भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

Author name: scsmdos@gmail.com

झारखंड

ईसीआईनेट ऐप से जांच करें वोटर लिस्ट में अपना नाम

बोकारो | भारत निर्वाचन आयोग की ओर से विकसित ईसीआईनेट ऐप अब मतदाताओं के लिए निर्वाचन संबंधी सभी महत्वपूर्ण सेवाओं का एकीकृत डिजिटल प्लेटफॉर्म बन गया है। विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर-2026) के दौरान इसकी उपयोगिता और बढ़ गई है। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त अजय नाथ झा ने जिले के सभी मतदाताओं से गूगल प्ले स्टोर से ईसीआईनेट ऐप डाउनलोड कर अधिक से अधिक उपयोग करने की अपील की है। डीसी ने बताया कि ऐप के जरिए मतदाता आसानी से यह जांच सकते हैं कि उनका या उनके परिवार के किसी सदस्य का नाम एसआईआर-2003 की मतदाता सूची में दर्ज है या नहीं। इसके अलावा एसआईआर-2026 के गणना प्रपत्र भरने के दौरान माता-पिता, दादा-दादी या नाना-नानी की जानकारी भी ऐप के माध्यम से खोजी जा सकती है। इससे गणना प्रपत्र सही और त्रुटिरहित तरीके से भरने में सुविधा मिलेगी। उन्होंने कहा कि एक ही स्थान पर सुरक्षित, व सरल सेवाएं उपलब्ध करा रहा है। Source link

ताज़ा खबर

Weather Today Rain Live: पुणे में ढही बिल्डिंग, गुजरात-केरल में लाशें; दिल्ली...

