भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

Author name: scsmdos@gmail.com

ताज़ा खबर

इंडो-पैसिफिक से डिफेंस और AI तक; फ्रांस में PM मोदी का कूटनीतिक...

होमताजा खबरदेश फ्रांस में PM मोदी का कूटनीतिक मिशन, रणनीतिक साझेदारी को मिलेगी नई धार Last Updated:June 14, 2026, 05:06 IST भारत की रणनीतिक दूरदृष्टि में फ्रांस का एक खास स्थान है, जबकि स्लोवाकिया की पीएम मोदी की यात्रा एक ऐतिहासिक मील का पत्थर है तथा यह दोनों देशों के बीच बढ़ते संबंधों को और आगे बढ़ाएगी. यह 1993 में स्लोवाकिया की स्वतंत्रता के बाद किसी भारतीय प्रधानमंत्री की इस देश की पहली यात्रा होगी. ख़बरें फटाफट पीएम मोदी फ्रांस में इमैनुएल मैक्रों के साथ कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे. (फाइल फोटो) नई दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फ्रांस अपने पहले चरण के दौरे के लिए पहुंच चुके हैं और फ्रांस में पहले चरण के दौरे में उनका फोकस भारत-फ्रांस विशेष वैश्विक रणनीतिक साझेदारी, नवाचार, प्रौद्योगिकी और स्टार्टअप सहयोग को नई गति देने पर रहेगा. प्रधानमंत्री मोदी फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे और द्विपक्षीय तथा वैश्विक मुद्दों पर व्यापक चर्चा करेंगे. रविवार को प्रधानमंत्री मोदी के कार्यक्रमों का केंद्रबिंदु “Bharat Innovates” पहल होगी. दोपहर 2:30 बजे राष्ट्रपति मैक्रों के साथ वह इस कार्यक्रम का संयुक्त उद्घाटन करेंगे. यह पहल भारत की इनोवेशन यात्रा को वैश्विक मंच पर प्रदर्शित करने के उद्देश्य से शुरू की गई है. इसके तहत भारत के स्टार्टअप इकोसिस्टम, डीप-टेक, डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर, रक्षा, अंतरिक्ष, स्वच्छ ऊर्जा और भारतीय प्रतिभाओं के वैश्विक योगदान को प्रदर्शित किया जाएगा. कार्यक्रम में उन्नत कंप्यूटिंग, बायोटेक्नोलॉजी, एग्री-टेक, ऊर्जा, स्थिरता, स्वास्थ्य, इंडस्ट्री 4.0, सेमीकंडक्टर, अंतरिक्ष और रक्षा क्षेत्रों से जुड़े भारतीय स्टार्टअप अपनी क्षमताओं का प्रदर्शन करेंगे. साथ ही दुनिया भर की प्रमुख कंपनियों के शीर्ष सीईओ और निवेशक भी इसमें भाग लेंगे. उम्मीद जताई जा रही है कि इस मंच पर कई निवेश और कारोबारी समझौते भी आकार ले सकते हैं. विदेश मंत्रालय के अनुसार, प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति मैक्रों के बीच होने वाली व्यापक वार्ता में रक्षा, प्रौद्योगिकी, कृत्रिम बुद्धिमत्ता, आर्थिक सहयोग और इंडो-पैसिफिक सहित विभिन्न क्षेत्रों में साझेदारी की समीक्षा की जाएगी. दोनों