भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

झारखंड

झारखंड

उपायुक्त ने ईवीएम वेयर हाउस का किया निरीक्षण

बोकारो | गुरुवार को कैंप-2 स्थित ईवीएम वेयरहाउस का निरीक्षण जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीसी अजय नाथ झा ने किया। उन्होंने वेयरहाउस की सुरक्षा व्यवस्था, तकनीकी उपकरणों की स्थिति तथा विधिक मानकों के अनुपालन का गहन मूल्यांकन किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने ईवीएम की वर्तमान स्थिति, सुरक्षा बंदोबस्त, सीसीटीवी निगरानी प्रणाली, अग्निशमन यंत्र, यूपीएस बैकअप समेत अन्य तकनीकी सुविधाओं की जानकारी दी। उपायुक्त ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार हर माह ईवीएम वेयरहाउस का निरीक्षण अनिवार्य है। इसके तहत मशीनों की सुरक्षा और क्रियाशीलता संबंधी प्रतिवेदन नियमित रूप से मंत्रिमंडल निर्वाचन विभाग, रांची को भेजा जाता है। उपायुक्त ने निर्वाचन कार्यालय को निर्देश दिया कि समुचित प्रतिवेदन तैयार कर समय पर विभाग को प्रेषित किया जाए। मौके पर जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी प्रेमचंद सिन्हा आदि उपस्थित रहे। Source link

झारखंड

परीक्षा के लिए ऑनलाइन फॉर्म जमा करने की ति​िथ बढ़ी

बोकारो | बीबीएमकेयू ने बीएससी नर्सिंग के सेमेस्टर-वन (2025-29), सेमेस्टर-3 (2024-28), सेमेस्टर-5 (2023-27) और सेमेस्टर-7 (2022-26) की परीक्षा के लिए ऑनलाइन परीक्षा प्रपत्र भरने व जमा करने की अवधि बढ़ा दी है। परीक्षा विभाग के अनुसार विश्वविद्यालय के परीक्षा पोर्टल पर बिना लेट फाइन के आवेदन दो मई तक स्वीकार किए जाएंगे, जबकि 500 रुपए लेट फाइन के साथ 3 से 4 मई के बीच फॉर्म जमा किए जा सकेंगे। अधिसूचना में परीक्षा शुल्क 3050 रुपए निर्धारित किया गया है। Source link

झारखंड

1 घूंट में दिल जीत लेती है झारखंड की ये लस्सी, 1400...