Weather Today Rain Live: देशभर में मानसून अब सिर्फ राहत नहीं, बल्कि कई राज्यों के लिए बड़ी चुनौती बनता जा रहा है. महाराष्ट्र से लेकर गुजरात, केरल और दिल्ली-एनसीआर तक लगातार हो रही भारी बारिश ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है. पुणे के पिंपरी-चिंचवाड़ में बारिश के बीच कचरे का विशाल ढेर एक इमारत पर गिरने से बिल्डिंग ढह गई. अधिकारियों के मुताबिक इस हादसे में कम से कम 11 लोगों के मारे जाने की आशंका है. गुजरात के सूरत में पिछले कुछ दिनों की भारी बारिश में 9 लोगों की जान जा चुकी है, जबकि केरल के वायनाड में भूस्खलन के बाद राहत और बचाव अभियान लगातार जारी है. मौसम विभाग ने साफ कहा है कि अगले कुछ घंटों से लेकर आने वाले दिनों तक कई राज्यों में भारी बारिश का सिलसिला जारी रहेगा. दिल्ली-एनसीआर में भी बुधवार सुबह से मूसलाधार बारिश ने शहर की रफ्तार रोक दी. कई प्रमुख सड़कें और अंडरपास जलमग्न हो गए हैं. गाजियाबाद के सेक्टर-62 के पास एनएच-24 की सर्विस लेन पानी में डूब गई है. भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने राजधानी के अधिकांश जिलों के लिए रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. गरज-चमक, बिजली गिरने और तेज बारिश की चेतावनी के बीच लोगों से अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की गई है. हालांकि लगातार बारिश की वजह से दिल्ली की हवा पिछले 10 महीनों में सबसे साफ दर्ज की गई है और AQI 59 तक पहुंच गया है. IMD का अलर्ट, अगले कुछ घंटे बेहद अहम गुजरात के सूरत में लगातार बारिश के कारण निचले इलाकों में बाढ़ जैसे हालात बने हुए हैं. प्रशासन ने हजारों लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया है और राहत सामग्री वितरित की जा रही है. वहीं केरल के वायनाड में भूस्खलन के बाद पांच लोगों की तलाश जारी है. मुख्यमंत्री ने प्रभावित इलाके का दौरा कर राहत कार्यों की समीक्षा की है. मौसम विभाग ने लोगों से जलभराव वाले क्षेत्रों में जाने से बचने, कमजोर इमारतों और पेड़ों के नीचे शरण नहीं लेने तथा बारिश के दौरान सावधानी से वाहन चलाने की अपील की है. किसानों को खुले में रखी फसल सुरक्षित स्थान पर रखने और खेतों से अतिरिक्त पानी निकालने की व्यवस्था करने की सलाह दी गई है. रेल, सड़क और हवाई यात्रियों को भी मौसम की जानकारी लेकर ही सफर करने को कहा गया है. Weather Today Live: अगले 24 घंटे रहेंगे चुनौतीपूर्ण आज का मौसम लाइव: आईएमडी के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार अगले 24 घंटे देश के कई राज्यों के लिए चुनौतीपूर्ण रहने वाले हैं. दिल्ली-एनसीआर, महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, बिहार और पूर्वोत्तर के कई हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश का दौर जारी रह सकता है. कई स्थानों पर तेज हवाएं, गरज-चमक और बिजली गिरने की भी संभावना है. मौसम विभाग ने स्थानीय प्रशासन को अलर्ट रहने और लोगों से मौसम संबंधी सभी आधिकारिक सलाह का पालन करने की अपील की है. Weather Today Live: यात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी आज का मौसम लाइव: भारी बारिश के चलते रेल, सड़क और हवाई यातायात पर असर पड़ने की आशंका है. मौसम विभाग और प्रशासन ने यात्रियों से यात्रा शुरू करने से पहले मौसम और ट्रैफिक की ताजा जानकारी लेने की सलाह दी है. कई जगह जलभराव और तेज बारिश के कारण उड़ानों और ट्रेनों के समय में बदलाव संभव है. राष्ट्रीय राजमार्गों पर भी सावधानी से वाहन चलाने की अपील की गई है. प्रशासन ने लोगों से अनावश्यक यात्रा टालने और आपात स्थिति में ही घर से बाहर निकलने को कहा है. Weather Today Live: किसानों के लिए IMD की खास सलाह आज का मौसम लाइव: आईएमडी ने लगातार बारिश को देखते हुए किसानों के लिए विशेष एडवाइजरी जारी की है. विभाग ने कहा है कि खुले में रखी फसलों और कृषि उपकरणों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जाए. खेतों में अतिरिक्त पानी की निकासी की व्यवस्था की जाए ताकि खरीफ की फसल को नुकसान न पहुंचे. बिजली गिरने और तेज हवाओं की आशंका को देखते हुए किसानों से खराब मौसम के दौरान खेतों में काम नहीं करने की भी अपील की गई है. पशुपालकों को भी मवेशियों को सुरक्षित स्थानों पर रखने की सलाह दी गई है. Delhi Rain Live: दिल्ली में जलभराव से ट्रैफिक प्रभावित दिल्ली बारिश लाइव: राजधानी दिल्ली में सुबह की बारिश ने ऑफिस टाइम के दौरान लोगों की मुश्किलें कई गुना बढ़ा दीं. नई दिल्ली, शाहदरा, दक्षिण दिल्ली, पश्चिमी दिल्ली और उत्तर-पश्चिम दिल्ली के कई इलाकों में सड़कें पानी से भर गईं. कई अंडरपास बंद करने पड़े और प्रमुख मार्गों पर वाहनों की लंबी कतारें देखने को मिलीं. जलभराव के कारण सार्वजनिक परिवहन भी प्रभावित हुआ. ट्रैफिक पुलिस लगातार हालात पर नजर बनाए हुए है और लोगों को रियल टाइम ट्रैफिक अपडेट जारी किए जा रहे हैं. Wayanad Landslide Updates: वायनाड में लापता लोगों की तलाश जारी वायनाड हादसा: केरल के वायनाड जिले में भूस्खलन के बाद राहत और बचाव अभियान लगातार जारी है. हादसे में तीन लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि पांच लोग अब भी लापता बताए जा रहे हैं. एनडीआरएफ, पुलिस और स्थानीय प्रशासन संयुक्त रूप से तलाशी अभियान चला रहे हैं. मुख्यमंत्री ने प्रभावित क्षेत्र का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया और अधिकारियों को राहत कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए. लगातार बारिश के कारण बचाव अभियान में भी मुश्किलें आ रही हैं. Surat Rain Live: सूरत में बाढ़ जैसे हालात सूरत बारिश लाइव: गुजरात के सूरत में लगातार कई दिनों से हो रही भारी बारिश ने हालात बेहद गंभीर कर दिए हैं. शहर के कई निचले इलाकों में पानी भर गया है और हजारों लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है. प्रशासन राहत शिविरों में भोजन और आवश्यक सामग्री उपलब्ध करा रहा है. कई इलाकों में सड़क संपर्क प्रभावित हुआ है और जलभराव के कारण सामान्य जनजीवन बाधित है. मौसम विभाग ने अगले कुछ घंटों तक और बारिश की संभावना जताई है, जिससे प्रशासन अलर्ट मोड पर है. Delhi Rain Live: दिल्ली की हवा 10 महीने में सबसे साफ दिल्ली बारिश लाइव: लगातार हो रही बारिश ने जहां जनजीवन प्रभावित किया है, वहीं राजधानी की

झारखंड

झारखंड में जमीन खरीदना होगा महंगा! ग्रामीण इलाकों में 10% तक बढ़...

