सकता है जो पर्यावरण के लिए घातक हों. आदिवासी समाज ने अपनी संस्कृति को बचाए रखते हुए बेजुबान जानवरों की रक्षा कर पूरे देश के सामने एक मिसाल कायम की है. यदि इसी तरह हर समाज प्रकृति की रक्षा के लिए आगे आए, तो जल, जंगल और जमीन सुरक्षित रहेंगे. About the Author Amit ranjan मैंने अपने 12 वर्षों के करियर में इलेक्ट्रॉनिक, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में काम किया है। मेरा सफर स्टार न्यूज से शुरू हुआ और दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर डिजिटल और लोकल 18 तक पहुंचा। रिपोर्टिंग से ले…और पढ़ें News18 न्यूजलेटर अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में सबमिट करें Location : Jamshedpur,Purbi Singhbhum,Jharkhand First Published : April 27, 2026, 21:42 IST Source link

झारखंड

मई के पहले सप्ताह में 35 डिग्री तक रहेगा पारा, इसके बाद...

मई का मौसम मई की शुरुआत में बोकारो समेत आसपास के क्षेत्रों में लोगों को भीषण गर्मी से फिलहाल राहत मिलने के आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार मई के पहले सप्ताह में अधिकतम तापमान लगभग 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना रहेगा। हालांकि इसके बाद तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी होने की संभावना है। राज्य के गोड्डा, साहेबगंज, पाकुर, दुमका, देवघर, गिरीडीह, धनबाद व बोकारो में कहीं-कहीं पर ओलावृष्टि के साथ गर्जन, वज्रपात व आंधी (अधिकतम 50-60 किमी प्रतिघंटे) चलने की संभावना है। दूसरे सप्ताह 40 डिग्री तक चढ़ेगा तापमान मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों तक जिले में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है। इस दौरान कई स्थानों पर तेज हवा चलने और वज्रपात होने की भी आशंका व्यक्त की गई है। मौसम में बदलाव के कारण दिन के तापमान में अधिक वृद्धि नहीं होगी, जिससे लोगों को उमस और तेज धूप से कुछ राहत मिलेगी। विशेषज्ञों के अनुसार बंगाल की खाड़ी से नमी आने और पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से मौसम में यह बदलाव देखा जा रहा है। हालांकि मई के दूसरे सप्ताह से गर्मी का असर तेज होने लगेगा और तापमान 40 डिग्री के करीब पहुंच सकता है। मौसम विभाग ने लोगों को खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने की सलाह दी है। विशेष रूप से वज्रपात के समय खुले मैदान, पेड़ के नीचे या बिजली के खंभों के पास खड़े नहीं होने की अपील की गई है। किसानों को भी मौसम को देखते हुए खेतों में सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। बारिश से लतर वाली सब्जियों को नुकसान होने की संभावना रहती है। Source link

झारखंड

कर्मचारियों व ठेका श्रमिकों के हितों की रक्षा करेगा संघ : प्रेम

बोकारो | भारतीय इस्पात कर्मचारी संघ ने बोकारो स्टील प्लांट के फोर्ज शॉप विभाग में मजदूर दिवस मनाया। संयुक्त महामंत्री सुरेंद्र महतो ने संचालन व कार्यकारी अध्यक्ष एनके सिंह ने मजदूरों का हौसला बढ़ाया। महामंत्री प्रेम कुमार ने कहा कि आज मजदूर साथी हक की लड़ाई लड़ना भूल गए हैं। सोशल मीडिया से निकलकर सड़क पर उतरना होगा और लड़ाई लड़ना होगा। सेल – बीएसएल प्रबंधन तानाशाह हो गया है, जो मन कर रहा है वह नियम बना दे रही है। इसका कारण मजदूरों में बिखराव है। लेकिन हमें एकजुट होकर लड़ना होगा। Source link

झारखंड

कन्या राशि वालों के लिए चुनौती भरा है आज का दिन, संभलकर...

