भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

Author name: scsmdos@gmail.com

झारखंड

फर्जी नियुक्ति पत्र लेकर युवक समाहरणालय पहुंचा:पुलिस ने हिरासत में लिया, ससुर...

जामताड़ा समाहरणालय में फर्जी नियुक्ति पत्र के आधार पर नौकरी ज्वाइन करने पहुंचे एक युवक को पुलिस ने हिरासत में लिया है। उसके ससुर से भी पूछताछ की जा रही है। इस घटना के बाद समाहरणालय परिसर में कुछ देर के लिए अफरातफरी का माहौल बन गया। हिरासत में लिए गए युवक की पहचान गिरिडीह जिले के देवरी गांव निवासी रजाक अंसारी (पिता नूर मोहम्मद) के रूप में हुई है। उसके साथ मौजूद ससुर अख्तर अंसारी को भी जामताड़ा थाना में हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी गई है। जांच करने पर फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ जानकारी के अनुसार, रजाक अंसारी अपने ससुर के साथ जामताड़ा समाहरणालय पहुंचा था। वह क्लर्क पद पर नौकरी ज्वाइन करने के लिए कथित तौर पर फर्जी दस्तावेज लेकर आया था। युवक ने जामताड़ा उपायुक्त कार्यालय की गोपनीय शाखा में अपना जॉइनिंग लेटर दिखाया, जिस पर अधिकारियों को संदेह हुआ। जांच करने पर फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ। दस्तावेजों की जांच में कई त्रुटियां और विसंगतियां सामने आने के बाद विभागीय अधिकारियों ने तुरंत जामताड़ा थाना पुलिस को सूचना दी। थाना पुलिस पदाधिकारी सुनील कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और युवक तथा उसके ससुर को हिरासत में लेकर थाने ले गए। अन्य दस्तावेजों में भी कई गड़बड़ियां पाई गई पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि युवक के पास से बरामद अधिकांश दस्तावेज फर्जी हैं। प्रस्तुत नियुक्ति पत्र में उपायुक्त जामताड़ा के फर्जी हस्ताक्षर और मोहर का इस्तेमाल किया गया था। इसके अतिरिक्त, आधार कार्ड समेत अन्य दस्तावेजों में भी कई गड़बड़ियां पाई गई हैं। मामले को लेकर उपायुक्त आलोक कुमार ने कहा कि एक अभ्यर्थी फर्जी नियुक्ति प्रमाण पत्र के आधार पर ज्वाइनिंग के लिए समाहरणालय पहुंचा था। प्रथम दृष्टया मामला फर्जीवाड़े का प्रतीत हो रहा है। उन्होंने कहा कि इस मामले में पुलिस अधीक्षक को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं तथा प्रशासन अपने स्तर से विधि सम्मत कार्रवाई कर रहा है। Source link

ताज़ा खबर

आस्था का केंद्र बना श्री काकाजी तीर्थ, जहां विराजते हैं विश्व के...

