भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

Author name: scsmdos@gmail.com

झारखंड

नीट पेपर लीक और जंतर-मंतर घटनाक्रम पर केंद्र सरकार पर साधा गया...

गुमला|ऑल इंडिया पीपुल्स फ्रंट के झारखंड प्रभारी और झारखंड नवनिर्माण दल के केंद्रीय संयोजक विजय सिंह ने देश में लोकतांत्रिक अधिकारों पर हमलों का आरोप लगाया। उन्होंने दिल्ली के जंतर-मंतर पर नीट पेपर लीक के विरोध के दौरान शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रहे छात्रों के साथ कथित दुर्व्यवहार का मुद्दा उठाया। विजय सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार का रवैया लोकतांत्रिक व्यवस्था के अनुरूप नहीं है। उन्होंने किसान आंदोलन के दौरान किसानों के साथ हुए व्यवहार का भी उल्लेख किया। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार और उससे जुड़े संगठन लगातार भ्रष्टाचार, अत्याचार और घोटालों के नए मामले सामने ला रहे हैं। Source link

ताज़ा खबर

Kanya Rashi: कन्या वालों नौकरी में मिलेगी तारीफ और चमक जाएगा भाग्य,...

Last Updated:July 14, 2026, 00:18 IST Aaj ka Kanya Rashifal 14 july 2026: कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन शुभ संकेत लेकर आया है. रुके हुए काम पूरे होने की संभावना है, नौकरी में बॉस आपकी तारीफ कर सकते हैं और भाग्य का पूरा साथ मिलेगा.हालांकि व्यापार में धन फंसने की आशंका है और स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी सावधानी बरतनी होगी.जानिए आज का पूरा राशिफल और ज्योतिषाचार्य की खास सलाह. ख़बरें फटाफट देवघर: कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन शुभ और सकारात्मक संकेत लेकर आया है. ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति आपके पक्ष में नजर आ रही है, जिसकी वजह से लंबे समय से अटके हुए कई काम पूरे होने की संभावना बन रही है. ऋषिकेश पंचांग के अनुसार आज आषाढ़ कृष्ण पक्ष अमावस्या उपरांत प्रतिपदा तिथि, पुष्य नक्षत्र और हर्षण योग का विशेष संयोग बना हुआ है. वहीं चंद्रमा मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में संचार करेगा, जिसका प्रभाव कन्या राशि के जातकों पर भी देखने को मिलेगा. ज्योतिषीय दृष्टि से यह दिन नई शुरुआत, आत्मविश्वास और सकारात्मक परिणाम देने वाला माना जा रहा है. यदि पिछले कुछ दिनों से आपके प्रयासों के बावजूद कोई काम पूरा नहीं हो पा रहा था, तो आज परिस्थितियां आपके पक्ष में होती नजर आएंगी और भाग्य का साथ मिलने से कई मुश्किलें आसान हो सकती हैं. क्या कहते है देवघर के ज्योतिषाचार्य देवघर के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित नंद किशोर मुदगल ने लोकल 18 से बातचीत करते हुए बताया कि आज का दिन विशेष रूप से उन लोगों के लिए बेहतर रहने वाला है जो किसी महत्वपूर्ण काम, परीक्षा, इंटरव्यू, नौकरी या अन्य जरूरी कार्य में सफलता का इंतजार कर रहे थे. भाग्य का पूरा सहयोग मिलने के संकेत हैं और रुके हुए कार्य धीरे-धीरे पूरे होने लगेंगे. हालांकि दिन के कुछ समय में किसी बात को लेकर मन में तनाव या बेचैनी भी उत्पन्न हो सकती है. छोटी-छोटी बातों को लेकर अधिक चिंता करने से मानसिक दबाव बढ़ सकता है, इसलिए धैर्य और संयम बनाए रखना आपके लिए सबसे बेहतर रहेगा.किसी भी निर्णय को जल्दबाजी में लेने के बजाय सोच-समझकर आगे बढ़ें, तभी सफलता लंबे समय तक आपके साथ बनी रहेगी. प्यार के मामले में UNLUCKY होते इन तारीखों में जन्मे लोग, लाख कोशिशों के बाद भी नसीब में लिखा होता है धोखा! सोच समझकर लिया गया फैसला आपके लिए लाभकारी रहेगा  नौकरीपेशा लोगों के लिए आज का दिन काफी अच्छा रहने की संभावना है. कार्यस्थल पर आपके काम की सराहना होगी और आपके प्रयासों को वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा नोटिस किया जाएगा. बॉस आपके कार्यों की प्रशंसा कर सकते हैं, जिससे आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा और भविष्य में नई जिम्मेदारियां मिलने की भी संभावना बन सकती है. यदि आप किसी नए प्रोजेक्ट, नई नौकरी या किसी महत्वपूर्ण योजना की शुरुआत करने का विचार कर रहे हैं तो पहले उसकी पूरी रूपरेखा तैयार कर ले.बिना योजना के उठाया गया कदम परेशानी बढ़ा सकता है, जबकि सोच-समझकर लिया गया फैसला आने वाले समय में आपको बेहतर परिणाम देगा.सहकर्मियों का सहयोग भी मिलेगा और कार्यों को समय पर पूरा करने में आसानी होगी. व्यापार मे रहेगा मिला जुला दिन व्यापार से जुड़े लोगों के लिए आज मिला-जुला दिन रह सकता है.कारोबार में लाभ के अवसर तो बनेंगे, लेकिन कुछ धन फंसने या भुगतान मिलने में देरी जैसी स्थिति भी सामने आ सकती है.इसलिए बड़े निवेश, उधार या किसी नए आर्थिक फैसले को लेते समय पूरी सावधानी बरतें.आर्थिक मामलों में धैर्य रखना ही आपके लिए सबसे अच्छा रहेगा.घबराने की जरूरत नहीं है, क्योंकि यह स्थिति अस्थायी हो सकती है और आने वाले दिनों में आर्थिक स्थिति फिर से मजबूत होने के संकेत भी दिखाई दे रहे हैं. यदि आप व्यापार में नई योजना लागू करना चाहते हैं तो अनुभवी लोगों की सलाह लेकर आगे बढ़ना अधिक लाभदायक रहेगा. परिवारिक जीवन मे शांत का माहौल रहेगाकन्या राशिवालों पारिवारिक जीवन की बात करें तो घर का माहौल शांत और सुखद बना रहेगा. परिवार के सदस्यों का सहयोग मिलेगा और जीवनसाथी के साथ संबंध पहले से अधिक मजबूत होंगे.किसी पुराने विवाद के खत्म होने की संभावना भी बन सकती है, जिससे घर में खुशियों का माहौल रहेगा. स्वास्थ्य के मामले में थोड़ी सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है. मौसम में बदलाव या अनियमित खानपान के कारण हल्की शारीरिक परेशानी, थकान या कमजोरी महसूस हो सकती है. इसलिए समय पर भोजन करें, पर्याप्त आराम लें और मानसिक तनाव से दूरी बनाए रखें.कुल मिलाकर आज का दिन कन्या राशि वालों के लिए कई अच्छी संभावनाएं लेकर आया है. यदि आप धैर्य, समझदारी और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ेंगे तो दिन आपके लिए लाभदायक और यादगार साबित हो सकता है. About the Author Amit ranjan मैंने अपने 12 वर्षों के करियर में इलेक्ट्रॉनिक, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में काम किया है। मेरा सफर स्टार न्यूज से शुरू हुआ और दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर डिजिटल और लोकल 18 तक पहुंचा। रिपोर्टिंग से ले…और पढ़ें News18 न्यूजलेटर अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में सबमिट करें Location : Deoghar,Jharkhand Source link

