भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

ताज़ा खबर

ताज़ा खबर

tai kaan jet। tai kaan vs kf 21। यूएस ने किया F-35...

जब महाशक्ति अमेरिका ने उसे दूध में से मक्खी की तरह निकालकर F-35 प्रोग्राम से बाहर फेंक दिया तो पूरी दुनिया ने समझा था कि इस नाटो (NATO) देश की वायुसेना अब अपाहिज हो जाएगी, लेकिन अपमान की उस कड़वी घूंट को पीकर, बीजिंग और इस्लामाबाद के साथ जुगलबंदी करने वाले इस भारत विरोधी मुल्क ने वो कर दिखाया जिसकी किसी ने कल्पना तक नहीं की थी। अपनी जिद, गुस्से और तकनीकी ताकत के दम पर भारत से खार खाने वाले इस देश ने समंदर से लेकर आसमान तक रक्षा के लिए खुद का पांचवीं पीढ़ी (5th-Gen) का सुपरसोनिक स्टील्थ लड़ाकू विमान TAI KAAN खड़ा कर दिया है. इस देश का नाम है तुर्की. F-35, Su-57 को टक्‍करतुर्की का सबसे महत्वाकांक्षी रक्षा प्रोजेक्ट TAI KAAN (TF-X) इस समय वैश्विक रक्षा गलियारों में सबसे बड़ी चर्चा का विषय बना हुआ है. अमेरिका द्वारा F-35 प्रोग्राम से बाहर किए जाने के बाद तुर्की ने इसे एक चुनौती के रूप में लिया और अपने दम पर पांचवीं पीढ़ी का स्टील्थ लड़ाकू विमान खड़ा कर दिया. साल 2024 में अपनी पहली उड़ान भरने के बाद अब वर्ष 2026 में इसके पूर्ण सेंसर-युक्त और रिफाइंड असली फ्लाइट प्रोटोटाइप्स का सघन परीक्षण शुरू हो चुका है जो इसे 2029-2030 तक सीरियल प्रोडक्शन के करीब ले जाएगा. यह विमान न केवल तुर्की को आत्मनिर्भर बना रहा है बल्कि वैश्विक स्तर पर अमेरिकी F-35 और रूसी Su-57 के एकाधिकार को भी चुनौती दे रहा है. ट्विन-इंजन डिजाइनरणनीतिक दृष्टिकोण से ‘KAAN’ तुर्की की भू-राजनीतिक संप्रभुता का प्रतीक है. F-35 प्रोग्राम से अमेरिका द्वारा बाहर निकाले जाने के बाद तुर्की ने अपनी पूरी ताकत स्वदेशीकरण में झोंक दी. KAAN के ट्विन-इंजन डिजाइन के कारण इसकी गति और थ्रस्ट-टू-वेट रेशियो अमेरिकी F-35 से बेहतर है, जो इसे डॉगफाइट (हवाई लड़ाई) में अधिक आक्रामक बनाता है. हालांकि, इसकी सबसे बड़ी चुनौती अमेरिकी इंजनों पर निर्भरता और इसका भारी-भरकम आकार है. इसके बावजूद, एशिया-पैसिफिक और खाड़ी देशों के रक्षा बाजारों में (जहां F-35 पर अमेरिकी प्रतिबंध हैं) KAAN एक बेहद लोकप्रिय और शक्तिशाली विकल्प बनकर उभर रहा है. रेंज, पेलोड और मुख्य फीचर्स मल्टीरोल और एयर-सुपीरियरिटी के लिए डिजाइन किए गए KAAN की तकनीकी क्षमताएं बेहद खतरनाक हैं: • रेंज: आंतरिक ईंधन टैंकों और ड्रॉप टैंकों के साथ इसकी अधिकतम रेंज 2,000 किलोमीटर से अधिक (करीब 1,100+ नॉटिकल मील) है. इसका कॉम्बैट रेडियस (युद्धक दायरा) करीब 1,100 किमी है. • पेलोड क्षमता: इसका मैक्सिमम टेक-ऑफ वेट (MTOW) करीब 30,000 से 34,750 किलोग्राम है. यह भारी मात्रा में स्वदेशी क्रूज मिसाइलें, बंकर-बस्टर बम और हवा से हवा में मार करने वाली मिसाइलें आंतरिक वेपन्स बे और बाहरी हार्डपॉइंट्स पर ले जा सकता है. • रफ्तार और ऊंचाई: यह Mach 1.8 से Mach 2.0 (ध्वनि की गति से दोगुनी रफ्तार) तक उड़ सकता है. इसकी सर्विस सीलिंग 55,000 फीट है. • इंजन: वर्तमान में यह दो अमेरिकी जनरल इलेक्ट्रिक F110-GE-129 टर्बोफैन इंजन (कुल 58,000 पाउंड थ्रस्ट) से लैस है लेकिन तुर्की इसके लिए अपना स्वदेशी इंजन विकसित कर रहा है. KAAN के 5 सबसे एडवांस फीचर्स 1. अल्टीमेट स्टील्थ डिजाइन: विमान के रडार क्रॉस-सेक्शन (RCS) को इतना कम रखा गया है कि यह दुश्मन के आधुनिक रडार की पकड़ में नहीं आता. इसके एयर इनटेक और धड़ की ज्यामिति (Geometry) को रडार तरंगों को भटकाने के लिए खास तौर पर बदला गया है. 2. मुरैड एईएसए रडार: यह तुर्की की एसेलसन कंपनी द्वारा विकसित अत्याधुनिक गैलियम नाइट्राइड (GaN) तकनीक आधारित AESA रडार से लैस है जो एक साथ दर्जनों दुश्मनों को ट्रैक कर लॉन्ग-रेंज मिसाइल दाग सकता है. 3. ऑटोनॉमस विंगमैन (ड्रोन इंटीग्रेशन): KAAN में ‘मैंड-अनमैंड टीमिंग’ (MUM-T) क्षमता है यानी इसका पायलट उड़ान के दौरान तुर्की के ‘अकिंची’ (Akinci) और ‘किज़िलेल्मा’ (Kizilelma) जैसे खतरनाक विंगमैन ड्रोनों को हवा से ही कंट्रोल कर दुश्मन पर आत्मघाती हमला करा सकता है. 4. टुलगार हेलमेट डिस्प्ले : पायलट के लिए एक ऐसा स्मार्ट हेलमेट विकसित किया गया है, जिससे वह विमान के आर-पार 360 डिग्री देख सकता है और सिर्फ नजरें घुमाकर दुश्मन पर निशाना साध सकता है. 5. सुपरक्रूज़ क्षमता: बिना आफ्टरबर्नर ऑन किए (कम ईंधन खपत में) यह विमान सुपरसोनिक गति से लंबी दूरी तय कर सकता है, जिससे इसकी कॉम्बैट एफिशिएंसी बढ़ जाती है. आमने-सामने की तुलना: KAAN बनाम F-35 बनाम Su-57 विशेषता / फाइटर जेट TAI KAAN (तुर्की) F-35 Lightning II (अमेरिका) Sukhoi Su-57 (रूस) इंजन कॉन्फ़िगरेशन ट्विन इंजन (अधिक सुरक्षित और शक्तिशाली) सिंगल इंजन ट्विन इंजन अधिकतम गति (Speed) Mach 1.8 से 2.0 Mach 1.6 Mach 2.0 कुल इंजन थ्रस्ट ~58,000 lbf ~43,000 lbf ~66,000 lbf स्टील्थ (रडार क्रॉस सेक्शन) उत्कृष्ट (~0.01–0.02 m²) सर्वोपरि (~0.005 m²) औसत (~0.1–0.5 m²) ड्रोन/विंगमैन कंट्रोल इन-बिल्ट (स्वदेशी ड्रोनों के साथ) विकास के अधीन (CCA प्रोग्राम) ओखोटनिक ड्रोन के साथ टेस्टिंग जारी सवाल-जवाब प्रश्न 1: तुर्की ने अमेरिकी F-35 के होते हुए अपना खुद का KAAN लड़ाकू विमान क्यों विकसित किया? जवाब: तुर्की ने जब रूस से S-400 एयर डिफेंस सिस्टम खरीदा, तो अमेरिका ने उस पर प्रतिबंध लगाते हुए F-35 प्रोग्राम से बाहर कर दिया. इसके बाद तुर्की ने विदेशी निर्भरता खत्म करने और अपनी वायु सेना को आधुनिक बनाने के लिए स्वदेशी पांचवीं पीढ़ी का KAAN प्रोजेक्ट शुरू किया. प्रश्न 2: ‘मैंड-अनमैंड टीमिंग’ (MUM-T) क्या है, जो KAAN को औरों से अलग बनाती है? जवाब: इसका मतलब है कि KAAN का पायलट अकेले उड़ान भरते हुए भी हवा में अपने साथ चल रहे एआई-संचालित स्टील्थ ड्रोनों (जैसे किज़िलेल्मा) को नियंत्रित कर सकता है, जिससे रिस्क वाले इलाकों में खुद जाए बिना ड्रोनों से हमला कराया जा सके. प्रश्न 3: KAAN लड़ाकू विमान कब तक तुर्की की वायुसेना में पूरी तरह शामिल होगा? जवाब: विमान के शुरुआती प्रोटोटाइप्स की उड़ानों के बाद, वर्तमान (2026) में इसके एडवांस मिशन-सिस्टम वाले विमानों की टेस्टिंग चल रही है. तुर्की का लक्ष्य साल 2029 तक इसका सीरियल प्रोडक्शन शुरू कर 2030 के दशक की शुरुआत में इसे वायुसेना में तैनात करने का है. Source link