Last Updated:June 15, 2026, 19:17 IST Shri Kakaji Tirth: श्री काकाजी तीर्थ लगभग 500 वर्षों से श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र बना हुआ है. इस पवित्र तीर्थ की सबसे बड़ी विशेषता यहां विराजमान स्वयंभू पार्श्वनाथ भगवान की अद्वितीय प्रतिमा है, जिसे विश्व में पहली बार डबल फण वाले स्वरूप के रूप में देखा जाता है. यही कारण है कि यह तीर्थ जैन धर्मावलंबियों के साथ-साथ अन्य श्रद्धालुओं के लिए भी विशेष आकर्षण का केंद्र बना हुआ है. मंदिर की प्राचीनता, धार्मिक महत्व और आध्यात्मिक वातावरण यहां आने वाले भक्तों को गहरी शांति और श्रद्धा का अनुभव कराते हैं. मान्यता है कि यहां सच्चे मन से की गई प्रार्थना भक्तों की मनोकामनाओं को पूर्ण करती है. देश के विभिन्न राज्यों से श्रद्धालु इस अनूठे दर्शन के लिए पहुंचते हैं. श्री काकाजी तीर्थ केवल एक धार्मिक स्थल ही नहीं, बल्कि भारतीय आध्यात्मिक और सांस्कृतिक विरासत का महत्वपूर्ण प्रतीक भी है. ख़बरें फटाफट जोधपुर: जोधपुर जिले के कापरड़ा गांव में स्थित श्री जैन श्वेताम्बर प्राचीन तीर्थ श्री काकाजी केवल एक धार्मिक स्थल नहीं, बल्कि करीब 500 वर्षों के इतिहास, आस्था और चमत्कारों का जीवंत प्रतीक है. मान्यता है कि यहां विराजमान स्वयंभू पार्श्वनाथ भगवान की प्रतिमा वर्ष 1617 के आसपास बबूल के घने जंगल के बीच धरती से प्रकट हुई थी. इसके बाद जैतारण के हाकिम भानाजी भंडारी ने यति महाराज के आशीर्वाद से इस भव्य मंदिर के निर्माण का संकल्प लिया और 1621 ईस्वी में मंदिर की प्रतिष्ठा सम्पन्न हुई. चार मंजिला इस अद्भुत मंदिर की ऊंचाई 95 फीट है, जहां चारों दिशाओं में चौमुखजी की प्रतिमाएं स्थापित हैं. मंदिर की सबसे बड़ी विशेषता भगवान पार्श्वनाथ की विश्वविख्यात डबल फण वाली स्वयंभू प्रतिमा है, जिसे दुनिया में अपनी तरह की पहली प्रतिमा माना जाता है. नक्काशीदार खंभे, संगमरमर की जालियां, कमलाकार छतें और सदियों पुरानी परंपराएं इस तीर्थ को राजस्थान के प्रमुख जैन धार्मिक स्थलों में विशेष पहचान दिलाती हैं. 500 वर्ष पुराना आस्था का अद्भुत तीर्थश्री जैन श्वेताम्बर प्राचीन तीर्थ श्री काकाजी कापरड़ा का इतिहास लगभग 500 वर्ष पुराना बताया जाता है. मंदिर के सेवायत मूलचंद दाधीच के अनुसार उनके परिवार को इस तीर्थ की सेवा करते हुए करीब 90 वर्ष हो चुके हैं. मान्यता है कि जैतारण के तत्कालीन हाकिम भाना जी भंडारी ने यति महाराज के आशीर्वाद से मात्र 500 मुद्रा में इस भव्य मंदिर का निर्माण करवाया था. समय के साथ यह तीर्थ जैन समाज ही नहीं, बल्कि विभिन्न समुदायों की आस्था का प्रमुख केंद्र बन गया. डबल फण वाली स्वयंभू प्रतिमा की अनोखी महिमाइस तीर्थ की सबसे बड़ी विशेषता भगवान पार्श्वनाथ की स्वयंभू प्रतिमा है। बताया जाता है कि यह प्रतिमा धरती से स्वयं प्रकट हुई थी और इसी कारण इसे स्वयंभू पार्श्वनाथ के नाम से जाना जाता है। प्रतिमा पर नाग-नागिन के डबल फण बने हुए हैं, जो पूरे विश्व में अपनी तरह की पहली प्रतिमा मानी जाती है। भगवान के हाथों में नाखून, हस्तरेखाएं और चरणों में पद्म रेखा जैसी आकृतियां स्पष्ट दिखाई देती हैं। जैन धर्म में भगवान पार्श्वनाथ के 108 प्रमुख तीर्थों में इस तीर्थ का भी विशेष स्थान माना जाता है. 95 फीट ऊंचाई और 114 खंभों पर खड़ा भव्य मंदिरयह भव्य मंदिर जमीन से लगभग 95 फीट की ऊंचाई पर स्थित है और अपनी स्थापत्य कला के लिए विशेष पहचान रखता है. मंदिर का निर्माण 114 मजबूत खंभों के आधार पर किया गया है. परिसर में चारों दिशाओं में भगवान की प्रतिमाओं से युक्त चौमुखा मंदिर भी स्थापित है, जो श्रद्धालुओं को विशेष आकर्षित करता है. प्राचीन शिल्पकला और धार्मिक महत्व का अद्भुत संगम इस तीर्थ को राजस्थान के प्रमुख जैन धार्मिक स्थलों में शामिल करता है. प्रतिष्ठाओं और चमत्कारी भैरूजी की गौरवशाली परंपरामंदिर की पहली प्रतिष्ठा संवत् 1678 की वैशाख सुदी पूर्णिमा को आचार्य जिनचंद्र सूरीश्वरजी महाराज के सान्निध्य में सम्पन्न हुई थी. इसके बाद लगभग 107 वर्ष पूर्व आचार्य नेमिसूरीश्वरजी महाराज ने दूसरी प्रतिष्ठा करवाई. वहीं करीब 11 वर्ष पहले आचार्य सोमचंद सूरीश्वरजी महाराज के मार्गदर्शन में मंदिर का जीर्णोद्धार कर तीसरी प्रतिष्ठा सम्पन्न हुई. मंदिर के मुख्य द्वार के बाहर विराजमान अधिष्ठायक देव भैरूजी की प्रतिमा भी लगभग 500 वर्ष पुरानी मानी जाती है, जिसकी प्रतिष्ठा यति महाराज द्वारा की गई थी. श्रद्धालु इसे अत्यंत चमत्कारी मानते हैं और दूर-दूर से दर्शन के लिए यहां पहुंचते हैं. About the Author Jagriti Dubey Hi, I am Jagriti Dubey, a media professional with 6 years of experience in social media and content creation. I started my career with an internship at Gbn 24 news channel in 2019 and have worked with many repu…और पढ़ें News18 न्यूजलेटर अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में सबमिट करें Location : Jodhpur,Rajasthan Source link

