भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

Author name: scsmdos@gmail.com

झारखंड

आयुक्त ने की तैयारियों की समीक्षा:रांची में 21 को नीट यूजी और...

राजधानी रांची में 21 जून को शहर में एक साथ दो परीक्षाओं का आयोजन होगा। संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) द्वारा इंजीनियरिंग सर्विस मुख्य परीक्षा का आयोजन बरियातू रोड स्थित राजकीय बालिका प्लस टू उच्च विद्यालय में होगा। इसमें 74 अभ्यर्थी शामिल होंगे। सुबह 9 से दोपहर 12 बजे और दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 2.30 से शाम 5.30 बजे तक होगी। उसी दिन राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) यूजी री-टेस्ट भी 21 केंद्रों पर होगा। नीट की परीक्षा को लेकर सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए हैं। वायुसेना के विमान से नीट का प्रश्नपत्र भी रांची आ गया है, जिसे डाकघर को सौंप दिया गया है। परीक्षा के दिन कड़ी सुरक्षा में प्रश्नपत्र सभी केंद्रों पर पहुंचाया जाएगा। दोनों परीक्षाओं को लेकर प्रमंडलीय आयुक्त मनोज कुमार ने बुधवार को पदाधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने सभी केंद्रों पर परीक्षार्थियों की सुविधा का ख्याल रखने का भी निर्देश दिया। इधर, सदर एसडीओ कुमार रजत ने परीक्षा केन्द्र के 200 मीटर की परिधि में निषेधाज्ञा लगा दी है। 22 से 30 तक नेट की परीक्षा, 6 केंद्र बनाए गए 22 जून से नेट की परीक्षा होगी। 30 जून तक चलने वाली इस परीक्षा के लिए रांची में 6 केंद्र बनाए गए हैं। रामटहल चौधरी इंस्टीच्युट ऑफ टेक्नोलॉजी, ओरमांझी, आक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल, चुटिया, आयोन डिजिटल जोन, तुपुदाना, अरुनिमा टेक्निकल सर्विसेस लोअर चुटिया, आईसीयूबीई डिजिटल इरबा, फ्यूचर ब्राइट, पुंदाग को केंद्र बनाया गया है। सभी केन्द्रों के बाहर 200 मीटर की परिधि में निषेधाज्ञा लागू है। प्रशासन ने परीक्षा में जिनकी ड्यूटी लगाई है, उन्हें अलर्ट मोड में रहने का निर्देश दिया गया है। परीक्षार्थियों के लिए रांची से चलेगी दो स्पेशल ट्रेन 21 जून को परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए रेलवे ने भी तैयारी की है। रांची रेल मंडल की ओर से 21 जून को दो विशेष ट्रेन चलाई जाएगी। रांची से बोकारो होते हुए धनबाद और दूसरी ट्रेन रांची से टोरी होकर डाल्टनगंज तक चलेगी। परीक्षा समा​प्ति पर शाम छह बजे के बाद दोनों ट्रेनों का परिचालन किया जाएगा। दोनों स्पेशल ट्रेन चलाने का प्रस्ताव रेलवे मुख्यालय को भेज दिया गया है। दोनों ट्रेन चलने से परीक्षार्थियों को काफी फायदा होगा। मेटल डिटेक्टर से जांच के बाद ही मिलेगा प्रवेश सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी प्रशासन ने विशेष तैयारी की है। सभी केन्द्रों पर सीसीटीवी कैमरा, तलाशी, पहचान पत्र का सत्यापन और इलेक्ट्रॉनिक गैजेट पर रोक लगाने की व्यवस्था की गई है। मेटल डिटेक्टर से जांच के बाद ही परीक्षार्थियों को केन्द्र के अंदर प्रवेश दिया जाएगा। आयुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि परीक्षार्थियों के प्रवेश पत्र का पहचान पत्र से मिलान अनिवार्य रूप से किया जाए। कोई भी गैजेट लेकर अंदर न जाएं। Source link

झारखंड

स्टीलर्स की दमदार जीत, अनमोल राज की 92 रनों की पारी भी...

