भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

झारखंड

झारखंड

जरा से काम में सांस फूलना, नाक से सीटी की आवाज आना…ये...

जमशेदपुर. आज के समय में तेजी से बढ़ता वायु प्रदूषण, बदलता मौसम और जीवनशैली में हो रहे बदलाव लोगों की सेहत पर गहरा असर डाल रहे हैं. खासकर सांस से जुड़ी बीमारियां अब आम होती जा रही हैं, जिनमें अस्थमा एक गंभीर और तेजी से फैलने वाली समस्या बन चुकी है. शहरों से लेकर ग्रामीण इलाकों तक इसके मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है, जो चिंता का विषय है. यह बीमारी न केवल व्यक्ति की दैनिक दिनचर्या को प्रभावित करती है, बल्कि समय रहते ध्यान न देने पर गंभीर रूप भी ले सकती है. आज क्यों बढ़ गई है यह समस्याइसी विषय पर झारखंड के सीनियर चेस्ट फिजिशियन डॉ. टी.के. मोहंती बताते हैं कि अस्थमा एक क्रॉनिक (लंबे समय तक रहने वाली) श्वसन संबंधी बीमारी है, जिसमें फेफड़ों की श्वासनलियां संकुचित और सूज जाती हैं. इससे मरीज को सांस लेने में कठिनाई होती है और कई बार अचानक अस्थमा अटैक भी आ सकता है. उन्होंने कहा कि आज के दौर में इसके मामलों में बढ़ोतरी का सबसे बड़ा कारण पर्यावरणीय बदलाव और एलर्जी कारकों का बढ़ना है. एलर्जी है मुख्य कारणअस्थमा के प्रमुख कारणों में एलर्जी सबसे अहम भूमिका निभाती है. धूल, धुआं, परागकण (पोलन), पालतू जानवरों के बाल, फफूंदी और विभिन्न प्रकार के केमिकल्स शरीर में एलर्जिक रिएक्शन पैदा करते हैं, जिससे श्वासनलियां प्रभावित होती हैं. इसके अलावा बढ़ता वायु प्रदूषण, खासकर औद्योगिक क्षेत्रों और ट्रैफिक वाले इलाकों में, अस्थमा के खतरे को और बढ़ा देता है. मौसम में अचानक बदलाव, ठंडी हवा, वायरल संक्रमण और कई बार आनुवंशिक कारण भी इस बीमारी के पीछे जिम्मेदार होते हैं. समय रहते पहचानें लक्षणअस्थमा के लक्षणों को समय रहते पहचानना बेहद जरूरी है. लगातार खांसी आना, सांस लेते समय सीटी जैसी आवाज (व्हीजिंग), सीने में जकड़न और थोड़ी सी मेहनत में ही सांस फूलना इसके मुख्य संकेत हैं. कई मरीजों में ये लक्षण रात या सुबह के समय ज्यादा बढ़ जाते हैं. अगर ये लक्षण बार-बार दिखाई दें, तो इसे नजरअंदाज करना खतरनाक हो सकता है, इसलिए इन पर ध्यान दें. खत्म नहीं कर सकते, नियंत्रित कर सकते हैंबचाव के उपायों पर जोर देते हुए बताया गया कि अस्थमा को पूरी तरह खत्म तो नहीं किया जा सकता, लेकिन इसे नियंत्रित जरूर किया जा सकता है. इसके लिए सबसे जरूरी है एलर्जी पैदा करने वाले कारकों से दूरी बनाना. घर को साफ रखना, धूल से बचाव करना, मास्क का इस्तेमाल करना और धूम्रपान से दूर रहना बेहद आवश्यक है. साथ ही डॉक्टर की सलाह के अनुसार नियमित दवाइयों और इनहेलर का उपयोग करना चाहिए. बदलते मौसम में विशेष सावधानी बरतना भी जरूरी है. प्रभाव कम किया जा सकता हैअंत में यही कहा जा सकता है कि अस्थमा जैसी बीमारी के प्रति जागरूकता और समय पर उपचार ही सबसे बड़ा बचाव है. अगर सही समय पर इसके लक्षणों को पहचान लिया जाए और जरूरी सावधानियां अपनाई जाएं, तो इस बीमारी के प्रभाव को काफी हद तक कम किया जा सकता है. Source link

झारखंड

झारखंड में 5 दिनों के लिए यलो अलर्ट:8 मई तक बारिश-आंधी व...