Last Updated:July 09, 2026, 08:24 IST Jharkhand Land Circle Rate Hike: झारखंड के ग्रामीण इलाकों में जमीन के सर्किल रेट में 5-10% बढ़ोतरी हो सकती है. जिला प्रशासन ने सोमवार से नए मूल्यांकन की प्रक्रिया शुरू कर दी है. ऐसे में अब सड़क, बिजली, पानी जैसी बुनियादी सुविधाओं और विकास कार्यों को ध्यान में रखकर नई दरें तय की जाएंगी. ख़बरें फटाफट रांची के ग्रामीण इलाकों में जमीन का सर्किल रेट 5 से 10% तक बढ़ सकता है ( एआई फोटो ) रांची: झारखंड के ग्रामीण इलाकों में जमीन खरीदने और बेचने वालों के लिए बड़ी खबर सामने आई है. राज्य के ग्रामीण क्षेत्रों में जमीन के सर्किल रेट (न्यूनतम सरकारी दर) में जल्द ही बढ़ोतरी हो सकती है. जिला प्रशासन ने राजस्व, निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग के निर्देश पर जमीन के नए मूल्यांकन की प्रक्रिया शुरू कर दी है. इसके तहत सोमवार से मौजावार (मौजा-वार) जमीन का मूल्यांकन किया जा रहा है. इस प्रक्रिया के बाद ग्रामीण क्षेत्रों में जमीन के सर्किल रेट में 5 से 10 प्रतिशत तक बढ़ोतरी होने की संभावना जताई जा रही है. बाजार मूल्य के आधार पर तय होगी नई दर प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार, मौजा-वार सर्वे के दौरान संबंधित क्षेत्रों में जमीन के मौजूदा बाजार मूल्य, खरीद-बिक्री के आंकड़े, सड़क, बिजली, पानी जैसी बुनियादी सुविधाओं और विकास कार्यों को ध्यान में रखकर नई दरें तय की जाएंगी, जिन इलाकों में पिछले कुछ सालों से तेजी से विकास हुआ है या जमीन की मांग बढ़ी है, वहां सर्किल रेट में अपेक्षाकृत अधिक वृद्धि की संभावना की गई है. अब खरीद-बिक्री पर पड़ेगा बड़ा असर बता दें कि सर्किल रेट बढ़ने के बाद जमीन की रजिस्ट्री कराने पर स्टांप शुल्क और रजिस्ट्रेशन फीस भी बढ़ सकती है. ऐसे में नए सर्किल रेट लागू होने के बाद जमीन खरीदने वालों को पहले की तुलना में अधिक खर्च करना पड़ सकता है. हालांकि सरकार का मानना है कि वास्तविक बाजार मूल्य के अनुरूप सर्किल रेट होने से राजस्व संग्रह में भी वृद्धि होगी और जमीन के लेन-देन में पारदर्शिता आएगी. जिला प्रशासन ने तेज की तैयारी राजस्व, निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग के निर्देश के बाद जिला प्रशासन ने मूल्यांकन की तैयारी तेज कर दी है. वहीं, इससे संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को मौजा-वार सर्वे कर रिपोर्ट तैयार करने का निर्देश दिया गया है. जहां रिपोर्ट के आधार पर नए सर्किल रेट का प्रस्ताव तैयार होगा, जिसे विभागीय स्वीकृति मिलने के बाद लागू किया जाएगा. ऐसे में माना जा रहा है कि नई दरें लागू होने के बाद ग्रामीण क्षेत्रों में जमीन की सरकारी कीमतें मौजूदा बाजार दरों के अधिक करीब पहुंच जाएंगी. About the Author Brijendra Pratap Singh बृजेंद्र प्रताप सिंह डिजिटल-टीवी मीडिया में (2021) लगभग 5 सालों से सक्रिय हैं. मेट्रो न्यूज 24 टीवी चैनल मुंबई, ईटीवी भारत डेस्क, दैनिक भास्कर डिजिटल डेस्क के अनुभव के साथ 14 मई 2024 से News.in में सीनियर कंटें…और पढ़ें News18 न्यूजलेटर अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में सबमिट करें Location : Ranchi,Jharkhand Source link