झारखंड

धनबाद में युवक की मौत, युवती घायल मिली:रविवार शाम घर से निकले...

धनबाद जिले के तोपचांची थाना क्षेत्र में एक रहस्यमय घटना सामने आई है। कोटालडीह गांव की 22 वर्षीय सरस्वती कुमारी गंभीर रूप से घायल मिली हैं, जबकि उनके साथ मौजूद युवक श्रीकांत कुमार की मौत हो गई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, सरस्वती कुमारी रविवार शाम अपने परिचित श्रीकांत कुमार के साथ परिजनों को बिना बताए घर से निकली थीं। बताया जा रहा है कि दोनों महुदा क्षेत्र पहुंचे थे। इसी दौरान अज्ञात परिस्थितियों में दोनों रेलवे ट्रैक के पास हादसे का शिकार हो गए। सूचना मिलने पर रेलवे कर्मियों और पुलिस की मदद से घायल युवती को शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (एसएनएमएमसीएच) में भर्ती कराया गया। अस्पताल के चिकित्सकों ने बताया कि सरस्वती के दोनों पैरों में गंभीर फ्रैक्चर हुआ है और उनका इलाज जारी है। वहीं, इस घटना में श्रीकांत कुमार की मौत हो चुकी है। युवती के पिता ने बताया कि उन्हें अस्पताल से फोन पर घटना की जानकारी मिली थी। उन्होंने पुष्टि की कि उनकी बेटी घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती है, जबकि उसके साथ गया युवक अब नहीं रहा। फिलहाल घटना को लेकर रहस्य बरकरार है। यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि दोनों रेलवे ट्रैक के पास कैसे पहुंचे, हादसा कैसे हुआ और युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई। पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है और अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही वास्तविक वजह सामने आ सकेगी। Source link

झारखंड

सरिया में भीषण सड़क हादसा, एक की मौत:प्रखंड कार्यालय के सामने दो...

