भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

Author name: scsmdos@gmail.com

ताज़ा खबर

सुखोई लेकर पाकिस्‍तान में घुसा, ‘सिंदूर’ में फिर जमकर मचाई तबाही… भारत...

होमफोटोदेश सुखोई लेकर पाक में घुसा, जमकर मचाई तबाही… भारत के लाल को मिला वीर चक्र Last Updated:June 08, 2026, 19:34 IST पाकिस्तान की सीमा में घुसकर तबाही मचाने वाले जांबाज सुखोई-30 एमकेआई पायलट ग्रुप कैप्टन मनीष अरोड़ा को वीर चक्र से सम्मानित किया गया है. ऑपरेशन सिंदूर के दौरान दुश्मन के घर में घुसकर सटीक एयरस्ट्राइक करने वाले मनीष अरोड़ा ने देश की सुरक्षा के लिए असाधारण वीरता का प्रदर्शन किया था. शौर्य चक्र विजेता इस वीर योद्धा ने पाकिस्तानी एयर डिफेंस को छकाते हुए खतरनाक मिशन को अंजाम दिया, जिसके लिए देश ने उन्हें इस बड़े सैन्य सम्मान से नवाजा है. भारतीय वायुसेना के जांबाज सुखोई-30 एमकेआई (Su-30MKI) पायलट ग्रुप कैप्टन मनीष अरोड़ा को उनकी अदम्य वीरता के लिए वीर चक्र से नवाजा गया है. मनीष अरोड़ा वायुसेना के उन चुनिंदा और जांबाज लड़ाकू पायलटों में शामिल हैं, जिन्होंने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान अदम्य साहस का परिचय देते हुए पाकिस्तान की सीमा में घुसकर दुश्मन के ठिकानों को नेस्तनाबूद किया था. इस बेहद खतरनाक हवाई हमले को सफलतापूर्वक अंजाम देने और देश की संप्रभुता की रक्षा करने के लिए उन्हें यह सम्मान मिला है. पूर्व में शौर्य चक्र पा चुके ग्रुप कैप्टन मनीष अरोड़ा ने पाकिस्तान में घुसकर हवाई स्ट्राइक करने वाले इस पराक्रम से देश का गौरव बढ़ाया है. न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। Source link

झारखंड

क्या निर्दलीय परिमल नाथवानी से पिछड़ गए बीजेपी के गौरव वल्लभ? जानें...