नेता क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर भी विचारों का आदान-प्रदान करेंगे. “Bharat Innovates” कार्यक्रम के बाद प्रधानमंत्री मोदी शाम 4:10 बजे से 5:10 बजे तक राष्ट्रपति मैक्रों के साथ द्विपक्षीय बैठक करेंगे. इसके बाद राष्ट्रपति मैक्रों द्वारा आयोजित लंच में शामिल होंगे. फ्रांस के पहले चरण के दौरे का समापन कर प्रधानमंत्री रविवार रात 8:30 बजे नीस से वियना होते हुए स्लोवाकिया की राजधानी ब्रातिस्लावा के लिए रवाना होंगे. यह दौरा ऐसे समय हो रहा है जब भारत और फ्रांस रक्षा, AI, अंतरिक्ष, स्वच्छ ऊर्जा और उच्च प्रौद्योगिकी जैसे क्षेत्रों में सहयोग को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहे हैं. ऐसे में प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति मैक्रों की मुलाकात दोनों देशों की रणनीतिक साझेदारी को और मजबूती देने की दिशा में महत्वपूर्ण मानी जा रही है. भारत और फ्रांस ने फरवरी 2026 में अपने संबंधों को “स्पेशल ग्लोबल स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप” के स्तर तक पहुंचाया था. इसी दौरान दोनों नेताओं ने भारत-फ्रांस नवाचार वर्ष का शुभारंभ भी किया था. इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी ने फरवरी में पेरिस में आयोजित एआई एक्शन समिट की सह-अध्यक्षता भी की थी. फ्रांस दौरे के दौरान रक्षा और रणनीतिक क्षेत्रों में सभी मुद्दों पर चर्चा होगी. फ्रांस के साथ भारत का रक्षा सहयोग बहुत गहरा और मजबूत है. हाल के वर्षों में दोनों देश का प्रयास सह-उत्पादन, प्रौद्योगिकी हस्तांतरण और सह-विकास के माध्यम से प्लेटफॉर्म विकसित करने पर अधिक केंद्रित रहा है. विदेश मंत्रालय ने कहा कि इस यात्रा का एक प्रमुख फोकस क्षेत्र प्रौद्योगिकी और नवाचार है. इस क्षेत्र में कुछ महत्वपूर्ण परिणाम सामने आने की उम्मीद है. मुख्य रूप से यह AI से जुड़ा है. इसके अलावा हेल्थ-टेक, मेड-टेक और स्टार्टअप्स जैसे क्षेत्रों में भी सहयोग पर जोर रहेगा…कुल मिलाकर, कई ऐसे क्षेत्र हैं जिनमें दोनों देश मिलकर काम कर रहे हैं. About the Author Rakesh Ranjan Kumar राकेश रंजन कुमार को डिजिटल पत्रकारिता में 10 साल से अधिक का अनुभव है. न्यूज़18 के साथ जुड़ने से पहले उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान, दैनिक जागरण, ज़ी न्यूज़, जनसत्ता और दैनिक भास्कर में काम किया है. वर्तमान में वह h…और पढ़ें News18 न्यूजलेटर अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में सबमिट करें Location : New Delhi,Delhi Source link