झारखंड

Verdict in the 2016 JSCA Stadium tragedy

रांची3 घंटे पहले कॉपी लिंक झारखंड हाईकोर्ट ने वर्ष 2016 में जेएससीए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में फ्लडलाइट की मरम्मत के दौरान हुई तीन तकनीशियनों की मौत के मामले में महत्वपूर्ण फैसला सुनाया है। जस्टिस संजय कुमार द्विवेदी की अदालत ने मुआवजा भुगतान की जिम्मेदारी को लेकर लेबर कोर्ट के आदेश में संशोधन कर दिया है। अदालत ने स्पष्ट किया कि मृतक कर्मचारियों का प्रधान नियोक्ता वालमोंट स्ट्रक्चर्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड था, जबकि गुलाब खान उनका नियोक्ता था। इसलिए कर्मचारियों के मुआवजे की अंतिम जिम्मेदारी इन्हीं पर होगी। हालांकि जेएससीए पहले ही पीड़ित परिवारों को मुआवजा दे चुका है, इसलिए उसे यह राशि वालमोंट कंपनी और गुलाब खान से वसूलने की स्वतंत्रता होगी। अदालत ने जेएससीए की ओर से दाखिल तीन अपीलों को आंशिक रूप से स्वीकार कर लिया और वालमोंट स्ट्रक्चर्स इंडिया कंपनी की तीन अपीलों को खारिज कर दिया। फ्लडलाइट की मरम्मत के दौरान 60 फीट ऊपर से गिरे जेएससीए स्टेडियम में 7 सितंबर 2016 को फ्लडलाइट की मरम्मत का काम चल रहा था। फ्लडलाइट के पोल पर करीब 60 मीटर ऊंचाई पर तीनों टेक्नीशियन चढ़े थे। इसमें मो. इफ्तेखार, शाहबाज अंसारी उर्फ शहजादा खान और अलीम अंसारी को ट्रॉली से ऊपर भेजा गया था। आरोप है कि उन्हें सुरक्षा बेल्ट, हेलमेट और अन्य सुरक्षा उपकरण नहीं दिए गए थे। इसी दौरान ट्रॉली टूट गई और तीनों नीचे गिर गए और उनकी मौत हो गई। ठेका कंपनी का तर्क किया खारिज, ठहराया जिम्मेदार सुनवाई के दौरान वालमोंट कंपनी ने दावा किया कि उसने केवल उपकरण उपलब्ध कराए थे और स्थापना का कार्य उसकी जिम्मेदारी नहीं थी। अदालत ने चार्जशीट, अनुबंध की शर्तों का परीक्षण करने के बाद पाया कि तीनों तकनीशियन वालमोंट कंपनी के अधीन कार्य कर रहे थे तथा गुलाब खान उसका उप-ठेकेदार था। इसलिए कंपनी ही जिम्मेदार है। मरम्मत व्यवसाय का हिस्सा, इसलिए कंपनी जिम्मेदार हाईकोर्ट ने सभी पक्षों की दलील सुनने के बाद पाया कि फ्लडलाइट की स्थापना और मरम्मत का काम वालमोंट कंपनी के व्यवसाय का हिस्सा था, जबकि क्रिकेट का संचालन और प्रबंधन जेएससीए का मुख्य कार्य है। इसलिए इस मामले में कर्मचारी क्षतिपूर्ति अधिनियम की धारा 12 के तहत वालमोंट कंपनी को प्रधान नियोक्ता माना जाएगा। कानून के अनुसार, ठेकेदार व प्रधान नियोक्ता जेएससीए को भुगतान की गई पूरी राशि की प्रतिपूर्ति करेंगे। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ Source link

झारखंड

जमशेदपुर में लव अफेयर में युवक की हत्या:गोली मारी, धारदार हथियार से...