ताज़ा खबर

राफेल पर 4C फॉर्मूला, PM मोदी और मैक्रों में हुई डील, भारत...

नई दिल्ली. फ्रांस दौरे के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की वार्ताओं के केंद्र में रक्षा क्षेत्र में रणनीतिक साझेदारी और स्वदेशीकरण का एजेंडा प्रमुखता से उभरकर सामने आया है. विदेश मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि भारत अब रक्षा खरीद के पारंपरिक मॉडल से आगे बढ़कर सह-विकास (Co-development), सह-डिजाइन (Co-design), सह-उत्पादन (Co-production) और सह-निर्माण (Co-manufacturing) पर आधारित साझेदारी को प्राथमिकता दे रहा है. विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने स्पेशल ब्रीफिंग में कहा कि राफेल लड़ाकू विमान को लेकर भारत और फ्रांस के बीच जारी चर्चाएं केवल रक्षा उपकरणों की खरीद तक सीमित नहीं हैं, बल्कि उनका उद्देश्य भारत की स्वदेशी रक्षा उत्पादन क्षमता को मजबूत करना है. उन्होंने कहा कि भारतीय वायुसेना (आईएएफ पहले से राफेल का संचालन कर रही है, इसलिए दोनों देशों की सरकारों और वायु सेनाओं के बीच इस विषय पर लगातार संवाद हो रहा है. मिस्री ने रेखांकित किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हर स्तर की वार्ता में यह स्पष्ट किया है कि भारत की रक्षा नीति का मूल उद्देश्य ‘मेक इन इंडिया’ और ‘आत्मनिर्भर भारत’ को आगे बढ़ाना है। इसी रणनीति के तहत भारत चाहता है कि रक्षा क्षेत्र में विदेशी सहयोग केवल आयात तक सीमित न रहे, बल्कि तकनीक हस्तांतरण, स्थानीय उत्पादन और भारतीय उद्योगों की भागीदारी को भी बढ़ावा मिले. रणनीतिक दृष्टि से देखा जाए तो भारत-फ्रांस रक्षा सहयोग अब एक नए चरण में प्रवेश कर रहा है, जहां फोकस सिर्फ सैन्य क्षमता बढ़ाने पर नहीं, बल्कि भारत को वैश्विक रक्षा विनिर्माण केंद्र के रूप में स्थापित करने पर भी है. राफेल जैसे उन्नत प्लेटफॉर्म के स्वदेशीकरण और उत्पादन में भारतीय भागीदारी बढ़ने से न केवल रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता मजबूत होगी, बल्कि उच्च तकनीक, रोजगार सृजन और रक्षा निर्यात की संभावनाओं को भी नई गति मिलेगी. राफेल के साथ ही कई मुद्दों पर बातविदेश सचिव ने बताया कि प्रधानमंत्री की यात्रा के दौरान बातचीत सिर्फ़ राफेल तक ही सीमित नहीं रही, बल्कि दोनों देशों के बीच रक्षा सहयोग के कई पहलुओं पर चर्चा हुई. मिस्री ने कहा, “आज की बातचीत में राफेल के अलावा कई और विषयों पर चर्चा हुई, लेकिन मुख्य बात यह थी कि किसी भी रक्षा उपकरण या प्लेटफॉर्म के लिए हमें स्थानीय स्तर पर निर्माण और स्थानीय सामग्री के इस्तेमाल को ज़्यादा से ज़्यादा बढ़ाने के मकसद से आगे बढ़ना चाहिए; हमारा सहयोग इसी बात को ध्यान में रखकर तय किया जाना चाहिए.” यह बयान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की फ्रांस यात्रा के पहले चरण के नीस में खत्म होने के बाद आया. इस दौरान उन्होंने फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ द्विपक्षीय और प्रतिनिधिमंडल स्तर की बातचीत की और ‘भारत इनोवेट्स 2026’ सम्मेलन का संयुक्त रूप से उद्घाटन किया. 94 राफेल विमानों का निर्माण भारत मेंइस महीने की शुरुआत में, भारत ने भारतीय वायु सेना के लिए 114 राफेल लड़ाकू विमान खरीदने के लिए फ्रांस को लगभग 3.25 लाख करोड़ रुपये की बड़ी सरकारी-से-सरकारी (G2G) डील के लिए ‘लेटर ऑफ़ रिक्वेस्ट’ (LoR) भेजा था. रक्षा मंत्रालय के वरिष्ठ सूत्रों ने ANI को बताया कि रक्षा मंत्रालय के अधिग्रहण विंग ने पिछले महीने ही इस डील के लिए फ्रांसीसी सरकार के अधिकारियों को ‘लेटर ऑफ़ रिक्वेस्ट’ भेजा था.इस डील के तहत, 94 राफेल विमानों का निर्माण भारत में फ्रांसीसी कंपनी डसॉल्ट एविएशन द्वारा एक भारतीय कंपनी के साथ मिलकर किया जाएगा. भारत में राफेल की तादाद 200 से अधिक होगीसूत्रों के मुताबिक, उम्मीद है कि फ्रांस अगले दो से तीन महीनों में भारत के ‘लेटर ऑफ़ रिक्वेस्ट’ या टेंडर का जवाब देगा और दोनों पक्ष अगले साल तक बातचीत और डील को अंतिम रूप दे सकते हैं. भारत के पास लड़ाकू विमान स्क्वाड्रनों की भारी कमी है और वह बड़ी संख्या में आधुनिक 4.5-जेनरेशन-प्लस राफेल विमानों को शामिल करके इस कमी को पूरा करने की कोशिश कर रहा है. भारतीय वायु सेना और भारतीय नौसेना पहले ही 62 राफेल विमानों का ऑर्डर दे चुकी हैं, और 114 राफेल के नए ऑर्डर के बाद यह संख्या 176 हो जाएगी. भारतीय नौसेना ने समुद्री खतरों से निपटने के लिए ऐसे 31 और विमानों को शामिल करने की इच्छा भी जताई है, जिससे देश में राफेल विमानों की कुल संख्या 200 से ज़्यादा हो सकती है. पहला राफेल मरीन 2028 मेंइस डील के तहत, यह पहली बार होगा जब राफेल विमानों का निर्माण फ्रांस के बाहर किया जाएगा, जिसमें लगभग 50 प्रतिशत स्थानीयकरण (लोकलाइज़ेशन) होगा. इस प्रोग्राम की खास बातें ये हैं: पहली बार ‘मेक इन इंडिया’ के तहत फ्रांस के बाहर राफेल का काम, सरकार-से-सरकार (G2G) के बीच समझौता, कोई बिचौलिया नहीं, पूरे प्रोजेक्ट में पूरी पारदर्शिता, G2G के तहत बड़े पैमाने पर लोकलाइज़ेशन (स्थानीय स्तर पर निर्माण), और भारतीय हथियारों व सिस्टम को जोड़ने का पूरा अधिकार. इससे हमें फाइटर एयरक्राफ्ट को काफी तेज़ी से शामिल करने में भी मदद मिलेगी, क्योंकि ’28 में पहला राफेल मरीन आना शुरू हो जाएगा, और उसके बाद, कुछ समय में – यानी अब से लगभग साढ़े तीन साल बाद – एयर फ़ोर्स के लिए राफेल भी आने शुरू हो जाएंगे.” इस साल फरवरी में DAC से प्रस्ताव को मंज़ूरी मिलने के बाद रक्षा सचिव ने ANI को यह जानकारी दी थी. Source link

