भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

Author name: scsmdos@gmail.com

ताज़ा खबर

LPG Price: भारत के किस शहर में मिलता है सबसे सस्‍ता एलपीजी...

होमफोटोदेश किस शहर में मिलता है सबसे सस्‍ता LPG सिलेंडर? कमर्शियल गैस का भाव भी जान लें Last Updated:May 01, 2026, 04:01 IST Cheapest LPG Gas Cylinder in India: होर्मुज के वैश्विक तनाव के बीच भारत में घरेलू गैस की कीमतें स्थिर हैं लेकिन शहरों के बीच बड़ा अंतर दिखा है. ताजा आंकड़ों के अनुसार नोएडा (₹910.50) दिल्ली और मुंबई को पछाड़कर सबसे सस्ता शहर बनकर उभरा है. दूसरी ओर, पटना (₹1,002.50) में कीमतें सबसे अधिक हैं. हालांकि, कमर्शियल सिलेंडर में ₹219 तक की भारी बढ़ोतरी ने व्यापारिक जगत और रेस्टोरेंट के बजट को हिलाकर रख दिया है. दुनिया की सबसे संवेदनशील समुद्री नस स्‍ट्रेट ऑफ होर्मुज युद्ध की दहलीज पर हैं. वैश्विक ऊर्जा सप्लाई की इस लाइफलाइन पर बढ़ते तनाव ने पूरी दुनिया को डरा दिया है कि कहीं कच्चा तेल और गैस ₹200 के पार न पहुंच जाए. लेकिन इस वैश्विक महासंग्राम के बीच भारत में एलपीजी सिलेंडर की कीमतें नियंत्रित हैं. भारत के एक शहर ने सबको पछाड़ते हुए सबसे सस्ते एलपीजी गैस सिलेंडर का खिताब अपने नाम कर लिया है. ताज्जुब की बात यह है कि यह शहर न तो दिल्ली है और न ही आर्थिक राजधानी मुंबई. आइए जानते हैं उस शहर का नाम जहां आज भी रसोई की आग सबसे कम कीमत पर जल रही है. दूसरी ओर बिहार की राजधानी पटना के निवासियों के लिए रसोई का बजट बिगड़ता नजर आ रहा है. पटना इकलौता ऐसा प्रमुख शहर है जहां घरेलू सिलेंडर की कीमत ₹1,002.50 तक पहुंच गई है. यह नोएडा की तुलना में ₹92 प्रति सिलेंडर महंगा है. वहीं, लखनऊ (₹950.50) और हैदराबाद (₹965.00) भी महंगे शहरों की सूची में ऊपर बने हुए हैं. Add News18 as Preferred Source on Google व्यापारियों और रेस्टोरेंट मालिकों के लिए यह महीना काफी भारी रहने वाला है. कमर्शियल सिलेंडर (19 Kg) की कीमतों में लगभग हर शहर में ₹200 के आसपास की बढ़ोतरी हुई है:<br />• पटना और कोलकाता: यहां सबसे ज्यादा ₹219.50 की वृद्धि हुई है.<br />• मुंबई: ₹195 की बढ़ोतरी के साथ नई कीमत ₹2,031.00 हो गई है.<br />• दिल्ली और नोएडा: यहां ₹194 की बढ़ोतरी दर्ज की गई है. डेटा के पीछे की कहानी<br />• नोएडा की जीत: दिल्ली-एनसीआर में नोएडा सबसे सस्ता (₹910.50) है, जबकि गुरुग्राम (₹921.50) काफी महंगा है.<br />• स्थिरता का भ्रम: घरेलू गैस की कीमतें स्थिर दिख रही हैं, लेकिन राज्यवार करों (VAT) के कारण एक ही देश में ₹92 का अंतर है.<br />• दक्षिण भारत का हाल: बेंगलुरु (₹915.50) में कीमतें दिल्ली से भी कम हैं, जबकि चेन्नई (₹928.50) और हैदराबाद (₹965.00) में बोझ अधिक है.<br />• लॉजिस्टिक्स का असर: तटीय शहरों (जैसे मुंबई और बेंगलुरु) में कीमतें अक्सर कम रहती हैं, जबकि मैदानी इलाकों (जैसे पटना और लखनऊ) में माल ढुलाई खर्च बढ़ने से दाम बढ़ जाते हैं. यदि आप एक सामान्य उपभोक्ता हैं तो चंडीगढ़ और तटीय शहर आपके लिए सबसे किफायती हैं. हालांकि सरकारी नीतियों और सब्सिडी के कारण अब ग्रामीण इलाकों में भी उज्ज्वला योजना के जरिए एलपीजी की पहुंच सस्ती और सुलभ हुई है. उपभोक्ता अपनी स्थानीय कीमतों की जानकारी Indian Oil (Indane) या HP Pay जैसे मोबाइल ऐप्स के जरिए रियल-टाइम में ले सकते हैं. न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। Source link

झारखंड

गुमला के ये हैं टॉप 5 इंटर कॉलेज, एडमिशन के लिए फटाफट...