जमशेदपुर के मानगो गुरुद्वारा रोड स्थित मुंशी मोहल्ला मजार के पास बुधवार की शाम राहुल सिंह उर्फ राहुल बच्चा (23) नाम युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। जानकारी के अनुसार घटना के पीछे की वजह प्रेम प्रसंग बताया जा रहा है। हमलावरों ने राहुल को भागने का कोई मौका नहीं दिया। पहले उस पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाई और फिर लाठी, चापड़ तथा पत्थरों से सिर कुचलकर फरार हो गए। देर रात को आरोपी सब्बे और उसके साथ दो अन्य ने मानगो थाना में आत्मसमर्पण कर दिया। जिस युवक की हत्या की गई है वह भी अपराधी प्रवृति का रहा है। हथियार बरामदगी के दौरान हाफ एनकाउंटर आत्मसमर्पण के बाद पुलिस अहले सुबह सब्बे को लेकर हथियार बरामद करने मानगो 14 नंबर स्थित वन विभाग के पार्क में लेकर आई थी। जहां आरोपी से बरामद हथियार से ही फायरिंग करने लगा। जिसके जवाब में पुलिस ने उसका हाफ एनकाउंटर कर दिया। गोली दोनों पैरों में लगी है। उसे इलाज के लिए एमजीएम लेकर पुलिस गई है। वहीं एनकाउंटर स्थल से दो हथियार बरामद किए गए हैं। साथ ही चार खोखा भी है। जानकारी के मुताबिक इलाके को सील कर दिया गया है। रांची से फोरेंसिक की टीम जांच के लिए जा रही है। मौके पर सिटी एसपी ललित मीणा सहित अन्य अधिकारी मौजूद हैं। राहुल के सिर में लगी हैं चार गोलियां प्राप्त जानकारी के अनुसार देर शाम की घटना के समय राहुल अपनी बाइक पर बैठा था। इसी दौरान करीब 20-25 युवक चारों तरफ से उसे घेरकर पहुंचे। पहले 10-12 राउंड फायरिंग की गई। राहुल के सिर में चार गोलियां लगने की बात सामने आई है। गोली लगने के बाद भी हमलावर नहीं रुके और लाठी, चापड़ व पत्थरों से उसके सिर पर लगातार वार किए। गंभीर रूप से घायल राहुल को उसका दोस्त आयुष दूबे और अन्य साथी स्कूटी से लेकर टाटा मेन हॉस्पिटल (टीएमएच) पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर राहुल की कथित प्रेमिका भी अस्पताल पहुंची, लेकिन वहां मौजूद राहुल के दोस्तों ने उसके साथ गाली-गलौज करते हुए उसे वहां से भगा दिया। राहुल की हत्या का आरोप अमरनाथ सिंह गिरोह से जुड़े शंकोसाई रोड नंबर-5 निवासी प्रीतपाल सिंह उर्फ गोले के भांजे साहेब सिंह उर्फ सब्बे, सौरभदत्ता, आफताब राजा, झंटू, अप्पा राव समेत अन्य युवकों पर लगाया गया है। वहीं घटनास्थल पर जांच के दौरान पहुंची पुलिस ने पांच खोखा, मृतक का चप्पल और बाइक के साथ खून लगा बांस बल्ली जब्त किया है। Source link

ताज़ा खबर

Delhi-NCR Rain: दिल्ली-NCR में रातभर झमाझम बारिश, कहां-कहां सड़कों पर पानी और...

Delhi-NCR Rain: दिल्ली एनसीआर में रात से ही लगातार बारिश हो रही है. हालांक‍ि सुबह होते ही बार‍िश ने प्रचंड रूप ले ल‍िया और मूसलाधार पानी बरसने लगा. इससे पूरे एनसीआर में सुबह कई घंटे तक अंधेरा छाया रहा. मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार आसमान से करीब ढ़ाई घंटे में ही इतना पानी बरसा है, जितना मॉनसून आने के बाद से पिछले दो दिनों में नहीं बरसा. लगातार हो रही बारिश के चलते दिल्ली सह‍ित गुड़गांव, की सड़कें पानी से लबालब भर गई हैं.ऐसे में अब ट्रैफिक जाम की टेंशन बढ़ गई है. भारत मौसम विभाग की मानें तो दिल्ली में 9 जुलाई की सुबह करीब 3 घंटे में काफी ज्यादा पानी बरसा है. सुबह ढ़ाई बजे से सुबह साढ़े 5 बजे तक कई इलाकों में झमाझम बारिश हुई. वहीं अभी भी आईएमडी ने पूरे दिन भारी बारिश का अनुमान जताया है. गुरुवार को दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, सोनीपत, बागपत सहित कई शहरों में मॉडरेट बारिश होने का अनुमान है. दिल्ली एनसीआर में हो रही मूसलाधार बारिश के चलते जहां प्रदूषण और गर्मी से राहत मिली है वहीं ज्यादा पानी बरसने और उसकी पर्याप्त निकासी न होने से कई इलाकों में जलभराव हो गया है. सड़कों पर घुटनों तक पानी जमा है. हाईवे से लेकर आम सड़कों पर ट्रैफिक धीमा हो गया है. वहीं मौसम विभाग ने अगले दो घंटों के लिए भी तेज बारिश का अलर्ट जारी किया है. आईएमडी के मुताबिक दिल्ली, NCR, गन्नौर, सोनीपत, खरखोदा (हरियाणा), बरौत, बागपत, खेकड़ा (यूपी) में कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश के साथ हल्की बिजली चमकने और गरज के साथ बारिश होने की संभावना है. जबकि हरियाणा के यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, नरवाना, करनाल, राजौंद, असंध, सफीदों, बरवाला, जींद, पानीपत, गोहाना, रोहतक, सोहाना, पलवल, नूह और उत्तर प्रदेश के सहारनपुर, गंगोह, देवबंद, नजीबाबाद, शामली, मुजफ्फरनगर, कंधला, बिजनौर, खतौली, सकौती टांडा, हस्तिनापुर, चंदपुर, दौड़ाला, मेरठ, मोदी नगर, किठौर, अमरोहा, गढ़मुक्तेश्वर, पिलखुवा, हापुड़, गुलौती, सियाना, संभल, सिकंदराबाद, बुलंदशहर, जहांगीराबाद, अनूपशहर, बहजोई, शिकारपुर, खुर्जा, पहासु, देबाई, नरोरा, गभाना, जट्टारी, अतरौली, खैर, अलीगढ़, इगलास, सिकंदरा राव, हाथरस, जलेसर आदि इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ हल्की गरज और बिजली चमकने की संभावना है. Source link

