भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

Author name: scsmdos@gmail.com

झारखंड

एलेप्पी एक्सप्रेस से सात लाख का गांजा बरामद

बोकारो | आरपीएफ बोकारो ने मंगलवार को एलेप्पी एक्सप्रेस की जनरल कोच के सामने स्थित लगेज रैक पर रखे दो लावारिस बैग में रखा करीब 14.36 किलो गांजा बरामद किया गया। इसका अनुमानित बाजार कीमत ₹7,18,200 आंकी गई। बताया गया कि विशेष जांच अभियान के दौरान उक्त बैग बरामद किए गए, जिसके संबंध में पूछताछ करने पर किसी ने भी दावा नहीं किया। इसके बाद बैग की तलाशी ली गई तो उक्त गांजा बरामद किया गया। आरपीएफ अब जांच में जुटी है कि उक्त बैग ट्रेन में किसने रखा है। Source link

ताज़ा खबर

Dhanu Rashifal: धनु राशि वालों आज चमकने वाला है भाग्य, प्रमोशन के...

Last Updated:July 02, 2026, 00:03 IST Aaj ka Dhanu Rashifal 02 july 2026: आज धनुराशि वालों को प्यार के मामले में दिन अनुकूल गुजरने वाला है. ज्योतिषाचार्य के अनुसार आप अपने पार्टनर के साथ अच्छा समय व्यतीत कर सकेंगे. अगर आपके मन में कोई बात है तो आज उनसे कह दें. लेकिन जल्दीबाजी में कोई निर्णय नहीं लें. धनु वाले जानें आज का राशिफल. जमुई: आज 02 जुलाई 2026 का दिन धनु राशि के जातकों के लिए नए अवसर लेकर आएगा. आज आप अपने जीवन में नई उपलब्धि हासिल कर सकते हैं. ज्योतिषाचार्य पंडित शत्रुघ्न झा बताते हैं कि आज के दिन चंद्रमा की स्थिति आपके लिए काफी अनुकूल रहने वाली है. आप अगर कहीं काम करते हैं तो आज के दिन आपको अपने टीम का सहयोग प्राप्त होगा. उन्होंने बताया कि अगर आपका कोई काम लंबे समय से अटका हुआ है तब आज के दिन वह पूरा हो सकता है. इतना ही नहीं अगर आपके मन में कोई इच्छा लंबे समय से चल रही थी तब आज उसके भी पूरा होने के संकट बना रहे हैं. ज्योतिषाचार्य बताते हैं की धनु राशि के जातकों को आज नौकरी में परिचय मिल सकता है या उनके प्रोन्नति के भी अवसर बन रहे हैं जिस कारण आपका दिन आज काफी खुशियों में गुजरने वाला है. निर्णय में ना बरतें कोई भी जल्दीबाजीज्योतिषाचार्य पंडित शत्रुघ्न झा बताते हैं कि धनु राशि के जातकों को आज किसी भी निर्णय में जल्दबाजी करने से बचना चाहिए. आज के द्वारा ली गई जल्दी बाजी आपको भविष्य में नुकसान पहुंचा सकती है या आपके ऊपर उसका बड़ा प्रभाव पड़ सकता है. उन्होंने बताया कि चंद्रमा के दूसरे भाव में रहने से आज पारिवारिक और नैतिक मूल्यों को प्राथमिकता देना आपके लिए लाभदायक रहेगा. व्यवसाय करने वाले लोगों के लिए आज का दिन आपको व्यवसाय में बड़ा फायदा होगा आपको नए संपर्क मिल सकते हैं जिसका फायदा आपको पहुंचेगा. अगर आप कहीं निवेश करना चाहते हैं पैसा लगाने की सोच रहे हैं तो आज का दिन उसके लिए अनुकूल रहेगा ऐसा करने से आपको भविष्य में फायदा पहुंच सकता है. प्यार के मामले में आज अच्छा गुजरेगा दिनज्योतिषाचार्य बताते हैं कि धनु राशिवालों प्यार के मामले में आज का दिन आपका अनुकूल गुजरने वाला है. उन्होंने बताया कि आप अपने पार्टनर के साथ अच्छा समय व्यतीत कर सकेंगे. अगर आपके मन में कोई बात है तो आज उनसे कह दें. आज आपके रिश्तों में मिठास आ सकती है. पारिवारिक जीवन में भी आज काफी खुशनुमा माहौल रहेगा. अत्यधिक भागदौड़ के कारण आज आपको थकान की अनुभूति हो सकती है. आज के दिन धनु राशि के जातकों के लिए शुभ रंग सुनहरा जबकि शुभ अंक 8 और अशुभ अंक 4 रहेगा. About the Author Amit ranjan मैंने अपने 12 वर्षों के करियर में इलेक्ट्रॉनिक, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में काम किया है। मेरा सफर स्टार न्यूज से शुरू हुआ और दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर डिजिटल और लोकल 18 तक पहुंचा। रिपोर्टिंग से ले…और पढ़ें News18 न्यूजलेटर अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में सबमिट करें Source link