गुमला: जैक बोर्ड रांची यानी की झारखंड अधिविद्य परिषद् रांची ने मैट्रिक परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है. इस वर्ष मैट्रिक परीक्षा में गुमला जिले का परिणाम पूरे राज्य में अव्वल रहा है. इस बार गुमला जिले से राज्य के 2 सेकेंड टॉपर निकले हैं. अब मैट्रिक परीक्षा परिणाम जारी होने के बाद परीक्षार्थियों को अपनी आगे की पढ़ाई को लेकर कौन सा विद्यालय चुनना है. जहां अच्छी शिक्षा मिले, साथ ही बजट में भी फीट हो. ऐसे में आज हम आपको जैक बोर्ड द्वारा संचालित गुमला के टॉप फाइव स्कूलों के बारे में बता रहे हैं. जहां से हर साल टॉपर निकलते हैं. यहां से पढ़ाई कर विद्यार्थी यूपीएससी की आईएएस, आईपीएस एवं अन्य अधिकारी बन चुके हैं और देश की सेवा कर रहे हैं . जहां आप भी कम फीस में अपने बच्चों का एडमिशन कराकर पढ़ाई कर सकते हैं. संत इग्नासियुस स्कूल गुमला शहर के सिसई रोड स्थित संत इग्नासियुस स्कूल जिले के सबसे प्रमुख स्कूलों में से एक है. इस स्कूल में पढ़े विद्यार्थी आईएएस, आईपीएस डीआईजी व अन्य अधिकारी भी बनते आ रहे हैं. स्कूल के प्रधानाध्यापक फादर मनोहर खोया ने लोकल 18 को बताया कि उनके विद्यालय में कक्षा 6 से 12 वीं तक की पढ़ाई होती है. इंटर में तीनों संकाय विज्ञान, वाणिज्य एवं कला की पढ़ाई होती है. इंटर में नामांकन के लिए फार्म उपलब्ध है. वहीं, फॉर्म का शुल्क ₹400 निर्धारित है. जहां फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि 15 मई है. यहां विद्यार्थियों का चयन प्रवेश परीक्षा के आधार पर होगा. इसकी प्रवेश परीक्षा 18 मई को निर्धारित है. सभी संकाय के लिए 290 सीट निर्धारित की गई है. उर्सुलाइन इंटर स्कूल गुमला उर्सुलाइन इंटर स्कूल की प्रिंसिपल सिस्टर निर्मला लकड़ा ने लोकल 18 को बताया कि गुमला शहर के सिसई रोड स्थित  उर्सुलाइन जिला का एकमात्र बालिका विद्यालय है. यहां कक्षा नर्सरी से 12 वीं कक्षा तक की पढ़ाई होती है. इंटर में तीनों संकाय विज्ञान, वाणिज्य एवं कला की पढ़ाई होती है. यह स्कूल जिला में बेहतर शिक्षा देने के लिए जाना जाता है. साथ ही बच्चियों को अच्छा अनुशासन, व्यवहार व संस्कार भी सिखाया जाता है. यहां इंटर प्लस टू स्कूल में नामांकन के लिए फार्म उपलब्ध है. वहीं, मैट्रिक परीक्षा में मिनिमम 60% अंक लाने वाली छात्राएं 4 मई से आर्ट्स एवं कॉमर्स में डायरेक्ट एडमिशन ले सकते हैं. यहां विज्ञान में छात्राओं का चयन परीक्षा के आधार पर होगा. यह चयन परीक्षा 12 मई को निर्धारित है. संत पात्रिक स्कूल गुमला संत पात्रिक स्कूल गुमला जिले का प्रमुख विद्यालयों में शुमार है. जहां अंग्रेजी एवं हिंदी दोनों माध्यम से शिक्षा दी जाती है. स्कूल के प्रधानाध्यापक फादर नाबोर मिंज ने लोकल 18 को बताया कि हमारे विद्यालय में इंटर के तीनों संकाय में नामांकन के लिए फार्म उपलब्ध है. आप हमारे विद्यालय के कार्यालय से जैक बोर्ड, सीबीएसई एवं आईसीएसई बोर्ड के विद्यार्थी फार्म प्राप्त कर सकते हैं. हमारे स्कूल में प्रत्येक संकाय के लिए 512 सीट निर्धारित है. जब तक पूरी नहीं हो जाती है, तब तक नामांकन फॉर्म उपलब्ध रहेगा ऐसे में जल्दी आएं और अपना सीट सुनिश्चित करें. यहां कला एवं वाणिज्य संकाय में 80% से अधिक अंक एवं विज्ञान संकाय में 85% से अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों का सीधा नामांकन लिया जाएगा एवं अन्य विद्यार्थियों का चयन परीक्षा के आधार पर किया जाएगा. इसके चयन की परीक्षा 17 मई 2026 को सुनिश्चित की गई है. संत अन्ना प्लस टू उच्च विद्यालय दाउदनगर संत अन्ना प्लस टू उच्च विद्यालय दाउदनगर गुमला की प्रधानाचार्य सिस्टर ललिता टोप्पो ने लोकल 18 को बताया कि हमारे स्कूल में कक्षा 11 वीं के तीनों संकाय में नामांकन के लिए फार्म उपलब्ध है. जैक बोर्ड द्वारा संचालित हमारे स्कूल में मैट्रिक परीक्षा परिणाम जारी होने के बाद कला, वाणिज्य एवं विज्ञान में डायरेक्ट नामांकन भी प्रारंभ हो चुका है. मैट्रिक परीक्षा में मिनिमम 60% अंक लाने वाले विद्यार्थी सीधे नामांकन करा सकते हैं. इसलिए इच्छुक विद्यार्थी हमारे कार्यालय में सुबह 8:00 बजे से लेकर दोपहर 2:00 बजे तक आकर सीधा नामांकन ले सकते हैं, और अपना सीट सुनिश्चित करा सकते हैं. लूथरन हाई स्कूल गुमला लूथरन हाई स्कूल गुमला की प्रिंसिपल नूरा गीता एक्का ने लोकल 18 को बताई कि हमारे स्कूल में इंटर के केवल कला संकाय की पढ़ाई होती है, जिसमें नामांकन के लिए फॉर्म उपलब्ध है. यहां 200 सीट उपलब्ध है. वहीं, फॉर्म भरकर जमा करने की अंतिम तिथि 5 मई निर्धारित है. उनके यहां विद्यार्थियों का चयन मैट्रिक परीक्षा के अंक के आधार पर किया जाएगा, जिसकी मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी. यहां नामांकन पूरा नहीं होने पर सेकंड लिस्ट निकाली जाएगी. Source link

व्यापार

Low Investment Business Ideas | Start These 5 Businesses Without Big Investment...