Last Updated:June 08, 2026, 08:06 IST Jharkhand Rajya Sabha Chunav: झारखंड में होने जा रहे राज्यसभा चुनाव ने राज्य के सियासी पारे को अचानक सातवें आसमान पर पहुंचा दिया है. दो सीटों के लिए होने जा रहे इस मुकाबले में दिग्गज उद्योगपति परिमल नाथवानी की निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में एंट्री हो गई है. नाथवानी के मैदान में आने से न सिर्फ मुकाबला त्रिकोणीय हो गया है, बल्कि भारतीय जनता पार्टी के भीतर की रणनीति भी पूरी तरह बदलती दिख रही है. राज्यसभा रण में परिमल नाथवानी की दावेदारी गौरव वल्लभ पर भारी रांची. राज्यसभा चुनाव में उद्योगपति और पूर्व राज्यसभा सांसद परिमल नाथवानी की एंट्री ने झारखंड में मुकाबले को दिलचस्प बना दिया है. सबसे बड़ी चर्चा इस बात को लेकर है कि भारतीय जनता पार्टी ने अब तक अपना आधिकारिक उम्मीदवार घोषित नहीं किया है, लेकिन एनडीए खेमे के विधायक नाथवानी के प्रस्तावक बनने की तैयारी में हैं. इससे यह संकेत मिल रहा है कि भाजपा समर्थित उम्मीदवार के तौर पर नाथवानी को मैदान में उतारा जा सकता है. वहीं, ऐसा कहा जा रहा है कि संभव है कि गौरव भल्ला का पत्ता कट गया है. सियासी गलियारों में चर्चा तेज है कि बीजेपी अपने वरिष्ठ नेता गौरव वल्लभ के बजाय पर्दे के पीछे से परिमल नाथवानी को समर्थन देने का मन बना चुकी है. इसके साथ ही झारखंड का यह राज्यसभा चुनाव बेहद पेचीदा मोड़ पर आकर खड़ा हो गया है. एनडीए के 12 विधायक बनेंगे नाथवानी के प्रस्तावक सूत्रों के हवाले से जो बड़ी खबर सामने आ रही है, उसके मुताबिक परिमल नाथवानी के नामांकन पत्र के लिए एनडीए के 12 विधायक प्रस्तावक बनने जा रहे हैं. दरअसल, राज्यसभा चुनाव के नियमों के तहत किसी भी उम्मीदवार को नामांकन दाखिल करने के लिए कम से कम 10 विधायकों के प्रस्तावक के रूप में हस्ताक्षर की जरूरत होती है. इस आंकड़े को पार करते हुए नाथवानी के पक्ष में बीजेपी के 9 विधायकों के साथ-साथ सहयोगी दलों जैसे जेडीयू, आजसू (AJSU) और लोजपा (LJP) के विधायकों ने सहमति दे दी है. चर्चा है कि बीजेपी के प्रदेश नेतृत्व को शीर्ष स्तर से निर्देश मिले हैं कि वे परिमल नाथवानी के प्रस्तावकों की सूची को अंतिम रूप दें, जिससे उनकी दावेदारी बेहद मजबूत हो चुकी है. गौरव वल्लभ के आगे निकलने की उम्मीदों को झटका दरअसल, कुछ दिनों पहले तक यह माना जा रहा था कि बीजेपी अपने राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव वल्लभ को झारखंड से उच्च सदन में भेजने की तैयारी कर रही है. गौरव वल्लभ ने शनिवार को इस सीट के लिए बाकायदा नामांकन पत्र भी खरीद लिया था, जिससे कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह था. लेकिन परिमल नाथवानी की धमाकेदार एंट्री के बाद बीजेपी के चुनावी समीकरण पूरी तरह पलट गए हैं. जानकारों का कहना है कि चुनावी मैनेजमेंट और विधायकों के बीच पकड़ के मामले में परिमल नाथवानी का कद गौरव वल्लभ पर भारी पड़ता दिख रहा है. वह पहले भी साल 2008 और 2014 में झारखंड से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में राज्यसभा का सफर तय कर चुके हैं. ऐसे में बीजेपी अब किसी तरह का जोखिम न लेते हुए एक सुरक्षित और जिताऊ समीकरण पर दांव लगा रही है. त्रिकोणीय मुकाबले में फंसा सीटों का समीकरण बता दें कि झारखंड की दो राज्यसभा सीटों के लिए कुल छह उम्मीदवारों ने पर्चे खरीदे हैं. सत्ताधारी इंडिया गठबंधन की ओर से झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) ने बैद्यनाथ राम और कांग्रेस ने प्रणव झा को मैदान में उतारा है. शुरुआत में दोनों दलों के बीच तनातनी देखने को मिली थी, लेकिन मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और कांग्रेस पर्यवेक्षक भूपेश बघेल की बैठक के बाद गठबंधन ने एकजुट रहने का दावा किया है. जीत के लिए प्रत्येक उम्मीदवार को 28 प्रथम वरीयता के वोटों की आवश्यकता है. इंडिया गठबंधन के पास कुल 56 विधायकों का मजबूत बल है, जो कागजों पर उनकी दोनों सीटों की जीत पक्की करता है. लेकिन नाथवानी और वाईएसआर कांग्रेस के नेता वी. विजयसाई रेड्डी जैसे दिग्गजों की निर्दलीय मौजूदगी ने क्रॉस-वोटिंग की आशंका को बढ़ा दिया है. हेमंत सोरेन से मुलाकात के बाद बढ़ीं धड़कनें बताया जा रहा है कि परिमल नाथवानी केवल एनडीए के भरोसे ही चुनावी मैदान में नहीं हैं. उन्होंने हाल ही में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से उनके आवास पर मुलाकात की है. नाथवानी के सभी राजनीतिक दलों और कई विपक्षी विधायकों के साथ बेहद मधुर और पुराने व्यापारिक व व्यक्तिगत संबंध रहे हैं. रणनीतिकारों का मानना है कि यदि बीजेपी और एनडीए के वोट नाथवानी को मिलते हैं, तो उन्हें जीत के लिए महज कुछ अतिरिक्त वोटों की दरकार होगी, जिसे इंडिया गठबंधन के असंतुष्ट विधायकों के जरिए जुटाना उनके लिए मुश्किल नहीं होगा. ऐसे में कांग्रेस के सामने अपने विधायकों को एकजुट रखना सबसे बड़ी परीक्षा बन गया है. About the Author Vijay jha पत्रकारिता क्षेत्र में 22 वर्षों से कार्यरत. प्रिंट, इलेट्रॉनिक एवं डिजिटल मीडिया में महत्वपूर्ण दायित्वों का निर्वहन. नेटवर्क 18, ईटीवी, मौर्य टीवी, फोकस टीवी, न्यूज वर्ल्ड इंडिया, हमार टीवी, ब्लूक्राफ्ट डिजिट…और पढ़ें News18 न्यूजलेटर अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में सबमिट करें Location : Ranchi,Jharkhand Source link

