भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

Author name: scsmdos@gmail.com

झारखंड

देवघर के श्रावणी मेला में गुरु पूर्णिमा पर रिकॉर्ड भीड़, जानिए श्रद्धालुओं...

Last Updated:July 29, 2026, 19:51 IST Shravani Mela 2026: देवघर के विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला 2026 का शुभारंभ हो गया है. इसके साथ ही बाबा बैद्यनाथ धाम में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा है. आज गुरु पूर्णिमा होने के कारण मंदिर में सुबह से ही भक्तों की लंबी कतारें लगी रहीं. देश के अलग-अलग राज्यों से आए हजारों श्रद्धालु बाबा बैद्यनाथ पर जलार्पण और स्पर्श पूजा के लिए मंदिर पहुंचे. पूरा देवघर ‘बोल बम’ और ‘हर-हर महादेव’ के जयघोष से गूंज उठा. गुरु पूर्णिमा का दिन बाबा बैद्यनाथ धाम में विशेष महत्व रखता है. इस दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु स्पर्श पूजा करते हैं. यही वजह है कि सुबह से मंदिर परिसर में काफी भीड़ देखने को मिली. श्रद्धालु अपनी बारी का इंतजार करते हुए कतार में खड़े रहे. जिला प्रशासन की ओर से भीड़ को नियंत्रित करने और श्रद्धालुओं को सुगमता से जलार्पण कराने के लिए विशेष व्यवस्था की गई. बाबा बैद्यनाथ मंदिर के पुरोहित लंबोदर महाराज ने बताया कि गुरु पूर्णिमा का दिन बेहद पवित्र और महत्वपूर्ण माना जाता है. उन्होंने कहा कि आज स्पर्श पूजा का अंतिम दिन है. इसके बाद श्रावणी मेले के दौरान अगले एक महीने तक मंदिर में स्पर्श पूजा पूरी तरह बंद रहेगी. अत्यधिक भीड़ को देखते हुए मंदिर में अर्घा की व्यवस्था लागू कर दी जाएगी. इसके बाद श्रद्धालु अर्घा के माध्यम से ही बाबा बैद्यनाथ का जलाभिषेक करेंगे. पुरोहित ने यह भी कहा कि कई श्रद्धालुओं के मन में यह सवाल रहता है कि स्पर्श पूजा नहीं कर पाने से कहीं उनका पुण्य कम तो नहीं हो जाएगा. उन्होंने बताया कि ऐसा बिल्कुल नहीं है. उनके अनुसार, बाबा बैद्यनाथ धाम पहुंचना, पंचशूल का दर्शन करना और श्रद्धा के साथ जलार्पण करना भी उतना ही पुण्यदायी माना जाता है, जितना स्पर्श पूजा करना. इसलिए श्रद्धालुओं को किसी तरह की चिंता करने की जरूरत नहीं है. Add News18 as Preferred Source on Google श्रावणी मेला शुरू होते ही देवघर का माहौल पूरी तरह भक्तिमय हो गया है. सुल्तानगंज से गंगाजल लेकर आने वाले कांवरिये लगातार बाबा धाम पहुंच रहे हैं. कंधे पर कांवर और मुख पर ‘बोल बम’ का जयघोष लिए श्रद्धालु लंबी पैदल यात्रा पूरी करने के बाद बाबा के दरबार में जल अर्पित कर रहे हैं. मंदिर परिसर और आसपास का पूरा इलाका शिवभक्ति में डूबा नजर आ रहा है. जिला प्रशासन ने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए व्यापक इंतजाम किए हैं. कतार प्रबंधन, सुरक्षा, पेयजल, चिकित्सा सुविधा और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है. प्रशासन का प्रयास है कि किसी भी श्रद्धालु को दर्शन और जलार्पण के दौरान परेशानी का सामना न करना पड़े. मंदिर पहुंचे कई कांवरियों ने बताया कि उनकी बाबा भोलेनाथ में अटूट आस्था है. उनका कहना है कि हर वर्ष वे बाबा बैद्यनाथ के दरबार में जल चढ़ाने आते हैं. उनका विश्वास है कि बाबा उनकी सभी मनोकामनाएं पूरी करते हैं. वहीं, कई श्रद्धालुओं ने कहा कि गुरु पूर्णिमा के दिन बाबा धाम पहुंचना उनके लिए सौभाग्य की बात है. बाबा के दर्शन के बाद उन्हें मानसिक शांति और आध्यात्मिक ऊर्जा का अनुभव होता है. श्रद्धालुओं का मानना है कि बाबा बैद्यनाथ की कृपा से जीवन की कठिनाइयां दूर होती हैं. यही विश्वास हर साल लाखों कांवरियों को देवघर खींच लाता है. Source link

