भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

Author name: scsmdos@gmail.com

झारखंड

प. सिंहभूम में स्वास्थ्य क्रांति, छह दिन में 20 हजार से अधिक...

भास्कर न्यूज| चाईबासा पश्चिमी सिंहभूम जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदूर ग्रामीण इलाकों तक पहुंचाने और एक स्वस्थ समाज के निर्माण के लिए “प्रोजेक्ट जागृति बेहतर स्वास्थ्य की ओर से एक कदम” के तहत ‘मिशन उदय’ अभियान सफलतापूर्वक चलाया जा रहा है। उपायुक्त मनीष कुमार के मार्गदर्शन में यह विशेष अभियान 1 जून से 15 जून 2026 तक संचालित होगा। इस अभियान में आंगनबाड़ी केंद्रों पर तैनात सीएचओ और जीएनएम द्वारा ग्रामीणों की मुफ्त स्वास्थ्य जांच की जा रही है और बीमारी के लक्षण मिलने पर मौके पर ही निःशुल्क दवा भी उपलब्ध कराई जा रही है। अभियान के तहत 1 से 6 जून 2026 तक जिले के विभिन्न प्रखंडों में उल्लेखनीय प्रगति दर्ज की गई है। इस दौरान कुल 1232 आंगनबाड़ी केंद्रों के पोषक क्षेत्रों को कवर किया गया है। डिजिटल हेल्थ को बढ़ावा देते हुए स्वास्थ्य विभाग ने रिकॉर्ड 20,161 आभा आईडी का निर्माण किया है, जबकि 2,318 आयुष्मान कार्डधारकों का ई-केवाईसी कार्य भी पूरा कर लिया गया है। वहीं इस दौरान लोगों की अच्छी भागीदारी देखी गई। व्यापक स्तर पर की जा रही इस जांच के दौरान जिले में कई संभावित मरीजों की पहचान की गई है, जिन्हें आगे का इलाज मुहैया कराया जाएगा। जांच में 2,270 उच्च रक्तचाप, 1,463 मधुमेह 455 लोगों में हीमोग्लोबिन की कमी (एनीमिया) पाई गई। महिलाओं के स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए 75 महिलाओं की स्तन एवं सर्वाइकल कैंसर जांच की गई। वहीं, मलेरिया नियंत्रण के तहत 11,783 लोगों की जांच में 480 मरीज मलेरिया संक्रमित पाए गए। सिकल सेल कार्यक्रम के तहत 6,835 लोगों की जांच में 101 संभावित मरीज मिले, जबकि 16 गर्भवती महिलाओं में एचआईवी संबंधी मामलों की पहचान की गई। जांच में सामने आए विभिन्न बीमारियों के मामले “मिशन उदय का उद्देश्य केवल स्वास्थ्य जांच तक सीमित नहीं है, बल्कि समुदाय स्तर पर स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच बढ़ाकर समय पर पहचान और त्वरित उपचार करना है। मनीष , डीसी , चाईबासा। Source link

झारखंड

पंचायत उपबंध पर एक दिवसीय राउंड टेबल कॉन्फ्रेंस, पेसा के सफल क्रियान्वयन...

चाईबासा| वनपाल प्रशिक्षण सभागार-चाईबासा में उप विकास आयुक्त उत्कर्ष कुमार की अध्यक्षता में पंचायत उपबंध (अनुसूचित क्षेत्रों पर विस्तार) झारखंड नियमावली-2025 पर एक दिवसीय राउंड टेबल कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। उक्त कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन के साथ शहीद पोटो हो तथा भगवान बिरसा मुंडा की तस्वीरों पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। उक्त बैठक में सभी जिला स्तरीय पदाधिकारी, वन प्रमंडल पदाधिकारी, 18 प्रखंडों के प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी, डीपीएम, सभी प्रखंडों से सम्मानित मुंडा तथा मानकीगण, नागरिक समाज के बुद्धिजीवी, पंचायती राज के सभी कर्मी मौजूद रहे। राउंड टेबल कॉन्फ्रेंस में सुधीर पाल, राज्य पेसा समन्वयक, ने पेसा नियमावली, अनुपालन हेतु अब तक की गई पहल, तथा पेसा अधिनियम से संबंधित जानकारी दी। उपस्थित प्रतिभागियों के प्रश्नों के विस्तृत जवाब दिए गए। उक्त के क्रियान्वयन में आ रही बातों पर भी चर्चा की गई। सभी की भागीदारी से पेसा का सफल क्रियान्वयन करने का प्रण लिया गया। कार्यक्रम में श्री पाल के साथ रिसोर्स पर्सन सुशांत कर ढोके तथा मनोज कुमार सोय भी उपस्थित रहे। सरायकेला| आदित्यपुर दिंदली बस्ती स्थित शिव मंदिर परिसर में 8 और 9 जून को दो दिवसीय चड़क पूजा महोत्सव आयोजित किया गया है। इसकी शुरुआत 8 नवंबर को रात्रि समय में कालिका घट के द्वारा भोले बाबा जलाभिषेक होगा। जबकि रात्रि में सरायकेला शैली में छऊ नृत्य का कार्यक्रम होगा। चड़क पूजा का मुख्य आकर्षण रोजनी फोड़ा का कार्यक्रम है। Source link