झारखंड

आंधी-तूफान और वज्रपात! झारखंड के 9 जिलों में होगी बारिश, IMD का...

रांची: झारखंड में मानसून की दस्तक से पहले मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है. IMD के अनुसार आज झारखंड के कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश, तेज हवा और वज्रपात की संभावना है. वहीं, कुछ जिलों में उमस भरी गर्मी लोगों को परेशान कर सकती है. मौसम विभाग ने राज्य के विभिन्न हिस्सों के लिए बारिश और आंधी-तूफान को लेकर अलर्ट जारी किया है. आज झारखंड का अधिकतम तापमान ज्यादातर जिलों में 34-40°C के बीच रहेगा, जबकि न्यूनतम 24-29°C रहने वाला है. IMD के अनुसार देवघर, दुमका, जामताड़ा समेत 9 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. वहीं, पलामू, गढ़वा समेत 4 जिलों में सबसे ज्यादा गर्मी रहने वाली है. झारखंड के इन जिलों में होगी बारिश रांची मौसम विभाग के अनुसार संताल परगना और पूर्वी झारखंड के कई जिलों में आज हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. दुमका, देवघर, जामताड़ा, गोड्डा, पाकुड़, साहिबगंज, धनबाद, गिरिडीह, बोकारो, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां में कहीं-कहीं अच्छी वर्षा होने के आसार हैं. इसके अलावा दक्षिणी सिंहभूम क्षेत्र पूर्वी/पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला और रांची-खूंटी-गुमला में भी गरज-चमक वाली बारिश हो सकती है. झारखंड में आईएमडी का अलर्ट झारखंड के इन जिलों में आंधी-तूफान का अलर्ट झारखंड के अधिकांश जिलों में गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं. कुछ इलाकों में हवा की रफ्तार 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंचने की संभावना है. लोगों को खुले मैदान, पेड़ और बिजली के खंभों से दूर रहने की सलाह दी गई है. आज झारखंड में IMD ने आज आंधी और बारिश को लेकर विशेष चेतावनी जारी की है. झारखंड के इन जिलों में रहेगी सबसे ज्यादा गर्मी बारिश की गतिविधियों के बावजूद उत्तर-पश्चिमी झारखंड के कुछ जिलों में गर्मी बनी रह सकती है. पलामू, गढ़वा, चतरा और लातेहार में दिन का तापमान अन्य जिलों की तुलना में अधिक रहने का अनुमान है. पिछले दिनों भी पलामू क्षेत्र राज्य का सबसे गर्म इलाका रहा है और डाल्टनगंज का तापमान कई बार 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच चुका है. इन जिलों का तापमन अधिकतम 41°C और न्यूनतम 36°C पहुंच सकता है. झारखंड के 9 जिलों में बारिश का अलर्ट इन जिलों का मौसम रहेगा सुहाना झारखंड में बारिश और बादलों के कारण रांची, खूंटी, सिमडेगा, गुमला, लोहरदगा, पश्चिमी सिंहभूम और पूर्वी सिंहभूम में मौसम अपेक्षाकृत सुहाना रहने की संभावना है. इन जिलों में तापमान सामान्य से कम रह सकता है और लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी. यहां मौसम ज्यादा ठंडक भरा रह सकता है. झारखंड में 13 जून को इन जिलों में हुई बारिश झारखंड के कई हिस्सों में प्री-मानसून गतिविधियां सक्रिय रहीं. रांची मौसम विभाग ने पहले ही दुमका, देवघर, जामताड़ा, धनबाद, साहिबगंज, पाकुड़ और गोड्डा जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई थी. इन जिलों के अलावा पूर्वी और दक्षिणी झारखंड के कई इलाकों में भी हल्की से मध्यम वर्षा दर्ज की गई, जिससे तापमान में गिरावट आई और लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली. Source link

झारखंड

चार जून से लापता किशोरी रेलवे स्टेशन से बरामद

दुमका | चार जून से लापता 17 वर्षीय किशोरी को मुफस्सिल थाना की पुलिस ने शुक्रवार को रेलवे स्टेशन से बरामद किया। सीडब्लयूसी में उसका बयान दर्ज कराया। किशोरी की मां ने मुफस्सिल थाना में प्रेम कुमार नाम के एक युवक पर बेटी के अपहरण का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई थी। पुलिस को जांच के क्रम में पता चला कि युवक जरमुंडी के बरगो गांव का निवासी है। वह भी उसी दिन से लापता है। पुलिस ने युवक के परिजनों पर दबाव बनाया। शुक्रवार को उसने दुमका रेलवे स्टेशन पर किशोरी को छोड़ दिया। वह फरार हो गया। किशोरी की मां का बयान है कि वह अपने पति के साथ बाजार गई हुई थी। घर में बेटी और बेटा था। बेटा आम तोड़ने के लिए बगान की ओर गया था। बेटी लापता थी। मां ने मुफस्सिल थाना की पुलिस से बेटी के अपहरण की शिकायत की। बरामद किशोरी ने पुलिस को बताया कि वह रामपुरहाट गई हुई थी। उसके साथ कोई भी नहीं था। Source link