झारखंड में मौसम का मिजाज तेजी से बदल गया है। राज्य के विभिन्न हिस्सों में प्री-मॉनसून गतिविधियां पूरी तरह सक्रिय हो चुकी हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। सबसे अधिक वर्षा लातेहार में 70.5 मिमी रिकॉर्ड की गई, जबकि तेनुघाट में 22.4 मिमी बारिश हुई। दिन में तेज धूप के बाद देर रात रांची, रामगढ़, चतरा, गढ़वा, हजारीबाग, लातेहार और लोहरदगा समेत कई जिलों में तेज आंधी के साथ बारिश हुई। मौसम में इस बदलाव से तापमान में भी उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। आज आठ जिलों में ऑरेंज अलर्ट मौसम विज्ञान केंद्र रांची ने राज्य में 8 मई तक बारिश, वज्रपात, तेज हवा और ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की है। 5 मई को पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसांवा, खूंटी, रांची, रामगढ़, धनबाद और बोकारो जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इन क्षेत्रों में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलने, गर्जन के साथ भारी बारिश और ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है। वहीं, राज्य के अन्य हिस्सों के लिए यलो अलर्ट जारी करते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। तापमान में गिरावट, कई जिलों में मौसम सुहाना मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिनों में अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आ सकती है। सोमवार को राज्य में सबसे अधिक तापमान डालटनगंज में 39.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम तापमान कांके में 17.2 डिग्री सेल्सियस रहा। रांची का अधिकतम तापमान 34.4 और न्यूनतम 19.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। जमशेदपुर, धनबाद, बोकारो, देवघर और कोडरमा समेत कई जिलों में तापमान में 2 से 4 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है। आंधी-तूफान से फसलों पर असर की आशंका मौसम विभाग ने लोगों को खराब मौसम के दौरान विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है। खुले मैदान, पेड़ों के नीचे और बिजली के खंभों के पास खड़े होने से बचने को कहा गया है। ओलावृष्टि और तेज हवा से खेतों में लगी फसलों को नुकसान होने की आशंका जताई गई है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार बंगाल की खाड़ी में बने साइक्लोनिक सर्कुलेशन और टर्फ लाइन के प्रभाव से यह स्थिति बनी है। 6 और 7 मई को कुछ जिलों में भारी बारिश की संभावना है, जबकि 8 मई के बाद तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी हो सकती है। Source link

झारखंड

डीपीएस में तनाव-प्रबंधन व बाल- सुरक्षा पर कार्यशाला का आयोजन

सिटी रिपोर्टर | बोकारो डीपीएस, बोकारो में प्रशासनिक एवं सहयोगी कर्मियों के लिए तनाव-प्रबंधन और बाल-सुरक्षा विषय पर विशेष कार्यशाला आयोजित की गई। विद्यालय प्रबंधन की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य कर्मियों के मानसिक स्वास्थ्य, पारिवारिक कल्याण और बच्चों की सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना था। प्रशासनिक सदस्यों के लिए आयोजित सत्र में विद्यालय के काउंसलर लाल शुभेन्द्र नाथ शाहदेव ने तनाव-प्रबंधन के व्यावहारिक उपाय बताए। उन्होंने तनाव के प्रमुख कारणों में परिस्थितिजन्य दबाव, आनुवांशिकी कारण और अकेलेपन का उल्लेख करते हुए इसके लक्षणों की पहचान और समय रहते सुधार पर बल दिया। उन्होंने शारीरिक व्यायाम, मोबाइल की लत कम करने, पर्याप्त नींद, योग-ध्यान, संतुलित आहार तथा अच्छी पुस्तकों के अध्ययन और हॉबी विकसित करने की आवश्यकता बताई। इस दौरान कर्मियों को डीप ब्रीदिंग का अभ्यास भी कराया गया। वहीं सहयोगी कर्मियों के लिए आयोजित दूसरे सत्र में बच्चों की देखभाल एवं सुरक्षा पर चर्चा की गई। काउंसलर शाहदेव ने पोक्सो एक्ट से जुड़े कानूनी और सामाजिक पहलुओं की जानकारी देते हुए बाल यौन उत्पीड़न जैसी घटनाओं से बचाव के उपाय बताए। उन्होंने कर्मियों को बच्चों के लिए सुरक्षित वातावरण तैयार करने और संकट की स्थिति में सजग रहने के लिए प्रेरित किया। प्राचार्य डॉ. एएस गंगवार ने कहा कि तनावमुक्त कार्यस्थल किसी भी संस्थान की प्रगति का आधार होता है। उन्होंने कहा कि प्रशासनिक एवं सहयोगी कर्मी संस्थान की रीढ़ हैं और उनके मानसिक स्वास्थ्य व सामाजिक सुरक्षा को लेकर विद्यालय पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने बच्चों की सुरक्षा और कर्मियों के कल्याण को विद्यालय की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल बताया। Source link