गिरिडीह जिले के सरिया प्रखंड कार्यालय के सामने सोमवार को अपाची और बुलेट बाइक के बीच हुई टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक की पहचान नगर केसवारी निवासी बासदेव मंडल के रूप में हुई है। श्रीरामडीह निवासी सचिन कुमार समेत दो अन्य घायलों का इलाज जारी है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों बाइक तेज गति से आ रही थीं। इसी दौरान प्रखंड कार्यालय के सामने उनकी आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि अपाची बाइक का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसका टायर फट गया। वहीं, बुलेट बाइक का चैंबर भी टूट गया। हादसे के बाद सड़क पर अफरातफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल जिला परिषद सदस्य अनूप पांडेय और सरिया थाना पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही जनप्रतिनिधि और पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचे तथा एंबुलेंस की व्यवस्था कर सभी घायलों को इलाज के लिए बगोदर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने बासदेव मंडल को मृत घोषित कर दिया। अन्य दोनों घायलों का इलाज जारी है और चिकित्सकों के अनुसार उनकी स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के परिजन और ग्रामीण बड़ी संख्या में अस्पताल पहुंच गए। इधर, सरिया थाना प्रभारी पिंकू सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और दुर्घटनाग्रस्त दोनों बाइक को जब्त कर थाना ले गए। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है। प्रशासन ने वाहन चालकों से सड़क पर सावधानी बरतने, यातायात नियमों का पालन करने तथा हेलमेट पहनकर वाहन चलाने की अपील की है। Source link

ताज़ा खबर

दिल्ली-NCR में अगले 24 घंटे भयंकर आंधी-तूफान का अलर्ट, तेज हवाओं से...

होमवीडियोदेश Weather Update Today: दिल्ली-NCR में अगले 24 घंटे भयंकर आंधी-तूफान का अलर्ट, तेज हवाओं से मचेगा कहर X Weather Update Today: दिल्ली-NCR में अगले 24 घंटे भयंकर आंधी-तूफान का अलर्ट, तेज हवाओं से मचेगा कहर   Delhi Weather Update: दिल्ली जो पिछले कई दिनों से भीषण गर्मी और झुलसा देने वाली धूप से परेशान थी, वहां अचानक मौसम ने ऐसा पलटा मारा कि लोग हैरान रह गए. सुबह-सुबह आसमान में घने काले बादल छा गए, तेज हवाएं चलने लगीं और कई इलाकों में झमाझम बारिश शुरू हो गई. दिल्ली-एनसीआर का पूरा मौसम कुछ ही घंटों में बदल गया. जहां तापमान 44 से 45 डिग्री तक पहुंच गया था, वहीं बारिश और हवाओं ने लोगों को बड़ी राहत दी. नोएडा, गुरुग्राम, गाजियाबाद और फरीदाबाद में भी हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई. कई जगह बिजली चमकती नजर आई और मौसम सुहावना हो गया. मौसम विभाग (IMD) ने 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक की तेज हवाओं और थंडरस्टॉर्म का अलर्ट जारी किया है. इसे वेस्टर्न डिस्टर्बेंस और मानसून की बढ़ती गतिविधि का असर बताया जा रहा है. हालांकि राहत अस्थायी है। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक आने वाले दिनों में तापमान फिर बढ़ सकता है. यानी दिल्ली का मौसम अभी ‘ट्रांजिशन फेज’ में है ना पूरी तरह गर्मी खत्म हुई है, ना ही मानसून पूरी तरह सक्रिय हुआ है. फिलहाल दिल्लीवासी इस अचानक बदले मौसम का आनंद भी ले रहे हैं और अलर्ट के चलते सतर्क भी हैं. न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। Source link

झारखंड

धनबाद में असम की युवती से रेप की कोशिश:दोस्त संग मुंबई जा...