झारखंड

देवघर श्मशान घाट में मिला व्यक्ति का शव:पहचान नहीं होने से रहस्य...

देवघर शहर के श्मशान घाट में सोमवार को एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला। इस घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सोमवार सुबह लोगों ने श्मशान घाट परिसर में एक व्यक्ति को चबूतरे पर लेटा देखा। पहले उन्हें लगा कि वह सो रहा है। बताया गया कि यह व्यक्ति रविवार देर शाम से ही श्मशान घाट के आसपास घूम रहा था। कुछ प्रत्यक्षदर्शियों ने यह भी बताया कि व्यक्ति कई बार अचेत होकर गिर रहा था। श्मशान घाट के कर्मचारियों ने उसे कई बार उठाकर सुरक्षित स्थान पर बैठाया था, लेकिन उसकी हालत सामान्य नहीं लग रही थी। जब सुबह से दोपहर तक व्यक्ति उसी अवस्था में पड़ा रहा और उसमें कोई हरकत नहीं हुई, तब लोगों को संदेह हुआ। कड़ी धूप के बीच कुछ लोग उसके पास पहुंचे और जगाने का प्रयास किया, तो पता चला कि उसकी मौत हो चुकी है। इसके बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही नगर थाना प्रभारी राजीव कुमार पुलिस बल के साथ श्मशान घाट पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की प्रक्रिया पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए देवघर सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान अब तक नहीं हो सकी है। उसके पास से कोई पहचान संबंधी दस्तावेज बरामद नहीं हुआ है, जिससे उसकी शिनाख्त में कठिनाई हो रही है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और मृतक की पहचान कराने का प्रयास कर रही है। फिलहाल मौत के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। मामले की जांच जारी है। Source link