Last Updated:May 04, 2026, 04:05 IST Aaj ka Kanya Rashifal 4 may 2026: आर्थिक मामलों में भी आज सावधानी जरूरी है. आपका कोई पैसा कहीं अटक सकता है या समय पर वापस नहीं मिल सकता. इसलिए आज किसी को उधार देने से बचें और लेन-देन में पूरी सतर्कता बरतें. दूसरी ओर, घर में किसी मांगलिक कार्य का आयोजन भी हो सकता है, जिससे माहौल थोड़ा सकारात्मक बनेगा और मन को कुछ राहत मिलेगी. ख़बरें फटाफट परमजीत/देवघर: राशिफल को ग्रह-नक्षत्र और चंद्रमा की स्थिति के आधार पर आंका जाता है. आज ऋषिकेश पंचांग के अनुसार ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष की तिथि चल रही है. इसके साथ ही अनुराधा नक्षत्र और परिघ योग का संयोग बन रहा है. चंद्रमा वृश्चिक राशि में गोचर कर रहा है, जिसका प्रभाव कन्या राशि वालों के जीवन पर साफ देखने को मिलेगा. आज का दिन कन्या राशि के जातकों के लिए मिला-जुला रहने वाला है, यानी कुछ मामलों में लाभ मिलेगा तो कुछ जगहों पर सावधानी बरतनी बेहद जरूरी होगी. विस्तृत राशिफल जानते हैं देवघर के ज्योतिषाचार्य पंडित नंद किशोर मुदगल जी से? सुबह से ही आलस्य भरा महसूस होगादिन की शुरुआत थोड़ी अड़चनों के साथ हो सकती है. सुबह के समय मन में भारीपन और आलस्य महसूस होगा, जिससे आप अपने कामों को समय पर पूरा करने में थोड़ी परेशानी महसूस कर सकते हैं. आज आप जो भी कार्य करेंगे, उसमें मन पूरी तरह नहीं लगेगा और उत्साह की कमी साफ नजर आएगी. इसका असर आपके जरूरी कामों पर पड़ सकता है और कोई महत्वपूर्ण कार्य बीच में ही रुक सकता है. इस कारण आपको हल्की मानसिक परेशानी और तनाव का सामना करना पड़ सकता है. आज जीवनसाथी के साथ हो सकती है अनबनआज का दिन मानसिक रूप से थोड़ा दबाव भरा रह सकता है, इसलिए जरूरी है कि आप खुद को शांत रखें. किसी भी बात को लेकर ज्यादा सोच-विचार करने से बचें. खासकर किसी से वाद-विवाद करने से दूर रहें, क्योंकि छोटी सी बहस भी बड़ा रूप ले सकती है और मामला कोर्ट-कचहरी तक पहुंच सकता है. आज अपने शब्दों पर विशेष नियंत्रण रखें, क्योंकि आपके कटु वचन आपके रिश्तों में खटास ला सकते हैं. जीवनसाथी के साथ भी किसी बात को लेकर अनबन हो सकती है, इसलिए संयम और समझदारी से काम लें. किसी को भी धन उधार देने से पहले सोच विचार अवश्य कर लेंआर्थिक मामलों में भी आज सावधानी जरूरी है. आपका कोई पैसा कहीं अटक सकता है या समय पर वापस नहीं मिल सकता. इसलिए आज किसी को उधार देने से बचें और लेन-देन में पूरी सतर्कता बरतें. दूसरी ओर, घर में किसी मांगलिक कार्य का आयोजन भी हो सकता है, जिससे माहौल थोड़ा सकारात्मक बनेगा और मन को कुछ राहत मिलेगी. मानसिक तनावस्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन थोड़ा कमजोर रह सकता है. सर्दी, खांसी या जुकाम जैसी समस्याएं परेशान कर सकती हैं, इसलिए बदलते मौसम में विशेष सावधानी रखें. ठंडी चीजों से दूरी बनाएं और अपनी दिनचर्या को संतुलित रखें. पर्याप्त आराम और हल्का भोजन आपके लिए फायदेमंद रहेगा. आज मानसिक तनाव महसूस कर सकते हैं. उपायआज के दिन को बेहतर बनाने के लिए सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और भगवान शिव का जलाभिषेक करें. “ॐ नमः शिवाय” मंत्र का कम से कम 108 बार जाप करें, इससे मानसिक शांति मिलेगी और तनाव कम होगा. सफेद रंग का वस्त्र या रूमाल अपने पास रखना आपके लिए शुभ रहेगा. जरूरतमंद लोगों को मूंग या हरी सब्जी का दान करें. इससे ग्रह दोष शांत होंगे. किसी भी कार्य को शुरू करने से पहले गणेश जी का स्मरण करें, ताकि कार्यों में आ रही बाधाएं दूर हो सके. सबसे महत्वपूर्ण बात, आज धैर्य और संयम बनाए रखें. यही आपके दिन को बेहतर बना सकता है. About the Author Rajneesh Singh जी न्यूज, इंडिया डॉट कॉम, लोकमत, इंडिया अहेड, न्यूज बाइट्स के बाद अब न्यूज 18 के हाइपर लोकल सेगमेंट लोकल 18 के लिए काम कर रहा हूं. विभिन्न संस्थानों में सामान्य खबरों के अलावा टेक, ऑटो, हेल्थ और लाइफ स्टाइल बीट…और पढ़ें News18 न्यूजलेटर अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में सबमिट करें Location : Deoghar,Jharkhand Source link