ताज़ा खबर

मीन राशि वालों के लिए आज का दिन रहेगा मुश्किलों से भरा,...

Last Updated:June 09, 2026, 03:31 IST Aaj Ka Meen Rashifal 09 June 2026: मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन उतार-चढ़ाव भरा रह सकता है. व्यापार और नौकरी से जुड़े लोगों को सावधानी बरतने की जरूरत है, क्योंकि आर्थिक हानि की आशंका बनी हुई है. स्वास्थ्य के मामले में पुरानी परेशानियां फिर उभर सकती हैं. वहीं दांपत्य जीवन में प्रेम और आपसी समझ पहले से अधिक मजबूत होगी. मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन कुछ चुनौतियां लेकर आ सकता है. कार्यों में अपेक्षित सफलता मिलने में देरी हो सकती है, जिससे मन थोड़ा परेशान रह सकता है. आत्मविश्वास में उतार-चढ़ाव महसूस होगा और छोटी-छोटी बातों को लेकर चिंता बढ़ सकती है. उज्जैन के ज्योतिषाचार्य आनंद भारद्वाज के अनुसार, ग्रहों की स्थिति मानसिक दबाव और उलझनें बढ़ा सकती है. ऐसे में किसी भी निर्णय में जल्दबाजी न करें. धैर्य और संयम बनाए रखें. विवादों से दूरी रखें और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ें, तभी परिस्थितियां आपके पक्ष में होती नजर आएंगी. मीन राशि का करियर और व्यापार राशिफलमीन राशि के जातकों के लिए आज करियर के क्षेत्र में दिन संतुलित रहने वाला है। लंबे समय से रुके हुए कार्य पूरे होने की संभावना है, जिससे मन को राहत मिलेगी. हालांकि, आलस्य और लापरवाही आपके लिए परेशानी खड़ी कर सकती है. सफलता के लिए पूरी लगन और एकाग्रता के साथ काम करना जरूरी होगा. व्यापारियों को आज उम्मीद के अनुरूप परिणाम नहीं मिलेंगे. कामकाज के सिलसिले में की गई यात्रा भी लाभदायक साबित नहीं होगी. नए सौदों और ऑर्डर मिलने की संभावना कम रहेगी. इसलिए हर निर्णय सोच-समझकर लें. मीन राशि का स्वास्थ्य और आर्थिक स्थितिआज स्वास्थ्य के मामले में दिन सामान्य रहने वाला है. कामकाज की भागदौड़ के बीच मानसिक दबाव और शारीरिक थकान महसूस हो सकती है. ऐसे में योग, ध्यान और पर्याप्त आराम आपको बेहतर महसूस कराएंगे. खानपान में लापरवाही न करें.पौष्टिक भोजन को प्राथमिकता दें. वहीं आर्थिक पक्ष की बात करें तो दिन मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा. खर्चों में बढ़ोतरी संभव है, लेकिन दिन ढलते-ढलते पुराने निवेश से लाभ मिलने के संकेत हैं. नए निवेश या वित्तीय योजनाओं की शुरुआत के लिए भी समय अनुकूल माना जा रहा है. मीन राशि वालों का लव लाइफ राशि लव लाइफ के लिहाज से आज का दिन खुशनुमा संकेत दे रहा है. पार्टनर से मुलाकात होने की संभावना है, जिससे पुराने मतभेद धीरे-धीरे खत्म हो सकते हैं. अगर आप अपने साथी को कोई छोटा सा तोहफा देते हैं, तो रिश्ते में अपनापन और भी बढ़ेगा. बीती दूरियां कम होंगी और भावनात्मक जुड़ाव मजबूत होगा. शादीशुदा जीवन में भी आपकी मीठी वाणी और समझदारी रिश्ते में प्यार और सामंजस्य बनाए रखेगी. जिससे घर का माहौल सुखद बना रहेगा. मीन राशि वाले जरूर करें ये उपायआज आपके लिए लकी नंबर 6 रहेगा. यह अंक आपको सफलता और सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करेगा. वहीं आज के दिन इस राशि के जातक जो धर्म-कर्म के साथ दान-पुण्य में रुचि रखते हैं. आज के दिन हनुमान जी महाराज के मंदिर जाकर भगवान को गुड़-चने का भोग लगाए. उसके  गरीबों में लाल वस्तु का दान-वितरण करें. जिससे आज का दिन बेहतरीन हो सके. News18 न्यूजलेटर अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में सबमिट करें Location : Ujjain,Madhya Pradesh Source link