Last Updated:October 06, 2025, 10:13 IST Low Investment Business: हर इंसान चाहता है कि उसकी मेहनत और पूंजी का सही फायदा हो. लेकिन अक्सर लोग सोचते हैं कि व्यवसाय शुरू करने के लिए भारी इन्वेस्टमेंट चाहिए. यह हमेशा सच नहीं होता है. कुछ ऐसे बिजनेस आइडियाज हैं, जिन्हें कम लागत में शुरू किया जा सकता है और जो जल्दी मुनाफा देने में सक्षम हैं. इन व्यवसायों को घर से या एक छोटी सी जगह से शुरू करके आप अपनी खुद की कमाई का साम्राज्य बना सकते हैं. अगर आप कम बजट में व्यापार शुरू करने का सोच रहे हैं और उसमें ज्यादा मुनाफा कमाना चाहते हैं, तो टिफिन सर्विस बिजनेस एक बेहतरीन विकल्प है. यह व्यापार खासतौर पर महिलाओं के लिए बहुत अच्छा अवसर साबित हो सकता है. इस बिजनेस को शुरू करने के लिए आपको शुरू में कुछ टिफिन की जरूरत होगी. इसे आप बाजार से आसानी से खरीद सकते हैं. इसके अलावा, दाल, चावल, आटा और सब्जी में भी खर्च करना होगा. यह सब सामान आपको लगभग 10,000 रुपये में मिल जाएगा. ठंड का मौसम आने वाला है. ऐसे समय में सबसे ज्यादा चलने वाला बिजनेस स्वेटर और गर्म कपड़ों का है. इस मौसम में हर व्यक्ति को स्वेटर, जर्किन, जैकेट और अन्य गर्म कपड़ों की जरूरत होती है. आप होलसेल मार्केट से थोक में कपड़े खरीदकर रिटेल में बेचकर अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं. Add News18 as Preferred Source on Google अचार और मुरब्बा का बिजनेस बहुत आसान है. इसे मात्र 10 हजार रुपए में शुरू किया जा सकता है और इससे लाखों रुपए की कमाई की संभावना होती है. इस बिजनेस के जरिए आप अच्छी खासी आमदनी कर सकते हैं. आज के समय में इवेंट मैनेजमेंट का बिजनेस तेजी से बढ़ रहा है. शादियां, जन्मदिन पार्टियां, कॉर्पोरेट मीटिंग्स या छोटे-छोटे समारोह में हर जगह प्रोफेशनल मैनेजमेंट की जरूरत होती है. शुरुआत में आप इस व्यापार को छोटे स्तर पर शुरू कर सकते हैं और अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं. आजकल हर छोटे-बड़े कार्यक्रम में हर व्यक्ति और महिला अच्छा दिखना चाहती है. आप ब्यूटी पार्लर खोलकर उन्हें यह सुविधा प्रदान कर सकते हैं, जिससे आपका बिजनेस बहुत अच्छा चलेगा. कम लागत में ऐसा बिजनेस शुरू करना चाहते हैं, जिसे शुरू करने में ज्यादा दिक्कत न हो और कमाई भी अच्छी हो, तो आप टेलरिंग यानी सिलाई का बिजनेस शुरू कर सकते हैं. टेलरिंग बिजनेस को दुकान खोले बिना घर से ही शुरू किया जा सकता है. इस व्यापार में सबसे जरूरी चीज हुनर है. न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। First Published : October 06, 2025, 10:13 IST Source link

झारखंड

झारखंड में एक लाख का इनामी नक्सली इसराइल पूर्ति ढेर:हत्या-अपहरण, IED ब्लास्ट...

पश्चिमी सिंहभूम जिले के टोंटो थाना क्षेत्र के रूटुगुटू जंगल में बुधवार को सुरक्षाबलों ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नक्सलियों के एक सुरक्षित ठिकाने को ध्वस्त कर दिया। सीआरपीएफ की कोबरा बटालियन और पुलिस की संयुक्त टीम ने सर्च ऑपरेशन के दौरान एक लाख रुपए के इनामी नक्सली इसराइल पूर्ति उर्फ अमृत को मुठभेड़ में मार गिराया। वह सागेन दस्ते का सक्रिय सदस्य था। लंबे समय से पुलिस की सूची में वांछित था। मुठभेड़ के बाद इलाके में चलाए गए सर्च अभियान में हथियारों के साथ बड़ी मात्रा में नक्सली सामग्री भी बरामद की गई है। इस कार्रवाई को कोल्हान क्षेत्र में नक्सल नेटवर्क पर बड़ा प्रहार माना जा रहा है। 45 मिनट तक चली गोलीबारी, भागे अन्य नक्सली पुलिस के अनुसार, 24 अप्रैल की रात गोइलकेरा के दुगुनिया गांव में नक्सलियों ने पुलिस मुखबिरी के आरोप में पूर्व नक्सली रमेश चांपिया उर्फ चांबरा की हत्या कर दी थी। घटना के बाद सागेन अंगरिया के नेतृत्व में नक्सली दस्ते के सदस्य कोल्हान के जंगलों में छिप गए थे। इसकी खुफिया सूचना मिलते ही सुरक्षाबलों ने गोइलकेरा और टोंटो क्षेत्र में व्यापक सर्च ऑपरेशन शुरू किया। इसी दौरान बुधवार तड़के रूटुगुटू जंगल में नक्सलियों से आमना-सामना हो गया। दोनों ओर से करीब 45 मिनट तक फायरिंग हुई, जिसमें इसराइल पूर्ति मारा गया। सुरक्षाबलों का दबाव बढ़ता देख अन्य नक्सली घने जंगलों का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे। सुरक्षित रास्ते दिखाने में था एक्सपर्ट इसराइल पूर्ति मूल रूप से गोइलकेरा थाना क्षेत्र के सांगाजाटा गांव का निवासी था। वह संगठन में एरिया कमांडर स्तर के नक्सलियों का करीबी और भरोसेमंद सदस्य माना जाता था। कोल्हान के दुर्गम जंगलों की भौगोलिक जानकारी होने के कारण वह दस्ते को सुरक्षित रास्ते उपलब्ध कराने और सुरक्षाबलों की गतिविधियों पर नजर रखने में अहम भूमिका निभाता था। उसके खिलाफ पुलिस मुखबिरी के शक में ग्रामीणों की हत्या, अपहरण और आईईडी ब्लास्ट जैसी कई गंभीर घटनाओं में संलिप्तता के मामले दर्ज थे। हाल ही में हुए रमेश चांपिया हत्याकांड में भी उसकी सक्रिय भूमिका सामने आई थी। उसकी मौत को नक्सली संगठन के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। कोल्हान में सक्रिय 20-30 नक्सलियों का दस्ता एसपी अमित रेणु ने बताया कि कोल्हान के जंगलों में 20 से 30 हथियारबंद नक्सलियों के सक्रिय होने की सूचना के बाद लगातार सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। सैकड़ों जवान इलाके में तैनात कर घेराबंदी की गई है। जानकारी के मुताबिक, नक्सली सारंडा क्षेत्र से निकलकर कोल्हान के जंगलों में डेरा जमाए हुए हैं। सुरक्षाबलों की यह कार्रवाई नक्सलियों के बढ़ते मूवमेंट पर लगाम लगाने की दिशा में अहम मानी जा रही है। Source link