झारखंड

घर में सो रहे अधेड़ को सांप ने काटा अस्पताल पहुंचने से...

गुमला|घाघरा थाना क्षेत्र के गिरजा टोली निवासी पतरस बरला 57 की शनिवार देर रात विषैले सांप के डसने से मौत हो गई। रविवार सुबह परिजन उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घाघरा लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर घाघरा पुलिस अस्पताल पहुंची और शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गुमला भेज दिया। परिजनों के अनुसार, पतरस बरला शनिवार रात अपने घर में जमीन पर बिस्तर बिछाकर सो रहे थे। रात करीब एक बजे एक विषैले सांप ने उनके हाथ में डस लिया, जिससे उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। परिजनों ने तत्काल 108 एंबुलेंस सेवा से संपर्क किया, लेकिन समय पर एंबुलेंस उपलब्ध नहीं हो सकी। अस्पताल पहुंचने में हुई देरी के कारण उनकी जान नहीं बचाई जा सकी। पुलिस मामले की आवश्यक कार्रवाई में जुटी है। Source link

झारखंड

23 हजार से अधिक अपीलों की नहीं हो रही नियमित सुनवाई :...

गुमला|राज्य सूचना आयुक्त डॉ. तनुज खत्री से स्थानीय आरटीआई कार्यकर्ता आनंद किशोर पंडा ने राज्य में सूचना के अधिकार कानून की बदहाली को लेकर सवाल पूछे हैं। कहा है कि छह वर्षों के लंबे इंतजार के बाद राज्य सूचना आयोग में चार सूचना आयुक्तों ने पदभार ग्रहण कर लिया है। लेकिन इसके बावजूद आयोग में वर्षों से लंबित पड़े 23000 से अधिक आरटीआई अपीलों और शिकायतों की नियमित सुनवाई अब तक सुचारू रूप से प्रारंभ नहीं की जा सकी है। आयोग के लंबे समय तक निष्क्रिय रहने का गुमला जिले के कई जन सूचना पदाधिकारियों ने गलत फायदा उठाया है। स्थानीय आवेदकों को निर्धारित 30 दिन के भीतर सूचनाएं नहीं दी गईं। जिन मामलों में सूचना मिली भी वे काफी विलंब से। आधी-अधूरी, भ्रामक और त्रुटिपूर्ण थीं। नियमों की धज्जियां उड़ाने वाले ऐसे लापरवाह अधिकारियों के खिलाफ आयोग धारा 20 के तहत जुर्माना और दंडात्मक कार्रवाई कब शुरू करेगा। उन्होंने कहा कि जिले के कई महत्वपूर्ण सरकारी कार्यालयों में जन सूचना अधिकारी और प्रथम अपीलीय अधिकारी के नाम, पदनाम और संपर्क विवरण वाले नोटिस बोर्ड तक नहीं लगाए गए हैं। वहीं सभी सरकारी विभागों के लिए यह अनिवार्य है कि वे जनहित से जुड़ी 17 प्रकार की जानकारियां अपने नोटिस बोर्ड और वेबसाइट पर प्रदर्शित करें। गुमला जिले में इस नियम का खुला उल्लंघन हो रहा है। Source link

ताज़ा खबर

Vrishchik Rashifal: वृश्चिक राशि वालों आज अचानक होगा धन लाभ, हनुमान जी...

Last Updated:July 14, 2026, 00:06 IST Aaj ka Vrishchik Rashifal 14 july 2026: वृश्चिक राशि के लिए 14 जुलाई 2026 शुभ रहेगा. अचानक धन लाभ, पुराने विवादों से मुक्ति और मान-सम्मान बढ़ेगा. करियर में नए अवसर, आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. स्वास्थ्य का ध्यान रखें और हनुमान जी की पूजा करें. जानें राशिफल और उपाय. सीतामढ़ी: ज्योतिष गणना के अनुसार 14 जुलाई 2026 दिन मंगलवार को वृश्चिक राशि के जातकों के लिए एक बेहद खास और सकारात्मक दिन रहने वाला है. प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य रूपेश चौबे के मुताबिक आज आपकी गहरी अंतर्दृष्टि और तीव्र इच्छाशक्ति पूरे दिन आपको मानसिक रूप से मजबूत बनाए रखेगी. पिछले कई दिनों या महीनों से चली आ रही पुरानी उलझनें आज अचानक सुलझ सकती हैं. जिससे आपका आत्मविश्वास चरम पर रहेगा. कैसा रहेगा करियर और व्यापारकरियर और व्यापार के मोर्चे पर आज का दिन नई उम्मीदें लेकर आया है. कार्यक्षेत्र में आपकी कड़ी मेहनत और सटीक रणनीति की वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा सराहना की जाएगी. जिसके चलते आपको कोई नया अवसर या बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है. ज्योतिषाचार्य रूपेश चौबे ने बताया कि व्यापारियों के लिए आज पुराने संपर्कों से अचानक बड़े लाभ की संभावना बन रही है, हालांकि किसी भी नई योजना को सावधानी से आगे बढ़ाने की जरूरत है. जाने कैसी रहेगी आर्थिक स्थितिआर्थिक स्थिति की बात करें तो आज का दिन धन के मामले में काफी मजबूत रहेगा. आपको कोई पुराना बकाया पैसा वापस मिल सकता है या फिर अप्रत्याशित स्रोतों से आय होने के योग हैं. पारिवारिक और प्रेम जीवन में भी मधुरता घुली रहेगी. जीवनसाथी के साथ एक गहरा, जुनूनी और भावनात्मक जुड़ाव महसूस होगा. जिससे घर का माहौल पूरी तरह से शांतिपूर्ण और सकारात्मक बना रहेगा. करें ये उपाय, होगा लाभवृश्चिक राशिफल वालों स्वास्थ्य के लिहाज से आज आपको थोड़ा सतर्क रहने की आवश्यकता है. आज पेट, कमर में दर्द और शारीरिक थकान की समस्या परेशान कर सकती है. इसलिए हल्का व सात्विक भोजन करें. अधिक से अधिक पानी पिएं. आज आपके लिए शुभ अंक 9 और शुभ रंग गहरा लाल व काला है. दिन को और अधिक शुभ बनाने के लिए शाम को हनुमान जी के सामने घी का दीपक जलाएं, 11 बार मंत्र का जप करें और एक लाल फूल अर्पित करें. About the Author Amit ranjan मैंने अपने 12 वर्षों के करियर में इलेक्ट्रॉनिक, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में काम किया है। मेरा सफर स्टार न्यूज से शुरू हुआ और दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर डिजिटल और लोकल 18 तक पहुंचा। रिपोर्टिंग से ले…और पढ़ें News18 न्यूजलेटर अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में सबमिट करें Location : Sitamarhi,Bihar Source link