Last Updated:May 01, 2026, 06:47 IST Palamu Famous Lassi Shop: मेदिनीनगर की पलामू लस्सी दुकान 30 साल से मशहूर है. यहां स्वाद के दीवानों की भीड़ लगी रहती है. इस खास रबड़ी वाली लस्सी के लिए रोज 300 लीटर दूध की खपत है. साथ ही 1400 से ज्यादा गिलास लोग चट कर जाते हैं. आइये जानते हैं इसकी रेसिपी के बारे में. ख़बरें फटाफट पलामू: गर्मी का मौसम आते ही अगर किसी चीज का सबसे ज्यादा ख्याल आता है तो वह ठंडी-ठंडी लस्सी है. पलामू जिले में भी लस्सी का क्रेज कुछ ऐसा ही है कि लोग इसकी एक घूंट के लिए दूर-दूर से खिंचे चले आते हैं. मेदिनीनगर शहर थाना के पास स्थित ‘पलामू लस्सी दुकान’ पिछले 30 सालों से अपने खास स्वाद के लिए पूरे झारखंड में मशहूर है. एक बार जो यहां की लस्सी का स्वाद चख लेता है. वह दोबारा जरूर लौटता है. इस दुकान की शुरुआत प्रोपराइटर शैलेंद्र कुमार ने करीब तीन दशक पहले की थी. उस समय लस्सी की कीमत मात्र 5 रुपये प्रति गिलास थी. जो आज बढ़कर 40 रुपये हो गई है, लेकिन स्वाद आज भी वैसा ही बरकरार है. इसकी सबसे खास बात यह है कि यह दुकान साल में सिर्फ 8 महीने फरवरी से अक्टूबर तक लस्सी के लिए खुलती है. जबकि बाकी महीनों में यहां कचोड़ी, जलेबी और समोसे जैसे नाश्ते मिलते हैं. इस लस्सी की सबसे बड़ी पहचान है इसकी खास रबड़ी, जो गुलाबजल, केवड़ा और इलायची की खुशबू से तैयार की जाती है. 300 लीटर दूध की डेली है खपत यहां रोजाना करीब 80 लीटर दूध से रबड़ी बनाई जाती है, जिसे लस्सी के ऊपर डालकर परोसा जाता है. यही स्वाद इसे बाकी लस्सी से अलग बनाता है. दुकान में हर दिन करीब 300 लीटर गाय और भैंस के शुद्ध दूध की खपत होती है, जिससे ताजी दही तैयार की जाती है और फिर उसी से लस्सी बनाई जाती है. गर्मी के दिनों में यहां रोजाना 1200 से 1400 गिलास लस्सी की बिक्री होती है. ठंडक बनाए रखने के लिए रोज 2 सिल्ली बर्फ का इस्तेमाल होता है. सुबह 9 बजे से रात 10 बजे तक खुली रहने वाली इस दुकान पर रांची समेत कई जगहों से लोग खासतौर पर लस्सी पीने पहुंचते हैं. शादी-विवाह जैसे आयोजनों के लिए भी यहां से लस्सी की बुकिंग होती है. About the Author Brijendra Pratap Singh बृजेंद्र प्रताप सिंह डिजिटल-टीवी मीडिया में (2021) लगभग 5 सालों से सक्रिय हैं. मेट्रो न्यूज 24 टीवी चैनल मुंबई, ईटीवी भारत डेस्क, दैनिक भास्कर डिजिटल डेस्क के अनुभव के साथ 14 मई 2024 से News.in में सीनियर कंटें…और पढ़ें News18 न्यूजलेटर अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में सबमिट करें Location : Palamu,Jharkhand Source link

झारखंड

सैफी अब्बास नकवी ने पुलिस पूछताछ में ​खोला राज:गैंगस्टर प्रिंस खान ने...

वासेपुर के भगोड़े गैंगस्टर प्रिंस खान ने रंगदारी के पैसे से कोलकाता में पत्नी के नाम दो लग्जरी होटल खरीदा है। यही नहीं, उसने परिवार के अन्य सदस्यों के नाम पर भी अचल संपत्ति की खरीदारी की है। यह खुलासा प्रिंस के खास गुर्गे सैफी अब्बास नकवी उर्फ मेजर ने की। पुलिस सैफी को रिमांड पर लेकर पूछताछ कर रही है। सैफी ने पूछताछ में बताया कि प्रिंस ने रंगदारी के पैसे वासेपुर के करीब एक दर्जन जमीन कारोबारियों के माध्यम से रियल एस्टेट में निवेश कर रखा है। उसने बरवाअड्‌डा के किशन खान और वासेपुर के जमीन कारोबारी कलीम सहित कई मददगारों का नाम भी लिया। इसके बाद पुलिस ने कलीम को हिरासत में ले लिया। उसने पुलिस को बताया कि दुबई में केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों के बढ़ते दबाव से प्रिंस डर गया था। इसके कारण वह पाकिस्तान भाग गया। प्रिंस ने उसे भी साथ चलने के लिए कहा था, लेकिन उसने इनकार कर दिया। इस वजह से दोनों में मनमुटाव हो गया। Source link

