भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

ताज़ा खबर

ताज़ा खबर

भारत-स्वीडन के रिश्तों को मिला नया आयाम, दोनों बने स्ट्रैटेजिक पार्टनर, PM...

भारत और स्वीडन के रिश्तों को नया आयाम मिला है. भारत और स्वीडन के संबंध अब रणनीतिक साझेदारी पर पहुंच गए हैं. जी हां, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और स्वीडन के पीएम उल्फ क्रिस्टर्सन के बीच रविवार को व्यापार, प्रौद्योगिकी, रक्षा और अन्य प्रमुख क्षेत्रों पर वार्ता हुई. इसके बाद भारत और स्वीडन ने अपने द्विपक्षीय संबंधों को रणनीतिक साझेदारी के स्तर तक ले जाने पर सहमति जताई. दो दिवसीय यात्रा पर स्वीडन पहुंचे पीएम मोदी को भारत-स्वीडन संबंधों में उनके असाधारण योगदान और दूरदर्शी नेतृत्व के लिए ‘रॉयल ऑर्डर ऑफ द पोलर स्टार, डिग्री कमांडर ग्रैंड क्रॉस’ सम्मान से भी सम्मानित किया गया. प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता के दौरान दोनों प्रधानमंत्रियों ने भारत-स्वीडन संबंधों के सभी पहलुओं की समीक्षा की. साथ ही द्विपक्षीय संबंधों को रणनीतिक साझेदारी के स्तर तक बढ़ाने पर सहमति जताई, जिसे दोनों देशों के रिश्तों में एक उपलब्धि माना जा रहा है. क्रिस्टर्सन के साथ संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, ‘हर क्षेत्र में बढ़ते सहयोग को देखते हुए हमने अपने संबंधों को रणनीतिक साझेदारी के स्तर तक ले जाने का निर्णय लिया है. इस साझेदारी में हम स्वच्छ ऊर्जा विकल्पों को अपनाने, सुरक्षा, उभरती प्रौद्योगिकियों और लोगों के बीच संबंधों पर विशेष ध्यान देंगे.’ उन्होंने कहा कि कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई), स्वास्थ्य प्रौद्योगिकी और हरित परिवहन जैसे क्षेत्रों में दोनों देशों के बीच सहयोग की व्यापक संभावनाएं हैं. वहीं, पीएम मोदी ने क्रिस्टर्सन और यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वोन डेर लेयेन की उपस्थिति में कहा, ‘भारत में आयोजित एआई-इंपैक्ट शिखर सम्मेलन में स्वीडन के प्रतिनिधिमंडल ने हिस्सा लिया था. हम स्वीडन-भारत प्रौद्योगिकी और एआई कॉरिडोर पर काम करेंगे.’ प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि रक्षा क्षेत्र में भारत और स्वीडन के बीच सहयोग लगातार बढ़ रहा है. पीएम मोदी ने कहा, ‘भारत में स्वीडिश कंपनियों द्वारा उत्पादन इकाइयों की स्थापना इस बात का प्रमाण है कि हम केवल खरीदार-विक्रेता संबंध से आगे निकलकर दीर्घकालिक औद्योगिक साझेदारी की ओर बढ़ रहे हैं.’ उन्होंने कहा कि मौजूदा तनावपूर्ण वैश्विक परिस्थितियों में भारत और स्वीडन जैसे लोकतांत्रिक देशों के बीच करीबी सहयोग का विशेष महत्व है. पीएम मोदी ने कहा कि विभिन्न संघर्षों और समस्याओं के समाधान के लिए भारत हमेशा संवाद और कूटनीति पर जोर देता रहा है. प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत और स्वीडन इस बात पर सहमत हुए हैं कि आतंकवाद पूरी मानवता के लिए गंभीर चुनौती है. उन्होंने कहा, ‘पिछले वर्ष पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के बाद स्वीडन से मिले समर्थन के लिए मैं प्रधानमंत्री क्रिस्टर्सन का आभार व्यक्त करता हूं. हम आतंकवाद और उसके समर्थकों के खिलाफ लड़ाई जारी रखेंगे.’ पीएम मोदी ने कहा कि भारत और स्वीडन के संबंध लोकतांत्रिक मूल्यों, कानून के शासन और मानव-केंद्रित विकास की मजबूत नींव पर आधारित हैं. उन्होंने कहा, ‘दोनों देश नवाचार को विकास का माध्यम मानते हैं, स्थिरता को साझा जिम्मेदारी समझते हैं और लोकतंत्र को अपनी सबसे बड़ी ताकत मानते हैं.’ दोनों देशों के स्टार्टअप और शोध पारिस्थितिकी तंत्र के बीच संपर्क बढ़ाने के लिए भारत-स्वीडन विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी केंद्र स्थापित करने का निर्णय लिया गया है. PM मोदी ने कहा, ‘लीडरशिप ग्रुप फॉर इंडस्ट्री ट्रांजिशन हमारी साझा वैश्विक पहल है, जिसके तहत औद्योगिक क्षेत्र में कम कार्बन उत्सर्जन पर जोर दिया जा रहा है. आज हमने इसके तीसरे चरण की शुरुआत करने का फैसला किया है.’ उन्होंने कहा, ‘भारत में ग्रीन हाइड्रोजन, चक्रीय अर्थव्यवस्था और सतत बुनियादी ढांचे के क्षेत्र में बड़े पैमाने पर काम हो रहा है. स्वीडन की प्रौद्योगिकी और भारत की क्षमता की मदद से हम पूरी दुनिया के लिए जलवायु समाधान विकसित कर सकते हैं.’ पीएम मोदी ने कहा कि जनवरी में उर्सुला फॉन डेर लेयेन की भारत यात्रा के दौरान भारत-यूरोपीय संघ संबंधों को नयी ऊंचाई तक ले जाने के लिए कई ऐतिहासिक निर्णय लिए गए थे और उन पर तेजी से प्रगति हो रही है. उन्होंने कहा, ‘भारत-यूरोपीय संघ मुक्त व्यापार समझौता उद्योगों, निवेशकों और नवप्रवर्तकों के लिए नये अवसर खोलेगा। उर्सुला के शब्दों में यह ‘मदर ऑफ ऑल डील्स’ है.’ प्रधानमंत्री क्रिस्टर्सन ने भारत में डिजिटल और एआई के क्षेत्र में हुई प्रगति की सराहना की. उन्होंने स्वीडन की अर्थव्यवस्था और नवाचार पारिस्थितिकी में भारतीय समुदाय के योगदान की भी प्रशंसा की. विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने बताया कि दोनों प्रधानमंत्रियों ने व्यापार एवं निवेश, प्रौद्योगिकी, स्वच्छ ऊर्जा विकल्पों, अंतरिक्ष, उभरती प्रौद्योगिकी, रक्षा एवं सुरक्षा, एमएसएमई, शोध और लोगों के बीच संपर्क जैसे क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर चर्चा की. साल 2025 में भारत और स्वीडन के बीच द्विपक्षीय व्यापार 7.75 अरब अमेरिकी डॉलर तक पहुंच गया था. दोनों नेताओं ने क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर भी चर्चा की. उन्होंने संयुक्त राष्ट्र और बहुपक्षीय संस्थाओं में सुधार की आवश्यकता पर जोर दिया और बहुपक्षीय मंचों पर सहयोग आगे बढ़ाने पर सहमति जताई. बैठक में स्वीडन की क्राउन प्रिंसेज विक्टोरिया भी शामिल हुईं. प्रधानमंत्री मोदी ने गर्मजोशी से स्वागत करने के लिए मेजबानों का आभार जताया और स्वीडन के सम्राट गुस्ताफ को उनके 80वें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं. इसके अलावा, प्रधानमंत्री मोदी ने मैर्स्क के चेयरमैन रॉबर्ट मैर्स्क उग्गला से भी मुलाकात की और भारत में बंदरगाह अवसंरचना, आपूर्ति शृंखला तथा अन्य क्षेत्रों में निवेश की संभावनाओं पर चर्चा की. PM मोदी ने भारत में मैर्स्क को समुद्री आपूर्ति शृंखला एवं बंदरगाह अवसंरचना में नये निवेश अवसरों का लाभ उठाने के लिए प्रोत्साहित किया. पीएम मोदी ने स्वीडिश कंपनियों से विनिर्माण, ग्रीन हाइड्रोजन मिशन, स्वच्छ ऊर्जा और अन्य क्षेत्रों में भारत में अपनी मौजूदगी बढ़ाने की अपील की. पीएम मोदी ने क्रिस्टर्सन के साथ चुनिंदा स्वीडिश उद्योगपतियों और कंपनियों के प्रमुखों से मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने भारत में तेजी से हो रहे आर्थिक बदलावों और निवेश के बढ़ते अवसरों को भी रेखांकित किया. Source link

