भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

ताज़ा खबर

ताज़ा खबर

झांसी की रानी बन रहीं है सहारनपुर की बेटियां, लट्ठ से देंगी...

Last Updated:June 08, 2026, 11:21 IST अब बेटियां अपनी सुरक्षा के साथ-साथ अपने परिवार और अन्य लड़कियों की सुरक्षा भी अकेले कर सकती है. आर्य समाज द्वारा आयोजित किए गए सात दिवसीय वीरांगना शिवर, जिसमें सैकड़ो महिलाओं व युवतियों को अपने शरीर को स्वस्थ रखने के साथ ही मन को शांत और समय आने पर अपनी रक्षा स्वयं करने के लिए गुर सिखाए गए. इस दौरान महिलाओं व युवतियों ने लठ बाजी कर सभी को हैरान कर दिया, साथ ही लड़कियों ने तलवार बाजी से सभी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया. ख़बरें फटाफट सहारनपुर: घर से बाहर निकलने पर बेटियां अपने आप को असुरक्षित महसूस करती है. बेटियों के इस डर को निकालने के लिए अब आर्य समाज आगे आया है. जिन्होंने सहारनपुर जनपद की प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र से लड़कियों को घरों से निकाल कर उनको इस काबिल बनाने का फैसला लिया है. अब बेटियां अपनी सुरक्षा के साथ-साथ अपने परिवार और अन्य लड़कियों की सुरक्षा भी अकेले कर सकती है. आर्य समाज द्वारा आयोजित किए गए सात दिवसीय वीरांगना शिवर, जिसमें सैकड़ो महिलाओं व युवतियों को अपने शरीर को स्वस्थ रखने के साथ ही मन को शांत और समय आने पर अपनी रक्षा स्वयं करने के लिए गुर सिखाए गए. इस दौरान महिलाओं व युवतियों ने लठ बाजी कर सभी को हैरान कर दिया, साथ ही लड़कियों ने तलवार बाजी से सभी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया. समाज में यह मैसेज देने का काम किया की लड़कियां लड़कों से काम नहीं है और वह अपनी रक्षा स्वयं कर सकती है. जिस तरीके से झांसी की रानी ने देश के लिए अंग्रेजों से लड़ अपना बलिदान दिया. उसी तरीके से अब इन बेटियों को भी समय आने पर देश के लिए लड़ने और अपनी सुरक्षा खुद करने का जज्बा और जुनून इनके अंदर पैदा किया गया. लट्ठ से देंगी छेड़खानी का जवाब  चंदा आर्य ने लोकल 18 से बात करते हुए बताया कि मैंने सहारनपुर की वीरांगनाओं को लाठी चलाना सिखाया है. लाठी चलाना इसलिए सिखाया है क्योंकि आज के युग में जिस तरीके से लड़कियों के साथ अत्याचार हो रहे हैं उनसे बचने के लिए लड़कियों को लाठी चलाना सिखाया गया. लाठी चलाने का एक-एक अभ्यास ऐसा सिखाया गया है अगर उनके साथ कल को कोई छेड़छाड़, अभद्रता करता है तो वह अपनी लाठी के दाम और सिखाए गए जुडो के दम पर अपने आप को बचा सकती है. खुशी ने लोकल 18 से बात करते हुए बताया कि हमने लगभग 50 लड़कियों को तलवार चलाना सिखाया है और तलवारबाजी सीखने का मकसद यही है कि वह अपने आप को स्वस्थ और मजबूत बना सके आज के माहौल को देखते हुए तलवारबाजी सीखना बहुत ही जरूरी हो चुका है. जबकि आज के समय में लड़कियां तलवार उठाने के लिए भी 100 बार सोचती है कि हम चलाएंगे कैसे जबकि यहां पर यही चीज सिखाया जाता है कि तलवार को चलाना कैसे हैं और कैसे दुश्मन से लड़ना है. खुद कर सकती हैं अपनी सुरक्षा रितु ने लोकल 18 से बात करते हुए बताया कि सहारनपुर की जो लड़कियां है वह अपनी आत्म सुरक्षा खुद कर सके, बिना किसी के डर के बाहर जा सके, आत्म निर्भर बनाकर अपनी सुरक्षा स्वयं करना इस तरह का प्रशिक्षण दिया गया है साथ ही लड़कियों को सर्वांग सुंदर व्यायाम, जूडो कराटे, तलवारबाजी सिखाए गए हैं जिससे कि अगर कोई उनको छेड़ता है तो उसका मुंह तोड़ जवाब वह दे सके. जबकि आज के समय में देखा जा रहा है कि लड़कियों के साथ छेड़छाड़ की घटनाएं बढ़ रही है, उनके साथ दुर्व्यवहार किया जा रहा है. तो इन सब चीजों से सामना करने के लिए उस लड़की को सेल्फ डिफेंस (अपनी सुरक्षा करना) आना चाहिए. About the Author Rajneesh Kumar Yadav मैं रजनीश कुमार यादव, 2019 से पत्रकारिता से जुड़ा हूं. तीन वर्ष अमर उजाला में बतौर सिटी रिपोर्टर काम किया. तीन वर्षों से न्यूज18 डिजिटल (लोकल18) से जुड़ा हूं. ढाई वर्षों तक लोकल18 का रिपोर्टर रहा. महाकुंभ 2025 …और पढ़ें News18 न्यूजलेटर अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में सबमिट करें Location : Saharanpur,Uttar Pradesh Source link

ताज़ा खबर

South Indian Sweet | Famous Sweet | हैदराबाद में आत्रेयपुरम पूथारेकुलु पेपर...