झारखंड

सेवई बांध का जलस्तर गिरा पानी के लिए ग्रामीण परेशान

सिमडेगा | सदर प्रखंड के सेवई नवा टोली गांव पहुंचे भाजपा नेता श्रद्धानंद बेसरा ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। ग्रामीणों ने बताया कि सेवई बांध का जलस्तर लगातार गिर रहा है। पीने, नहाने, पशुओं के लिए पानी की किल्लत हो रही है। बांध की जमीन पर अतिक्रमण हो रहा है। ग्रामीणों ने कहा कि इससे भविष्य में बांध समाप्त होने का खतरा है। नवा टोली के करीब 90 जनजातीय परिवारों ने बताया कि हर घर जल-नल योजना के तहत गांव में जलमीनार और पेयजल व्यवस्था होनी थी। कुछ लोगों की मनमानी से इसे दूसरे स्थान पर शिफ्ट कर दिया गया। गांव अब भी मूलभूत सुविधा से वंचित है। ग्रामीणों की मांग पर बेसरा ने कहा कि बांध के जीर्णोद्धार, अतिक्रमण हटाने, जल-नल योजना को गांव में बहाल करने का मुद्दा विभाग और जिला प्रशासन के सामने उठाएंगे। समाधान नहीं होने तक आंदोलन की चेतावनी दी। ग्रामीणों ने उपायुक्त के नाम आवेदन सौंपा। बेसरा को बांध और गांव की स्थिति बताई। मौके पर बड़ी संख्या में महिला-पुरुष मौजूद थे। उपायुक्त कंचन सिंह ने कहा कि इस कार्य में पदस्थापित पदाधिकारियों और कर्मियों के सही टीम वर्क से यह सफलता मिली है। जिस कारण दुरुह भौगोलिक परिस्थिति के बावजूद समय से पहले यह कार्य हुआ है। उन्होंने कहा कि आगे भी यह प्रयास रहेगा कि जनगणना जैसा महत्वपूर्ण कार्य त्रुटिरहित तरीके से हो और सफलतापूर्वक संपन्न हो। सिमडेगा जिले में मकान सूचीकरण एवं मकान गणना को लेकर 11 चार्ज बनाए गए थे। इनमें एक शहरी और 10 ग्रामीण चार्ज थे। उपायुक्त के कुशल दिशा निर्देशन में 179 पर्यवेक्षक और 1080 प्रगणकों ने समर्पित भाव से कार्य किया । लगभग 40 डिग्री सेल्सियस के तापमान में भी ये प्रगणक सुदूरवर्ती ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंचे और सफलतापूर्वक कार्य पूरा किया। लोगों से मकान की स्थिति, पेयजल, बिजली, घरेलू उपकरण आदि से संबंधित 33 प्रश्न पूछे गए। देश की इस पहली डिजिटल जनगणना के प्रथम चरण में मकान सूचीकरण और मकान गणना का कार्य किया गया। द्वितीय चरण में 9 फरवरी 2027 से 28 फरवरी 2027 तक जनगणना का कार्य होगा। Source link

ताज़ा खबर

गोविंदपुरी आग कांड में बड़ा खुलासा! CCTV में दिखी संदिग्ध महिला, 3...

होमवीडियोदेश गोविंदपुरी आग कांड में बड़ा खुलासा! CCTV में दिखी संदिग्ध महिला, 3 मौतों के पीछे साजिश का शक X गोविंदपुरी आग कांड में बड़ा खुलासा! CCTV में दिखी संदिग्ध महिला, 3 मौतों के पीछे साजिश का शक   दक्षिण-पूर्व दिल्ली के गोविंदपुरी में 11-12 जून की रात चार मंजिला इमारत में लगी भीषण आग के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है. पुलिस को इस मामले में अब एक संदिग्ध महिला की तलाश है. यह महिला सीसीटीवी फुटेज में आग लगने से पहले बिल्डिंग में दाखिल होती है. इसके बाद, आग की लपटे नजर आती है. आग लगते ही यह महिला तेज कदमों से बिल्डिंग से बाहर निकलते दिखाई देती है. इस हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि दो लोग अब भी अस्पताल में भर्ती हैं. पुलिस को शुरुआती जांच में आग के पीछे साजिश की आशंका लग रही है और महिला की तलाश में लगातार छापेमारी की जा रही है. न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। Source link