झारखंड

Success Story: टीचर पत्नी और डिजाइनर पति की जोड़ी का कमाल! नौकरी...

Last Updated:May 05, 2026, 06:08 IST Ranchi Success Story: रांची के आनंद और गोरिक्षा ने नौकरी छोड़कर यूनिक फ्लेवर कुकीज ब्रांड क्रमबाइट शुरू किया.दोनों अमूल बटर से बने प्रोडक्ट्स की ऑनलाइन बिक्री से लाखों की कमाई कर रहे हैं. इसके साथ ही 4 लोगों को रोजगार दिए हुए हैं. ख़बरें फटाफट रांची: झारखंड की राजधानी रांची की गोरिक्षा और आनंद दोनों ही हस्बैंड वाइफ हैं. दोनों ने ही कड़ी पत्ता, ब्रोकली व बीटरूट जैसे यूनिक कुकीज बनाने का काम करते हैं. पति-पत्नी ने मिलकर अपने ब्रांड ‘क्रमबाइट’ के तहत बाजार में अपने कुकीज को लॉन्च किया है. आनंद बताते हैं कि 15 साल तक ग्राफिक डिजाइनर की नौकरी बड़ी-बड़ी कंपनियों में की, लेकिन फिर लगा दूसरा के लिए काम करने से अच्छा खुद के लिए करना चाहिए. आइये जानते हैं उनकी सफलता के बारे में. आनंद ने बताया कि उनकी वाइफ कुकीज और चिप्स बनाने का काम करती हैं और वह उनको ब्रांडेड जैसा एकदम डिजाइन करने का काम करते हैं. आज उनके क्लाइंट्स झारखंड से बाहर भी हैं और कमाई भी काफी जबरदस्त हो रही है. गोरिक्षा ने लोकल 18 को बताया वह खुद भी टीचर हैं. ऐसे में हमेशा से बच्चों को उपदेश देती थी कि अपना खुद का बड़ा करो. फिर मैंने सोचा कि दूसरों को उपदेश दे रही हूं और खुद कुछ नहीं कर रही हूं. खुद से करना था कुछ बड़ा गोरिक्षा बताती हैं कि ऐसे में उन्होंने सोचा कि जो दूसरों को बता रही हैं अब खुद पर लागू करना है. तभी खुद का बिजनेस शुरू किया. इसमें उनके पति का भी पूरा साथ मिला. उन्होंने देखा कि बाजार में तरह-तरह के कुकीज हैं तो इसमें नया क्या लाया जाए. बीटरूट चिप्स, ब्रोकली चिप्स, कढी पत्ता यह सारे फ्लेवर में चिप्स और कुकीज उतारना शुरू किया. इसके अलावा उनके पास नमकीन, मीठा व मड़वा यह सारे कुकीज भी हैं. उन्होंने बताया कि हमने यूट्यूब का भी सहारा लिया और सबसे बड़ी ताकत हमारी यह रही कि हम सिर्फ और सिर्फ अमूल बटर का इस्तेमाल करते हैं और कुछ भी नहीं. इसीलिए हमारे गुणवत्ता ऐसी है कि आप दूर से ही अमूल बटर का सुगंध लेते हुए यहां तक पहुंच जाएंगे. आज उनके क्लाइंट यूपी, बिहार, मुंबई, दिल्ली बैंगलोर तक हैं. ऑनलाइन इंस्टाग्राम पेज के जरिए हर दिन ऑर्डर आते हैं. नौकरी से ज्यादा यहां है कमाई आनंद बताते हैं कि नौकरी छोड़कर वह आज अपने लिए कुछ कर रहे हैं. उन्हें बहुत अच्छा लग रहा है. और कमाई भी महीने की आराम से लाख रुपए के ऊपर चली जाती है. इतना ही नहीं, आज हमारे साथ 4-5 लोग जुड़े हुए हैं. उनको भी रोजगार मिला हुआ है. वह इसे और बढ़ाने वाले हैं, तो आज अच्छा लगता है कि हम कहां नौकरी करते थे और आज नौकरी देने वाले बन गए हैं. About the Author Brijendra Pratap Singh बृजेंद्र प्रताप सिंह डिजिटल-टीवी मीडिया में (2021) लगभग 5 सालों से सक्रिय हैं. मेट्रो न्यूज 24 टीवी चैनल मुंबई, ईटीवी भारत डेस्क, दैनिक भास्कर डिजिटल डेस्क के अनुभव के साथ 14 मई 2024 से News.in में सीनियर कंटें…और पढ़ें News18 न्यूजलेटर अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में सबमिट करें Location : Ranchi,Jharkhand Source link