झारखंड टी-20 क्रिकेट लीग 2026 के आठवें दिन जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स में खेले गए मुकाबले में जमशेदपुर स्टीलर्स ने संथाल स्ट्राइकर्स को 16 रन से हराकर महत्वपूर्ण जीत दर्ज की। हालांकि संथाल के बल्लेबाज अनमोल राज ने नाबाद 92 रन की शानदार पारी खेलकर मुकाबले को रोमांचक बना दिया, लेकिन उनकी यह कोशिश टीम को जीत नहीं दिला सकी। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी जमशेदपुर स्टीलर्स की शुरुआत अच्छी नहीं रही और टीम ने शुरुआती चार ओवर में ही दो विकेट गंवा दिए। इसके बाद कप्तान कुमार देवब्रत (74 रन) और साहिल राज (56 रन) ने तीसरे विकेट के लिए 117 रन की बेहतरीन साझेदारी कर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। अंतिम ओवरों में एमडी कौनेन कुरैशी ने 9 गेंदों में नाबाद 16 रन बनाकर टीम का स्कोर 20 ओवर में 180/7 तक पहुंचा दिया। संथाल स्ट्राइकर्स की ओर से गेंदबाजी में प्रत्युष कुमार ने 4 विकेट लेकर एक बार फिर प्रभावित किया, जबकि शादाब हुसैन ने 3 विकेट झटके। 181 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी संथाल स्ट्राइकर्स की शुरुआत बेहद खराब रही। पहली ही गेंद पर विकेट गिरने के बाद पूरी टीम दबाव में आ गई और आठ ओवर के भीतर स्कोर 39/6 हो गया। ऐसा लग रहा था कि मुकाबला एकतरफा हो जाएगा, लेकिन अनमोल राज ने शानदार संघर्ष करते हुए टीम को मुकाबले में बनाए रखा। अनमोल ने केवल 50 गेंदों पर नाबाद 92 रन की विस्फोटक पारी खेली। उन्हें मनीषी (27 रन)* का अच्छा साथ मिला। दोनों बल्लेबाजों ने आठवें विकेट के लिए नाबाद 81 रन जोड़कर स्टीलर्स की चिंता बढ़ा दी। हालांकि लक्ष्य बड़ा था और संथाल की टीम 20 ओवर में 165/7 रन ही बना सकी। Source link

ताज़ा खबर

sagittarius people get financial gain today signs of stress in love

Last Updated:June 19, 2026, 00:03 IST Aaj ka Dhanu Rashifal 19 june 2026: रोजगार और आर्थिक दृष्टिकोण से धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन जितना अच्छा रहने वाला है प्यार और परिवार के मामले में उनका दिन उतना अच्छा नहीं रहेगा.  ख़बरें फटाफट जमुई: आज 19 जून 2026 के दिन चंद्रमा सिंह राशि में गोचर कर रहे हैं. आज के दिन चंद्रमा के इस गोचर का असर विभिन्न राशि के जातकों पर देखने को मिलेगा. आज सभी राशि के जातकों का आत्मविश्वास बढ़ने वाला है. इतना ही नहीं आज तीसरे दिन लगातार सूर्यदेव और बुद्ध मिथुन राशि में विराजमान रहेंगे. जबकि मंगल मेष राशि में, शुक्र देव और बृहस्पति कर्क राशि में विराजमान रहेंगे. इन सभी ज्योतिषीय स्थिति का असर धनु राशि के जातकों पर भी पड़ने वाला है. ज्योतिषाचार्य पंडित शत्रुघ्न झा बताते हैं कि आज के दिन चंद्रमा धनु राशि से नवम भाव में रहेंगे, जिस कारण आज आर्थिक मामलों में उन्हें बड़ा फायदा हो सकता है. आज धनु राशि के जातकों को अपने भविष्य को लेकर योजना बनाने का अवसर मिलेगा, साथ ही उसमें उन्हें आज सफलता भी मिलने वाली है. आज हो सकता है खर्च लेकिन होगा फायदेमंदज्योतिषाचार्य बताते हैं की धनु राशि के जातकों को आज किसी जरूरी चीज पर पैसे खर्च करने पड़ सकते हैं. लेकिन यह खर्च भविष्य में उनके लिए बड़ा ही फायदेमंद साबित होगा. उन्होंने बताया कि आज आप कोई ऐसी ही नई चीज सीख पाएंगे जिससे आपके रास्ते में आने वाली रुकावटें समाप्त हो जाएंगी. ज्योतिषाचार्य बताते हैं कि धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन आत्मविश्वास से भरा रहने वाला है. आज आप किसी भी जिम्मेदारी को बड़े ही आसानी के साथ निभा सकेंगे. आप जहां काम करते हैं, वहां आप किसी भी तरह का काम कर पाने में सक्षम होंगे, जिससे आज आपकी व्यस्तता भी बढ़ने वाली है. अगर आप विद्यार्थी हैं और पढ़ाई लिखाई करते हैं तब आज के दिन आप और अधिक मेहनत कर सकेंगे. प्यार में आज दुखी हो सकता है मन ज्योतिषाचार्य बताते हैं कि रोजगार और आर्थिक दृष्टिकोण से धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन जितना अच्छा रहने वाला है प्यार और परिवार के मामले में उनका दिन उतना अच्छा नहीं रहेगा. ज्योतिषाचार्य ने बताया कि धनु राशि के जातकों का अपने पार्टनर के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो सकता है तथा उनके किसी बात से आपका मन आज दुखी भी हो सकता है. हालांकि परिवार में लंबे समय से आ रही किसी परेशानी से आज राहत मिलेगी, जिससे आपके मन को आज सुकून मिल सकता है धनु राशि के जातकों को आज अपने सेहत को लेकर भी थोड़ा फिक्रमंद होने की जरूरत है. आज के दिन आपको संतान संबंधी कोई खुशखबरी मिल सकती है. धनु राशि के जातकों के लिए आज का शुभ रंग लाल और शुभ अंक पांच रहने वाला है. About the Author Amit ranjan मैंने अपने 12 वर्षों के करियर में इलेक्ट्रॉनिक, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में काम किया है। मेरा सफर स्टार न्यूज से शुरू हुआ और दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर डिजिटल और लोकल 18 तक पहुंचा। रिपोर्टिंग से ले…और पढ़ें News18 न्यूजलेटर अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में सबमिट करें Source link