झारखंड

संथाल परगना प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन,छात्र-छात्राएं सम्मानित

भास्कर न्यूज | दुमका शनिवार को संथाल परगना प्रतिभा सम्मान समारोह का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य प्लस-टू उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहित करना था। उत्कृष्ट अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित करना भी उद्देश्य था। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एसकेएम विश्वविद्यालय के वित्त पदाधिकारी डॉ. संजय कुमार सिन्हा रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में जेएम इंटर कॉलेज, काठीकुंड के पूर्व प्राचार्य एवं शिक्षाविद् चंद्रशेखर पाठक उपस्थित रहे। छात्र चेतना मंच के केंद्रीय प्रमुख हिमांशु मित्रा भी उपस्थित रहे। इसके अलावा निर्मल कुमार, अंजनी शरण, राजीव मित्रा, ड्रग एसोसिएशन दुमका के अध्यक्ष महेश कुमार तथा बिराज कुमार गुप्ता पर मौजूद थे। कार्यक्रम का आयोजन जीएम ग्रुप ऑफ कॉलेजेज के अध्यक्ष संतोष कुमार पाल, सचिव पंकज कुमार मिस्त्री तथा नरेश कुमार पंडित के नेतृत्व में किया गया। कार्यक्रम का संचालन रजिया हिल कमर ने किया। छात्र-छात्राओं ने स्वागत गान, समूह नृत्य सहित कई रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। अध्यक्ष संतोष कुमार पाल ने कहा कि संस्थान में आधुनिक प्रयोगशालाएं, अनुभवी शिक्षक तथा उत्कृष्ट शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध है। जीएम ग्रुप ऑफ कॉलेजेज संथाल परगना के विद्यार्थियों के लिए मेडिकल एवं स्वास्थ्य शिक्षा के क्षेत्र में वरदान सिद्ध होगा। वहीं सचिव पंकज कुमार मिस्त्री ने कहा कि संथाल परगना के किसी भी मेधावी छात्र-छात्रा की शिक्षा आर्थिक तंगी के कारण नहीं रुकेगी। संथाल परगना छात्रवृत्ति योजना शुरू की गई है। कार्यक्रम में उत्कृष्ट अंक प्राप्त करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं तथा छात्रवृत्ति परीक्षा में टॉप-5 स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को संथाल परगना प्रतिभा सम्मान से सम्मानित किया गया। Source link

झारखंड

बरसात के मौसम में इस सड़क पर भारी जलजमाव हो जाता है,...