झारखंड

बैठक में सुचारू रूप से ट्रकों के परिचालन को लेकर ज्ञापन सौंपने...

भास्कर न्यूज|लोहरदगा लोहरदगा गुमला ट्रक ऑनर एसोसिएशन के पदाधिकारियों एवं कार्यकारणी सदस्यों की एक बैठक बक्सी डीपा कार्यालय में हुई। इस बैठक में विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करते हुए पदाधिकारियों ने निर्णय लिया कि हाईकोर्ट में जो केस रोड परमिट को लेकर दर्ज है उसमें काउंटर एफिडेविट करना है कि सरकार को कहा जाएगा कि आप रोड परमिट नहीं दे रहे हैं तो फाइल लेना बंद करें जब तक की केस का फैसला नहीं हो जाता है और दूसरी ओर हेसल अनलोडिंग स्टेशन में प्रतिदिन आ रही परेशानियों को देखते हुए एसोसिएशन ने निर्णय लिया है कि हिंडाल्को और जिला प्रशासन के आला अधिकारियों को लिखित रूप से ज्ञापन सौंपा जाएगा कि हम लोगों का ट्रक सुचारू रूप से चले। इसकी व्यवस्था की जाए। हम लोगों को ट्रिप नहीं मिल रहा जिसके कारण हम लोग को नुकसान हो रहा है और हेसल की स्थिति में सुधार नहीं होने पर जोरदार आंदोलन की शुरुआत की जाएगी। इसके अलावा यह भी निर्णय लिया गया कि सभी माइंस में इस महीने एसोसिएशन की टीम के द्वारा दौरा किया जाएगा व आ रही परेशानियों का समाधान के प्रयास किया जाएगा। बैठक में मुख्य रूप से एसोसिएशन के अध्यक्ष कंवलजीत सिंह, सचिव मुद्रिका यादव, सचिव रहमान अंसारी, कोषाध्यक्ष अभय सिंह, उपाध्यक्ष अजमल कुरैशी, मोहम्मद इम्तियाज बबलू, मनीष सिंह, शंकर प्रजापति महेंद्र प्रसाद साहू, सहसचिव बरज सिंह, मनोज साहू, सुमित विश्वकर्मा, राजेश विश्वकर्मा, अनूप कुमार भारती, संदेश कुमार प्रजापति, मीडिया प्रभारी राजेश शर्मा, प्रदीप कुमार, कार्यकारिणी सदस्य दीपक साहू, उमा चरण, मोती सिंह, संतोष साहू, बिट्टू विश्वकर्मा, पवन सिंह, अनिल उरांव, बंटू साहू, गजाधर महतो, मोहम्मद मजीद अंसारी, मोहम्मद गुड्डू, पूनम महतो सहित अन्य सदस्य मौजूद थे। Source link

झारखंड

हजारीबाग में खरीद घोटाला:17 लाख के ऑर्डर में 9 लाख का सामान...

