भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

झारखंड

झारखंड

एडवोकेट एसोसिएशन की रिट याचिका पर सुनवाई:हाईकोर्ट परिसर में फुटबॉल ग्राउंड निर्माण...

झारखंड हाईकोर्ट परिसर में फुटबॉल ग्राउंड निर्माण के लिए जारी टेंडर पर हाईकोर्ट ने रोक लगा दी है। चीफ जस्टिस एमएस सोनक और जस्टिस राजेश शंकर की खंडपीठ ने मामले की सुनवाई करते हुए राज्य सरकार और हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल से 10 अगस्त तक जवाब दाखिल करने को कहा है। वहीं, एडवोकेट एसोसिएशन को सरकार और रजिस्ट्रार जनरल के जवाब पर 18 अगस्त तक प्रति उत्तर दाखिल करने का निर्देश दिया गया है। मामले की अगली सुनवाई 20 अगस्त को होगी। दरअसल, हाईकोर्ट परिसर में सुविधाओं के विस्तार को लेकर तत्कालीन चीफ जस्टिस ने वर्ष 2024 में 5 जज आवास, 5 रजिस्ट्री अधिकारी आवास, ऑडिटोरियम और फुटबॉल ग्राउंड बनाने का प्रस्ताव राज्य सरकार को भेजा था। इसी के आधार पर फुटबॉल ग्राउंड निर्माण के लिए टेंडर आमंत्रित किया गया। टेंडर के विरोध में एडवोकेट एसोसिएशन रिट याचिका दाखिल की है। एसोसिएशन का कहना है कि वकीलों की संख्या बढ़ रही है। ऐसे में अधिक चैंबर बनाने की जरूरत है। Source link

झारखंड

राजधानी समेत पांच ट्रेनें डायवर्ट:28 जुलाई से 9 अगस्त तक टाटानगर नहीं...

बालासोर में रेलवे की ओर से एनई (नन इंटरलॉकिंग) वर्क को लेकर 28 जुलाई से 9 अगस्त तक राजधानी समेत पांच ट्रेनों को डायवर्ट किया गया है। कई ट्रेनों को रीशेड्यूल भी किया गया है। जारी अधिसूचना के अनुसार, 12876 आनंद विहार-पुरी नीलांचल एक्सप्रेस 28 जुलाई, 2 अगस्त, 4 अगस्त और 7 अगस्त को टाटानगर होकर नहीं चलेगी। 22824 नई दिल्ली-भुवनेश्वर राजधानी एक्सप्रेस भी 28 जुलाई, 4 अगस्त और 5 अगस्त को टाटानगर-हिजली होते हुए नहीं चलेगी। ये दोनों ट्रेनें चांडिल से कांड्रा-सीनी-राजखरसावां और नयागढ़ होते हुए गंतव्य को जाएंगी। इसके अलावा 22811 भुवनेश्वर-नई दिल्ली राजधानी 29 जुलाई, 2 अगस्त, 5 अगस्त और 9 अगस्त को नयागढ़, राजखरसावां-पुरुलिया-भोजूडीह-गोमो होते हुए चलेगी। Source link

झारखंड

रांची में सुबह-शाम की सैर के लिए बेस्ट हैं ये 3 इलाके,...

