भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

झारखंड

झारखंड

एनएससी बुजुर्ग केंद्र का मना स्थापना दिवस

सिटी रिपोर्टर | बोकारो रामनगर कॉलोनी चास स्थित एनएससी सुकून बुजुर्ग मनोरंजन केंद्र का तीसरा स्थापना दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। मुख्य अतिथि सिविल सर्जन अभय भूषण प्रसाद व राज्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. एसपी वर्मा की उपस्थिति में सदर अस्पताल की ओर से निशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित हुआ, जिसमें शुगर, बीपी व नेत्र जांच कर उचित दवाएं भी दी गई। कार्यक्रम में कोचिंग के बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और नाटक के माध्यम से बुजुर्गों के प्रति संवेदनशीलता का संदेश दिया। कैरम प्रतियोगिता के विजेता प्रथम एपी शर्मा, आरएस सॉ और द्वितीय एन शर्मा व रमेश सिंह रहे, उन्हें पुरस्कार से सम्मानित किया गया। संचालक पीएन लाल ने आभार जताया। अनंत कुमार सिन्हा व एनएससी की डायरेक्टर नूतन श्रीवास्तव ने सदर अस्पताल की पूरी टीम का आभार व्यक्त किया। Source link

झारखंड

मई में करें इन 5 फसलों की खेती, 3 महीने में होगी...

होमवीडियोकृषि मई में करें इन 5 फसलों की खेती, 3 महीने में होगी लाख रुपये तक की बंपर कमाई X मई में करें इन 5 फसलों की खेती, 3 महीने में होगी लाख रुपये तक की बंपर कमाई   मई की तपती गर्मी के बीच बोकारो के कृषि विशेषज्ञों ने किसानों को बंपर कमाई का मंत्र दिया है. ‘आत्मा’ की उप परियोजना निदेशक नीरा जोजो के अनुसार, इस महीने खीरा, बैंगन, स्वीट कॉर्न, टमाटर और मिर्च जैसी फसलें लगाकर किसान ढाई से तीन महीने में प्रति एकड़ 1 से 2 लाख रुपये तक कमा सकते हैं. खीरा महज 35 दिनों में तैयार हो जाता है, जबकि बैंगन और स्वीट कॉर्न से जुलाई तक भारी मुनाफा संभव है. विशेषज्ञों ने लागत घटाने और गुणवत्ता बढ़ाने के लिए किसानों को जैविक खाद और कीटनाशकों के उपयोग की सलाह दी है. सही चयन और देखरेख से किसान मानसून आने तक अपनी आर्थिक स्थिति मजबूत कर सकते हैं. Source link

झारखंड

संत जेवियर्स में मना मजदूर दिवस

बोकारो | संत जेवियर्स स्कूल में अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस उत्साह और सम्मान के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें शिक्षकों, विद्यार्थियों व कर्मचारियों ने भाग लिया। शुरुआत प्रार्थना सभा से हुई। मध्य विद्यालय की उप प्रधानाचार्या सिस्टर सुनीता ने अपने संबोधन में मजदूर दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला। कहा कि समाज के विकास में श्रमिकों का योगदान अत्यंत महत्वपूर्ण है और हमें उनके परिश्रम का सम्मान करना चाहिए। विद्यार्थियों ने भी मजदूरों के जीवन पर आधारित भाषण दिया। इस दौरान सहायक कर्मचारियों को कार्ड व गुलदस्ता देकर सम्मानित किया गया और उनके योगदान के लिए आभार व्यक्त किया गया। Source link