धनबाद में असम की एक युवती के साथ रेप की कोशिश की गई। युवती अपनी सहेलियों के साथ मुंबई जा रही थी, लेकिन धनबाद स्टेशन पर उसकी ट्रेन छूट गई। पिछले दो दिनों से वह स्टेशन के आसपास रह रही थी। इसी दौरान उसकी मुलाकात स्टेशन के पास एक होटल में काम करने वाले राजू साव से हुई। आरोप है कि राजू साव ने उसे घरेलू काम दिलाने का भरोसा दिया। इस बहाने उसे अपने जाल में फंसा लिया। सहाय स्थिति में फंसी युवती को आरोपी ने मदद का झांसा देकर गोविंदपुर स्थित एक फ्लैट तक पहुंचा दिया। जहां उसके साथ दुष्कर्म की कोशिश की गई। मामला जिले के गोविंदपुर थाना क्षेत्र का है। खबर से जुड़ी तस्वीरें देखें…. शोर मचाने पर बची जान युवती के अनुसार, उसे आपणो घर सोसाइटी के एक फ्लैट में भेजा गया। जहां साफ-सफाई के बहाने बुलाया गया था। फ्लैट मालिक अक्षय अग्रवाल ने उसके साथ अश्लील हरकतें शुरू कर दी। जबरन संबंध बनाने का प्रयास किया। युवती ने साहस दिखाते हुए विरोध किया। किसी तरह खुद को छुड़ाकर फ्लैट से बाहर निकल आई। बाहर आते ही उसने शोर मचाया, जिसे सुनकर सोसाइटी के लोग और स्थानीय निवासी मौके पर पहुंचे। लोगों ने तत्परता दिखाते हुए राजू साव को पकड़ लिया, जबकि उसका एक अन्य साथी मौके से फरार हो गया। पुलिस जांच में जुटी, पीड़िता सदमे में सूचना मिलते ही गोविंदपुर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और फ्लैट की तलाशी ली। तलाशी के दौरान कमरे से शराब की बोतलें भी बरामद की गईं। पुलिस ने युवती के आरोपों के आधार पर राजू साव को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है, जबकि फरार आरोपी की तलाश जारी है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, पीड़िता फिलहाल शारीरिक और मानसिक रूप से काफी परेशान है, जिसके कारण उसका विस्तृत बयान अभी दर्ज नहीं हो सका है। उसका मोबाइल फोन भी खो गया है। जिससे परिजनों से संपर्क करने में दिक्कत हो रही है। पुलिस का कहना है कि पीड़िता का बयान दर्ज होते ही आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। Source link

झारखंड

धनबाद में बुजुर्ग की मदद करना पड़ा भारी:विरोध करने पर युवक पर...

धनबाद के भूली थाना क्षेत्र के पांडरपाला में एक बुजुर्ग के साथ हो रही बदसलूकी का विरोध करना एक युवक को भारी पड़ गया। जानकारी के अनुसार, कुछ युवक इलाके में एक बुजुर्ग के साथ अभद्र व्यवहार कर रहे थे। इसी दौरान राजा उर्फ अरवाज नामक युवक ने आगे बढ़कर उन्हें रोकने और समझाने की कोशिश की। लेकिन यह हस्तक्षेप आरोपितों को नागवार गुजरा और देखते ही देखते मामला हिंसक हो गया। पीछे से चाकू मारकर किया घायल प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, राजा उर्फ अरवाज के समझाने से नाराज दो युवकों ने अचानक उस पर पीछे से चाकू से हमला कर दिया। हमला इतना अचानक और तेज था कि युवक को संभलने का मौका नहीं मिला। चाकू लगते ही वह गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा। जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत हिम्मत दिखाते हुए घायल युवक को उठाया और बिना देर किए इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में चल रहा इलाज घायल युवक को तत्काल शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (SNMMCH) में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उसका इलाज जारी है। घटना की सूचना मिलते ही भूली ओपी पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की है। आरोपित युवकों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर कड़ी कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। Source link

ताज़ा खबर

चित्रकूट में नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा और इंडियन ऑयल की चिल्ड्रन थिएटर...