भास्कर न्यूज|गुमला गुमला शहर के दो सबसे प्रमुख और व्यस्त इलाकों में शामिल चेटर-टुकुटोली और डीएसपी रोड का निर्माण कराया जाएगा। पिछले लंबे समय से जर्जर सड़कों और जलजमाव की समस्या से जूझ रही बड़ी आबादी को जल्द ही इस परेशानी से स्थायी मुक्ति मिलने वाली है। नगर परिषद द्वारा चेटर-टुकुटोली और डीएसपी रोड के कायाकल्प के लिए दो करोड़ रुपए से अधिक का प्राक्कलन एस्टीमेट और तकनीकी प्रस्ताव तैयार कर लिया गया है। इस विभागीय प्रस्ताव को उच्च स्तर पर स्वीकृति के लिए भेज दिया गया है। वहां से वित्तीय और तकनीकी स्वीकृति मिलते ही धरातल पर सड़क निर्माण का कार्य पूरी तत्परता के साथ शुरू कर दिया जाएगा। डीएसपी रोड शहर के लिए मिनी बाईपास की भूमिका निभाता है। इस मार्ग पर कई प्रमुख शैक्षणिक संस्थान हैं। जिसके कारण प्रतिदिन हजारों छात्र-छात्राओं और रिहायशी लोगों का यहां से आना-जाना होता है। वर्तमान में हर साल बरसात के मौसम में इस सड़क पर भारी जलजमाव हो जाता है। जिससे स्थानीय नागरिकों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। वहीं दूसरी ओर चेटर-टुकुटोली की करीब डेढ़ किलोमीटर लंबी सड़क भी लंबे समय से जीर्ण-शीर्ण अवस्था में है। इस परेशानी को देखते हुए स्थानीय पार्षदों और जागरूक नागरिकों ने लगातार इस समस्या के समाधान की मांग उठाई थी। जिसे लेकर नप ने अपने इंजीनियरिंग विंग से दोनों पथों का तकनीकी आकलन कराया और प्रस्ताव तैयार कर भेजा है। ईओ मनीष कुमार ने कहा कि प्रशासन शहर के बुनियादी ढांचे को सुधारने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। बोर्ड बैठक में भी इन दोनों पथों के निर्माण पर विशेष रूप से चर्चा की जाएगी। उन्होंने भरोसा दिलाया कि विभाग से स्वीकृति मिलते ही टेंडर की प्रक्रिया पूरी कर निर्माण कार्य जल्द से जल्द शुरू कराया जाएगा ताकि स्थानीय जनता, स्कूली बच्चों और राहगीरों को सुरक्षित मार्ग मिल सके। इधर निकट समय में निर्माण आरंभ होने की जानकारी से स्थानीय लोगों में उम्मीद और खुशी है। Source link

ताज़ा खबर

Sanwaliya Seth Bhandar: भंडार खुलते ही निकले 10 करोड़ से ज्यादा, अभी...

होमताजा खबरधर्म सांवलिया सेठ के भंडार खुलते ही निकले 10 करोड़ से ज्यादा, अभी तो गिनती शुरू हुई Last Updated:July 13, 2026, 22:52 IST Sanwaliya Seth Daanpatra Collection : मेवाड़ के प्रसिद्ध श्री सांवलिया सेठ मंदिर में मासिक भंडार की गणना के पहले दिन ही श्रद्धालुओं की अटूट आस्था की झलक देखने को मिली. राजभोग आरती के बाद शुरू हुई गणना में 10 करोड़ 11 लाख 83 हजार रुपये की नकद राशि प्राप्त हुई. मंदिर प्रशासन के अनुसार यह केवल पहले चरण का आंकड़ा है और पूरी गणना अभी बाकी है. अमावस्या के कारण एक दिन गणना स्थगित रहेगी, जिसके बाद 15 जुलाई से प्रक्रिया दोबारा शुरू होगी. देशभर से आने वाले श्रद्धालुओं के दान के कारण सांवलिया सेठ मंदिर हर महीने करोड़ों रुपये की भेंट प्राप्त करता है. अंतिम गणना पूरी होने के बाद नकद राशि के साथ सोना, चांदी और अन्य भेंट सामग्री का