झारखंड

पोस्टिंग के 3 दिन बाद मौत, नामकुम स्टेशन के पास RPF जवान...

Last Updated:June 18, 2026, 16:18 IST रेलवे अधिकारियों के अनुसार, राकेश कुमार मिश्रा की ड्यूटी बुधवार रात 10 बजे से गुरुवार सुबह 6 बजे तक की नाइट शिफ्ट में लगी थी. इसी दौरान सुबह करीब 4 से 5 बजे के बीच स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक के किनारे उनका शव मिलने की सूचना मिली. आरपीएफ जवान की रहस्यमयी मौत रांची: राजधानी रांची के नामकुम रेलवे स्टेशन के पास गुरुवार सुबह की एक घटना से सनसनी फैल गई . खबर के मुताबिक, रेलवे ट्रैक के किनारे रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के एक जवान का शव बरामद हुआ. शव क्षत-विक्षत हालत में मिला, जिसके बाद रेलवे और पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया. प्रारंभिक जांच में जवान के ट्रेन की चपेट में आने की आशंका जताई जा रही है. हालांकि यह हादसा है या कोई अन्य मामला, इसका खुलासा अभी नहीं हो सका है. मृतक की पहचान आरपीएफ जवान राकेश कुमार मिश्रा के रूप में हुई है. बताया गया कि उनकी पोस्टिंग हाल ही में नामकुम रेलवे स्टेशन पर की गई थी. वह महज तीन दिन पहले ही सुईसा से स्थानांतरित होकर यहां पहुंचे थे और अपनी नई जिम्मेदारी संभाल रहे थे. रेलवे अधिकारियों के अनुसार, राकेश कुमार मिश्रा की ड्यूटी बुधवार रात 10 बजे से गुरुवार सुबह 6 बजे तक की नाइट शिफ्ट में लगी थी. इसी दौरान सुबह करीब 4 से 5 बजे के बीच स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक के किनारे उनका शव मिलने की सूचना मिली. सूचना मिलते ही रेलवे कर्मियों और अधिकारियों में अफरा-तफरी मच गई. घटनास्थल से जवान का बैग भी बरामद किया गया है. इसके बाद रेलवे सुरक्षा बल और सरकारी रेलवे पुलिस (जीआरपी) की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. साथ ही आसपास के क्षेत्र से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं. जांच एजेंसियां यह पता लगाने की कोशिश कर रही हैं कि घटना के समय जवान वहां कैसे पहुंचे और उनके साथ वास्तव में क्या हुआ. पुलिस उनकी ड्यूटी के दौरान की गतिविधियों और घटनास्थल के आसपास की परिस्थितियों की भी जांच कर रही है. रेल मंडल सुरक्षा आयुक्त ने बताया कि उन्हें जवान के रनओवर होने की सूचना मिली है. हालांकि मौत की सही वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी. फिलहाल सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है. घटना की सूचना जवान के परिजनों को दे दी गई है. बताया जा रहा है कि उनके परिवार के सदस्य बिहार के बेगूसराय और समस्तीपुर में रहते हैं. परिजन रांची के लिए रवाना हो चुके हैं. इस घटना के बाद रेलवे सुरक्षा बल और रेलवे कर्मचारियों में शोक का माहौल है. वहीं पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही यह साफ हो पाएगा कि जवान की मौत एक हादसे का परिणाम थी या इसके पीछे कोई और कारण था. About the Author Amita kishor न्यूज़18इंडिया में कार्यरत हैं. आजतक से रिपोर्टर के तौर पर करियर की शुरुआत फिर सहारा समय, ज़ी मीडिया, न्यूज नेशन और टाइम्स इंटरनेट होते हुए नेटवर्क 18 से जुड़ी. टीवी और डिजिटल न्यूज़ दोनों विधाओं में काम करने क…और पढ़ें News18 न्यूजलेटर अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में सबमिट करें Location : Ranchi,Jharkhand Source link

