5 दिन पहले कॉपी लिंक आज की सरकारी नौकरी में जानकारी SSC ने स्टेनोग्राफर के 731 पदों पर निकाली भर्ती, पंजाब में वेटरनरी इंस्पेक्टर की 150 वैकेंसी की। साथ ही श्री लाल बहादुर शास्त्री नेशनल संस्कृत यूनिवर्सिटी में 33 नॉन टीचिंग पदों पर ओपनिंग्स की। इन जॉब्स के बारे में पूरी जानकारी के साथ आवेदन की प्रक्रिया यहां देखिए… 1. SSC ने स्टेनोग्राफर के 731 पदों पर निकाली भर्ती, फीस 100 रुपए स्टाफ सिलेक्शन कमीशन ने 731 पदों पर भर्ती निकाली है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। फीस जमा करने की आखिरी तारीख 16 मई 2026 है। वहीं आवेदन में करेक्शन के लिए 20 से 21 मई 2026 तक करेक्शन विंडो खुली रहेगी। नए पोर्टल पर वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) करना जरूरी है, क्योंकि पुराने प्लेटफॉर्म पर किया गया रजिस्ट्रेशन अब मान्य नहीं होगा। एजुकेशनल क्वालिफिकेशन : 12वीं पास स्टेनोग्राफी में एक्सपर्ट होना चाहिए। एज लिमिट : ग्रेड सी: 18 – 30 साल ग्रेड डी: 18 – 27 साल आयु की गणना 1 अगस्त 2026 के अनुसार की जाएगी। आरक्षित वर्गों (SC, ST, OBC, PwBD और पूर्व सैनिक) को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट दी जाएगी। फीस : जनरल, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस : 100 रुपए एससी, एसटी, पीडब्ल्यूबीडी, महिला : नि:शुल्क सिलेक्शन प्रोसेस : कंप्यूटर बेस्ड एग्जाम डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन एग्जाम पैटर्न : पार्ट सब्जेक्ट क्वेश्चन नंबर मार्क्स पार्ट – ए जनरल इंटेलिजेंस एंड रीजनिंग 50 50 पार्ट – बी जनरल अवेयरनेस 50 50 पार्ट – सी इंग्लिश लैंग्वेज एंड कॉम्प्रिहेंशन 100 100 ऐसे करें आवेदन : ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं। होमपेज पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें। मांगी गई सभी जानकारी दर्ज करें। जरूरी डॉक्यूमेंट्स की स्कैन कॉपी अपलोड करें। अगर लागू हो तो फीस का भुगतान करें। इसका एक प्रिंटआउट निकाल कर रखें। ऑफिशियल वेबसाइट लिंक ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक 2. पंजाब में वेटरनरी इंस्पेक्टर की 150 भर्ती, सैलरी 92 हजार से ज्यादा पंजाब अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (PSSSB) ने 24 अप्रैल 2026 को वेटरनरी इंस्पेक्टर की भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया गया है। आवेदन की शुरुआत 4 मई से की जाएगी। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अप्लाई कर सकेंगे। एजुकेशनल क्वालिफिकेशन : डिपार्टमेंटल सर्विस रूल्स को फॉलो करने वाली वेटरनरी या एनिमल हसबैंडरी से संबंधित क्वालिफिकेशन। पंजाबी लैंग्वेज जरूरी। एज लिमिट : न्यूनतम : 18 साल अधिकतम : 37 साल सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु सीमा में छूट दी जाएगी। फीस : सामान्य वर्ग / स्वतंत्रता सेनानी / खिलाड़ी : 1000 रुपए एससी / बीसी / ईडब्ल्यूएस : 250 रुपए पूर्व सैनिक और उनके आश्रित : 250 रुपए शारीरिक रूप से विकलांग : 500 रुपए सैलरी : 29,200 – 92,300 रुपए प्रतिमाह पंजाबी सरकारी के नियमों के अनुसार अन्य अलाउंस का लाभ भी मिलेगा। सिलेक्शन प्रोसेस : रिटन एग्जाम डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन एग्जाम पैटर्न : क्वालिफाइंग मार्क्स : 50% ड्यूरेशन : 2 घंटे 30 मिनट निगेटिव मार्किंग : 0.25 मार्क्स पार्ट सब्जेक्ट क्वेश्चन मार्क्स पार्ट – ए पंजाबी 50 50 पार्ट – बी विषय विशिष्ट 70 70 जनरल नॉलेज, इंग्लिश, रीजनिंग, मेंटल एबिलिटी, पंजाबी भाषा 30 30 कुल 150 150 ऐसे करें आवेदन : ऑफिशियल