जिला स्वास्थ्य विभाग के जिला कुष्ठ निवारण विभाग में नॉन कम्युनिकेबल डिजीज (एनसीडी) के लिए सामग्री खरीद में जैम पोर्टल के माध्यम से [कथित] बड़ा घोटाला सामने आया है। हजारीबाग सीएस कार्यालय ने एनएचएम के तहत 1 मार्च 2025 को धनबाद की आरडी इंटरप्राइजेज को 17 लाख रुपए की सामग्री का ऑर्डर दिया था। इसके विरुद्ध 28 मार्च 2025 को एजेंसी ने करीब 8 लाख की सामग्री उपलब्ध कराई, जबकि शेष 9 लाख रुपए की सामग्री अब तक नहीं दी गई। मामले की जांच में चौंकाने वाला खुलासा हुआ कि बची हुई सामग्री के बदले एजेंसी से नकद राशि हजारीबाग स्वास्थ्य विभाग के संबंधित कर्मी द्वारा प्राप्त कर लिए जाने की बात सामने आई है। जानिए…स्वास्थ्य विभाग में कैसे हुई गड़बड़ी 1 मार्च 2025 को जैम पोर्टल से एमएस आरडी इंटरप्राइजेज, धनबाद को 2,06,000 हेल्थ कार्ड का ऑर्डर दिया गया था। पर 60,000 पीस ए4 साइज हेल्थ कार्ड की आपूर्ति हुई। 50,000 फैमिली फोल्डर का ऑर्डर दिया गया था, पर 2,000 पीस 19×12 इंच आकार के फोल्डर की सप्लाई की गई। बाकी बचे 1,46,000 हेल्थ कार्ड और 48,000 फैमिली फोल्डर के एवज में नकद राशि लेने का मामला सामने आया है। यह ऑर्डर दो नंबरों GEMC-511687741315447 और GEMC-511687788710798 से जारी किया गया था। 15 दिन में सामान नहीं मिला तो FIR: सिविल सर्जनसंबंधित एजेंसी को 15 दिनों के भीतर सामान उपलब्ध कराने का अल्टीमेटम दिया गया है। तय समय में सामान नहीं मिलने पर एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। इस घोटाले में जो लोग शामिल होंगे, उन पर भी कार्रवाई होगी। 2023 से हुई सभी खरीद की जांच के लिए टीम बना दी गई है। -डॉ. अशोक कुमार, सिविल सर्जन, हजारीबाग Source link

झारखंड

झारखंड में प्री-मॉनसून का तूफानी माहौल! रांची, जमशेदपुर… 15 जिलों में बारिश...

Last Updated:May 05, 2026, 05:48 IST Jharkhand Aaj Ka Mausam: झारखंड में कहीं भीषण गर्मी तो कहीं बारिश हो रही है. ऐसे में राज्य के कई जिलों के तापमान मेें भारी गिरावट दर्ज की गई है. साथ ही कई जिलों में हवाओं के साथ बारिश होने की वजह से तापमान में 3-4 डिग्री की कमी आई है. आइये जानते हैं आज झारखंड का मौसम कैसा रहने वाला है. ख़बरें फटाफट झारखंड में आईएमडी का अलर्ट ( एआई फोटो ) रांची: झारखंड में प्री-मॉनसून की गतिविधियां पूरी तरह सक्रिय हो गई हैं. पश्चिमी विक्षोभ और बंगाल की खाड़ी से आने वाली नम हवाओं के संयुक्त प्रभाव से राज्य के कई हिस्सों में गरज-चमक, तेज आंधी और छिटपुट बारिश देखी जा रही है. रांची मौसम विभाग के अनुसार, कल बारिश और ओलावृष्टि के बाद आज भी झारखंड के कई जिलों में गरज-चमक की गतिविधियां जारी रहेंगी. आज भी कई जिलों में बारिश हो सकती है. रांची में आज अधिकतम तापमान 34-36 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है. जबकि न्यूनतम तापमान 22-24 डिग्री के बीच रह सकता है. वहीं, जमशेदपुर, धनबाद, बोकारो, देवघर और कोडरमा जैसे जिलों में भी तापमान में 2-4 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है. उत्तर-पूर्वी और मध्य झारखंड में बादल छाए रहेंगे तथा हल्की से मध्यम बारिश के साथ 35-45 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं. शहरों क तापमान और AQI शहर तापमान अधिकतम/न्यूनतम AQI रांची 35/22 72 जमशेदपुर 37/25 89 पलामू 39/25 110 हजारीबाग 37/24 155 झारखंड के इन जिलों में हो सकती है बारिश मौसम विज्ञान केंद्र रांची ने कई जिलों में गरज-चमक, वज्रपात और तेज आंधी का अलर्ट जारी किया है. IMD के पूर्वानुमान के मुताबिक, रांची, खूंटी, गुमला, सिमडेगा, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला, धनबाद, गिरिडीह और देवघर समेत लगभग 15 जिलों में आज छिटपुट बारिश के साथ वज्रपात का खतरा बना रहेगा. कुछ जिलों में ओलावृष्टि भी हो सकती है. दक्षिणी और पश्चिमी झारखंड के जिलों जैसे चाईबासा, गढ़वा और पलामू में गर्मी का असर थोड़ा ज्यादा रह सकता है. हालांकि, यहां भी शाम के समय मौसम बदलने और हल्की बारिश होने की संभावना बनी हुई है. वहीं, उत्तरी जिलों में बादलों की आवाजाही अधिक रहेगी, जिससे तापमान नियंत्रित रहने की संभावना है. रांची मौसम विज्ञान केंद्र ने झारखंड के कई जिलों में गरज-चमक और वज्रपात की चेतावनी जारी की है. ऐसे में लोगों को सलाह दी गई है कि खराब मौसम के दौरान खुले मैदान, पेड़ों के नीचे या बिजली के खंभों के पास खड़े होने से बचें. साथ ही चेतावनी जारी की गई है कि अगले 2-3 दिनों तक राज्य में ऐसी ही गतिविधियां बनी रहेंगी. 6-7 मई को झारखंड के कुछ जिलों में भारी बारिश की संभावना है. जबकि 8 मई के बाद तापमान में धीरे-धीरे वृद्धि हो सकती है. About the Author Brijendra Pratap Singh बृजेंद्र प्रताप सिंह डिजिटल-टीवी मीडिया में (2021) लगभग 5 सालों से सक्रिय हैं. मेट्रो न्यूज 24 टीवी चैनल मुंबई, ईटीवी भारत डेस्क, दैनिक भास्कर डिजिटल डेस्क के अनुभव के साथ 14 मई 2024 से News.in में सीनियर कंटें…और पढ़ें News18 न्यूजलेटर अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में सबमिट करें Location : Ranchi,Jharkhand Source link