झारखंड

मेहता रेस्टोरेंट में हंगामा, युवक का मोबाइल तोड़ने का आरोप

थाना क्षेत्र स्थित मेहता रेस्टोरेंट में चार अज्ञात युवतियों और कुछ युवकों पर एक युवक का मोबाइल फोन तोड़ने का आरोप लगा है। मामले में पीड़ित युवक ने ओरमांझी थाना में लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। शिकायतकर्ता कौशिक चौधरी ने बताया है कि वह न्यू एजी कॉलोनी, कडरू का निवासी है। 16 जून की रात वह दोस्त के जन्मदिन के अवसर पर मेहता रेस्टोरेंट गया था। इसी दौरान रेस्टोरेंट में कुछ युवकों और युवतियों के बीच विवाद हो गया । आवेदन के अनुसार, जब वह घटना का वीडियो बनाने लगा तो वहां मौजूद चार युवतियों और कुछ युवकों ने कथित तौर पर उसका मोबाइल छीनकर जमीन पर पटक दिया, जिससे फोन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। युवक ने आरोप लगाया है कि घटना के बाद संबंधित लोग मौके से चले गए। पीड़ित का कहना है कि बाद में रेस्टोरेंट के कर्मचारियों की मदद से उसका मोबाइल बरामद हुआ। उसने पुलिस को बताया कि पूरी घटना रेस्टोरेंट में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हुई है। शिकायतकर्ता ने मामले में दोषियों की पहचान कर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने तथा क्षतिग्रस्त मोबाइल की भरपाई कराने की मांग की है। ओरमांझी थाना पुलिस ने आवेदन प्राप्त होने की पुष्टि करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपितों की पहचान करने में जुटी है। Source link

झारखंड

देर रात पुलिस ने की थी क्राइम मीटिंग:युवक ने अहले सुबह 3...

राजधानी रांची में देर रात पुलिस अधिकारियों की क्राइम कंट्रोल बैठक चल रही थी, वहीं दूसरी ओर अपराधी शहर के अलग-अलग हिस्सों में पेट्रोल से आगजनी की घटनाओं को अंजाम देकर सुरक्षा व्यवस्था को चुनौती दे रहे थे। आरएसएस कार्यालय पर पेट्रोल बम फेंके जाने की घटना के करीब ढाई घंटे बाद पंडरा इलाके में भी एक वाइन शॉप को पेट्रोल छिड़क कर जलाने का प्रयास किया गया। सीसीटीवी फुटेज के अनुसार, बुधवार रात करीब 2:30 बजे स्कूटी सवार एक युवक हेलमेट पहनकर पंडरा स्थित वाइन शॉप के पास पहुंचा। उसने स्कूटी की डिक्की से पेट्रोल निकाला, दुकान के बाहर आराम से छिड़काव किया और रात 2:54 बजे आग लगा दी। हैरानी की बात यह रही कि आरोपी मौके पर खड़े होकर आग लगाने के बाद उसका वीडियो भी बनाता रहा, फिर आराम से फरार हो गया। पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है। पंडरा ओपी प्रभारी विवेक कुमार ने बताया कि दुकान उत्तर प्रदेश निवासी चंदन सिंह की है। आग लगाने का प्रयास किया गया, लेकिन समय रहते स्थिति नियंत्रित होने से दुकान को कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। Source link

ताज़ा खबर

भारत पर किसी सुपरपावर का दबाव नहीं, G-7 में पीएम मोदी और...