झारखंड

Dehradun NDA Student Suicide | Jharkhand Boy Found Dead

देहरादून में NDA की तैयारी कर रहे एक नाबालिग छात्र ने हॉस्टल के कमरे में फंदे से लटककर सुसाइड कर लिया। जब काफी देर तक छात्र बाहर दिखाई नहीं दिया, तो दोस्त उसके कमरे में पहुंचे, जहां उन्होंने उसे फंदे से लटका देखा। दोस्तों ने तुरंत इसकी सूचना कोचिंग स . स्टूडेंट के दोस्तों से मिली जानकारी के मुताबिक, झारखंड निवासी आर्यन राज सहस्रधारा स्थित काला गांव में स्थित चाणक्य एकेडमी में एनडीए की तैयारी कर रहा था। कोचिंग संस्थान के पास ही हॉस्टल के कमरे में उसके साथ चार अन्य छात्र भी रहते थे। आर्यन सुबह अकेला कमरे में था।- एआई जनरेटेड फोटो। पंखे से फंदे पर लटका शनिवार सुबह साथ रहने वाले चारों छात्र साढ़े सात बजे कोचिंग के लिए निकल गए थे और नाबालिग छात्र कमरे में अकेला था। करीब साढ़े आठ बजे किसी छात्र ने देखा कि छात्र अपने कमरे के पंखे से फंदे पर लटका हुआ है। सभी दोस्त घबरा गए। उन्होंने कमरे के अंदर घुसने की कोशिश की, लेकिन शव को लटका देख इसकी सूचना हॉस्टल प्रबंधन और कोचिंग संस्थान के टीचर को दी। टीचर ने फिर इसकी सूचना पुलिस को दी। संस्थान प्रबंधन ने थाना राजपुर पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने नाबालिग छात्र को नीचे उतारा और घटनास्थल की जांच-पड़ताल की। कमरे में लगे सीसीटीवी कैमरे की जांच करने पर छात्र फंदा लगाते हुए दिखाई दे रहा है। छात्र के कमरे से पुलिस को किसी भी तरह का कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। छात्र हजारीबाग जिले, झारखंड का रहने वाला था। तीन-चार दिन पहले छात्र की तबीयत खराब थी इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए मोर्चरी भिजवाया और मृतक छात्र के परिजनों को सूचित किया। शनिवार शाम को परिजनों के आने के बाद, आज पोस्टमॉर्टम की कार्रवाई पूरी कर शव उन्हें सौंप दिया गया है। थाना राजपुर प्रभारी पीडी भट्ट ने बताया कि पुलिस ने मृतक छात्र के साथियों से पूछताछ की है। साथियों ने बताया कि तीन-चार दिन पहले छात्र की तबीयत खराब थी। चूंकि मृतक छात्र के परिजन शनिवार शाम तक देहरादून पहुंच पाए थे, इसलिए शनिवार को पोस्टमॉर्टम नहीं हो पाया था। आज पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। ——————————- ये खबर भी पढ़ें… ‘बैंककर्मी ने प्रेग्नेंट कर छोड़ा, आपत्तिजनक VIDEO बनाई’: उत्तराखंड पुलिस के सामने फ्लाईओवर पर चढ़ी युवती, सुसाइड की कोशिश उत्तराखंड में एक युवती ने तीन पुलिसकर्मियों के सामने फ्लाईओवर से कूदकर सुसाइड की कोशिश की है। घटना ऊधम सिंह नगर के रुद्रपुर की है, जहां युवती हाथ में एक पोस्टर लेकर फ्लाईओवर पर पहुंची। (पढ़ें पूरी खबर) Source link

झारखंड

“NCERT पढ़ ली होती तो खेल हो जाता!” रांची में NEET देकर...