झारखंड

अज्ञात चोरों ने मुर्गी फॉर्म से इनवेंटर बैट्री लेकर हुए फरार

बड़कागांव| हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत दुर्गा मंडप सिकरी से तीर्थ दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का 59वां जत्था रवाना हुआ। मौके पर हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद मनीष जायसवाल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए।उन्होंने भारतीय संस्कृति की महान परंपरा का निर्वहन करते हुए बुजुर्ग के पांव पखारे और उनसे आशीर्वाद लेकर उन्हें मंगलमय यात्रा की शुभकामनाएं दीं। लोकसभा सांसद प्रतिनिधि सत्येंद्र नारायण सिंह, अजय साहू, बड़कागांव विधानसभा सांसद प्रतिनिधि पूनम साव, सह सांसद प्रतिनिधि कृष्णा राम, खोखा सिंह, सांसद तीर्थ दर्शन प्रभारी जुगनू सिंह, बड़कागांव मंडल अध्यक्ष शिव शंकर कुमार उर्फ शिबू मेहता, सांसद प्रतिनिधि सह मुखिया संघ अध्यक्ष रंजीत कुमार मेहता, उप मुखिया पूनम देवी केरेडारी मंडल अध्यक्ष सुनील राज उर्फ शेर सिंह, मंडल उपाध्यक्ष राजू सोनी, सरोज सोनी, मेवालाल नाग, उदय मेहता, सत्यजीत विद्या अलंकार, सत्यदेव कुमार, सुजीत कुमार, दीपक कुमार, सरस्वती देवी वार्ड सदस्य पृथ्वीराज गुप्ता,अर्जुन महतो अजय कुमार पासवान गौतम पासवान विशाल कुमार सिंह, कृष्ण कुमार महतो, कृष्णा सिंह, स्वरूप नारायण सिंह, सतेंद्र पासवान, विशाल कुमार के अलावा अन्य उपस्थित थे। गिद्धौर |थाना क्षेत्र के पिंडारकोण गांव पूर्णाडीह टोला में अज्ञात चोरों ने बीते शनिवार की देर रात राजेश गुप्ता के मुर्गी फार्म से इन्वेंटर तथा बैट्री की चोरी कर फरार हो गए।इसे लेकर राजेश ने थाना में आवेदन दिया है।आवेदन में कहा कि वह रात में फॉर्म से अपना घर गया था।देर रात पुनः फार्म पहुंचा तो देखा कि चोरों ने फार्म का ताला तोड़कर इन्वर्टर तथा बैट्री की चोरी कर फरार हो गए। भास्कर न्यूज | इटखोरी इटखोरी-चौपारण रोड में परसौनी चौक के पास रविवार देर शाम कार एवं बाइक की सीधी टक्कर में दो बाइक सवार युवकों की मौत घटनास्थल पर हो गई। इनमें बाइक सवार चौपारण थाना क्षेत्र के करमा गांव निवासी पिंटू पासवान के 20 वर्षीय पुत्र अभिषेक पासवान एवं इसी गांव के राजू पासवान के 20 वर्षीय पुत्र ऋषि कुमार की मौत हो गई है। दोनों मृतक चचेरे भाई हैं। वही कार सवार करनी गांव के स्वर्गीय परमेश्वर दांगी के 26 वर्षीय पुत्र हिमांशु कुमार एवं पत्थलगड़ा गांव के 24 वर्षीय विकास कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इटखोरी अस्पताल में लाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद गहन चिकित्सा के लिए उन्हें सदर अस्पताल हजारीबाग रेफर कर दिया गया है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि इतना जोरदार टक्कर हुआ कि आवाज सुनकर आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंचे और घायलों को बड़ी मशक्कत से कार से बाहर निकालें और इटखोरी अस्पताल इलाज के लिए भेजे। घटना की सूचना पाकर इटखोरी पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंचकर जांच पड़ताल करने में जुटी हुई है। Source link