झारखंड

द चारकोल रेस्टोरेंट में मिली भारी गंदगी, 10 हजार जुर्माना

चास नगर निगम प्रशासन को मिली शिकायत के बाद फूड ऑफिसर ने वैभव होटल चास के समीप स्थित द चारकोल रेस्टोरेंट का औचक निरीक्षण किया। जांच के दौरान रेस्टोरेंट में साफ-सफाई की स्थिति बेहद खराब पाई गई। खाद्य सामग्री के रख-रखाव और स्वच्छता मानकों में गंभीर लापरवाही सामने आने पर निगम ने रेस्टोरेंट प्रबंधन पर 10 हजार रुपए का जुर्माना लगाया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को रसोई घर में कई अनियमितताएं मिली। जांच टीम ने पाया कि किचन में पुराना सना हुआ आटा रखा गया था, जबकि उपयोग के लिए रखा गया चिकन तीन से चार दिन पुराना था। इसके अलावा बेसिन, चूल्हा और डस्टबिन की स्थिति भी अत्यंत गंदी पाई गई। पूरे परिसर में दुर्गंध फैली हुई थी, जिससे खाद्य सुरक्षा और स्वच्छता मानकों के उल्लंघन की पुष्टि हुई। फूड इंस्पेक्टर ने रेस्टोरेंट संचालकों को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि भोजन तैयार करने और परोसने वाले प्रतिष्ठानों में स्वच्छता से किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। अधिकारियों ने कहा कि लोग रेस्टोरेंट में भरोसे के साथ भोजन करते हैं और ऐसी लापरवाही उनके स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा बन सकती है। नगर निगम ने रेस्टोरेंट प्रबंधन को कई सलाह दी है। किचन में पड़ी गंदगी की जांच करते टीम के सदस्य। Source link

झारखंड

बाघचट्टा बाजार में नशामुक्ति के िलए जनजागरूकता अभियान

सिमडेगा| सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय सिमडेगा से सूचीबद्ध कलादल आदिकला मंच कोलेबिरा ने दल नेता बनफूल नायक के नेतृत्व में कुरडेग प्रखंड के बाघचट्टा साप्ताहिक बाजार में निषिद्ध मादक पदार्थों के खिलाफ जनजागरूकता अभियान चलाया। कलाकारों ने ग्रामीणों को बताया कि अफीम की खेती, गांजा, भांग, मारिजुआना, ब्राउन शुगर, कोकीन का उत्पादन, बिक्री व सेवन कानूनी अपराध है। पकड़े जाने पर 20 वर्ष तक की सजा हो सकती है। इसके साथ ही सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी दी गई। सड़क सुरक्षा के लिए सावधानी ही बचाव है, वज्रपात से बचाव में बरसात में अकेले बड़े पेड़ के नीचे न रुकें और सर्पदंश से बचाव के िलए जमीन पर न सोएं व मच्छरदानी लगाकर सोने की सलाह दी गई। सर्पदंश होने पर तुरंत अस्पताल ले जाएं। कार्यक्रम में सैकड़ों ग्रामीण शामिल हुए। अंत में सभी ने निषिद्ध मादक पदार्थों के खिलाफ शपथ ली। Source link

ताज़ा खबर

क्या लाउडस्पीकर का कोई शोर सुनाई देता है, सड़कें जाम की गईं?...