होमताजा खबरदेश भारत पर किसी महाशक्ति का दबाव नहीं, मोदी-ट्रंप की बॉन्डिंग से क्या संदेश मिला? Last Updated:June 19, 2026, 01:01 IST एसोसिएट फेलो बिदिशा भट्टाचार्य ने 16 महीनों बाद पीएम मोदी और डोनाल्ड ट्रंप की हुई पहली द्विपक्षीय बैठक को काफी सफल बताया. बिदिशा ने कहा क‍ि अमेर‍िकी राष्‍ट्रपत‍ि ने प्रधानमंत्री मोदी को ‘दुन‍िया का सबसे मजबूत वार्ताकार’ बताया है, जो इस मुलाकात को काफी सकारात्‍मक बनाता है. दोनों नेताओं की बैठक के दौरान ड‍िफेंस यानी रक्षा के क्षेत्र को लेकर भी बेहद महत्‍वपूर्ण चर्चा हुई है. राष्‍ट्रपत‍ि ट्रंप ने भरोसा दिया है क‍ि वो रक्षा के क्षेत्र में भी भारत का पूरा सहयोग करेंगे. जी-7 समिट के दौरान डोनाल्ड ट्रंप ने पीएम मोदी से मुलाकात की. नई द‍िल्‍ली. फ्रांस के एवियन में आयोजित जी-7 शिखर सम्मेलन के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रशंसा को भारत और अमेरिका संबंधों के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है. फ्रांस में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ल‍िए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के शब्‍दों पर गौर फरमाते हुए चिंतन रिसर्च फाउंडेशन के प्रेसिडेंट शिशिर प्रियदर्शी ने कहा कि दो देशों के बीच र‍िश्‍ते तो स्ट्रेटेजिक, एनर्जी स‍िक्‍योर‍िटी, क्र‍िट‍िकल म‍िनरल्‍स, टेक्‍नॉल‍िजी और ड‍िफेंस पर होते हैं, लेकिन 17 जून जो फ्रांस के एवियन शहर में दोनों देश के नेताओं के बीच जो केम‍िस्‍ट्री बनी वो हमें बहुत आगे ले जाने वाली है. आईएएनएस से बात करते हुए चिंतन रिसर्च फाउंडेशन के प्रेसिडेंट शिशिर प्रियदर्शी ने कहा क‍ि दो देशों के बीच र‍िश्‍ते इस बात पर न‍िर्भर करते हैं कि दोनों देशों के नेताओं के आपसी संबंध कैसे हैं. इसके ल‍िए मैं अपने देश के प्रधानमंत्री की सराहना करता हूं. ज‍िस प्रकार व‍िश्‍व भर के नेताओं के बीच वह अपने आप को और भारत देश को प्रस्‍तुत करते हैं, वह काबिले-तारीफ है. शिशिर प्रियदर्शी ने कहा क‍ि यह व‍िचार करके ही देख‍िए क‍ि ये क‍ितनी बड़ी बात है, जब अमेर‍िका के राष्‍ट्रपत‍ि दुनिया भर के नेताओं की मौजूदगी में हमारे प्रधानमंत्री के ल‍िए कहते हैं, “मैं पीएम मोदी का म‍ित्र हूं, उनका सम्‍मान करता हूं और उनसे स्‍नेह रखता हूं.” प्रियदर्शी ने कहा क‍ि यही वो संबंध हैं, जो दोनों देशों के र‍िश्‍तों को आगे लेकर जाते हैं. उन्होंने कहा कि प्राइम