भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

Corona Death in Andhra Pradesh: कोरोना की वापसी के संकेत? आंध्र प्रदेश...


होमताजा खबरदेश

कोरोना की वापसी के संकेत? आंध्र प्रदेश में 20 दिनों में 4 मरीजों की मौत

Last Updated:

कोविड-19 के नए मामले ने चिंता बढ़ा दी है. आंध्र प्रदेश में चार मरीजों की मौत से वहां का स्वास्थ्य महकमा अलर्ट मोड पर आ चुका है. जिन चार मरीजों की मौत हुई थी, उनमें दूसरी गंभीर बीमारियां भी थीं. स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि पिछले 20 दिनों में ये घटनाएं सामने आई हैं.

कोरोना की वापसी के संकेत? आंध्र प्रदेश में 20 दिनों में 4 मरीजों की मौतZoom

आंध्र प्रदेश में कोरोना वायरस के मामले ने चिंता बढ़ा दी है. (फाइल फोटो)

हैदराबाद. कोरोना वायरस फिर से सिर उठाने लगा है. आंध्र प्रदेश में कोविड-19 से संक्रमित चार लोगों की मौत हो गई है. आंध्र प्रदेश के स्वास्थ्य आयुक्त जी. वीरपांडियन ने गुरुवार को बताया कि 26 जून से 16 जुलाई के बीच राज्य में 12 लोग कोविड-19 वायरस से संक्रमित हुए, जिनमें से चार लोगों की मौत हो गई. हालांकि, इन चारों को पहले से ही दूसरी गंभीर बीमारियां भी थीं.

उन्होंने बताया कि मरने वाले लोग हाइपरटेंशन, डायबिटीज, किडनी की समस्या और दूसरी गंभीर बीमारियों से जूझ रहे थे. वीरपांडियन ने एक आधिकारिक प्रेस रिलीज़ में कहा, “राज्य में कोविड-19 के छिटपुट मामले सामने आए. 26 जून से 16 जुलाई के बीच 12 लोग कोविड-19 वायरस से संक्रमित हुए और उनमें से चार की मौत हो गई.”

स्वास्थ्य अधिकारी के अनुसार, आंध्र प्रदेश में कोविड-19 का पहला मामला 26 जून को कडपा ज़िले में दर्ज किया गया था और 1 से 16 जुलाई के बीच 11 और मामले सामने आए. स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि संक्रमित लोगों के करीबी संपर्क में आने से दो लोग इस बीमारी की चपेट में आ गए. सबसे ज़्यादा मामले कडपा ज़िले से (आठ) सामने आए, इसके बाद गुंटूर (दो) और विशाखापत्तनम व काकीनाडा से एक-एक मामला सामने आया.

वीरपांडियन ने कहा, “ये सभी मामले अलग-अलग मंडलों से सामने आए, न कि किसी एक जगह से क्लस्टर के तौर पर.” उन्होंने आगे बताया कि 26 जून से 15 जुलाई के बीच दक्षिणी राज्य में 67 कोविड-19 टेस्ट किए गए, जिनमें से 11 पॉजिटिव पाए गए, जबकि 12वां मामला तमिलनाडु के वेल्लोर स्थित क्रिश्चियन मेडिकल कॉलेज (CMC) में सामने आया.

वीरपांडियन ने बताया कि संक्रमित लोगों में से तीन होम आइसोलेशन में हैं, दो का अस्पतालों में इलाज चल रहा है, जबकि तीन ठीक होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं. उन्होंने कहा कि 1 जुलाई से पूरे देश में 339 मामले सामने आए हैं, जिनमें सबसे ज़्यादा मामले केरल (115) से हैं, इसके बाद कर्नाटक (64), महाराष्ट्र (43), तमिलनाडु (39), अंडमान और निकोबार द्वीप समूह व दिल्ली (18-18), राजस्थान (12) और अन्य राज्यों में कुछ और मामले शामिल हैं.

About the Author

Rakesh Ranjan Kumar

राकेश रंजन कुमार को डिजिटल पत्रकारिता में 10 साल से अधिक का अनुभव है. न्यूज़18 के साथ जुड़ने से पहले उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान, दैनिक जागरण, ज़ी न्यूज़, जनसत्ता और दैनिक भास्कर में काम किया है. वर्तमान में वह h…और पढ़ें



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top