खान सर का कोचिंग सेंटर हमले के बाद बंद, ग्लोबल स्टडीज पर...
Last Updated:June 03, 2026, 08:14 IST Khan Sir Coaching Centre Closed: खान सर बिहार ही नहीं, बल्कि देशभर में लोकप्रिय हैं. उनके पढ़ाने का तरीका इतना सिंपल होता है कि संबंधित विषय से अंजान छात्र भी उसे आसानी से समझ जाते हैं. कोचिंग सेंटर के साथ ही खान सर यूट्यूब के जरिये भी देशभर के हजारों-लाखों छात्रों को पढ़ाते हैं. खान सर ने फायरिंग की घटना के बाद कोचिंग सेंटर को फिलहाल बंद कर दिया है. (फाइल फोटो) Khan Sir Coaching Centre Closed: खान सर ने हमले की घटना के बाद अपने कोचिंग सेंटर को बंद कर दिया है. मंगलवार 2 जून 2026 की देर शाम को बिहार की राजधानी पटना के मुसल्लहपुर हाट इलाके में स्थित खान सर के कोचिंग सेंटर पर फायरिंग की घटना को अंजाम दिया गया था. तीन से चार राउंड तक गोली चलने की बात कही जा रही है. खान सर का दावा है कि कोचिंग सेंटर में तैनात सुरक्षा गार्ड के साथ मारपीट भी गई. गार्ड को इतना पीटा गया कि वह लहूलुहान हो गया. घायल अवस्था में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इस घटना की जानकारी मिलने के बाद पटना के एसएसपी, एसपी समेत पुलिस प्रशासन का पूरा अमला दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे पटना के SSP कार्तिकेय शर्मा ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है. उन्होंने आश्वासन दिया कि इस घटना को अंजाम देने वाले आरोपियों को बख्शा नहीं जाएगा. पटना में खान सर के कोचिंग संस्थान पर हुए हमले के बाद खान ग्लोबल स्टडीज को अगले आदेश तक बंद रखने का फैसला लिया गया है. घटना के बाद से अब तक कोचिंग में पढ़ाई शुरू नहीं हो सकी है. इस बीच बड़ी संख्या में छात्र कोचिंग परिसर के बाहर पहुंच रहे हैं, लेकिन संस्थान की ओर से उन्हें पढ़ाई शुरू होने या कोचिंग खुलने को लेकर कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी गई है. जानकारी के अभाव में कोचिंग के बाहर छात्रों की भीड़ लगातार बढ़ती जा रही है. छात्र अपनी कक्षाओं को लेकर असमंजस की स्थिति में हैं. गौरतलब है कि हाल ही में कोचिंग संस्थान पर हुए हमले के बाद सुरक्षा व्यवस्था और संस्थान के संचालन को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं. फिलहाल कोचिंग प्रबंधन ने अगली सूचना तक संस्थान बंद रखने का निर्णय लिया है. सड़कों पर उतरे छात्र खान सर के कोचिंग संस्थान पर मंगलवार देर शाम हुई कथित तोड़फोड़ और गोलीबारी की घटना के बाद बुधवार को बड़ी संख्या में छात्र सड़क पर उतर आए और जमकर विरोध प्रदर्शन किया. कोचिंग पढ़ने पहुंचे छात्रों ने संस्थान के बाहर नारेबाजी करते हुए खान सर की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग उठाई. छात्रों का कहना था कि उनके प्रिय शिक्षक पर हुआ हमला बेहद गंभीर है और प्रशासन को तत्काल उन्हें पर्याप्त सुरक्षा उपलब्ध करानी चाहिए. सुबह से ही खान सर के कोचिंग सेंटर के बाहर छात्रों की भारी भीड़ जुटनी शुरू हो गई. देखते ही देखते मुसल्लहपुर हाट क्षेत्र में हजारों छात्र एकत्र हो गए, जिससे इलाके में यातायात व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हो गई. मुख्य सड़क पर लंबा जाम लग गया और वाहनों की आवाजाही बाधित हो गई. #WATCH | Patna, Bihar: SSP Kartikeya K Sharma says, “This is a case involving physical assault. It has been reported that the guard sustained injuries; therefore, further action is being taken by recording his statement as well as the statements of the local people. The injured… https://t.co/5fSeoroGWH pic.twitter.com/Qa5gxX1Nrx Source link