झारखंड

Ranchi Samvidhan Yatra | Students Protest Against JPSC JSSC Exam Fraud

झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) और झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की भर्ती परीक्षाओं में कथित धांधली के विरोध में छात्रों का प्रदर्शन जारी है। . इसी क्रम में, हजारों की संख्या में युवा बुधवार को राजधानी रांची के बिरसा मुंडा स्टेडियम में एकत्र हुए और सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। उनकी मांगों में एग्जाम में हुई गड़बढ़ी की CBI जांच और इस मामले पर तय समय-सीमा के भीतर फ़ैसला लेने की बात शामिल है। इस प्रदर्शन का नेतृत्व बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू और पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने किया। प्रदर्शनकारियों ने हाथों में तख्तियां लेकर राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारी नेताओं ने भर्ती परीक्षाओं में हुई धांधली की सीबीआई जांच कराने और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की। उन्होंने ‘झामुमो-कांग्रेस सरकार युवाओं के भविष्य का सौदा बंद करें’ और ‘पेपर लीक बंद करो’ जैसे नारे भी लगाए। कई जिलों से छात्र इस विरोध प्रदर्शन में शामिल होने के लिए पहुंचे थे। तेज बारिश में उत्साह नहीं हुआ कम गौरतलब है कि झारखंड के छात्र दिल्ली के जंतर-मंतर की तर्ज पर अपनी मांगों को लेकर रांची की सड़कों पर प्रदर्शन कर रहे हैं। बुधवार को राजधानी रांची में मूसलाधार बारिश के बावजूद छात्रों का उत्साह कम नहीं हुआ। वे छाता लेकर पैदल मार्च निकालते और प्रदर्शन करते रहे, जो उनके आक्रोश को दर्शाता है। आंदोलनकारियों ने सरकार को स्पष्ट अल्टीमेटम दिया है कि जब तक राज्य की शिक्षा व्यवस्था और भर्ती प्रक्रियाओं में पारदर्शी सुधार नहीं होता, तब तक उनका यह आंदोलन जारी रहेगा। इसके अतिरिक्त, आंदोलनरत छात्रों ने सभी राजनीतिक दलों को चेतावनी दी है कि वे इस आंदोलन का राजनीतिक लाभ उठाने या इसका श्रेय लेने का प्रयास न करें। छात्रों की भीड़ की वजह से फिरायालाल चौक पर जाम लग गया। फिरायालाल चौक तक वाहनों की लंबी कतारें लग गईं संविधान यात्रा के कारण राजधानी के कई प्रमुख मार्गों पर यातायात प्रभावित रहा। कचहरी चौक से फिरायालाल चौक तक वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और कई स्थानों पर जाम की स्थिति बनी रही। इसका असर मेन रोड, रेडियम रोड और लालपुर रोड तक देखा गया, जहां वाहन धीमी गति से चलते रहे। Source link