Last Updated:June 08, 2026, 10:20 IST Hyderabad Famous Sweet: हैदराबाद में आंध्र प्रदेश की मशहूर मिठाई आत्रेयपुरम पूथारेकुलु फिर चर्चा में है. पेपर स्वीट कही जाने वाली यह मिठाई त्योहारों और खास मौकों पर खूब पसंद की जा रही है. मूल रूप से आंध्र प्रदेश के गोदावरी जिले के आत्रेयपुरम गांव से जुड़ी यह मिठाई अब हैदराबाद के प्रमुख मिठाई स्टोर्स और घरों में भी खूब पसंद की जा रही है. त्योहारों और खास मौकों पर इसे विशेष रूप से तैयार किया जाता है. ख़बरें फटाफट हैदराबाद. तेलंगाना और खासतौर पर हैदराबाद का खान-पान अपनी समृद्ध और अनोखी खाद्य संस्कृति के लिए देशभर में पहचान रखता है. यहां के लोग जितने शौक से हैदराबादी बिरयानी और ईरानी चाय का स्वाद लेते हैं, उतने ही चाव से पारंपरिक मिठाइयों का भी आनंद उठाते हैं. इन दिनों सोशल मीडिया और स्थानीय बाजारों के जरिए आंध्र प्रदेश की प्रसिद्ध मिठाई आत्रेयपुरम पूथारेकुलु एक बार फिर चर्चा में है. ‘पेपर स्वीट’ के नाम से मशहूर यह मिठाई अपने अनोखे स्वाद और मुंह में जाते ही घुल जाने वाली बनावट के कारण लोगों की पसंद बनती जा रही है. मूल रूप से आंध्र प्रदेश के गोदावरी जिले के आत्रेयपुरम गांव से जुड़ी यह मिठाई अब हैदराबाद के प्रमुख मिठाई स्टोर्स और घरों में भी खूब पसंद की जा रही है. त्योहारों और खास मौकों पर इसे विशेष रूप से तैयार किया जाता है. आइए जानते हैं इसे घर पर बनाने की आसान विधि. आत्रेयपुरम पूथारेकुलु के लिए आवश्यक सामग्रीइस मिठाई को बनाने के लिए 1 कप चावल का आटा, आधा कप शुद्ध देसी घी, 1 कप गुड़ या चीनी का पाउडर, बारीक कटे हुए काजू, बादाम और पिस्ता, 1 छोटा चम्मच इलायची पाउडर, एक पतला सूती कपड़ा और एक उल्टा मिट्टी का बर्तन चाहिए. बनाने की विधिसबसे पहले चावल के आटे में पानी मिलाकर बेहद पतला और पारदर्शी घोल तैयार करें. घोल इतना पतला होना चाहिए कि वह लगभग पानी जैसा दिखाई दे. इसके बाद पारंपरिक तरीके से एक मिट्टी के बर्तन को उल्टा करके आंच पर गर्म किया जाता है. जब बर्तन अच्छी तरह गर्म हो जाए तो सूती कपड़े को चावल के घोल में डुबोकर बर्तन की सतह पर तेजी से घुमाया जाता है. इससे कुछ ही क्षण में कागज जैसी बेहद पतली और पारदर्शी परत तैयार हो जाती है. इस परत को सावधानी से निकाल लें और इसी तरह कई परतें तैयार कर लें. स्टफिंग और रोल तैयार करने का तरीकाअब चावल की दो या तीन परतों को एक के ऊपर एक रखें. इन पर पिघला हुआ शुद्ध घी अच्छी तरह लगाएं. इसके बाद ऊपर से पिसी हुई चीनी या गुड़ का पाउडर, बारीक कटे हुए ड्राई फ्रूट्स और इलायची पाउडर समान रूप से छिड़क दें. फिर परतों के दोनों किनारों को अंदर की ओर मोड़ते हुए इसे चौकोर पट्टी या रोल का आकार दे दें. इस तरह आपकी स्वादिष्ट आत्रेयपुरम पूथारेकुलु तैयार हो जाती है. यह मिठाई त्योहारों, पारिवारिक आयोजनों और मेहमाननवाजी के लिए बेहद खास मानी जाती है. शाम की चाय के साथ इसका स्वाद और भी अधिक आनंद देता है. About the Author Anand Pandey आनंद पाण्डेय वर्तमान में News18 हिंदी (राजस्थान डिजिटल) में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. पिछले 5 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी पहचान बनाते हुए उन्होंने राजनीति, अपराध और लाइफ…और पढ़ें News18 न्यूजलेटर अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में सबमिट करें Location : Hyderabad,Hyderabad,Telangana Source link

ताज़ा खबर

मिर्जापुर का हींग वाला चाट, खाने के लिए लगती है लाइन, भदोही...

Last Updated:June 08, 2026, 09:17 IST Mirzapur famous Hing Chaat: हींग के चाट बनाने वाले धीरज गुप्ता ने बताया कि पिताजी के समय से यह दुकान चली आ रही है. पिताजी के द्वारा ही हींग वाले चाट के लिए मसाले को तैयार किया जाता है. इसमें शुद्ध हींग का प्रयोग होता है. इसके साथ ही गरम मसाला और कुछ सीक्रेट मसाले होते है जो घर पर पिताजी तैयार करते है. उनका उपयोग किया जाता है. उसी से हम लोग हींग के छोले और चाट बनाते है.  यह लोगों को खूब पसंद आ रहा है. मिर्जापुर: उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले में अगर आप भी स्वाद का आनंद लेना चाहते हैं तो हींग वाले चाट बेहद ही खास है. 10 सालों से मिर्जापुर के लोगों की यह पसंद बना हुआ है. हींग वाले चार्ट को बनाने के लिए किसी खास सामान का नहीं बल्कि कुछ सीक्रेट मसाले का उपयोग किया जाता है. शुद्धता का ध्यान रखते हुए घर पर तैयार किया जाता है जो इसके स्वाद कई गुना तक बढ़ा देता है. स्वाद की दीवानगी ऐसी है कि पूर्वांचल भर से लोग इसे खाने के लिए पहुंचते है. हींग के चाट बनाने वाले धीरज गुप्ता ने बताया कि पिताजी के समय से यह दुकान चली आ रही है. पिताजी के द्वारा ही हींग वाले चाट के लिए मसाले को तैयार किया जाता है. इसमें शुद्ध हींग का प्रयोग होता है. इसके साथ ही गरम मसाला और कुछ सीक्रेट मसाले होते है जो घर पर पिताजी तैयार करते है. उनका उपयोग किया जाता है. उसी से हम लोग हींग के छोले और चाट बनाते है.  यह लोगों को खूब पसंद आ रहा है. 30 रुपए कुल्हड़ के दर से इसकी बिक्री की जा रही है. 10 सालों से यह दुकान लग रही है और यहां पर काफी संख्या में लोग कुल्हड़ वाले हींग चाट का स्वाद लेने के लिए पहुंच रहे है. स्वाद बेहद ही लाजवाबहींग वाली चाट खाने के लिए आए ग्राहक अनिल ने बताया कि हम भदोही जिले के रहने वाले है. मिर्जापुर जिले में जब भी आते है. इनके चाट के स्वाद का आनंद लिए बगैर नहीं जाते है. स्वाद बेहद ही लाजवाब है और पैसा भी बेहद कम है. ऐसा नहीं है कि पैसा बहुत ज्यादा ले रहे है. स्वाद के अनुसार पैसे का दाम कम ही है. शाम को 5 बजे दुकान लगाते हैं. हमें इंतजार रहता है कि कब यह दुकान खोलेंगे और कब हींग वाली चाट खाने का मौका मिलेगा. काफी अच्छे तरीके से तैयार करते है जो इसे बेहतर बनाता है. खाने के लिए लगाना पड़ता है नंबरआशीष ने बताया कि 10 वर्षों से हींग वाले छोले और चाट का आनंद उठा रहे है. दुकान जब से खुली हुई है तब से यहां पर आ रहे है. कारण यह है की पहली बार जब दुकान पर आए तो स्वाद बेहद ही अच्छा लगा, इसके बाद हम लगातार आते है. हींग वाले बोले और चाट खाने के बाद भले ही पेट भर जाता हो लेकिन मन नहीं भरता है. इसे बार-बार खाने का जी करता है. यही वजह है कि दुकान पर काफी भीड़ लगी रहती है और नंबर लगाने के बाद ही बोले और चाट नसीब हो पाता है. About the Author Manish Rai काशी के बगल चंदौली से ताल्लुक रखते है. बिजेनस, सेहत, स्पोर्टस, राजनीति, लाइफस्टाइल और ट्रैवल से जुड़ी खबरें पढ़ना पसंद है. मीडिया में करियर की शुरुआत ईटीवी भारत हैदराबाद से हुई. अभी लोकल18 यूपी के कॉर्डिनेटर की…और पढ़ें News18 न्यूजलेटर अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में सबमिट करें Location : Mirzapur,Uttar Pradesh Source link

ताज़ा खबर

कांग्रेस हाईकमान हुआ ‘ताकतवर’ तो फिर पुरानी बातें क्यों याद दिला रहे...

राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राज्य की सियासत में नई हलचल मचा दी है. उनके बयानों से एक बार फिर सचिन पायलट और उनके बीच की पुरानी खींचतान चर्चा के केंद्र में आ गई है. दिलचस्प बात यह है कि यह विवाद ऐसे समय में दो उभरा है, जब कांग्रेस में संगठनात्मक तौर पर मल्लिकार्जुन खड़गे की अध्यक्षता और राहुल गांधी की सक्रिय भूमिका के चलते पार्टी आलाकमान पहले से ज्यादा मजबूत दिखाई दे रहा है. ऐसे में सवाल उठ रहा है कि आखिर गहलोत ने 2022 के कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव और राजस्थान के राजनीतिक संकट का मुद्दा फिर क्यों उठाया? क्या यह केवल अपनी छवि साफ करने की कोशिश है या इसके पीछे कोई बड़ा राजनीतिक संदेश छिपा है? अशोक गहलोत ने जयपुर में पत्रकारों से बातचीत में साफ कहा कि अगर पार्टी नेतृत्व उन्हें कांग्रेस अध्यक्ष बनाना चाहता तो वह कभी इनकार नहीं करते. उन्होंने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष का पद बेहद सम्मानजनक है और इस पद पर महात्मा गांधी, जवाहरलाल नेहरू, सरदार पटेल जैसे दिग्गज रह चुके हैं. गहलोत ने दावा किया कि उस समय ऐसी परिस्थितियां पैदा की गईं कि उनकी छवि खराब हो गई और लोगों के बीच यह धारणा बन गई कि वह मुख्यमंत्री पद छोड़ना नहीं चाहते थे. 2022 का वह संकट, जिसने बदल दी थी राजनीति पहली नजर में यह बयान सिर्फ अतीत की सफाई जैसा लग सकता है, लेकिन जब इसे राजस्थान कांग्रेस की मौजूदा राजनीति और पार्टी के अंदर चल रही संभावित हलचलों के संदर्भ में देखा जाए तो इसके कई राजनीतिक अर्थ निकलते हैं. दरअसल, सितंबर 2022 कांग्रेस के इतिहास का एक बेहद महत्वपूर्ण मोड़ था. उस समय सोनिया गांधी के बाद पार्टी को नया अध्यक्ष चुनना था और अशोक गहलोत इस पद के सबसे मजबूत दावेदार माने जा रहे थे. तब यह लगभग तय माना जा रहा था कि गहलोत दिल्ली जाकर संगठन की कमान संभालेंगे और राजस्थान में नेतृत्व परिवर्तन होगा. उस समय सचिन पायलट को मुख्यमंत्री बनाए जाने की चर्चा तेज थी. लेकिन इसी दौरान राजस्थान में ऐसा राजनीतिक भूचाल आया जिसने पूरे समीकरण बदल दिए. गहलोत समर्थक 90 से ज्यादा विधायकों ने इस्तीफे की पेशकश कर दी. पार्टी पर्यवेक्षकों की मौजूदगी में प्रस्ताव तक पारित नहीं हो सका. नतीजा यह हुआ कि कांग्रेस नेतृत्व की योजना ध्वस्त हो गई और आखिरकार गहलोत कांग्रेस अध्यक्ष की दौड़ से बाहर हो गए. बाद में मल्लिकार्जुन खड़गे कांग्रेस अध्यक्ष बने. अब गहलोत कह रहे हैं कि उस समय जो कुछ हुआ, वह हाईकमान के खिलाफ बगावत नहीं थी. उनके मुताबिक विधायकों का विरोध सचिन पायलट को मुख्यमंत्री बनाए जाने की संभावना के खिलाफ था. गहलोत ने यह भी याद दिलाया कि 2020 में पायलट अपने समर्थकों के साथ मानेसर चले गए थे और कांग्रेस सरकार पर संकट खड़ा हो गया था. ऐसे में कई विधायक उन्हें मुख्यमंत्री के रूप में स्वीकार करने को तैयार नहीं थे. यहीं से इस पूरे बयान का राजनीतिक महत्व शुरू होता है. गहलोत का असली संदेश क्या है? असल में गहलोत सिर्फ अपने ऊपर लगे आरोपों का जवाब नहीं दे रहे, बल्कि वह कांग्रेस नेतृत्व को यह संदेश भी दे रहे हैं कि राजस्थान की राजनीति को केवल दिल्ली से बैठकर नहीं समझा जा सकता. वह यह याद दिलाने की कोशिश कर रहे हैं कि उस समय उनके साथ विधायकों का भारी समर्थन था और राजस्थान कांग्रेस में उनकी राजनीतिक पकड़ को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता. गहलोत के इस बयान का समय भी बेहद महत्वपूर्ण है. हाल ही में पुष्कर में कांग्रेस का चिंतन शिविर हुआ, जिसमें राहुल गांधी ने हिस्सा लिया. लेकिन इस कार्यक्रम में गहलोत की अनुपस्थिति ने राजनीतिक चर्चाओं को हवा दे दी. आधिकारिक तौर पर उनकी गैरमौजूदगी की वजह खराब स्वास्थ्य बताई गई, लेकिन राजनीतिक गलियारों में इसे सामान्य घटना नहीं माना जा रहा. सूत्रों के मुताबिक कांग्रेस नेतृत्व राजस्थान में संगठनात्मक बदलाव पर विचार कर सकता है. प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा का कार्यकाल भविष्य में समाप्त होना है और ऐसी अटकलें हैं कि सचिन पायलट को फिर से राजस्थान की राजनीति में बड़ी जिम्मेदारी दी जा सकती है. यदि ऐसा होता है तो यह राज्य में शक्ति संतुलन को बदल सकता है. क्या पायलट की वापसी की आहट से बेचैन हैं गहलोत? राजस्थान कांग्रेस में गहलोत और पायलट के बीच का टकराव कोई नया नहीं है. पिछले कई वर्षों से दोनों नेताओं के समर्थकों के बीच वर्चस्व की लड़ाई चलती रही है. हालांकि पार्टी नेतृत्व लगातार दोनों को साथ लेकर चलने की कोशिश करता रहा है. राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यदि आने वाले समय में पायलट को प्रदेश संगठन या विधानसभा चुनाव की तैयारी में बड़ी भूमिका मिलती है, तो गहलोत खेमे की राजनीतिक पकड़ कमजोर पड़ सकती है. गहलोत के हालिया बयान को इन्हीं संभावित बदलावों से जोड़कर देखा जा रहा है. वह कांग्रेस नेतृत्व को यह संकेत दे रहे हैं कि राजस्थान में किसी भी बड़े फैसले से पहले उनके राजनीतिक प्रभाव और समर्थक वर्ग को ध्यान में रखना होगा. राजस्थान में अशोक गहलोत और सचिन पायलट के बीच लंबे समय से अदावत की चर्चा है. दिलचस्प बात यह भी है कि गहलोत ने एक तरफ सचिन पायलट को लेकर नरम रुख दिखाया. उन्होंने कहा कि वह पायलट को बचपन से जानते हैं और आज भी उनके प्रति स्नेह रखते हैं. लेकिन दूसरी तरफ उन्होंने यह भी कहा कि पायलट ने गलती की थी और उन्हें उसे स्वीकार करना चाहिए था. यानी गहलोत ने रिश्तों की नरमी के साथ राजनीतिक संदेश की कठोरता भी बनाए रखी. यह रणनीति अशोक गहलोत की राजनीति की पहचान रही है. वह शायद ही कभी सीधे टकराव की भाषा बोलते हैं, लेकिन उनके बयान कई स्तरों पर राजनीतिक संकेत छोड़ जाते हैं. यही वजह है कि उन्हें राजस्थान की राजनीति का ‘जादूगर’ कहा जाता है. क्या कोई बड़ा खेल करेंगे ‘जादूगर’? अब सवाल यह है कि क्या गहलोत कोई बड़ा खेल करने जा रहे हैं? फिलहाल इसके स्पष्ट संकेत नहीं हैं. गहलोत कांग्रेस छोड़ने वाले नेताओं में नहीं माने जाते. उन्होंने हमेशा खुद को गांधी परिवार और कांग्रेस विचारधारा के साथ खड़ा दिखाया है. इसलिए किसी बड़े विद्रोह या अलग राजनीतिक रास्ते की