शिक्षा

Dr. Atanus Science Oscar Win: ₹30 Lakh Prize | April Current Affairs

Hindi News Career Dr. Atanus Science Oscar Win: ₹30 Lakh Prize | April Current Affairs | Raghav Chadha Joins BJP 6 दिन पहले कॉपी लिंक जानते हैं आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं… नेशनल (NATIONAL) 1. राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने बीजेपी जॉइन की 24 अप्रैल को पंजाब से AAP के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने बीजेपी में शामिल होने का ऐलान किया। राघव चड्ढा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसकी जानकारी दी। साथ ही कहा कि राज्यसभा सांसद संदीप पाठक, अशोक कुमार मित्तल, हरभजन सिंह, विक्रमजीत सिंह साहनी, स्वाति मालीवाल, राजेंदर गुप्ता हमारे साथ हैं। पार्टी ने 2 अप्रैल 2026 को राघव को डिप्टी लीडर पद से हटाया और उनकी जगह अशोक कुमार मित्तल को नियुक्त किया था। राघव 2015 में पार्टी के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष के तौर पर अपॉइंट हुए थे। 2019 में राघव ने साउथ दिल्ली से लोकसभा चुनाव लड़ा था और वे पंजाब से राज्यसभा के सबसे युवा सदस्य थे। राघव पूर्व दिल्ली जल बोर्ड के वाइस प्रेसिडेंट और दिल्ली के राजेंद्र नगर विधानसभा सीट से 2022 तक विधायक भी रहे। AAP ने 2022 में राघव को राज्यसभा के लिए नॉमिनेट किया था। 2. सरकार ने एविएशन फ्यूल में एथेनॉल मिलाने की मंजूरी दी 23 अप्रैल को पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने एविएशन टर्बाइन फ्यूल (ATF) में एथेनॉल ब्लेंडिंग को मंजूरी दे दी है। सरकार ने नोटिफिकेशन जारी कर ATF मार्केटिंग नियमों में बदलाव किया है। इस फैसले से भारत की विदेशी तेल पर निर्भरता कम होगी। एथेनॉल ब्लेंडिंग की मंजूरी के फैसले से एविएशन सेक्टर में प्रदूषण कम होगा और महंगे कच्चे तेल के आयात को घटाया जा सकेगा। मंत्रालय के नोटिफिकेशन के मुताबिक, एविएशन टर्बाइन फ्यूल की परिभाषा को अपडेट किया गया है। नए अपडेट के मुताबिक ATF में हाइड्रोकार्बन के साथ-साथ सिंथेसाइज्ड कंपोनेंट्स (जैसे एथेनॉल) को भी शामिल किया जा सकेगा। सरकार का ये बदलाव अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ रहे सस्टेनेबल एविएशन फ्यूल (SAF) के चलन को ध्यान में रखकर किया गया है। SAF एक ऐसा वैकल्पिक ईंधन है जिसे कुकिंग ऑयल, कृषि अवशेष और कचरे से तैयार किया जा सकता है। इसमें एथेनॉल का मिश्रण भी अहम भूमिका निभाता है। SAF की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसके इस्तेमाल के लिए विमान के इंजन या मौजूदा फ्यूल सप्लाई सिस्टम में बड़े बदलाव की जरूरत नहीं होती। SAF पारंपरिक जेट फ्यूल के मुकाबले कार्बन उत्सर्जन को काफी हद तक कम कर देता है। 3. डिफेंस सेक्रेटरी राजेश कुमार ने जोनाथन पॉवेल से मुलाकात की 23 अप्रैल को डिफेंस सेक्रेटरी राजेश कुमार सिंह ने नई दिल्ली में यूनाइटेड किंगडम (UK) के नेशनल सिक्योरिटी एड्वाइजर जोनाथन पॉवेल से मुलाकात की। भारत-ब्रिटेन डिफेंस कॉर्पोरेशन के स्ट्रक्चर को रिव्यू किया और रणनीतिक संबंधों को और मजबूत करने पर बात की। दोनों पक्षों ने सैन्य सहयोग और रक्षा उद्योग साझेदारी सहित रक्षा सहयोग को मजबूत करने पर चर्चा की। इस बैठक में राजेश और NSA पॉवेल ने रीजनल सिक्योरिटी के डेवलपमेंट और उसकी प्रोग्रेस पर बातचीत की। ये बैठक विशेष रूप से रक्षा, प्रौद्योगिकी और सुरक्षा क्षेत्रों में भारत-ब्रिटेन (रोडमेप 20230) की पार्टनरशिप को मजबूत करने के लिए की। दोनों प्रमुखों ने ये मुलाकात 2021 में घोषित भारत-UK व्यापक रणनीतिक साझेदारी के तहत की। जिसमें 2030 का रोडमैप पर बात हुई। इस बैठक का उद्देश्य भारत-ब्रिटेन के बीच कॉम्परेशिप स्ट्रेटजिक पार्टनरशिप के तहत डिफेंस रिलेशन को मजबूत करना है। 4. स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने दवाओं के लिए MoU साइन किया 24 अप्रैल को इंडियन फार्माकोपिया कीमशन (IPC) ने दवाईयों की क्वालिटी, रिसर्च और पेशेंट की सुरक्षा के लिए फार्मास्यूटिकल्स एंड मेडिकल डिवाइसेज ब्यूरो ऑफ इंडिया (PMBI) और नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मास्यूटिकल्स एजुकेशन एंड रिसर्च (NIPER), हाजीपुर के साथ एक MoU साइन किया। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के मुताबिक, ये MoU हेल्थकेयर इकोसिस्टम को मजबूत करने के लिए किया गया है। इस MoU के तहत दवाओं की क्वालिटी, पेशेंट सेफ्टी, दवाओं का सही तरह से उपयोग करने और फार्मास्युटिकल में इनोवेशन को मजबूत करेंगे। पीएम भारतीय जनऔषधि स्कीम (PMBJP) के तहत ये दवाएं दी जाएंगी। इस MoU का उद्देश्य दवाओं की क्वालिटी को बढ़ाना है। इस MoU के तहत PMBI क्वालिटी टेस्ट के लिए जन औषधि दवाओं के रैंडम सैंपल IPC को भेजेगा। दवाओं के सही उपयोग के लिए जन औषधि केंद्रों में भारत के राष्ट्रीय फॉर्मूलरी को बढ़ावा दिया जाएगा। इससे बेहतर फार्माकोविजिलेंस सिस्टम से दवाओं के दुष्प्रभावों को कम किया जा सकेगा। फार्माकोविजिलेंस प्रोग्राम ऑफ इंडिया (PBPI) QR कोड और टोल-फ्री हेल्पलाइन भी चलाएंगे। इस MoU का उद्देश्य लोगों में सस्ती जेनेरिक दवाओं में भरोसा बढ़े और पेशेंट बेहतर स्वास्थ्य लाभ देना है। इस MoU के तहत मेडिकल यूज और फार्माकोविजिलेंस पर फार्मासिस्टों और स्टैकहोल्डर्स को ट्रेनिग भी दी जाएगी। निधन (DEATH) 5. कोरियन एक्टर ली नाम-ही का निधन 22 अप्रैल को साउथ कोरियन एक्टर ली नाम-ही का निधन हो गया। वे 64 साल के थे। उन्होंने कोरियन इंडस्ट्री में 4 दशक तक एक्टिंग की। ली ने 1983 में एंटीगौन ड्रामा से 21 साल की उम्र में बतौर एक्टर डेब्यू किया। ली थिएटर से फेमस हुए। उनके मशहूर थियेटर प्ले एंटीगौन, मेल इंपल्स, ओथैलो (2009) और डेथ ऑफ अ सेल्समैन (2016) हैं। इसके साथ ही ली टीवी प्रोग्राम द प्राइस्ट्स (2015), स्टील रेन 2: समिट (2020), माय डियरेस्ट, वॉचर में भी काफी चर्चित रहे। 1998 में ली को कोरिया थिएटर एसोसिएशन एक्टिंग अवॉर्ड मिला। ली को 2011 में एक्टिंग के लिए ‘कोरिया थिएटर अवॉर्ड’ मिला। ली नाम-ही को 2012 में डोंग-ए थिएटर अवॉर्ड मिला। मिसलीनियस (Miscellaneous) 6. भारत मालदीव को SAARC के लिए 30 अरब देगा 23 अप्रैल को भारत ने SAARC करेंसी स्वॉप फ्रेमवर्क के तहत पहली किस्त के रूप में मालदीव के लिए 30 अरब रुपए सैंक्शन किए। SAARC करेंसी स्वॉप फ्रेमवर्क सार्क देशों के बीच एक तरह का इमरजेंसी लोन सिस्टम है। सार्क देशों में भारत, अफगानिस्तान, बांग्लादेश, भूटान, मालदीव, नेपाल, पाकिस्तान और श्रीलंका शामिल हैं। SAARC करेंसी स्वॉप फ्रेमवर्क मालदीव सरकार के बीच साइन हुए MoU के तहत दिया जाएगा। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) के जरिए ये फंड मालदीव को दिया जाएगा। SAARC करेंसी स्वॉप फ्रेमवर्क की ये पहली किश्त होगी, जिसे RBI के जरिए जारी किया