झारखंड

आदर्श कोऑपरेटिव : सड़क पर मिट्टी

सेक्टर-2बी : सड़क पर जमा गंदा पानी बोकारो |बोकारो के शहर सेक्टर-2बी के सड़क पर लंबे समय से सिवरेज का गंदा पानी जमा है। इससे राहगीरों और आसपास रहने वाले लोगों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। कई बार शिकायत करने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हुआ है। प्रशासन शीघ्र कार्रवाई करें। – सोनम दुबे, सेक्टर-2बी। चास नगर : शौचालय में पानी नहीं, लोग परेशान दुंदीबाद : फुटपाथ पर दुकानें, लग रहा जाम बोकारो | आदर्श कोऑपरेटिव कॉलोनी में सड़क पर मिट्टी डालने से आवागमन पूरी तरह से बाधित हो गया है। इससे राहगीरों के साथ स्थानीय लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस समस्या के लिए जिम्मेदार लोग चुप्पी साधे हुए हैं, जबकि आम जनता रोजाना परेशानी झेल रही है। उन्होंने प्रशासन से जल्द कार्रवाई की मांग की है, ताकि परेशानी दूर हो। – पवन कुमार, आदर्श कोऑपरेटिव। जनता की आवाज कॉलम के जरिए आप भी अपनेआसपास की समस्याओं को आवाज दे सकते हैं। जुड़ने के लिए 9431151061 पर वॉट्सएप करें या jantakiawazjp@gmail.com पर मेल करें। बोकारो | नगर निगम की ओर से नागरिकों की सुविधा के लिए शौचालय का व्यवस्था किया गया है, लेकिन उसके टंकी में पानी नहीं रहने के कारण इसका उपयोग लोग नहीं कर पाते हैं। इससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है‌। स्थानीय लोगों ने निगम प्रशासन से शौचालय में नियमित पानी की व्यवस्था सुनिश्चित करने और समस्या के स्थाई समाधान की मांग की है। – आलोक सिंह, चास। बोकारो | दुंदीबाद बाजार से सेक्टर-12 तक सड़क के दोनों ओर फल विक्रेताओं द्वारा दुकान लगाए जाने से यातायात प्रभावित हो रही है। सड़क संकरी होने के कारण आए दिन जाम की स्थिति बनती है‌। प्लांट की छुट्टी होने के बाद हजारों की संख्या में बीएसएल कर्मी अपने घरों की ओर जाते हैं। उन्हें जाम से काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने प्रशासन से अतिक्रमण हटाने की मांग की है।- राजकुमार साव, दुंदीबाद। Source link

झारखंड

देश की दूसरी सबसे बड़ी विधानसभा सीट बोकारो, वोटर लिस्ट में ढाई...