शिक्षा

UP Police Constable Exam 2026 | Paper Leak Rumor FIR

Hindi News Career UP Police Constable Exam 2026 | Paper Leak Rumor FIR | UPPBPB Warns Students 19 मिनट पहले कॉपी लिंक उत्तर प्रदेश पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा 2026 आज से शुरू हुई है। एग्जाम शुरू होने से 2 दिन पहले उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती और प्रोन्नति बोर्ड (यूपीपीआरपीबी) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर चल रही फर्जी पेपर लीक की खबरों के खिलाफ उम्मीदवारों को चेतावनी दी है। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा प्रस्तावित आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2025 की लिखित परीक्षा का आयोजन दिनांक 08.06.2026, 09.06.2026 एवं 10.06.2026 को कराया जा रहा है । लिखित परीक्षा की शुचिता बनाये रखने के लिए उ०प्र०पुलिस भर्ती बोर्ड…— Uttar Pradesh Police Recruitment & Promotion Board (@upprpb) June 6, 2026 6 जून को पेपर लीक की खबर वायरल हुई बोर्ड के ट्विटर हैंडल पर जानकारी देते हुए अधिकारियों ने कहा कि वाट्सएप, ट्विटर, फेसबक, इंस्टाग्राम, यू ट्यूब और टेलीग्राम पर प्रसारित होने वाली खबरों की लगातार निगरानी की जा रही है। सोशल मीडिया प्लेटफार्म टेलीग्राम चैनल यूपीपी एग्जाम पेपर ने 6 जून 2026 को यूपी पुलिस बोर्ड भर्ती 2026 का पेपर लीक होने की खबर को वायरल किया था। इस चैनल पर परीक्षा से पहले उम्मीदवारों को गुमराह करके उनसे पैसे लेने का आरोप भी है। बोर्ड का दावा है कि यह खबर फेक है, जिसे फैलाने वालों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी। 6 जून को लखनऊ के हुसैन गंज पुलिस स्टेशन में यूपीपी एग्जाम पेपर चैनल के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई। 10 जून तक होंगे एग्जाम बोर्ड ने उम्मीदवारों को सोशल मीडिया पर एग्जाम से संबंधित जारी की गई खबरों से सावधान रहने की सलाह दी है। यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल रिक्रूटमेंट परीक्षा 2026 का आयोजन 8, 9 और 10 जून को किया जाएगा। ये एग्जाम पूरे राज्य में 1100 से ज्यादा एग्जाम सेंटर्स पर होने वाले हैं। पहली शिफ्ट सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगी। बोर्ड के अनुसार उम्मीदवार एग्जाम की तैयारी पर ध्यान दें। वे रिक्रूटमेंट बोर्ड द्वारा जारी अपडेट्स पर नजर बनाए रखें। KIND ATTENTION RAIL PASSENGERS!EXAM SPECIAL TRAINS 2026It is notified for the information of all concerned that following exam special trains will be run by Northern Railway from 08.06.2026 (Monday) to 10.06.2026 (Wednesday) to facilitate the candidates appearing in UP Police… pic.twitter.com/yA8sLmII1h— Northern Railway (@RailwayNorthern) June 7, 2026 CCTV कैमरे और ड्रोन से एग्जाम सेंटर की निगरानी यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा में 28 लाख से अधिक उम्मीदवार शामिल होंगे। एग्जाम के दौरान किसी भी तरह की कोई नकल या गड़बड़ी न हो इसका खास ध्यान रखा जा रहा है। सुरक्षा के लिए सीसीटीवी और ड्रोन से निगरानी रखी जा रही है। इस परीक्षा को लेकर राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भर्ती परीक्षा के लिए यात्रा करने वाले उम्मीदवारों को बसों में 50% की छूट दी है।परीक्षा की निगरानी के लिए पूरे राज्य में 30,000 से अधिक सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। NEET 2026 परीक्षा रद्द हुई पेपर लीक के आरोपों के बीच नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने NEET (UG) 2026 परीक्षा रद्द कर दी। यह परीक्षा 3 मई को हुई थी। 22.79 लाख स्टूडेंट्स ने परीक्षा दी थी। इसे 21 जून 2026 से दोबारा आयोजित किया जाएगा। NEET का पेपर ‘क्वेश्चन बैंक’के जरिए लीक किया गया। इसमें फिजिक्स, केमिस्ट्री और बायोलॉजी के 300 से ज्यादा सवाल थे। ये सभी सवाल हाथ से लिखे गए और इनकी हैंडराइटिंग भी एक ही थी। ‘क्वेश्चन बैंक’ में फिजिक्स, केमिस्ट्री और बायोलॉजी के 300 से ज्यादा सवाल थे। इसमें से 150 सवाल हूबहू NEET के पेपर में आए। पेपर में कुल 180 सवाल हल करने होते हैं और प्रत्येक सवाल 4 अंक का होता है। यानी 720 में से 600 नंबर के सवाल सीधे ‘क्वेश्चन बैंक’ से आए। BPSC ने AEDO एग्जाम नकल की वजह से रद्द की BPSC ने सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी (AEDO) एग्जाम रद्द की। एग्जाम में गड़बड़ी और को लेकर 6 जिलों में 8 FIR दर्ज हुई थी। जिसके बाद आयोग ने इस परीक्षा को रद्द करने का फैसला लिया। इस एग्जाम का आयोजन 14, 15, 17, 18, 20 और 21 अप्रैल 2026 को हुआ था। इसके साथ ही आयोग ने 32 उम्मीदवारों को इस एग्जाम से प्रतिबंधित भी किया। ये अब आयोग की किसी भी आगामी परीक्षा में शामिल नहीं हो सकेंगे। इस परीक्षा के लिए 11 लाख कैंडिडेट्स ने आवेदन किया था। एसआई भर्ती-2021 भी हो चुकी है रद्द री-एग्जाम पेपर लीक के चलते हुआ पेपर लीक को लेकर चर्चित रही एसआई भर्ती-2021 का री-एग्जाम अब सिर्फ 1 दिन में होगा। पहले यह परीक्षा 3 दिन में हुई थी। री-एग्जाम की डेट 20 सितंबर 2026 होगी। ————- दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं… Source link

झारखंड

फतेहपुर 22 लाख लूटकांड का अपराधी गिरफ्तार:आरोपी सिल्वर का सैंपल दिखाने जा...