झारखंड

चार साल लेट चल रही 156 करोड़ की जलापूर्ति योजना, 85 करोड़...

भास्कर एक्सक्लू​िसव चास नगर निगम 156 करोड़ की फेज-2 जलापूर्ति योजना चार साल लेट चल रही है। यह योजना वर्ष 2018 में शुरू हुई थी। योजना अप्रैल 2021 तक पूरी करनी थी। लेकिन कोरोना महामारी के कारण इसकी समय-सीमा दिसंबर 2024 तक बढ़ाई गई। इस दौरान नगर निगम के जनप्रतिनिधियों का कार्यकाल खत्म हो गया और चुनाव नहीं हुए। इसलिए अधिकारी राज रहा। अधिकारियों ने एजेंसी को लगभग 85 करोड़ रुपए भुगतान कर दिया। लेकिन यह योजना सफेद हाथी साबित हुई। अब नगर निगम में जनप्रतिनिधि राज बहाल हुई, तो इस योजना को लेकर कड़ाई हुई। इसे मार्च 2026 तक पूरा करने को कहा गया। फिर जून 2026 तक का समय दिया गया। लेकिन योजना पूरी नहीं हुई, जलापूर्ति भी बहाल नहीं हुई। एजेंसी को जलापूर्ति शुरू करने के साथ ही 30 हजार घरों में कनेक्शन भी देना था, लेकिन सात हजार घरों में कनेक्शन दिया गया है, लेकिन जलापूर्ति शुरू नहीं हुई है। फैक्ट फाइल चास नगर निगम कुल क्षेत्रफल : 30 वर्ग किलोमीटर कुल वार्डों की संख्या : 35 कुल आबादी : 1,56,888 कुल घर : लगभग 60,000 स्लम क्षेत्र : 51 बस्तियां, आबादी 12,306, घर 2,706 फेज-1 में वर्तमान कनेक्शन : 9000 घर एक साल से चल रहा ट्रायल, पर घरों तक नहीं पहुंच रहा पानी जल्द चालू नहीं किया, तो ब्लैक लिस्टेड के लिए लिखेंगे : मेयर नगर निगम के महापौर भोलू पासवान ने कहा कि अधिकारी राज में सरकारी पैसों की बंदरबांट हुई है। करीब 85 करोड़ रुपए भुगतान के बाद भी लोगों को एक बूंद पानी नहीं मिला। एजेंसी को जून तक जलापूर्ति चालू करने को कहा गया था। लेकिन शुरू नहीं हुई। एक जुलाई को समीक्षा करेंगे। अगर जल्द जलापूर्ति चालू नहीं किया, तो इस एजेंसी को ब्लैक लिस्टेड करने के लिए विभाग को लिखेंगे। वैसे अधिकारियों पर भी कार्रवाई करने के लिए विभाग को लिखा जाएगा, जिन्होंने बिना जांच के इतनी बड़ी राशि का भुगतान कर दिया। करीब एक साल पहले फेज-2 के तहत बनाई गई 6 पानी टंकियों और पाइपलाइनों का 15 दिनों का ट्रायल किया गया था, लेकिन नगर निगम ने साफ कर दिया है कि यह पानी अभी पीने योग्य नहीं है। सैकड़ों जगह पर लीकेज के कारण पानी की आपूर्ति नहीं हो रही है। एजेंसी ने नगर निगम को बताया है कि कई जगह ग्रामीणों ने पाइपलाइन को क्षतिग्रस्त कर दिया है, इस​के कारण लीकेज हो रहा है। फेज-2 में अब तक : 7000 घरों में कनेक्शन (लक्ष्य : 30,000) फेज-1 से मात्र नौ हजार घरों को मिल रहा पानी पुराने सर्वे के अनुसार चास शहर में 25 हजार मकान हैं, जबकि अभी करीब 60 हजार मकान बन चुके हैं। फेज-1 से महज 9 हजार घरों को ही पानी मिल रहा है। फेज-2 से पानी नहीं मिल रहा है। अभिमन्यु नगर, पटेल नगर, शिवपुरी कॉलोनी जैसे इलाकों में पाइपलाइन बिछाने का काम अधूरा छोड़ दिया गया है। Source link