झारखंड

जारंगडीह अस्पताल की बदहाली पर फूटा लोगों का गुस्सा

भास्कर न्यूज | कथारा सीसीएल जारंगडीह अस्पताल की बदहाल व्यवस्था को लेकर मंगलवार को स्थानीय लोगों का आक्रोश फूट पड़ा। अस्पताल में डॉक्टर और नर्स की नियमित तैनाती नहीं होने तथा भवन के धीरे-धीरे जर्जर होने पर लोगों ने अस्पताल का निरीक्षण किया और सीसीएल प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी की। कांग्रेस नेता सैयद मो. हारुण उर्फ प्रिंस और भाजपा नेता गौतम राम ने आरोप लगाया कि सुनियोजित तरीके से अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाओं को खत्म किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अस्पताल में ऑपरेशन थिएटर, महिला एवं पुरुष वार्ड, बिजली और पानी जैसी सभी बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध हैं, इसके बावजूद इसे निष्क्रिय छोड़ दिया गया है। उन्होंने याद दिलाया कि कोरोना काल में यही अस्पताल बेरमो क्षेत्र का प्रमुख कोविड सेंटर था, जहां सैकड़ों मरीजों का सफल उपचार हुआ था। नेताओं ने कहा कि जारंगडीह परियोजना के अलावा यहां साइडिंग, रीजनल स्टोर और बीएंडके क्षेत्र की महत्वपूर्ण गतिविधियां संचालित होती हैं, जहां बड़ी संख्या में कोयला कर्मी कार्यरत हैं। ऐसे में अस्पताल को बंद करने या उसकी सेवाएं समाप्त करने की किसी भी कोशिश को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र डॉक्टर, नर्स और अन्य स्वास्थ्य सुविधाएं बहाल नहीं की गईं तो सीसीएल प्रबंधन के खिलाफ व्यापक आंदोलन छेड़ा जाएगा, जिससे उत्पादन और उत्पादकता भी प्रभावित हो सकती है। इस दौरान रंजीत यादव अहिर, मो. बबलू, ललित सहित कई स्थानीय लोग मौजूद रहे। Source link

ताज़ा खबर

bettiah mega job fair on 31 july west champaran employment camp details

Last Updated:July 29, 2026, 20:13 IST West Champaran Job Camp: युवाओं के लिए नौकरी का बड़ा अवसर है. पश्चिम चंपारण के बेतिया में 31 जुलाई को रोज़गार मेले का आयोजन हो रहा है. इसमें दर्जनों कंपनियाँ बेहतर सैलरी पर 18+ युवक-युवतियों को नौकरी देंगी. 10वीं से पोस्ट ग्रेजुएट तक के युवा भाग ले सकते हैं. NCS पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन अनिवार्य है. पश्चिम चम्पारण: एक लंबे समय के बाद ज़िले में एक बार फिर रोज़गार मेले का आयोजन हो रहा है.बड़ी बात यह है कि इस मेले में दो या चार नहीं, बल्कि दर्जनों बड़ी कंपनियां शिरकत कर रही हैं.बेहतर मानदेय पर रोज़गार के लिए 18 वर्ष से अधिक उम्र के सभी योग्य युवक एवं युवती अपनी भागीदारी दर्ज कर सकते हैं. ज़िला नियोजनालय से मिली जानकारी के अनुसार, जॉब कैंप में हिस्सा लेने के लिए अभ्यर्थियों का NCS पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन अनिवार्य है.31 जुलाई को रोजगार मेले का आयोजन जिला नियोजन पदाधिकारी शोभा कुमारी बताती हैं कि जिले के अधिक से अधिक रोजगार इच्छुक युवक-युवतियों को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने और उन्हें व्यवसायिक मार्गदर्शन प्रदान करने के लिए 31 जुलाई को नियोजन मेले का आयोजन किया जा रहा है.मेले में निजी क्षेत्र के दर्जनों नियोजकों को आमंत्रित किया जा रहा है, ताकि रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं को उनकी योग्यता और कौशल के अनुसार रोजगार के बेहतर अवसर मिल सकें. सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक बताते चलें कि इस जॉब कैंप का आयोजन युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग, जिला नियोजनालय, पश्चिम चम्पारण द्वारा किया जा रहा है.इच्छुक अभ्यर्थियों को निर्धारित तारीख पर सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक बेतिया के सरकारी आईटीआई छात्रावास के बगल वाले खुले मैदान में पहुंचना है. दर्जनों कम्पनियांयहां निजी नियोजकों जैसे हरिनगर चीनी मिल, प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन, फ्रीडम एम्प्लॉयबिलिटी एकेडमी, स्वतंत्र माइक्रो फाइनेंस, LIC ऑफ इंडिया, शिवशक्ति एजीटेक लिमिटेड, उमोजा मार्केटप्लेस टेक्नोलॉजी प्राइवेट लिमिटेड, RSG सेल्स एंड सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड इत्यादि कम्पनियों द्वारा अभ्यर्थियों की योग्यता के अनुसार रोज़गार मुहैया कराई जाएगी. ये कागज़ात हैं अनिवार्य राहत की बात यह है कि इसमें दसवीं से लेकर ग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट तक के युवा भाग ले सकते हैं.ध्यान रहे कि अभ्यर्थियों को अपने साथ आधार और पैन कार्ड की कॉपी, क्वालिफिकेशनल सर्टिफिकेट्स, पासपोर्ट साइज़ फोटो, एक्सपीरियंस लेटर इत्यादि अनिवार्य रूप से लाना है.जिला नियोजन पदाधिकारी ने जिले के सभी रोजगार इच्छुक युवक-युवतियों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में नियोजन मेले में शामिल होकर उपलब्ध रोजगार के अवसरों का लाभ उठाएं. About the Author Amit ranjan मैंने अपने 12 वर्षों के करियर में इलेक्ट्रॉनिक, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में काम किया है। मेरा सफर स्टार न्यूज से शुरू हुआ और दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर डिजिटल और लोकल 18 तक पहुंचा। रिपोर्टिंग से ले… और पढ़ें News18 न्यूजलेटर अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में सबमिट करें Location : Bettiah,Pashchim Champaran,Bihar Source link