Last Updated:June 15, 2026, 17:28 IST चित्रकूट में उनकी प्रतिभा और आत्मविश्वास को नई पहचान देने की दिशा में एक अनूठी पहल की जा रही है. जिसमें राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय (एनएसडी) नई दिल्ली और इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड के संयुक्त तत्वावधान में चित्रकूट में चिल्ड्रन थिएटर वर्कशॉप आयोजित की जा रही है.इस कार्यशाला में चित्रकूट के दिव्यांग बच्चों के साथ-साथ सामान्य बच्चों को भी शामिल किया गया है, जहां उन्हें अभिनय, संगीत, चित्रकला, वॉइस और स्पीच जैसी विधाओं का प्रशिक्षण दिया जा रहा है. चित्रकूटः अभी तक दिव्यांग बच्चों को अक्सर सीमित अवसरों के बीच देखा जाता है, लेकिन चित्रकूट में उनकी प्रतिभा और आत्मविश्वास को नई पहचान देने की दिशा में एक अनूठी पहल की जा रही है. जिसमें राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय (एनएसडी) नई दिल्ली और इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड के संयुक्त तत्वावधान में चित्रकूट में चिल्ड्रन थिएटर वर्कशॉप आयोजित की जा रही है.इस कार्यशाला में चित्रकूट के दिव्यांग बच्चों के साथ-साथ सामान्य बच्चों को भी शामिल किया गया है, जहां उन्हें अभिनय, संगीत, चित्रकला, वॉइस और स्पीच जैसी विधाओं का प्रशिक्षण दिया जा रहा है. नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा नई दिल्ली की टीम पहुंची चित्रकूट आप को बता दे कि इस विशेष कार्यशाला के लिए नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा नई दिल्ली की टीम चित्रकूट पहुंची है.जहां टीम के द्वारा बच्चों को केवल रंगमंच की बारीकियां ही नहीं, बल्कि उनके व्यक्तित्व विकास पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है.उन्हें सही ढंग से बोलना, मंच पर आत्मविश्वास के साथ अपनी बात रखना, बैठने और संवाद करने का तरीका भी सिखाया जा रहा है, ताकि वे समाज में खुद को मजबूती के साथ प्रस्तुत कर सकें.और अपने जीवन काल में आगे बढ़ सके. जानकारी के लिए बता दे कि वर्कशॉप के दौरान बच्चों द्वारा शबरी के राम विषय पर आधारित एक नाट्य प्रस्तुति तैयार की जा रही है.इस नाटक में अन्य बालिकाओं के साथ साथ दिव्यांग बालिकाएं भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी.इसके साथ ही वे अपनी संगीत प्रतिभा का भी प्रदर्शन करेंगी. इसमें शामिल होने के बाद दिव्यांग बच्चों के अन्दर आत्मविश्वास बढ़ेगा चित्रकूट से दिव्यांग बच्चियों का भी चयन वही दिल्ली से आई मुस्कान गोस्वामी ने लोकल 18 को जानकारी में बताया कि नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा देश के विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों में इस तरह की समर वर्कशॉप आयोजित करता है.चित्रकूट में भी सामान्य और दिव्यांग बच्चों का चयन कर उन्हें एक साथ प्रशिक्षण दिया जा रहा है. उन्होंने कहा कि जब टीम ने यहां काम शुरू किया था, तब कई बच्चों में आत्मविश्वास की कमी थी और वे खुलकर बात भी नहीं कर पाते थे. लेकिन पिछले एक महीने की नियमित ट्रेनिंग के बाद उनके व्यवहार और प्रदर्शन में बदलाव देखने को मिला है. 21 जून को दिल्ली में होगा प्रस्तुति  उन्होंने आगे की जानकारी में बताया कि 17 जून को ग्रामोदय विश्वविद्यालय में शबरी के राम नाटक का रिहर्सल आयोजित होगा, जिसमें सभी चयनित दिव्यांग बच्चे भाग लेंगे. इसके बाद 21 और 22 जून को नई दिल्ली स्थित नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा में इस नाटक और बच्चों की संगीत प्रस्तुतियों का मंचन किया जाएगा.इस कार्यक्रम में चित्रकूट से कुल 39 बच्चे हिस्सा लेने जाएंगे, जबकि देश के अन्य 7 जगहों से भी कई अन्य बच्चे अपनी प्रस्तुतियां देंगे. इस पहल से दिव्यांग बच्चों को भी राष्ट्रीय स्तर पर एक अलग पहचान मिलेगी और उनका आत्म बल भी बढ़ेगा. About the Author Rajneesh Kumar Yadav मैं रजनीश कुमार यादव, 2019 से पत्रकारिता से जुड़ा हूं. तीन वर्ष अमर उजाला में बतौर सिटी रिपोर्टर काम किया. तीन वर्षों से न्यूज18 डिजिटल (लोकल18) से जुड़ा हूं. ढाई वर्षों तक लोकल18 का रिपोर्टर रहा. महाकुंभ 2025 …और पढ़ें News18 न्यूजलेटर अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में सबमिट करें Location : Chitrakoot,Uttar Pradesh Source link