झारखंड

झामुमो नेताओं ने सिदो- कान्हू को दी श्रद्धांजलि

सिटी रिपोर्टर | बोकारो चास स्थित आईटीआई मोड़ सिदो-कान्हू चौक पर मंगलवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा की ओर से हूल दिवस के अवसर पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। नेतृत्व जिलाध्यक्ष रतनलाल मांझी ने की। इस दौरान पार्टी के वरिष्ठ नेताओं व कार्यकर्ताओं ने शहीद सिदो-कान्हू की प्रतिमा पर श्रद्धांजलि अर्पित की। जिलाध्यक्ष मांझी ने कहा कि संथाल हूल विद्रोह वीर सिदो-कान्हू के अदम्य साहस, संघर्ष और बलिदान का गौरवशाली इतिहास है। हूल दिवस भारतीय इतिहास में देशभक्ति, स्वाभिमान और सर्वोच्च बलिदान का प्रतीक है तथा नई पीढ़ी को इनके आदर्शों से प्रेरणा लेनी चाहिए। बोकारो महानगर अध्यक्ष मंटू यादव ने भी वीर शहीदों को नमन करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प दोहराया। संचालन जिला सचिव मुकेश कुमार महतो ने की। मौके पर केंद्रीय सदस्य संतोष रजवार, जयनारायण महतो, अशोक कुमार मुर्मू, मोहन मुर्मू, फैयाज आलम, आकाश टुडू, रामदयाल सिंह, भगीरथ शर्मा, राकेश सिन्हा, आलोक सिंह, हसन अंसारी, शांति किस्कू, होलिका देवी, अख्तर अंसारी, जयमाला देवी, संजय केजरीवाल, सोपू देवी, किरण देवी, प्रतिभा देवी, मनोज महतो, युधिष्ठिर रजवार, मागाराम दे, अभिषेक सरकार, फिरोज अंसारी, भरत प्रजापति आदि थे। Source link

ताज़ा खबर

aaj ka Kanya rashifal 02 july 2026 in hindi today is challenging...