ताज़ा खबर

aaj ka panchang 18 May 2026 | Somwar vrat aaj ke shubh...

Aaj Ka Panchang (आज का पंचांग), 18 May 2026: आज ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि दिन सोमवार है. हिंदू धर्म में सोमवार का दिन देवों के देव महादेव और चंद्र देव को समर्पित माना जाता है. पंचांग के अनुसार, आज ज्येष्ठ शुक्ल द्वितीया उपरांत तृतीया तिथि, रोहिणी नक्षत्र, बालव करण, शुक्ल पक्ष और चंद्रमा वृषभ उपरांत मिथुन राशि में तो सूर्य वृषभ राशि में रहने वाले हैं. आज तिथि द्वितीया है, जो शाम 5 बजकर 53 मिनट तक रहेगी. इसके बाद तृतीया तिथि शुरू होगी. हालांकि, उदयातिथि (सूर्य उदय के समय जो तिथि हो) के अनुसार पूरे दिन द्वितीया तिथि का ही मान होगा. सनातन धर्म में सोमवार का दिन भगवान शिव और माता पार्वती को समर्पित माना जाता है. पंचांग और धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन व्रत रखकर सुबह और प्रदोष काल में विधि-विधान से पूजा करने से जीवन के कई कष्ट दूर होते हैं और सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है. खासतौर पर विवाहित जीवन, स्वास्थ्य, करियर और मानसिक शांति के लिए सोमवार का व्रत और पूजा बेहद फलदायी मानी गई है. धार्मिक ग्रंथों के अनुसार सोमवार को प्रातः स्नान कर शिवलिंग पर जल, दूध, बेलपत्र, धतूरा और अक्षत अर्पित करने से भगवान शिव प्रसन्न होते हैं. वहीं माता पार्वती की पूजा करने से दांपत्य जीवन में प्रेम और सौभाग्य बना रहता है. मान्यता है कि जो व्यक्ति सच्चे मन से भगवान शिव और माता पार्वती की आराधना करता है, उसके जीवन में आने वाली बाधाएं धीरे-धीरे समाप्त होने लगती हैं. पंचांग के जानकारों के मुताबिक सोमवार का संबंध चंद्र ग्रह से माना जाता है. चंद्रमा मन और भावनाओं का कारक होता है. ऐसे में सोमवार के दिन शिव पूजा करने से मानसिक तनाव कम होता है और मन शांत रहता है. जिन लोगों की कुंडली में चंद्रमा कमजोर होता है, उन्हें सोमवार का व्रत रखने और ॐ नमः शिवाय मंत्र का जाप करने की सलाह दी जाती है. पौराणिक कथा के अनुसार माता पार्वती ने भगवान शिव को पति रूप में पाने के लिए कठोर तपस्या की थी. इसी कारण सोमवार का व्रत विवाह संबंधी बाधाओं को दूर करने वाला माना जाता है. पंचांग से देखें आज के शुभ मुहूर्त और अशुभ समय. आज का पंचांग (Aaj Ka Panchang), 18 मई 2026आज की तिथि- द्वितीया – 05:53 पी एम तक, फिर तृतीया तिथिआज का नक्षत्र- रोहिणी – 11:32 ए एम तक, मृगशिरा नक्षत्रआज का करण- बालव – 07:46 ए एम तक, कौलव – 05:53 पी एम तकआज का योग- सुकर्मा – 09:48 पी एम तक, धृति योगआज का पक्ष- शुक्ल पक्षआज का दिन- सोमवारचंद्र राशि- वृषभ उपरांत मिथुन राशि सूर्योदय-सूर्यास्त और चंद्रोदय-चंद्रास्त का समयसूर्योदय- 05:29 ए एमसूर्यास्त- 07:07 पी एमचन्द्रोदय- 06:27 ए एमचन्द्रास्त- 09:09 पी एम आज के शुभ योग और मुहूर्त 18 मई 2026ब्रह्म मुहूर्त: 04:06 ए एम से 04:47 ए एमअभिजीत मुहूर्त: 11:50 ए एम से 12:45 पी एमविजय मुहूर्त: 02:34 पी एम से 03:29 पी एमगोधूलि मुहूर्त: 07:05 पी एम से 07:26 पी एमअमृत काल: 08:44 ए एम से 10:08 ए एमनिशिता मुहूर्त: 11:57 पी एम से 12:38 ए एम, 19 मईअमृत सिद्धि योग: 11:32 ए एम से 05:28 ए एम, 19 मईसर्वार्थ सिद्धि योग: पूरे दिन शिववास: गौरी के साथ – 05:53 पी एम तक, फिर सभा में आज के अशुभ मुहूर्त 18 मई 2026राहुकाल: 07:11 ए एम से 08:53 ए एमयमगण्ड: 10:35 ए एम से 12:18 पी एमगुलिक काल: 02:00 पी एम से 03:42 पी एमवर्ज्य: 04:28 पी एम से 05:53 पी एमआडल योग: 05:29 ए एम से 11:32 ए एमविडाल योग: 11:32 ए एम से 05:28 ए एम, 19 मईदुर्मुहूर्त: 12:45 पी एम से 01:39 पी एमदिशाशूल: पूर्व Source link