Last Updated:May 03, 2026, 19:13 IST Neet-2026 paper review : रांची की रहने वाली प्रतियोगी छात्रा प्रीति बताती है, पिछले दो सालों से कड़ी मेहनत करी है और इस बार पक्का मेरा दिल्ली एम्स का सपना पूरा होने वाला है. वह इसलिए क्योंकि, पेपर बहुत ही आसान था. हालांकि, क्वेश्चन थोड़ा लेंदी था. वहीं अन्य प्रतियोगियों ने भी पेपर के कठिनाई के बारे में बताया. ख़बरें फटाफट रांची : झारखंड की राजधानी रांची में आज आखिरकार नीट की परीक्षा संपन्न हुई. शाम 5:00 बजे जैसे ही एग्जाम खत्म हुआ. इस समय इतनी तेज बारिश हुई की कुछ बच्चों के तो क्वेश्चन पेपर पानी में पूरी तरह भीग गए. लेकिन, इसी बीच विद्यार्थियों के सुकून और खुशी का भी भाव था. क्योंकि, बायोलॉजी का पेपर इन्हें काफी आसान लगा. ऐसे में कुछ बच्चों ने लोकल 18 को बताया कि आखिरकार इस बार पेपर कैसा था. दिल्ली एम्स का सपना पूरा होने वाला है…प्रीति बताती है, पिछले दो सालों से कड़ी मेहनत करी है और इस बार पक्का मेरा दिल्ली एम्स का सपना पूरा होने वाला है. वह इसलिए क्योंकि, पेपर बहुत ही आसान था. हालांकि, क्वेश्चन थोड़ा लेंदी था, थोड़ा लंबा था. लेकिन, लगभग सारे क्वेश्चन एनसीईआरटी के ही थे. अगर आप एनसीईआरटी के कॉन्सेप्ट अच्छे से पढ़े होंगे तो एक भी क्वेश्चन छुटने वाला नहीं था.  सारे क्वेश्चन बढ़िया से सॉल्व कर पायाअमृतेश बताते हैं, यह मेरा दूसरा अटेम्प्ट है कुछ गलतियां हो गई थी, कॉन्सेप्ट की क्लेरिटी नहीं थी. इस बार कॉन्सेप्ट पर फोकस करके आया हूं, तो सारे क्वेश्चन बढ़िया से सॉल्व कर पाया हूं. बायोलॉजी का पेपर आसान था, फिजिक्स व केमिस्ट्री भी सही था, एनसीईआरटी और मॉक टेस्ट इन दोनों पर अधिक फोकस जिसने किया होगा. उसके लिए पेपर कोई बड़ी बात नहीं रही होगी. “ऑर्गेनिक केमिस्ट्री के पोर्शन में थोड़ा ट्विस्टवहीं, पल्लवी बताती है कि मेरा पहला अटेम्प्ट था और इस बार में चूक गई. हालांकि, क्वेश्चन पेपर आसान था यह मैं जानती हूं बायोलॉजी का पेपर बेहद ही आसान था. लगभग क्वेश्चन एनसीआरटी से थे. लेकिन मैंने रेफरेंस बुक का अधिक सहारा ले लिया. ऐसे में अपनी गलतियों का पर सुधार करूंगी व खासतौर पर केमिस्ट्री में ऑर्गेनिक केमिस्ट्री का पोर्शन थोड़ा ट्विस्ट था वहीं पर अटक गई. फिजिक्स का थोड़ा लंबा मुझे लगाकृष्णा बताते हैं, बात सिर्फ कॉन्सेप्ट की थी. अगर आपको कॉन्सेप्ट की क्लेरिटी है तो फिर यह सब क्वेश्चन कुछ भी नहीं है. मुझे आगे चलकर न्यूरोसर्जन बना है. यह दूसरा अटेम्प्ट है और मुझे पूरी उम्मीद है कि इस बार मेरा क्रेक हो जाएगा. मैंने सारे क्वेश्चन अटेम्प्ट किए हैं, बायोलॉजी और केमिस्ट्री के एनसीआरटी से ही क्वेश्चन व फिजिक्स का थोड़ा लंबा मुझे लगा और घुमावदार भी था. क्योंकि मैंने मॉक टेस्ट किया था व भी रिवीजन किया था. इसीलिए थोड़ा समय लगा पर बन गया. About the Author Amit Singh 7 वर्षों से पत्रकारिता में अग्रसर. इलाहबाद विश्वविद्यालय से मास्टर्स इन जर्नालिस्म की पढ़ाई. अमर उजाला, दैनिक जागरण और सहारा समय संस्थान में बतौर रिपोर्टर, उपसंपादक औऱ ब्यूरो चीफ दायित्व का अनुभव. खेल, कला-साह…और पढ़ें News18 न्यूजलेटर अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में सबमिट करें Location : Ranchi,Jharkhand Source link

झारखंड

चतरा में 282 किलो डोडा जब्त:धान की बोरियों में छिपाकर बिहार हो...