ताज़ा खबर

रनवे पर ही बिगड़ गया था सब कुछ? एयर इंडिया हादसे पर...

होमताजा खबरदेश रनवे पर ही बिगड़ गया था सब कुछ? अहमदाबाद-लंदन एयर इंडिया क्रैश पर नया विवाद Last Updated:June 14, 2026, 23:45 IST अहमदाबाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट से उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद, 242 यात्रियों (जिनमें 12 क्रू मेंबर भी शामिल थे) को ले जा रहा एयर इंडिया का बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर विमान मेघानीनगर इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हो गया. इस हादसे में विमान में सवार 241 यात्रियों समेत कुल 270 लोगों की मौत हो गई. ख़बरें फटाफट एअर इंडिया प्लेन क्रैश में 241 पैसेंजर सहित 270 लोगों की मौत हो गई थी. (पीटीआई) नई दिल्ली. 12 जून 2025 को अहमदाबाद से लंदन जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट AI-171 उड़ान भरते ही क्रैश हो गई थी. इस हादसे को एक साल हो चुका है, लेकिन जांच को लेकर सवाल अभी भी खत्म नहीं हुए हैं. अब भारत के पायलट संगठन फेडरेशन ऑफ इंडियन पायलट्स यानी FIP ने सरकारी जांच एजेंसी AAIB को पत्र लिखकर कहा है कि जांच रिपोर्ट में कुछ आंकड़े सही नहीं लगते. असल मुद्दा क्या हैविमान में एक इमरजेंसी पावर डिवाइस होती है जिसे RAT कहते हैं. यह एक छोटी टरबाइन (Turbine) होती है जो विमान के बाहर निकलती है और बिजली की आपात आपूर्ति करती है. जांच रिपोर्ट में कहा गया था कि ईंधन बाधित होने के 4 से 5 सेकंड के भीतर RAT ने काम करना शुरू कर दिया, लेकिन जब अमेरिकी वकीलों की टीम ने Boeing 787 के सिमुलेटर यानी नकली विमान पर यही परीक्षण किया तो पाया कि असल में यह काम करने में करीब 18 सेकंड लगते हैं. यह फर्क क्यों अहम हैFIP का कहना है कि अगर रिपोर्ट की टाइमिंग सही है तो इसका मतलब है कि RAT उस वक्त से भी पहले बाहर निकल आई थी जब पायलट ने कोई स्विच छुआ. सीधे शब्दों में कहें तो विमान में कुछ गड़बड़ रनवे पर दौड़ते वक्त या उससे भी पहले शुरू हो गई थी. एक कैमरे की फुटेज में भी दावा किया गया है कि RAT उड़ान भरने से पहले ही बाहर दिख रही थी. इससे पहले भी आए थे संकेतFIP ने यह भी बताया कि विमान के उड़ान भरने से करीब 14 मिनट पहले यानी सुबह 7 बजकर 53 मिनट से ही विमान के कंप्यूटर सिस्टम खराबी के संदेश भेज रहे थे. बिजली प्रणाली हाइड्रोलिक्स (Hydraulics) और उड़ान नियंत्रण से जुड़े इन संदेशों को ACARS कहते हैं! बचे हुए यात्री ने भी बताया था कि उन्हें तेज आवाज सुनाई दी थी और केबिन की लाइटें मंद पड़ गई थीं. FIP ने मांगा क्या हैपायलट संगठन चाहता है कि AAIB खुद Boeing 787 सिमुलेटर पर टेस्ट करे और FIP का एक प्रतिनिधि भी वहां मौजूद रहे. साथ ही अहमदाबाद एयरपोर्ट की सुरक्षा कैमरे की पूरी वीडियो FIP को दी जाए. इसके अलावा यह भी जांचा जाए कि Air India के पास खुद सिमुलेटर होने के बाद भी उसने यह जानकारी AAIB को क्यों नहीं दी. यह पत्र नागरिक उड्डयन मंत्री, PMO, Civil Aviation Ministry और DGCA को भी भेजा गया है ! AAIB और Air India की तरफ से अभी तक कोई आधिकारिक जवाब नहीं आया है. About the Author प्रियंका काण्डपालवरिष्ठ संवाददाता आज तक से टीवी पत्रकारिता शुरू करने वाली प्रियंका कांडपाल को अब तक तकरीबन 11 साल का अनुभव है. तकरीबन चार साल आज तक में रिपोर्टिंग के साथ एंकरिंग भी कर चुकी हैं. उसके बाद इंडिया टीवी में पांच साल तक काम किया. 201…और पढ़ें News18 न्यूजलेटर अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में सबमिट करें Location : New Delhi,Delhi Source link