वेबसाइट www.pspcl.in पर जाएं। होम पेज पर भर्ती से संबंधित रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें। रजिस्टर्ड कैंडिडेट्स पर क्लिक करके आवेदन प्रक्रिया पूरी करें। फीस जमा करें। फॉर्म सब्मिट करें। भरे हुए फॉर्म का प्रिंटआउट निकालकर रखें। ऑनलाइन आवेदन लिंक ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक 3. लाल बहादुर शास्त्री संस्कृत यूनिवर्सिटी में 33 वैकेंसी, एज लिमिट 50 साल श्री लाल बहादुर शास्त्री नेशनल संस्कृत यूनिवर्सिटी, दिल्ली में 33 पदों पर भर्ती निकली है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट slbsrsvnt.samarth.edu.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। एज लिमिट : न्यूनतम : 18 साल अधिकतम : 50 साल सरकारी नियमों के अनुसार अधिकतम उम्र में छूट दी जाएगी। फीस : जनरल : 2000 रुपए ग्रुप बी, सी (जनरल) : 1000 रुपए एससी, एसटी, पीडब्ल्यूडी, महिला (ग्रुप – ए) : 500 रुपए एससी, एसटी पीडब्ल्यूडी, महिला (ग्रुप – बी, सी ): 500 रुपए सिलेक्शन प्रोसेस : रिटन एग्जाम स्किल टेस्ट इंटरव्यू डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन मेडिकल एग्जाम सैलरी : डिप्टी रजिस्ट्रार : 78,800 – 2,09,200 रुपए प्रतिमाह असिस्टेंट रजिस्ट्रार : 56,100 – 1,77,500 रुपए प्रतिमाह सेक्शन ऑफिसर, रिसर्च कम स्टैटिकल ऑफिसर, असिस्टेंट प्रोग्रामर : 44,900 – 1,42,400 रुपए प्रतिमाह असिस्टेंट, पर्सनल असिस्टेंट : 35,400 – 1,12,400 रुपए प्रतिमाह लैबोरेटरी असिस्टेंट, स्टेनोग्राफर : 25,500 – 81,100 रुपए प्रतिमाह लोअर डिवीजन क्लर्क, स्टाफ कार ड्राइवर, पंप ऑपरेटर : 25,500 – 81,100 रुपए प्रतिमाह लाइब्रेरी अटेंडेंट, मल्टी टास्किंग स्टाफ, लैबोरेटरी अटेंडेंट : 18,000 – 56,900 रुपए प्रतिमाह ऐसे करें आवेदन : ऑफिशियल वेबसाइट slbsrsvnt.samarth.edu.in पर जाएं। रिक्रूटमेंट सेक्शन पर क्लिक करें। नॉन टीचिंग रिक्रूटमेंट – 2026 सिलेक्ट करें। यहां पहले New User Register Now लिंक पर क्लिक करके मांगी गई जानकारी दर्ज करें। रजिस्ट्रेशन करके लॉग इन करें। अन्य डिटेल्स भरकर आवेदन प्रक्रिया पूरी करें। फीस जमा करके फॉर्म सब्मिट करें। इसका प्रिंटआउट निकालकर रखें। ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक ऑनलाइन आवेदन लिंक 4. अग्निवीर MR म्यूजिशियन की निकली भर्ती, लास्ट डेट 26 अप्रैल इंडियन नेवी की ओर से अग्निवीर एमआर म्यूजिशियन के पदों पर भर्ती निकली है। इस भर्ती के लिए फीस जमा करने की आखिरी तारीख 26 अप्रैल तय की गई है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती के लिए केवल अविवाहित पुरुष और महिला उम्मीदवार ही आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवारों को चार साल के दौरान विवाह करने पर बर्खास्त कर दिया जाएगा। एजुकेशनल क्वालिफिकेशन : मान्यता प्राप्त संस्थान से न्यूनतम 50% अंकों के साथ 10वीं पास। उम्मीदवारों को हिंदुस्तानी संगीत का अनुभव होना चाहिए। शारीरिक योग्यता : पुरुष उम्मीदवारों को 1.6 किलोमीटर की दौड़ 6 मिनट 30 सेकेंड में पूरी करनी होगी। पुरुष उम्मीदवारों को 20 उठक-बैठक (squats), पुश-अप और सिट-अप्स भी लगाने होंगे। महिला उम्मीदवारों को 1.6 किमी की दौड़ 8 मिनट में, साथ ही 15 उठक-बैठक, 10 पुश-अप्स और सिट-अप्स लगाने होंगे। सैलरी : पहले साल : 30 हजार रुपए प्रतिमाह दूसरे साल : 33 हजार रुपए प्रतिमाह तीसरे साल: 36,500 रुपए प्रतिमाह चौथे साल : 40 हजार रुपए प्रतिमाह अन्य अलाउंस का लाभ भी मिलेगा। एज लिमिट : उम्मीदवारों का जन्म 01 जुलाई, 2024 से लेकर 31 दिसंबर 2028 के बीच होना चाहिए। सिलेक्शन