धनबाद50 मिनट पहले कॉपी लिंक धनबाद जिले के तेतुलमारी स्टेशन के पास एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान गया जिले के टिकारी थाना क्षेत्र के लाव गांव निवासी 40 वर्षीय सुबोध कुमार सिंह के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, सुबोध शनिवार सुबह करीब 9 बजे घर से निकले थे, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटे। काफी खोजबीन के बाद भी उनका कोई सुराग नहीं मिला, तो परिजनों ने स्थानीय थाने में सूचना दी। इसी बीच धनबाद जीआरपी थाना से सूचना मिली कि तेतुलमारी स्टेशन के पास एक व्यक्ति की ट्रेन से कटकर मौत हो गई है। मौके पर पहुंचकर परिजनों ने शव की पहचान सुबोध कुमार सिंह के रूप में की। मानसिक तनाव की बात आई सामने बताया जा रहा है कि सुबोध कुमार सिंह सूरत की एक निजी कंपनी में कार्यरत थे। कुछ दिन पहले ही अपने पैतृक गांव गया लौटे थे। परिजनों ने बताया कि वह पिछले कुछ समय से पारिवारिक विवाद और घरेलू कलह के कारण मानसिक तनाव में थे। पुलिस को मिली प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, सुबोध बस से गया स्टेशन पहुंचे थे। वहां से ट्रेन पकड़कर धनबाद आए। तेतुलमारी स्टेशन के पास किसी समय वह ट्रेन की चपेट में आ गए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हालांकि यह हादसा है या कुछ और, पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। जीआरपी ने पोस्टमॉर्टम के लिए शव भेजा घटना की सूचना मिलते ही जीआरपी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए धनबाद के शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल भेज दिया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। घटनास्थल के आसपास के हालात व तथ्यों को खंगाला जा रहा है। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं… 40 फीट ऊंचा स्लरी डंप गिरा, 4 मजदूर दबकर मरे: धनबाद में एजेंट ने कहा- काम करो नहीं तो पैसे नहीं मिलेंगे, दबाव में कर रहे थे काम 0:49Play video Play video कॉपी लिंक शेयर सरायकेला CHC में मोबाइल की रोशनी में डिलीवरी,मां-बच्चे की मौत: मृतका खुद स्वास्थ्य सहिया थी, परिजन बोले- न डॉक्टर थे न बिजली, नर्स ने प्रसव कराया 1:07Play video Play video कॉपी लिंक शेयर पलामू में शादी से लौट रहे दोस्तों की गई जान: तेज रफ्तार बाईक रेलिंग से टकराई, सड़क पर घसीटते चले गए, स्पॉट डेथ 0:45Play video Play video कॉपी लिंक शेयर फोन तलाशने निकले दो दोस्त, सड़क हादसे में गई जान: बालू लदे हाइवा ने दोनों को कुचला, मौके पर ही चली गई जान, घर में पसरा मातम Play video कॉपी लिंक शेयर Source link