ताज़ा खबर

मीन राशि वालों पर बरसेगी भगवान शिव की कृपा, करियर-व्यापार में मिलेंगे...

आज मीन राशि के लोगों के लिए दिन ऊर्जा, आत्मविश्वास और नई संभावनाओं से भरपूर रहने वाला है. आपकी सकारात्मक सोच और समझदारी भरा व्यवहार कार्यस्थल पर सभी का ध्यान आकर्षित करेगा. सहकर्मी और अधिकारी आपके काम से प्रभावित होंगे, जिससे आपकी छवि मजबूत बनेगी. आज आपको नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं, जो आगे चलकर तरक्की के नए रास्ते खोलेंगी. निजी जीवन में भी आप धैर्य और समझदारी से रिश्तों में मिठास बनाए रखेंगे. आर्थिक मामलों में सोच-समझकर लिया गया फैसला आपके लिए फायदेमंद साबित होगा और खर्चों पर नियंत्रण बनाए रखना जरूरी रहेगा. कुल मिलाकर आज मीन राशि के जातको पर भगवान शिव की कृपा बरसेंगी. जिससे आपकी मेहनत रंग लाएगी और सफलता के नए अवसर मिल सकते हैं. जानिए उज्जैन के ज्योतिषाचार्य आनंद भारद्वाज से करियर, स्वास्थ्य, व्यापार और प्रेम जीवन का पूरा हाल कैसा रहेगा. मीन राशि का करियर राशिफलकरियर के मामले में आज का दिन नई ऊर्जा और सकारात्मक संकेत लेकर आ सकता है. कार्यक्षेत्र में आपकी समझदारी, निर्णय लेने की क्षमता और काम के प्रति गंभीरता लोगों को प्रभावित करेगी. किसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी या नए प्रोजेक्ट की कमान आपके हाथ आ सकती है. वरिष्ठ अधिकारी आपके प्रदर्शन और आत्मविश्वास की सराहना करेंगे. आज की मेहनत आगे चलकर सफलता, प्रतिष्ठा और करियर में नए अवसरों का रास्ता खोल सकती है। मीन राशि का व्यापार राशिफलमीन राशि के व्यापारिक जातकों के लिए आज का दिन सफलता और लाभ के नए अवसर लेकर आ सकता है. जो लोग अपना कारोबार बढ़ाने या नई शुरुआत की योजना बना रहे हैं, उन्हें सकारात्मक संकेत मिलेंगे. पुराने संपर्क और करीबी लोगों का सहयोग आपके लिए फायदेमंद साबित होगा. इन्हीं संबंधों के जरिए कोई बड़ा व्यापारिक प्रस्ताव या लाभदायक सौदा हाथ लग सकता है, जिससे आर्थिक मजबूती बढ़ने के योग बन रहे हैं. स्वास्थ्य का रखना होगा ध्यानमीन राशि के जातकों के लिए आज स्वास्थ्य के मामले में दिन उत्साह और संतुलन से भरा रह सकता है. खुद पर ध्यान देने से ऊर्जा बनी रहेगी और मन भी सकारात्मक रहेगा. काम के बीच थोड़ा आराम और मानसिक शांति के लिए समय निकालें. पौष्टिक भोजन, पर्याप्त नींद और हल्की गतिविधियां आपको तरोताजा महसूस कराएंगी. अपने शरीर की जरूरतों को समझें, छोटी सावधानियां अपनाएं और पूरे दिन को खुशहाल व बेहतर बनाने की दिशा में आगे बढ़ें. आर्थिक स्थिति में होगा लाभ मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन आर्थिक खुशियों से भरा रहने के संकेत दे रहा है. खर्चों के बीच भी लाभ के नए अवसर सामने आ सकते हैं. पुराने निवेश से अच्छा फायदा मिलने की संभावना है, जिससे मन प्रसन्न रहेगा. धन से जुड़ी सकारात्मक खबरें आत्मविश्वास बढ़ाएंगी. भविष्य को सुरक्षित बनाने के लिए समझदारी से लिया गया फैसला आगे चलकर स्थायी सफलता और संतोषजनक लाभ दिला सकता है. लव लाइफ रहेगी खुशहालआज प्रेम जीवन में मिठास और अपनापन बना रहेगा. पार्टनर के साथ खुलकर संवाद होने से रिश्तों में नजदीकियां बढ़ेंगी. पुराने मतभेद सुलझने के योग बन रहे हैं, जिससे मन हल्का महसूस होगा. जो लोग अपने रिश्ते को आगे बढ़ाने की सोच रहे हैं, उन्हें सकारात्मक संकेत मिल सकते हैं. विवाहित जातकों के लिए भी दिन सुखद रहेगा. भावनाओं में संतुलन रखते हुए लिया गया निर्णय लाभदायक साबित होगा. आज विश्वास और ईमानदार बातचीत आपके प्रेम जीवन को और मजबूत बनाएगी. मीन राशिफल वाले जरूर करें ये उपायआज आपके लिए लकी नंबर 6 रहेगा. यह अंक आपको सफलता और सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करेगा. आज के दिन मीन राशि वाले जो धर्म-कर्म और दान-पुण्य में रुचि रखते हैं, उन्हें चाहिए कि आज के दिन भगवान शिव को पंचामत से अभिषेक करे. उसके बाद गरीबों मे अन्य व वस्त्रों का दान करें, जिससे आज का दिन बेहतर हो सके. Source link

ताज़ा खबर

‘पार्टी पहले, पद बाद में’, CM पद नहीं मिलने पर बोले रमेश...

