भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

उसे गिरफ्तार करो, आज रात ही पकड़ो: फरियाद लेकर पहुंची महिला तो...


होमताजा खबरदेश

उसे गिरफ्तार करो, आज रात ही पकड़ो: CM हिमंत बिस्वा ने किसके लिए दिया आदेश?

Last Updated:

असम के भीतर महिलाओं के अधिकारों और बहुविवाह के खिलाफ जंग लड़ रहे सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने एक पीड़ित महिला की गुहार पर अब तक का सबसे कड़ा और आक्रामक प्रशासनिक रुख अपनाया है. एक महिला की फरियाद पर उन्होंने आरोपी पति को तुरंत गिरफ्तार करने का आदेश दिया है.

उसे गिरफ्तार करो, आज रात ही पकड़ो: CM हिमंत बिस्वा ने किसके लिए दिया आदेश?Zoom

असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने महिला की शिकायत पर सख्ती दिखाई है. (फाइल फोटो)

गुवाहाटी. असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने एक महिला की शिकायत पर तुरंत और कड़ा रुख अपनाते हुए पुलिस को आरोपी पति की तत्काल गिरफ्तारी के निर्देश दिए हैं. महिला ने आरोप लगाया है कि उसके पति ने दूसरी महिला से शादी कर ली है और अब उसे तलाक देने की धमकी दे रहा है. बताया जा रहा है कि आरोपी असम पुलिस का कर्मचारी है. शिकायत को गंभीरता से लेते हुए मुख्यमंत्री ने पुलिस अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा, “उसे गिरफ्तार करो. उसे आज रात ही पकड़ो.”

मुख्यमंत्री के इस सख्त निर्देश को राज्य सरकार के बहुविवाह के खिलाफ कठोर रुख के रूप में देखा जा रहा है. यह घटनाक्रम ऐसे समय में सामने आया है जब हाल ही में असम विधानसभा के बजट सत्र में बहुविवाह करने वाले पुरुषों पर आर्थिक प्रतिबंध लगाने और ऐसे मामलों में शामिल सरकारी कर्मचारियों के खिलाफ नौकरी से बर्खास्तगी जैसी कार्रवाई के प्रस्ताव पर चर्चा हुई थी.

राज्य सरकार पहले भी बहुविवाह के खिलाफ सख्त कानून और प्रशासनिक सुधारों की आवश्यकता पर जोर देती रही है. सरकार का मानना है कि इस तरह की प्रथाओं पर रोक लगाने के लिए कठोर कदम उठाना जरूरी है. सूत्रों के मुताबिक, संबंधित शिकायत की जांच शुरू कर दी गई है और पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है.

मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद इस मामले ने राज्य की राजनीति और प्रशासनिक हलकों में भी चर्चा तेज कर दी है. असम सरकार के हालिया रुख से यह संकेत मिल रहा है कि बहुविवाह और महिलाओं के अधिकारों से जुड़े मामलों में सरकार अब किसी भी तरह की लापरवाही बरतने के मूड में नहीं है.

About the Author

Rakesh Ranjan Kumar

राकेश रंजन कुमार को डिजिटल पत्रकारिता में 10 साल से अधिक का अनुभव है. न्यूज़18 के साथ जुड़ने से पहले उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान, दैनिक जागरण, ज़ी न्यूज़, जनसत्ता और दैनिक भास्कर में काम किया है. वर्तमान में वह h…और पढ़ें



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top