भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

मुरादाबाद मंडल अस्पताल में सीबीसी, केएफटी, थाइरॉएड प्रोफाइल, हेपेटाइटिस सहित 200 जांच...


Last Updated:

मंडल स्तरीय जिला अस्पताल में इन दिनों 200 से अधिक जांच होती हैं. जिनको कराने के लिए दूर-दूर से लोग आते हैं. इसके साथ ही हेपेटाइटिस सी की जांच काफी महंगी होती है. जिसे कराने के लिए पहले लोगों को मेरठ की दौड़ लगानी पड़ती थी. लेकिन अब यह जांच भी जिला अस्पताल में हो जाती है. इसके अलावा कई ऐसी बड़ी छोटी जांचें हैं. जिन्हें लगाकर 200 से अधिक जांच मुफ्त में इस अस्पताल में कराई जाती हैं.

ख़बरें फटाफट

मुरादाबादः मंडल स्तरीय जिला अस्पताल में इन दिनों 200 से अधिक जांच होती हैं. जिनको कराने के लिए दूर-दूर से लोग आते हैं. इसके साथ ही हेपेटाइटिस सी की जांच काफी महंगी होती है. जिसे कराने के लिए पहले लोगों को मेरठ की दौड़ लगानी पड़ती थी. लेकिन अब यह जांच भी जिला अस्पताल में हो जाती है. इसके अलावा कई ऐसी बड़ी छोटी जांचें हैं. जिन्हें लगाकर 200 से अधिक जांच मुफ्त में इस अस्पताल में कराई जाती हैं. जानकारी के आभाव में लोग कई कई हजार रुपए बर्बाद कर देते हैं. लेकिन जिला अस्पताल में यह सभी सुविधाएं मुफ्त में दी जा रही हैं.

मुफ्त में होतीं है सभी जांचें

कार्यवाहक सीएमएस डॉक्टर प्रदीप वार्ष्णेय ने बताया कि मुरादाबाद मंडल के जिला अस्पताल में इन दिनों प्रमुख जांचें होती है. जिसमें सीबीसी, केएफटी, एलैफ्टी, थाइरॉएड प्रोफाइल, विटामिन डी, हेपेटाइटिस बी, हेपेटाइटिस सी, सिरम कैलशियम, सिरम फेरिटिन, सिरम इलेक्ट्रोलाइट, हीमोग्लोबिन, सहित लगभग 200 प्रकार की जांच जिला अस्पताल में की जाती है. जिनकी समय से जांच की जाती है और समय से रिपोर्ट मिल जाती है. यह सभी जांच मुफ्त में की जाती हैं.

उन्होंने कहा कि इसमें बहुत सी जांचें ऐसी हैं. जो काफी महंगी महंगी होती हैं. लेकिन यहां पर वह सभी जांच मुफ्त में हो जाती हैं. मुरादाबाद के इस मंडल स्तरीय अस्पताल में प्रतिदिन 1500 के आसपास मरीज अपनी जांच करते हैं और उनकी जांच होने के बाद अगले दिन ही रिपोर्ट मिल जाती है. अस्पताल में अस्पताल प्रशासन की तरफ से सभी जांचें मुफ्त में कराई जाती है. जिससे
दूर दराज ना भटक सकें.

दूर-दराज का झंझट खत्म

पहले हेपेटाइटिस सी की जांच करने के लिए मेरठ की दौड़ लगानी पड़ती थी. लेकिन अब जिला अस्पताल में ही इसकी जांच हो जाती है. रिपोर्ट आने में थोड़ा समय लग जाता है. लेकिन जांच अस्पताल में ही हो जाती है. इसके साथ ही जो भी बीमारी से पीड़ित लोग हैं और अपनी जांच करना चाहते हैं वह जिला अस्पताल से संपर्क कर सकते हैं. जिला अस्पताल में पहले उन मरीजों की ओपीडी की जाती है. फिर उनकी स्थिति को देखते हुए जांच लिखी जाती है और उनकी जांच कराई जाती है. इस जांच का और ओपीडी का किसी भी प्रकार का कोई पैसा नहीं लिया जाता है. यह सभी सुविधा मुफ्त में उपलब्ध कराई जाती है.

लोगों को हो रहा फायदा

जिला अस्पताल में अपनी जांच करने आए प्रखर ने बताया कि मुरादाबाद की जिला अस्पताल में विभिन्न जांच होती हैं. यह सभी जांच मुफ्त में होती हैं. इसके अलावा मैं भी काफी लंबे समय से यही से ट्रीटमेंट करता हूं और यहीं पर जांच करता हूं यहां मुफ्त में जांच की जाती है. और जांच कर अगले दिन उसकी रिपोर्ट मिल जाती है लोगों को जानकारी नहीं है. लेकिन यहां पर बड़ी से बड़ी छोटी से छोटी सभी प्रकार की जांच होती हैं. इसलिए बाहर महंगी से महंगी जांच करने से अच्छा जिला अस्पताल में फ्री जांच कराना उचित है. इसलिए आप भी मुफ्त में ओपीडी में ट्रीटमेंट कर सकते हैं और अपने मुफ्त में जांच कर सकते हैं।

About the Author

Rajneesh Kumar Yadav

मैं रजनीश कुमार यादव, 2019 से पत्रकारिता से जुड़ा हूं. तीन वर्ष अमर उजाला में बतौर सिटी रिपोर्टर काम किया. तीन वर्षों से न्यूज18 डिजिटल (लोकल18) से जुड़ा हूं. ढाई वर्षों तक लोकल18 का रिपोर्टर रहा. महाकुंभ 2025 …और पढ़ें



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top