झारखंड

बाप रे बाप! 600 करोड़ की संपत्ति, कौन है धनबाद का कोयला...

धनबाद के कुख्यात कोयला कारोबारियों और आउटसोर्सिंग किंग एलबी सिंह, अनिल गोयल समेत सहयोगियों के ठिकानों पर ईडी (ED) ने शिकंजा कस दिया है. छापेमारी में 600 करोड़ रुपये से अधिक की अचल-चल संपत्तियों के दस्तावेज, 160 करोड़ का म्यूचुअल फंड और बेहिसाब नकदी जब्त की गई है. जानिए इनके पास कैसे पहुंची ईडी और रेड में और क्या-क्या मिले? Source link

झारखंड

गिरिडीह में जहरीला मशरूम खाने से महिला-बच्चे बीमार:उल्टी की शिकायत पर अस्पताल...

गिरिडीह के तिसरी थाना क्षेत्र में जंगली मशरूम का सेवन करने से एक महिला और दो बच्चे गंभीर रूप से बीमार हो गए। तीनों को उल्टी और घबराहट की शिकायत के बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, तिसरी में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार चल रहा है। जानकारी के अनुसार, तिसरी निवासी विजय यादव की 42 वर्षीय पत्नी सुनीता देवी और परिवार के दो बच्चों ने जंगल से लाए गए मशरूम का सेवन किया था। भोजन करने के कुछ ही देर बाद तीनों की तबीयत अचानक बिगड़ने लगी, जिससे परिजनों में अफरातफरी मच गई। घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय निवासी विकास शर्मा ने तुरंत तीनों मरीजों को तीन पहिया वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, तिसरी पहुंचाया। अस्पताल में डॉ. ज्ञानेंद्र और स्वास्थ्यकर्मी अनूप ने तत्काल प्राथमिक उपचार शुरू किया। डॉक्टरों के अनुसार, समय पर अस्पताल पहुंच जाने से मरीजों की स्थिति अब नियंत्रण में है और उनकी लगातार चिकित्सकीय निगरानी की जा रही है। डॉ. ज्ञानेंद्र ने बताया कि बरसात के मौसम में जंगलों में कई प्रकार के मशरूम उगते हैं। इनमें से कुछ खाने योग्य होते हैं, जबकि कई प्रजातियां अत्यंत जहरीली होती हैं। सामान्य लोगों के लिए इनकी सही पहचान करना मुश्किल होता है। जहरीले मशरूम के सेवन से उल्टी, दस्त, पेट दर्द, बेहोशी, लीवर और किडनी पर गंभीर असर पड़ सकता है। समय पर इलाज न मिलने पर जान का खतरा भी हो सकता है। Source link

झारखंड

हजारीबाग में छात्र की नदी में डूबने से मौत:घर पर स्कूल जाने...