विस्तृत विवरण भी जारी किया जाएगा. ख़बरें फटाफट उदयपुर. मेवाड़ के कृष्ण धाम श्री सांवलिया सेठ मंदिर में मासिक भंडार की गणना सोमवार को राजभोग आरती के बाद शुरू की गई. भंडार खुलते ही पहले दिन की गणना में 10 करोड़ 11 लाख 83 हजार रुपये की नकद राशि सामने आई. हर बार की तरह इस बार भी सांवलिया सेठ के प्रति श्रद्धालुओं की गहरी आस्था देखने को मिली. बड़ी संख्या में भक्तों द्वारा चढ़ाए गए दान की गणना का कार्य तय प्रक्रिया के तहत शुरू किया गया. मंदिर मंडल अध्यक्ष हजारी दास वैष्णव ने बताया कि पहले दिन की गणना में कुल 10 करोड़ 11 लाख 83 हजार रुपये प्राप्त हुए हैं. यह केवल पहले चरण की राशि है. अभी भंडार की पूरी गणना बाकी है और आने वाले चरणों में यह आंकड़ा और बढ़ने की संभावना है. मंदिर प्रशासन का कहना है कि हर महीने की तरह इस बार भी श्रद्धालुओं ने दिल खोलकर दान दिया है. सुरक्षा के बीच चल रही है गणनाभंडार की गणना मंदिर प्रशासन की देखरेख में तय प्रक्रिया के अनुसार की जा रही है. गणना के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के भी विशेष इंतजाम किए गए हैं. मंदिर परिसर में प्रशासनिक अधिकारियों और कर्मचारियों की मौजूदगी में पूरी प्रक्रिया पारदर्शी तरीके से संपन्न कराई जा रही है, ताकि किसी तरह की गड़बड़ी की आशंका न रहे. अमावस्या पर नहीं होगी गणनामंगलवार को अमावस्या होने के कारण भंडार की गणना नहीं की जाएगी. धार्मिक परंपराओं के अनुसार इस दिन गणना का कार्य स्थगित रहेगा. इसके बाद 15 जुलाई से भंडार की गणना दोबारा शुरू होगी. मंदिर प्रशासन को उम्मीद है कि अगले चरणों में नकद राशि के साथ-साथ सोना, चांदी और अन्य बहुमूल्य भेंट सामग्री का भी हिसाब सामने आएगा. देशभर से पहुंचते हैं श्रद्धालुश्री सांवलिया सेठ मंदिर देश के प्रमुख आस्था केंद्रों में शामिल है. राजस्थान ही नहीं, बल्कि मध्य प्रदेश, गुजरात, महाराष्ट्र और देश के कई अन्य राज्यों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहां दर्शन के लिए पहुंचते हैं. श्रद्धालुओं का मानना है कि सच्चे मन से मांगी गई मनोकामना सांवलिया सेठ अवश्य पूरी करते हैं. यही वजह है कि मंदिर के भंडार में हर महीने करोड़ों रुपये का दान प्राप्त होता है. पूरी गणना के बाद जारी होंगे अंतिम आंकड़ेमंदिर प्रशासन का कहना है कि भंडार की पूरी गणना समाप्त होने के बाद अंतिम आंकड़े सार्वजनिक किए जाएंगे. फिलहाल पहले दिन ही 10 करोड़ रुपये से अधिक की राशि मिलने से एक बार फिर सांवलिया सेठ के प्रति भक्तों की अटूट आस्था और विश्वास साफ नजर आया है. About the Author Anand Pandey आनंद पाण्डेय वर्तमान में News18 हिंदी (राजस्थान डिजिटल) में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. पिछले 5 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी पहचान बनाते हुए उन्होंने राजनीति, अपराध और लाइफ…और पढ़ें News18 न्यूजलेटर अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में सबमिट करें Location : Udaipur,Rajasthan Source link