भास्कर एक्सक्लू​िसव बोकारो विधानसभा क्षेत्र को देश की दूसरी सबसे बड़ी विधानसभा सीट होने का गौरव प्राप्त है (जबकि देश की सबसे बड़ी विधानसभा सीट तेलंगाना का सेरिलिंगमपल्ली है)। वर्तमान सरकारी आंकड़ों के अनुसार बोकारो विधानसभा में कुल 5,96,739 पंजीकृत मतदाता हैं। लेकिन दिलचस्प और चिंताजनक बात यह है कि पिछले विधानसभा चुनाव में यहां मात्र 58 प्रतिशत मतदान हुआ था। कम मतदान होने के पीछे चुनाव अधिकारी और प्रशासनिक अमला अलग-अलग तर्क देते रहे, लेकिन वर्तमान में चल रहे ‘’विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) 2026 के तहत मतदाताओं की डिजिटल मैपिंग ने असली वजह सामने ला दी है। मिली जानकारी और आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, फर्जी और दोहरे मतदाताओं का सच अब पूरी तरह उजागर हो रहा है। मैपिंग की अंतिम तिथि 20 जून निर्धारित है, लेकिन अब तक बोकारो विधानसभा क्षेत्र में मात्र 55 प्रतिशत ही मैपिंग पोर्टल पर दर्ज हो पाई है। बीएलओ जब क्षेत्र में जाकर वोटर्स की डिजिटल मैपिंग कर रहे हैं, तो पोर्टल पर बड़ी संख्या में मतदाताओं का नाम ‘’ऑलरेडी मैप्ड’’ (पहले से मैप्ड) बता रहा है। इससे साफ है कि बोकारो में 45% से ज्यादा मतदाता दोहरी प्रविष्टि वाले हैं, जिनका नाम अन्य स्थानों की वोटर लिस्ट में भी दर्ज है। विशेष गहन पुनरीक्षण 2026, जानिए कब क्या होना है { 20 जून से 29 जून 2026- तैयारी, प्रशिक्षण एवं प्रिंटिंग कार्य। { 30 जून से 29 जुलाई 2026- बीएलओ द्वारा घर-घर जाकर गणना प्रपत्र वितरण एवं संग्रहण। { 29 जुलाई तक- मतदान केंद्रों का पुनर्गठन। { 05 अगस्त- ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन। { 05 अगस्त से 04 सितंबर- दावे एवं आपत्तियां दर्ज करने की अवधि। { 05 अगस्त से 03 अक्टूबर- दावे/आपत्तियों का निस्तारण। { 07 अक्टूबर- अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन। जिले की विधानसभा वार मैपिंग रिपोर्ट (22 मई तक) विधानसभा मतदाता मैपिंग शेष बचे (प्रतिशत) गोमिया 3,19,678 2,62,104 57,574 81.99% बेरमो 3,31,481 2,40,273 91,208 72.48% बोकारो 5,96,739 3,15,211 2,81,528 52.82% चंदनकियारी 2,86,045 2,30,325 55,720 80.52% कुल 15,33,943 10,47,913 4,86,030 68.31% चौंकाने वाले आंकड़ों से प्रशासन सतर्क, जांच में आई तेजी बोकारो में कम मैपिंग होने के कई कारण : सिन्हा सहायक निर्वाचन पदाधिकारी प्रेमचंद सिन्हा ने कहा कि बोकारो विधानसभा में कम मैपिंग के पीछे कई कारण है। काफी लोग बोकारो छोड़कर दूसरे राज्यों में मैपिंग करवा चुके हैं। कुछ कॉलोनी नई बनी है और पुलिस विभाग के जवानों का नाम भी नया वोटर लिस्ट में जोड़ा गया है। इसलिए उनकी मैपिंग नहीं हो रही है। बोकारो में इन पांच कारणों से वोटर लिस्ट में हुआ बड़ा ‘’खेल’’ बोकारो स्टील प्लांट (बीएसएल) से पलायन : प्लांट से पिछले वर्षों में हजारों की संख्या में कर्मचारी रिटायर हुए। वे शहर छोड़कर अपने गृह राज्यों या अन्य शहरों में बस गए, लेकिन उनका नाम यहां की वोटर लिस्ट से नहीं हटाया गया। दूसरे राज्यों में रह रहे बच्चे : शहर के कई सीनियर सिटीजंस यहीं रह रहे हैं, लेकिन उनके बेटा-बेटी नौकरी या पढ़ाई के सिलसिले में दूसरे राज्यों में शिफ्ट हो चुके हैं। वहां उनकी मैपिंग हो चुकी है, जिससे यहां रिजेक्ट कर रहा है। नई कॉलोनियों का अनियंत्रित डेटा : चास नगर निगम क्षेत्र के कई मोहल्ले और कॉलोनियां साल 2003 के बाद नए सिरे से बसी हैं। इन क्षेत्रों में मतदाताओं के दोहरे नाम और पते की सघन जांच कभी नहीं हुई। सुरक्षा बलों के नाम का पेच : पुलिस लाइन और जैप के जवानों के नाम भी यहां की वोटर लिस्ट में जोड़े गए थे, लेकिन वर्तमान में उनकी भी डिजिटल मैपिंग नहीं हो पा रही है। ढाई लाख मतदाता धरातल से गायब : कुल मिलाकर यदि गणित देखा जाए, तो बोकारो विधानसभा के 5.96 लाख मतदाताओं में से करीब 2.81 लाख मतदाता अनमैप्ड (शेष) हैं, जो धरातल पर मौजूद ही नहीं हैं। Source link