Last Updated:July 28, 2026, 12:50 IST Ranchi Best Places For Morning Walk: रांची में मॉर्निंग या ईवनिंग वॉक करने के लिए कुछ खास जगहें हैं जो बेहद पसंद की जाती हैं. यहां बच्चे साइकिल चलाते हैं, लोग मेडिटेशन, योग करते हैं और गाड़ियों की आवाजाही नहीं होती. शांत वातावरण, साफ-सफाई और प्रकृति से नजदीकी इन जगहों को खास बनाती है. बूढ़े-बुजुर्ग खासतौर पर कोई ऐसी जगह ढूंढते हैं, जहां पर वह इवनिंग, मॉर्निंग वॉक और योगा आराम से कर पाएं. ऐसे में रांची में कुछ जगहें हैं जो बेस्ट मानी जाती हैं. इसी क्रम में पहला नाम आता है मोराबादी ग्राउंड का. इसके अलावा आपको स्मार्ट सिटी, धुर्वा डैम जैसी लोकेशन पर भी जाना चाहिए, जहां पर आपको बेहद खूबसूरत नजारा देखने को मिलेगा. यहां पर गाड़ी बिल्कुल भी नहीं चलती. सुबह 8:00 बजे तक लोग वॉकिंग, योगा और मेडिटेशन जैसी गतिविधियां करते हैं. खूबसूरत लोकेशन के बीच यहां ज्यादा भीड़ भी नहीं होती. उम्रदराज लोगों का यह पसंदीदा स्पॉट होता है. सबसे पहले बात करें मोराबादी मैदान की तो यहां गजब का उत्साह देखने को मिलता है. हर वर्ग के लोग पूरे उत्साह के साथ सुबह 5:00 बजे ही आ जाते हैं और 10:00 बजे तक यहां लोगों का मेला लगा रहता है. इसके बाद आप रांची के धुर्वा डैम पर आ जाइए. यहां भी फोर व्हीलर नहीं चलती है. सुबह और शाम डैम के किनारे खूबसूरत नजारों के बीच लोग मॉर्निंग वॉक, इवनिंग वॉक और मेडिटेशन करना पसंद करते हैं. शाम का पूरा गुलाबी आसमान देखने के लिए लोग दूर-दूर से आ जाते हैं. ऐसे नजारों के बीच एक्सरसाइज करना लोगों को खूब भाता है. Add News18 as Preferred Source on Google इतना ही नहीं, यहां सुबह आपको गन्ने के जूस से लेकर कई तरह के जूस देखने को मिलेंगे. डायबिटीज के लिए शुगर फ्री ड्रिंक भी उपलब्ध होती है. इसके अलावा स्प्राउट्स की कम से कम 10 से 15 वैरायटी मिल जाती हैं. यानी अगर आप मॉर्निंग वॉक करने के बाद हेल्दी डाइट फॉलो करना चाहते हैं, तो यहां हेल्दी डाइट के गजब ऑप्शन मिलते हैं, वह भी ₹50 के अंदर. इसके बाद आपको रांची की ध्रुव स्मार्ट सिटी में आ जाना चाहिए. स्मार्ट सिटी खूबसूरत जंगलों के बीच बसी हुई है. यहां एकदम पक्की और चिकनी सड़क बनी हुई है. कोई गाड़ी नहीं चलती, क्योंकि यहां अभी तक कोई घर बना ही नहीं है. लाइट और कैमरा जैसी सुविधाएं भी लगाई गई हैं. ऐसे में लोगों को शांत माहौल में एक्सरसाइज और वॉकिंग करना काफी पसंद आता है. शहर से थोड़ा बाहर होने के कारण यहां शोर-शराबा बिल्कुल नहीं रहता. खासतौर पर यहां से सनराइज और सनसेट का बहुत ही मनोरम नजारा दिखता है. यही कारण है कि लोग यहां आना पसंद करते हैं. यहां आप चाहें तो टू व्हीलर लेकर ड्राइविंग भी कर सकते हैं. हालांकि, यहां एक स्पीड लिमिट होती है, जिसका आपको ध्यान रखना होगा. Source link

झारखंड

पुल से 25 फीट नीचे गिरी बाइक, दो की मौत:एक गंभीर रूप...