जामताड़ा पुलिस को फतेहपुर थाना क्षेत्र में हुए 22 लाख रुपए के चर्चित लूटकांड मामले में बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने इस मामले में संलिप्त एक कुख्यात अपराधी को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई नाला अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी किशोर तिर्की के नेतृत्व में गठित एसआईटी टीम द्वारा की गई। गिरफ्तार अपराधी की पहचान फिरोज अंसारी के रूप में हुई है। वह देवघर जिले के चित्रा थाना क्षेत्र अंतर्गत तुलसीडाबर गांव का निवासी बताया गया है। एसडीपीओ किशोर तिर्की ने बताया कि जामताड़ा एसपी को गुप्त सूचना मिली थी। इसके आधार पर बनगाड़ी के समीप वाहन जांच अभियान चलाया गया। बाइक घुमाकर भागने का प्रयास किया इसी दौरान फतेहपुर की ओर से बाइक से एक युवक आता दिखाई दिया। पुलिस बल को देखकर उसने बाइक घुमाकर भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने पीछा कर उसे पकड़ लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना नाम फिरोज अंसारी बताया। तलाशी लेने पर उसके पास से एक देसी कट्टा, दो जिंदा गोली और बाइक की सीट के नीचे छिपाकर रखा गया लगभग 100 ग्राम चांदी का आभूषण बरामद किया गया। पुलिस ने मोटरसाइकिल भी जब्त कर ली है। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह फतेहपुर से दुमका जा रहा था। उसका उद्देश्य चांदी के आभूषण का दर पता करना और सैंपल दिखाना था। यह मामला फतेहपुर थाना कांड संख्या 21/26 के तहत दर्ज है। घटना 29 मार्च 2026 की रात करीब आठ बजे की है, जब फतेहपुर बाजार में मोटरसाइकिल पर सवार चार अज्ञात अपराधियों ने स्वर्ण व्यवसायी अमरजीत बर्मन का पीछा करते हुए हथियार के बल पर सोना-चांदी से भरा बैग लूट लिया था। एसडीपीओ ने बताया कि इस लूटकांड में चार अपराधियों की संलिप्तता सामने आई है। इनमें से एक आरोपी फिरोज अंसारी को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि अन्य अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। Source link

ताज़ा खबर

darbhanga mithilanchal traditional beera saag preservation and taste recipe

Last Updated:June 08, 2026, 18:34 IST Mithilanchal Traditional Beera Saag Recipe: तीखा, चटपटा और मिट्टी की सोंधी खुशबू वाला मिथिलांचल का पारंपरिक बीरा साग आज भी लोगों को माँ-नानी के हाथों के स्वाद की याद दिलाता है. जानिए इस साग की वो अनूठी तकनीक, जिससे इसे सुखाकर सालभर खाने के लिए सुरक्षित रखा जाता है. यह चावल-लिट्टी के साथ क्यों खास है जानें. साथ ही इसको बनाने की विधि भी खास है. दरभंगा: मिथिलांचल के लोग खाने के बड़े शौकीन होते हैं. बात अगर साग की हो तो यहां पर कई वैरायटी के मिल जाएंगे. यहां हर मौसम का अपना साग है. चने का साग, बथुआ, पालक, सरसों. लेकिन समस्या ये कि ये साग सीजनल हैं. मन किया और मौसम नहीं, तो क्या करें? मिथिला की गृहणियों ने इसका देसी जुगाड़ निकाल लिया है ‘बीरा’. यह साग को सालभर खाने का पारंपरिक तरीका है. इसे बनाकर रख लीजिए, फिर बेमौसम भी आपके थाली से साग का स्वाद गायब नहीं होगा. बीरा क्या है?बीरा यानी सुखाया और संरक्षित किया हुआ साग. पुराने समय में जब फ्रिज नहीं थे, तब मिथिलांचल में माँ-दादी साग को सुखाकर, तलकर या मसाले में पका कर डिब्बों में रख देती थीं. बरसात में जब खेत-खलिहान में साग नहीं मिलता, तब यही बीरा चावल-रोटी का स्वाद दोगुना कर देता था. बीरा बनाने की आसान विधिमिथिला की गृहणी आशा देवी बताती है कि सबसे पहले मनपसंद साग लें. जैसे बथुआ, सरसों या चना का साग. फिर साग को हल्का फ्राई कर के रख लें. अब तड़का तैयार करें. मिक्सी में सरसों और लहसुन के साथ काली मिर्च का पेस्ट बना लें. कढ़ाई को गैस पर चढ़ाएं, थोड़ा सरसों का तेल डालें. तेल गरम हो तो सरसों-लहसुन का पेस्ट डालकर भूनें. खुशबू आने लगे तो हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, स्वादानुसार नमक और एक बारीक कटा टमाटर डाल दें. मसाले को धीमी आँच पर तब तक भूनें जब तक तेल किनारे न छोड़ दे. फिर जरूरत भर पानी डालें और ग्रेवी तैयार करें. पानी उबल जाए तो उसमें पहले से फ्राई किया हुआ या सुखाया हुआ बीरा डाल दें. 5 मिनट पकाएँ. लीजिए, मिथिलांचल का स्पेशल बीरा तैयार है. किसके साथ खाएं?गरम-गरम बीरा चावल के साथ अमृत लगता है. रोटी, पराठे या लिट्टी के साथ भी इसका जवाब नहीं. तीखा, चटपटा और मिट्टी की सोंधी खुशबू वाला यह बीरा आपको नानी-दादी के दौर में ले जाएगा. तो अगली बार जब मौसम का साग बाजार में खूब दिखे, तो थोड़ा ज्यादा खरीद लें. बीरा बनाकर रख लें. फिर पूरा साल बेमौसम भी आपके किचन से साग की महक नहीं जाएगी. यही है मिथिलांचल का स्वाद, जो कभी फीका नहीं पड़ता. About the Author Amit ranjan मैंने अपने 12 वर्षों के करियर में इलेक्ट्रॉनिक, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में काम किया है। मेरा सफर स्टार न्यूज से शुरू हुआ और दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर डिजिटल और लोकल 18 तक पहुंचा। रिपोर्टिंग से ले…और पढ़ें News18 न्यूजलेटर अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में सबमिट करें Location : Darbhanga,Bihar Source link