ताज़ा खबर

बांग्‍लादेश बॉर्डर से भारत में घुसे, तय किया 2500 किलोमीटर तक का...

होमताजा खबरदेश बांग्‍लादेश बॉर्डर से भारत में घुसे, तय किया 2500 KM तक का सफर, अब एक्‍शन Last Updated:June 08, 2026, 07:13 IST Illegal Bangladeshi Arrested: भारत और बांग्‍लादेश की सीमा पर बाड़बंदी का काम चल रहा है, इसके बावजूद बड़ा हिस्‍सा अभी भी ओपन और अनप्रोटेक्‍टेड है. दरअसल, सीमाई क्षेत्र के दायरे में पहाड़, जंगल और नदियां भी आती हैं, जिन्‍हें सुरक्षित करना आसान काम नहीं है. घुसपैठिए इसका खूब फायदा उठाते हैं. केरल में अवैध तरीके से रह रहे बांग्‍लादेशी कपल को गिरफ्तार किया गया है. (फाइल फोटो/PTI) Illegal Bangladeshi Arrested: भारत देश में अवैध तरीके से रहने वाले विदेशी नागरिकों के खिलाफ अभियान छेड़ रखा है. खासकर बांग्‍लादेशी घुसपैठियों के खिलाफ सख्‍ती बरती जा रही है, ताकि उन्‍हें वापस उनके देश भेजा जा सके. इसी क्रम में सुरक्षाबलों ने बड़ी कार्रवाई की है. केरल के कोल्लम जिले में अवैध रूप से रह रहे एक बांग्लादेशी दंपति को सुरक्षा एजेंसियों ने संयुक्त अभियान चलाकर गिरफ्तार किया है. आतंकवाद निरोधी दस्ता (एटीएस) और मिलिट्री इंटेलिजेंस की संयुक्त कार्रवाई में यह गिरफ्तारी नींदाकरा क्षेत्र से की गई. अधिकारियों के अनुसार दंपति कई वर्षों से बिना वैध दस्तावेजों के भारत में रह रहा था. जांच एजेंसियों के मुताबिक गिरफ्तार किए गए दंपति की पहचान मिलन खान और मुकुल खंडाल के रूप में हुई है. दोनों मूल रूप से बांग्लादेश के बागेरहाट जिले के गुलशा गली इलाके के निवासी हैं, जो ढाका के पास स्थित है. प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि मिलन खान करीब 10 वर्ष पहले भारत आया था. वह केरल के त्रिशूर जिले के चालाकुडी क्षेत्र में रह रहा था. बाद में करीब तीन वर्ष पहले वह अपनी पत्नी को भी भारत लेकर आया और दोनों कोल्लम जिले में बस गए. बताया जा रहा है कि दंपति पिछले तीन वर्षों से केरल में रह रहा था, लेकिन उनके पास भारत में रहने के लिए कोई वैध कानूनी दस्तावेज नहीं थे. बांग्‍लादेश का राष्‍ट्रीय पहचान पत्र बरामद छापेमारी के दौरान जांच एजेंसियों को दंपति के पास से भारतीय दस्तावेज भी मिले हैं. इसके अलावा उनके पास बांग्लादेश के राष्ट्रीय पहचान पत्र (नेशनल आईडी कार्ड) भी बरामद हुए हैं. अब एजेंसियां यह जांच कर रही हैं कि भारतीय दस्तावेज उन्हें कैसे और किन परिस्थितियों में मिले. मामले की गंभीरता को देखते हुए चवरा पुलिस ने दंपति को गिरफ्तार कर लिया है. उनके खिलाफ इमिग्रेशन एंड फॉरेनर्स एक्ट 2025 के तहत मामला दर्ज किया गया है. पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियां अब इस पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी हैं, ताकि यह पता लगाया जा सके कि दंपति को भारत में रहने और दस्तावेज हासिल करने में किसने मदद की. सुरक्षा एजेंसियां मामले को राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा मानकर हर पहलू की जांच कर रही हैं. बांग्‍लादेश बॉर्डर का हाल दरअसल, भारत और बांग्लादेश के बीच अवैध प्रवासियों का मुद्दा एक बार फिर चर्चा में है. पश्चिम बंगाल से सटी भारत-बांग्लादेश सीमा पर सीमा सुरक्षा बल (BSF) और बॉर्डर गार्ड बांग्लादेश (BGB) के बीच कई स्थानों पर तनाव देखा जा रहा है. यहां शुक्रवार से सीमा के जीरो पॉइंट पर फंसे करीब 40 बांग्लादेशी नागरिक रातोंरात गायब हो गए, जिसके बाद दोनों देशों की सीमा पर बना गतिरोध समाप्त हो गया. सबसे ज्यादा तनाव कूचबिहार जिले के मेखलीगंज क्षेत्र के पनिशाला इलाके में पिलर नंबर-134 के पास देखने को मिला. यहां 10 लोग सीमा के जीरो पॉइंट पर फंसे हुए थे. BGB ने उन्हें स्वीकार करने से इनकार कर दिया था और दावा किया था कि भारत की ओर से उन्हें ‘अवैध रूप से वापस भेजने’ की कोशिश की जा रही है. About the Author Manish Kumar बिहार, उत्‍तर प्रदेश और दिल्‍ली से प्रारंभिक के साथ उच्‍च शिक्षा हासिल की. झांसी से ग्रैजुएशन करने के बाद दिल्‍ली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में PG डिप्‍लोमा किया. Hindustan Times ग्रुप से प्रोफेशनल कॅरियर की शु…और पढ़ें News18 न्यूजलेटर अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में सबमिट करें Source link

ताज़ा खबर

23 द‍ल साथ, लेकिन डीएमके-लेफ्ट और AAP ने झटका ‘हाथ’, इंड‍िया अलायंस...