गुमला सदर प्रखंड क्षेत्र में मंगलवार दोपहर एक बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई। घाघरा-गुमला सीमांत सड़क पर बाकी नदी पुल के पास यह हादसा हुआ, जिसमें दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल है। स्थानीय खरका निवासी प्रकाश तिवारी ने बताया कि बाइक पर तीन लोग सवार थे। तेज रफ्तार के कारण बाइक अनियंत्रित होकर पुल के नीचे करीब 25 फीट नीचे जा गिरी। सूचना मिलने पर एंबुलेंस से तीनों को गुमला सदर अस्पताल भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने दो को मृत घोषित कर दिया। एक घायल का इलाज जारी है। मृतकों की पहचान बड़काडीह निवासी 25 वर्षीय मंगरा उरांव और 30 वर्षीय चरकु उरांव के रूप में हुई है। घायल युवक 25 वर्षीय सूरज उरांव भी बड़काडीह का रहने वाला है। घटना की जानकारी मिलते ही टोटो थाना के एसआई गफ्फार अंसारी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। वेतन मिलने पर पार्टी का था प्लान उन्होंने मामले की छानबीन शुरू कर दी है और दुर्घटनाग्रस्त बाइक को जब्त कर लिया है। घायल सूरज उरांव ने पुलिस को बताया कि चरकु गाजीपुर के एक ईंट भट्ठे में काम करता था और उसे हाल ही में वेतन मिला था। तीनों ने मिलकर शराब का सेवन किया था और खरका डेली मार्केट से मछली खरीदने जा रहे थे। सूरज के अनुसार, मंगरा बाइक चला रहा था और उसने अचानक अगला पहिया उठा दिया, जिससे बाइक अनियंत्रित हो गई। किसी ने हेलमेट नहीं पहना था सूरज ने कूदकर अपनी जान बचाई, लेकिन बाइक पुल से नीचे जा गिरी। चरकु ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया, जबकि मंगरा को सदर अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया। तीनों में से किसी ने भी हेलमेट नहीं पहना था। पुलिस ने मृतकों के परिजनों को घटना की सूचना दे दी है। उनके पहुंचने पर शवों का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया जाएगा। बताया गया है कि दोनों युवक अविवाहित थे। Source link

झारखंड

हजारीबाग स्टेशन से भी श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन:पहली बार हजारीबाग टाउन पहुंची...

सावन के पवित्र महीने में हजारीबाग के शिवभक्तों के लिए बड़ी राहत भरी खबर सामने आई है। रांची-भागलपुर श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन (08646/08645) का परिचालन शुरू कर दिया गया है, जिससे बाबा बैद्यनाथ धाम जलाभिषेक के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं को अब काफी सुविधा मिलेगी। यह ट्रेन बरकाकाना और हजारीबाग टाउन स्टेशन होते हुए भागलपुर तक जाएगी। यह ट्रेन पहली बार हजारीबाग टाउन स्टेशन पहुंची, तो स्थानीय लोगों और शिवभक्तों ने इसका गर्मजोशी से स्वागत किया। स्टेशन पर उत्साह का माहौल देखने को मिला। श्रद्धालुओं में खासा उत्साह नजर आया। सप्ताह में चार दिन चलेगी ट्रेन रेलवे द्वारा जारी शेड्यूल के अनुसार, ट्रेन संख्या 08646 रांची से भागलपुर के लिए प्रत्येक सोमवार और शुक्रवार को 27 जुलाई से 11 सितंबर 2026 तक संचालित होगी। वहीं, ट्रेन संख्या 08645 भागलपुर से रांची के लिए प्रत्येक मंगलवार और शनिवार को 28 जुलाई से 12 सितंबर 2026 तक चलेगी। पूरे श्रावण मास में यह ट्रेन दोनों दिशाओं से कुल 14-14 फेरे लगाएगी। यह स्पेशल ट्रेन रांची, मुरी, बरकाकाना, हजारीबाग टाउन, तिलैया, कोडरमा, गया और सुल्तानगंज सहित कई महत्वपूर्ण स्टेशनों से होकर गुजरेगी। इससे न सिर्फ हजारीबाग बल्कि आसपास के जिलों के श्रद्धालुओं को भी सीधा लाभ मिलेगा। तीन साल की मांग के बाद मिली सुविधा हजारीबाग से हर साल हजारों श्रद्धालु बाबा बैद्यनाथ धाम जलाभिषेक के लिए जाते हैं, लेकिन सीधी रेल सेवा नहीं होने के कारण उन्हें बस या निजी वाहनों का सहारा लेना पड़ता था। इस समस्या को देखते हुए भाजपा नेत्री शेफाली गुप्ता पिछले तीन वर्षों से लगातार रेल मंत्रालय के समक्ष इस ट्रेन की मांग उठा रही थीं, जिसके बाद यह सुविधा शुरू हो सकी है। पहले दिन ट्रेन में अपेक्षाकृत कम भीड़ रही, लेकिन आने वाले दिनों में यात्रियों की संख्या बढ़ने की संभावना जताई जा रही है। यात्रियों ने यह भी मांग की है कि यह सेवा केवल सावन तक सीमित न रहकर पूरे वर्ष संचालित की जाए। उल्लेखनीय है कि पहले यह ट्रेन 14 कोच के साथ चलती थी, लेकिन इस बार 6 अतिरिक्त कोच जोड़कर इसे 20 कोच का कर दिया गया है। Source link