झारखंड

गिरिडीह में जमीन विवाद; महिला सहित 12 घायल:CCTV तोड़ने के प्रयास से...

गिरिडीह जिले के घोरथम्भा ओपी क्षेत्र अंतर्गत ईंटोचांच गांव में जमीन विवाद ने अचानक हिंसक रूप ले लिया। वर्षों से चल रहे इस विवाद में दो पक्ष आमने-सामने आ गए। जानकारी के अनुसार, विवादित जमीन पर एक पक्ष लंबे समय से मकान बनाकर रह रहा है। बुधवार को दूसरे पक्ष के कुछ लोग वहां पहुंचे और लगे सीसीटीवी कैमरे को तोड़ने का प्रयास किया। इसका विरोध करने पर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। जो कुछ ही देर में मारपीट में तब्दील हो गई। खूब चले लाठी-डंडे, महिलाओं सहित 12 घायल देखते ही देखते दोनों ओर से लोग लाठी-डंडे लेकर आमने-सामने आ गए और जमकर हिंसक झड़प हुई। इस दौरान पहले पक्ष से मकसूद अंसारी, फातिमा खातून, हलीमा खातून, रजीना खातून और कोरिसा खातून घायल हो गए। वहीं दूसरे पक्ष से कुर्बान मियां, कलाम अंसारी, अब्बास मियां, दुखना मियां, फातिमा खातून, आयशा खातून, गुलशन खातून और समीर अंसारी को भी चोटें आई हैं। घायलों में महिलाओं की संख्या अधिक है। सभी घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। गांव में अतिरिक्त बल किया गया तैनात घटना की सूचना मिलते ही घोरथम्भा ओपी पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। हालात को देखते हुए गांव में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है, ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके। फिलहाल गांव में तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है। हालांकि पुलिस की मौजूदगी से स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है। ओपी प्रभारी धर्मेंद्र अग्रवाल ने बताया कि सभी घायलों का समुचित इलाज कराया जा रहा है। मामले की गहन जांच की जा रही है। जांच के बाद दोषियों की पहचान कर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। Source link

ताज़ा खबर

aaj ka Vrishchik rashifal 1 may 2026 Scorpio horoscope in hindi control...