मिनिस्टर मोदी और प्रेसिडेंट ट्रंप के बीच बाइलेटरल मीटिंग 16 महीने बाद हुई और इससे दोनों देशों के लोगों में काफी उम्मीदें पैदा हुई हैं. वहीं, चिंतन रिसर्च फाउंडेशन की एसोसिएट फेलो बिदिशा भट्टाचार्य ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप के बीच 16 महीनों में पहली बाइलेटरल मीटिंग काफी सफल रही है. बिदिशा ने कहा क‍ि अमेर‍िकी राष्‍ट्रपत‍ि ने प्रधानमंत्री मोदी को ‘दुन‍िया सबसे मजबूत वार्ताकार’ बताया. उनका यह कहना इस मुलाकात और बातों को काफी सकारात्‍मक बनाता है. बिदिशा कहा क‍ि कल दोनों नेताओं की बैठक के दौरान ड‍िफेंस को लेकर भी महत्‍वपूर्ण चर्चा हुई है. राष्‍ट्रपत‍ि ट्रंप ने कहा है क‍ि वो रक्षा के क्षेत्र भी भारत का सहयोग करेंगे. यह भारत के ल‍िहाज से बहुत ही महत्‍वपूर्ण है. बिदिशा ने कहा क‍ि इस बैठक में एक जरूरी बात न‍िकल कर सामने आई, ज‍िसने लोगों का भ्रम दूर कर द‍िया. कल की बैठक ने यह स्‍पष्‍ट कर दिया है क‍ि भारत पर क‍िसी प्रकार का कोई दवाब नहीं है. राष्‍ट्रपति ट्रंप का यह कहना क‍ि “पीएम मोदी बहुत सख्त बातचीत करने वाले नेता हैं. सच कहूं तो सबसे सख्त नेताओं में से एक हैं.” यह इस बात की ओर इशारा है क‍ि भारत क‍िसी भी तरह से अमेर‍िका के दबाव में नहीं है. वहीं, चिंतन रिसर्च फाउंडेशन के वरिष्ठ शोध सलाहकार कर्नल राजीव अग्रवाल (सेवानिवृत्त) ने कहा क‍ि अमेरिका-ईरान समझौते समझौते पर हस्ताक्षर होना एक बेहद स्वागतयोग्य कदम है, क्योंकि पिछले 100 दिनों से न सिर्फ यह क्षेत्र बल्कि पूरी वैश्विक अर्थव्यवस्था प्रभावित हो रही थी. सबसे बड़ी चुनौतियों में से एक ऊर्जा संकट था, जिसमें तेल और एलपीजी की आपूर्ति भी शामिल है. उन्होंने कहा क‍ि अगर यह समझौता वास्तव में हो गया है और जैसा कि होर्मुज स्‍ट्रेट प्राधिकरण ने कहा है कि इसे 24 घंटे के भीतर फिर से खोल दिया जाएगा, तो यह सभी के लिए बहुत अच्छी खबर है, खासकर भारत के लिए. About the Author Rakesh Ranjan Kumar राकेश रंजन कुमार को डिजिटल पत्रकारिता में 10 साल से अधिक का अनुभव है. न्यूज़18 के साथ जुड़ने से पहले उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान, दैनिक जागरण, ज़ी न्यूज़, जनसत्ता और दैनिक भास्कर में काम किया है. वर्तमान में वह h…और पढ़ें News18 न्यूजलेटर अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में सबमिट करें Location : New Delhi,Delhi Source link