झारखंड

कलेजी जैसा स्वाद देता है साल में केवल 15 दिन मिलने वाला...

Last Updated:July 28, 2026, 09:52 IST Teknos Mushroom: झारखंड की तरफ बरसात के दिनों में मुश्किल से 15 दिन के लिए एक खास जंगली मशरूम बाजार में बिकने के लिए आता है जिसे ‘टेक्नोस’ या ‘क्रांच छतू’ कहते हैं. इसका स्वाद नॉनवेज खासकर कलेजी के बहुत करीब होता है. स्पेशल टेस्ट और बहुत कम समय के लिए उपलब्ध होने के कारण इसकी कीमत 1200 से 1500 रुपये प्रति किलो तक जाती है. ख़बरें फटाफट जमशेदपुर. बारिश का मौसम आते ही झारखंड के जंगल अपनी अनमोल सौगात लोगों के लिए लेकर आते हैं. इन्हीं में से एक है ‘टेक्नोस’, जिसे कई लोग ‘क्रांच छतू’ के नाम से भी जानते हैं. यह खास तरह का जंगली मशरूम साल में सिर्फ 15 दिनों के लिए ही बाजार में दिखाई देता है. इन दिनों जमशेदपुर की सड़कों और बाजारों में इसकी बिक्री शुरू हो चुकी है. इसकी खासियत यह है कि इसका स्वाद बिल्कुल नॉनवेज, खासकर कलेजी जैसा लगता है. यही वजह है कि इसकी कीमत करीब 1200 रुपए प्रति किलो होने के बावजूद लोग इसे खरीदने के लिए पहुंच रहे हैं. इस वजह से होता है महंगाजमशेदपुर में टेक्नोस बेच रहीं गांव की महिला कालो मुखी बताती हैं कि वह सरायकेला-खरसावां जिले के सीनी क्षेत्र की रहने वाली हैं. उनके अनुसार बारिश शुरू होते ही घने जंगलों में मिट्टी के नीचे अपने आप यह खास मशरूम उगता है. इसे ढूंढ़ना आसान नहीं होता. कई घंटे जंगलों में घूमने के बाद यह मिलता है. यही कारण है कि इसकी उपलब्धता बहुत कम होती है और बाजार में इसकी कीमत भी अधिक रहती है. सालभर करते हैं इंतजारकालो मुखी बताती हैं कि टेक्नोस सिर्फ स्वाद के लिए ही नहीं, बल्कि इसकी दुर्लभता के कारण भी लोगों की पहली पसंद है. जैसे ही बाजार में इसकी खबर फैलती है, लोग दूर-दूर से इसे खरीदने पहुंच जाते हैं. कई ग्राहक हर साल इसी मौसम का इंतजार करते हैं, ताकि एक बार फिर इस खास झारखंडी स्वाद का आनंद ले सकें. ऐसे बनती है करीटेक्नोस बनाने का तरीका भी बिल्कुल झारखंडी स्टाइल का है. सविता देवी बताती हैं कि सबसे पहले टेक्नोस को अच्छी तरह साफ कर उसकी मिट्टी निकालनी चाहिए. इसके बाद कड़ाही में तेल गर्म करके प्याज को सुनहरा होने तक भूनें. फिर अदरक-लहसुन का पेस्ट डालकर अच्छी तरह पकाएं. इसके बाद हल्दी, लाल मिर्च, धनिया, जीरा और गरम मसाला डालकर मसाले को अच्छी तरह भून लें. अब इसमें टेक्नोस डालकर धीमी आंच पर पकाएं. चाहें तो थोड़ा पानी डालकर ग्रेवी भी बनाई जा सकती है. तैयार होने के बाद इसका स्वाद बिल्कुल नॉनवेज करी, खासकर कलेजी जैसा महसूस होता है. बाजार में सबसे आकर्षकस्थानीय लोगों का कहना है कि टेक्नोस झारखंड की पारंपरिक पहचान है. यह केवल कुछ दिनों के लिए मिलता है, इसलिए इसकी मांग हमेशा बनी रहती है. कई लोग इसे अपने रिश्तेदारों के लिए भी खरीदकर ले जाते हैं. बारिश के मौसम में यह सब्जी बाजार की सबसे आकर्षक चीजों में शामिल हो जाती है. अगर आप भी झारखंड के पारंपरिक स्वाद का अनुभव करना चाहते हैं, तो बारिश के इस छोटे से मौसम में मिलने वाले टेक्नोस को जरूर चखें. साल में सिर्फ 15 दिन मिलने वाला यह दुर्लभ मशरूम अपने अनोखे स्वाद, खुशबू और झारखंडी अंदाज की वजह से हर किसी को याद रह जाता है. About the Author Raina Shukla बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी से मास कम्यूनिकेशन एंड जर्नलिज़्म में मास्टर्स, गोल्ड मेडलिस्ट. पत्रकारिता का सफर दैनिक जागरण से शुरू हुआ, फिर प्रभात खबर और ABP न्यूज़ से होते हुए News18 Hindi तक पहुंचा. करियर और देश की … और पढ़ें News18 न्यूजलेटर अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में सबमिट करें Location : Jamshedpur,Purbi Singhbhum,Jharkhand Source link