Last Updated:May 01, 2026, 00:06 IST Aaj ka Vrishchik Rashifal 1 may 2026: वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन धैर्य और आत्म-नियंत्रण बनाए रखने का है. किसी भी उकसावे या गुस्से वाली स्थिति में तुरंत प्रतिक्रिया देने से बचें. करियर और आर्थिक मामलों में दूसरों के बजाय अपने विवेक पर भरोसा करें और फिलहाल बड़े निवेश को टाल देना ही बेहतर है. रिश्तों में शांति और सामंजस्य बनाए रखने के लिए आज मौन का सहारा लें. सीतामढ़ी: वृश्चिक राशि के जातकों के लिए 1 मई 2026 का दिन मानसिक दृढ़ता की मांग करने वाला है. आज सितारों की चाल संकेत दे रही है कि कोई व्यक्ति या परिस्थिति आपको जानबूझकर उकसाने का प्रयास कर सकती है. सुबह के समय ग्रहों का प्रभाव कुछ ऐसा रहेगा कि छोटी-छोटी बातें भी आपको क्रोध दिला सकती हैं या आपको तीखी प्रतिक्रिया देने के लिए मजबूर कर सकती हैं. याद रखें आज आपका मौन ही आपका सबसे बड़ा हथियार है. यदि आप आवेग में आकर कोई जवाब देते हैं, तो आप दूसरों के बिछाए जाल में फंस सकते हैं. आज का मूल मंत्र है ठहराव. किसी भी बात पर रिएक्ट करने से पहले कुछ सेकंड रुकें. लंबी सांस लें और फिर निर्णय लें.​कार्यक्षेत्र में विवेक और बौद्धिक स्वतंत्रताज्योतिषाचार्य दीपेश शास्त्री ने बताया कि करियर और बिजनेस के लिहाज से आज आपको अपनी निर्णय क्षमता पर भरोसा करना होगा. कार्यस्थल पर सहकर्मी या प्रतिद्वंद्वी आपको लुभावनी बातों या गलत सूचनाओं के जरिए भ्रमित करने की कोशिश कर सकते हैं. आज किसी के कहने पर आकर अपनी रणनीति न बदलें. न ही किसी नए प्रोजेक्ट में बिना सोचे-समझे हाथ डालें. अपना दिमाग लगाएं, तथ्यों की जांच करें और फिर ही आगे बढ़ें. आज सुनी-सुनाई बातों पर भरोसा करना पेशेवर मोर्चे पर नुकसानदेह साबित हो सकता है. अपनी बौद्धिक स्वतंत्रता बनाए रखें और अपनी कार्यशैली में स्पष्टता रखें. तभी सफलता आपके कदम चूमेगी. ​आर्थिक सावधानी और निवेश का सही नजरियाज्योतिषाचार्य ने बताया कि धन और संपत्ति के मामलों में आज का दिन सतर्कता बरतने का है. आज वित्तीय लेन-देन करते समय भावनाओं को बीच में न आने दें. यदि कोई मित्र या रिश्तेदार भावुक होकर आपसे उधार मांगता है या किसी निवेश की सलाह देता है, तो पूरी तरह जांच-परख के बाद ही कदम उठाएं. भावनाओं में बहकर लिया गया वित्तीय फैसला भविष्य में मानसिक तनाव का कारण बन सकता है. आज बड़े निवेश टालना बेहतर रहेगा. संचय और बचत पर ध्यान दें और अनावश्यक खर्चों से बचें. हिसाब-किताब में पारदर्शिता रखना आज आपके आर्थिक भविष्य को सुरक्षित करेगा. ​रिश्तों में शांति और विशेष ज्योतिषीय उपायपारिवारिक जीवन और प्रेम संबंधों में आज ‘मौन’ सबसे बड़ा समाधान बनकर उभरेगा. जीवनसाथी या किसी प्रियजन के साथ बहस होने की संभावना है, लेकिन यदि आप शांत रहते हैं, तो विवाद बड़ा रूप नहीं लेगा. आज का शुभ अंक 7 है और शुभ रंग हल्का ग्रे है, जो आपको मानसिक शांति प्रदान करेगा. गुस्से पर नियंत्रण पाने के लिए आज विशेष उपाय करें. एक गिलास सादा पानी धीरे-धीरे पिएं और उसके बाद 30 सेकंड तक बिना कुछ बोले शांत बैठें. यह छोटा सा प्रयोग आपकी ऊर्जा को संतुलित करेगा. दिन को आपके पक्ष में मोड़ देगा. स्वयं पर नियंत्रण ही आज आपकी विजय का आधार है. About the Author Amit ranjan मैंने अपने 12 वर्षों के करियर में इलेक्ट्रॉनिक, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में काम किया है। मेरा सफर स्टार न्यूज से शुरू हुआ और दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर डिजिटल और लोकल 18 तक पहुंचा। रिपोर्टिंग से ले…और पढ़ें News18 न्यूजलेटर अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में सबमिट करें Location : Sitamarhi,Bihar Source link

झारखंड

‘हर कोई सचिन नहीं बन सकता’ सुनकर भी नहीं हारे पलामू के...