झारखंड

शैक्षणिक समस्याओं को लेकर ऑर्गेनाइजेशन ने किया प्रदर्शन

सिटी रिपोर्टर | बोकारो ऑल इंडिया डेमोक्रेटिक स्टूडेंट्स ऑर्गनाइजेशन बोकारो की ओर से शनिवार को विभिन्न शैक्षणिक समस्याओं को लेकर पटेल चौक से उपायुक्त कार्यालय तक रैली निकालकर प्रदर्शन किया गया। इस दौरान संगठन के प्रतिनिधियों ने मांगों के समर्थन में उपायुक्त के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शनकारियों ने चंदनकियारी और चंद्रपुरा प्रखंड में सरकारी डिग्री कॉलेज की स्थापना, जरूरतमंद छात्रों को नियमित छात्रवृत्ति, शिक्षकों व शिक्षकेतर कर्मचारियों की अविलंब बहाली, छात्राओं व महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने, 10वीं-12वीं पास सभी विद्यार्थियों का नामांकन, बस-ट्रेन किराये में रियायत तथा राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 को वापस लेने की मांग उठाई। प्रदेश सचिव सोहन महतो ने कहा कि चंदनकियारी और चंद्रपुरा में एक भी सरकारी डिग्री कॉलेज नहीं होने के कारण छात्र-छात्राएं उच्च शिक्षा से वंचित हैं। राज्य और जिले में शिक्षा व्यवस्था बदहाल है और प्राथमिक से लेकर उच्च शिक्षा तक स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। शिक्षा बजट में कटौती और संसाधनों की कमी के कारण सरकारी शिक्षा व्यवस्था कमजोर हो रही है। कार्यक्रम को प्रदेश सचिव मंडली सदस्य जूलियस फुचिक, शुभम कुमार झा, जिला प्रभारी प्रदीप कुमार यादव और संगीता महतो ने भी संबोधित किया। इस दौरान संगीत मंडली द्वारा क्रांतिकारी गीतों की प्रस्तुति दी गई। संचालन समीर महतो ने की। प्रदर्शन में खुशबू, आरती, प्रहलाद, राहुल, मंदिरा, अर्पिता सहित सैकड़ों छात्र-छात्राएं शामिल हुए। Source link