झारखंड

घर से बाग तक, देवघर की 50 महिलाएं आम बेचकर रोज 1200...

Last Updated:June 18, 2026, 18:03 IST Mango Farming: जिन हाथों ने कभी सिर्फ घर संभाला, आज वही हाथ आम के बगीचों से लाखों उम्मीदें सींच रहे हैं. देवघर की ग्रामीण महिलाएं अब नौकरी नहीं, बल्कि खुद रोजगार पैदा कर रही हैं. पेड़ों पर लटकते आम इन महिलाओं की मेहनत, संघर्ष और आत्मनिर्भरता की नई कहानी कह रहे हैं. रिखिया प्रखंड की महिलाएं आज आम के बगीचों के सहारे अपनी अलग पहचान बना रही हैं. एक समय था, जब इन महिलाओं के पास आय का कोई स्थायी साधन नहीं था और वे पूरी तरह परिवार की आमदनी पर निर्भर रहती थीं. लेकिन आज यही महिलाएं अपने बगीचों में उगाए गए आम को बाजार तक पहुंचाकर अच्छी कमाई कर रही हैं. उनकी मेहनत और लगन ने यह साबित कर दिया है कि अगर सही मार्गदर्शन और सरकारी सहयोग मिले, तो ग्रामीण क्षेत्रों में भी रोजगार के बड़े अवसर पैदा किए जा सकते हैं. राज्य सरकार की बिरसा हरित ग्राम योजना के तहत वर्ष 2018 में महिलाओं को आम की बागवानी के लिए प्रोत्साहित किया गया था. योजना के अंतर्गत प्रति एकड़ 112 आम के पौधे उपलब्ध कराए गए. शुरुआत में यह पहल महिलाओं के लिए एक नया अनुभव था. कई महिलाओं को बागवानी की तकनीकी जानकारी नहीं थी और उन्हें पौधों की देखभाल में भी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा. इसके बावजूद उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और लगातार अपने बगीचों की देखभाल करती रहीं. आज रिखिया प्रखंड में लगभग 10 एकड़ क्षेत्र में करीब 50 महिलाएं आम की बागवानी से जुड़ी हुई हैं और इसका लाभ उठा रही हैं. गांव की महिला सीता देवी ने लोकल 18 के संवाददाता से बातचीत करते हुए कहा कि शुरुआती वर्षों में महिलाओं के सामने कई चुनौतियां आईं. कहीं मिट्टी की गुणवत्ता अच्छी नहीं थी, तो कहीं पौधे सूख गए. मौसम की मार और तकनीकी जानकारी की कमी के कारण उत्पादन को लेकर भी चिंता बनी रहती थी. Add News18 as Preferred Source on Google लेकिन मनरेगा और जेएसएलपीएस के सहयोग से महिलाओं को समय-समय पर प्रशिक्षण और आवश्यक सहायता मिलती रही. महिलाओं ने धैर्य और मेहनत के साथ इन चुनौतियों का सामना किया. वर्षों की मेहनत का परिणाम अब उनके सामने है, जब बगीचों में लगे पेड़ फलों से लदे हुए हैं और अच्छी पैदावार दे रहे हैं. रिखिया क्षेत्र के हिंदणा पूर्वी गांव की महिलाओं के लिए यह वर्ष खास महत्व रखता है. पहली बार उन्हें अपने बगीचे के आम बेचकर सीधे आय अर्जित करने का अवसर मिला है. पहले आम को स्थानीय व्यापारियों को बेचने की मजबूरी होती थी, जहां उचित मूल्य नहीं मिल पाता था. मेहनत के अनुसार लाभ नहीं मिलने से कई बार निराशा भी होती थी. लेकिन इस बार जिला प्रशासन ने महिलाओं की मदद के लिए विभिन्न प्रखंडों में बिक्री स्टॉल की व्यवस्था की है. इससे महिलाएं सीधे ग्राहकों तक अपने उत्पाद पहुंचा रही हैं और उन्हें बेहतर कीमत मिल रही है. रानी देवी ने बताया कि इन स्टॉलों के माध्यम से वे प्रतिदिन लगभग 1000 से 1200 रुपये तक की कमाई कर रही हैं. इससे उनके परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत हुई है और घर की जरूरतों को पूरा करना आसान हो गया है. सबसे बड़ी बात यह है कि महिलाएं अब सिर्फ खेती तक सीमित नहीं हैं, बल्कि उत्पादन, प्रबंधन और विपणन की जिम्मेदारी भी खुद संभाल रही हैं. आम तोड़ने, उसकी छंटाई करने, बाजार तक पहुंचाने और बिक्री करने तक का पूरा कार्य महिलाएं स्वयं कर रही हैं. देवघर में आम की बागवानी से जुड़ी यह पहल ग्रामीण विकास और महिला सशक्तिकरण का बेहतरीन उदाहरण बनकर उभरी है. इससे न केवल स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर बढ़े हैं, बल्कि महिलाओं में आत्मविश्वास भी बढ़ा है. आज ये महिलाएं अपने पैरों पर खड़ी होकर यह संदेश दे रही हैं कि मेहनत, धैर्य और सही सहयोग मिलने पर खेती भी सम्मानजनक आय का मजबूत साधन बन सकती है. आने वाले समय में यह मॉडल अन्य गांवों और जिलों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बन सकता है. Source link