होमताजा खबरदेश ‘पार्टी पहले, पद बाद में’, CM पद नहीं मिलने पर बोले रमेश चेन्निथला Last Updated:May 17, 2026, 23:03 IST वरिष्ठ कांग्रेस नेता रमेश चेन्निथला ने साफ कर दिया है कि उनके लिए व्यक्तिगत महत्वाकांक्षा से ज्यादा पार्टी का फैसला अहम है. मुख्यमंत्री पद की दौड़ में नाम आने के बावजूद उन्होंने कहा कि मेरी खुशी या नाखुशी का सवाल नहीं है, पार्टी सबसे ऊपर है. रमेश चेन्निथला केरल की राजनीति में सत्ता परिवर्तन के बाद नया समीकरण बनता दिख रहा है. कांग्रेस ने सतीशन को सीएम चुना तो अटकलें लगने लगीं क‍ि वरिष्ठ कांग्रेस नेता रमेश चेन्निथला इस फैसले से नाराज हैं. लेकिन आज रमेश चेन्निथला खुद सामने आए. खुलकर कहा क‍ि उनके ल‍िए व्यक्तिगत महत्वाकांक्षा से ज्यादा पार्टी का फैसला महत्वपूर्ण है. CNN-News18 से बातचीत में रमेश चेन्निथला ने कहा कि मुख्यमंत्री पद नहीं मिलने को लेकर उन्हें कोई नाराजगी नहीं है. उन्‍होंने कहा, यह मेरी खुशी या नाखुशी का सवाल नहीं है, पार्टी सबसे ऊपर है. उनके इस बयान को कांग्रेस के भीतर एकता बनाए रखने की कोशिश के तौर पर देखा जा रहा है, खासकर उस समय जब नेतृत्व को लेकर कई तरह की अटकलें चल रही थीं. VD सतीशन बने मुख्यमंत्री, कैबिनेट भी घोषित चुनाव के बाद पार्टी ने वीडी सतीशन को नया मुख्यमंत्री नियुक्त किया है. शपथ ग्रहण से एक दिन पहले ही उन्होंने अपनी कैबिनेट की घोषणा कर दी, जिसमें रमेश चेन्निथला, के मुरलीधरन और सनी जोसेफ जैसे नेताओं को शामिल किया गया है. चेन्निथला को राज्य का महत्वपूर्ण गृह विभाग दिया गया है, जो कानून-व्यवस्था और आंतरिक सुरक्षा से जुड़ा होता है. पार्टी में संतुलन साधने की कोशिश सूत्रों के अनुसार, मुख्यमंत्री पद को लेकर चेन्निथला और कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपालके बीच भी दावेदारी की चर्चा थी. हालांकि पार्टी नेतृत्व ने अंततः सतीशन के नाम पर मुहर लगाई. इस फैसले के बाद माना जा रहा है कि हाईकमान ने संगठन के भीतर किसी भी असंतोष को रोकने के लिए कैबिनेट में चेन्निथला को अहम जिम्मेदारी दी है. स्पेक्टैक्युलर विक्ट्री के बाद बड़ा संदेश रमेश चेन्निथला ने कहा कि 102 सीटों के साथ यूडीएफ की जीत जनता के समर्थन का परिणाम है और यह एक स्पेक्टैक्युलर विक्ट्री है. उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में व्यक्तिगत महत्वाकांक्षा से ज्यादा सामूहिक निर्णय जरूरी होते हैं. लंबे राजनीतिक अनुभव वाले नेता का नया रोल केरल कांग्रेस में दशकों का अनुभव रखने वाले चेन्निथला इससे पहले ओमन चांडी सरकार में 2014 से 2016 तक गृह मंत्री रह चुके हैं. हालिया चुनाव में उन्होंने अलप्पुझा जिले की हरिपद सीट से 23,377 वोटों के बड़े अंतर से जीत दर्ज की थी. खास बात यह रही कि अलप्पुझा जैसे क्षेत्र में जहां यूडीएफ को कम सफलता मिली, वहां चेन्निथला अकेले मजबूत जीत दर्ज करने वाले नेताओं में रहे, जिससे उनकी व्यक्तिगत राजनीतिक पकड़ और मजबूत मानी जा रही है. About the Author Gyanendra Mishra Mr. Gyanendra Kumar Mishra is associated with hindi.news18.com. working on home page. He has 20 yrs of rich experience in journalism. He Started his career with Amar Ujala then worked for ‘Hindustan Times Group…और पढ़ें News18 न्यूजलेटर अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में सबमिट करें Source link

ताज़ा खबर

होर्मुज को चीर कर हुए भारत पहुंची खुशखबरी, अब LPG-LNG की टेंशन...