झारखंड

पाकुड़ में 8 दिन तक 12 मुर्गियां निगलीं:5.5 फीट के कोबरा सांप...

पाकुड़ जिले के महेशपुर थाना क्षेत्र में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक घर से 5.5 फीट लंबे स्पेक्टैकल कोबरा (नाग) का रेस्क्यू किया गया। यह खतरनाक सांप पिछले आठ दिनों से माधव मरांडी के घर में छिपा हुआ था। इस दौरान उसने 12 मुर्गियों को अपना शिकार बना लिया था। लगातार मुर्गियों के गायब होने से परेशान माधव मरांडी ने पहले तो इसे सामान्य घटना समझा, लेकिन जब एक-एक कर सभी मुर्गियां गायब हो गईं, तो परिवार के साथ खोजबीन शुरू की गई। इसी दौरान घर के अंदर एक विशाल और जहरीला कोबरा नजर आया। सर्पमित्र रेस्क्यू कर ले गया घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग के सर्पमित्र अशरफुल शेख मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। सांप बेहद विषैला और आक्रामक था। वह लगातार फुफकार रहा था। काफी देर तक चले प्रयास और सावधानी के बाद सर्पमित्र ने आखिरकार कोबरा को काबू में कर लिया। इस दौरान आसपास के लोग बड़ी संख्या में मौके पर जमा हो गए थे। रेस्क्यू के बाद सांप को सुरक्षित पकड़कर जंगल में छोड़ दिया गया। 12 मुर्गियों को बनाया शिकार माधव मरांडी ने बताया कि इस जहरीले सांप ने आठ दिनों में कुल 12 मुर्गियों को निगल लिया, जिसमें एक मुर्गी अंडों पर बैठी हुई भी शामिल थी। इस घटना से उनका परिवार और आसपास के लोग काफी भयभीत थे। सर्पमित्र अशरफुल शेख ने बताया कि बरसात के मौसम में सांप अक्सर भोजन की तलाश में रिहायशी इलाकों की ओर आ जाते हैं और चूहे, मुर्गियां जैसे छोटे जानवरों को निशाना बनाते हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि ऐसे मामलों में घबराएं नहीं, बल्कि तुरंत विशेषज्ञों को सूचना दें। Source link