ताज़ा खबर

खाड़ी में बिगड़े हालात: होर्मुज बना हाई-रिस्क ज़ोन, भारतीय जहाजों और नाविकों...

होमताजा खबरदेश होर्मुज बना हाई-रिस्क ज़ोन, भारतीय जहाजों और नाविकों के लिए चेतावनी जारी Last Updated:June 15, 2026, 00:00 IST आठ जून को अमेरिकी बलों ने पलाऊ के ध्वज वाले तेल टैंकर ‘मैरीवेक्स’ पर हमला किया था. इस जहाज पर सवार 24 भारतीय नाविकों को सुरक्षित बचा लिया गया था. इसके बाद 10 जून को अमेरिका ने पलाऊ के ही ध्वज वाले एक अन्य टैंकर ‘सेटेबेलो’ पर हमला किया, जिस पर सवार 24 भारतीय नाविकों में से तीन की मौत हो गई. ख़बरें फटाफट भारतीय नाविकों को जोखिम वाले इलाकों से दूर रहने को कहा गया है. (रॉयटर्स) नई दिल्ली. खाड़ी क्षेत्र, विशेषकर होर्मुज स्ट्रेट और ओमान की खाड़ी के आसपास बिगड़ते सुरक्षा हालात को देखते हुए भारत के महानिदेशालय नौवहन (डीजी शिपिंग) ने भारतीय नाविकों के लिए नई सुरक्षा एडवाइजरी जारी की है. हाल के दिनों में एमटी मारिवेक्स, एमटी सेटेबेलो और एमवी जलवीर जैसे जहाजों से जुड़े सुरक्षा घटनाक्रमों के बाद यह कदम उठाया गया है. एडवाइजरी में जहाजों के मास्टर्स, शिपिंग कंपनियों और अन्य समुद्री हितधारकों को उच्च स्तर की सतर्कता बरतने, सुरक्षा एजेंसियों की चेतावनियों पर नजर रखने तथा सभी सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन करने के निर्देश दिए गए हैं. डीजी शिपिंग ने आरपीएसएल और शिपिंग कंपनियों को अगले आदेश तक संघर्ष प्रभावित क्षेत्रों में भारतीय नाविकों की तैनाती से बचने की सलाह दी है, हालांकि आपात स्थिति में नाविकों की सहमति से क्रू परिवर्तन किया जा सकता है. साथ ही, भारतीय नाविकों से जुड़े किसी भी सुरक्षा घटनाक्रम की तत्काल सूचना डीजी कम्युनिकेशन सेंटर को देने और अपुष्ट खबरों व फर्जी वीडियो के प्रसार से बचने को कहा गया है. यह एडवाइजरी ऐसे समय में जारी की गई है, जबकि ओमान तट के पास इस सप्ताह भारतीय चालक दल वाले तीन जहाजों पर हमला हुआ, जिनमें से 10 जून को हुए एक हमले में तीन भारतीय नाविकों की मौत हो गई. भारत ने 12 जून को नई दिल्ली में स्थित अमेरिकी दूतावास के प्रभारी अधिकारी जेसन मीक्स को तलब किया था और उन्हें बताया था कि ओमान तट के निकट भारतीय चालक दल वाले वाणिज्यिक जहाजों पर अमेरिकी सेना के घातक हमले अस्वीकार्य हैं. विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने 13 जून को को अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो के समक्ष तीन भारतीय नाविकों की हत्या का मुद्दा उठाया, जबकि वॉशिंगटन ने स्पष्ट किया है कि उसकी क्षेत्रीय नौसैनिक नाकेबंदी के उल्लंघन को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. News18 न्यूजलेटर अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में सबमिट करें Location : New Delhi,Delhi Source link

ताज़ा खबर

aaj ka Vrishchik rashifal 15 June 2026 Scorpio horoscope in hindi big...