झारखंड

अवैध बालू लदा हाइवा और ट्रैक्टर किया जब्त

बोकारो | जिला प्रशासन की ओर से अवैध खनन एवं परिवहन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत गुरुवार को सेक्टर-12एफ के समीप एनएच पर छापामारी की गई। इस दौरान अवैध रूप से बालू लेकर परिवहन करते हुए एक हाइवा और एक ट्रैक्टर को पकड़ा गया। प्रशासनिक कार्रवाई के तहत दोनों वाहनों को विधिवत जब्त कर सेक्टर-12 थाना के सुपुर्द कर दिया गया। डीएमओ रवि कुमार ने बताया कि जिले में अवैध खनन और खनिज परिवहन के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई जारी है। अभियान में खान निरीक्षक सीताराम टुडू, अजय कुमार महतो के साथ पुलिस जवान मौजूद थे। Source link

झारखंड

झारखंड में मौसम का उलटफेर! रांची से जमशेदपुर तक छाए काले बादल,...

रांची: झारखंड के मौसम में उलटफेर का दौर जारी है. झारखंड में जहां अभी तक भीषण गर्मी पड़ रही थी. वहीं, अब मौसम पूरी तरह बदला हुआ नजर आ रहा है. अब भीषण गर्मी के बीच प्री-मानसून की गतिविधियां तेज हो गई हैं, जिससे राज्य के अधिकांश हिस्सों में बादल, तेज हवा और बारिश का असर देखने को मिल रहा है, रांची मौसम विभाग के अनुसार आज राज्य में गरज-चमक, वज्रपात और आंधी के साथ बारिश की संभावना है. ऐसे में कहा जा सकता है कि इस सप्ताह बारिश जरूर होगी. जो भीषण गर्मी से अब राहत देगी. झारखंड में पिछले 24 घंटों में राज्य के कई हिस्सों में गरज चमक के साथ बारिश हुई. सबसे ज्यादा बारिश पूर्वी सिंहभूम जिले के बहरागोरा में 85.2 मिमि दर्ज हुई. वहीं, कई अन्य प्रमुख क्षेत्रों जैसे चाईबासा, गुराबंधा, सिक और जामताड़ा शामिल हैं. इसके अलावा दक्षिणी और पूर्वी जिलों जैसे पूर्वी सिंहभूम, पश्चिम सिंहभूम, जामतड़ा, बोकारो, धनबाद, देवघर, दुमका आदि में भी अच्छी बारिश दर्ज हुई है. जबकि पश्चिमी जिलों पलामू, गढ़वा, चतरा में भी बारिश हुई. बता दें कि झारखंड में कई जगह तेज हवाओं और बिजली गिरने की कई घटनाएं दर्ज की गई हैं. शहरों का तापमान और AQI शहर तापमान अधिकतम/न्यूनतम AQI रांची 36/23 110 जमशेदपुर 39/27 110 पलामू 41/26 140 धनबाद 36/25 170 जानें आज कैसे रहेगा झारखंड का मौसम आज 1 मई का को झारखंड के अधिकांश जिलों में काले बादल छाए रहेंगे. जहां गरज -चमक के साथ बारिश की संभावना बनी हुई है. वहीं, पूर्वी और मध्य झारखंड पूर्वी सिंहभूम, धनबाद, गिरिडीह, देवघर, दुमका आदि जिलों में बारिश होने की ज्यादा संभावना है. पश्चिमी जिलों में गर्मी का असर अभी भी बना रहेगा, लेकिन तापमान में 2-3°C की गिरावट होगी. आज रांची का अधिकतम तापमान 33-36°C और न्यूनतम 21-23°C के आसपास रह सकता है. ऐसे में कहा जा सकता है कि इस पूरे सप्ताह अधिकतम तापमान 32-43°C के बीच रहने की संभावना है. जानें कहां कहां हो रही है बारिश झारखंड में पिछले 24 घंटों और आज के पूर्वानुमान के अनुसार कई जिलों में बारिश दर्ज की गई है. रांची, बोकारो, धनबाद जिलों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई है. जबकि जमशेदपुर, सरायकेला, पश्चिमी सिंहभूम जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश दर्ज की गई है. इसके अलावा गोड्डा, पाकुड़, दुमका संथाल परगना क्षेत्र के कुछ जगहों पर अच्छी बारिश दर्ज की गई. साथ ही पलामू, गढ़वा, चतरा जैसे जिलों में आंधी के साथ बारिश के छींटे पड़े हुए हैं. आज भी झारखंड के कई जिलों में बारिश की संभावना है. Source link

झारखंड

झारखंड में आज से 6 मई तक बारिश की संभावना:12 जिलों में...

बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी और बांग्लादेश में बने साइक्लोनिक सर्कुलेशन का असर मध्यप्रदेश से झारखंड तक है। इससे रांची सहित पूरे राज्य में हुई बारिश ने गर्मी से राहत दी है। हालांकि तेज हवा चलने से कई जगह पेड़ भी उखड़ गए। मौसम विभाग के अनुसार, एक मई को रांची, चतरा, हजारीबाग, कोडरमा, गोड्‌डा, साहेबगंज, पाकुड़, दुमका, देवघर, गिरिडीह, धनबाद और बोकारो में आंधी के साथ ओले गिर सकते हैं। रांची समेत कई जिलों में आज भी बारिश का ऑरेंज अलर्ट वहीं, 50 से 60 किमी. की रफ्तार से आंधी चलने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। लगातार 6 मई तक रांची सहित कई जिलों में बारिश होने की संभावना बनी हुई है। मौसम विभाग के रांची केंद्र के अनुसार, अगले दो दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में (2-3) डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की संभावना है। इसके अगले तीन दिनों में इसमें कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। सर्वाधिक बारिश बहरागोड़ा में हुई वहीं, पिछले 24 घंटे में झारखंड में कई स्थानों पर गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश हुई। जबकि कुछ स्थानों पर भारी बारिश दर्ज की गई। सबसे अधिक बारिश 85.2 एमएम बहरागोड़ा (पूर्वी सिंहभूम) में दर्ज की गई। सबसे अधिक अधिकतम तापमान 42.7 डिग्री सेल्सियस डाल्टेनगंज में जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 17.4 डिग्री सेल्सियस लातेहार में रिकॉर्ड किया गया। अलनीनो से मानसून में बारिश होगी कम बीडीएसयू के कृषि एवं वानिकी विभाग के डीन डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि वर्तमान में पश्चिमी विक्षोभ और बंगाल की खाड़ी में बनी नमी की वजह से बारिश हो रही है। इसे प्री मानसून की वर्षा भी कह सकते हैं। इसका लाभ खेतों को होगा। किसानों को चाहिए कि ऐसी स्थिति में खेत की गहरी जुताई कर जमीन को खोलकर छोड़ दें। इससे अधिक वर्षा जल जमीन के नीचे जाएगा और ग्राउंड वाटर लेवल रिचार्ज होगा। खेत खुला रहने से धूप जमीन के अंदर तक पड़ेगी। इससे बीज एवं कीट-फंगस के अंश नष्ट हो जाएंगे। इस बार अलनीनो का असर दिखेगा। मानसून में बारिश कम होगी। ऐसे में किसानों को अभी से वर्षा जल सहेजने की जरूरत है। Source link

झारखंड

मात्स्यिकी विज्ञान कॉलेज में चेतना जागरूकता कार्यक्रम, वार्षिक सांस्कृतिक महोत्सव आयोजित