झारखंड

1984 के दंगों में खोया पिता, 100 रिजेक्शन के बाद बनीं TV...

Last Updated:June 08, 2026, 08:16 IST Ranchi Neelu Kohli TV Star: रांची में जन्मी नीलू कोहली ने 1984 दंगों में पिता को खोने के बाद मुंबई में संघर्ष कर टीवी और बॉलीवुड में नाम कमाया. आज वह अपने परिवार संग मुंबई में रहती हैं. जहां उनका खुद का घर है. हालांकि इतनी बड़ी स्टार होने के बाद भी रांची से उनका गहरा लगाव है. आइये जानते हैं उनकी सफलता के बारे में. रांची में जन्मी नीलू कोहली आज टेलीविजन और बॉलीवुड का एक जाना माना नाम है. उन्होंने बहुत ही दमदार सपोर्टिंग रोल किया है. एक से बढ़कर एक सीरियल भी किया है, जिसमें मुख्यतौर पर ‘शास्त्री सिस्टर्स’, ‘मधुबाला – एक इश्क एक जुनून’, ‘ना बोले तुम ना मैंने कुछ कहा’, ‘गीत – हुई सबसे पराई’, ‘भाभी’, ‘नामकरण’, ‘छोटी सरदारनी’ और कई टीवी शोज में लीड रोल्स प्ले किए हैं. उन्होंने बताया कि यहां तक आना इतना आसान नहीं था. 1984 के दंगों में उन्होंने अपने पिताजी को खो दिया था. फिर मुंबई जाकर संघर्ष करना व इतने सारे रिजेक्शन झेलना इतना आसान नहीं था. उन्होंने बताया कि 1984 दंगेे के समय उनके पिताजी का सारा बिजनेस लूट गया, सब कुछ बर्बाद हो गया. जिस वजह से वह काफी बीमार हो गये और उसके बाद देहांत हो गया. उसके बाद शुरू हुआ हमारा असली संघर्ष. मैंने अपनी सारी पढ़ाई पूरी करके मुंबई का रुख किया और वहां पर कई छोटे-मोटे ऑडिशन दिया, कई सारे रिजेक्शन मिले, लेकिन मैं भी मोटी चमड़ी की थी. सबसे बड़ी बात यह थी कि मेरे पास खोने के लिए कुछ था ही नहीं है. इसीलिए फिर डर किस बात का. ऐसे में हर दिन सुबह से रात तक सिर्फ और सिर्फ ऑडिशन जिसमें हर दिन से रिजेक्शन ही मिलते थे. Add News18 as Preferred Source on Google आखिरकार टीवी सीरियल में मुझे एक बहुत ही छोटा सा रोल मिला, मैंने वह बहुत गंभीरता से किया और उसके बाद मुझे एक से बढ़कर एक सीरियल मिलते चले गए. मेरा मानना है की काम के प्रति ईमानदारी और डिसिप्लिन व लगन रहे तो फिर आपको काम की टेंशन नहीं लेना है. आपको काम मिलते चले जाएंगे. आज वह मुंबई में ही अपना आशियाना बना ली हैं और अपने पूरे परिवार के साथ यहीं पर रहती हैं. साथ ही, आज भी रांची को बहुत मिस करती हैं. उनकी मां यहां के सरकारी कॉलेज में प्रोफेसर थी. आज भी बीच-बीच में रांची आती हैं और अपने रिश्तेदारों से भी मिलती हैं. रांची दिल के काफी करीब है. यहां की हर गली हर सड़क मुझे याद है. आज भी कोई भी ओकेजन होता है या छोटा भी इवेंट होता है तो वह दौड़ी चली आती हैं. रांची में टैलेंट की कोई कमी नहीं है, बस एक सही प्लेटफॉर्म मिल जाए. Source link