Last Updated:June 15, 2026, 00:06 IST Aaj ka Vrishchik Rashifal 15 June 2026: आज वृश्चिक राशि के जातकों के लिए बेहद खास और ऊर्जा से भरपूर रहने वाला है. 15 जून 2026 को वृश्चिक राशि वालों के लिए करियर, बिजनेस और धन लाभ के अच्छे योग बन रहे हैं. आज ऑफिस में सीनियर से सराहना मिलेगी. परिवार में खुशियां, लव लाइफ मजबूत, सेहत को लेकर सावधानी जरूरी है. जानें राशिफल और उपाय. ख़बरें फटाफट सीतामढ़ी: 15 जून 2026 का दिन वृश्चिक राशि के जातकों के लिए बेहद खास और ऊर्जा से भरपूर रहने वाला है. आज आपकी अंदरूनी ताकत और गहरी समझ आपको दूसरों से काफी आगे रखेगी. किस्मत के सितारे बुलंद हैं, जिससे अचानक कोई बड़ा अवसर या कोई गुप्त बात आपके सामने आ सकती है, जो आपके भविष्य के लिए फायदेमंद साबित होगी. कुल मिलाकर आज का दिन आपको एक नई दिशा देने वाला साबित हो सकता है. ज्योतिषाचार्य रूपेश चौबे न बताया कि करियर और कारोबार के मामले में आज आपको अपनी मेहनत का पूरा फल मिलने वाला है. सीनियर देंगे आज तवज्जोदफ्तर में आपके नए आइडिया और आपकी बातों को सीनियर काफी तवज्जो देंगे. कोई नई और बड़ी जिम्मेदारी मिलने के साथ ही आपकी तारीफ होने के भी पूरे योग हैं. वहीं बिजनेस करने वाले लोगों के लिए आज नई डील फाइनल करने या नए संपर्क बनाने का सबसे अच्छा दिन है. आपकी पुरानी योजनाएं अब मुनाफा देना शुरू कर देंगी. आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन आपके चेहरे पर मुस्कान लेकर आएगा. रुका हुआ धन मिलेगा वापिसकाफी समय से रुका हुआ धन या पुराना बकाया पैसा आज आपको वापस मिल सकता है. इसके अलावा अचानक कहीं से धन लाभ होने की भी पूरी उम्मीद है, जिससे आपकी फाइनेंशियल कंडीशन काफी मजबूत होगी. ज्योतिषाचार्य ने कहा कि पारिवारिक जीवन की बात करें तो घर में सुख-शांति का माहौल रहेगा. परिवार के किसी सदस्य की तरफ से कोई बड़ी खुशखबरी सुनने को मिल सकती है. ऐसा रहेगा लव लाइफ, जानें उपायवृश्चिक राशि के जातकों के लिए लव लाइफ के लिहाज से आज का दिन रोमांस से भरा रहेगा और जीवनसाथी के साथ आपका रिश्ता और ज्यादा मजबूत होगा. सेहत के मामले में आपको थोड़ा सावधान रहने की जरूरत है. आज काम के चक्कर में थकान और मानसिक तनाव से बचें. पेट से जुड़ी दिक्कतें परेशान कर सकती हैं, इसलिए हल्का खाना खाएं और खूब पानी पिएं. आज आपका शुभ अंक 9 और शुभ रंग गहरा लाल व काला है. शाम को लाल कपड़े में 11 लौंग और हल्दी बांधकर ॐ दुर्गायै नमः का 11 बार जाप कर सिरहाने रखने से परेशानियां दूर होंगी. About the Author Amit ranjan मैंने अपने 12 वर्षों के करियर में इलेक्ट्रॉनिक, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में काम किया है। मेरा सफर स्टार न्यूज से शुरू हुआ और दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर डिजिटल और लोकल 18 तक पहुंचा। रिपोर्टिंग से ले…और पढ़ें News18 न्यूजलेटर अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में सबमिट करें Location : Sitamarhi,Bihar Source link

ताज़ा खबर

aaj ka dhanu rashifal 15 june 2026 big profit in business and...

Last Updated:June 15, 2026, 00:03 IST Aaj ka Dhanu Rashifal 15 june 2026: आज 15 जून 2026 को धनु राशिवालों के लिए अच्छा रहेगा. धनु राशि के लिए आज कारोबार में रुका धन वापस मिलने की संभावना है. आर्थिक स्थिति में सुधार होगी. समाज में यश-सम्मान बढ़ने की उम्मीद है. नौकरी में पदोन्नति के अवसर मिलेंगे. परिवार में शुभ समाचार, संतान के भविष्य की चिंता, प्रेम संबंधों में मधुरता रहेगी. वहीं स्वास्थ्य पर ध्यान जरूरी है. जानिए राशिफल और उपाय. ख़बरें फटाफट जमुई: आज 15 जून 2026 का दिन धनु राशि के जातकों के लिए व्यापारिक दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है. आज आपको कारोबार में बड़ा फायदा होने से आपकी आर्थिक स्थिति में बदलाव आएगा. आज लंबे समय से रुका हुआ कोई काम आज पूरा होने से आपका मानसिक तनाव कम होगा. ज्योतिषाचार्य पंडित शत्रुघ्न झा बताते हैं कि आज के दिन धनु राशि के जातकों को काफी धैर्य के साथ काम करना चाहिए. उन्होंने कहा कि जो लोग व्यापार करते हैं. आज उनको लंबे समय से फंसा हुआ धन वापस मिलने की संभावना है. जिससे आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा और मन को राहत मिलेगी. कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत और लगन अधिकारियों तथा सहकर्मियों के बीच आपकी अलग पहचान बना सकती है. हालांकि किसी भी कार्य में लापरवाही करने से बचें, क्योंकि छोटी सी चूक भी नुकसान का कारण बन सकती है. आज परिवार में मिल सकता है कोई शुभ समाचारज्योतिषाचार्य पंडित शत्रुघ्न झा बताते हैं कि आज परिवार के किसी वरिष्ठ सदस्य से शुभ समाचार मिल सकता है. आज किसी ज्योतिषाचार्य पंडित शत्रुघ्न झा बताते हैं कि व्यापार और करियर के लिहाज से दिन अनुकूल दिखाई दे रहा है. नए कार्यों की शुरुआत करने के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है. आज समाज में आपके यश, सम्मान और सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि हो सकती है. नौकरीपेशा लोगों को पदोन्नति, वेतन वृद्धि या नई जिम्मेदारी मिलने के अवसर प्राप्त हो सकते हैं. लंबे समय से रुके हुए कार्यों में गति आएगी और अधूरी योजनाएं आगे बढ़ सकती हैं. हालांकि मन में अनावश्यक चिंता और भय बना रह सकता है, इसलिए नकारात्मक विचारों से दूरी बनाए रखना बेहतर रहेगा. विरोधियों और प्रतिस्पर्धियों पर आप अपनी सूझबूझ से बढ़त बना सकते हैं. ऋण और पुराने विवादों से जुड़ी परेशानियों में भी राहत मिलने के संकेत हैं. संतान को लेकर आज हो सकती है चिंता ज्योतिषाचार्य पंडित शत्रुघ्न झा बताते हैं कि धनु राशि के जातकों के पारिवारिक जीवन में संतान के करियर या भविष्य को लेकर कुछ चिंता बनी रह सकती है. प्रेम संबंधों में मधुरता बढ़ेगी और दांपत्य जीवन में भी सामंजस्य बना रहेगा. विवाह योग्य लोगों के लिए अच्छे प्रस्ताव आने की संभावना है. स्वास्थ्य के मामले में विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है. उन्होंने बताया कि आज सोमवार है और भगवान महादेव की पूजा करने से आपको आज के दिन लाभ मिल सकता है. उन्होंने बताया कि आज के दिन के लिए आपका शुभ अंक 6 रहने वाला है. About the Author Amit ranjan मैंने अपने 12 वर्षों के करियर में इलेक्ट्रॉनिक, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में काम किया है। मेरा सफर स्टार न्यूज से शुरू हुआ और दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर डिजिटल और लोकल 18 तक पहुंचा। रिपोर्टिंग से ले…और पढ़ें News18 न्यूजलेटर अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में सबमिट करें Source link

ताज़ा खबर

बालाकोट में पाक रेंजर्स ने दागी गोल‍ियां, भारतीय सेना ने बरसाये इतने...