भास्कर न्यूज|​गुमला मात्स्यिकी विज्ञान महाविद्यालय गुमला में आज वार्षिक सांस्कृतिक महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। इस महोत्सव का मुख्य विषय चेतना- जागरूकता, सजगता व सृजनात्मक चिंतन रखा गया था, जो न केवल छात्रों की कलात्मक प्रतिभा को निखारने का मंच बना, बल्कि उनमें सामाजिक और रचनात्मक बोध को भी जागृत किया। ​यह पूरा आयोजन भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद द्वारा निर्धारित एग्री यूनिफेस्ट की श्रेणियों और दिशा-निर्देशों के अनुरूप संपन्न हुआ। महोत्सव को मुख्य रूप से पांच श्रेणियों संगीत, नृत्य, थिएटर, लिटरेरी (साहित्यिक) और फाइन आर्ट्स (ललित कला) में विभाजित किया गया था, जिसमें विद्यार्थियों ने अपनी बहुमुखी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम की शुरुआत गीत-संगीत से हुई, जिसमें लाइट वोकल, सामूहिक गीत और देशभक्ति गीतों ने समां बांध दिया। थिएटर श्रेणी के तहत वन एक्ट प्ले, स्किट, माइम और मोनो एक्ट के माध्यम से छात्रों ने समसामयिक विषयों पर अपनी अनूठी प्रस्तुति दी। वहीं, लिटरेरी श्रेणी में क्विज, एलोक्यूशन, वाद-विवाद और एक्सटेम्पोर स्पीच के जरिए विद्यार्थियों की तार्किक और भाषायी दक्षता देखी गई। Source link

झारखंड

गुमला के ये हैं टॉप 5 इंटर कॉलेज, एडमिशन के लिए फटाफट...