Last Updated:June 13, 2026, 23:23 IST सुवेंदु अधिकारी ने कार्यक्रम में अपने काम करने के तरीके को साफ किया. उन्होंने अनावश्यक बयानबाजी से पूरी तरह दूरी बनाए रखने की बात कही. सुवेंदु अधिकारी ने कहा, ‘मैं ज्यादा बात नहीं करूंगा, मैं काम करूंगा. मेरा काम ही खुद बोलेगा.’ मुख्यमंत्री ने कहा कि वह जमीन पर दिखाई देने वाले परिणामों को प्राथमिकता देते हैं. राजनीति में केवल बातें करने से जनता का भला नहीं हो सकता है. ख़बरें फटाफट सुवेंदु अधिकारी ने सरकार की उपलब्धियां गिनाईं. (फाइल फोटो) कोलकाता. कोलकाता के बालीगंज में आयोजित “बंगाल विकास फोरम” कार्यक्रम में पश्चिम बंगाल विधानसभा के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने राज्य में नई सरकार के कामकाज और विकास कार्यों को लेकर बड़ा दावा किया. उन्होंने कहा कि सरकार को सत्ता संभाले पांच सप्ताह हो चुके हैं और इस दौरान लोगों को बदलाव साफ दिखाई देने लगा है. सुवेंदु अधिकारी ने कहा कि जनता खुद आकलन कर सकती है कि क्या अब लाउडस्पीकरों का शोर सुनाई देता है या सड़कों पर जाम लगाने जैसी स्थितियां देखने को मिल रही हैं. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के पद की कुछ सीमाएं होती हैं और वह अनावश्यक बयानबाजी में विश्वास नहीं रखते. उन्होंने कहा, “मैं ज्यादा बात नहीं करूंगा, मैं काम करूंगा. मेरा काम ही खुद बोलेगा.” अधिकारी ने दावा किया कि सीमावर्ती इलाकों में भूमि आवंटन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है और अवैध घुसपैठियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन्हें हटाया जा रहा है. विकास कार्यों का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि कोलकाता के चिंगरीघाटा क्षेत्र में मेट्रो परियोजना का काम, जो लंबे समय से रुका हुआ था, अब दोबारा शुरू हो गया है. उनके मुताबिक, सरकार का फोकस बुनियादी ढांचे के विकास, प्रशासनिक सुधार और कानून-व्यवस्था को मजबूत करने पर है. सुवेंदु अधिकारी के इस बयान को राज्य में विकास के दावों के रूप में देखा जा रहा है। उन्होंने संकेत दिया कि उनकी प्राथमिकता राजनीतिक बयानबाजी नहीं, बल्कि जमीन पर दिखाई देने वाले परिणाम हैं. सीएम शुभेंदु अधिकारी ने जनता दरबार लगायापश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने शनिवार को भाजपा कार्यालय में अपना जनता दरबार लगाया, जहां उन्होंने विभिन्न मुद्दों पर लोगों की शिकायतें सुनीं और अधिकारियों को उनका शीघ्र समाधान करने के निर्देश दिए. पहला ‘जनता दरबार’ 18 मई को आयोजित किया गया था. मुख्यमंत्री पद संभालने के बाद अधिकारी ने इस साप्ताहिक कार्यक्रम की घोषणा करते हुए कहा था कि नागरिक हर सप्ताह सीधे उनसे मिल सकेंगे. शनिवार को गंभीर बीमारियों से पीड़ित लोगों के परिजन, स्वास्थ्यकर्मी और नौकरी की तलाश कर रहे लोग बड़ी संख्या में अपनी शिकायतें दर्ज कराने और मुख्यमंत्री को अपनी समस्याओं से अवगत कराने पहुंचे. जनता दरबार में पहुंचे लोगों में से एक करुणा ने बताया कि वह अपनी बेटी के इलाज के लिए आर्थिक सहायता मांगने आई हैं. वहीं, एक अन्य महिला तनिमा चटर्जी नौकरी की सुरक्षा की मांग को लेकर मुख्यमंत्री के साप्ताहिक शिकायत निवारण कार्यक्रम में शामिल हुईं. वह सरकार की मिशन वात्सल्य पहल में कार्यक्रम अधिकारी हैं. उन्होंने कहा, “हम कठिन परिस्थितियों में रह रहे बच्चों के लिए परिवार-आधारित और गैर-संस्थागत देखभाल को बढ़ावा देते हैं. राज्य में 876 कर्मचारी कार्यरत हैं, फिर भी हमें नौकरी की सुरक्षा नहीं मिली है. हमें केवल एकमुश्त मानदेय दिया जाता है.” चटर्जी ने कहा, “पिछली सरकार ने हमारे लिए कभी कुछ नहीं किया, लेकिन हमें उम्मीद है कि भाजपा सरकार हमारी नौकरियों को स्थायी करेगी.” कई अन्य लोगों ने बताया कि वे पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने आए हैं. उनका आरोप था कि पिछली सरकार ने हत्या के मामलों और अन्य अपराधों को दबाने का प्रयास किया था. यह साप्ताहिक जनसंपर्क पहल बंगाल में सत्ता में आने के बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार के शुरुआती जनोन्मुखी प्रशासनिक प्रयासों में से एक के रूप में उभर रही है. भाजपा शासित राज्यों में इस तरह की जनसुनवाई की व्यवस्था पहले भी देखने को मिलती रही है और पार्टी इसे आम लोगों तक पहुंच बढ़ाने तथा शिकायतों के त्वरित निस्तारण का प्रभावी माध्यम बताती है. About the Author Rakesh Ranjan Kumar राकेश रंजन कुमार को डिजिटल पत्रकारिता में 10 साल से अधिक का अनुभव है. न्यूज़18 के साथ जुड़ने से पहले उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान, दैनिक जागरण, ज़ी न्यूज़, जनसत्ता और दैनिक भास्कर में काम किया है. वर्तमान में वह h…और पढ़ें News18 न्यूजलेटर अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में सबमिट करें Location : Kolkata,West Bengal Source link