होमताजा खबरदेश 23 द‍ल साथ, लेकिन कई ने झटका ‘हाथ’, इंड‍िया अलायंस की ख‍िचड़ी कैसे पकेगी? Last Updated:June 08, 2026, 00:02 IST इंड‍िया अलायंस एक बार फ‍िर मीटिंग करने जा रहा है. दावे बहुत बड़े बड़े हैं, लेकिन आंकड़ों को देखें तो यह पहले के मुकाबले कमजोर नजर आ रहा है. ममता साथ हैं तो डीएमके और लेफ्ट बाहर है. जेएमएम से खींचतान है. सवाल ये क‍ि क्‍या बीजेपी से मुकाबले की राह इस तरह न‍िकलेगी? इंड‍िया अलायंस की आज मीटिंग होगी. बीजेपी से मुकाबले के ल‍िए व‍िपक्ष एक बार फ‍िर साथ आने की कोश‍िश कर रहा है. कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा क‍ि 23 दल साथ हैं. डीएमके-आप के इनकार और लेफ्ट की कांग्रेस से नाराजगी के बीच इंडिया गठबंधन की बैठक सोमवार को होगी. दिल्ली के कंस्टीट्यूशन क्लब के दोपहर 12 बजे इंडिया गठबंधन के नेता देश की सियासत में आगे की रणनीति पर चर्चा करेंगे. स‍ियासी तौर पर लाचार ममता भी इस बार होंगी. लेकिन सवाल ये क‍ि डीएमके-लेफ्ट ने ‘हाथ’क्‍यों झटका? इंड‍िया अलायंस की ख‍िचड़ी कैसे पकेगी? डीएमके ने कांग्रेस पर आरोपों की बौछार करते हुए बैठक का बहिष्कार कर दिया है तो वहीं दूसरी तरफ लेफ्ट ने भी लाल आंख दिखाते हुए कांग्रेस से पूछा है कि केरलम चुनाव के दौरान लेफ्ट और बीजेपी की मिलीभगत के आरोप उसने क्यों लगाए? लेफ्ट ने ये भी पूछा है कि राहुल गांधी ने केरलम सीएम के खिलाफ ED कोई एक्शन नहीं लेती, जैसे बयान क्यों दिए? क्या ये गठबंधन धर्म का पालन है? गठबंधन धर्म का पालन नहीं करने का आरोप डीएमके भी लगा रही हैं. उधर राज्य सभा चुनाव को लेकर झारखंड मुक्ति मोर्चा की भी कांग्रेस से तनातनी चल रही है. कांग्रेस के ल‍िए राहत की बात क्‍यों? हालांकि, कांग्रेस के लिए राहत की खबर ये है कि राहुल गांधी के नेतृत्व को चुनौती देने वाली ममता अब बेहद कमजोर हो चली है और इंडिया गठबंधन में कांग्रेस के नेतृत्व को लेकर पहले की अपेक्षा नरम रुख अख्तियार कर सकती हैं. बैठक में SIR, महंगाई, आर्थिक स्थिति, US ट्रेड डील, चुनाव आयोग की भूमिका और आगामी चुनावों पर चर्चा होगी. बैठक के लगभग 23 दलों के शामिल होने की उम्मीद है. आम आदमी पार्टी के पंजाब विधानसभा चुनाव के मद्देनजर बैठक में शामिल नहीं होने की संभावना है. बैठक में सभी दलों के शीर्ष नेतृत्व मसलन राहुल गांधी, खरगे, अखिलेश यादव, उद्धव ठाकरे जुड़ेंगे. ममता और अभिषेक बनर्जी, उमर अब्दुल्ला, हेमंत सोरेन और तेजस्वी यादव जैसे नेताओं के बैठक में शामिल होने का दावा विपक्ष कर रहा है. जयराम रमेश ने क्‍या कहा? केंद्र नेता जयराम रमेश ने इंड‍िया अलायंस की मीटिंग के बारे में एक्‍स पर ल‍िखा, 23 राजनीतिक दलों ने 8 जून को होने वाली इंड‍िया अलायंस की मीटिंग में ह‍िस्‍सा लेने की पुष्टि की है. कुछ दलों ने अपने-अपने कारणों से इस विशेष बैठक में शामिल होने में असमर्थता जताई है -हालांकि उन्होंने मोदी सरकार की उन नीतियों और कार्रवाइयों का कड़ा विरोध व्यक्त किया है, जो लाखों भारतीयों से उनका वोट देने का अधिकार छीन रही हैं. रोज संविधान पर हमला कर रही हैं. जांच एजेंसियों के जरिए विपक्षी नेताओं को निशाना बना रही हैं. करोड़ों भारतीयों की रोजी-रोटी को गंभीर नुकसान पहुंचा रही हैं. लगातार महंगाई के जरिए घरेलू बजट को बिगाड़ रही हैं, लाखों युवाओं की उम्मीदों और आकांक्षाओं के साथ विश्वासघात कर रही हैं. निवेश के माहौल को कमजोर कर रही हैं और अपनी विदेश नीति के जरिए राष्ट्रीय हितों से समझौता कर रही हैं. भारत की तरह INDIA जनबंधन अपनी विविधता के साथ एकजुट होकर खड़ा है. इंड‍िया अलायंस पर सवाल क्‍यों? जयराम रमेश ने मुद्दे तो ग‍िना द‍िए, लेकिन इसमें से नया क्‍या है? ममता को छोड़ दें तो इंड‍िया अलायंस में आने वालों की संख्‍या भी कम हुई है. क्‍योंक‍ि डीएमके बाहर हो गई है. जेएमएम से खींचतान चल रही है. आम आदमी पार्टी पहले की तरह ही बाहर है. इस बार लेफ्ट भी आंख द‍िखा रहा है ऐसे में सवाल बड़ा है क‍ि जब मुद्दा वही है, ताकत घटी है, तब ऐसा क्‍या बदल गया जो इंड‍िया अलायंस इतना दम भर रहा है. कांग्रेस के ल‍िए यह जरूर राहत की बात है, क्‍योंक‍ि जो पार्टियां पहले कांग्रेस को आंख द‍िखाया करती हैं, वो कमजोर हो गई हैं, जैसे ममता बनर्जी की पार्टी टीएमसी. ऐसे में कांग्रेस लीडरश‍िप वाले रोल में खुद को पेश कर सकती है. About the Author Gyanendra Mishra Mr. Gyanendra Kumar Mishra is associated with hindi.news18.com. working on home page. He has 20 yrs of rich experience in journalism. He Started his career with Amar Ujala then worked for ‘Hindustan Times Group…और पढ़ें News18 न्यूजलेटर अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में सबमिट करें Location : Delhi,Delhi,Delhi Source link

ताज़ा खबर

aaj ka Vrishchik rashifal 08 June 2026 Scorpio horoscope in hindi lucky...