झारखंड

Jain Darshan Digital | Giridih Gunaayatan Launch for New Generation

गिरिडीह जिले में स्थित तीर्थराज श्री सम्मेद शिखर जैन धर्म का सर्वोच्च सिद्धक्षेत्र माना जाता है। जहां 24 में से 20 तीर्थंकरों ने मोक्ष प्राप्त किया है। इसी पावन भूमि पर अब ‘गुणायतन’ नामक भव्य परिसर साकार हो रहा है। . यह जैन दर्शन, अध्यात्म और आधुनिक तकनीक का अद्वितीय संगम बनने की दिशा में अग्रसर है। इस परियोजना का मुख्य उद्देश्य भगवान महावीर के अहिंसा, अनेकांत और आत्मकल्याण के संदेश को डिजिटल माध्यमों के जरिए नई पीढ़ी तक प्रभावी ढंग से पहुंचाना है। इस विशाल आध्यात्मिक परियोजना ‘गुणायतन’ का निर्माण वर्ष 2014 में शुरू हुआ था। इसे 2027 के अंत तक पूर्ण करने का लक्ष्य रखा गया है। आधुनिक तकनीक से जीवंत होगा जैन दर्शन गुणायतन परिसर में जैन दर्शन में वर्णित आत्मा की शुद्धि और मोक्ष प्राप्ति की यात्रा को बताया जाएगा। इसे चतुर्दश गुणस्थान कहा जाता है। इसे अत्याधुनिक तकनीकों के माध्यम से प्रस्तुत किया जाएगा। डिजिटल प्रोजेक्शन, प्रकाश-ध्वनि प्रभाव, रोबोटिक तकनीक और थ्री-डी व फोर-डी अनुभवों के जरिए श्रद्धालु इसे जीवंत रूप में महसूस कर सकेंगे। यहां आने वाले श्रद्धालु और शोधार्थी कर्म सिद्धांत, छह द्रव्य, नौ तत्व, समवसरण और सिद्धशिला जैसे गूढ़ विषयों को करीब से समझ और अनुभव कर पाएंगे। साथ ही, यहां विश्व की सबसे लंबी आध्यात्मिक स्लो राइड का निर्माण भी किया जा रहा है, जो मनोरंजन के बजाय ज्ञान और आत्मबोध का माध्यम बनेगी। साल 2014 में हुआ शुरू, 2027 तक होगा पूरा इस विशाल आध्यात्मिक परियोजना का निर्माण वर्ष 2014 में शुरू हुआ था। इसे 2027 के अंत तक पूर्ण करने का लक्ष्य रखा गया है। परिसर में भव्य जिनालय, ध्यान केंद्र और आधुनिक ज्ञान केंद्र का निर्माण भी तेजी से जारी है। इस परियोजना को राष्ट्रसंत मुनि प्रमाण सागर जी महाराज के मार्गदर्शन में आकार दिया जा रहा है। वर्तमान में मुनि श्री अपने संघ सहित गुणायतन परिसर में विराजमान हैं। जिससे इस स्थान की आध्यात्मिक गरिमा और भी बढ़ गई है। इस पुण्य क्षेत्र में जैन धर्म के 24 में से 20 तीर्थंकरों ने मोक्ष की प्राप्ति की। यहां पर 23वें तीर्थकर भगवान पार्श्वनाथ ने भी निर्वाण प्राप्त किया था। अष्टान्हिका महापर्व पर होगी विशेष आराधना चातुर्मास 2026 के प्रारंभ से पूर्व अष्टान्हिका महापर्व के अवसर पर 21 जुलाई से 29 जुलाई तक गुणायतन परिसर में विशेष आराधना का आयोजन किया जाएगा। मुनि श्री के सान्निध्य में होने वाले इस आयोजन में संस्कृत भाषा के बीजाक्षरों के उच्चारण के साथ सिद्धों की आराधना संपन्न होगी। देश-विदेश से हजारों श्रद्धालुओं के इसमें शामिल होने की संभावना है। 