झारखंड

सिमडेगा में मतदाता सूची एसआईआर मैपिंग के लिए बीएलओ की ड्यूटी तय

सिमडेगा| ठेठईटांगर थाना क्षेत्र के मतरामेटा गांव में उत्पाद विभाग और ठेठईटांगर थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने अवैध महुआ शराब निर्माण के खिलाफ कार्रवाई की। छापेमारी में 690 किलोग्राम जावा महुआ बरामद हुआ। 50 लीटर अवैध रूप से निर्मित महुआ शराब भी जब्त की गई। अवैध शराब निर्माण और भंडारण के आरोप में 6 मामले दर्ज किए गए। आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत कानूनी कार्रवाई जारी है। सिमडेगा | भारत निर्वाचन आयोग व झारखंड मंत्रिमंडल निर्वाचन विभाग के निर्देश पर विशेष गहन पुनरीक्षण एसआईआर 2026 के तहत सिमडेगा जिले की 70-सिमडेगा और 71-कोलेबिरा विधानसभा में मतदाता मैपिंग का काम तेज किया गया है। वर्तमान में दोनों क्षेत्र का मैपिंग प्रतिशत क्रमशः 84.08 और 87.16 है। एएसडीडी वोटर्स को छोड़कर शेष अनमैप्ड मतदाताओं की मैपिंग की गुंजाइश अभी बची है। निर्वाचन आयोग के अनुसार संभावित तिथि 15.06.2026 को मतदाता सूची फ्रिज कर दी जाएगी। इसके बाद मैपिंग नहीं होगी। इसे देखते हुए सभी बीएलओ व बीएलओ पर्यवेक्षक को निर्देश दिया गया है कि दैनिक काम के साथ रोज सुबह 9 से 12 बजे तक अपने मतदान केंद्र पर रहकर मतदाताओं की मैपिंग सुनिश्चित करें। सभी निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी व सहायक पदाधिकारियों को व्हाट्सएप या वीडियो कॉल भौतिक निरीक्षण से अधिकतम मैपिंग कराने का निर्देश दिया गया है। Source link

झारखंड

11 quick response teams have been formed to remove waterlogging, and temporary...