होमताजा खबरदेश होर्मुज को चीर कर हुए भारत पहुंची खुशखबरी, अब LPG-LNG की टेंशन खत्म! Last Updated:May 18, 2026, 01:17 IST Indian Ship Crossed Strait Of Hormuz: पश्चिम एशिया में जारी भारी तनाव और युद्ध के बीच भारत के लिए एक बड़ी राहत की खबर सामने आई है. कतर से 20,000 मीट्रिक टन एलपीजी (LPG) लेकर चला जहाज ‘एमवी एसवाईएमआई’ होर्मुज स्ट्रेट से गुजरात के कांडला (दीनदयाल बंदरगाह) पहुंच गया है. इन दिनों इस समुद्री रास्ते पर लगातार व्यापारिक जहाजों को निशाना बनाया जा रहा है. संकट के बीच देश की ऊर्जा आपूर्ति को सुरक्षित रखना एक बड़ी कामयाबी है. स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से पार कर आया एलपीजी गैस. Strait Of Hormuz News: पश्चिम एशिया में इस वक्त हालात बेहद नाजुक और तनावपूर्ण बने हुए हैं. अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच चल रहे कड़े संघर्ष ने पूरे क्षेत्र को युद्ध की आग में झोंक दिया है. इसी बीच, भारत के लिए एक बेहद सुकून देने वाली खबर आई है. मिसाइलों और हमलों के भारी खौफ के बीच 20,000 मीट्रिक टन एलपीजी (LPG) लेकर चला एक विशाल जहाज गुजरात के तट पर सुरक्षित पहुंच गया है. अधिकारियों के मुताबिक, यह जहाज दुनिया के सबसे खतरनाक हो चुके समुद्री मार्गों में से एक होर्मुज स्ट्रेट से सुरक्षित गुजरने में कामयाब रहा है. अधिकारियों ने जानकारी दी है कि मार्शल द्वीप समूह के झंडे वाला यह जहाज, जिसका नाम एमवी एसवाईएमआई है, कतर से अपनी यात्रा पर निकला था. 13 मई को इसने सफलतापूर्वक होर्मुज स्ट्रेट को पार किया. शनिवार रात करीब 11:30 बजे गुजरात स्थित दीनदयाल बंदरगाह (कांडला) पर अपना लंगर डाला. बता दें कि होर्मुज स्ट्रेट ओमान के तट के पास स्थित एक बेहद संकरा और सामरिक रूप से महत्वपूर्ण जलमार्ग है. सामान्य दिनों में पूरी दुनिया के कुल तेल और गैस निर्यात का लगभग 20 प्रतिशत (एक-पांचवां) हिस्सा इसी रास्ते से होकर गुजरता है. युद्ध से गहराया ऊर्जा संकट मार्च की शुरुआत से लेकर अब तक 12 एलपीजी टैंकरों और एक कच्चे तेल के टैंकर सहित कुल 13 भारतीय ध्वज वाले जहाज इस स्ट्रेट से गुजर चुके हैं. 28 फरवरी को पश्चिम एशिया में जब से संघर्ष शुरू हुआ है, तब से इस संकरे जलमार्ग से जहाजों की आवाजाही बुरी तरह प्रभावित हुई है. अमेरिका और इजराइल द्वारा ईरान पर किए गए संयुक्त हमलों और उसके बाद ईरान के जवाबी हमलों ने स्थिति को और बिगाड़ दिया है. इस भू-राजनीतिक टकराव ने हाल के दशकों में दुनिया के सबसे भीषण ऊर्जा संकटों में से एक को जन्म दे दिया है. भारत ने संयुक्त राष्ट्र में दिखाई सख्ती कमर्शियल जहाजों पर हो रहे इन जानलेवा हमलों को लेकर भारत ने वैश्विक मंच पर बेहद सख्त रुख अपनाया है. भारत ने वैश्विक ऊर्जा और आपूर्ति प्रवाह की सुरक्षा को लेकर संयुक्त राष्ट्र आर्थिक और सामाजिक परिषद की विशेष बैठक में अपना कड़ा विरोध दर्ज कराया है. संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि पार्वथानेनी हरीश ने इन हमलों को सीधे तौर पर ‘अस्वीकार्य’ करार दिया. उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि नागरिक चालक दल (क्रू मेंबर्स) को निशाना बनाना और नौवहन (समुद्री यातायात) की स्वतंत्रता को बाधित करना किसी भी आधार पर उचित नहीं ठहराया जा सकता है. ओमान के तट पर भी हुआ था हमला संयुक्त राष्ट्र में भारत की यह कड़ी प्रतिक्रिया 13 मई को ओमान के तट पर भारतीय ध्वज वाले एक कमर्शियल जहाज पर हुए हमले के ठीक बाद आई है. सोमालिया से आ रहे इस जहाज के सभी 14 चालक दल के सदस्यों को ओमान के अधिकारियों ने सुरक्षित बचा लिया था, हालांकि इस हमले के पीछे किसका हाथ था, यह तुरंत साफ नहीं हो सका. इससे पहले भी इस साल की शुरुआत में क्षेत्र में संघर्ष बढ़ने के बाद से कम से कम दो अन्य भारतीय ध्वज वाले जहाजों को निशाना बनाया जा चुका है. ऐसे में ‘एमवी एसवाईएमआई’ का सुरक्षित भारत पहुंचना एक बड़ी राहत माना जा रहा है. कतर से 20,000 टन एलपीजी लेकर कौन सा जहाज भारत पहुंचा है? मार्शल द्वीप समूह के ध्वज वाला मालवाहक जहाज ‘एमवी एसवाईएमआई’ (MV SYMI) कतर से 20,000 मीट्रिक टन एलपीजी लेकर गुजरात के दीनदयाल बंदरगाह (कांडला) पहुंचा है. पश्चिम एशिया संकट के कारण किस प्रमुख समुद्री जलमार्ग पर जहाजों की आवाजाही सबसे ज्यादा प्रभावित हुई है? ओमान के तट के पास स्थित ‘होर्मुज स्ट्रेट’ (Strait of Hormuz) पर जहाजों की आवाजाही बुरी तरह प्रभावित हुई है, जहां से दुनिया के 20 प्रतिशत तेल और गैस का निर्यात होता है. व्यापारिक जहाजों पर हो रहे हमलों को लेकर संयुक्त राष्ट्र में भारत ने क्या कड़ा संदेश दिया है? संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि पार्वथानेनी हरीश ने इन हमलों की कड़ी निंदा करते हुए इन्हें ‘अस्वीकार्य’ बताया और कहा कि नागरिक चालक दल को निशाना बनाना कतई उचित नहीं है. About the Author Deep Raj DeepakSub-Editor Deep Raj Deepak working with News18 Hindi (hindi.news18.com/) Central Desk since 2022. He has strong command over national and international political news, current affairs and science and research-based news. …और पढ़ें News18 न्यूजलेटर अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में सबमिट करें Location : Kandla,Kachchh,Gujarat Source link

ताज़ा खबर

Vijay TVK party Kerala entry। तमिलनाडु में जिसके सपोर्ट से बने सीएम,...