29 जुलाई को गुरु पूर्णिमा के अवसर पर चातुर्मास कलश स्थापना की जाएगी, साथ ही मुनि संधान सागर महाराज का 12वां दीक्षा दिवस भी श्रद्धापूर्वक मनाया जाएगा। वर्तमान में मुनि प्रमाण सागर जी के साथ मुनि संधान सागर, मुनि सार सागर, मुनि समादर सागर और मुनि रूप सागर महाराज ससंघ यहां विराजमान हैं। सम्मेद शिखरजी में है क्या? झारखंड की राजधानी रांची से 165KM दूर गिरिडीह जिले के मधुबन में यह पारसनाथ पहाड़ पर स्थित है। यह झारखंड का सबसे ऊंचा पहाड़ है। इसकी ऊंचाई 9.6 किलोमीटर है। पवित्र पर्वत के शिखर तक श्रद्धालु पैदल या डोली से जाते हैं। सम्मेद शिखरजी की यात्रा की शुरुआत पहाड़ की तलहटी में स्थित शिखर जी पॉइंट से होती है। लगभग डेढ़ किमी की चढ़ाई के बाद सबसे पहले कली कुंड मंदिर आता है। यह श्वेतांबर समाज का मंदिर है। यहां 23 भगवानों के अलग-अलग मंदिर बनाए गए हैं। इसमें से 20 तीर्थंकरों के वे मंदिर भी हैं, जो पहाड़ के शिखर पर स्थित हैं। ऐसी मान्यता है कि बुजुर्ग या बीमार, जो सम्मेद शिखरजी की यात्रा पूरी करने में असमर्थ होते हैं वे यहां अपनी वंदना करते हैं। कली कुंड के बाद सीधी चढ़ाई शुरू होती है। तलहटी से लगभग 8 किलोमीटर की चढ़ाई के बाद चोपड़ा कुंड मंदिर आता है। यह दिगंबर समाज के लिए पहला पड़ाव है। यहां से 1 KM की चढ़ाई के बाद तीर्थंकरों के टोंक यानी उनके मंदिर आने लगते हैं। पहाड़ी पर लगभग नौ किलोमीटर क्षेत्र में 20 तीर्थंकरों के टोंक हैं। इस यात्रा को वंदना पथ कहते हैं। ऐसी मान्यता है कि जहां-जहां ये टोंक हैं, वहां तीर्थंकरों ने निर्वाण (मोक्ष) प्राप्त किया। इन टोंक की वंदना के लिए श्रद्धालु आते हैं। टोंकों तक जाने के लिए पथरीले और उतार-चढ़ाव वाले रास्ते हैं। हर टोंक अलग-अलग दूरी पर स्थित हैं। सबसे दूर और शिखर पर स्थित है पार्श्व नाथ टोंक। यहां दर्शन के बाद यात्री सीधे नीचे उतर जाते हैं। यह सीधा नौ किलोमीटर का ढलान है। इस तरह कुल 27 किलोमीटर की यह यात्रा 8 से 10 घंटे में पूरी होती है। क्यों सम्मेद शिखरजी जैन समाज का सर्वोच्च तीर्थ स्थल है 1. जैन समाज के 24 में से 20 तीर्थंकरों ने यहां से निर्वाण की प्राप्ति की है सम्मेद शिखरजी पर जैन धर्म के 24 में से 20 तीर्थंकरों ने निर्वाण (मोक्ष) की प्राप्ति की है। सबसे पहले दूसरे तीर्थंकर अजीत नाथ ने यहां निर्वाण की प्राप्ति की। इसके बाद चौथे तीर्थंकर अभिनंदन जी से लेकर 21वें तीर्थंकर नमीनाथ जी ने निर्वाण प्राप्त किया। फिर 23वें तीर्थंकर पारस नाथ यहां से मोक्ष प्राप्त किए हैं। इन 20 तीर्थंकर के अलावा भी जैन समाज के कई महान आत्माओं ने यहां से मोक्ष की प्राप्ति की है। इसलिए पारस नाथ को शिरोमणि तीर्थस्थल भी कहा जाता है। 2. हर जैन अपने जीवन में एक बार यहां आकर वंदना करना चाहता है सम्मेद शिखर के पार्श्वनाथ टोंक में पूजा कराने वाले अशोक कुमार जैन ने बताया कि ऐसी मान्यता है कि एक बार जो सम्मेद शिखरजी जी की वंदना कर लेता है, उसे नर्क और पशु गति की प्राप्ति नहीं होती है। इसलिए हर जैन अपने जीवन में एक बार इसकी वंदना करने का भाव अवश्य रखता है। इसके लिए 27 किमी की वंदना करते हैं। 9 किमी की चढ़ाई चढ़ते हैं। 9 किमी वंदना पथ पर चलते हैं और 9 किमी नीचे उतरते हैं। 3. यहां सहस्त्र सिद्धि की प्राप्ति होती है, कण-कण पूजनीय 23वें तीर्थंकर भगवान पारसनाथ की निर्वाण स्थली होने के कारण इस पर्वत को पारसनाथ हिल के नाम से भी जाना जाता है। सम्मेद शिखरजी में सहज सिद्धि की प्राप्ति भी होती है।