ताज़ा खबर

बीजेपी में व‍िलय करेंगे ममता के सांसद, या नया बनाएंगे गुट, शताब्‍दी...

होमताजा खबरदेश बीजेपी में व‍िलय करेंगे ममता के सांसद? शताब्‍दी रॉय के घर क्‍या हुई चर्चा Last Updated:June 09, 2026, 01:40 IST टीएमसी के दो तिहाई से ज्यादा सांसद और विधायक ममता बनर्जी के खिलाफ बगावत कर नया गुट बनाने की तैयारी कर रहे हैं. लेकिन इसमें नया मोड़ तब आ गया जब सोमवार शाम सांसद शताब्‍दी रॉय के घर सांसदों की मीटिंग हुई और उसमें सुवेंदु अध‍िकारी पहुंचे. सवाल ये क‍ि क्‍या सांसद बीजेपी में व‍िलय करने जा रहे हैं? टीएमसी में टूट के बाद सवाल क‍ि क्‍या बागी गुट बीजेपी में व‍िलय करेगा. ममता बनर्जी को अकेला छोड़कर बागी हुए टीएमसी के सांसदों ने सोमवार देर रात तक शताब्‍दी रॉय के घर पर चर्चा की. इस मीटिंग में पश्च‍िम बंगाल के मुख्‍यमंत्री सुवेंदु अध‍िकारी भी शाम‍िल हुए. हालांक‍ि , सुवेंदु कुछ ही देर में सांसदों से म‍िलकर न‍िकल गए, लेकिन बाद में जो बातें सामने आईं, वह काफी कुछ कह रही हैं. सूत्रों का कहना है क‍ि टीएमसी के बागी सांसदों ने इस बात पर लंबी चर्चा की है क‍ि बीजेपी में व‍िलय करना चाह‍िए, या फ‍िर पार्टी पर दावा ठोककर उसे एनडीए का ह‍िस्‍सा बनाना चाह‍िए. सूत्रों का कहना है क‍ि सभी सांसद मंगलवार को एक साथ फ‍िर मीटिंग करेंगे और बाद में मीडिया के सामने अपने फैसले का ऐलान करेंगे. इस बात की चर्चा है क‍ि पहले ये सांसद नया गुट बनाएंगे और फ‍िर बीजेपी में व‍िलय कर जाएंगे. हालांकि, इस पर आख‍िरी फैसला सांसदों को खुद लेना है और मंगलवार को वे मीडिया से इस बारे में बात कर सकते हैं. जिसकी संख्या ज्‍यादा, उसका चुनाव च‍िह्न कोलकाता के बाद अब दिल्ली में भी तृणमूल कांग्रेस दो हिस्सों में बंट गई है. लोकसभा में तृणमूल के दो-तिहाई से अधिक सांसदों ने ममता बनर्जी के खिलाफ बगावत का ऐलान कर दिया है. नतीजतन, अब यह अटकलें लगने लगी हैं कि कोलकाता और दिल्ली में मिले इन दोहरे झटकों में ममता बनर्जी अपनी पार्टी और चुनाव चिह्न दोनों खो देंगी. विधानसभा में तृणमूल के दो-तिहाई से अधिक विधायक ऋतब्रता बनर्जी के नेतृत्व वाले विपक्षी खेमे में शामिल हो चुके हैं. इनकी संख्या 60 से अधिक हो गई है. विधानसभा चुनावों के बाद, लोकसभा के दो-तिहाई से अधिक सांसदों ने भी बगावत का ऐलान कर दिया है. लोकसभा में तृणमूल के 28 सांसद थे. इनमें से कम से कम 20 से 22 सांसद बागी खेमे में शामिल हो चुके हैं. … तो पार्टी पर भी होगा बाग‍ियों का कब्‍जा विधानसभा और लोकसभा के बाद, अगर राज्यसभा में भी तृणमूल सांसदों के दो-तिहाई सदस्य बगावत कर देते हैं, तो ममता बनर्जी का दबाव और बढ़ जाएगा. क्योंकि चुनाव आयोग के नियम के अनुसार, अगर विधानसभा, लोकसभा, राज्यसभा और नगर एवं पंचायत स्तर पर तृणमूल के अधिकांश जन प्रतिनिधि बागी खेमे का समर्थन करते हैं, तो पीड़ित पक्ष चुनाव आयोग से तृणमूल पार्टी का नाम और चुनाव चिन्ह मांग सकते हैं. साथ ही, पार्टी पदाधिकारियों का समर्थन भी बागियों के साथ होना चाहिए. About the Author Gyanendra Mishra Mr. Gyanendra Kumar Mishra is associated with hindi.news18.com. working on home page. He has 20 yrs of rich experience in journalism. He Started his career with Amar Ujala then worked for ‘Hindustan Times Group…और पढ़ें News18 न्यूजलेटर अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में सबमिट करें Location : Delhi,Delhi,Delhi Source link