चतरा जिले में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 282 किलोग्राम डोडा जब्त किया है। यह खेप धान की बोरियों के नीचे छिपाकर बिहार ले जाई जा रही थी। मामले में ऑटो चालक अजय कुमार साव को गिरफ्तार किया गया है। जब्त मादक पदार्थ की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 42 लाख रुपए बताई जा रही है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अनिमेष नैथानी के निर्देश पर की गई, जिन्हें इस तस्करी की पुख्ता सूचना मिली थी। नाकेबंदी कर संदिग्ध ऑटो को पकड़ा मामले की गंभीरता को देखते हुए सदर एसडीपीओ संदीप सुमन के नेतृत्व में विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया। टीम ने प्रतापपुर थाना क्षेत्र के बलवादोहर गांव के पास नाकेबंदी कर वाहनों की जांच शुरू की। शनिवार शाम करीब 7 बजे कुंदा की ओर से आ रहे एक संदिग्ध भूरे रंग के मालवाहक ऑटो (JH02BG-2536) को रोककर तलाशी ली गई। प्रारंभिक जांच में ऑटो में धान की बोरियां लदी दिखीं, जिससे पुलिस को शक हुआ। धान के नीचे छिपी मिली डोडा की बोरियां पुलिस ने जब धान की बोरियों को हटाकर सघन तलाशी ली, तो नीचे 10 बड़ी बोरियों में छिपाकर रखी गई डोडा बरामद हुई। कुल 282 किलोग्राम मादक पदार्थ मौके से जब्त किया गया। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए चालक अजय कुमार साव को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह प्रतापपुर के गोमें गांव का रहने वाला है और यह खेप कुंदा से खरीदकर बिहार के औरंगाबाद ले जाई जा रही थी। तस्करों ने पुलिस से बचने के लिए धान की बोरियों को कवर के रूप में इस्तेमाल किया था। एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज इस मामले में प्रतापपुर थाना में कांड संख्या 43/26 दर्ज कर आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 15/18 और भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई की गई है। आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस का मानना है कि इस कार्रवाई से अंतर्राज्यीय तस्करी के एक सक्रिय नेटवर्क को बड़ा झटका लगा है। अभियान में प्रतापपुर थाना प्रभारी और सशस्त्र बल की भूमिका सराहनीय रही। पुलिस अब इस सिंडिकेट से जुड़े अन्य तस्करों और सरगनाओं की तलाश में जुटी है, ताकि पूरे नेटवर्क का खुलासा किया जा सके। Source link

झारखंड

चतरा में अवैध लकड़ी तस्करी नाकाम:24 बोटा लकड़ी से लदा ट्रैक्टर जब्त,...

चतरा पुलिस ने अवैध लकड़ी तस्करी के एक बड़े प्रयास को विफल करते हुए 24 पीस लकड़ी से लदा ट्रैक्टर जब्त किया है। यह लकड़ी झारखंड के मनातू जंगल क्षेत्र से काटकर पड़ोसी राज्य बिहार ले जाई जा रही थी। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि जंगलों में अवैध कटाई कर लकड़ी की तस्करी की जा रही है। सूचना के आधार पर पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में एक विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया, जिसने योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई को अंजाम दिया। नाकेबंदी कर ट्रैक्टर का पीछा पुलिस टीम ने रणनीति के तहत रहरिया चौक और आसपास के संभावित रास्तों पर निगरानी बढ़ा दी। देर रात रहरिया चौक के पास एक संदिग्ध नीले रंग का ‘ACE’ ट्रैक्टर आता दिखाई दिया। पुलिस द्वारा रुकने का इशारा किए जाने पर चालक ने ट्रैक्टर को मुख्य सड़क से हटाकर खेतों की ओर मोड़ दिया और भागने का प्रयास किया। चालक अपने साथियों के साथ अंधेरे का फायदा उठाते हुए जंगल की ओर फरार हो गया। इसके बाद पुलिस ने ट्रैक्टर को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू की। ट्रॉली में मिला 24 बोटा अवैध लकड़ी पुलिस ने ट्रैक्टर की ट्रॉली की तलाशी ली, जिसमें अवैध रूप से काटे गए 24 बड़े बोटे लकड़ी लदे पाए गए। जांच में सामने आया कि तस्कर झारखंड की वन संपदा को नुकसान पहुंचाते हुए इसे बिहार बॉर्डर के सलैया क्षेत्र में खपाने की तैयारी में थे। पुलिस ने बिना रजिस्ट्रेशन वाले ट्रैक्टर (इंजन नंबर C490BT11161337) को जब्त कर लिया है और लकड़ी को भी अपने कब्जे में ले लिया गया है। मामला दर्ज, तस्करों की तलाश जारी इस मामले में प्रतापपुर थाना कांड संख्या 42/2026 के तहत ट्रैक्टर मालिक रामविशुन यादव और अज्ञात चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरोपियों पर भारतीय न्याय संहिता और भारतीय वन अधिनियम की सख्त धाराओं के तहत कार्रवाई की जा रही है। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि वन संपदा की लूट करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। फिलहाल फरार तस्करों और इस गिरोह के अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में वन माफियाओं के बीच हड़कंप मच गया है। Source link