झारखंड

37 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद बनी सहमति:कॉलेजों में अब नहीं होगी...

रांची यूनिवर्सिटी उच्च शिक्षा के ढांचे में बड़े बदलाव की ओर बढ़ रहा है। यूनिवर्सिटी की अकादमिक काउंसिल की बैठक में ऐसे कई निर्णय लिए गए, जिनका असर आने वाले वर्षों में विश्वविद्यालय और इसके कॉलेजों की शैक्षणिक व्यवस्था पर दिखाई देगा। सबसे महत्वपूर्ण निर्णय यह रहा कि कॉलेजों में संचालित पीजी की पढ़ाई को चरणबद्ध तरीके से समाप्त किया जाएग। अब सिर्फ मोरहाबादी कैंपस स्थिति विभागों में पीजी की पढ़ाई होगी। इसके साथ ही डेटा साइंस, स्टैटिस्टिक्स समेत कई नए कोर्स शुरू करने, एनईपी-2020 के अनुसार डिग्री और बारकोड युक्त अंकपत्र बनाने और शिक्षा को राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के अनुरूप ढालने पर सहमति बनी। बुधवार को मासकॉम सभागार में वीसी प्रो. सरोज शर्मा की अध्यक्षता में अकादमिक काउंसिल की बैठक में 37 एजेंडों पर चर्चा कर निर्णय लिए गए। शुरू होने वाले नए कोर्स 10 से कम छात्र होने पर वोकेशनल कोर्स होंगे बंद अकादमिक काउंसिल ने यह भी तय किया कि किसी भी स्किल आधारित वोकेशनल कोर्स में यदि 10 से कम छात्र होंगे तो उसे बंद करने पर विचार किया जाएगा। साथ ही अब एक वर्ष से कम अवधि के सर्टिफिकेट कोर्स संचालित नहीं किए जाएंगे। एमबीए के बाद पीएचडी की उपाधि पर ‘डॉक्टर ऑफ फिलॉसफी इन मैनेजमेंट’ लिखा जाएगा। यूजीसी पीएचडी रेगुलेशन- 2022 स्वीकृत एकेडमिक काउंसिल ने यूजीसी पीएचडी रेगुलेशन- 2022 से संबंधित प्रस्ताव को स्वीकृति दे दी है। अब तक रांची विवि में 2009 के रेगुलेशन के आधार पर शोध कार्य हो रहे थे। नए नियम लागू होने से पीएचडी की प्रक्रिया राष्ट्रीय मानकों के अनुरूप होगी। छात्रों को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए विश्वविद्यालय स्तर पर जॉब मेला लगेगा। चार विभागों के नाम बदलेंगे, ‘स्कूल’ शब्द जुड़ेगा आरयू के चार विभागों के नाम बदले जाएंगे। इनमें मैनेजमेंट स्टडीज, योग, परफॉर्मिंग एंड फाइन आर्ट्स और लीगल स्टडीज विभागों के नाम में ‘स्कूल’ शब्द जोड़ा जाएगा। एकेडमिक काउंसिल ने स्वीकृति प्रदान कर दी है। ये सभी प्रोफेशनल्स विभाग हैं, जो सेल्फ फाइनेंस स्कीम के तहत संचालित की जा रही है। एनईपी के अनुसार होंगे डिग्री व अंक पत्र विश्वविद्यालय ने नई डिग्री और प्रमाणपत्र एनईपी-2020 के अनुसार होगा। इससे संबंधित प्रारुप को स्वीकृति प्रदान कर दी गई। इसमें यूजीसी के नियमों के अनुसार डिग्री में विषय और संकाय का नाम का उल्लेख रहेगा। सबसे पहले इस ओर लॉ डीन डॉ पंकज चतुर्वेदी ने विवि का ध्यान आकृष्ट कराया था। ताकि छात्रों को जॉब में कठिनाई न हो। प्रवासी भारतीयों को जोड़ेगा ‘डायस्पोरा स्टडीज सेंटर’ आईक्यूएसी की पहल पर विवि में ‘डायस्पोरा स्टडीज सेंटर’ स्थापित करने पर सहमति दी गई। वीसी प्रो. सरोज शर्मा ने कहा कि विदेशों में बड़ी संख्या में ऐसे प्रवासी भारतीय हैं, जिनकी जड़ें झारखंड और बिहार से जुड़ी हैं। वे अपनी भाषा और संस्कृति से दोबारा जुड़ना चाहते हैं। इसमें स्थानीय लैंग्वेज की ऑनलाइन मोड में ट्रेनिंग दी जाएगी। भारतीय ज्ञान परंपरा और एआई पर फोकस सेंटर फॉर इंडियन नॉलेज सिस्टम (आईकेएस) स्थापित करने के प्रस्ताव को भी मंजूरी दी गई। विश्वविद्यालय भारतीय ज्ञान परंपरा को आधुनिक शिक्षा के साथ जोड़ने की दिशा में कार्य करेगा। साथ ही एआई और ऑनलाइन शिक्षा प्लेटफॉर्म ‘मूक’ (मैसिव ओपन ऑनलाइन कोर्स) को अकादमिक ढांचे का हिस्सा बनाने पर बल दिया गया। इसलिए कॉलेजों में खत्म हुई पीजी की पढ़ाई… बैठक में सबसे अहम फैसला कॉलेजों में संचालित पीजी कोर्स को समाप्त करना है। सरकार द्वारा पहले ही कॉलेजों में पीजी की एडमिशन सीटों का आवंटन नहीं करते हुए बंद करने की दिशा में पहल शुरू कर दी गई थी। सरकार का मानना है कि स्नातकोत्तर शिक्षा को विवि परिसर में केंद्रीकृत करने से संसाधनों का बेहतर उपयोग होगा, शिक्षकों की उपलब्धता बढ़ेगी और शोध गतिविधियों को मजबूती मिलेगी। इस निर्णय के क्रियान्वयन की रूपरेखा आगे तय की जाएगी। Source link

झारखंड

लहू बोलेगा का आज निकलेगा जन-जागरूकता मार्च

रांची | विश्व सिकल सेल दिवस 19 जून की पूर्व संध्या पर 18 जून को राजधानी में सिकल सेल रोग के प्रति जनजागरूकता फैलाने के उद्देश्य से जागरूकता मार्च निकाला जाएगा। मार्च का आयोजन दोपहर 12 बजे रांची जिला स्कूल, शहीद चौक, मेन रोड से किया जाएगा। इसका आयोजन लहू बोलेगा रक्तदान संगठन, रांची एवं झारखंड थैलेसीमिया पीड़ित एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में होगा। Source link

Scroll to Top