झारखंड

बरमसिया, सोनाबाद, महुआटांड़ व चांदो के प्लस 2 व हाई स्कूल होंगे...

राज्य सरकार ने सरकारी शिक्षा व्यवस्था को कॉन्वेंट स्तर का बनाने की दिशा में एक और बड़ा कदम उठाया है। अगले शैक्षणिक सत्र से राज्य में 100 नए मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय खोले जाएंगे। इसमें बोकारो जिला के चार स्कूल शामिल हैं। सभी स्कूलों को केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड से मान्यता दिलाई जाएगी, जिसके लिए झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद ने युद्ध स्तर पर आवश्यक प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस कदम से अब गांव-कस्बों के बच्चों को भी वैश्विक स्तर की आधुनिक शिक्षा मिल सकेगी। वर्तमान में राज्य में 80 मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालयों का सफल संचालन किया जा रहा है और अब इस नई सौगात के बाद ऐसे आधुनिक स्कूलों की राज्य कुल संख्या बढ़कर 180 हो जाएगी। वहीं बोकारो में इसकी संख्या सात हो जाएगी। बोकारो में उत्क्रमित प्लस टू हाई स्कूल बरमसिया, उत्क्रमित बेसिक हाई स्कूल सोनाबाद, उत्क्रमित राजकीयकृत प्लस टू हाई स्कूल महुआटांड़ और उत्क्रमित राजकीयकृत प्लस टू हाई स्कूल चांदो शामिल है। 2027-28 से चलेगा सीबीएसई पैटर्न, भेजा प्रस्ताव झारखंड शिक्षा परियोजना ने सीबीएसई मान्यता से जुड़ा औपचारिक प्रस्ताव स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग को भेज दिया है। विभाग की हरी झंडी मिलते ही सीबीएसई बोर्ड के पास ऑनलाइन आवेदन जमा कर दिया जाएगा। अधिकारियों का लक्ष्य है कि इसी वर्ष मान्यता से जुड़ी सभी कागजी और तकनीकी प्रक्रियाएं पूरी कर ली जाएं। इसके बाद शैक्षणिक सत्र 2027-28 से इन विद्यालयों में पूरी तरह से सीबीएसई के मापदंडों के अनुरूप कक्षाओं का संचालन शुरू हो जाएगा। बड़ी पहल हाईटेक सुविधाओं से लैस होंगे ये सभी उच्च विद्यालय झारखंड शिक्षा परियोजना ने नए सत्र की तैयारियों को लेकर सभी जिलों से स्कूलों के बुनियादी ढांचे की विस्तृत जानकारी मांगी थी। जिला स्तर से रिपोर्ट मिलने के बाद अब इन स्कूलों के कायाकल्प की रूपरेखा तैयार कर ली गई है। इन 100 स्कूलों को निजी स्कूलों की तर्ज पर पूरी तरह अपग्रेड किया जाएगा। इसके तहत आधुनिक भवन और क्लासरूम, ज्ञान के विस्तार के लिए देश-दुनिया की बेहतरीन किताबें और ई-लर्निंग की सुविधा मिलेगी। स्मार्ट लैब और खेल सामग्री, छात्र-छात्राओं के लिए अलग और सर्वसुविधायुक्त शौचालयों का निर्माण कराया जाएगा। 100 नए उत्कृष्ट विद्यालयों में से 78 स्कूलों में 12वीं तक की उच्च शिक्षा दी जाएगी, जबकि शेष 22 विद्यालयों में 10वीं तक की पढ़ाई होगी। इसमें 59 प्रखंड स्तरीय आदर्श स्कूल भी शामिल हैं, जिससे ग्रामीण इलाकों के बच्चों को सीधे लाभ मिलेगा। बोकारो जिला में तीन स्कूल में प्लस टू तक पढ़ाई होगी वहीं एक स्कूल में 10 तक की पढ़ाई की व्यवस्था रहेगी। इस सकारात्मक बदलाव से न सिर्फ राज्य का ड्रॉपआउट रेट (पढ़ाई बीच में छोड़ने वाले बच्चों की संख्या) कम होगा, बल्कि झारखंड के सरकारी स्कूलों के छात्र भी राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में निजी स्कूलों के बच्चों को कड़ी टक्कर दे सकेंगे। Source link