गुमला: जैक बोर्ड रांची यानी की झारखंड अधिविद्य परिषद् रांची ने मैट्रिक परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है. इस वर्ष मैट्रिक परीक्षा में गुमला जिले का परिणाम पूरे राज्य में अव्वल रहा है. इस बार गुमला जिले से राज्य के 2 सेकेंड टॉपर निकले हैं. अब मैट्रिक परीक्षा परिणाम जारी होने के बाद परीक्षार्थियों को अपनी आगे की पढ़ाई को लेकर कौन सा विद्यालय चुनना है. जहां अच्छी शिक्षा मिले, साथ ही बजट में भी फीट हो. ऐसे में आज हम आपको जैक बोर्ड द्वारा संचालित गुमला के टॉप फाइव स्कूलों के बारे में बता रहे हैं. जहां से हर साल टॉपर निकलते हैं. यहां से पढ़ाई कर विद्यार्थी यूपीएससी की आईएएस, आईपीएस एवं अन्य अधिकारी बन चुके हैं और देश की सेवा कर रहे हैं . जहां आप भी कम फीस में अपने बच्चों का एडमिशन कराकर पढ़ाई कर सकते हैं. संत इग्नासियुस स्कूल गुमला शहर के सिसई रोड स्थित संत इग्नासियुस स्कूल जिले के सबसे प्रमुख स्कूलों में से एक है. इस स्कूल में पढ़े विद्यार्थी आईएएस, आईपीएस डीआईजी व अन्य अधिकारी भी बनते आ रहे हैं. स्कूल के प्रधानाध्यापक फादर मनोहर खोया ने लोकल 18 को बताया कि उनके विद्यालय में कक्षा 6 से 12 वीं तक की पढ़ाई होती है. इंटर में तीनों संकाय विज्ञान, वाणिज्य एवं कला की पढ़ाई होती है. इंटर में नामांकन के लिए फार्म उपलब्ध है. वहीं, फॉर्म का शुल्क ₹400 निर्धारित है. जहां फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि 15 मई है. यहां विद्यार्थियों का चयन प्रवेश परीक्षा के आधार पर होगा. इसकी प्रवेश परीक्षा 18 मई को निर्धारित है. सभी संकाय के लिए 290 सीट निर्धारित की गई है. उर्सुलाइन इंटर स्कूल गुमला उर्सुलाइन इंटर स्कूल की प्रिंसिपल सिस्टर निर्मला लकड़ा ने लोकल 18 को बताया कि गुमला शहर के सिसई रोड स्थित  उर्सुलाइन जिला का एकमात्र बालिका विद्यालय है. यहां कक्षा नर्सरी से 12 वीं कक्षा तक की पढ़ाई होती है. इंटर में तीनों संकाय विज्ञान, वाणिज्य एवं कला की पढ़ाई होती है. यह स्कूल जिला में बेहतर शिक्षा देने के लिए जाना जाता है. साथ ही बच्चियों को अच्छा अनुशासन, व्यवहार व संस्कार भी सिखाया जाता है. यहां इंटर प्लस टू स्कूल में नामांकन के लिए फार्म उपलब्ध है. वहीं, मैट्रिक परीक्षा में मिनिमम 60% अंक लाने वाली छात्राएं 4 मई से आर्ट्स एवं कॉमर्स में डायरेक्ट एडमिशन ले सकते हैं. यहां विज्ञान में छात्राओं का चयन परीक्षा के आधार पर होगा. यह चयन परीक्षा 12 मई को निर्धारित है. संत पात्रिक स्कूल गुमला संत पात्रिक स्कूल गुमला जिले का प्रमुख विद्यालयों में शुमार है. जहां अंग्रेजी एवं हिंदी दोनों माध्यम से शिक्षा दी जाती है. स्कूल के प्रधानाध्यापक फादर नाबोर मिंज ने लोकल 18 को बताया कि हमारे विद्यालय में इंटर के तीनों संकाय में नामांकन के लिए फार्म उपलब्ध है. आप हमारे विद्यालय के कार्यालय से जैक बोर्ड, सीबीएसई एवं आईसीएसई बोर्ड के विद्यार्थी फार्म प्राप्त कर सकते हैं. हमारे स्कूल में प्रत्येक संकाय के लिए 512 सीट निर्धारित है. जब तक पूरी नहीं हो जाती है, तब तक नामांकन फॉर्म उपलब्ध रहेगा ऐसे में जल्दी आएं और अपना सीट सुनिश्चित करें. यहां कला एवं वाणिज्य संकाय में 80% से अधिक अंक एवं विज्ञान संकाय में 85% से अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों का सीधा नामांकन लिया जाएगा एवं अन्य विद्यार्थियों का चयन परीक्षा के आधार पर किया जाएगा. इसके चयन की परीक्षा 17 मई 2026 को सुनिश्चित की गई है. संत अन्ना प्लस टू उच्च विद्यालय दाउदनगर संत अन्ना प्लस टू उच्च विद्यालय दाउदनगर गुमला की प्रधानाचार्य सिस्टर ललिता टोप्पो ने लोकल 18 को बताया कि हमारे स्कूल में कक्षा 11 वीं के तीनों संकाय में नामांकन के लिए फार्म उपलब्ध है. जैक बोर्ड द्वारा संचालित हमारे स्कूल में मैट्रिक परीक्षा परिणाम जारी होने के बाद कला, वाणिज्य एवं विज्ञान में डायरेक्ट नामांकन भी प्रारंभ हो चुका है. मैट्रिक परीक्षा में मिनिमम 60% अंक लाने वाले विद्यार्थी सीधे नामांकन करा सकते हैं. इसलिए इच्छुक विद्यार्थी हमारे कार्यालय में सुबह 8:00 बजे से लेकर दोपहर 2:00 बजे तक आकर सीधा नामांकन ले सकते हैं, और अपना सीट सुनिश्चित करा सकते हैं. लूथरन हाई स्कूल गुमला लूथरन हाई स्कूल गुमला की प्रिंसिपल नूरा गीता एक्का ने लोकल 18 को बताई कि हमारे स्कूल में इंटर के केवल कला संकाय की पढ़ाई होती है, जिसमें नामांकन के लिए फॉर्म उपलब्ध है. यहां 200 सीट उपलब्ध है. वहीं, फॉर्म भरकर जमा करने की अंतिम तिथि 5 मई निर्धारित है. उनके यहां विद्यार्थियों का चयन मैट्रिक परीक्षा के अंक के आधार पर किया जाएगा, जिसकी मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी. यहां नामांकन पूरा नहीं होने पर सेकंड लिस्ट निकाली जाएगी. Source link

झारखंड

झारखंड में एक लाख का इनामी नक्सली इसराइल पूर्ति ढेर:हत्या-अपहरण, IED ब्लास्ट...