Last Updated:July 02, 2026, 00:18 IST Aaj ka Kanya Rashifal 02 july 2026: कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन थोड़ा चुनौतीपूर्ण रह सकता है. देवघर के ज्योतिषाचार्य पंडित नंद किशोर मुदगल ने बताया कि नया काम शुरू करने से बचें, क्योंकि आज मनचाही सफलता मिलने की संभावना कम है. साथ ही किसी नकारात्मक खबर से मन परेशान हो सकता है. स्वास्थ्य में भी गिरावट महसूस हो सकती है. ऐसे में पूरे दिन धैर्य और सोच-समझकर फैसले लेने की सलाह दी गई. देवघर: ग्रह-नक्षत्रों की बदलती चाल का असर हर राशि के जातकों पर अलग-अलग देखने को मिलता है. ऐसे में अगर आपकी राशि कन्या है, तो आज का दिन थोड़ा संभलकर बिताने की जरूरत है. ऋषिकेश पंचांग के अनुसार आज आषाढ़ कृष्ण पक्ष द्वितीया तिथि, श्रवण नक्षत्र और विष्कुम्भ योग का संयोग बना हुआ है. वहीं चंद्रमा का गोचर मकर राशि में हो रहा है, जिसका प्रभाव कन्या राशि के लोगों के जीवन पर भी पड़ने वाला है. देवघर के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित नंद किशोर मुदगल ने लोकल 18 से बातचीत करते हुए बताया कि आज का दिन कन्या राशि वालों के लिए सामान्य से थोड़ा चुनौतीपूर्ण रह सकता है. इसलिए पूरे दिन धैर्य और समझदारी के साथ निर्णय लेने की आवश्यकता है. दिन की शुरुआत आज अच्छा नहीं रहेगा ज्योतिषाचार्य के अनुसार आज दिन की शुरुआत से ही कुछ ऐसी परिस्थितियां बन सकती हैं, जो मन को परेशान कर सकती हैं. किसी करीबी से जुड़ी नकारात्मक सूचना मिलने की संभावना है, जिससे मानसिक तनाव बढ़ सकता है. बेवजह की चिंता और मन में उथल-पुथल बनी रह सकती है. ऐसे समय में किसी भी बात को लेकर जल्दबाजी में प्रतिक्रिया देने से बचना चाहिए. जितना शांत रहेंगे, उतना ही दिन आपके लिए बेहतर साबित हो सकता है. छोटी-छोटी बातों को लेकर मन विचलित हो सकता है, इसलिए संयम बनाए रखना जरूरी होगा. मन मुताबिक नहीं होगा परिणाम , होगा मन निराशउन्होंने बताया कि आज नए काम की शुरुआत करने से बचना ही बेहतर रहेगा. यदि आप नया व्यापार शुरू करने, किसी बड़े निवेश या महत्वपूर्ण निर्णय की योजना बना रहे हैं, तो उसे कुछ समय के लिए टाल दें. आज किए गए कार्यों में अपेक्षित सफलता मिलने की संभावना कम दिखाई दे रही है. मेहनत करने के बावजूद परिणाम मन मुताबिक नहीं मिल सकते हैं, जिससे निराशा महसूस हो सकती है. ऐसे में धैर्य रखना सबसे बड़ी समझदारी होगी. समय हमेशा एक जैसा नहीं रहता, इसलिए आज के दिन जल्दबाजी की बजाय सोच-समझकर कदम उठाना लाभदायक रहेगा. लेन देन में सावधानी बरतेंपंडित नंद किशोर मुदगल ने आगे बताया कि नौकरी करने वाले लोगों को भी आज अपने कार्यस्थल पर विशेष सावधानी बरतनी चाहिए. किसी सहकर्मी या अधिकारी के साथ अनावश्यक विवाद से बचें. वहीं व्यापारियों को भी बड़े लेन-देन करने से पहले अच्छी तरह विचार कर लेना चाहिए. आर्थिक मामलों में जोखिम उठाने से नुकसान होने की आशंका बनी रहेगी. परिवार के साथ भी शांत व्यवहार रखें, क्योंकि छोटी-छोटी बातों पर मतभेद होने की संभावना बन सकती है. मानसिक तनाव महसूस कर सकते है कन्या राशिवालों स्वास्थ्य के लिहाज से भी आज का दिन थोड़ा कमजोर रह सकता है. शरीर में थकान, कमजोरी या मानसिक तनाव महसूस हो सकता है. इसलिए खान-पान का विशेष ध्यान रखें और पर्याप्त आराम करें. बेवजह की चिंता से दूरी बनाएं और सकारात्मक सोच बनाए रखने का प्रयास करें. ज्योतिषाचार्य का कहना है कि कठिन समय भी हमेशा नहीं रहता. यदि आज धैर्य, संयम और समझदारी के साथ दिन बिताया जाए, तो बड़े नुकसान से बचा जा सकता है. इसलिए आज कन्या राशि के जातकों को कोई भी बड़ा फैसला लेने से पहले अच्छी तरह विचार करने और सतर्कता के साथ आगे बढ़ने की सलाह दी गई है. About the Author Amit ranjan मैंने अपने 12 वर्षों के करियर में इलेक्ट्रॉनिक, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में काम किया है। मेरा सफर स्टार न्यूज से शुरू हुआ और दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर डिजिटल और लोकल 18 तक पहुंचा। रिपोर्टिंग से ले…और पढ़ें News18 न्यूजलेटर अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में सबमिट करें Source link