झारखंड

झामुमो का बूथ सम्मेलन अब 14 को, मंत्री सुदिव्य सोनू समेत कई...

गिरिडीह | झामुमो का 7 जून को प्रस्तावित बीएलए टू सह बूथ सम्मेलन कार्यक्रम अब केंद्रीय समिति के निर्देश पर 14 जून, रविवार को आयोजित किया जाएगा। यह कार्यक्रम उत्सव उपवन में सुबह 10 बजे से शुरू होगा। जिलाध्यक्ष संजय सिंह ने पार्टी के केंद्रीय समिति सदस्यों, जिला पदाधिकारियों, प्रखंड एवं नगर कमेटी के अध्यक्ष-सचिवों तथा पंचायत एवं वार्ड कमेटी के पदाधिकारियों से समय पर कार्यक्रम में पहुंचने की अपील की है। सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड सरकार के नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू, विशिष्ट अतिथि विधायक कल्पना मुर्मू सोरेन, राज्यसभा सांसद डॉ. सरफराज अहमद, झामुमो के केंद्रीय महासचिव विनोद पांडेय तथा सुप्रियो भट्टाचार्य उपस्थित रहेंगे। जिलाध्यक्ष ने सभी प्रखंड एवं नगर अध्यक्षों और सचिवों को निर्देश दिया है कि वे बूथ कमेटी तथा बीएलए टू की सूची जल्द से जल्द जिला कमेटी के पास जमा करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि सम्मेलन को सभी कार्यकर्ता समय पर उपस्थित रहें। Source link

ताज़ा खबर

aaj ka Vrishchik rashifal 09 June 2026 big gains today in career...