हजारीबाग के मुफ्फस्सिल थाना क्षेत्र में एक स्कूली छात्र की नदी में डूबने से संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की पहचान डीएवी हजारीबाग के नौवीं कक्षा के छात्र हिमांशु राज के रूप में हुई है। वह कोर्रा के नूतन नगर में किराए के मकान में रहता था, जबकि उसका स्थायी निवास कटकमदाग के पसई गांव में है। परिजनों ने इस घटना को हत्या बताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है। बुधवार सुबह हिमांशु स्कूल के लिए निकला था, लेकिन वह स्कूल नहीं पहुंचा। बताया जा रहा है कि वह मेरु निवासी अपने एक दोस्त के साथ जगदीशपुर नदी में नहाने गया था। इसी दौरान वह गहरे पानी में चला गया और डूब गया। विद्यालय के शिक्षक भारत कुमार ने पुष्टि की कि हिमांशु उस दिन स्कूल में अनुपस्थित था। घटना की सूचना मिलते ही मुफ्फस्सिल थाना प्रभारी मुकेश कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों की मदद से छात्र को नदी से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया। घटना के समय मौजूद एक बच्चा सदमे में था, जिसे उसके परिजन अपने साथ घर ले गए। हिमांशु के पिता झारखंड पुलिस में सेवारत अस्पताल में मृतक के परिजनों का बुरा हाल था। हिमांशु के पिता झारखंड पुलिस में सेवारत हैं। परिजनों ने आरोप लगाया है कि घटना के समय वहां तीन अन्य बच्चे भी मौजूद थे। उनके अनुसार, हादसे के बाद दो बच्चे मौके से भाग गए, जबकि एक बच्चा वहीं रुका रहा। इसी आधार पर परिजन पूरे मामले को संदिग्ध मानते हुए हत्या की आशंका जता रहे हैं। उन्होंने पुलिस प्रशासन से निष्पक्ष और गहन जांच कर सच्चाई सामने लाने की मांग की है। वहीं, स्थानीय समाजसेवी मिथलेश सिंह ने प्रशासन से नदी किनारे सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में लगातार डूबने की घटनाएं सामने आ रही हैं। इसलिए चेतावनी बोर्ड, सुरक्षा घेराबंदी और निगरानी की समुचित व्यवस्था की जानी चाहिए, ताकि भविष्य में इस तरह की दुखद घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जा सके। Source link

ताज़ा खबर

CJP Protest Bihar | CJP Protest | रूस में बैठा था किशनगंज...