झारखंड

रांची, धनबाद… झारखंड के 18 जिलों में बारिश का अलर्ट, तेज हवा...

रांची: झारखंड में आज गुरुवार को मानसून पूरी तरह से सक्रिय रहेगा भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार झारखंड के अधिकांश जिलों में आज बादल छाए रहेंगे तथा कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ गरज-चमक और 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की संभावना है. कुछ इलाकों मेंबिजली गिरने का भी खतरा बना हुआ है. आज रांची, दुमका, जामताड़ा समेत 18 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. रांची और आसपास के जिलों में बारिश के कारण कुछ राहत मिलेगी, हालांकि उमस दिनभर बनी रहेगी. झारखंड के 18 जिलों में बारिश का अलर्ट झारखंड में मानसून सक्रिय हो गया है. आज रांची, खूंटी, रामगढ़, हजारीबाग, बोकारो, धनबाद, गिरिडीह, देवघर, दुमका, जामताड़ा, पाकुड़, साहिबगंज, पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर), पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, गोड्डा और लोहरदगा समेत कई जिलों में रुक-रुक कर बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं. कहीं-कहीं मध्यम बारिश भी देखने को मिल सकती है. आंधी, वज्रपात और बिजली गिरने का अलर्ट रांची मौसम विभाग ने विशेष रूप से पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, पश्चिमी सिंहभूम, धनबाद, बोकारो, गिरिडीह, देवघर, दुमका और आसपास के इलाकों में गरज-चमक, तेज हवा और वज्रपात की आशंका जताई है. साथ ही लोगों को खुले मैदान, पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहने तथा खराब मौसम के दौरान सुरक्षित स्थान पर रहने की सलाह दी गई है. झारखंड के इन जिलों का मौसम रहेगा सुहावना झारखंड में बारिश और बादलों के कारण आज रांची, खूंटी, सिमडेगा, गुमला, लोहरदगा और पश्चिमी सिंहभूम में दिन का तापमान अपेक्षाकृत कम रहेगा. इन जिलों में मौसम उमस भरा जरूर रहेगा, लेकिन तेज धूप नहीं निकलने से लोगों को गर्मी से राहत मिलने की संभावना है. ऐसे में कहा जा सकता है कि इन जिलों का मौसम आज सुहावना रहने वाला है. झारखंड के इन जिलों में कल हुई थी बारिश पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम वर्षा दर्ज की गई. बोकारो क्षेत्र में अच्छी बारिश रिकॉर्ड की गई, जबकि जमशेदपुर और आसपास के इलाकों में भी वर्षा और गरज-चमक देखने को मिली. वहीं, कई जिलों में बादल छाए रहे और रुक-रुक कर बौछारें पड़ती रहीं. झारखंड में आज यहां पड़ेगी सबसे ज्यादा गर्मी आज पलामू, गढ़वा, चतरा और लातेहार के कुछ हिस्सों में बादलों के बीच धूप निकलने से अपेक्षाकृत अधिक गर्मी महसूस हो सकती है. इन जिलों में अधिकतम तापमान 34-35 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है, जबकि बारिश वाले क्षेत्रों में तापमान इससे कम रहेगा. जानें आज झारखंड का न्यूनतम और अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान: लगभग 23°C से 27°C के बीच रहने का अनुमान है. वहीं, अधिकतम तापमान: अधिकांश जिलों में 30°C से 34°C, जबकि पलामू-गढ़वा क्षेत्र में 34–35°C तक पहुंच सकता है. इसके अलावा रांची, बोकारो और जमशेदपुर में अधिकतम तापमान लगभग 31-33°C रहने की संभावना है. आज झारखंड में मानसून पूरी तरह सक्रिय रहेगा. अधिकांश जिलों में बारिश, गरज-चमक और तेज हवा का दौर जारी रहने की संभावना है. वहीं, पूर्वी और दक्षिणी जिलों में वज्रपात का खतरा अधिक है, जबकि राजधानी रांची सहित मध्य झारखंड में मौसम अपेक्षाकृत सुहावना रहेगा. रांची मौसम विभाग ने लोगों से बिजली चमकने के दौरान सतर्क रहने और अनावश्यक रूप से खुले स्थानों पर नहीं जाने की अपील की है. Source link

झारखंड

बाजार हटाने का विरोध, निगम ऑफिस के बाहर बेचीं सब्जियां:दुकानदार बोले- अफसरों...