झारखंड

पलामू में चाचा ने 13 वर्षीय भतीजे को मार डाला:अंधविश्वास में चाचा...

पलामू जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के रबदा गांव में सोमवार सुबह एक चाचा ने अपने ही नाबालिग भतीजे की हत्या कर दी। आरोपी अनिल बैठा ने 13 वर्षीय रोशन बैठा को चाकू से गोदकर और गला दबाकर मौत के घाट उतार दिया। इस वारदात से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। मृतक रोशन बैठा साधु बैठा का इकलौता पुत्र था। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना के कुछ घंटे बाद ही आरोपी को घटनास्थल से करीब पांच किलोमीटर दूर कुमनी जंगल से गिरफ्तार कर लिया। जादू-टोना के शक में कर दी हत्या बताया जा रहा है कि आरोपी अनिल बैठा, रोशन का चचेरा चाचा है। करीब एक साल पहले अनिल के बेटे की मौत हो गई थी, जिसके बाद उसे संदेह था कि रोशन की दादी समुद्री देवी ने जादू-टोना करके उसके बेटे को मार डाला। इसी अंधविश्वास और शक के चलते उसने इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया। सोमवार सुबह करीब 6:30 बजे रोशन घर के पास खेल रहा था, तभी अनिल वहां पहुंचा और उसे पकड़कर घर से लगभग 500 मीटर दूर खेत की ओर ले गया। वारदात के दौरान उसने अपने चेहरे को कपड़े से ढंक रखा था। वहां उसने रोशन के पेट और पीठ पर चाकू से कई वार किए और फिर गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। इस घटना को कई ग्रामीणों ने देखा और तुरंत परिजनों को सूचना दी। पुलिस ने कुमनी जंगल से दबोचा घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया था। सूचना मिलते ही डीएसपी राजेश यादव और चैनपुर थाना के अवर निरीक्षक बाबूलाल दुबे घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू की। थाना प्रभारी लाल जी के नेतृत्व में आरोपी की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की गई। इसी क्रम में पुलिस ने कुमनी जंगल से अनिल बैठा को गिरफ्तार कर लिया, जहां वह छिपा हुआ था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मेदिनी राय मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया है। मामले की गहन जांच जारी है। Source link

Scroll to Top