पश्चिमी सिंहभूम जिले के टोंटो थाना क्षेत्र के रूटुगुटू जंगल में बुधवार को सुरक्षाबलों ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नक्सलियों के एक सुरक्षित ठिकाने को ध्वस्त कर दिया। सीआरपीएफ की कोबरा बटालियन और पुलिस की संयुक्त टीम ने सर्च ऑपरेशन के दौरान एक लाख रुपए के इनामी नक्सली इसराइल पूर्ति उर्फ अमृत को मुठभेड़ में मार गिराया। वह सागेन दस्ते का सक्रिय सदस्य था। लंबे समय से पुलिस की सूची में वांछित था। मुठभेड़ के बाद इलाके में चलाए गए सर्च अभियान में हथियारों के साथ बड़ी मात्रा में नक्सली सामग्री भी बरामद की गई है। इस कार्रवाई को कोल्हान क्षेत्र में नक्सल नेटवर्क पर बड़ा प्रहार माना जा रहा है। 45 मिनट तक चली गोलीबारी, भागे अन्य नक्सली पुलिस के अनुसार, 24 अप्रैल की रात गोइलकेरा के दुगुनिया गांव में नक्सलियों ने पुलिस मुखबिरी के आरोप में पूर्व नक्सली रमेश चांपिया उर्फ चांबरा की हत्या कर दी थी। घटना के बाद सागेन अंगरिया के नेतृत्व में नक्सली दस्ते के सदस्य कोल्हान के जंगलों में छिप गए थे। इसकी खुफिया सूचना मिलते ही सुरक्षाबलों ने गोइलकेरा और टोंटो क्षेत्र में व्यापक सर्च ऑपरेशन शुरू किया। इसी दौरान बुधवार तड़के रूटुगुटू जंगल में नक्सलियों से आमना-सामना हो गया। दोनों ओर से करीब 45 मिनट तक फायरिंग हुई, जिसमें इसराइल पूर्ति मारा गया। सुरक्षाबलों का दबाव बढ़ता देख अन्य नक्सली घने जंगलों का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे। सुरक्षित रास्ते दिखाने में था एक्सपर्ट इसराइल पूर्ति मूल रूप से गोइलकेरा थाना क्षेत्र के सांगाजाटा गांव का निवासी था। वह संगठन में एरिया कमांडर स्तर के नक्सलियों का करीबी और भरोसेमंद सदस्य माना जाता था। कोल्हान के दुर्गम जंगलों की भौगोलिक जानकारी होने के कारण वह दस्ते को सुरक्षित रास्ते उपलब्ध कराने और सुरक्षाबलों की गतिविधियों पर नजर रखने में अहम भूमिका निभाता था। उसके खिलाफ पुलिस मुखबिरी के शक में ग्रामीणों की हत्या, अपहरण और आईईडी ब्लास्ट जैसी कई गंभीर घटनाओं में संलिप्तता के मामले दर्ज थे। हाल ही में हुए रमेश चांपिया हत्याकांड में भी उसकी सक्रिय भूमिका सामने आई थी। उसकी मौत को नक्सली संगठन के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। कोल्हान में सक्रिय 20-30 नक्सलियों का दस्ता एसपी अमित रेणु ने बताया कि कोल्हान के जंगलों में 20 से 30 हथियारबंद नक्सलियों के सक्रिय होने की सूचना के बाद लगातार सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। सैकड़ों जवान इलाके में तैनात कर घेराबंदी की गई है। जानकारी के मुताबिक, नक्सली सारंडा क्षेत्र से निकलकर कोल्हान के जंगलों में डेरा जमाए हुए हैं। सुरक्षाबलों की यह कार्रवाई नक्सलियों के बढ़ते मूवमेंट पर लगाम लगाने की दिशा में अहम मानी जा रही है। Source link

Scroll to Top