Hindi News Local Jharkhand Ranchi 11 Quick Response Teams Have Been Formed To Remove Waterlogging, And Temporary Hoardings And Archways Have Been Prohibited Until October 1. रांची21 घंटे पहले कॉपी लिंक राजधानी रांची में गुरुवार को महज दो घंटे की तेज बारिश ने नगर निगम के दावों और तैयारियों की पोल खोलकर रख दी। मात्र 40 एमएम (मिलीमीटर) बारिश में ही पूरा शहर पानी-पानी हो गया; कई प्रमुख सड़कें तालाब बन गईं और नालियां ओवरफ्लो होकर बहने लगीं। इधर, शुक्रवार को झारखंड में मानसून ने आधिकारिक रूप से दस्तक दे दी है। इसे देखते हुए नगर निगम के अधिकारी अब पूरी तरह रेस (सक्रिय) हो गए हैं। नगर आयुक्त सुशांत गौरव ने आनन-फानन में स्वच्छता और परिवहन शाखा की एक आपात बैठक बुलाई। शहर में जलजमाव की समस्या को दूर करने और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए 11 क्विक रिस्पांस टीमों (QRT) का गठन किया गया है, जिनमें से 10 टीमें विभिन्न जोन में तैनात रहेंगी। स्लैब हटाकर होगी नालियों की सफाई, सिंगल यूज प्लास्टिक पर लगेगा बैन नगर आयुक्त सुशांत गौरव ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि नालियों के ऊपर रखे स्लैब को हटाकर तत्काल गाद (कचरा) निकाली जाए और कच्चे नालों की कटिंग कर पानी का बहाव दुरुस्त किया जाए। उन्होंने यह भी हिदायत दी कि सफाई के तुरंत बाद स्लैब को वापस अपनी जगह लगा दिया जाए, ताकि बाहर निकाला गया कचरा दोबारा नाली में जाकर उसे जाम न करे। विशेष सफाई अभियान: स्कूल और कॉलेजों के 500 मीटर के दायरे में विशेष सफाई अभियान चलाने, खुले व खतरनाक नालों की बैरिकेडिंग करने और क्षतिग्रस्त स्लैब को तुरंत बदलने का निर्देश दिया गया है। सिंगल यूज प्लास्टिक पर पूरी तरह बैन: शहर की नालियों के जाम होने का सबसे बड़ा कारण प्लास्टिक कचरा है। इसके खिलाफ शनिवार से शहरभर में एक विशेष जब्ती और जागरूकता अभियान शुरू किया जाएगा। कंट्रोल रूम और हेल्पलाइन नंबर: जलजमाव या जलभराव की समस्या की शिकायत के लिए नगर निगम में एक समर्पित कंट्रोल रूम बनाया गया है। नागरिक टोल-फ्री नंबर 18005701235 और हेल्पलाइन नंबर 9431104429 पर कॉल कर अपनी समस्या दर्ज करा सकते हैं। जमीनी सच्चाई: बड़े हादसे को दावत दे रहे शहर के कई खुले नाले बरसात से पहले खुले और खतरनाक नालों को घेरने (बैरिकेडिंग) का निगम का दावा जमीन पर अधूरा नजर आ रहा है। शहर के कई इलाके ऐसे हैं जो मानसून के दौरान जानलेवा साबित हो सकते हैं: खोरहा टोली (कोकर): कोकर स्थित खोरहाटोली में एक बेहद खतरनाक और गहरा नाला है। गौरतलब है कि दो साल पहले इस नाले में एक बाइक सवार बह गया था। हादसे के बाद इसे व्यवस्थित और कवर करने की योजना तो बनी, लेकिन आज तक यह नाला खुला ही पड़ा है। भाभा नगर (कोकर): कोकर के ही भाभा नगर का बड़ा नाला भी स्थानीय निवासियों के लिए जानलेवा बना हुआ है। सुरक्षा का आलम यह है कि इस नाले को पार करने के लिए लोग ऊपर बांस की अस्थायी सीढ़ी (चचरी) बनाकर आवाजाही करने को मजबूर हैं। मानसून के दौरान जलस्तर बढ़ने पर यहाँ कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ Source link

Scroll to Top