होमताजा खबरदेश बालाकोट में पाक रेंजर्स ने दागी गोल‍ियां, भारतीय सेना ने बरसाये गोले Last Updated:June 14, 2026, 22:21 IST पाकिस्तानी रेंजर्स ने पुंछ बालाकोट सेक्टर में एलओसी पर भारतीय चौकियों पर फायरिंग की. इंडियन आर्मी ने जवाबी गोलाबारी कर पाक चौकियों को निशाना बनाया. ऑपरेशन सिंदूर में प‍िटने के अर्से बाद पाक‍िस्‍तान फ‍िर कर रहा ऐसी हरकतें. इंड‍ियन आर्मी. (File Photo) पाक‍िस्‍तानी सेना ने अरसे बाद बॉर्डर पर नापाक हरकत की. पाक‍िस्‍तानी रेंजर्स ने पुंछ के बालाकोट सेक्टर में लाइन ऑफ कंट्रोल पर भारतीय सेना की चौक‍ियों पर 10-15 राउंड गोलीबारी की. इसके बाद भारतीय सेना ने करारा जवाब दि‍या. इंड‍ियन आर्मी ने पाक‍िस्‍तानी सेना की चौक‍ियों को न‍िशाना बनाते हुए इतने गोले बरसाए क‍ि पाक‍िस्‍तानी आर्मी भागने को मजबूर हो गई. सेना ने बताया क‍ि स्‍थ‍िति‍ पर नजर बनाए हुए हैं, उधर से आए हर हमले का जवाब द‍िया जा रहा है. ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाक‍िस्‍तानी आर्मी काफी द‍िनों तक शांत थी. उसकी ओर से उकसावे की कार्रवाई नहीं हो रही थी. लेकिन कुछ द‍िनों से पाक‍िस्‍तानी रेंजर्स उकसावे की कार्रवाई कर रहे हैं. कभी वे ड्रोन भेजते हैं तो कभी फायरिंग करते हैं. चार द‍िन पहले पुंछ जिले के मेंढर सेक्टर में एलओसी के पास पाकिस्तानी ड्रोन भारतीय सीमा के आसपास नजर आया. ड्रोन के भारतीय चौकियों के आसपास मंडराने के बाद सेना के जवानों ने उस पर जबरदस्‍त फायरिंग की, जिसके बाद वह पीओके की ओर भाग गया. पीओके में बवाल से मुंह छ‍िपाने की कोश‍िश तो नहींपाक‍िस्‍तान के कब्‍जे वाले कश्मीर में इन द‍िनों जबरदस्‍त बवाल हो रहा है. वहां के लोग पाक‍िस्‍तानी सेना और पाक रेंजर्स को दौड़ा रहे हैं. उन्‍हें मुंह छ‍िपाना भी मुश्क‍िल हो रहा है. पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर के रावलकोट में दो द‍िन पहले फिर पाकिस्तानी रेंजर्स और सेना ने प्रदर्शनकारियों पर सीधी फायरिंग की थी. 9 जून से जारी प्रदर्शन में अब तक 55 लोगों की मौत हो चुकी है. कहीं इससे मुंह छ‍िपाने के ल‍िए तो पाक‍िस्‍तानी सेना भारतीय पोस्‍ट पर फायरिंग तो नहीं कर रही? भारतीय सेना पूरी तरह एक्‍शन मेंभारतीय सेना ने कहा क‍ि पाक‍िस्‍तान की हर कोश‍िश का मुंहतोड़ जवाब द‍िया जा रहा है. वे हमारी चौक‍ियों को न‍िशाना बनाएंगे तो हम उनकी चौक‍ियों को तबाह कर देंगे. सेना की सर्विलांस टीम 24 घंटे न‍िगरानी रख रही है. About the Author Gyanendra Mishra Mr. Gyanendra Kumar Mishra is associated with hindi.news18.com. working on home page. He has 20 yrs of rich experience in journalism. He Started his career with Amar Ujala then worked for ‘Hindustan Times Group…और पढ़ें News18 न्यूजलेटर अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में सबमिट करें Location : Jammu,Jammu,Jammu and Kashmir Source link

ताज़ा खबर

2026 के बाद NDA में पहली बड़ी दरार, तमिल मानिला कांग्रेस ने...