झारखंड

jharkhand seraikele chc mother infant death political row bjp demands resignation jmm...

Last Updated:May 03, 2026, 17:55 IST Jharkhand Health News: सरायकेला जिले के राजनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बिजली गुल होने के बाद मोबाइल टॉर्च की रोशनी में प्रसव कराए जाने के दौरान एक गर्भवती महिला और उसके नवजात बच्चे की मौत हो गई. मृतका की पहचान हाथीसिरिंग गांव निवासी बिनीता बानरा के रूप में हुई है, जो स्वयं एक स्वास्थ्य सहिया थीं. परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही और संसाधनों की कमी का गंभीर आरोप लगाते हुए हंगामा किया, जिसके बाद पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने राज्य के स्वास्थ्य मंत्री के इस्तीफे की मांग की है. इस मामले में झामुमो ने जांच और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई का भरोसा दिया है. ख़बरें फटाफट सरायकेला: झारखंड की स्वास्थ्य व्यवस्था एक बार फिर सवालों के घेरे में है. सरायकेला-खरसावां जिले के राजनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) से एक ऐसी हृदयविदारक घटना सामने आई है. जिसने मानवता को शर्मसार कर दिया है. अस्पताल में बिजली गुल होने के बाद मोबाइल टॉर्च की रोशनी में एक गर्भवती महिला का प्रसव कराया गया. जिसके परिणामस्वरूप मां और नवजात बच्चे दोनों की मौत हो गई. इस घटना के बाद सियासी बवाल शुरू हो गया है. एक ओर भाजपा के पूर्व सीएम रघुवार दास ने इस्तीफा मांगा है. वहीं जेएमएम ने इस दुखद घटना पर राजनीति नहीं करने की सलाह दी है. क्या है पूरा मामला?मृतका की पहचान हाथीसिरिंग गांव निवासी बिनीता बानरा के रूप में हुई है. विडंबना यह है कि बिनीता खुद एक स्वास्थ्य सहिया थीं और दूसरों को सुरक्षित प्रसव के प्रति जागरूक करती थीं. परिजनों के अनुसार प्रसव के दौरान अस्पताल की बिजली अचानक कट गई. जेनरेटर या बैकअप की व्यवस्था न होने के कारण डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ ने मोबाइल फोन की टॉर्च की रोशनी में ही डिलीवरी कराने का जोखिम उठाया. परिजनों का आरोप है कि अस्पताल में न केवल बिजली का अभाव था. बल्कि जीवन रक्षक उपकरणों और संवेदनशीलता की भी भारी कमी थी. बिनीता की हालत बिगड़ने के बावजूद उसे समय रहते किसी बड़े अस्पताल में रेफर नहीं किया गया. मृतका के पति गुरुचरण बांद्रा ने रोते हुए बताया कि उनकी पहले से दो बेटियां हैं. इस बार बेटे के आगमन की खुशियां मातम में बदल गईं. अस्पताल प्रशासन की सफाई और जन आक्रोशघटना के बाद गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने अस्पताल परिसर में जमकर हंगामा किया. मामले पर सफाई देते हुए राजनगर चिकित्सा प्रभारी डॉ. श्याम सोरेन ने कहा कि उन्होंने महज 10 दिन पहले ही कार्यभार संभाला है. इसलिए उन्हें मेंटेनेंस की पूरी जानकारी नहीं थी. वहीं अन्य डॉक्टरों का तर्क है कि ऑपरेशन के दौरान अचानक बिजली चले जाने से यह अनहोनी हुई. हालांकि स्थानीय लोगों का कहना है कि राजनगर CHC में लापरवाही का यह कोई पहला मामला नहीं है. पक्ष-विपक्ष में वार-पलटवारइस घटना पर झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने हेमंत सरकार को आड़े हाथों लिया. उन्होंने कहा कि झारखंड के स्वास्थ्य विभाग में लगातार काले कारनामे हो रहे हैं. कभी चाईबासा में आदिवासी बच्चों को एचआईवी पॉजिटिव खून चढ़ा दिया जाता है. तो कभी मोबाइल की रोशनी में प्रसव कराया जाता है. मुख्यमंत्री को चाहिए कि वे स्वास्थ्य मंत्री से तत्काल इस्तीफा लें. झारखंड मुक्ति मोर्चा का रुखदूसरी ओर झामुमो के प्रदेश प्रवक्ता कुणाल सारंगी ने इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया. उन्होंने भाजपा से इस मामले पर राजनीति न करने की अपील करते हुए कहा कि यह एक अत्यंत दुखद घटना है. हमारी एक प्रतिनिधि टीम पीड़ित परिवार से मुलाकात करेगी. हम मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री से मिलकर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई और परिवार को उचित सहयोग दिलाने की मांग करेंगे. सवाल जो जवाब मांगते हैं? करोड़ों के स्वास्थ्य बजट के बावजूद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में पावर बैकअप (जेनरेटर) की व्यवस्था क्यों नहीं है? क्या एक स्वास्थ्य सहिया की जान की कीमत सिस्टम की नजर में कुछ भी नहीं? प्रशासनिक जांच का आश्वासन क्या सिर्फ कागजों तक सीमित रहेगा या बिनीता और उसके बच्चे को न्याय मिलेगा? About the Author Amit ranjan मैंने अपने 12 वर्षों के करियर में इलेक्ट्रॉनिक, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में काम किया है। मेरा सफर स्टार न्यूज से शुरू हुआ और दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर डिजिटल और लोकल 18 तक पहुंचा। रिपोर्टिंग से ले…और पढ़ें News18 न्यूजलेटर अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में सबमिट करें Location : Saraikela-Kharsawan,Jharkhand Source link