चेन्नई/तिरुवनंतपुरम: राजनीति के बिसात पर कब कौन सा दोस्त किस सरहद पर टेंशन बन जाए, इसका ताजा और सबसे दिलचस्प उदाहरण दक्षिण भारत के चुनावी समंदर में देखने को मिल रहा है. तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 में 108 सीटें जीतकर सत्ता के शीर्ष पर पहुंचे सिनेमा के थलापति और सूबे के नए मुख्यमंत्री सी जोसेफ विजय ने अपनी सरकार को बहुमत के जादुई आंकड़े के पार ले जाने के लिए कांग्रेस का हाथ तो थाम लिया लेकिन पड़ोसी राज्य केरल की सीमा में घुसते ही उन्होंने राहुल गांधी की पार्टी की धड़कनें बढ़ा दी हैं. चेन्नई में जिस कांग्रेस के 5 विधायकों के समर्थन की बैसाखी के दम पर विजय की तमिलगा वेत्री कड़गम (TVK) अपनी सत्ता को सुरक्षित कर फ्लोर टेस्ट पास कर रही है, उसी TVK ने अब केरल के वायनाड और पलक्कड़ में बैक-टू-बैक ‘अनौपचारिक बैठकें’ करके कांग्रेस के मजबूत गढ़ में सीधे सेंधमारी की तैयारी शुरू कर दी है. पलक्कड़ और वायनाड में प्रशंसकों की बैठकेंडेक्कन हेराल्ड की एक रिपोर्ट के अनुसार, पिछले हफ्ते वायनाड में विजय के प्रशंसकों के एक समूह ने स्थानीय स्तर पर TVK की यूनिट बनाने की दिशा में कदम उठाए हैं. इसके ठीक बाद रविवार को पलक्कड़ में भी तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री विजय के प्रशंसकों की एक बड़ी बैठक आयोजित की गई. इन बैठकों में सबसे खास बात यह रही कि हिस्सा लेने वालों में भारी संख्या में युवा और महिलाएं शामिल थीं. केरल में विजय के प्रशंसकों का यह उत्साह इस बात का संकेत है कि पार्टी को वहां भी बड़ा जनसमर्थन मिल सकता है. थलापति विजय मक्कल इयक्कम का बदला नामकेरल में थलापति विजय का बहुत बड़ा फैन बेस है. वहां उनके सैकड़ों फैन एसोसिएशन हैं, जो लंबे समय से थलापति विजय मक्कल इयक्कम के बैनर तले कई सामाजिक और कल्याणकारी कार्य चला रहे हैं. अब इस संगठन का नाम बदलकर TVK कर दिया गया है. हालांकि, केरल के कार्यकर्ताओं का कहना है कि संगठन को अभी तक राज्य में एक राजनीतिक दल के रूप में आधिकारिक तौर पर पंजीकृत नहीं किया गया है, क्योंकि वे तमिलनाडु में बैठे पार्टी के शीर्ष नेतृत्व (TVK लीडर्स) के निर्देशों का इंतजार कर रहे हैं. जब विजय ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी, तब केरल के कई हिस्सों में उनके प्रशंसकों ने भारी जश्न मनाया था. सोशल मीडिया पर ‘TVK केरल’ की धूमद वीक (The Week) की एक रिपोर्ट के मुताबिक, आधिकारिक घोषणा न होने के बावजूद केरल के विभिन्न जिलों में TVK के अनौपचारिक समूहों ने सक्रियता बढ़ा दी है. सोशल मीडिया पर TVK केरल राज्य समिति और TVK केरल महिला समिति जैसे कई अनौपचारिक पेज और हैंडल सामने आए हैं, जिन्होंने पिछले वीकेंड में ही हजारों फॉलोअर्स जुटा लिए हैं. रिपोर्ट में यह भी संकेत दिया गया है कि केरल में कांग्रेस द्वारा मुख्यमंत्री पद के चयन में हो रही देरी की वजह से भी वहां का एक बड़ा युवा वर्ग पड़ोसी राज्य तमिलनाडु में थलापति विजय के नेतृत्व वाली नई और मजबूत लीडरशिप की तरफ आकर्षित हो रहा है. सवाल-जवाब तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 में थलापति विजय की पार्टी TVK का प्रदर्शन कैसा रहा? साल 2026 के तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में थलापति विजय की पार्टी TVK ने अपने पहले ही चुनावी डेब्यू में ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए 108 सीटें जीतीं और राज्य की सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी. इसके बाद TVK ने वामपंथी दलों (CPI, CPM), IUML और VCK के साथ गठबंधन कर सरकार बनाई. क्या केरल में आधिकारिक तौर पर TVK पार्टी लॉन्च हो चुकी है? नहीं, केरल में अभी तक आधिकारिक तौर पर TVK के राजनीतिक दल के रूप में गठन या पंजीकरण की घोषणा नहीं हुई है. वर्तमान में वहां उनके पुराने संगठन ‘थलापति विजय मक्कल इयक्कम’ का नाम बदलकर TVK किया गया है और कार्यकर्ता तमिलनाडु नेतृत्व के अगले आदेश का इंतजार कर रहे हैं. केरल के किन जिलों में TVK की राजनीतिक बैठकों की खबरें आई हैं? मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, केरल के वायनाड और पलक्कड़ जिलों में विजय के प्रशंसकों और TVK कार्यकर्ताओं की बैक-टू-बैक बैठकें हुई हैं, जिनमें युवाओं और महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया है. Source link

ताज़ा खबर

खदान में मिली 2 दिन से लापता युवक की लाश, खौफनाक मंजर...