झारखंड

अय्यप्पा स्कूल का 38वां स्थापना दिवस धूमधाम से मना

बोकारो | अय्यप्पा पब्लिक स्कूल सेक्टर-5 का 38वां स्थापना दिवस संगीत, संस्कृति और उल्लास के माहौल में धूमधाम से मनाया गया। अय्यप्पा सेवा संघम के तत्वावधान में आयोजित सांस्कृतिक एवं संगीत संध्या में विद्यालय परिवार, प्रबंधन समिति के सदस्य, शिक्षक, कर्मचारी तथा उनके परिजनों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। शुभारंभ विद्यालय प्रबंधन समिति के चेयरमैन पी. राजगोपाल व अन्य पदाधिकारियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर उपाध्यक्ष शशिन्द्रन करात और मोहनन आर. नायर, महासचिव ई.एस. सुसीलन, कोषाध्यक्ष बालचंद्रन, निदेशक मंडल के सदस्य सुरेश कुमार केए तथा डॉ. सुरेश बाबू सहित अन्य अतिथि मौजूद रहे। निदेशक डॉ. एसएस महापात्रा, प्राचार्या पी. शैलजा जयकुमार, उप प्राचार्य सुरेश बाबू व राजलक्ष्मी के साथ सभी शिक्षक, गैर शिक्षण कर्मचारी आदि शामिल हुए। Source link

झारखंड

तिमाही में सेल कर्मियों का महंगाई भत्ता 1.6% बढ़ा

बोकारो | स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) के कर्मियों और अधिकारियों के महंगाई भत्ते (डीए) में जुलाई 2026 से सितंबर 2026 की तिमाही के लिए 1.6 प्रतिशत की वृद्धि की गई है। भारत सरकार के श्रम एवं रोजगार मंत्रालय के अधीन लेबर ब्यूरो द्वारा जारी अखिल भारतीय उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (एआईसीपीआई) के आधार पर नया महंगाई भत्ता 55.7 प्रतिशत निर्धारित किया गया है, जबकि अप्रैल से जून 2026 की तिमाही में यह 54.1 प्रतिशत था। लेबर ब्यूरो के अनुसार मार्च 2026 में उपभोक्ता मूल्य सूचकांक 149.1, अप्रैल में 149.9 और मई में 150.8 दर्ज किया गया। लगातार बढ़ती महंगाई, विशेषकर पेट्रोलियम उत्पादों की कीमतों के असर से महंगाई भत्ते में यह बढ़ोतरी हुई है। बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता जुलाई 2026 से प्रभावी होगा और इसका लाभ कर्मियों एवं अधिकारियों को अगस्त माह में मिलने वाले जुलाई के वेतन के साथ मिलेगा। इससे सेल के हजारों कर्मचारियों और अधिकारियों को प्रत्यक्ष आर्थिक लाभ मिलेगा। Source link

ताज़ा खबर

दूध उबलकर बर्तन से बाहर गिर जाता है लेकिन पानी नहीं, क्यों?...

होमवीडियोदेश Desh Ki Pathshala : दूध उबलकर बर्तन से बाहर गिर जाता है लेकिन पानी नहीं, क्‍यों? X Desh Ki Pathshala : दूध उबलकर बर्तन से बाहर गिर जाता है लेकिन पानी नहीं, क्‍यों?   Desh Ki Pathshala: दूध उबलते ही बर्तन से बाहर क्यों निकल जाता है, जबकि पानी तेज उबाल आने के बाद भी आमतौर पर बाहर नहीं गिरता? क्या इसके पीछे कोई वैज्ञानिक वजह है या यह सिर्फ रोजमर्रा का अनुभव है? दूध की सतह पर बनने वाली मलाई, उसमें मौजूद प्रोटीन और फैट का इससे क्या संबंध है? आखिर पानी और दूध के उबलने के तरीके में इतना बड़ा फर्क क्यों होता है? इस दिलचस्प सवाल का जवाब और इसके पीछे का पूरा सच जानिए सुशांत सिन्हा की ‘देश की पाठशाला’ में… न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। Source link