झारखंड

देवघर रिमांड होम में युवती की संदिग्ध स्थिति में मौत:सदर अस्पताल में...

देवघर के कुंडा थाना क्षेत्र स्थित चरकी पहाड़ी रिमांड होम में 19 वर्षीय श्रावणी कुमारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। शनिवार देर शाम अचानक तबीयत बिगड़ने पर रिमांड होम के कर्मचारियों ने उसे आनन-फानन में देवघर सदर अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में ऑन ड्यूटी चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए तत्काल प्राथमिक उपचार शुरू किया, लेकिन कुछ ही मिनटों के भीतर इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद पूरे परिसर में हड़कंप मच गया। प्रशासन हरकत में, डीसी ने ली जानकारी युवती की मौत की सूचना मिलते ही रिमांड होम प्रशासन ने जिला प्रशासन को अवगत कराया। मामले की गंभीरता को देखते हुए देर रात उपायुक्त स्वयं सदर अस्पताल पहुंचे और अधिकारियों व चिकित्सकों से घटना की विस्तृत जानकारी ली। प्रशासन ने प्रारंभिक स्तर पर ही मामले को गंभीर मानते हुए हर पहलू की जांच के निर्देश दिए हैं। इस दौरान अस्पताल और रिमांड होम दोनों जगह अधिकारियों की सक्रियता बढ़ गई। मेडिकल बोर्ड से कराया गया पोस्टमॉर्टम मृत्यु के कारणों को स्पष्ट करने के लिए उपायुक्त के निर्देश पर सिविल सर्जन द्वारा एक मेडिकल बोर्ड का गठन किया गया। मेडिकल बोर्ड की मौजूदगी में पूरे प्रक्रिया को ऑन कैमरा रिकॉर्ड करते हुए शव का पंचनामा किया गया और पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम के बाद शव को 72 घंटे तक सुरक्षित रखने के लिए पोस्टमार्टम हाउस में रखा गया है, ताकि जरूरत पड़ने पर आगे की जांच की जा सके। संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, जांच जारी फिलहाल युवती की मौत के वास्तविक कारणों का आधिकारिक खुलासा नहीं हो पाया है। सूत्रों के अनुसार मामला संदिग्ध परिस्थितियों से जुड़ा हो सकता है, जिसके मद्देनजर प्रशासन पूरी सतर्कता के साथ जांच कर रहा है। पुलिस भी मामले की गहराई से जांच में जुटी है। रिमांड होम की व्यवस्था व सुरक्षा को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा। Source link