Last Updated:June 09, 2026, 00:06 IST Aaj ka Vrishchik Rashifal 09 June 2026: ज्योतिषाचार्य ने वृश्चिक राशि के जातकों को आने वाले समय में स्वास्थ्य को लेकर विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है. ज्योतिषीय गणना के अनुसार जातकों को मुख्य रूप से पेट और कमर के हिस्से का ध्यान रखना होगा. दिन को भाग्यशाली और सफल बनाने के लिए शुभ अंक 9 और शुभ रंग गहरा लाल व काला रहेगा. इसके साथ ही, जीवन में सुख-समृद्धि और संकटों से मुक्ति के लिए ज्योतिषाचार्य ने कल शाम को घर के मुख्य द्वार पर लाल मोमबत्ती और लौंग का एक अचूक उपाय करने की विशेष सलाह दी है. ​सीतामढ़ी: आज 9 जून 2026 को वृश्चिक राशि के जातकों की रहस्यमयी शक्ति और तेज अंतर्दृष्टि चरम पर रहने वाली है. ग्रहों की अनुकूल स्थिति के कारण इस राशि के लोगों के सामने कई छिपी हुई बातें और राज उजागर हो सकते हैं. इस सकारात्मक बदलाव के बीच जातक अपनी सटीक निर्णय क्षमता के बल पर जीवन में तेजी से आगे बढ़ेंगे. दिन की शुरुआत से ही एक नई ऊर्जा का संचार महसूस होगा जो आपको हर क्षेत्र में सफलता की ओर ले जाएगा. करियर और व्यापार​ज्योतिषाचार्य रूपेश चौबे के अनुसार इस अवधि में करियर और व्यापार के क्षेत्र में बड़े सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे. कार्यक्षेत्र में आपके बढ़े हुए आत्मविश्वास की हर जगह सराहना होगी और वरिष्ठ अधिकारी आपकी कार्यशैली से प्रभावित होकर आपको कोई नई जिम्मेदारी या बड़ा अवसर सौंप सकते हैं. व्यापार से जुड़े लोगों के लिए भी यह समय अत्यंत भाग्यशाली सिद्ध होगा क्योंकि आज किए गए नए सौदे और नए व्यावसायिक संपर्क भविष्य में बड़ा मुनाफा दिलाने वाले साबित होंगे. कैसा रहेगा आर्थिक पक्ष​आर्थिक दृष्टिकोण से देखा जाए तो वृश्चिक राशि के जातकों की वित्तीय स्थिति काफी मजबूत रहने वाली है. लंबे समय से अटका हुआ या डूबा हुआ पुराना बकाया धन अचानक वापस मिलने की प्रबल संभावना बन रही है जिससे आपकी आर्थिक चिंताएं दूर होंगी. पारिवारिक और प्रेम जीवन की बात करें तो जीवनसाथी के साथ एक गहरा और अटूट रोमांटिक जुड़ाव महसूस होगा. घर-परिवार में आपसी तालमेल बेहतर रहने से मानसिक शांति और सुखद माहौल बना रहेगा जिससे आप तनावमुक्त महसूस करेंगे. बरतें ये सावधानी​ज्योतिषाचार्य ने वृश्चिक राशिवालों को स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी सावधानी बरतने की सलाह दी है. जिसके तहत जातकों को पेट और कमर के हिस्से का विशेष ध्यान रखना होगा. दिन को पूरी तरह सफल बनाने के लिए शुभ अंक 9 और शुभ रंग गहरा लाल व काला रहेगा. इसके साथ ही एक विशेष उपाय के तौर पर कल शाम को घर में एक लाल मोमबत्ती जलाएं और उसमें 3 लौंग डाल दें. इसके बाद 11 बार ॐ हनुमते नमः मंत्र का श्रद्धापूर्वक जप करें और बाद में उस मोमबत्ती को घर के मुख्य द्वार के बाहर स्वतः बुझने के लिए छोड़ दें. About the Author Amit ranjan मैंने अपने 12 वर्षों के करियर में इलेक्ट्रॉनिक, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में काम किया है। मेरा सफर स्टार न्यूज से शुरू हुआ और दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर डिजिटल और लोकल 18 तक पहुंचा। रिपोर्टिंग से ले…और पढ़ें News18 न्यूजलेटर अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में सबमिट करें Location : Sitamarhi,Bihar Source link

झारखंड

108 वेदीय दीप महायज्ञ में श्रद्धालुओं ने दी आहुतियां

भास्कर न्यूज |गिरिडीह सदर प्रखंड के लेदा गांव में रविवार को अखिल विश्व गायत्री परिवार के तत्वावधान में आयोजित एक कुंडीय गायत्री महायज्ञ एवं गुरु पूजन कार्यक्रम श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक उत्साह के साथ संपन्न हुआ। यह आयोजन गायत्री देवी के आवास पर हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर यज्ञ में आहुति अर्पित की और विश्व कल्याण की कामना की। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 9 बजे सामूहिक गुरु वंदना के साथ हुआ। बेंगाबाद प्रखंड से पहुंचीं वृंदा देवी तथा गांडेय प्रखंड की जगरानी देवी ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच गुरु पूजन कर अनुष्ठान की शुरुआत की। महायज्ञ का संचालन मुख्य संयोजक राजेश कुमार राम ने वैदिक विधि-विधान के अनुसार कराया। एक कुंडीय महायज्ञ की पूर्णाहुति के बाद शाम 5 बजे से 108 वेदीय गायत्री दीप महायज्ञ का आयोजन किया। मुख्य अतिथि पूनम वर्णवाल ने अपने प्रेरणादायी उद्बोधन में युग निर्माण योजना, संस्कार संवर्धन तथा दीपयज्ञ के आध्यात्मिक और सामाजिक महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। Source link

Scroll to Top