झारखंड

टेंपो से टक्कर में बाइक सवार युवक की मौत:आमने-सामने की टक्कर में...

सोमवार को मैथन स्थित मुकुल पंप के पास एक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। यह दुर्घटना रॉन्ग साइड से आ रहे एक टेंपो और तेज रफ्तार बाइक की आमने-सामने की टक्कर के कारण हुई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि टेंपो चालक गलत दिशा से पुल पर आ रहा था, जबकि पश्चिम बंगाल की ओर से आ रही बाइक तेज गति में थी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग जमा हो गए। स्थानीय लोगों ने तत्काल मैथन पुलिस को घटना की सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कानूनी औपचारिकताएं पूरी कीं और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। समाचार लिखे जाने तक मृतक युवक की पहचान नहीं हो पाई थी। इस घटना के बाद स्थानीय लोगों ने यातायात व्यवस्था पर चिंता व्यक्त की। उनका कहना है कि पुल पर अक्सर रॉन्ग साइड से वाहन चलते हैं और यातायात नियमों का उल्लंघन होता है, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है। ग्रामीणों ने प्रशासन से पुल पर सख्त यातायात व्यवस्था, निगरानी बढ़ाने और गलत दिशा में वाहन चलाने पर रोक लगाने की मांग की है। मैथन पुलिस मामले की जांच कर रही है। Source link

झारखंड

टेंपो से टक्कर में बाइक सवार युवक की मौत:आमने-सामने की टक्कर में...

सोमवार को मैथन स्थित मुकुल पंप के पास एक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। यह दुर्घटना रॉन्ग साइड से आ रहे एक टेंपो और तेज रफ्तार बाइक की आमने-सामने की टक्कर के कारण हुई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि टेंपो चालक गलत दिशा से पुल पर आ रहा था, जबकि पश्चिम बंगाल की ओर से आ रही बाइक तेज गति में थी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग जमा हो गए। स्थानीय लोगों ने तत्काल मैथन पुलिस को घटना की सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कानूनी औपचारिकताएं पूरी कीं और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। समाचार लिखे जाने तक मृतक युवक की पहचान नहीं हो पाई थी। इस घटना के बाद स्थानीय लोगों ने यातायात व्यवस्था पर चिंता व्यक्त की। उनका कहना है कि पुल पर अक्सर रॉन्ग साइड से वाहन चलते हैं और यातायात नियमों का उल्लंघन होता है, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है। ग्रामीणों ने प्रशासन से पुल पर सख्त यातायात व्यवस्था, निगरानी बढ़ाने और गलत दिशा में वाहन चलाने पर रोक लगाने की मांग की है। मैथन पुलिस मामले की जांच कर रही है। Source link

ताज़ा खबर

कांग्रेस के रहते ‘इंडिया’ अलायंस का कोई फ्यूचर नहीं; राहुल गांधी पर...