रांची नगर निगम द्वारा मोरहाबादी मैदान से आगे लगने वाले साप्ताहिक हाट को हटाने के खिलाफ सब्जी विक्रेता एकजुट हो गए हैं। सैकड़ों सब्जी विक्रेता अब निगम अफसरों के खिलाफ गोलबंद होकर प्रदर्शन करने पर उतर गए हैं। बुधवार को सैकड़ों दुकानदारों ने मोरहाबादी से दुकानों को हटाए जाने के विरोध में निगम कार्यालय के सामने सब्जियां बेची। सब्जी विक्रेताओं ने सांकेतिक रूप से निगम भवन के बाहर ही दुकानें लगाई और सब्जी बेची। निगम के सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें हटाने का प्रयास किया, लेकिन सभी दुकानदार अपनी मांगों पर अड़ गए। उन्होंने कहा कि दुकान बंद होने से वे रोड पर आ गए हैं। जब दुकान ही नहीं लगाएंगे तो बाल-बच्चों आैर परिवार की परवरिश कैसे करेंगे। नगर निगम के अधिकारी पूरे शहर को बर्बाद करने में जुट गए हैं। सैकड़ों लोगों को बेरोजगार बनाने पर तूल गए हैं तो अब रोजाना यहीं आकर सब्जी बेचेंगे। हालांकि, दोपहर बाद सब्जी विक्रेता निगम भवन के सामने से हट गए। मोरहाबादी में लगने वाले साप्ताहिक हाट पर रोक लगाने से भड़के दुकानदारों ने अफसरों पर कई गंभीर आरोप लगाएं। दुकानदारों ने कहा कि राज्य के कई बड़े अधिकारी अपने परिवार के साथ सुबह-शाम सैर करने मोरहाबादी आते हैं। दुकानों से उन्हें दिक्कत होने लगी थी। Source link

झारखंड

झारखंड के 18 जिलों में बारिश का अलर्ट:12-13 जुलाई को यलो अलर्ट,...

झारखंड में मानसून पूरी तरह सक्रिय हो गया है। राजधानी रांची समेत राज्य के अधिकांश जिलों में बारिश का दौर जारी है। पिछले 24 घंटे के दौरान रांची में दिनभर बादल छाए रहे और कई इलाकों में हल्की बूंदाबांदी दर्ज की गई। वहीं, लोहरदगा में सर्वाधिक 29 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई। मौसम विभाग के अनुसार, राज्य के अलग-अलग हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हुई है। जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है, हालांकि उमस बनी हुई है। राजधानी और आसपास के इलाकों में बादलों के कारण तापमान नियंत्रित रहा। मौसम अपेक्षाकृत सुहावना बना रहा। आज 18 जिलों में बारिश का अलर्ट मौसम विभाग ने गुरुवार को रांची, दुमका, जामताड़ा समेत कुल 18 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। इनमें खूंटी, रामगढ़, हजारीबाग, बोकारो, धनबाद, गिरिडीह, देवघर, पाकुड़, साहिबगंज, पूर्वी व पश्चिमी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां शामिल हैं। इन जिलों में रुक-रुक कर बारिश होगी। गरज-चमक और 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है। खासतौर पर पूर्वी और दक्षिणी झारखंड के इलाकों में वज्रपात का खतरा अधिक बताया गया है। मौसम विभाग ने लोगों को खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों, पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहने की सलाह दी है। आज संथाल परगना में भी अच्छी बारिश के आसार मौसम पूर्वानुमान के अनुसार, आज संताल परगना के गोड्डा, साहिबगंज, पाकुड़, दुमका, देवघर और जामताड़ा जिलों में अच्छी बारिश की संभावना है। वहीं, 12 और 13 जुलाई को रांची सहित लातेहार, लोहरदगा और गुमला जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान तेज हवाओं, गर्जन और बिजली गिरने की आशंका है। मौसम विभाग का कहना है कि अगले दो दिनों तक तापमान में विशेष बदलाव नहीं होगा, लेकिन इसके बाद तीन दिनों में अधिकतम तापमान 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है। पलामू के इलाके में 34 डिग्री तक जाएगा पारा खराब मौसम का असर हवाई सेवाओं पर भी देखने को मिला। बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर इंडिगो की एक उड़ान रद्द कर दी गई। जबकि दिल्ली और कोलकाता से आने वाली उड़ानें देरी से पहुंचीं। जिससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। मौसम विभाग ने कहा है कि पलामू, गढ़वा, चतरा और लातेहार के कुछ हिस्सों में बादलों के बीच धूप निकलने से अधिक गर्मी महसूस हो सकती है, जहां तापमान 34-35 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है। राज्य में न्यूनतम तापमान 23 से 27 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम 30 से 34 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। Source link