झारखंड

कोडरमा घाटी में बस-ट्रक की टक्कर:वाहन आपस में टकराए, घंटों जाम से...

कोडरमा जिले के सदर थाना क्षेत्र में रांची-पटना मुख्य मार्ग स्थित कोडरमा घाटी के मेघातरी में बीती रात भीषण सड़क हादसा हो गया। बिहार के सिवान से टाटा जा रही ‘शिव शक्ति’ नामक बस अचानक अनियंत्रित हो गई और सामने से आ रहे एक ट्रक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस को बचाने के प्रयास में ट्रक भी नियंत्रण खो बैठा और आगे चलकर दो अन्य ट्रकों से जा भिड़ा। देखते ही देखते हाईवे पर चार वाहन आपस में टकरा गए, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हादसे के बाद यात्रियों में मचा हड़कंप इस भीषण टक्कर के बाद बस में सवार यात्रियों के बीच चीख-पुकार मच गई। अचानक हुए हादसे से लोग घबरा गए और बाहर निकलने की कोशिश करने लगे। हालांकि राहत की बात यह रही कि इस दुर्घटना में सभी वाहनों के चालक और यात्रियों को केवल मामूली चोटें आईं। स्थानीय लोगों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर घायलों की मदद की और स्थिति को संभालने का प्रयास किया। हादसे के बाद कुछ देर तक इलाके में दहशत का माहौल बना रहा। घाटी में घंटों लगा रहा जाम टक्कर के बाद चारों क्षतिग्रस्त वाहन सड़क के बीचों-बीच खड़े हो गए, जिससे कोडरमा घाटी में लंबा जाम लग गया। रांची-पटना जैसे व्यस्त मार्ग पर यातायात पूरी तरह ठप हो गया और लंबी दूरी तय कर रहे यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। सूचना मिलते ही कोडरमा थाना की पेट्रोलिंग पुलिस मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया। पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद सभी वाहनों को सड़क से हटवाया और धीरे-धीरे यातायात को सामान्य कराया। घंटों बाद हाईवे पर वाहनों की आवाजाही फिर से सुचारु हो सकी। Source link

झारखंड

झारखंड में अवैध कोयला कारोबार पर ED का बड़ा एक्शन, धनबाद समेत...