झारखंड

नीट परीक्षा 8 केंद्रों पर, धारा 163 लागू

बोकारो | नीट (यूजी) 2026 परीक्षा को कदाचारमुक्त व शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर चास और बेरमो अनुमंडल प्रशासन ने परीक्षा केंद्रों के बाहर धारा 163 लागू कर दी है। यह आदेश 3 मई 2026 को आयोजित होने वाली परीक्षा के मद्देनजर जारी किया गया है। अनुमंडल पदाधिकारी चास व अनुमंडल पदाधिकारी बेरमो द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि परीक्षा के दौरान बाहरी तत्वों द्वारा व्यवधान उत्पन्न किए जाने तथा परीक्षा केंद्रों के आसपास भीड़ जुटने की आशंका को देखते हुए यह कदम उठाया गया है। सभी परीक्षा केंद्रों के 500 गज की परिधि में पांच या पांच से अधिक लोगों के एकत्र होने, जुलूस, सभा, प्रदर्शन और हथियार लेकर चलने पर प्रतिबंध रहेगा। परीक्षा कार्य से जुड़े अधिकारी, कर्मी, परीक्षार्थी, पुलिस पदाधिकारी और दंडाधिकारी को छोड़कर अन्य के प्रवेश पर रोक रहेगी। Source link

झारखंड

कन्या राशि वालों का बढ़ेगा व्यापार, नौकरी में होगी तरक्की, आज है...

Last Updated:April 28, 2026, 03:44 IST Aaj ka Kanya Rashifal 27 april 2026: आज कन्या राशि वालों का दिन बेहद शुभ रहने वाला है.करियर, व्यापार और प्रेम हर क्षेत्र में सफलता के योग बन रहे हैं, साथ ही नौकरी बदलने का भी सुनहरा मौका मिल सकता है.वहीं हनुमान जी की पूजा और हनुमान चालीसा का पाठ करने से दिन और भी मंगलमय होगा, बस सेहत को लेकर थोड़ी सावधानी बरतने की जरूरत है. परमजीत/देवघर: ग्रह नक्षत्र के आधार पर प्रतिदिन मानव जीवन के साथ-साथ सभी राशियों के ऊपर इसका अलग-अलग प्रभाव पड़ता है. ऋषिकेश पंचांग के अनुसार आज वैसाख माह के शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि, हस्त नक्षत्र, हर्षण योग भी रहने वाला है. बात करें चंद्रमा की तो आज चन्द्रमा कन्या राशि में ही संचार करने वाले हैं. जानते हैं देवघर के ज्योतिषाचार्य पंडित नंद किशोर मुदगल जी से कि कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा. ज्योतिषाचार्य बताते हैं कि आज मन प्रसन्न रहेगा. सुबह से ही शुभफल की प्राप्ति होगी. शुभ समाचार के साथ ही सुबह की शुरुआत होगी. आज आत्म विश्वास में वृद्धि होगी. हर कार्य में आपको सफलता हासिल होगी. बॉस भी आज आपके कार्य से खुश रहेंगे. कन्या राशि वाले अगर नौकरी बदलने की सोच रहे है तो आज का दिन बढ़िया रहने वाला है. आज रोजी-रोजगार की तलाश पूरी हो सकती है. करियर की दृष्टिकोण से आज का दिन कन्या राशि जातकों के लिए शुभ रहने वाला है. यदि आप नौकरी करते हैं तो ऑफिस में आपके काम की तारीफ होगी. बॉस भी आपके काम की तारीफ करेंगे. नए लोगों से संपर्क होगा. इससे आपको करियर मे और भी लाभ होगा. आज भाग्य भी साथ देगा जिस वजह से हर कार्य आज पूर्ण होंगे. आर्थिक लिहाज से आज का दिन कन्या राशि जातक वालों के लिये शुभ रहने वाला है. व्यापार में आज मुनाफे का योग है. खासकर दवा, कपड़ा और रेस्टोरेंट से जुड़ा व्यापार करने वाले जो हैं उनको अच्छा खासा मुनाफा होने वाला है. आज स्टॉक मार्केट या शेयर बाजार में बेहिचक धन निवेश कर सकते हैं. अगर आप जमीन, प्रॉपर्टी या कोई आभूषण खरीदना चाहते हैं तो आज का दिन आपके लिए बेहद लाभप्रद रहने वाला है. आज थोड़ा खर्च हो सकता है लेकिन, धार्मिक कार्य में लगेगा. प्यार और परिवार की बात करें तो कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन शुभ रहने वाला है. परिवार में सुख-शांति का माहौल रहेगा. अगर आप अपने पार्टनर को प्रपोज करना चाहते हैं तो आज का दिन उत्तम रहने वाला है. आज के दिन जीवनसाथी के साथ समय बिताने की कोशिश करें. उनकी भावनाओं को समझें तो वैवाहिक जीवन में मजबूती आएगी. स्वास्थ के लिहाज से आज का दिन कन्या राशि जातक वालों के लिए शुभ रहने वाला है. अगर मानसिक तनाव से गुजर रहे हैं तो वह समाप्त हो जाएगा. शारीरिक कष्ट से भी मुक्ति मिलेगी. हालांकि बच्चे वायरल फीवर की चपेट में आ सकते हैं सावधानी बरतें. नियमित योग और व्यायाम करें इसके साथ ही संतुलित आहार लें. उपाय- आज के दिन हनुमान जी की पूजा आराधना करें. साथ ही हनुमान चालीसा का पाठ पढ़ें. About the Author Rajneesh Singh जी न्यूज, इंडिया डॉट कॉम, लोकमत, इंडिया अहेड, न्यूज बाइट्स के बाद अब न्यूज 18 के हाइपर लोकल सेगमेंट लोकल 18 के लिए काम कर रहा हूं. विभिन्न संस्थानों में सामान्य खबरों के अलावा टेक, ऑटो, हेल्थ और लाइफ स्टाइल बीट…और पढ़ें News18 न्यूजलेटर अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में सबमिट करें Location : Deoghar,Jharkhand First Published : April 28, 2026, 03:44 IST Source link