Last Updated:May 17, 2026, 23:11 IST ओडिशा के नयागढ़ जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां पिछले दो दिनों से लापता एक 34 वर्षीय युवक का शव रविवार सुबह एक पत्थर की खदान में संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ा मिला. मृतक की पहचान प्रताप कुमार पट्टशानी के रूप में हुई है, जो नुआपाड़ा गांव का रहने वाला था. एक स्थानीय महिला ने सबसे पहले खदान में शव को देखा और पुलिस को सूचना दी. परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए शिकायत दर्ज कराई है, जिसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो संदिग्धों को हिरासत में लिया है. 19 साल के लड़के के हत्यारों के पुलिस ने गिरफ्तार किया. Odisha Crime News: ओडिशा के नयागढ़ जिले में एक खौफनाक घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है. जिले के एक पत्थर खदान (Stone Quarry) में पिछले दो दिनों से लापता एक 34 वर्षीय युवक की लाश संदिग्ध हालत में बरामद हुई है. इस घटना के बाद से मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है, वहीं इलाके के लोग भी दहशत में हैं. परिजनों का सीधा आरोप है कि उनके बेटे की बेरहमी से हत्या कर शव को खदान में फेंका गया है. इस गंभीर आरोप के बाद पुलिस भी तुरंत एक्शन में आ गई है और शक के आधार पर दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है. जानकारी के मुताबिक, मृतक की पहचान नुआपाड़ा गांव के रहने वाले 34 वर्षीय प्रताप कुमार पट्टशानी के रूप में हुई है. प्रताप 15 मई से ही अचानक लापता हो गए थे. परिवार वालों ने उनकी काफी खोजबीन की, लेकिन उनका कहीं कुछ सुराग नहीं मिला. रविवार की सुबह इस रहस्यमयी गुमशुदगी का एक दर्दनाक अंत हुआ. इलाके की एक स्थानीय महिला जब पत्थर खदान की तरफ गई, तो उसने वहां प्रताप का शव पड़ा हुआ देखा. शव देखते ही महिला के होश उड़ गए और उसने तुरंत इसकी सूचना गांव वालों और पुलिस को दी. पुलिस ने क्या बताया? रायगढ़ पुलिस ने 19 साल के हदीपा निखिल के किडनैपिंग और मर्डर केस के मेन आरोपी समेत नौ आरोपियों को अरेस्ट किया है. रायगढ़ SP स्वाति एस कुमार ने कहा, ‘हमने करीब नौ लोगों को अरेस्ट किया था, जिनमें से तीन औरंगाबाद, बिहार से थे… चार को विशाखापत्तनम से, एक को कालाहांडी से और एक को रायगढ़ से अरेस्ट किया गया. इन्वेस्टिगेशन में पता चला कि दोनों गैंग के बीच जुए को लेकर झगड़ा था. मरने वाले और उसके पिता ने जुए की जगह लूटी थी… आरोपियों में से एक, उमेश हियाल, पहले के 8 क्रिमिनल केस में शामिल है. बाकी की वेरिफिकेशन की जा रही है. हमने करीब 21 लोगों की पहचान की है, और यह संख्या कम या ज़्यादा हो सकती है. लेकिन हम और लोगों को अरेस्ट करने की कोशिश कर रहे हैं, और उस अरेस्ट के बाद आगे इन्वेस्टिगेशन होगी…’ घटना की सूचना मिलते ही चांदपुर पुलिस स्टेशन की टीम मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में ले लिया. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर अपनी जांच तेज कर दी है. चांदपुर पुलिस स्टेशन के प्रभारी निरीक्षक अभय बेहरा ने इस मामले पर जानकारी देते हुए बताया, ‘हमें पहले मृतक के लापता होने की गुमशुदगी की शिकायत मिली थी.’ पुलिस अधिकारी ने आगे बताया कि परिजनों की शिकायत और शुरुआती जांच के आधार पर पुलिस ने दो संदिग्धों को तुरंत हिरासत में लिया है. फिलहाल इन दोनों से कड़ाई से पूछताछ की जा रही है, ताकि इस खौफनाक वारदात के पीछे का सच सामने आ सके. इंस्पेक्टर बेहरा ने स्पष्ट किया कि प्रताप कुमार पट्टशानी की मौत के पीछे की असली वजह क्या है, इसका आधिकारिक तौर पर खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगा. मृतक की पहचान क्या हुई है और वह कब से लापता था? मृतक की पहचान नुआपाड़ा गांव निवासी 34 वर्षीय प्रताप कुमार पट्टशानी के रूप में हुई है. वह 15 मई से लापता था. प्रताप कुमार पट्टशानी का शव कहां और किसे मिला? प्रताप कुमार पट्टशानी का शव नयागढ़ जिले की एक पत्थर की खदान (Stone quarry) में एक स्थानीय महिला को रविवार सुबह मिला. परिजनों की शिकायत के बाद पुलिस ने क्या कार्रवाई की है? परिजनों द्वारा हत्या की शिकायत दर्ज कराने के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और दो संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. About the Author Deep Raj DeepakSub-Editor Deep Raj Deepak working with News18 Hindi (hindi.news18.com/) Central Desk since 2022. He has strong command over national and international political news, current affairs and science and research-based news. …और पढ़ें News18 न्यूजलेटर अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में सबमिट करें Source link

ताज़ा खबर

भुने बैंगन और कच्चे आम से तैयार होती है ये देसी डिश,...

Last Updated:May 17, 2026, 22:13 IST मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले के चंबल संभाग के आदिवासी अंचलों में आज भी पारंपरिक खानपान की अनोखी परंपराएं जीवित हैं. यहां गर्मी के मौसम में एक खास देसी भरता तैयार किया जाता है, जिसकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें तेल का बिल्कुल भी इस्तेमाल नहीं होता है. पूरी तरह प्राकृतिक तरीके से तैयार होने वाला यह भरता स्वाद के साथ सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद माना जाता है. मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले के चंबल संभाग के आदिवासी अंचलों में आज भी पारंपरिक खानपान की अनोखी परंपराएं जीवित हैं. यहां गर्मी के मौसम में एक खास देसी भरता तैयार किया जाता है, जिसकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें तेल का बिल्कुल भी इस्तेमाल नहीं होता है. पूरी तरह प्राकृतिक तरीके से तैयार होने वाला यह भरता स्वाद के साथ सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद माना जाता है. ग्रामीण क्षेत्रों में लोग बैंगन और कच्चे आम को सीधे आग की आंच पर भूनते हैं. अच्छी तरह पकने के बाद दोनों का छिलका उतार लिया जाता है. इसके बाद इन्हें मिट्टी के मटके के ठंडे पानी में डालकर ठंडा किया जाता है. ग्रामीणों का कहना है कि मटके के पानी की ठंडक इस भरते के स्वाद को और भी खास बना देती है. भुने बैंगन और आम का खास भरताजब बैंगन और आम अच्छी तरह ठंडे हो जाते हैं, तो इन्हें हाथों से मैश किया जाता है। इसके बाद इसमें बारीक कटा प्याज, हरी मिर्च, लाल मिर्च पाउडर, हरा धनिया और स्वादानुसार नमक मिलाया जाता है. कई जगहों पर इसमें लहसुन भी डाला जाता है, जिससे इसका स्वाद और बढ़ जाता है. यह पूरा मिश्रण केवल 5 मिनट में तैयार हो जाता है.स्थानीय आदिवासी बताते हैं कि यह भरता गर्मी में शरीर को ठंडक पहुंचाता है और पाचन के लिए भी अच्छा माना जाता है. आम की हल्की खटास और आग में भुने बैंगन का स्मोकी स्वाद इसे बेहद लजीज बना देता है. यही वजह है कि यह व्यंजन गांवों में काफी लोकप्रिय है. ग्रामीणों का कहना है कि पहले के समय में जब संसाधन कम थे, तब लोग इसी तरह बिना तेल और मसालों के देसी व्यंजन तैयार करते थे. आज भी यह परंपरा कायम है और नई पीढ़ी भी इसे पसंद कर रही है. । News18 न्यूजलेटर अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में सबमिट करें Location : Shivpuri,Shivpuri,Madhya Pradesh Source link

ताज़ा खबर

गाय का बर्थसर्टिफ‍िकेट दिखाओ…बंगाल की नई नवेली बीजेपी व‍िधायक के बयान पर...