Last Updated:July 28, 2026, 10:56 IST CJP प्रोटेस्ट पर सुनवाई से सुप्रीम कोर्ट का इनकार, CJI बोले- ‘हमारे पास समय नहीं, वीडियो भी नहीं देखना’ रांची: झारखंड में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने अवैध कोयला कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई शुरू की है. धनबाद समेत कई जिलों में एक साथ छापेमारी की जा रही है. यह कार्रवाई अवैध कोयला खनन और करोड़ों रुपये के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में की जा रही है. जानकारी के मुताबिक ED की टीमें 25 से ज्यादा ठिकानों पर सर्च ऑपरेशन चला रही हैं. इनमें से धनबाद के 6 ठिकानों पर भी लगातार जांच जारी है. कई कारोबारियों और उनके सहयोगियों के ठिकानों पर दस्तावेज और अन्य सबूत जुटाए जा रहे हैं. जिन लोगों के यहां ED की कार्रवाई चल रही है, उनमें अनिल गोयल, गणेश यादव, पप्पू मंडल, हरेंद्र चौहान, अनूप चौहान, इम्तियाज अली, रोहित यादव, राजेश यादव, गुड्डू यादव और लाल बाबू सिंह से जुड़े कुछ सहयोगियों के नाम प्रमुख रूप से सामने आए हैं. इसके अलावा कुछ अन्य लोगों के यहां भी छापेमारी की जा रही है. ED को शक है कि अवैध कोयला खनन से करोड़ों रुपये की कमाई की गई और इस पैसे को मनी लॉन्ड्रिंग के जरिए इधर-उधर किया गया. इसी मामले की जांच के तहत यह बड़ी कार्रवाई की जा रही है. फिलहाल सभी ठिकानों पर ED की जांच जारी है. एजेंसी दस्तावेज, डिजिटल रिकॉर्ड और अन्य अहम सबूत जुटा रही है. जांच पूरी होने के बाद ही पूरे मामले का खुलासा हो सकेगा. यह ख़बर बिल्कुल अभी आई है और इसे सबसे पहले आप News18Hindi पर पढ़ रहे हैं. जैसे-जैसे जानकारी मिल रही है, हम इसे अपडेट कर रहे हैं. ज्यादा बेहतर एक्सपीरिएंस के लिए आप इस खबर को रीफ्रेश करते रहें, ताकि सभी अपडेट आपको तुरंत मिल सकें. आप हमारे साथ बने रहिए और पाइए हर सही ख़बर, सबसे पहले सिर्फ Hindi.News18.com पर… News18 न्यूजलेटर अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में सबमिट करें Source link

झारखंड

गिरिडीह में मोबाइल रिपेयरिंग दुकान में चोरी:लैपटॉप, आठ मोबाइल समेत 2 लाख...

गिरिडीह नगर थाना क्षेत्र में कालीबाड़ी मंदिर के समीप स्थित एक मोबाइल रिपेयरिंग दुकान को अज्ञात चोरों ने निशाना बनाते हुए बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया। सोमवार देर रात चोर दुकान का मुख्य दरवाजा तोड़कर अंदर घुसे। वहां रखे कीमती सामान समेटकर फरार हो गए। सुबह जब आसपास के लोगों को घटना की जानकारी मिली तो इलाके में सनसनी फैल गई। यह वारदात शहर के व्यस्त इलाके में होने के कारण स्थानीय लोगों में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। टूटा दरवाजा, बिखरा सामान और गायब मिले महंगे फोन दुकान संचालक सूरज दास ने बताया कि वह सोमवार रात करीब साढ़े नौ बजे दुकान बंद कर घर चले गए थे। मंगलवार सुबह जब वे दुकान खोलने पहुंचे, तो दरवाजा टूटा हुआ मिला और अंदर का नजारा देख उनके होश उड़ गए। दुकान में सामान अस्त-व्यस्त पड़ा था। जांच करने पर पता चला कि एक लैपटॉप और ग्राहकों के रिपेयरिंग के लिए रखे गए आठ महंगे मोबाइल फोन चोरी हो चुके हैं। सूरज दास के अनुसार चोरी गई संपत्ति की कुल कीमत लगभग 2 लाख रुपये है, जिससे उन्हें भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस घटना की सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और फॉरेंसिक साक्ष्य भी जुटाए जा रहे हैं, ताकि जल्द से जल्द आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जा सके। इधर, स्थानीय दुकानदारों और लोगों ने इस घटना के बाद सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने रात में गश्ती बढ़ाने और चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने की मांग की है। पीड़ित दुकानदार ने भी पुलिस प्रशासन से जल्द कार्रवाई कर चोरी गए सामान की बरामदगी की अपील की है। Source link

Scroll to Top