Last Updated:April 30, 2026, 13:42 IST राजस्थान के जोधपुर निवासी आईएएस दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने कड़ी मेहनत और दृढ़ संकल्प से सफलता हासिल की. बचपन में क्रिकेटर बनने का सपना देखने वाले दिलीप ने असफलताओं के बावजूद हार नहीं मानी और तीसरे प्रयास में यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा में ऑल इंडिया रैंक 72 प्राप्त कर आईएएस बने. वर्तमान में पलामू के उपायुक्त के रूप में कार्यरत दिलीप ने बताया कि उनके प्रशासनिक करियर की शुरुआत इसी जिले से हुई थी. पलामू: कहते हैं कि अगर इरादे मजबूत हों तो कठिन रास्ते भी मंजिल तक पहुंचा देते हैं. राजस्थान के जोधपुर निवासी आईएएस दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने इसे सच कर दिखाया है. बचपन में क्रिकेटर बनने का सपना देखने वाले दिलीप ने जीवन के उतार-चढ़ाव, असफलताओं और लोगों के तानों के बावजूद हार नहीं मानी. आखिरकार तीसरे प्रयास में उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा में ऑल इंडिया रैंक 72 हासिल कर आईएएस बनने का अपना सपना पूरा किया. प्रशासनिक सफर की शुरुआतपलामू जिले में 106वें उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने लोकल18 से खास बातचीत की. दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने बताया कि उनके प्रशासनिक सफर की शुरुआत इसी जिले से हुई थी, जहां उन्हें प्रशिक्षण का अवसर मिला. अब उपायुक्त के रूप में यहां सेवा करने का मौका मिलना उनके लिए सौभाग्य की बात है. उन्होंने कहा कि जिले में पेयजल संकट, सुखाड़ और गिरते जलस्तर जैसी चुनौतियों से निपटने के लिए वाटर हार्वेस्टिंग, माइक्रो इरिगेशन और आधुनिक खेती को बढ़ावा दिया जाएगा, ताकि किसानों को राहत मिल सके. बचपन में क्रिकेट का जुनूनदिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने बताया कि बचपन से ही उनका सपना क्रिकेटर बनने का था. जब लोग उनसे पूछते थे कि बड़े होकर क्या बनोगे, तो वे डॉक्टर या इंजीनियर की बजाय क्रिकेटर बनने की बात कहते थे. उनका सपना भारत की टीम के लिए खेलने का था. हालांकि, समाज और आसपास के लोग उनकी इस चाहत का मजाक उड़ाते थे और कहते थे कि हर कोई सचिन तेंदुलकर नहीं बन सकता. इस दौरान उनकी जिंदगी में कई उतार-चढ़ाव भी आए. पूरी तरह क्रिकेट को समर्पितक्रिकेट को लेकर उन्होंने कहा कि स्कूल के दिनों में वे पूरी तरह क्रिकेट को समर्पित थे और उनके कोच ने भी उनमें प्रतिभा देखी थी. लेकिन 12वीं के दौरान परिवार के दबाव में उन्हें क्रिकेट छोड़ना पड़ा. इसके बाद उन्होंने पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित किया और इंजीनियरिंग की राह चुनी. उन्होंने केमिकल इंजीनियरिंग से स्नातक किया. कॉलेज के दौरान समाजसेवा से जुड़ने पर उनके भीतर प्रशासनिक सेवा में जाने की प्रेरणा जगी. यहीं से उन्होंने यूपीएससी की तैयारी का फैसला लिया और दिल्ली जाकर संघर्ष शुरू किया. तीन प्रयास, दो असफलताएंदिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने UPSC का सफर सांझा करते हुए बताया कि पहले प्रयास में वे प्रीलिम्स में बहुत कम अंतर से असफल हो गए. दूसरे प्रयास में उन्होंने प्रीलिम्स और मेन्स दोनों परीक्षाएं पास कीं, लेकिन इंटरव्यू में अंतिम सूची में जगह नहीं बना सके. यह झटका बड़ा था, लेकिन उन्होंने खुद को टूटने नहीं दिया. लगातार मेहनत, सही रणनीति और आत्मविश्वास के दम पर दिलीप ने तीसरे प्रयास में शानदार वापसी की. वर्ष 2018 में उन्होंने ऑल इंडिया रैंक 72 हासिल कर आईएएस अधिकारी बनने का सपना साकार किया. सफलता का मंत्रवहीं असफलताओं को लेकर उन्होंने ने कहा कि असफलता अंत नहीं होती, बल्कि सीखने का अवसर होती है. युवाओं को संदेश देते हुए उन्होंने कहा कि यदि लक्ष्य बड़ा है, तो मेहनत भी उसी स्तर की करनी होगी. अपने सपनों को दिल के करीब रखकर लगातार प्रयास करने से ही सफलता मिलती है. उन्होंने शिक्षा को अधिकार और बेहतर भविष्य की सबसे बड़ी कुंजी बताया. युवाओं के लिए प्रेरणाउन्होंने कहा कि किसी भी मंजिल को पाने के लिए बड़े सपने देखना जरूरी है. खासकर यदि आप आईएएस बनने का सपना देख रहे हैं, तो ताने, असफलताएं और परिस्थितियां आपके रास्ते में बाधा बन सकती हैं, लेकिन मजबूत इरादों को नहीं रोक सकतीं. इसलिए दृढ़ संकल्प और कठिन परिश्रम के बल पर सफलता हासिल की जा सकती है. About the Author Amita kishor न्यूज़18इंडिया में कार्यरत हैं. आजतक से रिपोर्टर के तौर पर करियर की शुरुआत फिर सहारा समय, ज़ी मीडिया, न्यूज नेशन और टाइम्स इंटरनेट होते हुए नेटवर्क 18 से जुड़ी. टीवी और डिजिटल न्यूज़ दोनों विधाओं में काम करने क…और पढ़ें News18 न्यूजलेटर अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में सबमिट करें Location : Palamu,Jharkhand First Published : April 30, 2026, 13:38 IST Source link

व्यापार

Business Idea: 20 रुपए में देसी नाश्ता, हजारों का मुनाफा! रायपुर की...