होमताजा खबरदेश रूस में बैठा था बिहार का सदाकत, फिर भी NEET प्रदर्शन में दर्ज हो गई FIR! Last Updated:July 29, 2026, 19:06 IST NEET पेपर लीक आंदोलन से जुड़ी एफआईआर को लेकर बिहार में नया विवाद सामने आया है. सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में किशनगंज का रहने वाला एक युवक दावा कर रहा है कि वह पिछले चार महीने से रूस में है, फिर भी उसका नाम 24 जुलाई के प्रदर्शन से जुड़े केस में दर्ज कर दिया गया. वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठ रहे हैं. सदाकत का दावा कि वह पिछले चार महीने से रूस में रह रहा है, लेकिन इसके बावजूद उसका नाम किशनगंज जिले में दर्ज एक एफआईआर में शामिल कर दिया गया. NEET पेपर लीक को लेकर कॉकरोज जनता पार्टी के आह्वान पर हुए जगह-जगह हुए विरोध प्रदर्शन के दौरान दर्ज मामलों को लेकर बिहार में एक नया विवाद खड़ा हो गया है. सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक युवक दावा कर रहा है कि वह पिछले चार महीने से रूस में रह रहा है, लेकिन इसके बावजूद उसका नाम किशनगंज जिले में दर्ज एक एफआईआर में शामिल कर दिया गया. वीडियो सामने आने के बाद पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठने लगे हैं और पूरे मामले को लेकर सोशल मीडिया पर तीखी बहस छिड़ गई है. हालांकि, इस वायरल वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है. वहीं पुलिस ने भी अब तक युवक के दावे की पुष्टि या खंडन नहीं किया है. ‘चार महीने से रूस में हूं, फिर आरोपी कैसे बन गया?’ युवक ने इस वायरल वीडियो में अपना नाम मोहम्मद सदाकत बताया है. सदाकत का कहना है कि वह किशनगंज जिले के बहादुरगंज नगर पंचायत के वार्ड नंबर-12 का रहने वाला है. उसके मुताबिक, 24 जुलाई को LRP चौक पर NEET पेपर लीक के विरोध में हुए प्रदर्शन के मामले में प्रशासन ने उसका नाम एफआईआर में जोड़ दिया है. If Mohammad Sadaqat has been living in Russia for the past four months, then the circumstances under which a case was registered against him deserve a fair and transparent investigation. Source link

झारखंड

हजारीबाग में दर्दनाक घटना, स्कूल जा रहे छात्र का नदी में मिला...

Last Updated:July 29, 2026, 19:19 IST Hazaribagh Student Suspicious Death: झारखंड के हजारीबाग में डीएवी स्कूल के नौवीं कक्षा के छात्र हिमांशु राज की जगदीशपुर स्थित नदी में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. छात्र घर से स्कूल जाने के लिए निकला था, लेकिन स्कूल नहीं पहुंचा. बाद में उसका शव नदी से बरामद हुआ. परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है. जगदीशपुर नदी में मिला छात्र का शव हजारीबाग: झारखंड के हजारीबाग जिले से एक दर्दनाक और चौंकाने वाली घटना सामने आई है. जगदीशपुर स्थित नदी में डूबने से डीएवी स्कूल के नौवीं कक्षा के छात्र हिमांशु राज की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. इस घटना के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है. वहीं, परिजनों ने इस मामले में हत्या की आशंका जताई है और निष्पक्ष व गहन जांच की मांग की है. घर से स्कूल जाने के लिए निकला थाजानकारी के अनुसार, हिमांशु राज रोज की तरह घर से स्कूल जाने के लिए निकला था. परिवार को उम्मीद थी कि वह स्कूल पहुंच गया होगा. लेकिन कुछ समय बाद पता चला कि वह स्कूल नहीं पहुंचा. इसके बाद परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की. काफी खोजबीन के बाद उसका शव जगदीशपुर स्थित नदी में मिला. घटना की सूचना मिलते ही इलाके में लोगों की भीड़ जुट गई. पूरे मामले की जांच शुरूमामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. इसके साथ ही पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है. पुलिस का कहना है कि मौत के कारणों का पता लगाने के लिए हर पहलू से जांच की जा रही है. परिजनों का कहना है कि यह सिर्फ डूबने का मामला नहीं हो सकता. उन्होंने हत्या की आशंका जताते हुए पूरे मामले की निष्पक्ष और गहन जांच की मांग की है. उनका कहना है कि सच्चाई सामने आनी चाहिए. घटना के समय तीन बच्चे भी मौजूदबताया जा रहा है कि घटना के समय वहां तीन अन्य बच्चे भी मौजूद थे. पुलिस उनसे भी पूछताछ कर रही है. अधिकारियों का कहना है कि सभी संभावित पहलुओं की जांच की जा रही है. जांच पूरी होने के बाद ही घटना की वास्तविक वजह सामने आ सकेगी. इस घटना के बाद एक बार फिर नदी किनारे सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं. स्थानीय लोगों का कहना है कि इस क्षेत्र में पहले भी डूबने की घटनाएं हो चुकी हैं. इसके बावजूद सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं किए गए हैं. निगरानी बढ़ाने की मांगलोगों ने प्रशासन से नदी किनारे चेतावनी बोर्ड लगाने, खतरनाक स्थानों की पहचान करने और निगरानी बढ़ाने की मांग की है. उनका कहना है कि यदि समय रहते सुरक्षा के उचित इंतजाम किए जाएं, तो भविष्य में ऐसी दुखद घटनाओं को रोका जा सकता है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है. About the Author Amita kishor न्यूज़18इंडिया में कार्यरत हैं. आजतक से रिपोर्टर के तौर पर करियर की शुरुआत फिर सहारा समय, ज़ी मीडिया, न्यूज नेशन और टाइम्स इंटरनेट होते हुए नेटवर्क 18 से जुड़ी. टीवी और डिजिटल न्यूज़ दोनों विधाओं में काम करने क… और पढ़ें News18 न्यूजलेटर अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में सबमिट करें Location : Hazaribagh,Jharkhand Source link