होमताजा खबरदेश कांग्रेस के रहते ‘इंडिया’ अलायंस का कोई फ्यूचर नहीं, राहुल पर बरसे AAP नेता Last Updated:June 08, 2026, 17:33 IST सोमनाथ भारती ने कहा कि विभिन्न राज्यों में कांग्रेस का रवैया क्षेत्रीय दलों के प्रति अलग-अलग रहा है और कई जगहों पर उसने विरोधी दलों का अप्रत्यक्ष रूप से समर्थन किया है. उन्होंने कहा कि जहां भी कोई क्षेत्रीय पार्टी मजबूत होती है, वहां कांग्रेस उसे कमजोर करने की कोशिश करती है. सोमनाथ भारती ने कांग्रेस पर निशाना साधा. नई दिल्ली. आम आदमी पार्टी (आप) के नेता सोमनाथ भारती ने कहा कि कांग्रेस इंडिया ब्लॉक के नेतृत्व को संभालने में विफल रही है. उन्होंने दावा किया कि जब तक कांग्रेस नेतृत्व करेगी तब तक इंडिया गठबंधन का कोई भविष्य नहीं है. आम आदमी पार्टी के नेता सोमनाथ भारती ने आईएएनएस से कहा, “भारतीय गठबंधन एक मिशन के लिए बनाया गया था. जिस तरह भाजपा ने एनडीए बनाया, उसी तरह हमने इंडिया गठबंधन बनाया था. लेकिन हर गठबंधन का एक धर्म होता है. धर्म यह है कि जो अंदर है, वही बाहर भी दिखना चाहिए. सार्वजनिक रूप से कहा गया था कि हम एक गठबंधन के रूप में लड़ेंगे और एक-दूसरे का समर्थन करेंगे, लेकिन पर्दे के पीछे कांग्रेस भाजपा का साथ देती नजर आ रही थी.” सोमनाथ भारती ने आगे कहा, “लोकसभा चुनाव के दौरान दिल्ली में 4-3 का फार्मूला तय हुआ था. जो 3 सीटें कांग्रेस को मिलीं, उनके लिए अरविंद केजरीवाल ने खुलकर प्रचार किया. वहीं, जो 4 सीटें आम आदमी पार्टी को मिलीं, उनके लिए राहुल गांधी सहित कांग्रेस का कोई नेता वोट मांगने नहीं पहुंचा. ऐसे में यह कैसा गठबंधन है? दिल्ली विधानसभा चुनाव के दौरान तो खुलकर बात सामने आ गई जब शून्य सीट जीतने के बाद कहा कि आम आदमी पार्टी हार गई. इससे बड़ा प्रमाण क्या होगा कि कांग्रेस को गठबंधन धर्म निभाना नहीं आता है?” सोमनाथ भारती ने आरोप लगाया कि जब राहुल गांधी वोट चोरी की बात करते हैं तो दिल्ली को छोड़ देते हैं. जब तक इंडिया गठबंधन का कांग्रेस नेतृत्व करेगी, तब तक इस गठबंधन का कोई भविष्य नहीं है. इसके पहले सोमनाथ भारती ने कहा था कि कांग्रेस का रवैया ऐसा है कि वह चाहती है कि राजनीति केवल भाजपा और कांग्रेस के बीच सीमित रह जाए और अन्य दल खत्म हो जाएं, ताकि भविष्य में दोनों के बीच बारी-बारी से सत्ता चलती रहे. उन्होंने आरोप लगाया कि जिस तरह कांग्रेस ने दिल्ली में आम आदमी पार्टी के साथ व्यवहार किया, उसी तरह पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस के साथ भी किया. उन्होंने कहा कि विभिन्न राज्यों में कांग्रेस का रवैया क्षेत्रीय दलों के प्रति अलग-अलग रहा है और कई जगहों पर उसने विरोधी दलों का अप्रत्यक्ष रूप से समर्थन किया है. उन्होंने कहा कि जहां भी कोई क्षेत्रीय पार्टी मजबूत होती है, वहां कांग्रेस उसे कमजोर करने की कोशिश करती है. दिल्ली में आम आदमी पार्टी और पश्चिम बंगाल में टीएमसी इसका उदाहरण है. सोमनाथ भारती ने कहा कि कांग्रेस की इस तरह की नीतियों का अनुभव उनकी पार्टी ने खुद किया है, इसलिए उन्हें इसका अंदाजा है. About the Author Rakesh Ranjan Kumar राकेश रंजन कुमार को डिजिटल पत्रकारिता में 10 साल से अधिक का अनुभव है. न्यूज़18 के साथ जुड़ने से पहले उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान, दैनिक जागरण, ज़ी न्यूज़, जनसत्ता और दैनिक भास्कर में काम किया है. वर्तमान में वह h…और पढ़ें News18 न्यूजलेटर अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में सबमिट करें Location : New Delhi,Delhi Source link

Scroll to Top