Last Updated:October 13, 2025, 09:16 IST रायपुर की लक्ष्मी वर्मा ने घर की रसोई से उड़द दाल के बड़ा बनाकर बिज़नेस की मिसाल पेश की है. महिला समूह से जुड़ी लक्ष्मी अपने हाथों से देसी स्वाद और कुरकुरे बड़े तैयार करती हैं. 20 रुपए में 4 बड़े की प्लेट मेलों व बाजारों में खूब बिक रही है. उनका मकसद स्वाद के साथ छत्तीसगढ़ी परंपरा और महिला आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देना है. रायपुर : छत्तीसगढ़ के पारंपरिक व्यंजनों की अपनी एक अलग पहचान है. देसी स्वाद, देसी खुशबू और देसी अपनापन. इन्हीं पारंपरिक व्यंजनों में से एक है ‘उड़द दाल का बड़ा’, जो अब गांवों से निकलकर शहरों की पसंदीदा डिश बनता जा रहा है. रायपुर जिले के सिलतरा निवासी लक्ष्मी वर्मा इस पारंपरिक स्वाद को आधुनिक बाजार तक पहुंचा रही हैं. घर की शुद्धता और देसी तरीके से तैयार लक्ष्मी वर्मा एक महिला समूह से जुड़ी हुई हैं और अपने साथ कई अन्य महिलाओं को भी आत्मनिर्भर बनने की राह पर ला रही हैं. उन्होंने बताया कि उनके द्वारा बनाए गए उड़द दाल के बड़े न केवल स्वादिष्ट और कुरकुरे होते हैं, बल्कि पूरी तरह घर की शुद्धता और देसी तरीके से तैयार किए जाते हैं. इस पारंपरिक स्नैक की अब शहरों में भी खूब डिमांड बढ़ गई है, खासकर मेलों और लोकल बाजारों में इनका स्टॉल लोगों को अपनी ओर आकर्षित करता है. बड़ा बनाने की आसान रेसिपी लक्ष्मी वर्मा ने बातचीत के दौरान उड़द दाल का बड़ा बनाने की आसान रेसिपी भी साझा की. उन्होंने बताया कि सबसे पहले उड़द दाल को दो से तीन घंटे तक पानी में भिगोकर रखा जाता है. इसके बाद उसका छिलका हटाने के लिए दाल को अच्छे से धोया जाता है. फिर मिक्सर में उसे बारीक पीस लिया जाता है. अब इसमें बारीक कटी हरी मिर्च, प्याज, धनिया पत्ती और स्वादानुसार नमक डालकर अच्छे से मिलाया जाता है. मिश्रण तैयार हो जाने के बाद, इसे हाथ से गोल या चपटा आकार देकर गरम तेल में धीमी आंच पर 15 से 20 मिनट तक तला जाता है, ताकि अंदर तक कुरकुरापन बना रहे. जब बड़ा सुनहरा और करारा हो जाए, तब इसे टमाटर की चटनी या हरी धनिया की चटनी के साथ परोसा जाता है. लक्ष्मी बताती हैं कि उड़द दाल का बड़ा खाने में इतना स्वादिष्ट होता है कि एक बार खाने वाला इसे भूल नहीं पाता. कीमत भी पूरी तरह बजट फ्रेंडली इन बड़े की कीमत भी पूरी तरह बजट फ्रेंडली है. मात्र 20 रुपए प्रति प्लेट में 4 नग बड़े मिलते हैं, जो नाश्ते या शाम की चाय के साथ परफेक्ट जोड़ी बनाते हैं. महिला समूह की सदस्याएं इन्हें मेलों, हाट बाजारों और लोकल दुकानों में बेचती हैं, जिससे उन्हें अच्छी आमदनी भी हो रही है. लक्ष्मी कहती हैं कि हमारा मकसद सिर्फ स्वाद परोसना नहीं, बल्कि छत्तीसगढ़ की परंपरा और महिला आत्मनिर्भरता को भी आगे बढ़ाना है. उनकी मेहनत और देसी स्वाद का यह मेल अब लोगों की जुबान पर चढ़ चुका है. About the Author Amit Singh 7 वर्षों से पत्रकारिता में अग्रसर. इलाहबाद विश्वविद्यालय से मास्टर्स इन जर्नालिस्म की पढ़ाई. अमर उजाला, दैनिक जागरण और सहारा समय संस्थान में बतौर रिपोर्टर, उपसंपादक औऱ ब्यूरो चीफ दायित्व का अनुभव. खेल, कला-साह…और पढ़ें News18 न्यूजलेटर अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में सबमिट करें Location : Raipur,Raipur,Chhattisgarh First Published : October 13, 2025, 09:16 IST Source link

झारखंड

गिरिडीह में बस-कार की सीधी टक्कर:दो की मौके पर मौत, पांच घायल;...

गिरिडीह जिले के धनवार थाना क्षेत्र अंतर्गत लाल बाजार के पास गुरुवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया। खोरीमहुआ की ओर से आ रही सवारी बस और बिरनी की तरफ जा रही स्विफ्ट कार के बीच आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसा इतना जबरदस्त था कि कार के परखच्चे उड़ गए। उसमें सवार लोग अंदर ही फंस गए। घटना सुबह करीब पांच बजे की बताई जा रही है। आसपास के ग्रामीण तेज आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे और राहत-बचाव कार्य में जुट गए। दो की मौके पर मौत, पांच घायल हादसे में कार सवार 70 वर्षीय बंगाली हाड़ी और 24 वर्षीय कुमकुम कुमारी की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों बिरनी थाना क्षेत्र के बरमसिया गांव के रहने वाले थे। बताया जा रहा है कि कार में सवार पूरा परिवार एक शादी समारोह से लौट रहा था, तभी यह हादसा हो गया। दुर्घटना में सुकरी देवी, तारा देवी, रोनित कुमार, जयनारायण राम और अरविंद यादव गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद घायलों को कार से बाहर निकाला और तत्काल नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है। शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजे गए घटना की सूचना मिलते ही धनवार थाना प्रभारी ब्रजेश कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य को तेज किया। पुलिस ने घायलों को अस्पताल भिजवाने के साथ ही मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में बस और कार के बीच आमने-सामने टक्कर की पुष्टि हुई है। Source link

Scroll to Top