झारखंड

पानी-बिजली संकट व हवाई सेवा को ले 11 को प्रदर्शन करेगी भाजपा...

सिटी रिपोर्टर | बोकारो शहर में बढ़ते पानी-बिजली संकट, बोकारो से हवाई सेवा शुरू करने तथा अन्य स्थानीय ज्वलंत मुद्दों को लेकर भारतीय जनता पार्टी 11 मई को उपायुक्त कार्यालय के समक्ष विशाल जनाक्रोश प्रदर्शन करेगी। यह निर्णय शुक्रवार को चास स्थित दीपांजलि पैलेस में आयोजित भाजपा जिला कार्यसमिति की बैठक में लिया गया। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष डॉ. सुरेन्द्र राज ने की। उन्होंने कहा कि झारखंड प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए रणनीति तैयार की गई है। राज्य में पानी और बिजली की समस्या विकराल रूप ले चुकी है, जिससे आम जनता त्रस्त है। भाजपा कार्यकर्ता इस जनाक्रोश को मुखर करने के लिए सिर पर घड़ा, डेकची और अन्य बर्तन लेकर प्रदर्शन में शामिल होंगे। वहीं पूर्व सांसद रविन्द्र पांडेय ने आरोप लगाया कि पूरे झारखंड में पेयजल संकट गहरा गया है। प्रदेश में लगभग 80 हजार चापाकल खराब हैं और 72 घंटे में उन्हें ठीक करने का सरकारी दावा पूरी तरह विफल साबित हुआ है। टोल फ्री नंबर भी बेअसर साबित हो रहा है, जिससे लोग बूंद-बूंद पानी के लिए परेशान हैं। बेरमो के पूर्व विधायक योगेश्वर महतो बाटुल ने राज्य सरकार पर जनता की समस्याओं के प्रति उदासीन रहने का आरोप लगाया। संचालन भाजपा जिला महामंत्री संजय सिन्हा ने व धन्यवाद ज्ञापन भाजपा चास दक्षिणी के अध्यक्ष विक्की राय ने किया। Source link

Scroll to Top