झारखंड

अरणी मंथन से अग्नि प्रज्वलित कर विश्व शांति के लिए किया गया...

भास्कर न्यूज | इटखोरी इटखोरी के ग्राम हरदिया-बंथु-कुम्हारी में नवनिर्मित शिव मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर पिछले बुधवार से आयोजित नौ दिवसीय रुद्र महायज्ञ के पांचवें दिन रविवार को यज्ञाचार्य सुनील जी महाराज एवं उनके सहयोगी पुजारियों ने विधि-विधान से वैदिक मंत्रोच्चार कर वेद पाठ, वेदी मंडप पूजन, धान्याधिवास, घृताधिवास, आरनी मंथन कर विश्व शांति के लिए हवन पूजन कर आहुति दी गई। फिर संध्या बेला में आरती हुई। वहीं यज्ञशाला का परिक्रमा करने के लिए बड़ी संख्या में 3 मई की सुबह से लेकर शाम तक भक्तों की भीड़ उमड़ी। यहां कोई फलाहार तो कोई अल्पाहार रहकर यज्ञशाला का परिक्रमा करते हुए स्वयं और अपने-अपने परिजनों के लिए लंबी उम्र की कामना करने में जुटे हुए हैं। यहां यज्ञ के पहले दिन 29 अप्रैल की संध्या 7 बजे से हीं श्री अयोध्या धाम से आई प्रवचन कर्ता अंजलि मिश्रा द्वारा धार्मिक प्रवचन दिया जा रहा है। प्रवचन का आयोजन आगामी 5 मई तक चलेगा। यज्ञ का विसर्जन आगामी 7 मई को मंडप पूजन, प्राण प्रतिष्ठा, महाभिषेक, हवन पूर्णाहुति, यज्ञ आरती, महाप्रसाद वितरण एवं यज्ञ विश्राम के साथ होगा। यज्ञ को लेकर पूरे गांव में भक्ति कीे बयार बह रही है। यज्ञ को सफल बनाने में सतीश सिंह, रंजीत सिंह, बीरेंद्र सिंह, सुनील सिंह, रामकिंकर सिंह, अलखदेव सिंह, श्याम सिंह, उमेश राणा, गोखुल सिंह, रामव्यास सिंह, हृदय सिंह, ललन राम, जितेंद्र सिंह, कौशल सिंह, शेखर सिंह, राजन सिंह, संतोष सिंह, बबलू सिंह, मोहन सिंह, बेलन राम, राजेश राणा, अंकित चंद्रवंशी, वीर सिंह एवं यजमान रामकिंकर सिंह, समुज सिंह, मनोज राम, ललन राम, कारू राम सह पत्नी समेत पूरे गांव के ग्रामीण जुटे हुए हैं। Source link

झारखंड

कन्या राशि वालों की आज चमकेगी किस्मत, नौकरी-व्यापार में होगा लाभ, करें...