होमताजा खबरदेश गाय का बर्थसर्टिफ‍िकेट दिखाओ…बंगाल की बीजेपी व‍िधायक के बयान पर बवाल Last Updated:May 17, 2026, 21:24 IST पश्चिम बंगाल में गाय का बर्थ सर्टिफिकेट वाला बयान सियासी बहस का नया मुद्दा बन गया है. बीजेपी व‍िधायक रेखा पात्रा ने कथित अवैध पशु तस्करी रोकने के दौरान कहा कि अगर कोई गायों को ले जा रहा है, तो उसे यह साबित करना होगा कि उनकी उम्र 14 साल से ज्यादा है और इसके लिए बर्थ सर्टिफिकेट दिखाना पड़ेगा. इस पर टीएमसी से घेरा है. बंगाल बीजेपी एमएलए रेखा पात्रा पश्चिम बंगाल की राजनीति में इस समय गाय का बर्थ सर्टिफिकेट वाला बयान चर्चा का बड़ा मुद्दा बन गया है. मामला तब शुरू हुआ जब बीजेपी की नई व‍िधायक रेखा पात्रा ने कथित तौर पर मवेशियों से भरे एक वाहन को रोक लिया और कहा कि अगर कोई गायों को ले जा रहा है तो उसे यह साबित करना होगा कि उनकी उम्र 14 साल से ज्यादा है. इसके लिए गाय का बर्थ सर्टिफिकेट दिखाना पड़ेगा. टीएमसी ने इसे लेकर मजाक उड़ाया है. घटना पश्चिम बंगाल के हिंगलगंज इलाके की है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, मवेशियों से भरे वाहन को रोकने के बाद रेखा पात्रा ने गायों को नीचे उतरवाया. फिर उन्हें सड़क किनारे पेड़ से बांधा गया और उनके लिए भूसे और पानी की व्यवस्था भी कराई गई. रेखा पात्रा ने कहा कि राज्य में अवैध पशु तस्करी के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं. उन्होंने दावा किया कि सरकार की नई गाइडलाइन के मुताबिक 14 साल से कम उम्र की गायों का वध नहीं किया जा सकता. उनका कहना था, अगर कोई अवैध तरीके से गायों को ले जाता मिला तो हमें उन्हें पकड़ना होगा और गायों का बर्थ सर्टिफिकेट मांगना होगा. अगर कोई बर्थ सर्टिफिकेट नहीं दिखा पाएगा तो कानून के तहत कार्रवाई होगी. बस, यही बयान अब राजनीतिक बहस का कारण बन गया है. टीएमसी बोले-पहले बीजेपी वाले द‍िखाएं तृणमूल कांग्रेस ने बीजेपी विधायक के बयान पर तंज कसते हुए सवाल उठाया कि आखिर गाय का जन्म प्रमाण पत्र होता कहां है? तृणमूल विधायक कुणाल घोष ने कहा कि बीजेपी को पहले किसी डबल इंजन राज्य से गाय का ऐसा बर्थ सर्टिफिकेट दिखाना चाहिए. उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि अगर बीजेपी ऐसा कोई प्रमाण पत्र दिखा दे तो यह भी देखना पड़ेगा कि उसे जारी करने का अधिकार किसके पास है. पशुओं की होती है टैग‍िंग इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर भी बहस तेज हो गई. कुछ लोग इसे अवैध पशु तस्करी रोकने की कोशिश बता रहे हैं, जबकि कई लोग गाय के बर्थ सर्टिफिकेट वाली मांग का मजाक उड़ा रहे हैं. दरअसल, भारत में मवेशियों की पहचान के लिए टैगिंग, पशु पंजीकरण और स्वास्थ्य रिकॉर्ड जैसी व्यवस्थाएं कई राज्यों में मौजूद हैं, लेकिन इंसानों की तरह जन्म प्रमाण पत्र का कोई सामान्य सिस्टम नहीं है. यही वजह है कि रेखा पात्रा का बयान राजनीतिक विवाद में बदल गया. About the Author Gyanendra Mishra Mr. Gyanendra Kumar Mishra is associated with hindi.news18.com. working on home page. He has 20 yrs of rich experience in journalism. He Started his career with Amar Ujala then worked for ‘Hindustan Times Group…और पढ़ें News18 न्यूजलेटर अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में सबमिट करें Location : Kolkata,West Bengal Source link

ताज़ा खबर

'मैं आपका दर्द समझता हूं…' NEET छात्रों की आत्महत्या से आहत अरविंद...

Arvind Kejriwal NEET Video: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने NEET परीक्षा में हुई धांधली और इसके रद्द होने की आशंकाओं के बीच तनावग्रस्त छात्रों के लिए एक भावुक वीडियो संदेश जारी किया है. केजरीवाल ने देश के अलग-अलग हिस्सों (गोवा, सीकर, दिल्ली और लखीमपुर) में चार छात्रों द्वारा आत्महत्या किए जाने की घटनाओं पर गहरी चिंता और दुख व्यक्त किया है. खुद आईआईटी (IIT) और यूपीएससी (UPSC) जैसी कठिन परीक्षाओं से गुजर चुके केजरीवाल ने छात्रों से अपील की है कि वे हताश न हों और आत्महत्या जैसा चरम कदम न उठाएं. उन्होंने छात्रों को सांत्वना देते हुए कहा, ‘मैं आपकी एंग्जायटी (घबराहट) को समझता हूं, लेकिन यह किसी भी समस्या का समाधान नहीं है.’ मुख्यमंत्री ने छात्रों से अपनी भावनाएं और सुझाव सोशल मीडिया (कमेंट्स या डीएम) के जरिए साझा करने का आग्रह किया है, ताकि इस संकट का कोई सामूहिक और सार्थक समाधान निकाला जा सके. Source link

Scroll to Top