झारखंड

31 जुलाई से शुरू होगा देवघर श्रावणी मेला:देवघर में पर्यटन मंत्री सुदिव्य...

विश्व प्रसिद्ध देवघर श्रावणी मेले की तैयारियों को राज्य सरकार ने तेज कर दिया है। इसी क्रम में पर्यटन मंत्री सुदिव्य सोनू ने देवघर सर्किट हाउस में अधिकारियों के साथ उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की। बैठक में देवघर और दुमका जिलों के उपायुक्त, पुलिस अधीक्षक समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। मंत्री ने सभी विभागों से तैयारियों की अद्यतन स्थिति की जानकारी ली और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मेले के सफल आयोजन के लिए सभी विभागों के बीच बेहतर समन्वय जरूरी है। 31 जुलाई से मेला, लाखों श्रद्धालुओं की उम्मीद बैठक के दौरान मंत्री ने बताया कि इस वर्ष श्रावणी मेला 31 जुलाई से प्रारंभ होगा। उन्होंने कहा कि हर साल की तरह इस बार भी लाखों श्रद्धालु बाबा बैद्यनाथ धाम में जलार्पण के लिए पहुंचेंगे। इसे ध्यान में रखते हुए प्रशासन को पहले से ही व्यापक तैयारी करनी होगी। मंत्री ने निर्देश दिया कि पिछले वर्ष की कमियों और अनुभवों का विश्लेषण कर इस बार बेहतर प्रबंधन सुनिश्चित किया जाए, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा पर जोर पर्यटन मंत्री ने स्पष्ट कहा कि मेले में आने वाले कांवरियों और श्रद्धालुओं के लिए मूलभूत सुविधाओं को प्राथमिकता दी जा रही है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि ठहरने की व्यवस्था, पेयजल, शौचालय, स्वास्थ्य सेवाएं और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया जाए। साथ ही बाबा बैद्यनाथ धाम मंदिर में सुगम और व्यवस्थित दर्शन की व्यवस्था सुनिश्चित करने पर भी विशेष ध्यान देने को कहा गया। मंत्री ने कहा कि श्रद्धालुओं का अनुभव बेहतर बनाना सरकार की प्राथमिक जिम्मेदारी है। फुटओवर ब्रिज परियोजना पर भी चर्चा बैठक में खजुरिया क्षेत्र में प्रस्तावित फुटओवर ब्रिज परियोजना की प्रगति की भी समीक्षा की गई। मंत्री ने बताया कि इस परियोजना की डीपीआर तैयार हो चुकी है, जिसमें कुछ आवश्यक संशोधन किए जाने हैं। स्थानीय प्रशासन को इसकी जांच कर प्रक्रिया पूरी करने का निर्देश दिया गया है, ताकि जल्द ही निर्माण कार्य शुरू किया जा सके। मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार का लक्ष्य इस बार श्रावणी मेले को बेहतर प्रबंधन, मजबूत सुरक्षा और आधुनिक सुविधाओं के साथ सफलतापूर्वक संपन्न कराना है, जिससे देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं को सुगम अनुभव मिल सके। Source link

Scroll to Top