Last Updated:May 05, 2026, 04:21 IST पारिवारिक जीवन की बात करें तो आज का दिन सुख-शांति और सामंजस्य से भरा रहेगा. परिवार के सदस्यों के बीच चल रहा कोई पुराना मतभेद आज समाप्त हो सकता है. नवम भाव में स्थित बृहस्पति पारिवारिक रिश्तों को मजबूत करेंगे और घर में सकारात्मक वातावरण बनाए रखेंगे. प्रेम जीवन में…. ख़बरें फटाफट परमजीत/देवघर: प्रत्येक दिन ग्रह-नक्षत्रों की चाल का प्रभाव सभी राशियों पर पड़ता है. आज ऋषिकेश पंचांग के अनुसार आज ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष चतुर्थी तिथि, ज्येष्ठ नक्षत्र और शिव योग रहने वाला है. चन्द्रमा आज वृश्चिक उपरांत धनु राशि में संचार करने वाला है. इस अनुसार आज ग्रहों की अनुकूल स्थिति कन्या राशि वालों के लिए बेहद शुभ संकेत दे रही है. देवघर के ज्योतिषाचार्य पंडित नंद किशोर मुदगल बताते हैं कि आज अध्यात्मिक कार्यों में रूचि बढ़ेगी. आज पूजा पाठ में मन लगेगा. आज घर में अतिथि का आगमन हो सकता है जिससे घर में खुशहाली का माहौल रहने वाला है. आज कोई भी कार्य करेंगे तों उसमे आपको सफलता जरूर मिलेगी. आज मन बेहद प्रसन्न रहेगा. दिन की शुरुआत सकरात्मक ऊर्जा के साथ होगी. व्यापार में धन निवेश करने से आगे चलकर मुनाफा हो सकता है. संतान पक्ष से शुभ समाचार की प्राप्तिआज संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है. इससे घर का माहौल खुशियों से भर जाएगा. जीवनसाथी के साथ बाहर घूमने-फिरने या किसी खास स्थान पर जाने की योजना भी बन सकती है. नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन नई प्रेरणा और ऊर्जा लेकर आया है. कार्यक्षेत्र में आप अपने लक्ष्यों को साकार करने के लिए नई योजनाओं पर काम कर सकते हैं. आपकी मेहनत और लगन वरिष्ठ अधिकारियों को प्रभावित करेगी, जिससे पुरस्कार या प्रशंसा मिलने की संभावना है. यदि आप किसी महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट पर कार्य कर रहे हैं तो उसमें सफलता मिलने के योग बन रहे हैं. परिवारिक जीवन में रहेगी शांतिपारिवारिक जीवन की बात करें तो आज का दिन सुख-शांति और सामंजस्य से भरा रहेगा. परिवार के सदस्यों के बीच चल रहा कोई पुराना मतभेद आज समाप्त हो सकता है. नवम भाव में स्थित बृहस्पति पारिवारिक रिश्तों को मजबूत करेंगे और घर में सकारात्मक वातावरण बनाए रखेंगे. प्रेम जीवन में भी आज का दिन अनुकूल रहेगा. प्रेमी के साथ तालमेल अच्छा बना रहेगा. जो लोग नए प्रेम संबंध की शुरुआत करना चाहते हैं, उनके प्रयास सफल हो सकते हैं. वैवाहिक जीवन में भी मधुरता बनी रहेगी और जीवनसाथी का भरपूर सहयोग प्राप्त होगा. स्वास्थ को लेकर रहें सावधानस्वास्थ्य के लिहाज से दिन सामान्यतः शुभ है, लेकिन हृदय संबंधी समस्याओं को लेकर थोड़ी सावधानी जरूरी है. आज किसी भी प्रकार की लापरवाही न करें और स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें. उपायआज हनुमान जी की पूजा आराधना करें. लड्डू का भोग लगाएं और हनुमान चालीसा का पाठ पढ़ें. इससे पूरा मन प्रसन्न रहेगा. About the Author Rajneesh Singh जी न्यूज, इंडिया डॉट कॉम, लोकमत, इंडिया अहेड, न्यूज बाइट्स के बाद अब न्यूज 18 के हाइपर लोकल सेगमेंट लोकल 18 के लिए काम कर रहा हूं. विभिन्न संस्थानों में सामान्य खबरों के अलावा टेक, ऑटो, हेल्थ और लाइफ स्टाइल बीट…और पढ़ें News18 न्यूजलेटर अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में सबमिट करें Location : Deoghar,Jharkhand Source link

Scroll to Top