झारखंड

बजट में घूमना है तो एक्स्प्लोर करें ये जगहें, ₹500 में मिलेगा...

Last Updated:June 15, 2026, 08:25 IST Ranchi Best Cheap Places To Visit: घूमने जाने का मन है पर बजट टाइट है तो आप रांची की इन जगहों पर आ सकते हैं. यहां के नजारे इतने खूबसूरत हैं कि आपके पार्टनर, दोस्त या फैमिली मेम्बर का मन खुश हो जाएगा. उलातू गांव, गगरी हिल्स, सुपा गांव कुछ ऐसी जगहें हैं जहां आपको प्रकृति की सुंदरता का चरम दिखेगा. आप 500 रुपये के खर्च में इन सारी जगहों को एक्स्प्लोर कर सकते हैं. फिलहाल शादी का सीजन है और शादी के बाद अक्सर लोग घूमने के लिए बाहर जाते हैं पर अगर आपका बजट टाइट है तो कोई दिक्कत नहीं. आप रांची के उलातू गांव आ सकते हैं. यहां की खूबसूरती कश्मीर से कम नहीं है. यहां आकर लोग कहते हैं कि कुछ-कुछ पहलगाम वाली फीलिंग आती है. इसके अलावा आप रांची से 20 किलोमीटर की दूरी पर स्थित गगरी हिल्स घूमने के लिए आ सकते हैं, जो रांची का हाईएस्ट प्वाइंट कहा जाता है. यहां पर आप शिव भगवान का आशीर्वाद ले सकते हैं. पहाड़ों के बीच में एकदम हाईएस्ट पॉइंट पर शिव भगवान का मंदिर विराजमान है, जहां पर लोग भक्ति, पूजा-अर्चना करने आते हैं और यहां की खूबसूरती देखकर मंत्र मुग्ध हो जाते हैं. इसके अलावा आप आ सकते हैं रांची का सुपा गांव में. यहां पर सुंदर नंकारी नदी देखने के लिए लोग दूर-दूर से आते हैं. दरअसल, यहां पर एक पतली सी नदी बहती है एकदम साफ पानी और चारों तरफ घना जंगल. बीच से पानी की एक पतली सी धारा. खूबसूरती ऐसी कि आपको लगेगा की बॉलीवुड के किसी फिल्मी सेट पर आ गए हों. Add News18 as Preferred Source on Google इस जंगल के बीच में आपको ट्रेन की भी आवाज आएगी. अब आप सोचेंगे ये ट्रेन कहां से आ गयी. दरअसल, बीच में रेलवे ट्रैक है जहां से ट्रेन पार होने पर बहुत खूबसूरत व अद्भुत दिखती है. साथ ही यहां पर आपको शाम को गाय चराते हुए लोग नजर आएंगे. आपको लगेगा कि आप कृष्ण नगरी में आ चुके हैं. यह हिडन स्पॉट भी है, जिसे अब लोग एक्सप्लोर करने के लिए पहुंचने लगे हैं. खास बात ये है कि इन तीनों जगह पर आप बहुत आराम से ₹500 के बजट मे ही निपट लेंगे. मोटे तौर पर आपको कुछ नहीं करना है बस ₹200 का पेट्रोल भराना है और निकल पड़ना है. बस इतने में ही आप इन तीनों जगहों पर आराम से घूम पाएंगे. यहां पर खाने का भी एकदम उत्तम प्रबंध होता है. आप चाहें तो होटल या फिर रेस्टोरेंट भी जा सकते हैं. कई लोग यहां पर पिकनिक मनाते हैं, घर से गैस लेकर आते हैं और मैगी वगैरह बनाते हैं. Source link