होमताजा खबरदेश तमिलनाडु: 2026 के बाद NDA में पहली दरार, तमिल मानिला कांग्रेस ने छोड़ा साथ Last Updated:June 14, 2026, 22:02 IST जीके वासन ने कहा कि पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं का मानना था कि गठबंधन में रहने के कारण संगठनात्मक गतिविधियां और जमीनी स्तर पर काम करने की जिम्मेदारियां सीमित हो जाती हैं. स्वतंत्र रूप से काम करने से पार्टी को कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने और पूरे तमिलनाडु में संगठन का विस्तार करने का बेहतर अवसर मिलेगा. जीके वासन ने कहा कि उनका फोकस अपनी पार्टी के संगठन को मजबूत करने पर है. चेन्नई. राज्य में विधानसभा चुनाव के बाद तमिल मनीला कांग्रेस ने राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) से अलग होने का ऐलान किया है. पार्टी प्रमुख जीके वासन ने कहा कि तमिल मनीला कांग्रेस एनडीए से अलग हो गई है और स्थानीय निकाय चुनावों के लिए पार्टी को मजबूत करने पर काम करेगी. तमिल मनीला कांग्रेस के अध्यक्ष जीके वासन ने मीडिया से बातचीत में कहा कि विधानसभा चुनाव के बाद आज हमने तमिल मनिला कांग्रेस की कार्यकारी समिति की बैठक की. बैठक के दौरान हमने चुनाव, अपने गठबंधन सहयोगियों, और चुनाव के बाद की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की. विभिन्न पदों पर आसीन लगभग 40 से 45 पार्टी प्रतिनिधियों ने अपने सुझाव विस्तार से साझा किए. बता दें कि तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (अन्नाद्रमुक) के नेतृत्व वाले एनडीए गठबंधन ने तमिल मनीला कांग्रेस (मूपनार) को 5 सीटें आवंटित की थी. समझौते के तहत तमिल मनीला कांग्रेस का ओट्टनचथिरम, ईरोड वेस्ट, रानीपेट, किलियूर और कुंभकोणम सीटों पर चुनाव लड़ना तय हुआ था. खास बात यह रही कि पार्टी ने अपने पारंपरिक ‘साइकिल’ चुनाव चिन्ह के बजाय भाजपा के ‘कमल’ चिन्ह पर चुनाव लड़ा. हालांकि, पार्टी अध्यक्ष केजी वासान ने बताया कि चुनाव आयोग के नियमों के तहत अपने चिन्ह को मंजूरी मिलने में दिक्कतों के कारण यह फैसला लिया गया. उन्होंने स्पष्ट किया कि भाजपा, एआईएडीएमके या एनडीए के अन्य सहयोगी दलों के साथ किसी भी तरह का वैचारिक मतभेद या राजनीतिक विवाद नहीं है. वासन ने कहा, “हमारा भाजपा, एआईएडीएमके या गठबंधन के अन्य दलों से कोई मतभेद नहीं है. यह फैसला केवल तमिल मानिला कांग्रेस को एक स्वतंत्र राजनीतिक ताकत के रूप में मजबूत करने के लिए लिया गया है.” पूर्व केंद्रीय मंत्री वासन ने यह भी माना कि हाल के वर्षों में जिस गठबंधन का उनकी पार्टी हिस्सा थी, उसे चुनावी सफलता नहीं मिली. हाल ही में संपन्न विधानसभा चुनावों में एआईएडीएमके के नेतृत्व वाला एनडीए तीसरे स्थान पर रहा, जिसके बाद सहयोगी दलों के बीच आत्ममंथन शुरू हुआ. वासन ने कहा कि तमिल मानिला कांग्रेस एनडीए छोड़ रही है, लेकिन गठबंधन के सभी सहयोगियों के साथ उसके मैत्रीपूर्ण संबंध बने रहेंगे. उन्होंने विश्वास जताया कि यह कदम पार्टी को दोबारा राजनीतिक मजबूती दिलाने में मदद करेगा. तमिलनाडु में एआईएडीएमके के नेतृत्व वाले एनडीए में भाजपा, पट्टाली मक्कल काची (पीएमके), और अम्मा मक्कल मुनेत्र कड़गम (एएमएमके) सहित कई क्षेत्रीय दल शामिल थे. तमिल मनीला कांग्रेस (मूपनार) सभी सीटें हार गईं. विद्याल एस. सेकर (ओड्डनचथिरम), एमकेआर. अशोक कुमार (कुंभकोणम), एम. युवराज (इरोड पश्चिम), वीएम कार्तिकेयन (रानीपेट), और जे. निविन साइमन (किल्लियूर) प्रतियोगिता हार गए. तमिलगा मक्कल मुनेत्र कड़गम नेता बी. जॉन पांडियन की पत्नी प्रिसिला पांडियन, जिन्होंने राजपलायम में भाजपा के प्रतीक पर चुनाव लड़ा था, भी हार गईं. वहीं, अभिनेता और फिल्म निर्माता राघव लॉरेंस ने राजनीति में कदम रखने की आधिकारिक घोषणा कर दी है. उन्होंने एक वीडियो संदेश के माध्यम से जनता और अपने प्रशंसकों से इस महत्वपूर्ण फैसले पर अपना समर्थन और आशीर्वाद मांगा है. गौरतलब है कि वर्ष 1996 में वरिष्ठ कांग्रेस नेता जी.के. मूपनार ने कांग्रेस से अलग होकर तमिल मानिला कांग्रेस की स्थापना की थी. बाद में उनके निधन के बाद पार्टी में कई राजनीतिक बदलाव हुए और उनके पुत्र जी.के. वासन के नेतृत्व में इसका पुनर्गठन किया गया. हालिया विधानसभा चुनावों के बाद एनडीए छोड़ने वाली यह एआईएडीएमके-नेतृत्व वाले गठबंधन की पहली सहयोगी पार्टी बन गई है. About the Author Rakesh Ranjan Kumar राकेश रंजन कुमार को डिजिटल पत्रकारिता में 10 साल से अधिक का अनुभव है. न्यूज़18 के साथ जुड़ने से पहले उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान, दैनिक जागरण, ज़ी न्यूज़, जनसत्ता और दैनिक भास्कर में काम किया है. वर्तमान में वह h…और पढ़ें News18 न्यूजलेटर अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में सबमिट करें Location : Chennai,Tamil Nadu Source link

ताज़ा खबर

government bus fares increased muzaffarpur patna darbhanga ticket price new rate list

Last Updated:June 14, 2026, 20:54 IST Bihar Government Bus New Fares: बिहार के इन रूट के बस यात्रियों के लिए काम की खबर है. अब उनको इन रूटों पर बस यात्रा करने पर अतिरिक्त जेब ढ़िली करनी होगी. क्योंकि बिहार राज्य पथ परिवहन निगम ने मुजफ्फरपुर से पटना, दरभंगा, सीतामढ़ी समेत कई रूटों पर बस किराया बढ़ाया है. नई दरें लागू होने से यात्रियों की यात्रा महंगी हो गई. इससे मासिक बजट पर अतिरिक्त दबाव पड़ेगा. जानिए किस रूट पर कितना किराया बढ़ाया गया है. मुजफ्फरपुर: बस से सफर करने वाले यात्रियों के लिए जरूरी खबर है. बिहार राज्य पथ परिवहन निगम द्वारा बस किराये में बढ़ोतरी लागू कर दी गई है. नई दरें लागू होने के बाद मुजफ्फरपुर से पटना, दरभंगा, सीतामढ़ी, मोतिहारी, गोपालगंज, बेतिया समेत विभिन्न रूटों पर यात्रा महंगी हो गई है. करीब पांच साल बाद किराये में संशोधन किया गया है. जिससे रोजाना सफर करने वाले यात्रियों की जेब पर अतिरिक्त बोझ पड़ेगा. जानिए साधारण, डीलक्स, और एसी की नई दरेंनई दरों के अनुसार मुजफ्फरपुर से पटना (83 किमी) जाने के लिए अब सरकारी साधारण बस में 133 रुपये किराया देना होगा. वहीं डीलक्स बस का किराया 148 रुपये और एसी डीलक्स बस का किराया 173 रुपये निर्धारित किया गया है. निजी नॉन-एसी बसों में पटना का किराया बढ़कर 150 रुपये हो गया है, जबकि एसी बसों में यात्रियों को 171 रुपये चुकाने होंगे. दरभंगा, सीतामढ़ी, शिवहर के लिए देना होगा इतनादरभंगा और सीतामढ़ी जाने वाले यात्रियों को भी अब पहले से अधिक किराया देना होगा. सरकारी सेमी डीलक्स बस से इन रूटों पर यात्रा करने के लिए 102 रुपये और डीलक्स बस में 113 रुपये किराया तय किया गया है. वहीं निजी बसों में दरभंगा का किराया 125 रुपये और सीतामढ़ी का 115 रुपये हो गया है. मोतिहारी रूट पर निजी बसों का किराया 175 रुपये कर दिया गया है. समस्तीपुर जाने के लिए अब 140 रुपये, बेगूसराय के लिए 230 रुपये, महुआ के लिए 115 रुपये तथा शिवहर और पुपरी के लिए 115 रुपये किराया देना होगा. वहीं बेतिया और गोपालगंज जाने वाले यात्रियों को अब 290 रुपये तक किराया चुकाना पड़ेगा. शिवहर रूट पर सरकारी सेमी डीलक्स बस का किराया 81 रुपये और डीलक्स बस का किराया 90 रुपये निर्धारित किया गया है. इसके अलावा छपरा जाने के लिए सेमी डीलक्स बस में 132 रुपये और डीलक्स बस में 147 रुपये किराया लगेगा. मासिक बजट पर पड़ेगा अतिरिक्त दबावपरिवहन निगम के अधिकारियों के अनुसार डीजल, स्पेयर पार्ट्स और रखरखाव लागत में लगातार वृद्धि के कारण किराये में संशोधन किया गया है. नई दरें निगम की बसों के साथ-साथ पीपीपी मोड में संचालित बसों पर भी लागू होंगी. किराया बढ़ने के बाद सबसे ज्यादा असर रोजाना ऑफिस, कॉलेज और कामकाज के लिए यात्रा करने वाले लोगों पर पड़ेगा. यात्रियों का कहना है कि पहले से बढ़ी महंगाई के बीच बस किराये में वृद्धि से मासिक बजट पर अतिरिक्त दबाव पड़ेगा. About the Author Amit ranjan मैंने अपने 12 वर्षों के करियर में इलेक्ट्रॉनिक, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में काम किया है। मेरा सफर स्टार न्यूज से शुरू हुआ और दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर डिजिटल और लोकल 18 तक पहुंचा। रिपोर्टिंग से ले…और पढ़ें News18 न्यूजलेटर अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में सबमिट करें Location : Muzaffarpur,Bihar Source link