झारखंड

सिधो-कान्हू के चित्र पर माल्यार्पण कर दी श्रद्धांजलि

लोहरदगा|हूल दिवस के अवसर पर मंगलवार को समाहरणालय परिसर में डीसी संदीप कुमार मीना और पुलिस अधीक्षक सादिक अनवर रिजवी सहित जिला प्रशासन के पदाधिकारियों एवं कर्मियों द्वारा महान स्वतंत्रता सेनानी वीर शहीद सिधो-कान्हू के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। वहीं उपायुक्त ने कहा कि सिधो कान्हू ने अन्याय, शोषण व ब्रिटिश शासन के विरुद्ध समाज को संगठित कर ऐतिहासिक हूल आंदोलन का नेतृत्व किया। उनका साहस, त्याग और बलिदान आज भी हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। हूल दिवस हमें अपने वीर शहीदों के संघर्ष, स्वाभिमान व राष्ट्र के प्रति उनके समर्पण को स्मरण करने का अवसर प्रदान करता है। मौके पर डीडीसी राज महेश्वरम, पीडीआइटीडीए सुषमा नीलम सोरेंग, उप निर्वाचन पदाधिकारी संजय कुमार, अनुमण्डल पदाधिकारी अमित कुमार, एसडीपीओ श्रद्धा केरकेट्टा, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी शिवनंदन बड़ाइक, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी अंगरनाथ स्वर्णकार, जिला पंचायत राज पदाधिकारी अंजना दास सहित अन्य लोग उपस्थित थे। Source link

झारखंड

श्रद्धांजलि .आदिवासी-मूलवासी समाज सतनपुर ने बाघरायबेड़ा में किया हूल कार्यक्रम

सिटी रिपोर्टर | बोकारो आदिवासी-मूलवासी समाज सतनपुर की ओर से मंगलवार को हूल दिवस श्रद्धा, सम्मान और संकल्प के साथ मनाया गया। सतनपुर पंचायत के बाघरायबेड़ा टोला के समीप सराय पहाड़ी और पोंड टुंगरी के बीच स्थित सिदो-कान्हू चौक पर आयोजित कार्यक्रम में लोगों ने श्रद्धासुमन अर्पित कर सिदो-कान्हू के संघर्ष और बलिदान को याद किया। शुरुआत नायके जीवन हेम्ब्रम ने पारंपरिक पूजा-अर्चना से की, जबकि संचालन रामकुमार मांझी ने किया। मुख्य अतिथि सतनपुर पंचायत के मुखिया काली पद सिंह ने कहा कि सिदो-कान्हू का संघर्ष झारखंड के स्वाभिमान, अस्मिता और अधिकारों की रक्षा का प्रतीक है। उनके आदर्श आज भी समाज को अन्याय के खिलाफ संगठित होकर संघर्ष करने की प्रेरणा देते हैं। झामुमो चास प्रखंड अध्यक्ष राम दया सिंह ने कहा कि अंग्रेजी हुकूमत के शोषण और दमन के विरुद्ध सिदो-कान्हू के नेतृत्व में शुरू हुआ संताल हूल भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन का एक ऐतिहासिक अध्याय है। समाजसेवी योगो पूर्ति ने कहा कि 30 जून झारखंड के इतिहास का गौरवशाली दिवस है। इसी दिन संताल वीरों ने अंग्रेजी शासन के खिलाफ विद्रोह का बिगुल फूंका था, जिसे संताल हूल के नाम से जाना जाता है। सतनपुर पंसस वासुदेव मांझी ने भी हूल आंदोलन के सामाजिक, सांस्कृतिक और ऐतिहासिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए इसे आदिवासी स्वाभिमान का सबसे बड़ा प्रतीक बताया। मौके पर रतन लायक, राकेश हेम्ब्रम, मोहन हेम्ब्रम, सुखदेव हांसदा, टी. कुमार, नगर मांझी, प्रशांत किस्कू, सुखदेव मांझी, अनिल मांझी, मनसु हेम्ब्रम, छुटू टुडू, हेमंत किस्कू, विशाल सोरेन, सचिन, संदीप आदि थे। Source link

Scroll to Top