ताज़ा खबर

शुक्र-केतु की युति से इन 3 राशियों की चमक सकती है किस्मत,...

अयोध्या: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में एक निश्चित अवधि पूरा करने के बाद जब ग्रह अपना राशि परिवर्तन करते हैं तो उसका प्रभाव सभी राशियों पर सकारात्मक और नकारात्मक तौर पर देखने को मिलता है .ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शुक्र ग्रह का सिंह राशि में गोचर हो चुका है.सिंह राशि में पहले से केतु की मौजूदगी के कारण अब शुक्र और केतु की युति बन रही है. यह युति 1 अगस्त तक प्रभावी रहेगी.इस दौरान सूर्य भी सिंह राशि में प्रवेश करेंगे, जिससे कई महत्वपूर्ण ग्रह योग बनेंगे. इन ग्रहों का प्रभाव प्रेम संबंध, वैवाहिक जीवन, करियर, धन, स्वास्थ्य और आध्यात्मिक जीवन पर देखने को मिलेगा. हालांकि जहां कुछ राशियों को इसका लाभ मिलेगा, वहीं कुछ लोगों को रिश्तों में दूरी, मानसिक उलझन और भावनात्मक चुनौतियों का सामना भी करना पड़ सकता है. शुक्र का प्रभाव अयोध्या के विद्वान सीताराम दास के अनुसार शुक्र, वैभव, सौंदर्य, प्रेम, आकर्षण, सुख-सुविधाओं और विलासिता के कारक ग्रह हैं. व्यक्ति की कुंडली में शुक्र जिस भाव में स्थित होते हैं, उस क्षेत्र पर विशेष प्रभाव डालते हैं. वहीं केतु आध्यात्म, वैराग्य, आत्मचिंतन और पिछले जन्मों के कर्मों से जुड़ा ग्रह माना जाता है. केतु, व्यक्ति को भीतर से बदलने का कार्य करता है और कई बार रिश्तों की वास्तविकता भी सामने लाता है. उनका कहना है कि केतु हमेशा संबंधों को खराब नहीं करता, बल्कि कई बार रिश्तों को मजबूत बनाने का अवसर भी देता है. इसका प्रभाव तीन राशि के जातक पर अधिक देखने को मिलेगा जिसमें वृषभ राशि, वृश्चिक राशि और तुला राशि के जातक शामिल है. वृषभ राशि  वृषभ राशि के जातकों के लिए शुक्र और केतु की युति शुभ मानी जा रही है.इस दौरान आर्थिक स्थिति में सुधार के संकेत हैं.लंबे समय से रुके हुए कार्य पूरे हो सकते हैं और परिवार में सुखद वातावरण बना रहेगा. प्रेम संबंधों में विश्वास बढ़ेगा और जीवनसाथी के साथ तालमेल बेहतर होगा. निवेश और करियर से जुड़े मामलों में भी सकारात्मक परिणाम मिलने की संभावना है. वृश्चिक राशि  वृश्चिक राशि वालों के लिए यह युति कई परेशानियों को कम करने वाली साबित हो सकती है. प्रेम जीवन में पहले से चली आ रही गलतफहमियां दूर होने के योग हैं.धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों में रुचि बढ़ेगी, जिससे मानसिक शांति मिलेगी. करियर में भी नए अवसर मिल सकते हैं और परिवार का सहयोग प्राप्त होगा. तुला राशि तुला राशि के लिए शुक्र और केतु का यह संयोग भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि का संकेत देता है. व्यापार और नौकरी में लाभ के अवसर बनेंगे. पुराने विवाद समाप्त हो सकते हैं और रिश्तों में मधुरता लौट सकती है.सामाजिक सम्मान बढ़ेगा और आर्थिक स्थिति पहले की तुलना में अधिक मजबूत होने के संकेत हैं. Source link

Scroll to Top