भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

50 दिन में तैयार होगी मटर की फसल, सही किस्म चुनकर बढ़ाएं...


बोकारो. बोकारो में किसान बड़े पैमाने पर मटर की खेती करते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि मटर की सही किस्म का चुनाव न केवल पैदावार बढ़ा सकता है, बल्कि फसल तैयार होने का समय भी कम कर सकता है? अक्सर जानकारी के अभाव में किसान गलत किस्म का चयन कर लेते हैं, जिससे उन्हें कम उत्पादन और आर्थिक नुकसान उठाना पड़ता है. ऐसे में बोकारो कृषि विज्ञान केंद्र की कृषि वैज्ञानिक डॉ. सुषमा सरोज ने किसानों को मटर की उन्नत किस्मों, बीज की मात्रा और बेहतर उत्पादन से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी साझा की है.

मटर की खेती के लिए कौन-सी किस्में हैं बेहतर?
डॉ. सुषमा सरोज के अनुसार, मटर की खेती मुख्य रूप से दो श्रेणियों में की जाती है, जिसमें अगेती और मध्यकालीन किस्में शामिल हैं. अगेती किस्मों में किसान आर्कल (Arkel) मटर की खेती कर सकते हैं, जबकि मध्यकालीन किस्मों में एनडीवीपी-1, 4, 8 और वीएल-3, स्वर्ण अमर और विवेक जैसी उन्नत किस्में बेहतर विकल्प हैं. इसके अलावा कुछ किसान सलाद मटर और स्नोपी (Snow Pea) की भी खेती करते हैं, जिनमें एचएएसपी और ओरिगन शुगर पॉड जैसी किस्मों का भी चयन कर सकते हैं.

45 से 90 दिनों में तैयार होती है मटर की फसल
कृषि वैज्ञानिक के अनुसार, अगेती मटर की खेती के लिए सितंबर से अक्टूबर का महीना उपयुक्त माना जाता है. इसमें आर्कल किस्म किसानों के लिए अच्छा विकल्प है. यह किस्म बुवाई के लगभग 50 से 55 दिनों में तैयार हो जाती है. इसकी उत्पादन क्षमता करीब 70 से 75 क्विंटल प्रति हेक्टेयर तक बताई गई है.

वहीं, मध्यकालीन मटर की खेती के लिए अक्टूबर से नवंबर का समय बेहतर माना जाता है. इसमें स्वर्ण अमर किस्म का चयन किया जा सकता है. यह फसल लगभग 85 से 90 दिनों में तैयार हो जाती है और इसकी उत्पादन क्षमता 200 से 250 क्विंटल प्रति हेक्टेयर तक हो सकती है.

वहीं, एनडीपी किस्म की मटर की फसल तैयार होने में करीब 85 से 90 दिन लगते हैं. इसकी उत्पादन क्षमता 120 से 130 क्विंटल प्रति हेक्टेयर तक है. विवेक किस्म की मटर की फसल तैयार होने में लगभग 105 से 110 दिन का समय लगता है. इससे प्रति हेक्टेयर करीब 105 से 110 क्विंटल तक उत्पादन प्राप्त किया जा सकता है.

एक हेक्टेयर में कितने बीज की होगी जरूरत?
मटर की अच्छी पैदावार के लिए बीज की मात्रा और पौधों के बीच उचित दूरी का ध्यान रखना बेहद जरूरी है. डॉ. सुषमा सरोज के मुताबिक, एक हेक्टेयर में मटर की खेती के लिए करीब 60 से 70 किलोग्राम बीज की जरूरत होती है.

बुवाई के दौरान कतार से कतार की दूरी 30 सेंटीमीटर और पौधे से पौधे की दूरी 10 सेंटीमीटर रखनी चाहिए. इससे पौधों को पर्याप्त जगह मिलती है और फसल का विकास बेहतर तरीके से होता है.

बेहतर उत्पादन के लिए कितनी डालें खाद?
मटर दलहनी फसल है, इसलिए इसकी खेती में संतुलित पोषक तत्वों का इस्तेमाल करना जरूरी है. कृषि वैज्ञानिक के अनुसार, प्रति हेक्टेयर 25 किलोग्राम नाइट्रोजन, 50 किलोग्राम फॉस्फोरस और 25 किलोग्राम पोटाश का इस्तेमाल करना चाहिए. इसके अलावा 20 किलोग्राम सल्फर भी देना चाहिए.

राइजोबियम कल्चर से करें बीज उपचार
डॉ. सुषमा सरोज ने किसानों को मटर और चना जैसी दलहनी फसलों के बीज को बुवाई से पहले राइजोबियम कल्चर से उपचारित करने की सलाह दी है. इसके लिए प्रति एकड़ करीब 200 ग्राम राइजोबियम कल्चर पाउडर का इस्तेमाल किया जा सकता है. इससे किसान भाई कम जमीन में भी बेहतर उत्पादन हासिल कर सकते हैं



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top