Last Updated:June 08, 2026, 00:04 IST Aaj ka Vrishchik Rashifal 08 June 2026: वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन शुभ परिणाम लेकर आया है. नौकरीपेशा और व्यापारियों को आज आर्थिक लाभ मिलने की पूरी संभावना है, जिससे अधूरे पड़े कार्य गति पकड़ेंगे. पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा, हालांकि स्वास्थ्य के मोर्चे पर थोड़ी सावधानी रखने की जरूरत है. आज भाग्यशाली अंक 7 और शुभ रंग गहरा लाल है. दिन को विघ्न-बाधाओं से मुक्त रखने के लिए लौंग और मंत्र जाप का उपाय कारगर साबित होगा. ख़बरें फटाफट सीतामढ़ी: आज वृश्चिक राशि के जातकों के लिए दिन बेहद खास और सकारात्मक परिणाम लेकर आने वाला है. आपकी आंतरिक शक्ति और तेज अंतर्दृष्टि पूरे दिन आपका मार्गदर्शन करेगी. लंबे समय से अटके हुए काम आज सूझबूझ से हल होंगे. सही समय पर सही फैसले लेने की आपकी क्षमता आपको आगे बढ़ाएगी. हर क्षेत्र में आज आपको भाग्य का पूरा साथ मिलने की संभावना दिखाई दे रही है. ज्योतिषाचार्य रूपेश चौबे का कहना है कि आज ग्रहों की स्थिति वृश्चिक राशि के पक्ष में बनी हुई है. कार्यक्षेत्र और व्यापार में आज आपकी नई योजनाओं को पंख मिल सकते हैं. नौकरीपेशा लोगों के प्रदर्शन की सराहना होगी और कोई बड़ा अवसर आपके हाथ लग सकता है. व्यापार में पुराने संपर्कों से बड़ा आर्थिक लाभ होने के योग हैं, जिससे आपकी वित्तीय स्थिति मजबूत और पूरी तरह संतुलित रहेगी. पारिवारिक और व्यक्तिगत जीवनपारिवारिक और व्यक्तिगत जीवन के लिहाज से भी आज का दिन खुशियां लेकर आया है. घर-परिवार में शांति का माहौल बना रहेगा और किसी अनुभवी सदस्य की सलाह आपके बहुत काम आएगी. प्रेम संबंधों और वैवाहिक जीवन में भावनात्मक गहराई बढ़ेगी, जिससे आपसी रोमांस और भरोसा और मजबूत होगा. स्वास्थ्य के मामले में आज आपको थोड़ा सतर्क रहने की जरूरत है. सिर और आंखों में थोड़ी तकलीफ हो सकती है, इसलिए हल्का व्यायाम करें और पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं. आज का शुभ अंक और रंगज्योतिषीय गणना के अनुसार आज वृश्चिक राशि वालों आपका शुभ अंक 7 और शुभ रंग गहरा लाल है. आज के दिन को और अधिक लाभकारी बनाने के लिए एक विशेष उपाय जरूर करें. शाम के समय एक तांबे के बर्तन में जल लेकर उसमें 7 लौंग डाल दें. इसके बाद 11 बार “ॐ हनुमते नमः” मंत्र का श्रद्धापूर्वक जाप करें. मंत्र जाप पूरा होने के बाद इस जल को घर की दक्षिण दिशा में बहा दें, इससे सभी संकट दूर होंगे. About the Author Amit ranjan मैंने अपने 12 वर्षों के करियर में इलेक्ट्रॉनिक, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में काम किया है। मेरा सफर स्टार न्यूज से शुरू हुआ और दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर डिजिटल और लोकल 18 तक पहुंचा। रिपोर्टिंग से ले…और पढ़ें News18 न्यूजलेटर अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में सबमिट करें Location : Sitamarhi,Bihar Source link

ताज़ा खबर

मीन राशि वालों पर आज बरसेगी सफलता की कृपा, रिश्तों में घुलेगी...

Last Updated:June 08, 2026, 03:31 IST Aaj Ka Meen Rashifal, Pisces Horoscope Today, आज का मीन राशिफल: आज मीन राशि के जातकों के लिए दिन उत्साह और शुभ संभावनाओं से भरपूर रहने वाला है. सितारों की अनुकूलता आपके पक्ष में रहेगी, जिससे हर कार्य में आत्मविश्वास बढ़ेगा. महत्वपूर्ण फैसले लेने में सफलता मिलेगी और नई योजनाओं पर आगे बढ़ने का अवसर प्राप्त होगा.सकारात्मक सोच आपको बेहतर परिणाम दिलाएगा उज्जैन के प्रसिद्ध ज्योतिष आचार्य आनंद भारद्वाज के अनुसार, मीन राशि वालों के लिए आज का दिन सकारात्मक परिणाम देने वाला रहेगा. महत्वपूर्ण कार्यों में सफलता मिलने के संकेत हैं और आपकी जिम्मेदारियों को निभाने की क्षमता लोगों को प्रभावित करेगी. परिवार व मित्रों का सहयोग मिलेगा, वहीं कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत रंग लाएगी. आर्थिक स्थिति मजबूत होने के साथ लाभ के नए अवसर भी प्राप्त हो सकते हैं. कुल मिलाकर आज का दिन प्रगति, आत्मविश्वास, प्रेम और खुशियों से भरपूर रहेगा. आइए जानते है करियर, स्वास्थ और लव लाइफ मे आज का दिन किस प्रकार रहेगा. मीन राशि वालों का करियर राशिफल आज मीन राशि के जातकों के लिए करियर के क्षेत्र में सकारात्मक परिणाम मिलने के संकेत हैं. कार्यस्थल पर आपकी मेहनत और लगन की सराहना होगी, जिससे नई जिम्मेदारियां या उन्नति के अवसर प्राप्त हो सकते हैं. नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को शुभ समाचार मिल सकता है. धैर्य और आत्मविश्वास के साथ किए गए प्रयास सफलता की राह खोलेंगे और भविष्य को मजबूत बनाएंगे. आज मीन राशि वालों की सेहत का हालआज स्वास्थ्य के मामले में स्थिति पहले से बेहतर नजर आएगी. लंबे समय से चल रही परेशानियों में राहत मिलने के संकेत हैं और ऊर्जा में भी बढ़ोतरी महसूस होगी. हालांकि बच्चों की सेहत को लेकर थोड़ी चिंता बनी रह सकती है. सावधानी और सही देखभाल जरूरी रहेगी. पौष्टिक भोजन, पर्याप्त आराम और संतुलित दिनचर्या आपको फिट और स्वस्थ बनाए रखने में मदद करेगी. आज मीन राशि का व्यापार राशिफल आज मीन राशि के व्यापारियों के लिए दिन उत्साह और सफलता से भरपूर रह सकता है. लंबे समय से रुकी योजनाओं को गति मिलेगी और सहयोगियों का पूरा साथ प्राप्त होगा. कारोबार में नए अवसर सामने आएंगे, जिससे आय बढ़ने के संकेत हैं. कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत रंग लाएगी और कोई महत्वपूर्ण व्यापारिक समझौता तय हो सकता है, जिससे आज मन प्रसन्न रहेगा. मीन राशि वालों की आर्थिक राशिफल आज मीन राशि के लिए आर्थिक मामलों में दिन अच्छा रहने वाला है, लेकिन अंत में लाभ के संकेत मिलेंगे. पुराने निवेश से अपेक्षित लाभ मिलने में थोड़ी देरी हो सकती है, हालांकि शाम तक परिस्थितियां आपके पक्ष में नजर आएंगी, साथ ही मित्रों और शुभचिंतकों का सहयोग मिलेगा. धन संबंधी महत्वपूर्ण निर्णय लेने के लिए समय अनुकूल है. नई बचत और निवेश योजनाएं भविष्य में लाभदायक साबित हो सकती हैं. मीन राशि वालों की लव लाइफआज मीन राशि वालों के लिए प्रेम जीवन खुशियों से भरा रहेगा. रिश्तों में मिठास बढ़ेगी और पार्टनर के साथ भावनात्मक जुड़ाव और गहरा होगा. साथ में समय बिताने और कहीं घूमने के अवसर मिलेंगे, जिससे आपसी समझ मजबूत होगी. सिंगल लोगों को भी प्रेम के नए संकेत मिल सकते हैं. वहीं दांपत्य जीवन में प्यार, तालमेल और सहयोग बढ़ेगा, जिससे संबंध और अधिक मजबूत बनेंगे. आज जरूर करें यह उपायआज आपके लिए लकी नंबर 8 रहेगा. यह अंक आपको सफलता और सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करेगा. जो जातक धर्म-कर्म में रुचि रखते हैं, वे आज शिव मंदिर जाकर भगवान को पंचामत से अभिषेक कराएं. साथ ही गरीबों को अन्य की वस्तुओं का दान करें. यह उपाय मानसिक शांति देगा और आत्मविश्वास बढ़ाएगा. News18 न्यूजलेटर अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में सबमिट करें Location : Ujjain,Madhya Pradesh Source link

ताज़ा खबर

12000 टन ताकत, 500 KM तक नजर और ब्रह्मोस की मार; हिंद-प्रशांत...