ताज़ा खबर

CBI केस से बचने के लिए दिल्ली गए थे? जो आरोप DMK...

होमताजा खबरदेश CBI केस से बचने के लिए दिल्ली गए थे? DMK चीफ स्टालिन का CM विजय पर पलटवार Last Updated:June 14, 2026, 20:01 IST पूर्व मुख्यमंत्री स्टालिन ने विजय की हालिया दिल्ली यात्रा पर तीखे सवाल पूछे. उन्होंने मुख्यमंत्री से स्पष्टीकरण देने की मांग की है. स्टालिन ने वर्तमान मुख्यमंत्री से मुख्य रूप से ये सवाल पूछे हैं. क्या आप करूर सीबीआई मामले की जांच से बचने के लिए दिल्ली गए थे. क्या आप केंद्र सरकार और भाजपा की खुली आलोचना करने से डर रहे हैं. क्या आपको लगता है कि भाजपा का विरोध करने से आपकी सरकार संकट में आ सकती है. ख़बरें फटाफट एम के स्टालिन ने सीएम विजय के दिल्ली दौरे पर सवाल उठाए हैं. (फाइल फोटो) चेन्नई. डीएमके अध्यक्ष और तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने रविवार को मुख्यमंत्री सी जोसेफ विजय पर जुबानी हमला किया. उन्होंने मुख्यमंत्री की हालिया नई दिल्ली यात्रा पर सवाल उठाए और उन पर आरोप लगाया कि वे राजनीतिक विरोधियों के मामले में अपनाए गए अपने पुराने रवैये से अलग मापदंड अपना रहे हैं. स्टालिन ने उन बातों का जिक्र किया जो कथित तौर पर विजय ने तब कही थीं जब डीएमके सत्ता में थी और स्टालिन राष्ट्रीय राजधानी गए थे. डीएमके नेता के अनुसार, विजय ने तब उन पर आरोप लगाया था कि वे प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के मामलों में जांच से बचने के लिए दिल्ली गए थे और यह भी आरोप लगाया था कि डीएमके ने भाजपा के साथ कोई गुप्त समझौता किया है. स्टालिन ने कहा कि जब भी मैं मुख्यमंत्री के तौर पर दिल्ली जाता था, तो मौजूदा मुख्यमंत्री कई तरह के आरोप लगाते थे. उनका दावा था कि मैं ईडी के मामलों से बचने के लिए वहां गया था और उन्होंने यह भी कहा था कि राजनीतिक फायदे पाने के लिए मैं भाजपा के आगे झुक गया था. विजय की हालिया दिल्ली यात्रा का जिक्र करते हुए स्टालिन ने मुख्यमंत्री से कई सवाल पूछे. उन्होंने पूछा, “अब आपने क्या किया है? क्या आप करूर सीबीआई मामले से बचने के लिए दिल्ली गए थे? क्या आप भाजपा की आलोचना करने से डरते हैं क्योंकि आपको लगता है कि इससे आपकी सरकार के लिए मुश्किलें खड़ी हो सकती हैं?” स्टालिन ने कहा कि इन सवालों का मकसद विजय की राजनीतिक बातों में दिख रहे विरोधाभास को उजागर करना था. उन्होंने तर्क दिया कि अभी जो आरोप लगाए जा रहे हैं, वे वैसे ही हैं जैसे पहले डीएमके नेतृत्व पर लगाए गए थे. पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि वह वैसी व्यक्तिगत आलोचना नहीं करेंगे, जैसी उनके अनुसार विजय ने पहले की थी. स्टालिन का कहना था कि राष्ट्रीय राजधानी में सरकारी कार्यक्रमों में शामिल होना मुख्यमंत्री की जिम्मेदारियों का हिस्सा है और इसे अपने आप ही राजनीतिक नजरिए से नहीं देखा जाना चाहिए. स्टालिन ने कहा कि मैं मुख्यमंत्री के बारे में अपमानजनक टिप्पणी करके अपना स्तर नहीं गिराऊंगा, सिर्फ इसलिए कि वह दिल्ली में एक सरकारी कार्यक्रम में शामिल हुए थे. यह टिप्पणी सत्ताधारी टीवीके के नेतृत्व वाली सरकार और विपक्षी डीएमके के बीच बढ़ते राजनीतिक टकराव के बीच आई है, जिसमें दोनों पक्ष भाजपा और केंद्र सरकार के साथ अपने-अपने संबंधों को लेकर एक-दूसरे पर लगातार आरोप-प्रत्यारोप लगा रहे हैं. About the Author Rakesh Ranjan Kumar राकेश रंजन कुमार को डिजिटल पत्रकारिता में 10 साल से अधिक का अनुभव है. न्यूज़18 के साथ जुड़ने से पहले उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान, दैनिक जागरण, ज़ी न्यूज़, जनसत्ता और दैनिक भास्कर में काम किया है. वर्तमान में वह h…और पढ़ें News18 न्यूजलेटर अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में सबमिट करें Location : Chennai,Tamil Nadu Source link

Scroll to Top