झारखंड

पलामू में सुरक्षा गार्ड की हत्या में तीन आरोपी गिरफ्तार:एक का है...

मेदिनीनगर शहर के बाईपास रोड स्थित जेएमपी कॉम्प्लेक्स के नाइट गार्ड विनोद पांडेय की हत्या के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त देशी कट्टा, दो जिंदा कारतूस और घटना में इस्तेमाल की गई स्कूटी भी बरामद की है। यह घटना 26 जुलाई की रात हुई थी, जब अपराधियों ने होटल के नाइट गार्ड विनोद पांडेय को सिर में गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी कपिल चौधरी ने एक विशेष टीम का गठन किया था। बुधवार को पुलिस ने पोखराहा से चैनपुर के रामपुर निवासी अनुभूति सिंह उर्फ उड़ी (22), लातेहार के बारेसाढ़ के गोल्डन यादव (23) और चैनपुर के हरभोंगा निवासी चंदन कुमार उर्फ चंदन कमलापुरी (30) को गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि 15 जुलाई की रात जेएमपी कॉम्प्लेक्स में एक जन्मदिन पार्टी का आयोजन किया गया था। इस पार्टी के दौरान होटल प्रबंधन और पार्टी में शामिल लोगों के बीच विवाद और मारपीट हुई थी। इस घटना में पार्टी आयोजित करने वाली पांकी की महिला उषा देवी का भाई विष्णु कुमार घायल हो गया था। गार्ड ने की थी मारपीट गिरफ्तार आरोपी अनुभूति और गोल्डन भी विष्णु के साथ उस पार्टी में मौजूद थे। उनका आरोप है कि होटल के मैनेजर के साथ गार्ड विनोद पांडेय ने भी उनके साथ मारपीट और गाली-गलौज की थी। इसी अपमान का बदला लेने के लिए उन्होंने विनोद पांडेय की हत्या की योजना बनाई। पुलिस के अनुसार, विष्णु के ड्राइवर चंदन कुमार के साथ मिलकर अनुभूति और गोल्डन ने हत्या की साजिश रची। 26 जुलाई की रात तीनों आरोपी स्कूटी से जेएमपी कॉम्प्लेक्स पहुंचे, जहां चंदन कुमार ने गार्ड विनोद पांडेय के सिर में गोली मार दी और सभी मौके से फरार हो गए। पुलिस जांच में सामने आया कि जन्मदिन पार्टी में आर्केस्ट्रा का कार्यक्रम था, जिसमें तीन डांसर शामिल थीं। पार्टी में शराब का भी सेवन किया गया था। होटल का मैनेजर भी शराब के नशे में था और देर रात किसी बात को लेकर मैनेजर और पार्टी में शामिल लोगों के बीच विवाद बढ़ गया, जो मारपीट में बदल गया। इसी घटना ने दस दिन बाद हत्या का रूप ले लिया। गिरफ्तार चंदन कमलापुरी पर पहले से हत्या के प्रयास, डकैती, रंगदारी और आर्म्स एक्ट सहित 15 आपराधिक मामले चैनपुर, रमकंडा और अन्य विभिन्न थानों में दर्ज हैं। Source link

Scroll to Top