एथेंस. हाल ही में आई एक रिपोर्ट के अनुसार, भारत का महत्वाकांक्षी ‘प्रोजेक्ट 18’ प्रोग्राम धीरे-धीरे आकार ले रहा है और उम्मीद है कि यह भारतीय नौसेना द्वारा अब तक शुरू किए गए सबसे शक्तिशाली सरफेस कॉम्बैटेंट प्रोजेक्ट्स में से एक होगा. ग्रीक सिटी टाइम्स की रिपोर्ट में बताया गया है कि अगली पीढ़ी का डिस्ट्रॉयर भविष्य के समुद्री युद्ध की जरूरतों को पूरा करने के लिए डिजाइन किए गए एक बहुत बड़े क्रूजर-क्लास वॉरशिप में बदल रहा है. हाल की रिपोर्ट के मुताबिक, प्रस्तावित प्लेटफॉर्म मौजूदा भारतीय डिस्ट्रॉयर की तुलना में साइज और क्षमता में काफी बढ़ा है. इसमें बताया गया है कि वॉरशिप का डिस्प्लेसमेंट अब पूरे लोड पर 11,000 और 13,000 टन के बीच होने की उम्मीद है. इसकी कुल लंबाई लगभग 180 मीटर तक पहुंच सकती है, जो इसे नौसेना के मौजूदा फ्रंटलाइन डिस्ट्रॉयर से काफी ऊपर की कैटेगरी में रखती है. यह संकेत देता है कि जहाज को इंटीग्रेटेड इलेक्ट्रिक प्रोपल्शन (आईईपी) प्रणाली से संचालित किया जाएगा. भविष्य के युद्धपोतों के लिए इस तकनीक को बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है, क्योंकि यह अधिक मात्रा में विद्युत उत्पादन करने के साथ-साथ जहाज के ध्वनिक हस्ताक्षर (अकूस्टिक सिग्नेचर) को कम करने में सक्षम है. इससे युद्धपोत की परिचालन क्षमता और गोपनीयता दोनों में वृद्धि होती है. इस प्रकार की प्रोपल्शन व्यवस्था अगली पीढ़ी की युद्धक क्षमताओं के लिए आवश्यक ऊर्जा उपलब्ध कराएगी. इसमें उन्नत रडार प्रणालियां, डायरेक्टेड-एनर्जी हथियार और अन्य उच्च-शक्ति वाले उपकरण शामिल हैं, जिन्हें आने वाले दशकों में नौसैनिक अभियानों का अहम हिस्सा माना जा रहा है. प्रोजेक्ट 18 में पूरे जहाज में बड़े पैमाने पर ऑटोमेशन शामिल होने की भी उम्मीद है, जिससे मौजूदा प्लेटफॉर्म की तुलना में क्रू की जरूरतें लगभग 25 से 30 प्रतिशत कम हो जाएंगी. मैनपावर में कमी का मकसद ऑपरेशनल एफिशिएंसी को बेहतर बनाना है, साथ ही लंबे समय तक मेंटेनेंस और कर्मचारियों की जरूरतों को कम करना है. इस जहाज को सिर्फ एक डिस्ट्रॉयर के तौर पर नहीं, बल्कि एक मल्टी-डोमेन कमांड हब के तौर पर देखा जा रहा है जो कैरियर बैटल ग्रुप्स के अंदर कई तरह के एसेट्स को डायरेक्ट और कोऑर्डिनेट कर सके. रिपोर्ट के मुताबिक, यह जहाज अनमैन्ड एरियल व्हीकल (यूएवी), अनमैन्ड सरफेस वेसल (यूएसवी) और एक्स्ट्रा-लार्ज अनमैन्ड अंडरवाटर व्हीकल (एक्सएलयूयूवी) से जुड़े ऑपरेशन को मैनेज कर पाएगा, जिससे यह भविष्य के नेटवर्क-सेंट्रिक युद्ध के माहौल में एक सेंट्रल नोड बन जाएगा. रिपोर्ट में बताई गई सबसे खास बातों में से एक है प्लान किया गया हथियारों का लोडआउट. प्रोजेक्ट 18 में 144 वर्टिकल लॉन्च सिस्टम (वीएलएस) सेल होने की उम्मीद है, साथ ही इसमें और मिडशिप स्लैंट लॉन्चर भी हो सकते हैं. ऐसा कॉन्फिगरेशन इसे एशिया के सबसे भारी हथियारों वाले युद्धपोतों में से एक बना देगा. इस जहाज में लेयर्ड एयर और मिसाइल डिफेंस आर्किटेक्चर होने की उम्मीद है, जिसमें प्रोजेक्ट कुशा के तहत लंबी दूरी की सरफेस-टू-एयर मिसाइलें, डेडिकेटेड एंटी-बैलिस्टिक मिसाइल सिस्टम शामिल हैं, जो कथित तौर पर 250 से 350 किलोमीटर की दूरी पर खतरों से निपटने में सक्षम हैं, और पॉइंट-डिफेंस ड्यूटी के लिए वर्टिकल लॉन्च शॉर्ट रेंज सरफेस-टू-एयर मिसाइलें (वीएल-एसआरएसएएम) शामिल हैं. अटैकिंग साइड पर रिपोर्ट में कहा गया है कि वॉरशिप में कई एडवांस्ड स्ट्राइक वेपन्स- एक्सटेंडेड-रेंज ब्रह्मोस मिसाइलें, लंबी दूरी की लैंड अटैक क्रूज मिसाइलें (एलआर-एलएसीएम), एसएमएआरटी एंटी-सबमरीन मिसाइल सिस्टम, और शायद भविष्य की ब्रह्मोस-II हाइपरसोनिक मिसाइल, जब यह ऑपरेशनल हो जाएगी, से लैस होने की संभावना है. पारंपरिक हथियारों के अलावा, खबर है कि इस प्लेटफॉर्म को डायरेक्टेड-एनर्जी सिस्टम के लिए बेसिक प्रोविजन के साथ डिजाइन किया जा रहा है. रिपोर्ट बताती है कि 50-100 केडब्ल्यू के शिपबोर्न लेजर हथियारों को आखिरकार ड्रोन झुंड और दूसरे उभरते हवाई खतरों का मुकाबला करने के लिए पारंपरिक मिसाइल-बेस्ड इंटरसेप्टर की तुलना में ज्यादा कॉस्ट-इफेक्टिव तरीके से इंटीग्रेट किया जा सकता है. जहाज के लिए प्लान किया गया सेंसर सूट भी उतना ही बड़ा है. रिपोर्ट के मुताबिक, प्रोजेक्ट 18 में डिफेंस रिसर्च एंड डेवलपमेंट ऑर्गनाइजेशन द्वारा डेवलप किया गया एक स्वदेशी एस-बैंड एक्टिव इलेक्ट्रॉनिकली स्कैन्ड ऐरे (एईएसए) रडार लगा होगा. उम्मीद है कि यह रडार इजरायली एमएफ-स्टार सिस्टम की जगह लेगा, जो अभी कई भारतीय युद्धपोतों पर इस्तेमाल हो रहा है. जानकारी के अनुसार, यह 500 किलोमीटर से ज्यादा तक निगरानी कवरेज दे सकता है. इस डिजाइन में स्टेल्थ-फोकस्ड फीचर्स भी शामिल होने की उम्मीद है, जिसमें कम दूरी तक दिखने वाला मास्ट स्ट्रक्चर, एडवांस्ड इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर सिस्टम और मुश्किल माहौल में बचने की क्षमता और हालात की जानकारी बढ़ाने के लिए एडवांस्ड मल्टी-डोमेन बैटल मैनेजमेंट क्षमताएं शामिल हैं. रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि भारतीय नौसेना प्रोजेक्ट 18 के तहत चार से पांच जहाजों के शुरुआती प्रोडक्शन पर विचार कर रही है, और भविष्य में ऑपरेशनल जरूरतों और बजट के आधार पर इस प्रोग्राम को 10 से 12 जहाजों तक बढ़ाने की संभावना है. भारतीय शिपबिल्डर्स में मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स लिमिटेड और गार्डन रीच शिपबिल्डर्स एंड इंजीनियर्स को जहाज बनाने के लिए सबसे आगे बताया जा रहा है. रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि विशाखापत्तनम-क्लास डिस्ट्रॉयर के अपग्रेडेड वर्शन पर आधारित एक अंतरिम प्रोजेक्ट 15सी प्रोग्राम को इंडस्ट्रियल एक्टिविटी को बनाए रखने और शिपबिल्डिंग की रफ्तार बनाए रखने के लिए आगे बढ़ाया जा सकता है, जबकि प्रोजेक्ट 18 अपने डिजाइन और डेवलपमेंट फेज में मैच्योर होता रहेगा. प्रोजेक्ट 18 भारत की नेवी की क्षमताओं में एक बड़ी छलांग होगी, जिसमें बड़ा डिस्प्लेसमेंट, लंबी दूरी की स्ट्राइक पावर, इंटीग्रेटेड एयर और मिसाइल डिफेंस, एडवांस्ड सेंसर, अनमैन्ड सिस्टम इंटीग्रेशन और फ्यूचर-ओरिएंटेड टेक्नोलॉजी शामिल होंगी. इंडियन नेवी बिल्डर्स नेवी में बड़े बदलाव के जरिए मल्टी-डोमेन, नेटवर्क वाले खतरों का मुकाबला करने के लिए एक्टिव रूप से मॉडर्नाइज कर रही है. यह बदलाव स्वदेशी स्टेल्थ वॉरशिप, नेक्स्ट-जेनरेशन सबमरीन, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) इंटीग्रेशन और हिंद-प्रशांत में पावर दिखाने के लिए ब्लू-वॉटर कॉम्बैट कैपेबिलिटी को बढ़ाने पर ज्यादा फोकस करता है. प्रोजेक्ट 18 भारतीय नौसेना के ब्लू-वॉटर ऑपरेशन्स और हिंद-प्रशांत क्षेत्र में रणनीतिक पावर प्रोजेक्शन के लॉन्ग-टर्म विजन को भी दिखाता है. Source link