झारखंड

जमीन विवाद में बेटे ने पिता की हत्या की:गला रेतकर जंगल में...

धनबाद के महूदा थाना क्षेत्र के भुरुंगिया बस्ती निवासी हलीम शेख हत्याकांड का पुलिस ने महज 12 घंटे के भीतर सनसनीखेज खुलासा कर दिया है। जांच में सामने आया है कि इस जघन्य वारदात की साजिश किसी और ने नहीं, बल्कि मृतक के मंझले बेटे मोहम्मद इश्तियाक शेख ने अपने दो सहयोगियों के साथ मिलकर रची थी। बाघमारा एसडीपीओ अजीत कुमार विमल ने बताया कि घटना के बाद तुरंत एसआईटी और तकनीकी टीम गठित की गई थी। दोनों टीमों ने समन्वय के साथ काम करते हुए तेजी से साक्ष्य जुटाए और मामले की गुत्थी सुलझा ली। पुलिस ने सबसे पहले माथाटांड़ निवासी शाहबाज शेख को गिरफ्तार किया, जिसने पूछताछ में पूरी साजिश का खुलासा कर दिया। धारदार हथियार से गला रेतकर की हत्या पुलिस के अनुसार, आरोपी शाहबाज शेख ने हलीम शेख को बक्सा बनाने के बहाने फोन कर कुलटांड़ जंगल बुलाया था। पहले से घात लगाए बैठे अन्य आरोपियों ने वहां पहुंचते ही धारदार हथियार से उनका गला रेतकर निर्मम हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद शव को झाड़ियों में छिपा दिया गया था। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव बरामद किया। मृतक के कपड़ों से मिले मोबाइल फोन और आधार कार्ड के जरिए उनकी पहचान की गई। इस घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। जमीन बंटवारे को लेकर था विवाद मृतक की पत्नी नजबुन निशा ने बताया कि जमीन बंटवारे को लेकर इश्तियाक शेख का अपने पिता से लंबे समय से विवाद चल रहा था। हलीम शेख तीनों बेटों में जमीन बराबर बांटना चाहते थे, जबकि इश्तियाक उस पर अकेले कब्जा करना चाहता था। इस विवाद को लेकर कई बार पंचायत भी हो चुकी थी। आरोपी अपने पिता को लगातार जान से मारने की धमकी देता था। परिजनों के मुताबिक, इन धमकियों से हलीम शेख इतने डरे हुए थे कि उन्होंने कुछ दिन पहले अपना और पत्नी का कफन तक खरीद लिया था। एक पत्र लिखकर अनहोनी की आशंका जताई थी। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। Source link

Scroll to Top