ताज़ा खबर

aaj ka Dhanu rashifal 08 june 2026 Sagittarius horoscope in hindi

Last Updated:June 08, 2026, 00:06 IST Aaj ka Dhanu Rashifal 08 june 2026: धनु राशि के जातकों को प्रेम और पारिवारिक जीवन में आज संवेदनशीलता और समझदारी बरतने की आवश्यकता है. रिश्तों में केवल अपनी बात रखने की बजाय सामने वाले की भावनाओं और परिस्थितियों को समझने का प्रयास करें. पढ़ें आज का पूरा राशिफल. जमुई. आज 08 जून 2026 के दिन धनु राशि के जातकों का दिन काफी उत्साह और काफी उमंग के साथ बीतेगा. ज्योतिषाचार्य पंडित शत्रुघ्न झा बताते हैं कि आज के दिन धनु राशि के जातकों के लिए ग्रहों की स्थिति उत्साह और अवसर दोनों लेकर आ रही है. मंगल देव का मेष राशि में प्रभाव पूरे दिन ऊर्जा, साहस और आत्मविश्वास बनाए रखेगा. हालांकि यह ऊर्जा तभी लाभकारी साबित होगी जब इसे सही दिशा में लगाया जाए. उन्होंने कहा कि आज के दिन जल्दबाजी या बिना सोचे-समझे लिए गए फैसले नुकसान पहुंचा सकते हैं. आज का दिन धैर्य, अनुशासन और योजनाबद्ध तरीके से आगे बढ़ने का संकेत दे रहा है. लंबे समय से फंसे मामले को सुलझाने में मिलेगी सफलताज्योतिषाचार्य पंडित शत्रुघ्न झा बताते हैं कि आज के दिन धनु राशि के जातकों का लंबे समय से चल रहे पुराने कर्ज या धन से जुड़े मामलों को सुलझाने का प्रयास सफल हो सकता है. आज के दिन अपना मानसिक बोझ कम होगा और भविष्य की योजनाओं के लिए रास्ता साफ होगा. शाम के समय शुक्रदेव के प्रभाव से आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के नए अवसर सामने आ सकते हैं. उन्होंने बताया कि आज का दिन करियर और व्यवसाय के क्षेत्र में सतर्कता और समझदारी बरतना चाहिए. आज आपके कार्यस्थल पर कुछ अप्रत्याशित परिस्थितियां सामने आ सकती हैं, लेकिन घबराने की आवश्यकता नहीं है. अपनी क्षमता और अनुभव पर भरोसा रखते हुए एक-एक कदम आगे बढ़ाने से समस्याओं का समाधान मिल जाएगा.  आज संवेदनशीलता से लेना होगा कामज्योतिषाचार्य ने बताया कि धनु राशि के जातकों को प्रेम और पारिवारिक जीवन में आज संवेदनशीलता और समझदारी बरतने की आवश्यकता है. रिश्तों में केवल अपनी बात रखने की बजाय सामने वाले की भावनाओं और परिस्थितियों को समझने का प्रयास करें. जीवनसाथी या प्रियजन किसी मानसिक दबाव या परेशानी से गुजर रहे हों तो उनका सहयोग करें. परिवार के साथ बिताया गया समय मानसिक शांति प्रदान करेगा. दिनभर की व्यस्तता के बावजूद स्वयं के लिए कुछ समय निकालना लाभदायक रहेगा. आज का शुभ रंग गहरा बैंगनी और गहरा नीला रहेगा. About the Author Amit ranjan मैंने अपने 12 वर्षों के करियर में इलेक्ट्रॉनिक, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में काम किया है। मेरा सफर स्टार न्यूज से शुरू हुआ और दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर डिजिटल और लोकल 18 तक पहुंचा। रिपोर्टिंग से ले…और पढ़ें News18 न्यूजलेटर अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में सबमिट करें Source link

Scroll to Top